platform - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान की रसोई से निकलेगी किचन क्वीन, महिलाओं को मिलेगा हुनर दिखाने का सबसे बड़ा मंच
जयपुर। राजस्थान की समृद्ध पाक विरासत और महिलाओं के पारंपरिक कुकिंग हुनर को राज्यस्तरीय पहचान दिलाने के लिए उमंग टुडेज विमेन की ओर से कुकिंग प्रतियोगिता किचन क्वीन ऑफ राजस्थान आयोजित होगी। प्रतियोगिता पहली बार राजस्थान में आयोजित हो रही है, जिसका उद्देश्य घरों तक सीमित महिलाओं की पाक-कला को बड़ा मंच देना है। इस मौके पर शनिवार को शहर के एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में निकिता ने कहा कि मंच महिलाओं को आत्मविश्वास, पहचान और आगे बढ़ने का अवसर देने के साथ राजस्थान की समृद्ध खान-पान संस्कृति को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने का माध्यम बनेगा।

प्रतियोगिता के ऑडिशन जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा और अजमेर में आयोजित किए जाएंगे। प्रत्येक शहर से पांच प्रतिभागियों का चयन कर कुल 25 फाइनलिस्ट ग्रैंड फिनाले में पहुंचेंगी। प्रतियोगिता की शीर्ष तीन विजेताओं को किचन क्वीन आॅफ राजस्थान का खिताब दिया जाएगा। प्रतियोगिता पूरी तरह शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों पर आधारित होगी।

"पीएम‑किसान" के तहत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में पहुंचेंगे लगभग 18,880 करोड़ : शिवराज
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 20 जून को पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले से कृषि, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और रेलवे सहित विभिन्न क्षेत्रों की अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं का लोकार्पण, राष्ट्र को समर्पण एवं शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम‑किसान) की 23वीं किस्त जारी करने के साथ‑साथ प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना एवं पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना, डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के तहत एग्रीटेक, राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन तथा प्रधानमंत्री धन‑धान्य कृषि योजना जैसी महत्वपूर्ण पहलों की शुरुआत करेंगे।

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य आतिथ्य में पश्चिम बंगाल में होने वाला यह राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम किसानों, ग्रामीण समुदाय और युवाओं के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में केंद्र सरकार का संकल्प है कि पूर्वी भारत को कृषि, बुनियादी संरचना और औद्योगिक विकास का मजबूत केंद्र बनाया जाए और 20 जून का कार्यक्रम इसी विज़न को ज़मीन पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण पड़ाव है।

चौहान ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी हुगली ज़िले के तारकेश्वर से "पीएम‑किसान" की 23वीं किस्त जारी करेंगे। इसके अंतर्गत देशभर के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में लगभग 18,880 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जाएगी, जिससे छोटे एवं सीमांत किसानों की आय सुरक्षा और मज़बूत होगी। उन्होंने बताया कि केवल पश्चिम बंगाल में ही 45.35 लाख से अधिक लाभार्थी किसानों को लगभग 907 करोड़ रु. की किश्त प्राप्त होगी। इसके साथ ही राज्य में पीएम‑किसान योजना के अंतर्गत अब तक वितरित कुल राशि 15,055 करोड़ रु. से अधिक हो जाएगी, जबकि 2019 में योजना की शुरुआत से लेकर पूरे देश में कुल वितरण 4.46 लाख करोड़ रु. से ऊपर पहुंच जाएगा।

कृषि मंत्री ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना और पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना का भी शुभारंभ करेंगे, जिनकी संयुक्त लागत लगभग 12,200 करोड़ रु. है। वित्त वर्ष 2026‑27 के दौरान इन योजनाओं के माध्यम से लगभग 1.10 करोड़ किसानों को 30 लाख हेक्टेयर कृषि भूमि पर फसल बीमा सुरक्षा प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है, जिसके तहत लगभग 28,140 करोड़ रु. मूल्य की फसलें बीमा संरक्षण के दायरे में आएंगी।

