jam - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें : सोनप्रयाग में लगा लंबा जाम, हजारों श्रद्धालु फंसे
केदारनाथ। उत्तराखंड में विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम यात्रा के दौरान सोनप्रयाग में मंगलवार को एक बार फिर भारी यातायात जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। आज सुबह से ही वाहनों और यात्रियों की लंबी कतारें लगने लगीं है। हालात ऐसे रहे कि हजारों श्रद्धालु घंटों तक सड़क पर फंसे रहे और उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जाम के कारण केदारनाथ धाम जाने वाले यात्रियों की यात्रा पूरी तरह प्रभावित हो रही है।

बाइक, कार, टैक्सी और अन्य छोटे-बड़े वाहन सड़क पर रेंगते नजर आए, जबकि बड़ी संख्या में पैदल यात्रा कर रहे श्रद्धालु भी जाम में फंस गए हैं। कई यात्री धाम के लिए आगे बढ़ने का इंतजार करते रहे, लेकिन अव्यवस्थित यातायात और अत्यधिक भीड़ के चलते स्थिति सामान्य नहीं हो सकी। हालांकि पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर यातायात व्यवस्था संभालने में जुटी हुई है, लेकिन भारी दबाव के चलते जाम बना हुआ है। पुलिस वाहनों को नियंत्रित कर धीरे-धीरे यातायात सुचारु करने के प्रयास मे जुटी हुई है।

केदारनाथ यात्रा में लगातार बढ़ रही भीड़ को देखते हुए अब सोनप्रयाग क्षेत्र में यातायात और पार्किंग व्यवस्था को लेकर प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।

अनाज मंडी में दिनभर जाम से किसान व आमजन परेशान, दिनभर ट्रैक्टरों की लगी रहती है लंबी कतारें
छीपाबड़ौद। छीपाबड़ौद कस्बे की अनाज मंडी में इन दिनों फसलों की बंपर आवक हो रही है लेकिन तौल कांटों की व्यवस्था नहीं होने के चलते किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंडी क्षेत्र से लेकर कस्बे की सड़कों तक दिनभर ट्रैक्टरों की लंबी कतारें और जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे कस्बे की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। किसानों का कहना है कि अनाज मंडी में यदि तौल व्यवस्था होती, तो उन्हें 2-3 किलोमीटर दूर जाकर माल नहीं तुलवाना पड़ता और जाम की समस्या से भी राहत मिलती। इस जाम की समस्या को और भी गंभीर बना रहे हैं वे भारी डंपर, जो बाईपास के बजाय कस्बे के अंदर से गुजरते हैं। इससे मुख्य मार्गों पर ट्रैफिक लोड और भी ज्यादा बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बाईपास से भारी वाहनों को गुजरना चाहिए कस्बे में प्रवेश पर प्रतिबंध होना चाहिए। सांकेतिक बोर्ड लगवाना चाहिए जिससे डंपर चालकों को मार्ग का पता चल सके। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में स्थायी तौल कांटा लगाया जाए, डंपरों को बाईपास से निकालने की सख्त व्यवस्था हो और ट्रैफिक नियंत्रण के लिए पुलिस की तैनाती की जाए ताकि किसानों को सुविधा मिले और कस्बे को जाम की समस्या से निजात मिल सके।

हम किसानों को अपना माल तुलवाने के लिए मंडी से दूर ले जाना पड़ता है। जिससे ट्रैक्टर पूरे कस्बे में घूमते रहते हैं और जाम लग जाता है। प्रशासन को चाहिए कि मंडी में ही तुलाई की व्यवस्था की जाए ताकि किसानों और आम नागरिकों दोनों को राहत मिल सके।
-लोकेश मालव, किसान।

इनका कहना है
मंडी में तौल की व्यवस्था नहीं होने से ट्रैक्टरों का जाम लगा रहता है। स्थिति इतनी खराब है कि कई बार तो एम्बुलेंस तक घंटों फंसी रह जाती है। जिससे मरीजों की जान पर बन आती है। पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। यह समस्या हर सीजन में आती है लेकिन समाधान नहीं हो रहा है।
-जगदीश, स्थानीय निवासी।

फसल की आवक बढ़ने से ट्रैफिक दबाव जरूर बढ़ा है।  किसानों की सुविधा के लिए अस्थायी कांटे लगाने और ट्रैफिक प्रबंधन सुधारने पर विचार किया जा रहा है। प्रशासन और पुलिस के सहयोग से व्यवस्था को जल्द दुरुस्त किया जाएगा।
-फूलचंद मीणा, मंडी सचिव

असर खबर का - देवरी के मुख्य बाजार में फिर लगा जाम, आडे तिरछे लगे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही शुरू
देवरी। देवरी कस्बे के मुख्य बाजार में लगने वाला जाम अभी तक भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि अब दो दिनों से पुलिस  समय-समय पर गश्त करके चालानी कार्रवाई भी कर रही है। शुक्रवार सुबह से लेकर शाम तक कुल 12 चालान बनाकर कई लोगों को समझाया गया कि मुख्य मार्ग पर वाहन व्यर्थ खड़े ना करें।  लेकिन मुख्य बाजार का रास्ता संकरा होने के चलते दोनों ओर से आने वाले वाहनों के कारण तुरंत जाम के हालात बन जाते हैं।

