migrants - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अमेरिका में रहने के लिए रिवर्स माइग्रेशन का जोखिम उठा रहे अवैध प्रवासी : पकड़ मे आने से बचने के लिए कनाडा आ रहे वापस, स्थितियों के अनुकूल होने का कर रहे इंतजार
वाशिंगटन। एक ओर अमेरिकी प्रशासन अवैध प्रवासियों के खिलाफ कदम उठा रहा है, दूसरी ओर कई अवैध आव्रजक किसी तरह अमेरिका में बने रहने का मौका पाने के लिए बेताब हैं। अमेरिकी प्रशासन की ओर से अवैध आव्रजन के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद वहां जीवन जीने की चाहत प्रबल बनी हुई है, जिसके कारण एक नई जोखिम भरी घटना टेंपरेरी रिवर्स माइग्रेशन उभर रही है। जो लोग कनाडा या मैक्सिको के रास्ते अमेरिका में प्रवेश कर गए थे, वे पकड़े जाने और निर्वासन से बचने के लिए इन देशों में वापस लौट रहे हैं।

सूत्रों का कहना है कि वे स्थितियों के अनुकूल होने तक इंतजार करने और फिर से अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश करने की योजना बना रहे हैं। आमतौर पर मानव तस्कर दुबई के रास्ते मार्ग तैयार करते हैं, फिर मैक्सिको सिटी या कैनकून के लिए उड़ान की व्यवस्था करते हैं, जहां से प्रवासी अमेरिका में प्रवेश करते हैं, लेकिन नेटवर्क अब तेजी से बदलते डायनेमिक्स के अनुकूल ढल रहे हैं।

घटनाक्रम से परिचित एक सूत्र ने बताया कि तस्करों ने अवैध यात्रियों को चेतावनी दी है कि वे जहां हैं, वहीं रुक जाएं तथा भविष्य में यात्रा न करें, क्योंकि सीमा पर सुरक्ष बढ़ा दी गई है। मानव तस्करी गिरोह के एक सूत्र ने बताया कि कुछ लोग पहले ही उत्तरी या दक्षिणी सीमा के पास स्थित अमेरिकी शहरों में प्रवेश कर चुके हैं। इन लोगों को निर्देश दिया गया है कि वे या तो मैक्सिको या कनाडा लौट जाएं, जहां वे तब तक छिपे रह सकते हैं, जब तक कि अमेरिका में स्थिति सामान्य नहीं हो जाती। उसके बाद उन्हें अवैध मार्गों से भेजा जाएगा, उसने बताया कि सभी अवैध आप्रवासी आमतौर पर इन दोनों देशों के लिए वैध पर्यटक या छात्र वीजा रखते हैं।

गुजरात में कलोल के पलाज का रहने वाला एक व्यक्ति, जिसने पिछले महीने अवैध रूप से अमेरिका में प्रवेश किया था, आठ अन्य लोगों के साथ 15 दिनों के भीतर मैक्सिको लौट आया। उसने कहा कि हमारे पास कोई विकल्प नहीं था, क्योंकि अगर हम पकड़े जाते, तो निर्वासन निश्चित था। अमेरिका ने सीमा पर पकड़े गए सभी आप्रवासियों को वापस भेजने में तेजी दिखाई है।

भारत आए प्रवासियों ने सुनाई अपनी आपबीती : एजेंट से ठगी का शिकार होने के बाद पहाड़ों में चले पैदल, समुद्र के रास्ते में पलटी नाव
अमृतसर। अमेरिका द्वारा भारत भेजे गए अवैध प्रवासी लोगों ने अपने अमेरिका जाने की कहानी बताई है। यह सभी लोग यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब, हरियाणा समेत देश के अलग-अलग राज्यों के है। वापस आने के बाद इन लोगों ने अमेरिका पहुंचने के लिए एजेंटों की धोखाधड़ी और वहां पहुंचने में हुई परेशानियों के बारे में बताया।

इन लोगों में से पंजाब के हरविंदर सिंह ने बताया कि एक एजेंट को उन्होंने काम के लिए 42 लाख रुपये दिए थे। इसके बाद एजेंट ने धोखा देकर अन्य देशों में फ्लाइट्स में घुमाया। ब्राजील पहुंचने के बाद उन्हें टैक्सियों से सफर करवाया गया। इसके बाद पहाड़ों में से होते हुए नाव से मैक्सिको बॉर्डर की तरफ समुद्र में भेजा गया। इस दौरान उनके साथ अन्य प्रवासी भी मौजूद थे। उनकी नाव भी पलट गई। जंगल के सफर के दौरान खाने के लिए ज्यादा कुछ नहीं मिला।

