yatra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रेजांगला रज कलश यात्रा का हुआ स्वागत, समाज के लोगों ने की पुष्पवर्षा
जयपुर। सर्वोच्च वीरता और अदम्य साहस की प्रतीक रेजांगला रज कलश यात्रा लद्दाख की चुशुल से प्रारंभ होकर बिड़ला सभागार पहुंची। यात्रा के शहर में प्रवेश करते ही जगह-जगह समाज के लोगों ने पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। मोटरसाइकिल और वाहन रैली जयकारों के साथ वैशालीनगर के गांधी पथ से रवाना होकर सोडाला होते हुए बिड़ला ऑडिटोरियम पहुंची।

बिड़ला सभागार में राजस्थान यादव महासभा और राजस्थान युवा यादव महासभा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजन हुआ। इसी मंच पर राजस्थान युवा यादव महासभा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह भी संपन्न हुआ। प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक मदन यादव ने बताया कि देश से यादव समाज के प्रतिनिधि इस ऐतिहासिक अवसर पर शामिल हुए। मुख्य अतिथियों में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. स्वपन घोष, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह और राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष प्रदीप बेहरा यादव उपस्थित रहे। यात्रा लद्दाख से शुरू हुई थी और अब तक लगभग 70 हजार किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी है।

गोपालजी महाराज की 207वीं हेड़े की परिक्रमा निकली : सफेद धोती-कुर्ता और मोतिया रंग की पगड़ी धारण कर श्रद्धालु ढोलक-मंजीरों की ताल पर भजन-कीर्तन करते हुए निकले
जयपुर। श्री गोपालजी महाराज की 207वीं हेड़े की परिक्रमा भक्तिमय वातावरण में सम्पन्न हो गई। गोपालजी का रास्ता स्थित श्री नृसिंहजी के मंदिर से आरती और जयकारों के साथ परिक्रमा शुरू हुई। जयपुर की परंपरागत वेशभूषा, सफेद धोती कुर्ता और मोतिया रंग की पगड़ी धारण कर श्रद्धालु ढोलकी और मंजीरों की ताल पर भजन-कीर्तन करते हुए चल रहे थे। गोपालजी के मंदिर से रवाना होकर जौहरी बाजार के सभी प्राचीन मंदिरों में ठाकुर जी को पारंपरिक भजन सुनाए। इसके बाद सभी श्रद्धालु सांगानेरी गेट पर एकत्र हुए। यहां से परिक्रमा धुलेश्वर महादेव, हाथीबाबू का बाग, पंचमुखी हनुमान, धूलकोट, गढ़ गणेश, नहर के गणेश जी, धोतीवालों की बगीची, बद्रीनारायण जी की डूंगरी, लाल डूंगरी स्थित कल्याण जी और गणेश मंदिर होते हुए गलता पहुंची। घाट के बालाजी के दर्शन कर भक्तों ने विश्राम किया। घाट की गुणी स्थिति फ तेहचन्द्रमाजी मंदिर में चार बच्चों को बहुमूल्य जेवर और रत्न जड़ित राजसी पोशाक पहनाकर श्रृंगारित किया। बच्चों को श्री गोपालजी, राधा और दो सखियों ललिता-विशाखा के रूप में सजाया गया। चांदी की तीन पालकी में चारों स्वरुप सरकारों को विराजमान कर आरती उतारी।

सांगानेरी गेट से निकली शोभायात्रा :

स्वरूप सरकारों के साथ परिक्रमा सांगानेरी गेट पहुंची। हाथी, घोड़े, ऊंट, लवाजमे और बैंड-बाजा परिक्रमा में शामिल होने से यह शोभायात्रा में बदल गई। जगह-जगह शोभायात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज, श्री सरस परिकर के प्रवक्ता प्रवीण बड़े भैया एवं अन्य ने स्वरूप सरकार की आरती उतारी। बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, चौड़ा रास्ता होते हुए शोभायात्रा पुन: गोपालजी का रास्ता स्थित निज मंदिर श्री गोपालजी महाराज पहुंची।

कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू : भारत ने की चीन के सहयोग की सराहना, विक्रम मिस्री ने वेडोंग से मुलाकात कर की चर्चा
नई दिल्ली। भारत ने इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा के फिर से शुरू होने पर चीन के सहयोग की सराहना की है और सीमा पार नदियों के प्रवाह के डेटा और सीधी विमान सेवा बहाल करने के बारे में प्रगति पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय ने बताया कि विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने चीन के उप विदेश मंत्री सुन वेडोंग से मुलाकात की, जो 12-13 जून को भारत की दो दिवसीय यात्रा पर आए हैं।