हर घंटे लग रहा जाम
साथ ही दुकानों के दोनों और खड़ी बाइकों के कारण भी दोनों ओर से वाहन गुजरने के कारण जगह नहीं बच पाती है। जिस कारण हर घंटे पर जाम की तस्वीर देवरी के मुख्य बाजार में देखने को मिल रही है। इसको लेकर दैनिक नवज्योति ने शुक्रवार 4 अपै्रल को  आए दिन जाम लगने से  राहगीर और वाहन चालक परेशान शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका असर शुक्रवार को हुआ। जिसके बाद शुक्रवार को देवरी चौकी प्रभारी जाप्ते के साथ दिनभर जाम के हालातों पर काबू करने में लग रहे तो वही कई वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही भी की गई।

आडे तिरछे लगे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही शुरू
देवरी में शुक्रवार को दोपहर 1 बजे फिर से पूरे बाजार में जाम लग गया। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। देवरी पुलिस की ओर से एएसआई भगवान सिंह, कांस्टेबल लखन सिंह से शुक्रवार सुबह से ही कस्बे के मुख्य मार्ग पर आडे तिरछी लगे वाहनों के खिलाफ कार्यवाही शुरू की गई तो वहीं कई लोगों को समझाकर जागरूक किया।

संकरा रास्ता, दर्जनों गांवों तक जाने का मात्र अकेला मार्ग
देवरी के मुख्य बाजार से होकर 3 ग्राम पंचायत के करीब दो दर्जन से अधिक गांव और मध्यप्रदेश की ओर जाने वाला यह मात्र रास्ता है। साथ ही चार विद्यालय इन्हीं मार्गों पर हैं। जिसके चलते मिनट में जाम की स्थिति बन जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि उपखंड प्रशासन के उच्च अधिकारियों को गंभीरता से लेते हुए मुख्य बाजार की सड़क को चौड़ा कराया जाए। नहीं तो देवरी से मध्यप्रदेश की ओर जाने वाले मार्ग पर बाईपास सड़क बनाई जाए। जिससे कस्बे के आसपास गांव सहित मध्यप्रदेश जाने वाले लोगों को जाम की परेशानी से राहत मिल सके। सबसे अधिक परेशानी तो बीमार मरीजों को ले जाते समय होती है। जब घंटे तक जाम लग जाता है और बीमार व्यक्ति जाम में फंसा रह जाता है।

फिर जाम में फंसे रहे विद्यार्थी
शुक्रवार दोपहर 1 बजे गुरुवार की तरह हालात फिर से बन गए। आधा घंटा तक मुख्य बाजार में जाम लग रहा। 1 बजे स्कूल की छुट्टी होने से शुक्रवार को भी विद्यार्थी जाम में फंसे रहे। तो वही चौराखाडी की ओर से आ रहे तीन बड़े लोडिंग बोरिंग मशीन वाहन फं से रह गए। जिन्हें देवरी चौकी प्रभारी ने जाकर जाम हटाकर वाहनों की आवाजाही शुरू कराई।

शुक्रवार को दिनभर बाजार में खड़े वाहन चालकों को समझाने का कार्य किया। मुख्य बाजार में रास्ता संकरा होने के कारण आवाजाही में समस्या होती है तो वहीं 12 वाहनों के चालान बनाकर कार्यवाही को अंजाम दिया गया। आगे भी कार्यवाही चलती रहेगी। जिससे कि लोगों को आवाजाही में कोई समस्या ना आए।
-  भगवान सिंह, चौकी प्रभारी, देवरी।

ओवरलोड वाहनों से बाजार में लग जाता है जाम, बना रहता है दुर्घटना का खतरा
सुल्तानपुर। सुल्तानपुर नगर सहित क्षेत्र में इन दिनों ओवर लोडवाहन मौत के यमदूत बनकर दौड़ रहे है। ऐसे ओवरलोड वाहनों से हर समय दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है। पूर्व में भी ऐसे वाहनों के कारण अनेकों घटनाएं हो चुकी है। दोपहर के समय जब यह ओवरलोड वाहन नगर के मुख्य बाजार में से होकर निकलते हैं तो बार-बार जाम की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस को मशक्कत करनी पड़ती है, इन वाहनों के कारण बाजार में खरीददारी करने आए क्षेत्रीय ग्रामीणों को भी समस्या का सामना करना पड़ता है। साथ ही व्यापारियों को भी समस्या होती है सड़कों पर यह वाहन मौत का यमदूत बन रहे है। नगर के पुलिस थाने के सामने से मुख्य बाजार से होकर यहाँ इन दिनों सड़को पर दिन रात यह चारे से भरे ओवरलोड वाहन दौड़ रहे है। इन वाहनों से आए दिन दुर्घटना घटित होने की आशंका बनी रहती है। वर्तमान में नगर सहित क्षेत्र में फसलें कट चुकी है, उसमें से निकलने वाले भूसे को ओवरलोड वाहनों में भरकर के ले जाया जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी तो जाम लगने से होती है क्योंकि अपनी क्षमता से कहीं गुना अधिक भूसा भरा होने के कारण मुख्य सड़कों पर जाम लग जाता है। साथ ही जाम लगने पर इन वाहनों के पीछे चलने वाले वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है कई वाहनों में तो भरा हुआ भूसा उड़ता रहता है जिसके कारण वाहनों के पीछे चलने वाले बाइक सवारों को समस्याओं का सामना करना पड़ता है रात्रि के समय ऐसे ओवरलोड वाहनों की संख्या अधिक हो जाती है। ऐसे में दुर्घटनाओं का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है क्योंकि कई बार तो दूर से ऐसे वाहन दिखाई नहीं देते हैं जिससे भी दुर्घटनाएं हो जाती है ओवरटेक करते समय भी इन वाहनों समस्याएं आती है।