इसके अलावा जालंधर के सुखपाल सिंह ने बताया कि वह भी 15 घंटे समुद्र के रास्ते में रहे। पहाड़ियों में 40-45 किलोमीटर पैदल चलाया गया। इसके बाद बाद अमेरिका में बॉर्डर पार करने से पहले ही मैक्सिको में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

पश्चिमी सेनेगल में प्रवासियों से भरी नाव डूबने से 26 लोगों की मौत, खोज अभियान जारी
डाकार। सेनेगल की नौसेना ने कहा कि उन्होंने तट के पास डूबी प्रवासियों की एक नाव से 17 और शव बरामद किए, जिससे मरने वालों की संख्या 26 हो गई। यह त्रासदी पश्चिमी सेनेगल के तटीय शहर एमबौर के पास हुई। नौसेना ने एक बयान में कहा कि नौसेना को 8 सितंबर को इस त्रासदी के बारे में जानकारी प्राप्त हुई और उसी दिन उसने तीन नौसैनिक इकाइयों और एक समुद्री गश्ती विमान को शामिल करते हुए एक खोज अभियान शुरू किया।

इससे पहले नौ शव बरामद किए गए थे, नौसेना ने कहा कि खोज जारी है।

सेनेगल अवैध प्रवासियों के लिए मुख्य प्रस्थान बिंदुओं में से एक है, जो वर्षों से यूरोप, मुख्य रूप से कैनरी द्वीप, उत्तर-पश्चिमी अफ्रीका के तट पर एक स्पेनिश द्वीपसमूह, तक पहुंचने के लिए अटलांटिक मार्ग चुनते हैं, जिसमें क्षमता से अधिक लोग सवार होते हैं और अक्सर उनकी नावें जर्जर होती हैं।

यूनान में जहाज डूबने से 600 से अधिक प्रवासियों की मौत
यूनान। यूनान में भूमध्य सागर में पिछले महीने ग्रीक तट रक्षकों की उपस्थिति में एक समुद्री त्रासदी में एड्रियाना जहाज पलट गया और 600 से अधिक प्रवासियों की डूबने से मौत हो गई। तट रक्षक बल के अधिकारियों ने हवा और समुद्र से, रडार, टेलीफोन और रेडियो का उपयोग करते हुए 13 घंटे तक उन्हें देखा और सुना कि प्रवासी जहाज एड्रियाना ने अपनी बिजली खो दी तथा फिर धीरे-धीरे सामने आने वाले यूनान के तट के पास डूब गया।

जहाज पर सवार भयभीत यात्रियों ने मदद के लिए फोन किया तो मानवतावादी कार्यकर्ताओं ने उन्हें आश्वासन दिया कि एक बचाव दल आ रहा है। हवाई फुटेज में यह दिख रहा है कि यूरोपीय सीमा अधिकारी एक वीरतापूर्ण अभियान के लिए तैयार थे। फिर भी जहाज पलट गया और इस समुद्री त्रासदी में 600 से अधिक प्रवासियों की मौत हो गई।

सैटेलाइट तस्वीरें , सीलबंद अदालती दस्तावेज, जीवित बचे लोगों और अधिकारियों के साथ 20 से अधिक साक्षात्कार और अंतिम घंटों में प्रसारित रेडियो संकेतों से पता चलता है कि इन मौतों को रोका जा सकता था।

यूनान सरकार के दर्जनों अधिकारियों और तटरक्षक दल ने जहाज की निगरानी की लेकिन उसका बचाव नहीं किया और एक नौसेना अस्पताल जहाज या बचाव विशेषज्ञों को भेजने के बजाय, अधिकारियों ने एक टीम भेजी जिसमें तट रक्षक बल के विशेष अभियान इकाई के चार नकाबपोश, हथियारबंद लोग शामिल थे।

यूनानी अधिकारियों ने बार-बार कहा है कि एड्रियाना इटली की ओर जा रहा था और प्रवासी बचाने नहीं जाना चाहते थे। लेकिन न्यूयॉर्क टाइम्स द्वारा प्राप्त सैटेलाइट तस्वीरें और ट्रैकिंग डेटा दिखाते हैं कि जहाज पिछले साढ़े छह घंटों से एक धारा में बह रहा था। जीवित बचे लोगों ने जहाज के ऊपरी डेक पर यात्रियों को मदद के लिए पुकारने और यहां तक कि एक वाणिज्यिक टैंकर पर चढऩे की कोशिश करने के बारे में बताया जो पीने का पानी उपलब्ध कराने के लिए रुका था।