उन्होंने बताया कि डिजिटल एग्रीकल्चर मिशन के अंतर्गत प्रधानमंत्री मोदी एग्रीटेक प्लेटफॉर्म की शुरुआत करेंगे, जो उर्वरक वितरण, किसान क्रेडिट कार्ड, प्रत्यक्ष लाभ अंतरण और न्यूनतम समर्थन मूल्य आधारित सरकारी खरीद जैसी सेवाओं के लिए एकीकृत डिजिटल मंच उपलब्ध कराएगा। इससे किसानों को समय पर सूचनाएं, पारदर्शी सेवाएं और बेहतर बाज़ार अवसर मिलेंगे। चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री, राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन का भी शुभारंभ करेंगे, जिसके तहत अनुमोदित कार्ययोजना के अनुसार वित्त वर्ष 2026‑27 में राज्य के 17,300 हेक्टेयर क्षेत्र में 346 प्राकृतिक कृषि क्लस्टर स्थापित किए जाएंगे। इन क्लस्टरों से 43,250 किसानों को जैव‑आधारित इनपुट, प्रशिक्षण और बाजार तक बेहतर पहुंच का लाभ मिलेगा, साथ ही जैव‑आधारित संसाधन केंद्रों और कृषि सखियों के माध्यम से प्राकृतिक खेती की दिशा में बड़े पैमाने पर परिवर्तन को प्रोत्साहन मिलेगा।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी धन‑धान्य कृषि योजना की भी शुरुआत करेंगे, जो पुरुलिया, दार्जिलिंग, अलीपुरद्वार और झारग्राम ज़िलों में लागू होगी। इस योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाने, फसल विविधीकरण को प्रोत्साहित करने, भंडारण एवं प्रसंस्करण जैसी फसलोत्तर अवसंरचना को सुदृढ़ करने तथा विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं के समन्वित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना है, जिससे किसानों और ग्रामीण युवाओं के लिए नए रोज़गार और उद्यमिता के अवसर पैदा होंगे।

ग्रामीण विकास से संबंधित पहलों की जानकारी देते हुए चौहान ने कहा कि मोदी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (तीन) के अंतर्गत 213 करोड़ रु. से अधिक लागत वाली 49 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। 315 किलोमीटर से अधिक लंबाई वाली ये सड़कें राज्य के विभिन्न ग्रामीण इलाकों को कस्बों और शहरों से बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी, जिससे किसानों के कृषि उत्पाद समय पर बाजार तक पहुंच सकेंगे और ग्रामीण छात्रों तथा मरीजों की शिक्षा एवं स्वास्थ्य संस्थानों तक पहुंच भी आसान होगी।

मत्स्य पालन क्षेत्र में विकास को पर उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री दक्षिण 24 परगना ज़िले के फ्रेजरगंज में आधुनिकीकरण एवं विस्तार के बाद तैयार मत्स्य बंदरगाह और बीरभूम ज़िले में निर्मित आधुनिक मत्स्य बाज़ार का उद्घाटन करेंगे। इन परियोजनाओं से मत्स्य अवसंरचना मजबूत होगी, मछुआरों को बेहतर भंडारण एवं विपणन सुविधाएं मिलेंगी और निर्यात क्षमता में वृद्धि के साथ स्थानीय स्तर पर रोज़गार के नए अवसर तैयार होंगे।

पशुपालन एवं डेयरी क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण पहल के तहत प्रधानमंत्री नादिया ज़िले के हरिणघाटा में 6 करोड़ रु. से अधिक लागत से स्थापित रीजनल सीमन प्रोडक्शन लैबोरेटरी एवं बकरी सीमन बैंक का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय पशुधन मिशन के अंतर्गत स्थापित यह पूर्वी भारत की अपनी तरह की पहली सुविधा है, जो वैज्ञानिक पशु प्रजनन, आनुवंशिक सुधार और पशुधन उत्पादकता वृद्धि में निर्णायक भूमिका निभाएगी तथा बकरी पालन से जुड़े किसानों और पशुपालकों की आय बढ़ाने में सहायक होगी।

चौहान ने कहा कि मत्स्य, पशुपालन और ग्रामीण बुनियादी ढांचे से जुड़ी ये सभी योजनाएं मिलकर पश्चिम बंगाल में समावेशी और टिकाऊ ग्रामीण विकास का मज़बूत आधार तैयार करेंगी। इनके माध्यम से आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थव्यवस्था, बेहतर आजीविका अवसर और 'वोकल फॉर लोकल' की भावना को ठोस बल मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी पश्चिम बंगाल में लगभग 591 करोड़ रु. की लागत वाली महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। ये परियोजनाएं रेल ढांचा को सुदृढ़ करने, यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षा बढ़ाने और राज्य व पूर्वी भारत के संपर्क को और मज़बूत बनाने की दिशा में अहम योगदान देंगी। प्रधानमंत्री हावड़ा में 99 करोड़ रु. की लागत से बनने वाले 300 बिस्तरों वाले नए मंडलीय रेलवे अस्पताल का शिलान्यास करेंगे, जो आधुनिक स्वास्थ्य अवसंरचना, उन्नत जांच सुविधाओं, विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं और आपातकालीन उपचार से सुसज्जित होगा। यह अस्पताल न केवल रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों, बल्कि आसपास के नागरिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