ऐसे वाहनों के खिलाफ नियमानुसार मोटर व्हीकल एक्ट में चालान बनाया जाता है, साथ ही जो भी उचित कार्यवाही होती है वह की जाती है ।
- हरलाल मीणा, थाना अधिकारी सुल्तानपुर

ऐसे वाहनों को सुनसान सड़कों पर निकालना चाहिए, जिससे अन्य चालकों को परेशानियों का सामना नहीं करना पड़े या ऐसे समय पर इन वाहनों का परिवहन होना चाहिए जब सड़कों पर अधिक वाहन ना हो।
- रवि शर्मा वार्ड पार्षद

सुल्तानपुर नगर से गुजर रहे स्टेट हाइवे 70 पर ऐसे वाहन देखना आम बात है जबकि इस मार्ग पर आवागमन अधिक रहता है ऐसे में ऐसे वाहन आने से जाम लगने की समस्या बनी रहती है ऐसे वाहन चालकों को ओवरलोड भूसा भरने पर रोक लगानी चाहिए।
- अजरूद्दीन खान, ग्रामीण

रात्रि के समय  कई बार ऐसे वाहनों से दुर्घटनाए होती रहती है , दूर से आने वाले वाहन चालकों को ऐसे ओवरलोड वाहन दिखाई नहीं देते हैं, ऐसे में दुर्घटनाएं होती है।
- संदीप शर्मा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष

वाहन की क्षमता के अनुसार माल का भराव होना चाहिए, जिससे आम नागरिकों को भी परेशानियां ना हो और वाहन चालकों को भी समस्याओं का सामना ना करना पड़े।
- दिलीप शर्मा, महासचिव कांग्रेस देहात

बगतरी-सुल्तानपुर संपर्क सड़क हुई पूरी तरह जर्जर
सुल्तानपुर। बगतरी गांव को सुल्तानपुर से जोड़ने वाली संपर्क सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिन पर जगह-जगह गिट्टियां बिखरी हुई हैं। ग्रामीणों को इस सड़क से आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन इस सड़क पर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के दिनों में मिट्टी में गड्ढे हो जाने के कारण वाहन फंस जाते हैं। जिससे जाम लगने का अंदेशा रहता है। गांव के समीप मुख्य मार्ग पर कीचड़ हो जाने के कारण आए दिन टैक्टर कीचड़ में फंस रहे हैं। ग्रामीणों अपने छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी सुल्तानपुर आना पड़ता है। साथ ही विद्यार्थियों को भी इसी गड्ढे और कीचड़ व गिट्टी से भरी हुई जर्जर सड़क से गुजरना पड़ता है। इतना ही नहीं इस क्षेत्र से एट लाइन एक्सप्रेस-वे के निर्माण के समय मुख्य सड़क को जोड़ने के लिए बनाया गया अंडरपास सड़क से काफी नीचा रह गया। जिससे उसमें हर साल बारिश का पानी भर जाता है। लोगों को बारिश के दिनों में यहां से निकलते समय कई तरह की परेशानियों झेलनी पड़ती हैं। बारिश का पानी भरने से आसपास की मिट्टी बहकर आने से इसमें कीचड़ हो जाता है। अंडरपास बनाते समय पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं करने के कारण बारिश के काफी दिनों बाद तक भी इसमें पानी भरा रहता है। जिसके चलते वाहन चालकों के साथ ही पैदल सफर करने वालों के लिए भी यहां से गुजरना टेढ़ी खीर हो जाती है। कई बार बाइक सवार गिर कर चोटिल हो जाते हैं। मुख्य सड़क जगह-जगह से जर्जर होने से दो पहिया वाहन चालकों को बैलेंस बनाने में दिक्कत होती है। बाइक सवारों का बैलेंस बिगड़ जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं।

इनका कहना है
बारिश के मौसम में एक ओर तो कीचड़ के चलते समस्या होती ही है, वहीं दूसरी ओर जर्जर सड़क होने के कारण दुर्घटनाओं की संभावना और अधिक बढ़ जाती है।
- दुर्गाशंकर सैनी, ग्रामीण

सुल्तानपुर से बगतरी सड़क करीब 10 वर्षों से जर्जर अवस्था में है। पहले तो बाइक सवारों को परेशानी नहीं होती थी। क्योंकि इस सड़क पर मरडा डला हुआ था। लेकिन जब से भारत माला प्रोजेक्ट के तहत 8 लाइन का कार्य शुरू हुआ, तब से ही डंपर व बड़े वाहन की अधिकता के चलते सड़क पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है।
- अंकुर नंदवाना, ग्रामीण

बारिश के दिनों में इन जर्जर सड़कों पर पानी भर जाने से इन से निकलना दुश्वार हो जाता है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे को जगह-जगह से गिट्टी निकली हुई है। जिस कारण आए दिन वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल होते रहते हैं।
- महावीर मेहरा, उपसरपंच

