panchayat samiti - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बड़ा हादसा टला: भरतपुर के डीग पंचायत समिति भवन में छत से मलबा गिरा, कर्मचारी बाल बाल बचे,
भरतपुर। राजस्थान में डीग जिले के कुम्हेर में बुधवार सुबह भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पंचायत समिति में छत की लेंटर के एक बड़े हिस्से का मलबा गिर गया, हालांकि वहां मौजूद कर्मचारी बाल बाल बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत समिति में कर्मचारी अपने कक्षों में कार्य में लीन थे उसी दौरान छत से लेंटर का मलबा गिर गया।

इस पर डरे सहमे कर्मचारियों ने दौड़ भागकर भवन से बाहर आकर राहत की सांस ली। भारत निर्माण राजीव गांधी सेवा केन्द्र पंचायत समिति में कार्यरत कर्मचारियों में इस घटना के बाद आक्रोश है। उनका कहना है कि गत वर्ष 18 अगस्त को भी भवन के एक हिस्से से छत की लेंटर के एक बड़े हिस्से का ढेर सारा मलबा गिर गया था/ उस समय  भी कर्मचारी बालबाल बचे थ।

उन्होंने कहा कि इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया जा रहा और कर्मचारियों के जीवन से खिलवाड किया जा रहा है। और कर्मचारी इस क्षतिग्रस्त भवन में अपनी जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर है।

धीमी गति से चल रहा काम, 30% ही खोदे गड्ढे
कोटा। जिला परिषद की ओर से मनरेगा के तहत पंचायत समिति के गांवों में पौधारोपण कराया जाना है। मगर अभी तक पंचायतों में लक्ष्य के अनुरूप बहुत ही धीमी गति से काम चल रहा है। यहां तक कि इटावा पंचायत समिति में तो गड्ढे खुदवाने का काम मात्र 30 प्रतिशत ही हुआ है। जबकि एक जुलाई से यहां पर पौधे लगाने है। इतना ही नहीं सुल्तानपुर पंचायत समिति में तो लक्ष्य के मुकाबले में केवल 10 प्रतिशत ही गड्ढे खोदे गए हैं। ऐसे में पौधे लगाने का लक्ष्य कब तक पूरा हो पाएगा। इसको लेकर संशय बना हुआ है। जबकि पिछले दिनों जिला परिषद के सीईओ ने बारिश होने के साथ ही पौधे लगाने का कार्य भी शुरू करने के निर्देश दिए थे।

इटावा में मात्र 17,126 गड्ढे खोदे गए
मानसून 2024 में सघन पौधारोपण महाअभियान को लेकर इटावा पंचायत समिति में 64 हजार 360 पौधे लगाने का लक्ष्य मिला हुआ है। जो मनरेगा श्रमिकों से लगवाए जाएंगे। इसको लेकर पिछले कई दिनों से गड्ढे खुदवाने का काम किया जा रहा है। ताकि एक जुलाई से पौधे लगाने शुरू किए जा सके। पंचायतों को लक्ष्य 1 जून से पहले ही दे दिए गए थे और एक जुलाई से पौधे लगाने थे। मगर अभी तक यहां पर गड्ढे खोदे का काम ही बहुत धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में बहुसंख्या में पौधारोपण का लक्ष्य कैसे पूरा हो पाएगा। यहां पर अभी तक 17,126 गड्ढे ही खोदे गए हैं जबकि पंचायत समिति में कुल 64,360 पौधे लगाने हैं। जो कि लक्ष्य के मुकाबले केवल 30% ही है। ऐसे में कब तो पूरे गड्ढे खुद पाएंगे और कब इनमें पौधे लगाने का काम शुरू किया जाएगा।

फैक्ट फाइल
- 64, 360 पौधे लगाने का लक्ष्य इटावा में, मात्र 17126 गड्डे खोदे गए
- 42,620  पौधे लगाने का लक्ष्य सुल्तानपुर में अभी तक केवल 7,930 गड्ढे ही खोदे गए

खैराबाद में 90% हो चुका काम
जिले की खैराबाद पंचायत समिति में पौधा लगाने का जो लक्ष्य दिया गया है, उसके अनुरूप अभी तक गड्ढे खुदाई का काम 90 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है। पंचायत समिति में 45 हजार 810 पौधे लगाए जाएंगे। इसको लेकर अभी तक यहां पर 32 हजार 349 गड्ढे खुदवाए गए हैं और शेष भी जल्द ही पूरे कर लिए जाएंगे।

सबसे कम सुल्तानपुर में खोदे गए हैं गड्ढे
सुल्तानपुर पंचायत समिति को 42 हजार 620 पौधे लगाने का लक्ष्य जिला परिषद की ओर से दिया गया है। यहां पर भी एक जुलाई से ही पौधारोपण करना है। मगर अभी तक इस पंचायत समिति में केवल 7 हजार 930 गड्ढे ही खोदे गए हैं। जो कि लक्ष्य का 10 प्रतिशत भी नहीं है। इतना धीमी गति से काम चलने का कारण भी समझ से परे हैं। क्योंकि लक्ष्य तो एक माह पूर्व ही दे दिए गए थे और कार्य भी शुरू हो गया था। ऐसे में अब तक 10 प्रतिशत गड्ढे खोदने का काम भी पूरा नहीं हुआ है।