इसी तरह, पूर्व मेदिनीपुर ज़िले में हाउर और राधामोहनपुर के बीच 71 करोड़ रु. की लागत से बनने वाले रोड ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया जाएगा, जो रेल और सड़क दोनों उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने के साथ‑साथ निर्बाध यातायात सुनिश्चित करेगा। इसके अतिरिक्त, हावड़ा ज़िले में 421 करोड़ रु. की लागत से विकसित सांकराइल‑सांतरागाछी थर्ड लाइन प्रोजेक्ट को राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा, जिससे देश के सबसे व्यस्त रेल सेक्शनों में से एक पर रैकिंग में कमी, परिचालन क्षमता में वृद्धि और यात्री तथा मालगाड़ियों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी। ये सभी रेल परियोजनाएं माल एवं यात्री परिवहन को तेज और सुरक्षित बनाने के साथ‑साथ औद्योगिक निवेश, पर्यटन और लॉजिस्टिक क्षेत्र के विकास को नयी गति देंगी। इससे पूर्वी भारत, विशेषकर पश्चिम बंगाल के लिए 'गति‑शक्ति' की भावना और मज़बूत होगी तथा रोजगार के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष अवसरों में वृद्धि होगी।त्र

'छात्रों की गूंज' से सरकार को घेरेंगे राहुल गांधी, छात्रों-युवाओं से जुड़ने की अपील
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओं से उनके 'छात्रों की गूंज' अभियान से जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा है कि यह पहल सस्ती शिक्षा, निष्पक्ष परीक्षा और सम्मानजनक रोजगार की मांग को सरकार तक पहुंचाने का माध्यम है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक संदेश में गुरुवार को कहा कि यदि किसी छात्र ने पेपर लीक, परीक्षा में धांधली या महंगी फीस का दर्द झेला है और यदि मौजूदा व्यवस्था ने उसके सपनों को तोड़ा है, तो 'छात्रों की गूंज' उसकी आवाज है। उनका कहना है कि यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि छात्रों और युवाओं की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का जरिया है।

उन्होंने कहा कि छात्र और युवा अभियान से जुड़कर अपने सुझाव दे सकते हैं तथा ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान से जुड़ने वाला प्रत्येक हस्ताक्षर इस लड़ाई को ताकत देगा और जितने अधिक लोग इससे जुड़ेंगे, उतनी ही बुलंद आवाज उठेगी। कांग्रेस नेता ने बुधवार को राजस्थान के कोटा से 'छात्रों की गूंज' अभियान की शुरुआत की जिसके जरिए उनकी पार्टी द्वारा शिक्षा व्यवस्था, पेपर लीक और रोजगार जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

हेक्सावेयर को बड़ी राहत, अमेरिकी संघीय अदालत ने नैटसॉफ्ट के पेटेंट दावों को किया खारिज
वॉशिगंटन। वैश्विक आईटी कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज के खिलाफ पेटेंट के एक मामले को अमेरिका की एक संघीय अदालत ने खारिज कर दिया है। हेक्सावेयर ने शुक्रवार को बताया कि अमेरिका के इलिनॉय प्रांत के उत्तरी जिले की जिला अदालत ने गत 09 जून को नैटसॉफ्ट कॉर्पोरेशन और उसकी संबद्ध कंपनी अपड्राफ्ट द्वारा हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनी हेक्सावेयर टेक्नोलॉजीज इंक के खिलाफ दायर मुकदमे के सभी दावों को खारिज कर दिया है। इनमें नौ पेटेंटों से संबंधित दावे भी शामिल थे।

हेक्सावेयर ने अपने 'अमेज', 'टेनसाई' और 'रैपिडएक्स' प्लेटफ़ॉर्मों में उपयोग की गयी तकनीकों के लिए अमेरिकी पेटेंट प्राप्त किये हैं। साथ ही टेनसाई से संबंधित एक अतिरिक्त अमेरिकी पेटेंट को भी हाल ही में स्वीकृति मिली है तथा उसके जल्द जारी होने की उम्मीद है। इन पेटेंटों को नैटसॉफ्ट ने अदालत में चुनौती दी थी। अदालत ने पाया कि जिन पेटेंटों का दावा किया गया था, वे किसी विशिष्ट और ठोस आविष्कार की बजाय व्यापक और अमूर्त विचारों का दावा करते हैं, इसलिए वे अमेरिकी कानून के तहत पेटेंट संरक्षण के योग्य नहीं हैं। चूंकि संघीय पेटेंट दावों को खारिज कर दिया गया, इसलिए अदालत ने संबंधित राज्य-स्तरीय दावों पर अधिकार क्षेत्र बनाये रखने से भी इनकार कर दिया और उन्हें भी खारिज कर दिया।

नैटसॉफ्ट को संशोधित शिकायत दाखिल करने के लिए समय दिया गया है। यदि वह ऐसा नहीं करता है तो अदालत अंतिम निर्णय जारी करने की संभावना रखती है। हेक्सावेयर के कार्यकारी निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रीकृष्ण रामकार्तिकेयन ने अदालत के फैसले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कंपनी को पहले दिन से ही अपने पक्ष में फैसला आने का पूरा विश्वास था। ये प्लेटफ़ॉर्म कंपनी के अपने अनुसंधान और उसके इंजीनियरों के वर्षों के निवेश का परिणाम हैं।