अंडरपास में मिट्टी भरी होने के कारण ग्रामीणों के वाहन उसमें फंस जाते हैं। धक्के लगाकर निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। सड़क जर्जर होने के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। सुल्तानपुर से बगतरी की सड़क पूरी तरह से उखड़ चुकी है। जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जर्जर सड़क व अंडरपास में पानी व कीचड़ भरने से बाइक सवार एवं साइकिल से आने-जाने वाले लोगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।
- महावीर सुमन, ग्रामीण

इनका कहना
उपखंड प्रशासन को ग्रामीणों की ओर से इस मामले में शिकायतें मिली थीं। इस पर एसडीएम शत्रुघ्न सिंह गुर्जर ने 8 लाइन के संबंधित अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निर्देश दिए हैं।
- वैभव शेट्टी, तहसीलदार

बगतरी संपर्क सड़क को जोड़ने वाले अंडरपास के लिए 8 लाइन के अधिकारियों को दुरुस्त करने के लिए सूचित किया जाएगा। शीघ्र ही लोगों की समस्याओं को दूर करने के लिए प्रयास किया जाएगा।
- गोविंद मिश्रा, एईएन, पीडब्ल्यूडी

Drainage System खराब: तीसरे दिन भी जाम
जयपुर।  बरसात होने के साथ ही शहर के ड्रेनेज सिस्टम के खराब होने से तीसरे दिन भी ट्रैफिक दिनभर हांफता रहा। शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह से ही कई जगह लम्बे जाम लग गए थे। दोपहर ढाई बजे आई झमाझम से शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। करीब तीस मिनट की बरसात के थमने के बाद शहर में कई जगह घुटनों तक पानी भर गया। इससे वाहन बंद होने लगे। वाहनों के बंद होने से जाम धीरे-धीरे विकराल रूप लेने लगा। सबसे बुरे हाल तो सीकर रोड के रहे, जहां कई किलोमीटर लम्बा जाम लग गया। चौपहिया गाड़ियों के बेतरतीब ढंग से चलने से अधिक जाम लग गया। छुट्टी के समय स्कूल से आते बच्चों की गाड़ियां जाम में फंस गई। यही हाल अजमेर रोड का रहा। अजमेर रोड की पुलिया पर दिन में कई बार जाम लगा। लम्बा जाम लगने से लोग गलियों से वाहन निकालने लगे, लेकिन कई गलियों के आगे बंद होने से वाहन चालकों को वापस मुख्य सड़क पर आना पड़ा। आगरा रोड और दिल्ली रोड पर भी जाम के चलते आम लोग परेशान रहे। दोपहर बाद यातायात व्यवस्था थोड़ी सुधरी, लेकिन शाम ढलने के साथ ही वाहन फिर रेंग-रेंग कर चलने लगे।

स्टेच्यू सर्किल, एसएमएस, खरबूजा मण्डी में पानी भरने से बिगड़ गई यातायात व्यवस्था
शहर के स्टेच्यू सर्किल, एसएमएस अस्पताल, खरबूजा मण्डी सहित परकोटे में कई जगह पानी की निकासी नहीं होने से वाहनों के जाम लग गए। हालांकि, ट्रैफ्रिक पुलिस यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के प्रयास में जुटे रहे।

मंत्री के आदेश, बारिश से उत्पन्न समस्याओं का तुरंत करें निस्तारण
आगामी दिनों में होने वाली वर्षा के मद्देनजर संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था रखें
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने राजधानी जयपुर शहर में गत दो दिनों से हो रही बारिश से उत्पन्न समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए जेडीए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। खर्रा ने कहा कि आगामी दिनों में होने वाली बारिश को दृष्टिगत रखते हुए संसाधनों की पर्याप्त व्यवस्था रखने के साथ-साथ अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर वर्षाजनित समस्याओं का तुरंत निस्तारण करें। उन्होंने कहा कि जेडीए अधिकारी क्षेत्र में कार्यरत अन्य एजेंसियों-एनएचएआई, नगर निगम ग्रेटर एवं हेरिटेज जयपुर, राजस्थान आवासन मण्डल एवं रीको से उचित समन्वय बनाते हुए बारिश से उत्पन्न समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर सकेंगे। मंत्री के आदेशों की पालना में जेडीए के संबंधित अधिकारी प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर समस्याओं का निस्तारण करने में जुटे हैं।