एड्रियाना जहाज पर सवार लगभग 750 यात्री हताश हो गए। जीवित बचे लोगों ने हर क्षण सामने आती मौत के दहशत के बारे में बताया। एड्रियाना जहाज का डूबना भूमध्य सागर में लंबे समय से चले आ रहे गतिरोध का एक चरम उदाहरण है। उत्तरी अफ्रीका में क्रूर तस्कर घटिया जहाजों पर लोगों को ठूंस-ठूंसकर भर देते हैं और यात्रियों को उम्मीद होती है कि अगर कुछ ग़लत हुआ तो उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया जाएगा।

यूरोपीय तट रक्षक अक्सर इस डर से बचाव कार्यों को स्थगित कर देते हैं कि मदद करने से तस्करों को कमजोर जहाजों पर और अधिक लोगों को भेजने का साहस मिलेगा। अधिकारियों को एड्रियाना के यात्रियों ने मदद के लिए पुकारा, तो उन्होंने नाव के कप्तान, एक 22 वर्षीय मिस्र के व्यक्ति की बात सुनने का फैसला किया, जिसने कहा कि वह इटली जाना चाहता है। यूनानी समुद्री मामलों के मंत्रालय ने कहा कि वह विस्तृत सवालों का जवाब नहीं देगा क्योंकि जहाज दुर्घटना की आपराधिक जांच चल रही है।

समुद्री मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि कई घंटों की निगरानी के बावजूद, एड्रियाना के अंतिम क्षणों के एकमात्र चश्मदीद जीवित बचे लोग और तट रक्षक जहाज पर सवार 13 चालक दल के सदस्य थे, जिन्हें 920 के नाम से जाना जाता है। जहाज का रात्रि ²ष्टि कैमरा उस समय बंद कर दिया गया था।

सरकार बनने पर प्रवासियों संग खड़ी रहेगी बीजेपी : पूनिया
जयपुर। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने दुबई के एक दिवसीय प्रवास पर विभिन्न प्रवासी सम्मेलनों में प्रवासी राजस्थानियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने दुबई में इंडियन पीपुल्स फोरम, राजस्थान बिजनेस एवं प्रोफेशनल गु्रप के साथ महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की और प्रवासी भारतीय कुशल श्रमिकों से आत्मिक संवाद किया। पूनिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मजबूत नेतृत्व से भारत की साख दुबई से लेकर पूरी दुनिया में बढ़ी है। विदेशों में काम करने वाले भारतीय कुशल श्रमिकों के वेतन, सुरक्षा, अनुकूल वातावरण और स्वाभिमान को लेकर भी सुविधाओं में सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ विस्तार हुआ है, जो सभी भारतीयों के लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में 2023 में भाजपा की सरकार बनने पर हर प्रवासी के साथ भाजपा की सरकार मजबूती से हमेशा खड़ी रहेगी, विभिन्न देशों में रहने वाले प्रवासी राजस्थानियों को राजस्थान में उद्योग लगाने के लिये नियमों का सरलीकरण किया जाएगा, जो वर्तमान कांग्रेस नहीं कर रही है। भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू मंगोड़ीवाला ने बताया कि देश-विदेश के कोने कोने तक रह रहे राजस्थानी प्रवासी अपनी माटी व संस्कृति से जोड़ने के साथ ही भाजपा व प्रधानमंत्री के विचार व कार्यों से जोड़ने के लिए प्रवासी प्रकोष्ठ कटिबद्ध है, जो संगठित होने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है। इससे पहले पूनिया कर्नाटक, गुजरात, महाराष्टÑ, तमिलनाडु, नई दिल्ली, तेलंगाना आदि राज्यों में प्रवासी राजस्थानी सम्मेलनों में शामिल हो चुके हैं।