जन-केंद्रित कार्यक्रमों पर प्राथमिकता के साथ संबंधों को स्थिर और पुनर्निर्माण जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। विदेश सचिव ने इस वर्ष कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने के लिए चीनी पक्ष के सहयोग की सराहना की। उन्होंने हाइड्रोलॉजिकल डेटा और अन्य सहयोग के प्रावधान को फिर से शुरू करने के लिए सीमा पार नदियों में सहयोग के लिए विशेषज्ञ स्तर के तंत्र की अप्रैल 2025 की बैठक में चर्चा का उल्लेख किया और उन पर प्रगति की उम्मीद की।

दोनों पक्ष दोनों देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं को फिर से शुरू करने के लिए जरूरी कदमों में तेजी लाने पर सहमत हुए। विदेश सचिव ने एक अद्यतन वायु सेवा समझौते पर शीघ्र हस्ताक्षर किये जाने पर बल दिया। दोनों पक्ष वीजा सुविधा और मीडिया और थिंक टैंकों के बीच आदान-प्रदान के लिए व्यावहारिक कदम उठाने पर भी सहमत हुए। दोनों पक्षों ने भारत और चीन के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना की 75वीं वर्षगांठ के दौरान नियोजित गतिविधियों का सकारात्मक मूल्यांकन किया और इसे सुविधाजनक बनाने पर सहमति व्यक्त की। दोनों पक्ष आर्थिक और व्यापारिक क्षेत्रों सहित कुछ कार्यात्मक संवाद आयोजित करने पर सहमत हुए, ताकि चिंता के विशिष्ट मुद्दों पर चर्चा की जा सके और उनका समाधान किया जा सके।

धरती को बचाने के लिए शुरू की वाटरशेड यात्रा : पानी के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक, शिवराज ने कहा - लोगों की भागीदारी बढ़ाना अभियान का उद्देश्य
भोपाल। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि वाटरशेड यात्रा सिर्फ एक यात्रा नहीं, बल्कि धरती को बचाने की यात्रा है और पानी को बचाने के लिए सरकारों के साथ समाज का सहयोग भी आवश्यक है। चौहान ने यहां वाटरशेड यात्रा का उद्घाटन किया। भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय के भूमि संसाधन विभाग ने परियोजना क्षेत्रों में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (डब्ल्यूडीसी-पीएमकेएसवाई 2.0) के वाटरशेड विकास घटक के तहत किए गए वाटरशेड विकास गतिविधियों के बारे में लोगों की भागीदारी बढ़ाने और जागरुकता पैदा करने के लिए एक व्यापक अभियान वाटरशेड यात्रा प्रारंभ किया है।

इस दौरान चौहान ने अपने संबोधन में कहा कि जल हमारे जीवन का आधार है, तो वहीं रेत हमारा अस्तित्व है। जल और रेत दोनों ठीक दशा में न रहें, तो जिंदगी की दशा क्या होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दूरदर्शी हैं, वो आने वाले 100 साल की सोचते हैं। आने वाले कल में हमारी पीढिय़ाँ कैसे जीवित रहेंगी, इस बारे में सोचना पड़ेगा। उन्होंने जनता का आह्वान करते हुए कहा कि हर गाँव, किसानों को, पंचायतों, जनप्रतिनिधिओं, गैरसरकारी संगठनों और स्वसहायता समूहों को इससे जोड़ना है। इसके लिए हमने वॉटरशेड यात्रा निकालने का संकल्प लिया है। ये महज यात्रा नहीं, धरती को बचाने की यात्रा है।

जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उल्टी पदयात्रा की शुरू
जयपुर। मेरठ निवासी तलवार दम्पती ने जयपुर जिलाधिकारी कार्यालय पर जनसंख्या नियंत्रण को लेकर उल्टी पदयात्रा शुरू की। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को जनसंख्या नियंत्रण के बारे में जागरूक किया। साथ ही लोगों से यह अपील की कि वह प्रधानमंत्री के नाम पर भी पत्र लिखें। दिनेश और दिशा तलवार ने बताया कि जयपुर शहर के जिलाधिकारी कार्यालय से पदयात्रा शुरू की और विधानसभा तक लेकर गए। उनका यह प्रयास पूरे देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर आम जनता और देश के नेताओं तक यह संदेश पहुंचा है।