ट्रैफिक लाइट सिग्नल फ्री बनाने के प्रयास में यूआईटी ने शहर को जबरन जाम में झौंका
कोटा । नगर विकास न्यास का शहर को ट्रैफिक लाइट सिग्नल फ्री बनाने का दावा अभी तक तो पूरा नहीं हुआ। जबकि जगह-जगह पर बड़े-बड़े सर्किल बनाकर लोगों को जबरन जाम में झौंक दिया है। न्यास द्वारा स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर को ट्रैफिक लाइट सिग्नल फ्री बनाने के लिए फलाई ओवर व अंडरपास पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। शहर में झलावाड़ रोड पर अनंतपुरा से रेलवे स्टेशन तक को सिग्नल फ्री बनाने का दावा किया जा रहा है। इसके लिए अनंतपुरा में फ्लाई ओवर, गोबरिया बावड़ी में अंडरपास, सिटी मॉल के सामने एलिवेटेड रोड, एरोड्राम चौराहे पर अंडरपास, कोटड़ी चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर और अंटाघर चौराहे पर अंडरपास का निर्माण कराया गया है। हर चौराहे पर 25 से 50 करोड़ रुपए तक खर्च किए गए। जिसका मकसद शहर में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार कर उसे आसान बनाना था। लेकिन हालत यह है कि यह दावा तो पूरा नहीं हो सका। उसकी जगह परेशानी अधिक बढ़ गई है। शहर में अघोषित रूप से जगह-जगह पर कई चौराहे बना दिए। जहां से ट्रैफिक सुविधा जनक व आसानी से निकलने की जगह परेशानी का कारण बन गया है। पहले जहां कुछ ही चौराहों पर जाम लगता था। वहीं अब हर चौराहे पर और छोटी-छोटी जगह पर जाम लगने लगा है।  वह भी पहले जहां सुबह-शाम परेशानी होती थी। अब पूरे दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यहां बढ़ी अधिक परेशानी
जिस झालावाड़ रोड पर ट्रैफिक को स्मूथ चलाने का दावा किया जा रहा है। वहां की हालत यह है कि गोबरिया बावड़ी में अंडरपास की दोनों सड़क खोदने से वहां से ट्रैफिक का आवागमन बंद किया हुआ है। जिससे पहली परेशानी वहीं से शुरू हो रही है। उसके बाद हवाई अड्डे के सामने से लायंस क्लब होते हुए डीसीएम जाने वाले मार्ग पर अघोषित चौराहा बना दिया है। वहां  चारों तरफ से ट्रैफिक आने से वाहनों का सुविधा जनक निकलने से जाम व दुर्घटनाओं का खतरा अधिक हो गया है। दिनभर वाहन आपस में टकराते रहते हैं। कोटड़ी चौराहे पर ग्रेड सेपरेटर का सिर्फ ऊपरी हिस्सा चालू हुआ है। अभी तक न तो अंडरपास तैयार हुआ और न ही एप्रोच रोड। ऐसे में वहां से वाहन आसानी से नहीं निकल पा रहे हैं। यहां भी दोनों तरफ के वाहन एक साथ निकलने में परेशानी हो रही है। बड़ तिराहा हो या जेडीबी कॉलेज के सामने का चौराहा। यहां भी चारों तरफ से वाहनों का आवागमन हो रहा है। जिससे बिना किसी व्यवधान के वाहन आसानी से नहीं निकल पा रहे हैं। यहां हर समय हादसे का खतरा और जाम की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह से घोड़े वाले बाबा चौराहा हो या वल्लभ नगर चौराहा। ज्वाला तोप चौराहा हो या इंदिरा गांधी तिराहा। किसी भी जगह पर वाहन बिना परेशानी के नहीं निकल पा रहे हैं। सबसे अधिक परेशानी डीसीएम रोड पर नई धानमंडी के सामने जबरन बना दी गई है। यहां धानमंडी के सामने का रास्ता बंद कर दिया। उसके सामने चौराहे के नाम पर काफी बड़ी रोटरी बना दी। ऐसे में डीसीएम से धानमंडी जाना, धानमंडी से एरोड्राम जाना, झालावाड़ रोड से आकर धानमंडी जाना परेशानी का कारण बन गया है। साथ ही अधिकतर वाहनों को जबरन रोंग साइड से निकलने के लिए मजबूर किया गया है। जिससे यहां दिन में कई बार हादसे हो रहे हैं और जाम लग रहा है।

यह है लोगों की पीड़ा

डीसीएम रोड पर पहले आसानी से ट्रैफिक निकल रहा था लेकिन धानमंडी के सामने सर्किल बनाकर व्यवस्था सुधारने की जगह बिगाड़ दी। उसी तरह की हालत एरोड्राम अंडरपास बनाकर कर दी। चौराहे को छोटा करने की जगह चक्कर घिन्नी कर दिया है।
-सलीम खान, कंसुआ

शहर में विकास होना अच्छा है। लेकिन शहर को ट्रैफिक लाइट सिग्नल फ्री बनाने के नाम पर जिस तरह से हर चौराहे पर ट्रैफिक जाम में जबरन झौंक दिया है उससे परेशानी कम होने की जगह बढ़ी है। न्यास द्वारा बिना किसी प्लानिग के जो काम करवाए जा रहे हैं। वह जनता के लिए दु:खदायी हो गए।
-संजय सिंह, दादाबाड़ी

शहर में अंडरपास व फ्लाई ओवरों की बाढ़ सी आ गई है। लेकिन उनका लाभ आमजन को नहीं मिल रहा है। जिस तरह से काम करवाए जा रहे हैं। उससे न्यास अधिकारी, ठेकेदार व इंजीनियरों को अधिक लाभ हो रहा है। हालत यह है कि पहले आसानी से शहर में जा रहे थे। लेकिन अब घर से निकलने से पहले सोचना पड़ रहा है कि किधर से जाएं। हर चौराहे पर यही समस्या हो गई है।
-श्वेता गर्ग, बल्लभबाड़ी

नहीं दिया जवाब
शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए ट्रैफिक लाइट सिग्नल फ्री शहर की जगह लोगों को हो रहे परेशानी के बारे में न्यास सचिव राजेश जोशी से बात करनी चाही। लेकिन वे जवाब देने से बचते रहे।

