sub inspector - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक : आठ लाख रुपए में पेपर खरीदकर SI बनने वाला प्रोबेशनर गिरफ्तार
जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में एक और प्रोबेशनर एसआई को गिरफ्तार किया है। आरोपी एसआई ने आठ लाख रुपए में पेपर खरीदकर पढ़ा और मेरिट में आ गया। एसओजी की टीम अब उससे पूछताछ कर रही है। एडीजी एसओजी एटीएस वीके सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में मुकदमा नम्बर 10/2024 दर्ज हुआ था। इस दौरान सूचना मिली कि आरोपी अशोक सिंह (30) हनुमान नगर खींवसर नागौर का रहने वाला है और वह हाल में अजमेर पुलिस लाइन में एसआई प्रशिक्षु के तौर पर तैनात है। इसने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी विनोद कुमार जाट उर्फ विनोद रेवाड (45) निवासी पापडीया की ढाणी डूंगरी कला रेनवाल हाल राजश्री विहार न्यू लोहा मण्डी रोड माचडा हरमाड़ा से एसआई भर्ती परीक्षा 2021 की लिखित परीक्षा से पूर्व आठ लाख रुपए में पेपर का सौदा किया। उसने एसआई की 14 सितम्बर 2021 को आयोजित दोनाें पारियाें की लिखित परीक्षा से पूर्व लीक सॉल्वड पेपर विनोद रेवाड से वाट्सअप पर मंगा लिया। उस पेपर को पढ़कर परीक्षा दी, जिससे अशोक सिंह ने कुल 310.39 अंक प्राप्त कर लिखित परीक्षा उतीर्ण की।

मैरिट में 396वें नम्बर पर
परिणाम में अशोक सिंह का उपनिरीक्षक के पद पर अंतिम रूप से मैरिट क्रमांक 396 पर चयन हुआ। जांच में अशेाक सिंह राजपुरोहित द्वारा पेपर लीक गिरोह सदस्य विनोद से पेपर प्राप्त करने का खुलासा हो गया। इस पर टीम ने जांच कर अशोक सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसओजी अभी तक 55 प्रशिक्षु उप निरीक्षक सहित कुल 124 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है।

एसआई भर्ती पेपर लीक प्रकरण में अपील पेश, सुनवाई 8 को
एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक मामले में राजस्थान हाईकोर्ट की एकलपीठ की ओर से दिए आदेश के खिलाफ चयनित अभ्यर्थियों ने खंडपीठ में अपील पेश कर दी है। अपीलार्थी विक्रम पंवार व अन्य की ओर से दायर इस अपील याचिका पर खंडपीठ 8 सितंबर को सुनवाई करेगी। अपील में अधिवक्ता अलंकृता शर्मा ने बताया कि एकलपीठ ने अपने आदेश में एक ओर राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर आरपीएससी को भेजने को कहा है, वहीं दूसरी ओर भर्ती रद्द करने की बात भी कहा है। यह आपस में विरोधाभासी है। इसके अलावा एकलपीठ ने अपने संपूर्ण निर्णय एसओजी, महाधिवक्ता और राज्य सरकार की पहली रिपोर्ट पर ही आधारित रखा है। राज्य सरकार ने बाद में दूसरी रिपोर्ट में अपना रुख स्पष्ट करते हुए फिलहाल भर्ती रद्द नहीं करने की बात कही है, लेकिन एकलपीठ ने इस तथ्य पर ध्यान नहीं दिया। अपील में कहा गया कि एक विषय पर जब राज्य सरकार की पुरानी सिफारिश या रिपोर्ट पर नवीन सिफारिश या रिपोर्ट आ जाती है तो पुरानी एक तरह से प्रभावहीन हो जाती है।