तीन दिन लगातार जनसंख्या नियंत्रण पर उनका यह अभियान जयपुर शहर में चलेगा और अन्य शहरों से होते हुए दिल्ली के जंतर-मंतर पर समाप्त होगा। मेरठ निवासी तलवार दंपती जनसंख्या वृद्धि पर अभियान चला रहे हैं। इस अभियान को लेकर वे अब तक देश के 300 से अधिक शहरों में पदयात्रा कर चुके हैं। उल्टा चल कर लोगों को जागरूक करते हैं।

राजस्थान कबीर यात्रा : 2 अक्टूबर से शुरू होगा सूफी संतों की वाणी का महोत्सव
जयपुर। प्रदेश में 2 से 6 अक्टूबर के बीच धरती भक्ति और सूफी संतों की वाणी से गूंजेगी। राजस्थान कबीर यात्रा का आयोजन बीकानेर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में होगा। इस बार की यात्रा में संगीतकार रिकी केज भी होंगे। रिकी केज पर्यावरणीय संदेशों और सांस्कृतिक धरोहरों को संगीत के माध्यम से प्रस्तुत करते है। वह इस बार राजस्थान कबीर यात्रा का हिस्सा होंगे। यात्रा को लेकर रिकी ने बताया कि वह इस उत्सव में अपनी उपस्थिति को लेकर बेहद उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण भारत की पारंपरिक संगीत परंपराओं को बढ़ावा देना और संरक्षित करना एक अद्भुत विचार है। गांवों में वहां के पारंपरिक संगीत का हिस्सा बनना एक बेहतर अनुभव होगा। उन्होंने कहा कि कबीर, मीरा और अन्य संत कवियों की सच्ची वाणी में वह गहराई है, जिस पर अब तक कम काम हुआ है। राजस्थान कबीर यात्रा में लोक कलाकारों द्वारा इन वाणियों का जीवंत प्रस्तुतीकरण एक अनूठा अनुभव होगा।

राजस्थान कबीर यात्रा 2012 में लोकायन संस्थान, बीकानेर द्वारा शुरू की गई थी। राजस्थान पुलिस और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से अब यह भारत के प्रमुख लोक संगीत महोत्सवों में से एक है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य संत कबीर, मीरा, बुल्ले, जैसे महान संत कवियों की शिक्षाओं और उनके संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना है।

राजस्थान कबीर यात्रा के निदेशक गोपाल सिंह चौहान ने कहा कि राजस्थान के लोक संगीत और आध्यात्म की एक बेजोड़ परंपरा है, जिसमें लोक सिर्फ मनोरंजन नहीं तलाशता, बल्कि उस संगीत में एक गहरे दर्शन का भी इशारा है। सत्संग यानी 'सत्य के साधकों' की संगत। जहाँ सभी एक साथ कबीर और मीरा को गाते हैं। चौक- चौबारों पर गाए जाने वाली ये वाणियां अपने आप में सामूहिकता को समेटे हुए है। यह पूरा विचार ही लोक की समृद्ध परम्परा का जश्न है। ऐसे स्थान सभी प्रकार की लोक गायन धाराओं के सुंदर संगम है। यह भेदभाव से हटकर सभी समुदायों को एक साथ जोड़ते हैं और जाति- धर्म की सीमाओं को भी तोड़ते है। इन वाणियों के माध्यम से हम लोक की समृद्ध अभिव्यक्ति को समझने की कोशिश करते है। यात्रा में गीतों के बाद उनकी व्याख्या पर लंबी चर्चा होगी।

बीकानेर जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि ने यात्रा से अपने जुड़ाव के बारे में कहा कि इस यात्रा के माध्यम से विभिन्न धर्मों और समुदायों के लोग एक साथ आते हैं और संतों की वाणी में समाहित इस संदेश को आत्मसात करते हैं। यात्रा का उद्देश्य न केवल संगीत का आनंद लेना है, बल्कि इस विचार को प्रसारित करना है कि सभी धर्मों और पंथों का सार एक ही है प्रेम, शांति, और मानवता। राजस्थान कबीर यात्रा एक संगीतमय उत्सव होने के साथ-साथ एक गहरा आध्यात्मिक अनुभव भी है। यात्रा के दौरान आयोजित होने वाले सत्संग, जागरण, और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रतिभागी न केवल संगीत का आनंद लेते हैं, बल्कि संत कवियों के गहरे आध्यात्मिक संदेशों को भी समझते हैं। राजस्थान कबीर यात्रा का उद्देश्य कि सभी बाधाओं को पार कर प्रेम, शांति, और एकता की स्थापना करना है। यह यात्रा हमें संतों की वाणी में छिपे गहरे अर्थों को समझने और उन्हें अपने जीवन में उतारने का अवसर देती है।