अधूरी छोड़ी 8 किमी सड़क पर हर रोज लगता है जाम
रामगंजमंडी।  एनएच 52 छह लेन सड़क मार्ग पर दरार घाटी में स्थित 8 किलोमीटर सड़क मार्ग पर संपूर्ण हाड़ौती एवं जयपुर-जबलपुर सड़क मार्ग पर जी का जंजाल बना हुआ है। आर्ची लॉजिकल सर्वे आॅफ इंडिया की आपत्ति के कारण दरा से तीन धार तक रोड़ पर दरा से ड़ाबादेह तक दरा घाटी8 किमी का इस टूकड़े पर अब तक सिक्स लेन नहीं बन पा रहा है। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले सैंकड़ो वाहनों के चालक एवं यात्रियों की परेशानी हो रही है । एनएचएआई ने इस सिक्स लेन पर टोल वसूली तो शुरू कर दी है लेकिन 8 किमी संकड़ी रोड आवाजाही मुश्किल बनी हुई है।

तत्कालीन विधायक ओम बिरला सहित चार विधायक बैठे थे धरने पर
वर्ष 2012 में तो इसकी इतनी दुर्दशा हो गई थी। इस सड़क के गड्ढे भरने के लिए हाड़ौती के चार विधायक ढाबा देह में प्रदर्शन कर धरने पर बैठे थे। 8 अक्टूबर 2012 को इस सड़क के गड्ढे भरने की मांग को लेकर किए गए।  प्रदर्शन पर तत्कालीन कोटा दक्षिण विधायक ओम बिरला, रामगंजमंडी विधायक चंद्रकांता मेघवाल, लालपुरा विधायक भवानी सिंह राजावत,खानपुर विधायक अनिल जैन ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य वीरेंद्र जैन सहित 45 लोगों पर मुकदमा भी दर्ज किया गया था । वर्ष 2013 में जब सरकार बदली तो जून 2014 में भाजपा सरकार ने दरा वन्य जीव अभ्यारण क्षेत्र में स्थित एनएच 12 कि इस 7 किलोमीटर लंबी सड़क के सुदृढ़ीकरण की योजना बनाई और सीसी रोड बनाकर गड्ढों से निजात दिलाई । जिससे काफी राहत आज भी महसूस की जा रही है । लेकिन दरा के मौखे  पर एवं  दरा वायएक्ट पर बड़ी पुलिया पर रेलवे लाइन के नीचे से पार करने वाले सिंगल रोड को चौड़ा नहीं किया जा सका । यह काम दरा तीन धार सड़क के निर्माण के साथ पूर्ण होना था। लेकिन मामला खटाई में पड़ने से यह काम अधूरा छूट गया है।

अंजार की संकरी पुलिया से नीचे गिर जाती है गाड़ियां
इस सड़क पर मौजूद एक और खतरनाक पॉइंट अंजार की संकरी पुलिया पर आए दिन गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त होकर पुलिया से नीचे गिरती है। तब जनाक्रोश से बचने के लिए पुलिया की रेलिंग की ऊंचाई बढ़ा दी जाती है। पर समस्या का समाधान तो पुलिया की चौड़ाई बढ़ाने से ही होगा। जिस पर ठोस काम नहीं किया जा सका है।

आर्ची लॉजिकल सर्वे आॅफ इंडिया ने लगा रखी है आपत्ति
जब इस सड़क को टू लेन से सिक्स लेन बनाने की योजना बनी तो इस 8 किलोमीटर मार्ग को सुरक्षित और जाम मुक्त बनाने के लिए इस क्षेत्र में 700 करोड़ रुपए की लागत से एलिवेटेड सड़क बनाने की योजना बनाई गई जिसे वन विभाग की भी स्वीकृति मिल गई लेकिन मामले को पुरातत्व विभाग की बिल्डिंग का हवाला देकर आर्ची लॉजिकल सर्वे आफ इंडिया ने इस पर आपत्ति लगा दी। यह आपत्ति नही हटी तो इस मार्ग पर वाहनों एवं यात्रियों को जाम में फंसना पड़ेगा और अमझार की पुलिया दुर्घटना क्षेत्र बन जाएगी

इनका कहना है
सिक्स लेन रोड़ शुरू हो गया  है, इसमे 8 किमी का एरिया जो सिंगल रोड़ है वहां आए दिन जाम की समस्या है। पूर्व में भी छात्रों की रिट परीक्षा के दौरान क्रेन की व्यवस्था करके दी थी। जाम की समस्या रहेगी, मरीजो को व इमरजेंसी में आने जाने वालों को परेशानी होगी। इस टुकड़े का सिक्स लेन करना आवश्यक है।
रामचरण मीणा जिला परिवहन अधिकारी रामगंजमंडी

सरकार को यह 8 किमी का टुकड़ा बनाना अनिवार्य हो गया है, दरा की नाल ,अमझार पुलियां पर दुर्घटनाओं की आशंका है।
-सुबराती खान सरपंच सहरावदा