एक जुलाई से पौधे लगाने का काम शुरू करवा दिया जाएगा। इसके साथ ही गड्ढे खुदवाने का काम भी होता रहेगा। दोनों काम साथ-साथ चलते रहेंगे। वन विभाग भी जल्द ही पौधे भिजवा देगा। लक्ष्य पूरा कर लिया जाएगा।
- मुकेश स्वर्णकार, बीडीओ, सुल्तानपुर

पंचायत समिति में अभी तक जो कार्य की गति चल रही है, वह थोड़ी धीमी जरूर है, मगर समय रहते लक्ष्य की प्राप्ति कर ली जाएगी। पूरे जुलाई महीने में पौधे लगाने का काम चलता रहेगा। गड्ढे भी खुदवाएंगे और पौधे भी लगवाएंगे, दोनों ही काम साथ-साथ होते रहेंगे।
-अशोक त्यागी, सीईओ, जिला परिषद

विकास कार्यों में एक बार फिर फिसड्डी रही बीकानेर, पांचू व पूगल पंचायत समिति
बीकानेर। जिले के ग्रामीण इलाकों में विकास के कार्य करवाने में पंचायत समिति बीकानेर एक बार फिर फिसड्डी साबित रही। पिछली बार से इस पंचायत समिति ने कुछ कदम तो आगे बढाएं मगर अब भी यह नई बनी पंचायत समिति पांचू व पूगल के साथ ही दिखी हैं। यही कारण है कि रैंकिंग में बीकानेर, पांचू और पूगल पंचायत समिति क्रमश सातवें, आठवें एवं नौवें स्थान पर रही हैं। जबकि गत माह किए गए कार्यों के आधार पर जिले की श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति लगातार दूसरे माह रैंकिंग में पहले स्थान पर रही। नोखा ने इसमें दूसरा तथा श्रीकोलायत पंचायत समिति ने तीसरा स्थान हासिल किया है। यह जानकारी कलेक्ट्रेट सभागार में कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई ग्रामीण विकास और पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान दी गई। कलक्टर के निर्देशानुसार मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन तथा पंचायती राज की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के आधार पर रैंकिंग तय की गई। बैठक में कलक्टर कलाल ने कहा कि विकास अधिकारी अपने अपने क्षेत्र में विभागीय योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करें, जिससे ग्रामीणों को इनका लाभ मिल सके। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी नित्या के मनरेगा अधिशाषी अभियंता धीर सिंह गोदारा, जल ग्रहण अधीक्षण अभियंता भूप सिंह सहित सभी विकास अधिकारी मौजूद रहे।

शत प्रतिशत महिला मेट नियोजित

कलक्टर ने बताया कि मनरेगा कार्यस्थलों पर गत पखवाड़े में भी शत प्रतिशत महिला मेट नियोजित रही। इस दौरान नियोजित सभी 520 महिला मेट थी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा जलदाय, विद्युत, सार्वजनिक निर्माण सहित अन्य विभागों के साथ बेहतर समन्वय रखा जाए।

व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें अधिकतम सदस्य

कलक्टर ने कहा कि जिले की समस्त 367 ग्राम पंचायतो और नगरीय क्षेत्र के 190 वार्डों के व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं। प्रत्येक ग्रुप में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना सुनिश्चित करें, जिससे राज्य सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी निचले स्तर तक पहुंचाई जा सके।

पंचायत समिति सुल्तानपुर का उप प्रधान 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार
कोटा। एसीबी कोटा देहात की टीम ने गुरुवार को पंचायत समिति सुल्तानपुर के उपप्रधान नरेश नरूका को रू50000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। एसीबी कोटा देहात की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर प्रेरणा शेखावत के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए उप प्रधान को गिरफ्तार किया गया । अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शेखावत ने बताया कि फरियादी ने रिपोर्ट दी थी कि उसके पास भारत माला प्रोजेक्ट सड़क निर्माण में मिट्टी डालने का सबकॉन्ट्रैक्ट है । लेकिन सुल्तानपुर पंचायत समिति के उपप्रधान नरेश नरूका अपने पद की धौंस देते हुए उसे मिट्टी नहीं खोदने दे रहे थे। मिट्टी खोदने की एवज में 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग कर रहे थे । एसीबी की टीम ने शिकायत का सत्यापन कराया । जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी की  टीम ने गुरुवार को कार्रवाई करते हुए उप प्रधान नरेश नरूका को रू50000 की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया।  इस मामले में एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है ।

गौरतलब है कि 1 दिन पहले एसीबी कोटा की टीम ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अजय कुमार मकवाना को रू18000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था । एसीबी की टीम को आरोपी के घर की तलाशी में रू300000 नकद भी बरामद हुए और 4 बैंकों के खाते मिले हैं। जिसकी एसीबी जांच कर रही है। इधर एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ठाकुर चंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी मकवाना को गुरुवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया।

