padyatra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बिहार में क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र के स्थानांतरण के विरोध में रैली : पप्पू यादव ने निकाली विशाल पदयात्रा, हजारों किसान, नागरिक और कार्यकर्ता बने हिस्सा
बेगूसराय। बिहार में पूर्णिया से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान एवं बीज उत्पादन केंद्र, कुशमहौत (बेगूसराय) को शिवमोग्गा (कर्नाटक) में स्थानांतरित करने के केंद्र सरकार के फैसले के खिलाफ आज बेगूसराय में एक विशाल पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा बेगूसराय के पावर हाउस चौक से शुरू होकर हड़ताली चौक तक निकाली गई, जिसमें हजारों किसानों, स्थानीय नागरिकों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

पदयात्रा के दौरान सांसद ने केंद्र सरकार पर बिहार के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, क्षेत्रीय मक्का अनुसंधान केंद्र बिहार के किसानों के लिए जीवन रेखा है। इसे कर्नाटक स्थानांतरित करना बिहार की कृषि अर्थव्यवस्था और किसानों के हितों पर सीधा हमला है। मक्का उत्पादन में बिहार का अहम योगदान है, फिर भी केंद्र सरकार इस केंद्र को राज्य से बाहर ले जाकर हमारे किसानों को ठगने का काम कर रही है।

यादव ने कहा कि ये पदयात्रा सिर्फ एक विरोध नहीं, बल्कि बिहार की मिट्टी और किसानों के सम्मान की लड़ाई है। हम चुप नहीं बैठेंगे और इस अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करते रहेंगे। केंद्र सरकार को यह फैसला वापस लेना होगा, वरना बिहार की जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। पदयात्रा में शामिल लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और मक्का अनुसंधान केंद्र को बेगूसराय में ही बनाए रखने की मांग को लेकर नारे लगाए। यादव ने सरकार से मांग की है कि किसानों की आजीविका से जुड़े इस महत्वपूर्ण संस्थान को स्थानांतरित करने का निर्णय तत्काल रद्द किया जाए।

जैन समाज की 1500 किलोमीटर की पदयात्रा 23 मार्च को दिल्ली से होगी रवाना
जयपुर। जैन समाज के 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ की मोक्ष स्थली गिरनार तीर्थ के लिए 23 मार्च को दिल्ली से रवाना होने वाली धर्म पदयात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को भट्टारक जी की नसियां में समाज के वरिष्ठ लोगों की बैठक हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुए विश्व जैन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि सभी जैन बन्धुओं को यात्रा के लिए अभी से ही तैयारियों में जुट जाना चाहिए। यात्रा 23 मार्च को प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जन्मकल्याणक महोत्सव से शुरू हो रही है। सभा की अध्यक्षता महावीर तीर्थ क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल ने की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि विश्व जैन संगठन की ओर से आयोजित पदयात्रा में केवल जयपुर ही नहीं अपितु पूरा राजस्थान जैन समाज सम्मिलित होगा।

सौभाग्य है कि इस यात्रा की मेजबानी करने का अवसर प्राप्त होगा। राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष जैन ने कहा कि नेमिनाथ भगवान के मोक्ष स्थल गिरनार जी पर 101 दिन में उनके मोक्ष दिवस 2 जुलाई को पहुंचने वाली धर्म पदयात्रा में राजस्थान जैन सभा पूरा सहयोग करेगी और समाज के अधिक से अधिक बंधुओं को इस यात्रा में जोड़ेगी। राजस्थान जैन सभा के अध्यक्ष सुभाष जैन पांड्या, बाबू लाल जैन, अखिल भारतीय दिगंबर जैन युवा एकता संघ के अध्यक्ष अभिषेक जैन बिट्टू, नरेश जैन, कमल किशोर जैन सहित समाज के गण्यमान्य लोग मौजूद रहे। युवा एकता संघ के अभिषेक जैन बिट्टू ने बताया कि समाज के लोगों ने यात्रा की तैयारियों को लेकर आने वाले दिनों में अलग-अलग समितियों का गठन किया जाएगा।