तमिलनाडु: बिहारी श्रमिक प्रवासियों पर बवाल
दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में हिन्दी का विरोध बहुत पुराना है और बीच-बीच में उभरता रहता है। राज्य के सभी क्षेत्रीय दल यह बात बार-बार कहते रहते हैं कि इस राज्य में हिन्दी को थोपने नहीं दिया जाएगा। इस राज्य में हिन्दी का विरोध  मुख्यत: राजनीतिक कारणों से किया जाता है। आमतौर पर हिन्दी के विरोध के नाम पर हिन्दी के पोस्टर फाडे जाते हैं और हिन्दी फिल्में दिखाए जाने का विरोध होता है, लेकिन  पिछले दिनों इस विरोध में यहां कार्यरत बिहारी श्रमिक  प्रवासियों पर कथित रूप से हमले करने में बदल गया।  हालांकि यहां की द्रमुक सरकार ने बिहारियों पर हमले की घटनाओं का खंडन किया है। लेकिन यहां कार्यरत बिहारी श्रमिक प्रवासियों के कुछ नेताओं  का कहना है  कि ऐसी छुटपुट घटनाएं पहले भी होती रही हैं, लेकिन इस ओर पहले किसी  ने अधिक ध्यान नहीं दिया। पर इसके साथ सच्चाई यह भी है कि यहां काम करने वाले बिहारी प्रवासी संगठित नहीं थे और उनकी आवाजÞ उठाने वाला कोई नहीं था।

इस महीने के शुरू में चेन्नई से प्रकाशित एक हिन्दी समाचार पत्र ने खबर छापी जिसमें कहा गया था कि प्रवासी श्रमिक बिहारियों पर कुछ तमिल संगठनों द्वारा हमले हो रहे हैं। इसके साथ समाचार पत्र ने कथित हमले के चित्र भी छापे थे, जो किसी टीवी चैनल के फूटेज पर आधारित थे। खबर में यह भी कहा गया था कि इस घटना के बाद यहां कार्यरत बिहारी श्रमिक प्रवासियों ने पलायन शुरू  कर दिया है। राज्य की सरकार ने इस खबर का खंडन किया। खंडन में कहा गया कि सारी खबर और उसके साथ प्रकाशित  चित्र फर्जी हैं तथा यह कोई पुरानी और असम्बद्ध घटना का है। सरकार ने इस समाचार पत्र के दो रिपोर्टरों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए कहा कि उन्होंने जानबूझकर ऐसी गलत और भड़काने वाली खबर दी है। उधर इन मामले को लेकर राज्य में बीजेपी के नेता  बिहारी श्रमिक प्रवासियों के पक्ष में खड़े हो गए। इसी के चलते राज्य सरकार ने   प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष अन्नामलाई और चार अन्य  नेताओं के खिलाफ  उकसाने और शांति भंग करने के मामले दर्ज कर दिए।

उधर जब-जब ये खबरें बिहार पहुंची तो वहां की सरकार ने अधिकारियों के एक चार सदस्यों वाले दल को तुरंत चेन्नई के लिए रवाना कर दिया। अधिकारियों के इस दल ने राज्य सरकार के अधिकारियों से भेंट कर सारे मामले के जानकारी प्राप्त की। लेकिन अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि वास्तव में हमले की ऐसी घटना अथवा  घटनाएं हुई थीं या नहीं।

राज्य में दो तरह के हिन्दी भाषी प्रवासी रहते हैं। इनमें से पहला वर्ग राजस्थानी प्रवासियों को है, जो आमतौर पर व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं। वे तमिल भाषा बोलते हैं तथा यहां के लगभग स्थाई निवासी हैं। दूसरी श्रेणी प्रवासी  श्रमिकों की है, जो आमतौर पर कुछ महीने काम करके वापस अपने प्रदेश लौटे जाते हैं। इनमें से अधिकांश बिहारी है तथा श्रमिक का काम करते हैं। वे आमतौर बिहार के दो बड़े त्योहारों-छठ और होली को अमूमन अपने गांव में लौट जाते हैं। वे यहां इसलिए आते हैं कि उन्हें यहां रोजगार मिल जाता है तथा मजदूरी भी अधिक मिलती है। आमतौर पर एक श्रमिक महीने में बीस हजार तक कमा लेता है, जो बिहार की तुलना से काफी अधिक है।

इस कथित घटना के बाद जब सरकार की आलोचना हुई तो मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने चार पृष्ठ का बयान जारी  कर  स्थिति स्पष्ट की तथा यह दोहराया कि बहार से यहां आकर काम करने वाले को सुरक्षा देना सरकार की जिम्मेदारी  है और इसको निभाने में वह कतई लापरवाही नहीं बरतेगी। राज्य के राज्यपाल आरए रवि, जिनका सरकार के साथ कई मुद्दों पर टकराव चल रहा है। इस मामले में सरकार के साथ खड़े नजर आए। उन्होंने कहा कि राज्य काम कर रहे बिहारी प्रवासी पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने और सरकार ने साफ किया कि राज्य से बिहारी  श्रमिक  प्रवासियों का कोई पलायन नहीं हो रहा। रवि खुद बिहार से आते हैं।

