shares - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हरे निशान में बंद हुआ बाजार: सेंसेक्स 291 अंक की बढ़त के साथ 77,094.07 पर बंद, इन शेयर्स में दिखी तेजी
मुंबई। पिछले कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरते हुए घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को तेजी रही और बीएसई का सेंसेक्स 291.17 अंक (0.38 प्रतिशत) चढ़कर 77,094.07 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 89.80 अंक यानी 0.37 प्रतिशत ऊपर 24,102.90 अंक पर बंद हुआ। अमेरिका और ईरान के बीच अंतिम शांति समझौते के लिए चल रही वार्ता में प्रगति की खबरों से बाजार में निवेशकों का विश्वास मजबूत हुआ है।

वृहत बाजार में भी तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.37 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.60 प्रतिशत की बढ़त में बंद हुआ। एफएमसीजी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों को छोड़कर अन्य सभी सेक्टरों के सूचकांक हरे निशान में रहे। सबसे ज्यादा तेजी मीडिया, फार्मा और स्वास्थ्य सेक्टरों में देखी गयी। इनके बाद तेल एवं गैस और आईटी सेक्टरों का स्थान रहा।

सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर दो प्रतिशत के करीब चढ़ा। सन फार्मा, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और बीईएल में भी एक प्रतिशत अधिक तेजी रही। बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, भारतीय स्टेट बैंक, भारती एयरटेल और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे। एशियन पेंट्स का शेयर दो प्रतिशत से ज्यादा टूट गया। टाइटन में एक फीसदी से अधिक की गिरावट रही। पावरग्रिड, ट्रेंट, आईटीसी, इटरनल, हिंदुस्तान यूनीलिवर और अडानी पोर्ट्स के शेयर भी नीचे रहे।

बैंक, वित्तीय कंपनियों में बिकवाली से लाल निशान में बंद हुए शेयर बाजार, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
मुंबई। बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों में दोपहर बाद बिकवाली बढ़ने से गुरुवार को घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक शुरुआती तेजी खोकर अंत में लाल निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स कारोबार की समाप्ति पर 135.03 अंक (0.18 प्रतिशत) की गिरावट में 75,183.36 अंक पर रहा। सुबह 627 अंक चढ़ने के बाद दोपहर में यह 323 अंक तक टूट गया था। इस प्रकार इसमें करीब 950 अंकों का उतार-चढ़ाव देखा गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक का ग्राफ भी इसी तरह रहा और यह अंत में 4.30 अंक यानी 0.02 प्रतिशत नीचे 23,654.70 अंक पर बंद हुआ।

वृहत बाजार में कुल मिलाकर निवेश धारणा मजबूत रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.26 प्रतिशत गिर गया जबकि स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.63 प्रतिशत ऊपर रहा। आईटी, बैंकिंग, वित्त और एफएमसीजी सेक्टरों पर बिकवाली का दबाव रहा। रियलटी, स्वास्थ्य, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद और रसायन समूहों में तेजी देखी गयी। सेंसेक्स की कंपनियों में इंडिगो का शेयर तीन प्रतिशत से ज्यादा चढ़ा। बीईएल और ट्रेंट में पौने दो प्रतिशत की तेजी रही। अडानी पोर्ट्स का शेयर एक प्रतिशत से अधिक की बढ़त में रहा। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाटा स्टील, सन फार्मा, आईसीआईसीआई बैंक और एलएंडटी के शेयर भी ऊपर बंद हुए।

बजाज फाइनेंस में पौने दो प्रतिशत और टेक महिंद्रा में करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट रही। हिंदुस्तान यूनीलिवर, इंफोसिस, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल के शेयर भी एक फीसदी से ज्यादा टूटे। एनटीपीसी, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इटरनल और टाइटन के शेयर भी लाल निशान में रहे।