भगवान श्रीदेवनारायण की पदयात्रा रवाना, उमड़े भक्त
जयपुर। श्रीदेवनारायण भगवान पदयात्रा मित्र मंडल समिति की ओर से 17वीं विशाल पदयात्रा श्रीदेवनारायण मंदिर (देवधाम) भोपा की ढ़ाणी, बेगस से रवाना हुई। इसमें आस-पास के लोग दर्शनों के लिए उमड़े और डीजे की ताल पर नाचते गाते रहे।

अल सुबह से ही भगवान देवनारायण मन्दिर में भगवान श्रीदेवनारायण की नीम के पत्तों और फूल-मालाओं से मनमोहक झांकी सजाई गई। साथ ही मंदिर परिसर में विराजे शंकर भगवान के परिवार, भेरुजी महाराज और भोमिया जी महाराज की भी मनमोहक झांकी फूल मालाओं से सजाई गई, जिसको देखने के लिए और भगवान श्रीदेवनारायण के दर्शन के लिए मन्दिर में श्रद्धालुओं की कतारे लगी। इस दौरान आसपास के गांव के लोग भी भगवान श्रीदेवनारायण के दर्शन करने के लिए आए और महिलाओं ने डीजे पर भगवान देवनारायण के गानों पर डांस की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। श्री देवनारायण महा कथा के गायक भोपाजी बिरदी चन्द कुमावत ने यात्रा की शुरूआत में देवनारायण भगवान शंकर भगवान के परिवार और भेरुजी-भोमिया जी महाराज  की पूजा-अर्चना और आरती की।
इसके बाद भक्तों को प्रसादी का वितरण किया। भोपाजी बिरदी चन्द कुमावत ने बताया कि यह यात्रा 9 सितंबर को देवनारायण भगवान की जन्मस्थली पर स्थित अंतरराष्ट्रीय मंदिर मालासेरी डूंगरी, भीलवाड़ा पहुंचेगी और वहां पर भगवान देवनारायण के झंड़ा चढ़ाने के बाद पूजा अर्चाना की जाएगी। मालासेरी मंदिर पहुँचने पर मुख्य पुजारी हेमराज पोसवाल यात्रा का स्वागत करेंगे और पूजा अर्चना करवाएंगे।

बृजराजपुरा सरकारी स्कूल का होगा कायाकल्प, मंत्री शांति धारीवाल ने दिया आश्वासन
कोटा। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि बृजराजपुरा स्थित सरकारी स्कूल का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। स्कूल में जो भी आवश्यक काम होंगे उन्हें शीघ्र पूरा कराया जाएगा। मंत्री धारीवाल ने यह आश्वासन हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत निकाली जा रही पदयात्रा के दौरान शनिवार को दिया। अभियान के तहत पदयात्रा वार्ड 34 में पहुंची। जहां वे वार्ड में घूमने के दौरान बृजराजपुरा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अध्यापिका ने बताया कि इस सरकारी स्कूल में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चे सबसे अधिक पढ़ते हैं। यह बिल्डिंग बहुत छोटी है और यहां तीन स्कूल एक साथ संचालित हो रहे हैं। कई समस्याएं और भी हैं। इस पर मंत्री धारीवाल ने शीघ्र ही विद्यालय के कायाकल्प का आश्वासन दिया।

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान  के तहत निकाली जा रही पदयात्रा शनिवार को जैसे ही वार्ड 34 में पहुंची जगह जगह पर मंच बनाकर क्षेत्रवासियों ने मंत्री धारीवाल और पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल का स्वागत किया। मकबरा क्षेत्र की तंग गलियों में पदयात्रा के स्वागत में बैनर, पोस्टर लगाकर, फूल मालाओं से वार्ड वासियों ने स्वागत किया। पदयात्रा वार्ड में घर-घर पहुंची और मंत्री धारीवाल, अमित धारीवाल वार्ड वासियों से रूबरू हुए और विकास कार्यों के बारे में फीडबैक लेकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने का आह्वान किया। पदयात्रा के दौरान  ब्लॉक अध्यक्ष नेवालाल गुर्जर ,उपमहापौर सोनू कुरैशी समेत स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