यह कथित घटना तब हुई जब होली नजदीक थी तथा प्रवासी बिहारी श्रमिक गांव लौटने के लिए तैयार हो रहे थे। बिहार जाने वाली गाड़ियों में सामान्य से अधिक भीड़ नजर आ रही थी। सरकार का कहना है कि यह कोई नई बात नहीं है। होली से पहले चेन्नई से बिहार जाने वाली गाड़ियों में ऐसे समय में इतनी ही अधिक भीड़  होती रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि चेन्नई से कथित हमलों की खबरें आने के बाद बिहार में उनके परिजनों ने तुरंत वापस लौटने के लिए कहा, इसी के चलते चेन्नई स्टेशन पर बड़ी संख्या में बिहारी श्रमिक पहुंच गए।

लोकपाल सेठी
(ये लेखक के अपने विचार हैं)

इटली के दक्षिण-पश्चिमी तट पर 30 से अधिक प्रवासी पाये गये मृत
रोम। इटली के दक्षिण-पश्चिमी तट कालाब्रिया के पास एक जहाज की तबाही के बाद 30 से अधिक अनियमित प्रवासियों की मौत हो गई है और 50 अन्य को बचा लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

इटली की समाचार एजेंसी एडनक्रोनोस ने बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। यहां राहत और बचाव कार्य जारी है, जहाज पर सौ से अधिक लोगों के सवार होने का अनुमान है। प्रारंभिक आंकड़ों से पता चलता है कि प्रवासियों के मूल देशों में अफगानिस्तान, ईरान और पाकिस्तान शामिल हैं।

अमेरिका के टेक्सास में मजदूर की पड़ी ट्रैक्टर-ट्रैलर पर नजर, अंदर दिखे इंसानों के शव, 46 प्रवासी पाए गए मृत
वाशिंगटन। अमेरिका में टेक्सास प्रांत के सेंट एंटोनियो शहर में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर में कम से कम 46 लोग मृत पाए गए हैं। सिटी काउंसिल की प्रमुख एड्रिना रोचा गार्सिया के मुताबिक सभी मृतक प्रवासी थे। सीएनएन ने सेंट एंटोनियो के पुलिस प्रमुख बिल मैकमैनस के हवाले से कहा कि अधिकारियों को इसकी सूचना शाम के ठीक छह बजे से पहले मिली, जब घटनास्थल के पास स्थित एक बिल्डिंग से मदद के लिए एक मजदूर के चीखने-चिल्लाने की आवाज मिली थी। दरअसल, इस मजूदर की नजर इसी ट्रैक्टर-ट्रेलर पर पड़ी थी, जिसके दरवाजे आधे खुले हुए थे और अंदर इंसानों के शव थे।

सेंट एंटोनियो के दमकल विभाग के प्रमुख चाल्र्स हुड ने कहा कि 12 वयस्कों और चार बच्चों सहित कुल 16 लोगों को पास के एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है। जितने लोग बचे हुए पाए गए हैं, उनमें ज्यादातर थकावट, बेचैनी और बेहोशी की हालत में मिले। हुड ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रेलर के अंदर का न तो एयर कंडीश्नर काम कर रहा था और न अंदर ठंडे पानी का इंतजाम था।
इस बीच, तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसके बारे में श्री मैकमैनस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वे घटना से जुड़े थे या नहीं।

स्पेन की सीमा में घुसने के लिए मची भगदड़, 18 प्रवासियों की मौत
मैड्रिड। स्पेन के उत्तरी अफ्रीकी क्षेत्र मेलिला में प्रवासियों और सीमा अधिकारियों के बीच दो घंटे की झड़प के बाद सीमा में घुसने के लिए मची भगदड़ में कम से कम 18 लोगों की मौत हो गईं और कई घायल हो गये।मोरक्को और स्पेनिश अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि करीब दो हजार प्रवासियों ने शुक्रवार को सीमा पर एक ऊंचे बाड़ पर धावा बोल दिया, जिसके कारण सुरक्षा बलों के साथ झड़पें हुई। इसी दौरान वहां मची भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो गईं जबकि कई अन्य घायल हुए हैं।