हरे निशान में बंद हुआ बाजार: ऑटो, बैंकिंग कंपनियों में लिवाली, इन कंपनियों में दिखा एक्शन
नई दिल्ली। ऑटो और बैंकिंग कंपनियों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजार बुधवार को शुरुआती कारोबार से उबरते हुए अंत में बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 117.54 अंक (0.16 प्रतिशत) की मजबूती के साथ 75,318.39 अंक पर पहुंच गया। बाजार में आज काफी उतार-चढ़ाव रहा। बीच कारोबार में सेंसेक्स नीचे 74,529 अंक और ऊपर 75,406 अंक तक गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 41 अंक यानी 0.17 प्रतिशत चढ़कर 23,659 अंक पर बंद हुआ।

वृहत बाजार भी बाद में हरे निशान में चला गया। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.49 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.04 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। तेल एवं गैस, ऑटो, बैंकिंग और रियलटी सेक्टरों में तेजी रही जबकि मीडिया, एफएमसीजी और आईटी सेक्टर दबाव में रहे। रिलायंस इंडस्ट्रीज में पौने तीन प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। बजाज फिनसर्व और ट्रेंट के शेयर भी एक फीसदी से ज्यादा चढ़े। इंडिगो, एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एनटीपीसी, अडानी पोर्ट्स अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड और एशियन पेंट्स के शेयर भी ऊपर रहे। बीईएल में करीब सवा दो फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी। टेक महिंद्रा, इटरनल, टाटा स्टील, हिंदुस्तान यूनीलिवर, आईटीसी, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, भारती एयरटेल और एचडीएफसी बैंक के शेयर भी टूट गये।

मोदी ने मेलोनी को दिया गिफ्ट : 6 मिनट में 6 प्रतिशत उछला पारले का शेयर, जानें कौन थे कंपनी के मालिक
मुंबई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और इटली की उनकी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी का एक वीडियो समाने आने के बाद बुधवार को एफएमसीजी कंपनी पारले इंडस्ट्रीज का शेयर छह मिनट में छह प्रतिशत उछल गया। कंपनी का शेयर पिछले कारोबारी दिवस पर पांच रुपये पर बंद हुआ था। आज यह 4.95 रुपये पर खुला और दोपहर तक लगातार लाल निशान में रहा। सुबह के कारोबार में एक समय यह 4.84 रुपये प्रति डॉलर तक उतर गया था। दोपहर 12.16 बजे यह 4.95 रुपये पर था और अगले छह मिनट में 5.86 प्रतिशत बढ़कर 5.24 रुपये पर पहुंच गया। मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें मोदी भी उनके साथ हैं। इटली की प्रधानमंत्री ने मजाकिया अंदाज में दिखाया है कि उन्हें भारतीय प्रधानमंत्री से क्या उपहार मिला है। यह पारले की मेलोडी चॉकलेटी टॉफी का एक पैकेट है।

इस वीडियो के सामने आने के बाद कंपनी के शेयर में अचानक उछाल दर्ज किया गया। खबर लिखे जाते समय कंपनी का शेयर 5.25 रुपये पर था। कंपनी की स्थापना हाउस ऑफ पारले प्रोडक्ट्स नाम से साल 1928 में मुंबई के विले पार्ले में हुई थी और पहली फैक्ट्री 1929 में लगी। इसके संस्थापक मोहनलाल दयाल गुजरात के वलसाड के निकट पार्डी के रहने वाले थे और काम की तलाश में मुंबई आये थे। वह पेशे से दर्जी थे, लेकिन उस काम में मुनाफा कम होने के कारण उन्होंने कॉन्फेक्शनरी के क्षेत्र में हाथ आजमाया।