उत्तराखंड में पदयात्रा करके देंगे अग्निवीर योजना के नुकसान की जानकारी : राहुल-खड़गे
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं के साथ 2024 के आम चुनाव को लेकर बैठक हुई जिसमें भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच ले जाने के लिए व्यापक स्तर पर पदयात्रा कर जन संवाद किया जाएगा।

कांग्रेस की उत्तराखंड में आम चुनाव की रणनीति को लेकर आज यहां हुई महत्वपूर्ण बैठक में खड़गे, गांधी, कांग्रेस महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, प्रदेश  कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण महरा, विधानसभा में विपक्ष के नेता यशपाल आर्य,पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत तथा कई अन्य नेता मौजूद रहे।

गांधी ने ट्वीट किया कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में आज उत्तराखंड के नेताओं के साथ बैठक की। पार्टी उत्तराखंड के युवाओं के लिए अग्निवीर योजना जैसे अन्याय तथा महिलाओं के विरुद्ध अपराधों के खिलाफ़ आवाज उठाएगी और राज्य में पदयात्रा के माध्यम से जनता से संवाद स्थापित करेगी। खड़गे ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड आज नई चुनौतियों से जूझ रहा है। राज्य में हमारे नेता और कार्यकर्ता एक प्रबल विपक्ष की भूमिका निभा, भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर रहे हैं। हमारा प्रयास है कि राज्य में सब लोग मिलजुल कर रहें और उत्तराखंड को प्रगति की ओर ले जाएँ। कांग्रेस कमजोर वर्ग की आवाज निरंतर उठा रही है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारा कर्तव्य उत्तराखंड में आए बाढ़ तथा भूस्खलन के संकट में जनता की मदद करना और सरकारी तंत्र से मदद दिलवाना है। हम हिमालयी राज्यों के जल-वायु परिवर्तन और प्रकृति से मानव खिलवाड़ के चलते हुए दुष्प्रभाव पर ठोस नीति बनाने के पक्षधर है जिसमें विकास का कोई भी कार्य स्थानीय लोगों के सहमति से ही हो। आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर उत्तराखंड के नेताओं के साथ आज मुख्यालय पर बैठक हुई।

बैठक के बाद यादव ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में 2024 के आम चुनाव के मद्देनजर उत्तराखंड में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए  व्यापक स्तर पर पदयात्रा निकाल जाएगी जिसमें गांधी तथा पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित कई नेता भी समय-समय पर शामिल होंगे। गांधी ने वादा किया है कि 10 दिन तक वह पदयात्रा में रहेंगे।

कोटा में चक्रवाती तूफान बिपरजॉय से निपटने के पर्याप्त इंतजाम : मंत्री धारीवाल
कोटा। अरब सागर से आए चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के खतरे के मद्देनजर राजस्थान सरकार ने बचाव एवं राहत के पर्याप्त इंतजाम किए हैं। मंत्री शांति धारीवाल ने शुक्रवार को हाथ से हाथ जोड़ अभियान के तहत पदयात्रा के दौरान यह जानकारी दी।  उन्होंने कहा की चक्रवाती तूफान बिपरजॉय के चलते राहत और बचाव के इंतजामों की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।  पदयात्रा के दौरान  उन्होंने कहा कोटा में विकसित किये गए विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट और आॅक्सीजोन पार्क की सौगात भी जुलाई महीने में मिलने जा रही है । जुलाई में उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। जिसमें सीएम अशोक गहलोत सहित पूरी कैबिनेट कोटा में तीन दिन रहेगी और भव्य ऐतिहासिक उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।

