noida - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली के बाद अब नोएडा की शिव नादर स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर 132 स्थित एक निजी स्कूल शिव नादर स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी का ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी की सूचना मिलते ही पुलिस और तमाम सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। पुलिस को शुक्रवार सुबह स्कूल को बम से उड़ाने धमकी मिलने की जानकारी के बारे में बताया। सूचना मिलने पर उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और अलग-अलग थानों की पुलिस फोर्स, बम स्क्वाड, फायर ब्रिगेड, खोजी स्वान और बीडीडीएस (बम डिस्पोजल) टीम द्वारा स्कूल परिसर में सघन जांच की गयी। इसके साथ ही साइबर टीम को प्राप्त ई-मेल की तकनीकी जांच सौंपी गई है, ताकि धमकी भेजने वाले की पहचान की जा सके।

एहतियातन स्कूल बसों को वापस भेज दिया गया है और बच्चों को तय ड्रॉप प्वाइंट पर उतारा जा रहा है। अभिभावकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित स्थानों पर पहुंचकर बच्चों को लें और बस स्टाफ के संपर्क में बने रहें। स्कूल की प्रिंसिपल अंजू सोनी ने अभिभावकों से सहयोग और समझदारी बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल, स्थिति पूरी तरह सामान्य है, मौके पर शांति व्यवस्था कायम है और किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। जांच प्रक्रिया जारी है।

महान मूर्तिकार राम वी सुतारा का निधन, पंचतत्व में हुए विलीन, राष्ट्रपति मुर्मू-पीएम मोदी ने व्यक्त किया शोक
नोएडा। दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के शिल्पकार और भारतीय मूर्तिकला के दिग्गज कलाकार राम वनजी सुतार का बुधवार देर रात उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर 19 स्थित आवास पर निधन हो गया। वह 100 वर्ष के थे। राम सुतार के निधन की जानकारी उनके पुत्र अनिल सुतार ने दी। वह स्वयं एक मूर्तिकार हैं, जो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। शतायु राम सुतार का अंतिम संस्कार गुरुवार को सेक्टर 94 में किया जाएगा। उन्हें आज गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया जाएगा।

महान मूर्तिकार राम सुतार को पद्मश्री, पद्म भूषण और पद्म विभूषण से नवाजा जा चुका है। उन्होंने गुजरात में दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' को डिजाइन किया था। इसके अलावा संसद परिसर में ध्यान में बैठे हुए महात्मा गांधी जी और घोड़े पर सवार छत्रपति शिवाजी की मूर्ति भी उन्होंने ही बनाई थी। सुतार मुंबई के जेजे स्कूल ऑफ आर्ट एंड आर्किटेक्चर से गोल्ड मेडलिस्ट थे।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने महान मूर्तिकार राम सुतार के निधन पर दुख जताया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर शोक संदेश में लिखा, सुतार जी के निधन से बहुत दुख हुआ। वे एक शानदार मूर्तिकार थे, जिनकी महारत ने भारत को केवड़यिा में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से सबसे मशहूर जगहें दीं। उनके कामों को हमेशा भारत के इतिहास, संस्कृति और सामूहिक भावना की दमदार अभिव्यक्ति के तौर पर सराहा जाएगा।

इसके आगे पीएम मोदी ने कहा, मूर्तिकार सुतार ने आने वाली पीढिय़ों के लिए देश के गौरव को अमर कर दिया है। उनके काम कलाकारों और नागरिकों को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे। उनके परिवार, चाहने वालों और उन सभी लोगों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं, जो उनके शानदार जीवन और काम से प्रभावित हुए। ओम शांति।

ब्लॉक में पेटीएम अकाउंट ओं को खोलने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर ठग नोएडा से गिरफ्तार
जयपुर। पुलिस थाना स्पेशल ऑफेंसेज एण्ड साईबर क्राईम, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर ने ब्लॉक में पेटीएम अकाउंट को खोलने के नाम पर ठगी करने वाला शातिर ठग नोएडा से गिरफ्तार किया है।

पुलिस आयुक्त प्रथम अजय पाल लांबा ने बताया कि 15 जून 2022 को परिवादी विनित कुमार एक रिपोर्ट दी कि मेरे पेटीएम खाता को हैक कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरी बिना जानकारी के करीब 20 लाख रूपए निकाल लिये जिस पर पुलिस थाना स्पेशल ऑफेंसेज एण्ड साईबर क्राईम आयुक्तालय जयपुर में मुकदमा नंबर 20 / 2022 धारा 420 आईपीसी एवं 43 / 66 आईटी एक्ट में दर्ज किया गया। इस पर आरोपी के पेटीएम बैंक एवं एक्सिस बैंक के खाता एवं मोबाईल नंबरो को ट्रेस कर बैंक खाते व मोबाईल नंबर के धारक मनीष अत्री पुत्र  विरेन्द्र सिंह निवासी न्यू एक्सटेन्सन कॉलोनी पलवल, वार्ड नं. 07 ग्रिन वेले स्कुल के पीछे पलवल हरियाणा हाल टावर एस 3. ए. फ्लैट नंबर 12. सुपरटेक इकोविलेज 01. पुलिस थाना बिसरख ग्रेटर नोयडा से गिरफ्तार किया गया।