कॉकरोच जनता पार्टी को कोर्ट से बड़ा झटका: एक्स अकाउंट बहाल करने से इनकार, केंद्र और X को नोटिस जारी
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की टिप्पणी के बाद अचानक चर्चा में आई कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपना एक्स अकाउंट ब्लॉक करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र सरकार और एक्स को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के एक्स अकाउंट को तत्काल बहाल करने का आदेश देने से मना कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी। कोर्ट ने कहा कि वो कोई भी फैसला सरकार का पक्ष सुनने के बाद ही देगी।

कोर्ट ने एक्स अकाउंट को ब्लॉक करने की समीक्षा करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि समीक्षा करने वाली कमेटी को हर दो महीने के बाद ब्लॉकिंग आदेश के सभी पहलूओं की पड़ताल करने की जरुरत है। कोर्ट ने समीक्षा कमेटी के फैसले को कोर्ट में दाखिल करने का निर्देश दिया।

'टुमॉरो मेकर्स' की शुरुआत: वंचित पृष्ठभूमि के प्रतिभावान छात्रों को मिलेंगे तरक्की के समान अवसर
भारत की शिक्षा व्यवस्था में, खासकर छोटे शहरों और वंचित समुदायों के विद्यार्थियों के लिए किस कमी को टुमॉरो मेकर्स दूर करना चाहते हैं?

उमर मोमिन, गोदरेज फाउंडेशन हेड ने मीडिया को बताया कि भारत में प्रतिभा की कमी नहीं है। कमी है, तो एक समान अवसरों की। देश में सबसे अधिक आय वर्ग वाले परिवारों के 51 प्रतिशत युवा उच्च शिक्षण संस्थानों में पढ़ते हैं, जबकि सबसे कम आय वर्ग वाले परिवारों के केवल 8 प्रतिशत युवा ही उच्च शिक्षण संस्थानों तक पहुँच पाते हैं। बिना सपोर्ट के कम आय वर्ग वाले परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अपनी क्षमताओं का विकास करने में असमर्थ हो जाते हैं। इस कमी को दूर करने के लिए गोदरेज इंडस्ट्रीज़ ग्रुप में 15 प्रतिशत हिस्सेदारी वाले समाजसेवी ट्रस्ट, गोदरेज फाउंडेशन ने टुमॉरो मेकर्स की शुरुआत की है। यह एक राष्ट्रीय प्लेटफॉर्म है, जो वंचित पृष्ठभूमि के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पहचानने और उन्हें बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह इन विद्यार्थियों को एक मजबूत पार्टनर ईकोसिस्टम के माध्यम से मेंटर्स और संस्थानों से जोड़ता है तथा अवंति फैलोज़, दक्षणा, स्लैम आउट लाउड, मेकरघाट, और डेल्टा स्क्वैड फाउंडेशन जैसे संगठनों के सहयोग से उन्हें अवसर उपलब्ध कराता है। हमारा लक्ष्य उन्हें केवल शिक्षा प्राप्त करने में मदद करना ही नहीं है, बल्कि हम स्टेम (साईंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, मैथ्स), इनोवेशन, कला और रक्षा सेवाओं में नेतृत्व का विकास भी करना चाहते हैं। हमारा मानना है कि अवसर प्रतिभा के आधार पर मिलने चाहिए, न कि बैकग्राउंड या पिन कोड के आधार पर।

टुमॉरो मेकर्स के अंतर्गत स्टेम के साथ कला और रक्षा को शामिल करना जरूरी क्यों था?

जैसा मैंने पहले बताया कि टुमॉरो मेकर्स की बुनियाद यह विश्वास है कि अवसर प्रतिभा के आधार पर मिलने चाहिए। लेकिन प्रतिभा कोई एक क्षेत्र में नहीं होती, इसलिए अवसर भी भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में मिलने चाहिए। माता-पिता अक्सर इंजीनियरिंग या मेडिसीन की ओर झुकाव रखते हैं। लेकिन सच्चाई यह है कि हर बच्चे में कई क्षेत्रों में आगे बढ़ने की प्रतिभा होती है। स्टेम के लिए हमारा सहयोग अवंति फैलोज़, दक्षणा और जेनवाईज़ कर रहे हैं। कला के क्षेत्र में हमें स्लैम आउट लाउड की मदद मिल रही है। वहीं रक्षा क्षेत्र में डेल्टा स्क्वैड फाउंडेशन और युवातेजस हमें सहयोग दे रहे हैं। विभिन्न तरह की प्रतिभाओं को बढ़ावा देने में गहरी विशेषज्ञता के साथ ये पार्टनर जमीनी स्तर पर गहरी पकड़ और समुदाय का विश्वास भी रखते हैं। इससे हमें विभिन्न प्रतिभाओं और महत्वाकांक्षाओं वाले विद्यार्थियों को अनेक अवसर प्रदान करने में मदद मिलेगी।

आज वंचित बैकग्राउंड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को किन सबसे बड़ी बाधाओं का सामना करना पड़ता है?