मंत्री  धारीवाल के नेतृत्व में चल रही हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा का सिलसिला लगातार जारी है । खेड़ली फाटक क्षेत्र के वार्ड 48 में  पहुंची पदयात्रा का  जगह-जगह  क्षेत्रवासियों ने  जोरदार स्वागत किया । गली मोहल्लों में स्वागत द्वार लगाकर स्वागत करने के लिए फूल माला और साफा बांधने के लिए क्षेत्र के लोग  आतुर नजर आए। पदयात्रा के दौरान मंत्री धारीवाल और पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल ने वार्ड के प्रत्येक गली - मोहल्लों में घर- घर जाकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं, राहत कैंप के बारे में फीडबैक लिया । उन्होंने योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की । वहीं क्षेत्र की समस्याओं को भी सुना और मौके पर ही समस्या के समाधान के निर्देश भी दिए। पदयात्रा के दौरान वार्ड के मंदिरों में भी मंत्री धारीवाल और अमित धारीवाल ने दर्शन कर सुख समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की। विभिन्न मंदिर समितियों की ओर से भी पदयात्रा का  जोरदार स्वागत किया गया।

निशुल्क बिजली योजना से कोटा के 2 लाख परिवारों को होगा लाभ
कोटा। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने  बीजेपी पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा  कि बीजेपी के पास सिर्फ झूठा प्रचार करने के अलावा कोई और काम नहीं है । उन्होंने सीएम अशोक गहलोत द्वारा बिजली के बिलों में दी गई बड़ी राहत को देश के किसी भी राज्य में प्रदेशवासियों को दी जाने वाली सबसे बड़ी राहत बताते हुए कहा कि अकेले कोटा में ही 2 लाख उपभोक्ताओं बड़ी राहत  मिलेंगी।  उन्होंने यह जानकारी शनिवार को कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत स्टेशन क्षेत्र में निकाली गई पदयात्रा के दौरान दी । उन्होंने कहा कि सीएम अशोक गहलोत द्वारा की गई 100 यूनिट फ्री बिजली एवं 200 यूनिट तक फ्यूल सहित अन्य चार्जेस खत्म किए जाने की घोषणा 77 हजार  परिवारों का बिजली का बिल शून्य हो  जाएगा। सीएम गहलोत की घोषणा के बाद से प्रदेश वासियों में भी उत्साह माहौल हैं जनता धन्यवाद ज्ञापित कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने न रोजगार दिया और ना ही कोई जनहित के प्रोजेक्ट राजस्थान की जनता के लिए लेकर के आई। मुख्यमंत्री गहलोत की कांग्रेस सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के आगे बीजेपी के पास बोलने के लिए कुछ नहीं है । वह सिर्फ झूठा प्रचार करने में जुटी हैं । लेकिन जनता सीएम अशोक गहलोत सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का स्वागत कर रही है जिसका परिणाम राहत कैंपों में हो रहे लाखों लोगों के रजिस्ट्रेशन से साबित हो रहा है। मंत्री धारीवाल के नेतृत्व में शनिवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पदयात्रा स्टेशन क्षेत्र के वार्ड 26 में पहुंची जहां जगह-जगह पर पदयात्रा का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान मंत्री धारीवाल और पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल क्षेत्र के लोगों से मुखातिब हुए। समस्याओं को भी सुना और मौके पर ही निस्तारण के निर्देश भी दिए। पदयात्रा का  गली- मोहल्लों में स्वागत द्वार लगाकर स्वागत किया गया। लोगों ने भी घरों के बाहर वेलकम के बैनर व पोस्टर लगाकर यूडीएच मंत्री का कोटा में करवाए गए विकास कार्यों पर आभार व्यक्त कर जोरदार स्वागत किया। पदयात्रा के दौरान मंत्री शांति धारीवाल और अमित धारीवाल ने वार्ड के शांति नगर सहित अन्य इलाकों में घर घर पहुंच कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। वार्ड के मंदिरों में भी  दर्शन कर सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना की । मंदिर समितियों की ओर से भी पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। मंत्री धारीवाल की पहल पर वार्ड में स्थित मंदिर में करवाए गए विकास कार्यों का भी पदयात्रा के दौरान मंत्री धारीवाल और अमित धारीवाल ने लोकार्पण किया। पदयात्रा के दौरान स्थानीय कांग्रेस नेता  भागीरथ शर्मा, महेंद्र चौधरी, कुंदन, तन्मय, बृजमोहन, आशा चौधरी, दिनेश कालरा समेत कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