इस साल बीकानेर जिला प्रसाशन के सहयोग से मलंग फोक फाउंडेशन द्वारा कबीर यात्रा का आयोजन 2 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक बीकानेर और आस पास के ग्रामीण अँचलों पूगल, कोलायत, कक्कू और देशनोक में होगा। यह यात्रा राजस्थान के बीकानेर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित की जाएगी। ये शहर न केवल अपनी ऐतिहासिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध हैं, बल्कि यहां की सांस्कृतिक समृद्धि भी अद्वितीय है। यात्रा के दौरान स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय कलाकार अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से संत कवियों की वाणी को जीवंत करेंगे।

यात्रा के निदेशक गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि लोकसंगीत के कलाकारों में पद्मश्री प्रह्लाद सिंह टिपानिया, महेशा राम, मूरालाला मारवाड़ा, लक्ष्मण दास, अरुण गोयल, भल्लू राम, सुमित्रा देवी, मीरा बाई, मांगी बाई, मीर बासु, अरुण गोयल, अनवर खान, भारती बंधु, चार यार, कबीर कैफे, फेरो फ्लूइड, हमीरा किड्स, श्रुति विश्वनाथ के अलावा अन्य कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकार भी शामिल होंगे। यात्रा का विशेष "कर्टेन रेजर" कार्यक्रम 1 अक्टूबर को हाल ही में नोखा के सीलवा गांव में बने पदम स्मारक में होगा।

बारिश के कारण कांग्रेस की तिरंगा यात्रा स्थगित
जयपुर। शहर जिला कांग्रेस कमेटी की आयोजित तिरंगा रैली स्थगित कर दी गई है। जयपुर शहर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरआर तिवाडी ने बताया कि जयपुर शहर व आसपास के इलाको में भारी बारिश होने के कारण जगह-जगह पानी भरने की वजह से जाम की स्थिति है, जिससे कार्यकर्ताओं का तिरंगा यात्रा में पहुंच पाना असंभव है। तिरंगा यात्रा स्थगित की जाती है।

शहर के सभी जिला पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, वार्ड अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशीयों को बारिश से अपने-अपने क्षेत्र में किसी भी तरह की कोई समस्याएं हो, तो उनको देखकर प्रशासन को अवगत कराएं और लोगों को मदद करते हुए सहायता प्रदान करने के लिए कहा गया है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को अपने-अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर झंडा फहराने के लिए भी बताया गया है

भाजपा सभी विधानसभाओं में निकालेगी तिरंगा यात्रा
जयपुर। भाजपा युवा मोर्चा राजस्थान के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रदेश में तिरंगा यात्रा एवं तिरंगा बाईक रैली का आयोजन करेगा। मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने प्रदेश कार्यालय में अभियान के तहत तिरंगा वितरण किया। इस दौरान चेची ने कहा कि भाजयुमो प्रत्येक विधानसभा स्तर पर तिरंगा रैलियों का आयोजन करेगा तथा शहीदों के स्मारकों के साथ महापुरुषों की प्रतिमाओं को अभिचान चलाकर स्वच्छ करेगा।

चेची ने बताया कि 11 से 14 अगस्त तक तिरंगा यात्रा होगी। प्रत्येक विधानसभा स्तर पर एक बड़ी तिरंगा यात्रा होगी। इसके तहत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर एक संयोजक लगाया जा चुका है। तिरंगा यात्राओं का प्रतीकात्मक स्थल से प्रारंभ अथवा समापंन किया जाएगा।

अमरनाथ यात्रा के लिए 1873 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना, सुरक्षा के बीच वाहनों के बेड़े में निकले लोग
जम्मू। यहां भगवती नगर यात्री निवास आधार शिविर से एक दिन के स्थगित रहने के बाद 1873 तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था बम बम भोले का जाप करते हुए श्री अमरनाथ गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। सुरक्षा व्यवस्था के बीच 69 वाहनों के बेड़े में 1873 तीर्थयात्री केवल बालटाल के लिए रवाना हुए, जबकि पहलगाम के लिए कोई भी तीर्थयात्री नहीं गया।

सुरक्षा कारणों से यात्रा निलंबित कर दी गई थी। पिछले साल, 4.5 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने गुफा मंदिर में दर्शन किए। 52 दिनों तक चलने वाली अमरनाथ यात्रा समाप्त होगी।