राजस्थान पंचायत चुनाव मतदान : चार जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू
जयपुर। राजस्थान में कोटा, बारां, श्रीगंगानगर और करौली जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज प्रात: 7.30 बजे से शांतिपूर्ण शुरू हो गया। मतदान कोरोना गाइडलाइंस की पालना के साथ शुरू हुआ। मतदान से पहले मतदान केन्द्रों को सेनेटाइज किया गया और मास्क पहने मतदाताओं को ही मतदान के लिए प्रवेश दिया जा रहा है, हालांकि कुछ जगह कोरोना प्रोटोकॉल का पालन होते नहीं दिख रहा। मतदान शुरू होते ही तेज सर्दी के बावजूद कई मतदान केन्द्रों पर वोट डालने के लिए मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई ।

चुनाव आयुक्त पी एस मेहरा ने बताया मतदान शांतिपूर्ण शुरू हो गया जिसमें मतदाता सायं 5.30 बजे तक अपने मताधिकार का उपयोग कर सकेगा। मेहरा ने बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित मतदान के लिए आवश्यक सभी व्यवस्था की गई हैं। मतदान के लिए 1580 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।  इस दौरान इन चार जिलों में12 लाख 72 हजार 911 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। इनमें से 6 लाख 68 हजार 514 पुरुष, 6 लाख 4 हजार 382 महिला व 15 अन्य मतदाता हैं। दूसरे चरण में 12 पंचायत समितियों के 240 वार्ड और उनसे संबंधित जिला परिषदों निर्वाचन क्षेत्र के लिए चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति सदस्यों के लिए 827 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, जबकि  दो उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

मेहरा ने सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे घर से मास्क लगाकर मतदान के लिए जाएं। मतदान केंद्र में जाने से पहले हाथों को सेनेटाइज करें और मतदान के समय पंक्ति में खड़े रहने के दौरान चिन्हित गोलों पर खड़े रहकर या उचित दूरी बनाते हुए अपनी बारी का इंतजार करें। उन्होंने मतदाता, उम्मीदवार या उनके समर्थकों से मतदान केंद्र या आसपास भीड़ या समूह में खड़े नहीं रहने की भी अपील की।

उल्लेखनीय है कि इन चुनावों के तृतीय चरण के लिए 18 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 21 दिसंबर को  जिला मुख्यालयों पर होगी। इसी तरह प्रधान या प्रमुख का चुनाव 23 दिसंबर और उप प्रधान या उप प्रमुख का 24 दिसंबर को चुनाव होगा।

अगले महीने होंगे चार जिलों के पंचायत चुनाव, निर्वाचन आयोग ने की घोषणा : तीन चरणों में 12, 15 और 18 दिसम्बर को होगा मतदान
जयपुर। राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को चार जिलों के पंचायत चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया। यह चुनाव कोटा, बारां, करौली और श्रीगंगानगर जिलों की जिला परिषद और पंचायत  समिति सदस्यों के लिए होंगे। चुनाव के लिए 12, 15 और 18 दिसम्बर को तीन चरणों में मतदान होगा और 21 दिसम्बर को परिणाम जारी होगा। राज्य निर्वाचन आयुक्त प्रेमसिंह मेहरा ने बताया कि चार जिलों की 30 पंचायत समितियों के 568 और जिला परिषद के 106 सदस्यों के लिए मतदान होगा। गंगानगर जिले में नौ पंचायत समितियों और 31 जिला परिषद सदस्यों, कोटा जिले की पांच पंचायत समितियों और 23 जिला परिषद सदस्यों, करौली जिले की आठ पंचायत समितियों और 27 जिला परिषद सदस्यों और बारां जिले की आठ पंचायत समितियों और 25 जिला परिषद सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। वहीं अगस्त-सितम्बर में छह जिलों और अक्टूबर में दो जिलों में पंचायत चुनाव कराए जा चुके हैं।

इस तरह होगी चुनावी प्रक्रिया
चुनाव के लिए 29 नवम्बर से दो दिसम्बर तक नामाकंन भरे जा सकेंगे। फिर तीन दिसम्बर को नामाकंन पत्रों की जांच होगी। इसी दिन उम्मीदवार अपना नाम वापस ले सकते हैं। पहले चरण का मतदान 12 दिसम्बर, दूसरे चरण का 15 दिसम्बर और तीसरे चरण का मतदान 18 दिसम्बर को होगा। मतदान का समय सुबह  साढ़े सात से शाम साढ़े पांच बजे तक होगा। इसके बाद 21 दिसम्बर को मतगणना जिला मुख्यालयों पर सुबह नौ बजे से शुरू होगी और उसी दिन परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। जिला प्रमुख और प्रधान के लिए चुनाव 23 दिसम्बर को और उपजिला प्रमुख और उप प्रधान का चुनाव 24 दिसम्बर को होगा।