मोरक्को के गृह मंत्रालय ने इससे पहले बताया था कि घटना में पांच प्रवासियों की मौत हुई है और 76 अन्य घायल हुए हैं। बाद में 13 और लोगों के मारे जाने की जानकारी दी गईं। मोरक्को के सुरक्षा बलों के लगभग 140 सदस्य भी घायल हुए हैं , जिनमें पांच की हालत गंभीर बतायी गईं है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अमेरिका ने दक्षिणी सीमा पर 2 लाख से अधिक प्रवासियों को पकड़ा
वाशिंगटन। अमेरिका आव्रजन प्रवर्तन ने 22 साल के मासिक रिकॉर्ड को तोड़ते हुए मार्च में दक्षिणी सीमा पर 2 लाख से अधिक प्रवासियों को पकड़ा। अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा (सीबीपी) ने यह जानकारी दी। सीबीपी ने सूचना दी कि मार्च में अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर 2,21,303 प्रवासी पकड़े गए। इससे पहले मार्च 2000 में अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर 2,20,063 प्रवासी पकड़े गए थे।

सीबीपी के आंकड़ों के अनुसार मार्च में पकड़े गए अधिकांश प्रवासियों में मेक्सिको और अन्य देशों के अविवाहित वयस्क थे। सीबीपी ने बताया कि अब तक अमेरिका की दक्षिणी सीमा पर दस लाख से अधिक प्रवासियों का सामना करना पड़ा है।

सदन में सरकार का जवाब: जम्मू कश्मीर में 610 कश्मीरी प्रवासियों की संपत्तियां वापस मिली, बाकी की प्रक्रिया में
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि जम्मू कश्मीर में 610 कश्मीरी प्रवासियों की परिसंपत्तियां वापस कर दी गयी है और बाकी की प्रक्रिया चल रही है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि राज्य में कश्मीरी प्रवासियों की वापसी के लिए एक पोर्टल बनाया गया है। इस पर कोई कश्मीरी प्रवासी अपनी छीनी गयी संपदा का ब्यौरा दर्ज करा सकता है। इस पर दर्ज मामलों की विस्तृत जांच की जाती है और परिसंपत्तियां वापस कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि अभी तक 610 कश्मीरी प्रवासियों की संपदायें वापस की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी प्रवासियों की परिसंपतियों का संरक्षक जिला मजिस्ट्रेट होता है और ये संपदा उसी की अधीन है।

एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में बुनियादी ढ़ांचे का तेजी से विकास किया जा रहा। वर्ष 2023 तक 500 से अधिक आबादी वाली सभी बस्तियों को सड़क से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कें बन जाने के कारण दूर दराज के इलाकों में जाना सुगम हुआ है। इसके अलावा यात्रा समय में कटौती हुई है। राय ने कहा कि राज्य में 51 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिलें हैं जिनसे 4.50 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने राज्य में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का ब्यौरा देते हुए कहा कि इन्हें नियत समय सीमा के भीतर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार के अवसर सृजित किये जा रहे हैं। सरकारी क्षेत्र में रिक्त पदों को भरा जा रहा है।

भूमध्य सागर में नाव डूबने से 90 से अधिक प्रवासियों की मौत
जिनेवा। भूमध्य सागर में प्रवासियों से भरी नाव के पलटने से 90 से अधिक लोगों की मौत हो गयी है। संयुक्त राष्ट्र के शरणार्थी मामलों के उच्चायुक्त फिलिप्पो ने बताया कि इस हादसे के समय नाव लीबिया से प्रवासियों को लेकर जा रही थी। उन्होंने को ट्वीट किया कि भूमध्य सागर में एक और त्रासदी में 90 से अधिक लोग मारे गए हैं। यूरोप ने यूक्रेन से 40 लाख शरणार्थियों को शरण देने के लिए अपनी उदारता और क्षमता साबित कर दी है। अब इस बात पर तत्काल विचार करना चाहिए कि इसे संकटग्रस्त अन्य शरणार्थियों और प्रवासियों के लिए कैसे लागू किया जाए और जो इसके दरवाजे पर दस्तक दे रहे हैं।

मेडिसिन्स सैन्स फ्रंटियर्स (एमएसई या डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स) सहायता समूह ने ट्वीट कर कहा कि प्रवासियों को लेकर नाव कई दिन पहले लीबिया से रवाना हुयी थी। एमएसई ने कहा कि टैंकर एलेग्रिया 1 ने केवल चार लोगों को बचाने में कामयाबी हासिल की। नाव में 100 लोग सवार थे। सहायता समूह ने इटली और माल्टा से बचे हुए प्रवासियों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाने के लिए सहायता करने की अपील की है।