किरेन रिजिजू ने किया आधार शिविर का दौरा, अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का लिया फीडबैक
श्रीनगर। केंद्रीय संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में बालटाल आधार शिविर का दौरा किया और अमरनाथ यात्रा की व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। रिजिजू बालटाल आधार शिविर पहुंचे और यात्रा के सबसे छोटे मार्ग से तीर्थयात्रा कर रहे श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं सहित व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया।

अधिकारियों ने रिजिजू को सुचारू रूप से जारी अमरनाथ यात्रा और मार्ग पर तीर्थयात्रियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं के बारे में अवगत कराया। रिजिजू ने अधिकारियों को व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए।

अमरनाथ यात्रा पर हमला करना चाहते थे आतंकवादी : सेना
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा पर तीन आतंकवादियों के मारे जाने के एक दिन बाद सेना ने कहा कि उन्हें पिछले कुछ हफ्तों पहले इनपुट प्राप्त हुआ था कि केरन सेक्टर में लॉन्च पैड के पार आतंकवादी घुसपैठ की योजना बना रहे थे और उनका उद्देश य सामान्य स्थिति को खराब करना तथा विशेष रूप से अमरनाथ यात्रा को बाधित करना था। एक संयुक्त मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए, ब्रिगेडियर एनएल कुलकर्णी ने कहा कि केरन में मारे गए तीन आतंकवादी विदेशी थे, जिन्होंने घने जंगल और खराब दृश्यता का फायदा उठाकर रविवार को एलओसी पार करने की कोशिश की थी।

विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देना चाहते थे आतंकी
ब्रिगेडियर कुलकर्णी ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में, कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर के सामने कई लॉन्चपैड पर आतंकवादियों की मौजूदगी के संबंध में विभिन्न खुफिया एजेंसियों से कई खुफिया जानकारी प्राप्त हुई। खुफिया जानकारी मुख्य रूप से आतंकवादियों के लिए थी जो सामान्य स्थिति और विशेष रूप से अमरनाथ यात्रा को बाधित करने के उद्देश्य से घुसपैठ करने और अंदरूनी इलाकों में तोड़फोड़ और विध्वंसक गतिविधियों को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।

सतर्क थे हमारे जवान
घुसपैठ रोधी अभियान ‘आॅपरेशन धनुष-2’ के बारे में जानकारी देते हुए ब्रिगेडियर कुलकर्णी ने कहा कि खुफिया जानकारी मिलने के बाद नियंत्रण रेखा के पास और उसके आगे का इलाका पिछले कुछ हफ्तों से सैनिक बहुत सतर्क थे। 13-14 की रात से सेना, बीएसएफ और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाया जा रहा था और घुसपैठ के रास्तों पर हम इलाके की पूरी निगरानी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 14 जुलाई को दोपहर लगभग तीन बजे नियंत्रण रेखा के पार पाकिस्तानी सेना के नियंत्रण वाले क्षेत्र में तीन आतंकवादियों की गतिविधि देखी गई। आतंकवादियों ने घने पत्तों और कम दृश्यता का फायदा उठाते हुए नियंत्रण रेखा पार कर ली और बाड़ की ओर बढ़ने लगे।

बड़ी मात्रा में युद्ध जैसी सामग्री बरामद
आतंकवादी भारी हथियारों से लैस, अच्छी तरह से प्रशिक्षित और अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों से लैस थे। इसके बाद हुई भीषण गोलीबारी में तीन विदेशी आतंकवादियों को मार गिराया गया। इसके बाद इलाके की विस्तृत तलाशी ली गई, जिससे बड़ी मात्रा में युद्ध जैसी सामग्री बरामद हुई।

जगदीप धनखड़ ने दी रथयात्रा की शुभकामनाएं
नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने पुरी में जगन्नाथ रथयात्रा की शुभकामनाएं दी हैं और सभी की सुख, समृद्धि और स्वास्थ्य की कामना की है। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने एक संदेश में यह जानकारी दी। धनखड़ ने कहा कि जगन्नाथ रथयात्रा का भारत में ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व है। इसकी जड़ें प्राचीन भारतीय परंपराओं में मिलती हैं जो भक्ति, एकता और समृद्ध धरोहर को परिलक्षित करती है।

धनखड़ ने कहा कि रथयात्रा के इस पवित्र अवसर पर मेरी शुभकामनाएं। भगवान जगन्नाथ हमें स्वास्थ्य, प्रसन्नता और आध्यात्मिक संतुष्टि का आशीर्वाद दें।