राज्य सरकार ने अपनी नवीन सिफारिश में माना है कि भर्ती में शामिल दोषियों की पहचान कर उनकी छंटनी संभव है। वहीं भर्ती होने के बाद अपीलार्थियों का प्रशिक्षण हो गया और वे परिवीक्षा काल में चल रहे हैं। एसओजी ने उनके खिलाफ भी जांच की थी, लेकिन उनके खिलाफ पेपर लीक से जुड़ा कोई साक्ष्य नहीं मिला। ऐसे में एकलपीठ के आदेश को रद्द किया जाए। गौरतलब है कि एकलपीठ ने गत 14 अगस्त को सभी पक्षों की बहस सुनने के बाद 28 अगस्त को आदेश देते हुए भर्ती को रद्द करने के लिए राज्य सरकार को विस्तृत रिपोर्ट बनाकर आरपीएससी में देने को कहा था। वहीं एकलपीठ ने इस भर्ती के पदों को साल 2025 की भर्ती में जोडते हुए दूसरी सरकारी सेवा छोड़कर आए चयनितों को पूर्व की सेवा में लेने को कहा था। एकलपीठ ने आरपीएससी की कार्यप्रणाली पर स्वप्रेरणा से प्रसंज्ञान लेते हुए उसे जनहित याचिका के तौर पर सुनवाई के लिए मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ में लगाने को कहा था। इस स्वप्रेरित प्रसंज्ञान याचिका पर खंडपीठ 10 सितंबर को सुनवाई करेगी।

कार की टक्कर से महिला सब-इंस्पेक्टर घायल
कोटा। कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में गुुरुवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से महिला सब-इंस्पेक्टर गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका उपचार चल रहा है। कुन्हाड़ी थाना एएसआई लटूरलाल ने बताया कि सब-इंस्पेक्टर कौशल्या गालव गुरुवार की सुबह करीब दस बजे ड्यूटी के लिए अपने घर से पुलिस थाना कुन्हाड़ी आ रही थी। वह स्कूटी पर थी तभी कुन्हाड़ी पेट्रोल पंप के पास  एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी  और कार चालक फरार हो गया। हादसे में सब-इंस्पेक्टर कौशल्या गंभीर रूप से घायल हो गई  उनके सिर और हाथ में गंभीर चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस व राहगीरों ने उन्हें तुरंत ही पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर उनके परिजन अस्पताल आ गए।  मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज  चेक किए है।

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बारां चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक 1लाख रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार
कोटा । भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कोटा की टीम ने हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बारां के चौकी प्रभारी उप निरीक्षक रामदयाल को रुपए 100000 रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है । उसके कब्जे से195000 रुपए अन्य राशि भी बरामद किए गए हैं ।

एसीबी एसपी ने बताया कि फरियादी ने 7 जुलाई को शिकायत दी थी । जिसमें बताया था कि एक व्यक्ति ने उनके पोते को हाउसिंग बोर्ड चौकी के पास बुलाया और वहां पर उस पर छेड़छाड़ का आरोप लगा कर भीड़ को एकत्र कर लिया था । इस मामले में सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुंचे तो वहां हाउसिंग बोर्ड चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक रामदयाल भी मौके पर मिला  । इस संबंध में जब रामदयाल से बातचीत की गई तो उसने फरियादी के पोते को छोड़ने की एवज में रुपए 1000000 रिश्वत की मांग की । फरियादी ने जब इस संबंध में उससे गुहार लगाई तो वह रुपए  400000 में राजी हुआ । लेकिन काफी मन्नत करने के बाद डेढ़ लाख रुपए रिश्वत लेने पर सहमति बनी । जिसमें से रुपए 50000 व पूर्व में ले चुका था ,100000 रुपए लेकर शुक्रवार को बुलाया था । एसीबी एसपी विजय स्वर्णकार ने बताया कि रिश्वत राशि की मांग का सत्यापन गुरुवार को ही कराया गया । उसके बाद शुक्रवार को ट्रैप कार्रवाई की गई । आरोपी उप निरीक्षक रामदयाल को फरियादी से रुपए 100000 की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया । साथ ही उसके कमरे से इस मामले में पूर्व में प्राप्त की गई रुपए 50000 की राशि और 145000 अन्य राशि भी बरामद की गई आरोपी से पूछताछ की जा रही।