साल 1939 में कंपनी ने पारले ग्लूको के नाम से बिस्कुट बनाने शुरू किये, जो 1980 के दशक में पारले-जी बन गया। साल 1942 में मोनैको के नाम से नमकीन क्रैकर, 1956 में चीजङ्क्षलग्स, 1963 में किस्मी, 1966 में पॉपिन्स और 1972 में क्रैकजैक बाजार में आया। चॉकलेटी मेलोडी साल 1983 में और मैंगो बाइट साल 1989 में पेश किया गया था। साल 1986 में हाइड एंड सीक बिस्कुट और साल 2000 के बाद 20-20 बटर कुकीज तथा मैजिक्स बाजार में आये। कंपनी के इस समय 40 से ज्यादा ब्रांड बाजार में हैं।

लाल निशान में बंद हुआ बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली का रहा जोर, इन कंपनियों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
मुंबई। दिग्गज कंपनियों में अंतिम समय में हुई बिकवाली से मंगलवार घरेलू शेयर बाजारों में प्रमुख सूचकांक लाल निशान में बंद हुए। आईटी कंपनियों में जबरदस्त तेजी रही जबकि बैंकिंग एवं वित्तीय कंपनियों ने बाजार पर दबाव बनाया। रसायन, सार्वजनिक बैंक, रियलटी और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद समूहों में भी तेजी रही। ऑटो और फार्मा सेक्टरों से सूचकांक भी ऊपर बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 114.19 अंक (0.15 प्रतिशत) गिरकर 75,200.85 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 31.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत उतरकर 23,618 अंक पर रहा।

सेंसेक्स सुबह बढ़त में खुला था और लगभग पूरे दिन हरे निशान में रहा। आखिरी एक घंटे में दिग्गज कंपनियों में बिकवाली से अंत में यह लाल निशान में बंद हुआ। वृहत बाजार में तेजी रही। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.88 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.17 प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। इंफोसिस का शेयर पौने पांच प्रतिशत और एचसीएल टेक्नोलॉजीज का पौने तीन प्रतिशत चढ़ा। टेक महिंद्रा और इटरनल में भी करीब ढाई प्रतिशत की तेजी रही। टीसीएस का शेयर दो प्रतिशत ऊपर बंद हुआ। भारतीय स्टेट बैंक, ट्रेंट, पावर ग्रिड और एनटीपीसी के शेयर भी मजबूत रहे।

कोटक महिंद्रा बैंक का शेयर ढाई प्रतिशत टूट गया। अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, भारती एयरटेल, सन फार्मा, इंडिगो और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर एक से दो प्रतिशत के बीच गिर गये। रिलायंस इंडस्ट्रीज, बीईएल, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और मारुति सुजुकी में भी गिरावट रही।

हरे निशान में खुले शेयर बाजार: आईटी कंपनियों में लिवाली, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन
मुंबई। आईटी कंपनियों में जबरदस्त लिवाली के दम पर मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई का सेंसेक्स 126.23 अंक की बढ़त में 75,441.27 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 287.29 अंक यानी 0.39 प्रतिशत की मजबूती के साथ 75,612.33 अंक पर रहा। आईटी कंपनियों के शेयरों में निवेशकों ने खूब पैसा लगाया। निफ्टी आईटी सूचकांक फिलहाल साढ़े तीन प्रतिशत से अधिक ऊपर है। रियलटी, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, रसायन, एफएमसीजी, फार्मा और बैंकिंग शेयरों में भी तेजी रही।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी 25.35 अंक चढ़कर 23,675.30 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 80.45 अंक (0.34 प्रतिशत) ऊपर 23,730.40 अंक पर था। सेंसेक्स की कंपनियों में इंफोसिस का शेयर सवा चार प्रतिशत, टेक महिंद्रा का पौने चार प्रतिशत, एचसीएल टेक्नोलॉजीज का साढ़े तीन प्रतिशत और टीसीएस का तीन प्रतिशत ऊपर है। ट्रेंट, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, एशियन पेंट्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और इंडिगो के शेयर भी बढ़त में रहे। आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, कोटक महिंद्रा बैंक, भारती एयरटेल और टाइटन के शेयरों में गिरावट रही।