कृषि भूमि पर बने मकानों को भी 501 रुपए में पट्टा देगी सरकार , मंत्री धारीवाल ने की घोषणा
कोटा । नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि प्रदेशवासियों को अपने मकान में भूखंड का मालिक बनाने के लिए सरकार ने नियमों को बदलकर और सरलता प्रदान की है। अब सरकार कृषि भूमि पर बने मकानों को भी 501रुपए में पट्टा देगी । मंत्री धारीवाल ने यह बात शुक्रवार को हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत वार्ड 21 में पदयात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहीं । उन्होंने पटरी पार वार्ड 21 भदाना क्षेत्र में पुलिया, सीसी रोड, सामुदायिक भवन सहित करवाए गए विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए क्षेत्रवासियों को बताया कि करीब 25 करोड़ के विकास कार्य क्षेत्र में करवाए जा चुके हैं।  अभी भी जनमानस की मांग पर कई विकास कार्य प्रगतिशील है । उन्होंने  क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम वोट मांगने नहीं आए हैं।आज आपके क्षेत्र में हुए कार्यों को देखने और आपसे मिलने आए हैं।

पदयात्रा का शुभारंभ  वार्ड 21  के भदाना चौराहे से हुआ जहां  मंत्री  धारीवाल और पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल ने भूत बाबा मंदिर पर दर्शन के साथ  पदयात्रा शुरू की।  पदयात्रा का क्षेत्रवासियों ने जगह जगह पर जोरदार स्वागत किया।  इस दौरान मंत्री  धारीवाल ने क्षेत्रवासियों से घर-घर पहुंचकर संवाद किया । क्षेत्र वासियों द्वारा बताई गई छोटी - मोटी समस्याओं का निस्तारण करने के मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए। क्षेत्रवासियों द्वारा पदयात्रा के दौरान पट्टे की मांग किए जाने पर यूडीएच मंत्री  ने आश्वस्त करते हुए कहा कि बारिश से पूर्व वार्ड में कैंप आयोजित कर एक ही स्थान पर सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाते हुए आवेदकों को पट्टे प्रदान किए जाएंगे। पदयात्रा नए भदाना चौराहे से वैष्णवी विहार, रिद्धि सिद्धि नगर ,कृष्णा विहार ,आदर्श नगर तक पहुंची।  उन्होंने घर घर पहुंच कर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की । वार्ड में सभी जगहों पर जोरदार स्वागत किया गया । पदयात्रा के दौरान महापौर मंजू मेहरा , ब्लॉक अध्यक्ष नेवा लाल गुर्जर, ललित कुमार सहित क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पदयात्रा से पूर्व मंत्री शांति धारीवाल ने कलेक्टर चौराहे पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।

दिव्यांग अर्जुन का भी बनेगा आधार कार्ड
कोटा। नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के नेतृत्व में कोटा में लगातार हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत निकाली जा रही पदयात्रा क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है । जिस क्षेत्र में भी पदयात्रा पहुंच रही है पदयात्रा का क्षेत्रवासी जोरदार स्वागत कर कोटा में करवाए गए विकास कार्यों का आभार व्यक्त कर रहे हैं ।साथ ही छोटी-मोटी समस्याओं का समाधान भी पदयात्रा के दौरान निरंतर जारी है । मंत्री  धारीवाल की पदयात्रा शुक्रवार को वार्ड  45 की बाल्मीकि बस्ती के दिव्यांग अर्जुन के लिए सौगात साबित हुई। पदयात्रा के दौरान मंत्री  धारीवाल और अमित धारीवाल ने जब दिव्यांग अर्जुन को हो रही परेशानी के बारे में सुना तो उससे मिलने उसके घर पहुंचे। यूडीएच मंत्री ने अर्जुन का आधार कार्ड बनवाकर पेंशन शुरू करवाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। 35 वर्षीय अर्जुन इकलौता पुत्र है उसकी लंबाई करीब डेढ़ फिट है ऐसे में विधवा मां कामकाज कर उसका लालन-पालन कर रही है । परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय है । अब अर्जुन की पेंशन शुरू हो जाने पर परिवार को कुछ राहत मिलेगी। अर्जुन का आधार कार्ड फिंगरप्रिंट इंप्रेशन की वजह से नहीं बन पा रहा था ।अब आंखों की पुतली के इंप्रेशन से आधार कार्ड बनवा कर उसकी पेंशन शुरू करने की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