इन विद्यार्थियों के लिए सबसे बड़ी बाधाएं पहुँच और एक्सपोज़र की हैं। उदाहरण के लिए, 27 से 37 प्रतिशत विद्यार्थी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए पेड कोचिंग सिस्टम पर निर्भर हैं, जिससे अवसर की उपलब्धता आर्थिक क्षमता पर निर्भर हो गई है। छोटे शहरों के विद्यार्थियों को कोचिंग उपलब्ध नहीं होती हैं। साथ ही, उन्हें मेंटरशिप, मिलकर तैयारी करने वाले साथी, प्रतियोगिताओं का एक्सपोज़र और उनके लिए मौजूद अवसरों का मार्गदर्शन भी नहीं मिल पाता है। नतीजा यह होता है कि इस सिस्टम द्वारा विद्यार्थी प्रतिभा नहीं बल्कि सुविधा की उपलब्धता के आधार पर आगे बढ़ जाते हैं। टुमॉरो मेकर्स के माध्यम से हम सभी विद्यार्थियों को समान अवसर उपलब्ध कराना चाहते हैं, ताकि प्रतिभाशाली विद्यार्थी, चाहे किसी भी स्थान से आए हों, उन्हें समान रूप से वो अवसर प्राप्त हो सकें।

भारत के युवाओं के लिए टुमॉरो मेकर्स का क्या दीर्घकालिक प्रभाव होगा?

हमारा लक्ष्य साफ है। हम वंचित बैकग्राउंड के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को अवसर उपलब्ध कराना चाहते हैं ताकि वो अपनी क्षमताओं का विकास कर सकें। पहले साल, हम संरचनाबद्ध तरीके से 5,000 से 10,000 विद्यार्थियों तक पहुँचेंगे। हमारी इस पहल में हमारे पार्टनर हमारी मदद करेंगे। इसके बाद हम क्वालिटी को बनाए रखते हुए अपनी इस पहल का विस्तार करेंगे। व्यापक स्तर पर यह हमारे देश के भविष्य से जुड़ा है। भारत का भविष्य केवल औसत सुधारों द्वारा तय नहीं होगा, बल्कि इस बात से तय होगा कि क्या विभिन्न आय, भौगोलिक क्षेत्रों और पहचान वाली असाधारण प्रतिभाओं को प्रभावशाली पदों और नेतृत्व तक पहुँचने का अवसर मिलेगा या नहीं। इसलिए हमारा दीर्घकालिक लक्ष्य विभिन्न स्थानों और सामाजिक आर्थिक बैकग्राउंड वाली प्रतिभाओं को आगे लाकर भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं की एक पाईपलाईन तैयार करना है।
साथ ही, हम पहली जनरेशन के सफल लोगों का ज्यादा बड़ा समूह बनाना चाहते हैं। क्योंकि जब एक युवा सफल होता है, तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे परिवार और समुदाय पर पड़ता है।

टुमॉरो मेकर्स को देशव्यापी प्लेटफॉर्म बनाने के लिए पार्टनर संगठनों और मेंटर्स के साथ सहयोग कितने महत्वपूर्ण हैं?

टुमॉरो मेकर्स का काम करने का तरीका पार्टनरशिप पर आधारित है। हम शुरू से ही हर काम अपने आप करना नहीं चाहते हैं। इसलिए हम उन संगठनों के साथ साझेदारी कर रहे हैं, जो प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। उदाहरण के लिए अवंति फैलोज़ 7,000 से अधिक विद्यार्थियों तक पहुँच चुके हैं। स्लैम आउट लाउड ने 4.7 मिलियन से अधिक विद्यार्थियों को आगे बढ़ाया है और मेकरघाट 1.4 मिलियन से अधिक युवाओं से जुड़े हैं और 20,000 से अधिक एजुकेटर्स को प्रशिक्षित कर रहे हैं। इससे साफ हो जाता है कि इस ईकोसिस्टम के पास प्रमाणित और प्रभावशाली मॉडल है, पर वो सब टुकड़ों मंल काम कर रहे हैं। टुमॉरो मेकर्स इस प्रमाणित ईकोसिस्टम को उच्च क्षमता वाले विद्यार्थियों से जोड़ेंगे, जिन्हें पहचान से लेकर तैयार और करियर में आगे बढ़ने तक हर चरण में मार्गदर्शन उपलब्ध नहीं हो पाता है।