अवैध पार्किंग से चौपट हुई यातायात व्यवस्था
झालरापाटन। नगर में इन दिनों यातायात व्यवस्था चौपट हो चुकी है। अवैध पार्किंग स्थल पर आडे तिरछे चार पहिया खडे करने रोड पर जाम लग जाता है तथा राहगीरों, आम नागरिकों सहित वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना पड़ता है। जानकारी के अनुसार एक तरफ तो नगर पालिका व पुलिस प्रशासन द्वारा शहर के परकोटे के बाहर जहां नो पार्किंग का बोर्ड लगाया हुआ है, वहीं दूसरी ओर शहर के प्रमुख बाजारों में चौपहिया वाहन मालिकों ने रोड पर ही अपने वाहनों की पार्किंग बना ली है। जिसके चलते रोड पर आए दिन जाम की स्थिति बन जाती है एवं अच्छे खासे चौड़े रोड गलीनुमा लगने लगते हैं। कुछ वर्ष पूर्व शहर के मुख्य मार्ग पर केरोसिन के दो ट्रक एक साथ निकल जाया करते थे। लेकिन अब स्थिति यह है कि एक आॅटो भी बमुश्किल निकल पाता है। चौपहिया वाहन मालिकों ने बजाज खाना रोड, शांतिनाथ मार्ग, नगर पालिका के बाहर, नारायण टाकीज मार्ग, पुरानी तहसील की गली, रूनिजा बाजार, एसटीसी स्कूल मार्ग, पीपली बाजार, हाई स्कूल मार्ग, सूर्य मंदिर के पीछे, चोपड़िया बाजार, लालबाग, लंका गेट अंदर व बाहर, सूरजपोल मार्ग, कहान तिराहा, मेला मैदान मार्ग, शहर के परकोटे के बाहर, बस स्टैंड के अंदर व बाहर आदि जगहों पर चौपहिया वाहनों की अवैध पार्किंग कर रखी है। कई बार स्कूल बसें तक जाम में फंस जाती हैं। इनसे आने वाले बच्चों के साथ भी दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।

वाहन लेते समय ये है गाइड लाइन
चौपहिया वाहन खरीदते वक्त जिला परिवहन विभाग द्वारा वाहन लेने वाले व्यक्ति से स्वयं का वाहन पार्किंग स्थान होने का स्वहस्ताक्षरित शपथ पत्र मय नोटरी के लिया जाता है। शपथ पत्र देने के बावजूद कार्यवाही नहीं होने से वाहनों का जमावड़ा मुख्य मार्गों पर दिनभर बना रहता है।

कई बार उठा शहर में यातायात व्यवस्था का मुद्दा
सीएलजी मीटिंग में पुलिस प्रशासन द्वारा हर बार शहर के प्रमुखजनों से यातायात व्यवस्था, दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान व लगे बोर्ड से हो रही परेशानी व अवैध अतिक्रमण को लेकर चर्चा की जाती रही है। व्यापारियों व नगर पालिका प्रशासन से इस को लेकर सहयोग की अपील की जाती है। लेकिन एक दो दिन कार्यवाही होकर फिर व्यवस्था ठंडे बस्ते में चली जाती है। कई जागरूक नागरिकों का कहना है कि राजधानी जयपुर की तर्ज पर नो पार्किंग में खड़े वाहनों को यातायात पुलिस द्वारा जब्त कर चालानी कार्यवाही करनी चाहिए।

व्यापारियों द्वारा सड़क पर सामान रखना भी मुख्य कारण
शहर के मुख्य बाजार में कई व्यापारी अपनी दुकान के सामानों को सड़क पर पांच से दस फुट तक भी फैला कर व्यापार कर रहे है। सूर्य मंदिर के समीप कई अस्थाई दुकान वाले सड़क पर तख्त लगाकर सामान बेच रहे हैं। जिससे दुपहिया वाहनों के निकलने में भी मुश्किल पैदा हो रही है।  पालिका द्वारा केवल अनाउंसमेंट करवाकर मुद्दे को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया।

अवैध जगह वाहन पार्क होने से स्कूल बस आने के समय ट्राफिक जाम हो जाता है। कई बार बच्चे वाहनों से टकरा जाते हैं। प्रशासन को सड़क पर अतिक्रमण करके व्यापार करने वालों और अवैध तरीके से वाहन खड़ा करने वालों पर सख्त कार्यवाही करनी चाहिए।
-शैलेन्द्र गुप्ता(बंटी), नागरिक

शहर के अंदर जिन लोगों ने स्थायी अवैध पार्किंग बना रखी है, उन पर सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
-विजय मेहता, व्यापार संघ अध्यक्ष, झालरापाटन

जिन जगहों पर नो पार्किंग जोन में वाहन खड़े कर रखे है, उन्हें पहले भी नोटिस दिया जा चुका है। अब पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।  सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वालों के सामान जब्त किए जाएंगे।
-वर्षा चांदवाड़, अध्यक्ष, नगर पालिका, झालरापाटन

सीवरेज कार्य पूर्ण होने के बाद व्यवस्था सुधारने के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी।
-जीतेन्द्र सिंह पारस, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, झालरापाटन

पहले भी चेतावनी दी जा चुकी है। नगर पालिका पहल करे। संयुक्त अभियान से कार्यवाही की जाएगी।
-जितेंद्र सिंह शेखावत, थानाधिकारी, झालरापाटन

यातायात पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाकर अवैध रूप से खड़े करने वाले वाहन मालिकों के चालान बनाए जाएंगे।
-समीर जैन, जिला परिवहन अधिकारी, झालावाड़

यातायात पुलिस को भेजकर मौका दिखाया जाएगा। उचित कार्यवाही की जाएगी।
-मोनिका सेन, जिला पुलिस अधीक्षक, झालावाड़