सब इंस्पेक्टर ने पैसों से भरा सूटकेस लौटकर दिखाई ईमानदारी, सूटकेस में रखे थे 1 लाख 20 हज़ार
मेहंदीपुर बालाजी। मेहंदीपुर बालाजी थाने के सब इंस्पेक्टर गिरार्ज प्रसाद ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सूटकेस में रखे एक लाख बीस हज़ार की नगदी सहित क़ीमती दस्तावेज लौटकर ईमानदारी की मिसाल क़ायम की है । थाना प्रभारी ने बताया कि तायल धर्मशाला के पास दुकान पर संदिग्ध सूटकेस की सूचना मिली, जिस पुलिस ने सूटकेस की तलाशी में 1 लाख 20 हज़ार की नगदी सहित क़ीमती दस्तावेज थे। एएसआई मुकेश ने ड्राइविंग लायसेंस के आधार पर व्यक्ति की तलाश की। जिसमें यह सूटकेस एक दुकान पर छूटना बताया। पुलिस ने राजकुमार निवासी तनौदा हरियाणा के परिजनों को पैसे और क़ीमती दस्तावेज लौटकर ईमानदारी की मिसाल क़ायम की। हरियाणा से आये लोगों ने पुलिस की इस ईमानदारी की प्रशंसा की

नौकरी से जुड़ी खबर : मोटर वाहन उप निरीक्षक के 197 पदों पर होगी भर्ती , एपीआरओ के 76 पदों पर होगी भर्ती
मोटर वाहन उप निरीक्षक के 197 पदों पर होगी भर्ती
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, दुर्गापुरा ने मोटर वाहन उप निरीक्षक भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। चयन बोर्ड 197 पदों पर यह भर्ती करेगा। इसके लिए अभ्यर्थी दो से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं 12 और 13 फरवरी को यह भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है। बोर्ड अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि इस भर्ती से गैर अनुसूचित क्षेत्र के 168 व अनुसूचित क्षेत्र के 29 पद भरे जाएंगे। परीक्षा के लिए सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थियों को 450 रुपए, ओबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के अभ्यर्थियों को 350 रुपए व एससी-एसटी, विकलांगों को 250 रुपए का शुल्क देना होगा।

एपीआरओ के 76 पदों पर होगी भर्ती
जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने  सहायक जनसंपर्क अधिकारी (एपीआरओ) भर्ती की विज्ञप्ति जारी कर दी है। अभ्यर्थी 2 से 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।13 फरवरी को परीक्षा प्रस्तावित है। बोर्ड अध्यक्ष हरि प्रसाद शर्मा ने बताया कि  परीक्षा का पाठ्यक्रम अलग से बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। सामान्य श्रेणी के छात्रों को 450 रुपए, ओबीसी व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को 350 रुपए व एससी-एसटी, विकलांगों को 250 रुपए शुल्क देना होगा।

आरएएस मेन्स 25 और 26 फरवरी को होगी
अजमेर। राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी मुख्य परीक्षा-2021 अगले वर्ष 25 व 26 फरवरी को आयोजित की जाएगी। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने शुक्रवार को तिथि घोषित कर दी। परीक्षा का आयोजन संभागीय जिला मुख्यालयों पर होगा। परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम परीक्षा से पूर्व  जारी कर दिया जाएगा। जबकि मुख्य परीक्षा का सिलेबल और स्कीम मंगलवार को ही आयोग ने वेबसाइट पर अपलोड कर दिया था। मोटर वाहन उप निरीक्षक के 197 पदों पर होगी भर्ती , एपीआरओ के 76 पदों पर होगी भर्ती, आरएएस मेन्स 25 और 26 फरवरी को होगी