'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने 'कॉकरोच जनता पार्टी' से जुड़े व्यक्तियों की गतिविधियों की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) जांच की मांग वाली याचिका पर तत्काल सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। यह व्यंग्यात्मक सोशल मीडिया आंदोलन भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की हालिया "कॉकरोच" टिप्पणी के बाद उभरा था। याचिकाकर्ता की ओर से पेश हुए अधिवक्ता एन के गोस्वामी ने सोमवार को तर्क दिया कि "कॉकरोच जनता पार्टी" न्यायपालिका की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची और वी एम पंचोली की पीठ ने जवाब देते हुए कहा, "इसे इतना भावुकता से न लें।"

एक अन्य अधिवक्ता ने दलील दी कि याचिकाकर्ता फर्जी कानून की डिग्रियों के मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, साथ ही यह भी तर्क दिया कि अदालत में होने वाली बातचीत का व्यावसायिक रूप से दुरुपयोग नहीं किया जाना चाहिए। इस दलील पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य न्यायाधीश ने कहा, "ऐसी कोई गंभीर आवश्यकता नहीं है। हम देखेंगे।" "कॉकरोच जनता पार्टी" इस महीने की शुरुआत में एक व्यंग्यात्मक ऑनलाइन आंदोलन के रूप में उभरी, जिसने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर, विशेष रूप से युवाओं के बीच लोकप्रियता हासिल की। इस आंदोलन की शुरुआत 15 मई को उच्चतम न्यायालय में हुई कार्यवाही से हुई, जिसमें मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ ने बेरोजगार युवा वकीलों के वकालत छोड़कर सोशल मीडिया और आरटीआई सक्रियता की ओर रुख करने पर चिंता व्यक्त की थी।

मुख्य न्यायाधीश ने टिप्पणी की थी, "ऐसे युवा तिलचट्टों की तरह हैं जिन्हें इस पेशे में रोजगार नहीं मिल रहा है। कुछ सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, कुछ आरटीआई कार्यकर्ता बन गये हैं।" मुख्य न्यायाधीश ने बाद में स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी फर्जी योग्यताओं और फर्जी डिग्रियों के माध्यम से पेशे में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों पर लक्षित थी, न कि सामान्य रूप से बेरोजगार युवाओं पर।

नीट पेपर लीक विवाद: सुपर-30 वाले आनंद सर का छात्रों को बड़ा तोहफा, जल्द शुरू होगा ''सुपर इन्फिनिटी'' ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म
पटना। आनंद कुमार ने ‘सुपर इन्फिनिटी’ नाम से नया ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म शुरू करने की घोषणा की है। ‘सुपर 30’ के संस्थापक आनंद कुमार जानकारी देते हुए बताया है कि यह पहल छात्रों को रटने की बजाय गणित को समझने और महसूस करने के लिए प्रेरित करेगी। कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार इस प्लेटफॉर्म पर गणित को रोजमर्रा की जिंदगी से जोड़कर पढ़ाया जाएगा। इसमें VFX, एनिमेशन और कॉन्सेप्ट बेस्ड टीचिंग का इस्तेमाल होगा। 12 जून से ‘सुपर इन्फिनिटी ऑफिशियल’ यूट्यूब चैनल और superinfinity.com पर नए कोर्स शुरू किए जाएंगे।

ओलंपिक में भागीदारी के लिए लड़कियां टेनिस का कर रही अभ्यास
कोटा। कोटा को आमतौर पर खेलों के मामले में पिछड़ा जिला माना जाता है। यहां प्रतिभावान खिलाड़ियों की कमी नहीं है, लेकिन उन्हें संसाधन और मंच मिलना मुश्किल है। ऐसे हालातों में कोटा जिले की बेटियां अपनी प्रतिभ और कठिन परिश्रम की बदौलत राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई है। टेनिस में राज्य स्तरीय टीम से लेकर राष्ट्रीय स्तर की टीम में कोटा जिले की इन बेटियों ने प्रतिनिधित्व किया है। इनकों मिले अनेक पदकों की वजह से जिले को मान सम्मान मिला है। कोटा की इन महिला खिलाड़ियों को खेल दिवस पर हर साल सम्मानित किया जाता है। इसके साथ ही खेल प्रतिभा की बल पर इन महिला खिलाड़ियों को रेलवे और सेना में सरकारी नौकरी प्राप्त कर देश के विकास और सुरक्षा में योगदान दे रही है। पिछले कुछ वर्षों से कोटा की महिला खिलाड़ियों का रुझान टेनिस की ओर बढ़ा है। कोटा की बेटियां टेनिस में लगातार परचम लहरा रही है।

100 से अधिक महिला खिलाड़ी
कोटा में टेनिस खेलने वाली महिला खिलाड़ियों की संख्या एक 100 से अधिक है। यह महिला खिलाड़ी कोटा के अलग-अलग टेनिय के क्लबों में  प्रतिदिन अभ्यास कर रही है। टेनिस के अंकित का कहना है की महिला खिलाड़ियों में टेनिस खेलने का एक जज्बा है, जिसके भूते पर वह लगाातार आगे बढ़कर कोटा का नाम रोशन कर रही है। कोटा में पहले टेनिस के कोर्ट नहीं थे, लेकिन अब अनेक जगह इसके कोर्ट बन गए है। जिसका लाभ यहां की महिला खिलाड़ियों को मिला है। इस बार टेनिस खेलने के ग्रामीण क्षेत्र से भी बेटियां निकलकर सामने आ रही है।