हरे निशान में बंद हुआ बाजार: दिग्गज कंपनियों में लिवाली से चढ़े प्रमुख सूचकांक, इन शेयरों में दिखा ज़ोरदार एक्शन
मुंबई। विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सोमवार को बिकवाली हावी रही, हालांकि दिग्गज कंपनियों में बाद में हुई लिवाली से प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 77.05 अंक (0.10 प्रतिशत) बढ़कर 75,315.04 अंक पर पहुंच गया। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक भी लगभग पूरे दिन लाल निशान में रहने के बाद 6.45 अंक यानी 0.03 प्रतिशत ऊपर 23,649.95 अंक पर रहा।

डॉलर की तुलना में रुपये में जारी नरमी और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल में तेजी से बाजार में निवेश धारणा कमजोर है। अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया आज 58 पैसे टूटकर 96.39 रुपये प्रति डॉलर के ऐतिहासिक निचले स्तर तक फिसल गया। वहीं, कच्चा तेल एक प्रतिशत चढ़कर 110 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। सेंसेक्स 430 अंक की गिरावट में खुला और सुबह के समय ही 1,057 अंक टूटकर 74,180.26 अंक तक उतर गया था। हालांकि आखिर आधे घंटे में हुई लिवाली से सूचकांक में तेजी लौट आयी।

वृहत बाजार में बिकवाली का जोर रहा। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 0.07 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 1.26 प्रतिशत गिर गया। इस बीच, आईटी सेक्टर में जबरदस्त तेजी रही और इसका सूचकांक 2.43 प्रतिशत चढ़ा। फार्मा, स्वास्थ्य और निजी बैंकों के समूहों में भी बढ़त रही। सार्वजनिक बैंकों, टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, ऑटो, तेल एवं गैस, धातु और मीडिया समूहों के सूचकांकों में गिरावट रही। सेंसेक्स की कंपनियों में टेक महिंद्रा का शेयर करीब साढ़े चार प्रतिशत और इंफोसिस का दो प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त में बंद हुआ। भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, सन फार्मा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और बजाज फाइनेंस के शेयर एक से दो प्रतिशत तक चढ़े। टीसीएस, कोटक महिंद्रा बैंक, टाइटन, बीईएल, अल्ट्राटेक सीमेंट और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी हरे निशान में रहे।

टाटा स्टील में करीब सवा तीन प्रतिशत और पावर ग्रिड में तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही। भारतीय स्टेट बैंक का शेयर सवा दो प्रतिशत से अधिक नीचे चल रहा है। एनटीपीसी, ट्रेंट, मारुति सुजुकी और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर एक से दो प्रतिशत तक लुढ़क गये।
इंडिगो, हिंदुस्तान यूनीलिवर और एक्सिस बैंक के शेयर नीचे बंद हुए।

शेयर बाजार में सूचीबद्ध होगा मुथूट फिनकॉर्प, चार हजार करोड़ जुटाने की उम्मीद
मुंबई। विशेषकर गोल्ड लोन के क्षेत्र में कारोबार करने वाली गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) मुथूट फिनकॉर्प ने प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बनायी है। कंपनी ने बताया कि उसके निदेशकमंडल ने नये इक्विटी शेयर जारी कर आईपीओ के जरिये 4,000 करोड़ रुपये जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। हालांकि अभी इस प्रस्ताव को नियामकीय मंजूरियां मिलनी शेष है। मुथूट फिनकॉर्प ने बताया कि वह बाजार की परिस्थितियों के हिसाब से आईपीओ लेकर आयेगा।