पदयात्रा के दौरान मंत्री  धारीवाल और पीसीसी सदस्य अमित धारीवाल पटरी पार क्षेत्र के वार्ड 45 में गली मोहल्लों में पहुंचेऔर क्षेत्रवासियों से मुलाकात की। क्षेत्र के लोगों ने भी पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया । क्षेत्र की उड़िया बस्ती  में मंत्री धारीवाल बाइक पर बैठकर पहुंचे और क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर सरकार द्वारा हाल ही में निकाली जा रही सफाई कर्मियों की बड़ी संख्या में भर्ती के बारे में भी जानकारी दी ।  सरकार की ओर से बजट घोषणा के तहत हर महावितरण किए जाने वाले खाद्य सामग्री किट के बारे में क्षेत्र के लोगों को बताया। पदयात्रा वार्ड के तुलापुरा बाल्मीकि बस्ती रेलवे कॉलोनी सहित विभिन्न इलाकों में पहुंची लोगों ने पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया । इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष ललित कुमार, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष श्याम सिंह जादौन एससी प्रकोष्ठ के जिलाधक्ष  दिनेश खटीक सहित क्षेत्र के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

महिलाओं के लिए स्नानघर और सार्वजनिक शौचालय बनाने के दिए निर्देश
कोटा।  स्वायत्त शासन एवं नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल ने शुक्रवार को नदी पार क्षेत्र के वार्ड 29 में पदयात्रा निकाली । इस दौरान उन्होंने जनता की मांग पर महिलाओं के लिए स्नानघर और सार्वजनिक शौचालय  बनाने के साथ ही स्कूल में बच्चों के लिए वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए । मंत्री धारीवाल और पीसीसी सदस्य कांग्रेस नेता अमित धारीवाल नदी पार क्षेत्र नांता के वार्ड 29  पहुंचे। वार्ड के गणपति नगर, जेठीयो का मोहल्ला, नांता गढ़ सहित अन्य इलाकों में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को भी सुना और  मौके पर ही अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। पदयात्रा का क्षेत्रवासियों ने जगह-जगह पर स्वागत किया।

आमजन से सीधा संवाद करते हुए मंत्री धारीवाल ने क्षेत्र में  विकास कार्य एवं सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से मिल रही राहत के बारे में भी चर्चा की। वहीं क्षेत्रवासियों द्वारा नाली, सड़क के दुरुस्त की मांग किए जाने पर तुरंत ही कार्यों को शुरू करने के निर्देश दिए।  धारीवाल रियासत काल से बसे नांता क्षेत्र में प्रत्येक घर गली, मोहल्लों में पहुंचे । क्षेत्र के प्राचीन मंदिरों में भी उन्होंने दर्शन किये जहां मंदिर समितियों की ओर से उनका स्वागत किया गया।  नांता स्कूल के बच्चों द्वारा वाटर कूलर की मांग किए जाने पर उन्होंने तुरंत ही स्कूल में वाटर कूलर लगाने के निर्देश दिए । क्षेत्र में जनता की मांग के अनुसार शौचालय एवं महिलाओं के लिए स्नानघर सहित अन्य कार्य के लिए क्षेत्रवासियों को आश्वस्त किया। पदयात्रा के दौरान महापौर मंजू मेहरा, शहर जिला उपाध्यक्ष अनिल सुवालका ,ब्लॉक अध्यक्ष नेवा लाल गुर्जर सहित क्षेत्र के कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