होनहार महिला खिलाड़ी
कोटा की सिमरन होरा ने 4 बार राष्टÑीय स्तर प्रतियोगिता में भाग लेकर कोटा को गोल्ड मेडल दिलाया है। इसके साथ ही वह स्टेट लेवल प्रतियोगिताओं में 5 बार खेल चुकी है और मेडल हासिल किए है। इसके साथ ही कोटा की कोमल वर्मा,गर्विता दत्ता, इशिता यादव, कनिष्का शर्मा, लीला झा, मीशिका चौधरी सहित अनेक बेटियां लगातार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाने के लिए लगातार अभ्यास कर रही है।

10 क्लब कोटा में
कोटा में टेनिस के 10 क्लब है। जिनमें युवा व पेशेवर लोग रोजान टेनिस खेलते है और अभ्यास करते है। पिछले 2 वर्षों से कोरोनाकाल के कारण यह क्लब बंद थे। लेकिन अब कोटा के सारे क्लब खुल गए है। इन क्लबों में खिलाड़ियों के साथ-साथ शोंकियां तौर पर खेलने वाले खिलाड़ियों का जमावड़ा भी लगा रहता है। इन क्लब में टेनिस की अनेक प्रतियोगिताएं भी करवाई जाती है।

कोटा की बेटियां अनेक खेलों में नित नए आयाम स्थापित कर रही है। लगातार अनेक खेलों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। चाहे वो टेनिस का खेल हो या कोई अन्य खेल। बेटियां हर तरफ आगे है। खेलों के माध्यम से कोटा की सैंकड़ों बेटियों ने अपना मुकाम हासिल किया है। लेकिन अगर टेनिस में सरकार द्वारा कोई मदद मिले तो निश्चित तौर पर अंतरराष्टÑीय स्तर पर भी मेडल ले आएगीं।
- कमलदीप, सचिव उम्मेद क्लब कोटा

संजय लीला भंसाली कि फिल्म 'हीरामंडी' में नज़र आएगी रेखा!, वैश्यओ की जिंदगी को बयां करेगी कहानी
मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री रेखा फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'हीरामंडी' में काम करती नजर आ सकती हैं। संजय लीला भंसाली ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए फिल्म 'हीरामंडी' को निर्देशित कर रहे हैं। चर्चा है कि फिल्म 'हीरामंडी'में रेखा को कास्ट किया गया है और उनका रोल काफी महत्वपूर्ण है। कहा जा रहा है कि फिल्म 'हीरामंडी' में रेखा के रोल को स्पेशली लिखा गया है। बताया जा रहा है कि रेखा काफी समय संजय लीला भंसाली के साथ काम करना चाहती हैं भंसाली भी रेखा के काम को अपने पर्दे पर उतारना चाहते हैं। भंसाली शुरुआत से ही फिल्म 'हीरामंडी' में रेखा को स्पेशल कैरेक्टर में देखना चाहते हैं।

फिल्म 'हीरामंडी' में हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा, मनीषा कोइराला और ऋचा चड्ढा नजर आ सकती हैं। फिल्म 'हीरामंडी' की कहानी पाकिस्तान के विभाजन के दौरान वैश्याओं की जिंदगी पर होगी। संजय लीला भंसाली का ये बहुत ही पुराना प्रोजेक्ट है और वह इसे पिछले 12 सालों से बनाने की कोशिश कर रहे हैं। फिल्म में प्यार, विश्वासघात, उत्तराधिकार और राजनीति देखने को मिलेगा।

G5 की ओरिजिनल सीरीज "द ब्रोकन न्यूज" से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सोनाली देगी दस्तक
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाली बेन्द्रे ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही है।सोनाली बेंद्रे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू के लिए तैयार हैं। सोनाली जी5 की ओरिजिनल सीरीज द ब्रोकन न्यूज से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपनी पारी शुरू कर रही हैं।

कहानी दो प्रतिद्वंद्वी समाचार नेटवर्कों के इर्द-गिर्द

इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।  द ब्रोकन न्यूज की कहानी दो प्रतिद्वंद्वी समाचार नेटवर्कों के इर्द-गिर्द घूमती है और पत्रकारिता की दुनिया में झूठ, प्यार और संघर्ष को सामने लाती है।  इस सीरीज में जयदीप अहलावत, श्रिया पिलगांवकर, तारुक रैना, इंद्रनील सेनगुप्ता, फैसल राशिद, किरण कुमार, आकाश खुराना और संजीता भट्टाचार्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। बीबीसी स्टूडियोज इंडिया द्वारा निर्मित और विनय वैकुल निर्देशित यह सीरीज लोकप्रिय ब्रिटिश सीरीज'प्रेस का ऑफिशियल अडेप्शन है।'द ब्रोकन न्यूज का प्रीमियर 10 जून को ङ्क्षहदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में जी5 पर होगा।