तरीका-ए-वारदात
आरोपी द्वारा परिवादी के पेटीएम अकाउण्ट में रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर की सिम की कैफ में अंकित फोटो से मिलता-जुलता व्यक्ति के माध्यम से उसी नम्बर की नयी सिम निकलवाकर ठगी करना व पेटीएम अकाउण्ट को अनब्लॉक कराने के नाम पर खाता धारको से पेटीएम अकाउण्ट का एक्सेस अपने पास रख लेता है और उन खातों से फोड अमाउण्ट की राशी अपने खातो में ट्रांसफर कर लेता है।

PM मोदी ने रखी नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे की आधारशिला, कहा, ''सात दशक बाद उत्तर प्रदेश को वह मिल रहा है जिसका वह हकदार''
जेवर (गौतमबुद्धनगर)।  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश की किसान बेल्ट के अहम स्थान गौतमबुद्ध नगर के जेवर में विश्व के चौथे सबसे बड़े नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे का शिलान्यास किया और कहा कि इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विकास का द्वार खुलेगा और लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान, राज्य सरकार में मंत्री जयप्रताप सिंह, श्रीकांत शर्मा, स्थानीय सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. महेश शर्मा, डॉ. भोला सिंह आदि नेता उपस्थित थे।

हवाईअड्डे के लिए भूमिपूजन के बाद एक विशाल रैली को संबोधित करते हुए  मोदी ने कहा कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तरी भारत का लॉजिस्टिक गेटवे बनेगा। ये इस पूरे क्षेत्र को राष्ट्रीय गतिशक्ति मास्टर प्लान का एक सशक्त प्रतिबिंब बनाएगा। लाखों लोगों को रोजगार मिलेेगा। यह पूरे क्षेत्र का कायाकल्प कर देगा और उत्तर प्रदेश को औद्योगिक विकास एवं निवेश का एक बड़ा केन्द्र बनाने में योगदान देगा। उन्होंने कहा कि यह हवाईअड्डा कनेक्टिविटी के मामले में भी एक अनूठा उदाहरण बनेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि दो दशक पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार द्वारा देखा गया यह सपना आज साकार हो रहा है। उत्तर प्रदेश को दशकों बाद वह मिल रहा है जिसका वह हकदार रहा है। यह हवाई अड्डा अनेक वर्षों तक केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकारों की आपसी खींचतान में उलझा रहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की अगुवाई वाली सरकार द्वारा तेज किये गये विकास कार्यों को ऐतिहासिक बताते हुये  कहा कि भारत के नागरिकों ने एक बदलते हुए भारत को देखा है।'एक भारत, श्रेष्ठ भारतÓको बनते देखा है। उन्होंने इसे विकास का यज्ञ बताते हुये कहा कि नोएडा एयरपोर्ट के लिये जमीन देने वाले किसान बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा, ''मैं उन 700 किसानों का भी धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने बिना किसी दबाव के खुद ही लखनऊ आकर एयरपोर्ट के लिए अपनी जमीन दी थी। ये बदले हुए प्रदेश की तस्वीर है।

सिंधिया ने कहा कि इस हवाईअड्डे के बनने से क्षेत्र में 34 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा तथा इससे उत्तर प्रदेश की क्षमताओं को विश्वपटल पर उभारने के संकल्प को पूरा किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में इस समय नौ हवाई अड्डे काम कर रहे हैं और आने वाले दिनों की इनकी संख्या 17 हो जाएगी। उत्तर प्रदेश के हवाई अड्डों से पहले 25 शहरों के लिए उड़ानें सुलभ थीं और अब 80 शहरों के लिए सीधी कनेक्टिविटी हो गयी है।

हवाईअड्डे के लिए आवश्यक करीब 6200 हेक्टेयर जमीन में से पहले चरण के निर्माण के लिए 1334 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जा चुका है। सभी प्रकार की स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकीं हैं। निर्माण करने वाली कंपनी ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल एजी की भारतीय इकाई ने निर्माण की पूरी योजना तैयार कर ली है। पहले चरण में एक रनवे एवं एक टर्मिनल के साथ निर्माण शिलान्यास के 1095 दिनों के भीतर किया जाएगा और 29 सितंबर 2024 में पहली यात्री अथवा कार्गाे उड़ान संचालित होने लगेगी। सरकार ने निर्माण की समयावधि को लेकर बहुत कठोर शर्तें रखीं हैं। निर्माण में देरी होने पर कड़े दंडात्मक प्रावधान रखे हैं। जमीन के अधिग्रहण के पश्चात 3002 परिवारों के पुनर्वास का कार्य भी पूरा हो गया है। सबको वैकल्पिक भूमि एवं आवास प्रदान किया जा चुका है।