तैयारियों का जायजा लेने कोटा पहुंचे सीएम गहलोत
कोटा। राजस्थान में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा  के प्रवेश से पहले मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार को तैयारियों का जायजा लेने कोटा पहुंचे । कोटा पहुंचकर सीएम अशोक गहलोत , यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल और मंत्री रामलाल जाट हेलीकॉप्टर से झालावाड़ रवाना हुए । जहां मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान में प्रवेश होने वाली भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेंगे। इससे पूर्व नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल  जयपुर से हेलीकॉप्टर से कोटा पहुंचे और गुजरात से कोटा के लिए रवाना हुए सीएम अशोक गहलोत के कोटा पहुंचने से पूर्व स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की और तैयारियों की समीक्षा की।

सीएम अशोक गहलोत के कोटा पहुंचते ही एयरपोर्ट पर मंत्री धारीवाल , मंत्री रामलाल जाट ,परसादी लाल मीणा , अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष रफीक खान, विधायक रामनारायण मीणा,  खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पंकज मेहता , कांग्रेस नेता अमित धारीवाल , जिला अध्यक्ष रविंद्र त्यागी सहित कांग्रेस नेताओं ने सीएम गहलोत का स्वागत किया। दोपहर 1:55 बजे हवाई अड्डे पर पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कुछ देर के लिए बाहर की तरफ आए और हवाई अड्डा परिसर में मौजूद कांग्रेसी नेताओं , कार्यकतार्ओं से हाथ मिलाकर अभिवादन किया।  उसके बाद हेलीकॉप्टर से झालावाड़ के लिए रवाना हो गए । मुख्यमंत्री दिन में झालावाड़ और झालरापाटन में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के बाद शाम को वापस विशेष विमान से जयपुर के लिए रवाना होंगे।

गौरतलब है कि राहुल गांधी की  यात्रा 4 दिसंबर को राजस्थान में प्रवेश करेगी। यात्रा के 7 दिसंबर को कोटा जिले के ग्रामीण इलाके जगपुरा  में पहुंचकर रात्रि विश्राम करने की संभावना है । उसके बाद अगले दिन सुबह पदयात्रा करते हुए राहुल गांधी सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकतार्ओं के साथ नयापुरा स्टेडियम पहुंचेंगे जहां वह लंच करेंगे । नयापुरा ,स्टेशन होते हुए नॉर्दन बाईपास पहुंचेंगे वहां उनकी कॉर्नर सभा होगी। यहां से राहुल गांधी बूंदी जिले में प्रवेश करते हुए सवाई माधोपुर की तरफ निकल जाएंगे।

नदबई से नारायणी धाम के लिए 11वीं पदयात्रा रवाना
नदबई। नदबई से नारायणी माता धाम के लिए सोमवार की सांय करीब चार बजे कस्बे के हलैना रेलवे फाटक के समीप नारायणी माता मंदिर से 11वीं पदयात्रा को सैन समाज के तहसील अध्यक्ष सुशील मास्टर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। पदयात्रा में श्रद्धालु नारायणी माता के जयघोष व महिलाए डीजे की धुन पर माता के भजनों पर थिरकती हुई चल रही थी पदयात्रा का बाजार में कई जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया गया। पदयात्रा के तहसील अध्यक्ष लालचन्द ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी 11वीं पदयात्रा नदबई से नारायणी माता धाम के लिए रवाना हुई है पदयात्रा 10 सितम्बर को माता के धाम पहुंचेगी जहां माता की पूजा अर्चना दर्शन कर विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कमेटी की तरफ से निशुल्क भोजन नाश्ता आदि की व्यवस्था की गई है। इस मौके पर उपाध्यक्ष गबरू हलवाई, विकास महामंत्री महेंद्र, कोषाध्यक्ष श्याम चौधरी, झण्डा प्रभारी भीकम बैलारा, ज्ञानी सैन गाजीपुर, ओमप्रकाश तेनगुरिया, राकेश कुमार नदबई, अजय सैन, दयाराम, राकेश सैन रायसिस, सुरेश कामां वाले, डालचन्द खांगरी, मन्नू, मबासी खेड़ा, बत्तन छतरपुर, हरि उटारदा, भगवानसिंह खटोटी, रामधन, रमेश लालपुर, बीरबल खांगरी, जगदीश सैन आदि सैन समाज के लोग मौजूद रहे।