डायमण्ड कारोबार पर संकट के बादल मंडराए
जयपुर। रूस और यूक्रेन के युद्ध के कारण डायमण्ड की खरड की आवक थम गई। युद्ध जल्द खत्म नहीं हुआ तो राजस्थान के जैम एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री के डायमण्ड सेक्टर को भी धक्का लगेगा। पिछले साल राजस्थान से जैम एंड ज्वैलरी का निर्यात 6,618.37 करोड़ था, जो कि गत साल से 67.36 फीसदी अधिक था। इसमें सिंथेटिक स्टोन के बाद सबसे बड़ी हिस्सेदारी कट एंड पॉलिश्ड डायमण्ड की थी। वर्ष 2021 में एक्सपोर्ट 183.64 करोड़ था, जो कि 2022 में 320.33 करोड़ का रहा। 74.44 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।

राजस्थान के निर्यातक देश
अमेरिका, हांगकांग, यूके, थाइलैण्ड, दुबई, जर्मनी, इटली, जापान, स्पेन।

डायमण्ड के अलावा असर नहीं
हीरे की खरड़ के आयात में रुकावट है। अन्य जैम एंड ज्वैलरी इंडस्ट्री सामान्य है। फिलहाल विलायती मांग में इजाफा है। निर्यात बाजार में इंडियन ज्वैलरी की मांग है। - रामशरण गुप्ता, अध्यक्ष, जयपुर ज्वैलर्स एसोसिएशन

डीजीएफटी को लिखा पत्र
हीरे की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी, लेकिन पिछले कई माह से फिर से कीमत सामान्य होने लगी थी। युद्ध के हालात नहीं सुधरे तो हीरा और डायमण्ड ज्वैलरी की कीमतों में और बढ़ोतरी होगी। रूस के लिए जैम एंड ज्वैलरी के पार्सल नई दिल्ली से एयरलाइंस कंपनियां बिना कारण बताए लौटा रही है। विदेश व्यापार विभाग को एसोसिएशन ने मांग पत्र लिखा है। एयरलाइंस कंपनियों की ओर से रूस के लिए पार्सल सुविधा जल्द शुरू करवाई जाए। - गौरव जैन, अध्यक्ष सीतापुरा जैम एंड ज्वैलरी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

जैम एंड ज्वैलरी एक्सपोर्ट

कमोडिटी कैटगिरी

2021

2022

ग्रोथ रेट (%)

प्रीसियस/सेमी प्रीसियस स्टोंस

123.53

168.12

36.10

सिल्वर आर्टिकल्स

13

15.02

15.54

कर्लड जैमस्टोंस अनवर्कड

33.42

55.90

67.24

कलर्ड जैमस्टोंस वर्कड

1270.74

2075.16

63.30

कट एंड पॉलिश्ड डायमंड्स

183.64

320.33

74.44

गोल्ड ज्वैलरी

861.64

1759.32

104.18

इमीटेशन ज्वैलरी

127.94

205.31

60.48

लैब ग्रोन डायमंड्स, अनवर्कड

12.08

17.57

45.44

लैब ग्रोन डायमंड्स, वर्कड

21.60

23.64

9.14

सिल्वर ज्वैलरी

1294.21

1968.61

52.11

सिंथेटिक स्टोंस वर्कड

3.99

10.13

154.05

कुल

3954.63

6618.37

67.36

(आंकड़े करोड़ रुपए में है)

केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में युवा कांग्रेसियों ने निकाली जन जागरण पदयात्रा: जाम से लोग परेशान
जयपुर। देश भर में केन्द्र सरकार की मंहगाई और अन्य आर्थिक नीतियों के विरोध में प्रदेश युवा कांग्रेस ने गुरुवार को युवा कांग्रेस बनीपार्क मुख्यालय से कलेक्ट्रेट सर्किल, शहीद स्मारक होते हुए सिविल लाइन्स फाटक तक जनजागरण पदयात्रा निकाली। प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोगरा के नेतृत्व में निकली इस पदयात्रा में बड़ी संख्या में युवा कांग्रेसजनों ने भाग लिया। हालांकि इस पदयात्रा से आमजन को खासी परेशानी उठानी पड़ी। पदयात्रा के रूट पर जाम की स्थिति बन गई।

प्रदेश युवा कांग्रेस संगठन महासचिव आयुष भारद्वाज ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोगरा के नेतृत्व में निकली इस रैली में केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोल किया गया। आज देश में केंद्र की जनविरोधी नीतियों के कारण महंगाई बहुत ज्यादा बढ़ गई है। प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोगरा ने इस अवसर पर कहा कि केंद्र सरकार ने महंगाई पर लगाम कसने के लिए कोई कदम नहीं उठाए। इसी वजह से आज बाजार में महंगाई चरम पर पहुंच गई है आम आदमी का घर का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। महिलाओं का रसोई का बजट भी बहुत गड़बड़ा गया है। सिविल लाइन फाटक पर रैली समापन के बाद घोगरा ने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का कॉन्ग्रेस शुरू से विरोध कर रही है आम आदमी को राहत दिलाने के लिए प्रदेश युवा कांग्रेस भी आम आदमी के बीच जन जागरण अभियान जारी रखेगी। आज मोदी सरकार को जगाने के लिए पदयात्रा निकाली गई है। जब तक केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम कसने के लिए कदम नहीं उठाती, तब तक प्रदेश युवक कांग्रेस का हल्ला बोल कार्यक्रम जारी रहेगा और अब आगे भी विरोध प्रदर्शन करते रहेंगे।