सोनाली बेंद्रे ने कहा

सोनाली बेंद्रे ने कहा कि पूरी टीम और मेरे शानदार को-स्टार जयदीप और श्रिया ने अभिनय में मेरी वापसी को एक अछ्वुत अनुभव बनाया है। हमने जो बनाया है, उसे सभी के सामने लाने के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं।

भारत में स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए वाईस्टोरीज स्टार्टअप मीडिया प्लेटफॉर्म की शुरुआत
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा स्टार्टअप इंडिया के सपने को साकार करने के लिए तीन दोस्त श्याम नागा, गौरव कुमावत और अजय कुमावत जुट गए हैं। विदेश में पढ़ाई करने के बाद इन दोस्तों ने लाखों की नौकरी छोड़ दी और कुछ अलग दिखाने के जुनून के साथ एक स्टार्टअप मीडिया प्लेटफॉर्म वाईस्टोरीज नाम से स्टार्टअप शुरू किया। तीनो दोस्त राजस्थान के जयपुर जिले के रहने वाले हैं।

जीवन की कई चुनौतियों और उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद भी अगर सफलता मिल जाती है तो इसे एक सच्ची उपलब्धि माना जाता है। ऐसी थी इन तीन दोस्तों की जिंदगी, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मुकाम बनाया। श्याम ने वाईस्टोरीज को आईडिया से मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने में काफी मेहनत की । लंदन में अपनी पढ़ाई खत्म करने के बाद, गौरव एक अंतरराष्ट्रीय कंपनी में शामिल होने के बजाय इस प्लेटफार्म में शामिल हो गए, और अजय भी इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष में इसमें शामिल हो गए।

कोरोना महामारी ने हम सभी के जीवन को प्रभावित किया है। कोरोना के कहर के बाद बहुत लोगो की नौकरी चली गई, लेकिन कुछ लोगों ने हिम्मत नहीं हारी। नौकरी चले जाने के बाद लोगो ने या तो अकेले या फिर दो तीन लोगो ने मिलकर खुद का स्टार्टअप शुरू किया। वाईस्टोरीज, कुछ इसी तरह के लोगो के संघर्ष, प्रयास और कठिन मेहनत से बनाये गए स्टार्टअप्स की प्रगति और उन्नति को बढ़ावा देने के लिए काम कर रही है। मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया अवधारणा को ध्यान में रखते हुए इन दोस्तों ने वाईस्टोरीज को 13 अक्टूबर, 2020 को लॉन्च किया था।

वाईस्टोरीज, स्टार्टअप उद्योग को बढ़ावा देने के लिए एक सक्षम वातावरण बनाने के लिए काम कर रही है, जिसका देश के स्टार्टअप इको-सिस्टम पर जबरदस्त सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। वाईस्टोरीज विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से स्टार्टअप और उद्यमियों के सफर को कवर करता है। आर्टिकल और वीडियो के साथ साथ स्टार्टअप बिजनेस से रिलेटेड जानकारी पब्लिश करता है जैसे बिजनेस-स्टार्टअप के आर्टिकल्स, फंडिंग अलर्ट, नया प्रोडक्ट, सर्विस लॉन्च, स्टार्टअप प्रेस रिलीज और स्टार्टअप न्यूज़ आदि।

वाईस्टोरीज ने पिछले 18 महीनों में भारत में 1,000 से अधिक कहानियाँ और लेख प्रकाशित किए हैं। इन कहानियों के माध्यम से, वाईस्टोरीज ने राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्टार्टअप को बड़ी पहचान दिलाई है और जिसके चलते कुछ स्टार्टअप्स को निवेशकों के द्वारा वित्तीय सहायता भी मिली हैं। वाईस्टोरीज महिला उद्यमिता, छात्र स्टार्टअप और ग्रामीण स्टार्टअप को बढ़ावा देता है। वाईस्टोरीज का हाल ही मैं आइस्टार्ट, डिपार्टमेंट ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी एंड कम्युनिकेशन, राजस्थान सरकार तथा अटल इन्क्यूबेशन सेंटर्स की साथ MOU हुआ है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मानते हैं कि देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने में स्टार्टअप उद्योग की बड़ी क्षमता है और इसके लिए उन्होंने 16 जनवरी को नेशनल स्टार्टअप डे मनाने का भी फैसला किया। वर्तमान में वाईस्टोरीज हिंदी और अंग्रेजी भाषा में चल रहा है और निकट भविष्य में क्षेत्रीय भाषाओं में शुरू करने का प्लान है।