आईपीओ कंपनियों के लिए शेयर बाजारों में सूचीबद्ध होने की प्रक्रिया है। नियमों के मुताबिक, सूचीबद्ध कंपनियों के कम से कम 25 प्रतिशत शेयर सार्वजनिक निवेशकों के पास होने चाहिए, यानी कंपनी के प्रवर्तक से अलग लोगों या संस्थानों के पास होने चाहिये। नयी सूचीबद्ध कंपनियों के लिए तीन साल के अंदर अपनी सार्वजनिक शेयरधारिता 25 प्रतिशत करनी जरूरी है जो वे सूचीबद्ध होते समय आईपीओ, उसके बाद ऑफर फॉर सेल (ओएफएफ) या दूसरे माध्यमों से शेयर बेचकर हासिल कर सकती हैं। जिन कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 50,000 करोड़ रुपये से अधिक है उन्हें इसके लिए पांच साल तक और जिनका बाजार पूंजीकरण एक लाख करोड़ रुपये से अधिक है उन्हें 10 साल तक का समय मिल सकता है।

घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में तेजी, इन शेयरों पर रखें नजर
मुंबई। यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार संधि की घोषणा के बाद से निवेश धारणा सकारात्मक बनी हुई है। रुपये में तेजी से भी बाजार में लिवाली को समर्थन मिल रहा है। सेंसेक्स 34.88 अंक की मजबूती के साथ 81,892.36 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 324.98 अंक (0.40 प्रतिशत) ऊपर 82,182.46 अंक पर था।

इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 83.45 अंक की मजबूती के साथ 25,258.85 अंक पर खुलकर खबर लिखे जाते समय यह 71.25 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त में 25,246.65 अंक पर रहा।

तेल एवं गैस, निजी बैंकिंग, रियलटी, मीडिया और धातु समूहों के सूचकांक बढ़त में रहे। ऑटो, एफएमसीजी, फार्मा, सार्वजनिक बैंक और स्वास्थ्य समूहों के सूचकांक लाल निशान में थे।

सेंसेक्स की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर फिलहाल तेजी में हैं, जबकि इंफोसिस, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी और हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयर फिलहाल नीचे हैं।

बीते सप्ताह की तबाही से निकला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
मुंबई। अमेरिका में महंगाई में नरमी आने से अगले वर्ष ब्याज दर में कटौती बढ़ने की उम्मीद से विश्व बाजार में आई तेजी की बदौलत स्थानीय स्तर पर वित्तीय सेवाएं, बैंकिंग, धातु, रियल्टी और सर्विसेज समेत सोलह समूहों में हुई दमदार लिवाली से बाजार बीते सप्ताह की तबाही से बाहर निकला तथा सेंसेक्स और निफ्टी आधी फीसदी से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 498.58 अंक अर्थात 0.64 प्रतिशत की छलांग लगाकर 78,540.17 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 165.95 यानी 0.7 प्रतिशत की उड़ान भरकर 23,753.45 अंक पर पहुंच गया। हालांकि बीएसई की दिग्गज कंपनियों के विपरीत मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में घट-बढ़ रहा। इससे मिडकैप 0.10 प्रतिशत बढ़कर 46,274.31 अंक जबकि स्मॉलकैप 0.60 प्रतिशत का गोता लगाकर 54,817.91 अंक रह गया।

131 में कोई बदलाव नहीं हुआ :
इस दौरान बीएसई में कुल 4218 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1638 में लिवाली जबकि 2449 में बिकवाली हुई वहीं 131 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 32 कंपनियां हरे जबकि अन्य 18 लाल निशान पर बंद हुईं।

16 समूहों में तेजी का रुख रहा :

बीएसई में सीडी, हेल्थकेयर ऑटो, इंडस्ट्रियल्स और दूरसंचार में 0.35 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर अन्य 16 में तेजी का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 0.41, ऊर्जा 0.67, एफएमसीजी 0.75, वित्तीय सेवाएं 0.70, आईटी 0.05, यूटिलिटीज 0.08, बैंकिंग 1.00, कैपिटल गुड्स 0.09, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.42, धातु 0.84, तेल एवं गैस 0.83, पावर 0.15, रियल्टी 1.39, टेक 0.13, सर्विसेज 0.64 और फोकस्ड आईटी के शेयर 0.16 प्रतिशत मजबूत रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजारों का रुझान सकारात्मक रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.15, जर्मनी का डैक्स 0.05, जापान का निक्केई 1.19, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.57 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.82 प्रतिशत उछल गया जबकि चीन के शंघाई कंपोजिट में 0.50 प्रतिशत की गिरावट रही।