यहां विमानों के अनुरक्षण, मरम्मत एवं पुनर्निर्माण (एमआरओ) के लिए भी अलग से बड़ा भूभाग आवंटित किया गया है। इससे पहले एमआरओ के लिए विमानों को विदेश भेजना पड़ता था लेकिन अब नोएडा में ये सुविधा हो जाएगी। यह भारत का पहला ऐसा हवाई अड्डा होगा, जहां कार्बन उत्सर्जन शुद्ध रूप से शून्य होगा। जेवर के अलावा गोवा और नवी मुंबई के हवाई अड्डे भी ग्रीनफील्ड हवाईअड्डे होंगे। इस हवाई अड्डे के अंतर्गत एक ऐसा समर्पित भूखंड चिह्नित किया है जहां परियोजना स्थल से हटाये जाने वाले वृक्षों को लगाया जायेगा। इस तरह उसे जंगलमय पार्क का रूप दिया जायेगा। एनआईए वहां के सभी मूल जीवजंतुओं की सुरक्षा करेगा और हवाई अड्डे के विकास के दौरान प्रकृति का पूरा ध्यान रखा जायेगा।

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण के निर्माण की लागत 4588 करोड़ रुपए की होगी जो निवेशक कंपनी व्यय करेगी जबकि भूमि अधिग्रहण की लागत 4326 करोड़ आयी है जिसे उत्तर प्रदेश सरकार वहन कर रही है। इस प्रकार प्रथम चरण की कुल लागत 8914 करोड़ रुपए आयी है। आधिकारिक दस्तावेजों के अनुसार पूरी परियोजना की निर्माण लागत 29 हजार 560 करोड़ रुपए की होगी।

नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (एनआईए) के साथ उत्तर प्रदेश देश का एकमात्र ऐसा राज्य होगा जहां पांच अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे बनाये जा रहे हैं। कुशीनगर हवाई अड्डे का हाल में उद्घाटन हो चुका है और अयोध्या में एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का निर्माण-कार्य चल रहा है। लखनऊ एवं वाराणसी पहले ही अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में काम कर रहे हैं। राज्य में इस समय नौ हवाईअड्डे परिचालित हैं जिनमें इन लखनऊ एवं वाराणसी के अलावा प्रयागराज, गोरखपुर, आगरा, बरेली, कानपुर शामिल हैं। अगले साल अलीगढ़, चित्रकूट, आजमगढ़, श्रावस्ती एवं मुरादाबाद के हवाई अड्डे भी परिचालित होने लगेंगे। इस प्रकार से उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक 17 हवाई अड्डों वाला राज्य बन जाएगा।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में यह दूसरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा होगा। इससे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर दबाव को कम करने में मदद मिलेगी। भौगोलिक रूप से रणनीतिक स्थिति के कारण यह दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, अलीगढ़, आगरा, फरीदाबाद सहित शहरी आबादी और पड़ोसी इलाकों के लिए बहुत उपयोगी साबित होगा। इस हवाईअड्डे से कम से कम पांच एक्सप्रेसवे एवं राष्ट्रीय राजमार्ग -यमुना एक्सप्रेसवे, वेस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे, दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे, राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 91 जुड़ेंगे।

दिल्ली वाराणसी हाईस्पीड रेलवे के अलावा इसे दिल्ली, आगरा, मथुरा एवं वृंदावन से रैपिड रेल से भी जोड़ा जाएगा। प्रस्तावित दिल्ली-वाराणसी हाई स्पीड रेल से दिल्ली और हवाई अड्डे के बीच का सफर मात्र 21 मिनट का हो जायेगा। नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के समीप औद्योगिक कॉरीडोर, फिल्म सिटी के लिए पॉड टैक्सी की सेवाएं भी उपलब्ध करायीं जाएंगी। हवाई अड्डे में ग्राउंड ट्रांसपोर्टेशन सेंटर विकसित किया जायेगा जिसमें मल्टी मॉडल ट्रांजिट केंद्र, मेट्रो और हाई स्पीड रेलवे के स्टेशन होंगे। टैक्सी, बस सेवा और निजी वाहन पार्किंग सुविधा मौजूद होगी।

हवाई अड्डे की डिजाइन बनाने में इस बात का ध्यान रखा गया है कि परिचालन खर्च कम हो तथा निर्बाध और तेजी से यात्रियों का आवागमन हो सके। हवाई अड्डे में टर्मिनल के नजदीक ही हवाई जहाजों को खड़ा करने की सुविधा होगी ताकि उसी स्थान से घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों के परिचालन में वायुसेवाओं को आसानी हो। इसके कारण हवाई अड्डे पर हवाई जहाज जल्दी से काम पर लग जायेंगे तथा यात्रियों के आवागमन भी निर्बाध और तेजी से संभव होगा।