आईएनए सोलर ने प्राथमिकता के आधार पर जारी किए इक्विटी शेयर, मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया
जयपुर। भारत की प्रतिष्ठित सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी इन्सोलेशन एनर्जी लिमिटेड (आईएनए सोलर) को निवेशकों से प्राथमिकता के आधार पर इक्विटी शेयर जारी करने को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली । इस प्रक्रिया के दौरान कंपनी ने सफलतापूर्वक  निवेशकों से 402 करोड़ रुपए की मह्त्वपूर्ण राशि जुटाई है।

कंपनी के चेयरमैन मनीष गुप्ता एवं मैनेजिंग डायरेक्टर विकास जैन ने बताया कि इन्सोलेशन एनर्जी लिमिटेड 2017 से देश के ग्रीन एनर्जी के टारगेट को प्राप्त करने के लिए अपनी भागीदारी करते हुए राजस्थान की सबसे बड़ी सोलर पैनल मैन्युफैक्चरिंग की स्थपना की और आज INA सोलर राजस्थान ही नहीं अपितु पुरे देश में ग्रीन एनेर्जी को बढ़ावा देने के लिए देश की Make in India पाॉलिसी के साथ एनर्जी इंडिपेंडेंस में अपनी भागीदारी सुनिश्त कर रहा है। आईएनए सोलर भारत की टॉप 10 सोलर पैनल निर्माताओं में से एक है।

आईएनए सोलर पैनल राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय मानकों IEC, ALMM एवं BIS द्वारा मान्यता प्राप्त हैं और कंपनी देश की लगभग सभी सौर परियोजनाओं जैसे की जल जीवन मिशन, कुसुम A / B / C , बीएसएनएल , प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना इत्यादि में अपनी भागीदारी निभा कर मेक इन इंडिया मिशन को प्रमोट कर रही है। राजस्थान, जयपुर में 3 GW की नई आगामी सुविधा के साथ, आईएनए सोलर भारत में 4GW से अधिक सोलर मॉड्यूल क्षमता वाली सबसे बड़ी सोलर पैनल निर्माता कंपनियों में से एक होगी और साथ ही कंपनी मार्च 2025 तक  एल्युमीनियम फ्रेम 12000 मीट्रिक टन वार्षिक क्षमता की नयी यूनिट लगाएगी। मार्च 2026 तक 1.5 गीगावाट सोलर सेल की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने की योजना है।

ऋतिक रौशन ने किया फिल्म विक्रम वेदा से अपना नया लुक शेयर
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन ने अपनी आने वाली फिल्म विक्रम वेदा से अपना नया लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया है। ऋतिक रौशन इन दिनों फिल्म विक्रम वेदा में काम कर रहे हैं। उन्होंने फिल्म विक्रम वेदा से अपने हालिया नए लुक की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर शेयर करते हुए ऋतिक ने लिखा 'अशांति पर शांति वेदा बनने का प्रयास जारी है।' तस्वीरों में ऋतिक रोशन ने वाइट कलर की शर्ट भी पहन रखी है और उन्होंने चश्मा भी लगा रखा है। वह कैमरे की ओर देख रहे हैं।

गौरतलब है कि विक्रम वेदा इसी नाम से बनी तमिल फिल्म की रिमेक है। विक्रम वेदा में ऋतिक रौशन के अलावा सैफ अली खान और राधिका आप्टे की भी अहम भूमिका है। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है। विक्रम वेदा एक ऐसे पुलिस अफसर की कहानी है जो एक बड़े कुख्यात गुंडे को ढूंढकर उसका खात्मा कर देता है। फिल्म में ऋतिक रोशन नेगेटिव भूमिका में रहेंगे। वहीं पुलिस की भूमिका में सैफ अली खान होंगे।