poster - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मुख्यमंत्री से मिले विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समाज के प्रतिनिधि, जताया आभार
जयपुर। भजनलाल शर्मा से रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर गडरिया, गायरी, धनगर, पाल बघेल सहित विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजाति समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने राज्य बजट में समाज हित में की गई घोषणाओं और विभिन्न कल्याणकारी प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देवी अहिल्या बाई होल्कर की 301वीं जयंती पर आयोजित होने वाले प्रदेश स्तरीय समारोह के पोस्टर का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों के उत्थान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू समाज के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों को प्रभावी रूप से लागू किया जा रहा है। कार्यक्रम में विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजाति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दुष्यंत कुमार बघेल सहित बड़ी संख्या में समाज के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

राजस्थान की बेटियों की आवाज़: 8 मई को रिलीज़ होगी फिल्म ‘हमारी बेटियां’, जयपुर में विशेष प्रदर्शन
जयपुर। राजस्थानी सिनेमा प्रेमियों के लिए खुशखबरी है कि महिला सशक्तिकरण पर आधारित बहुप्रतीक्षित राजस्थानी फिल्म ‘हमारी बेटियां’ 8 मई को रिलीज़ होने जा रही है। निर्देशक उग्रसेन तंवर के अनुसार, फिल्म को लेकर इंडस्ट्री में पहले से ही खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इस सिलसिले में मंगलवार को जयपुर के एक निजी होटल में फिल्म का पोस्टर लॉन्च हुआ। जयपुर के जैम सिनेमा में 8 से 14 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे इसका विशेष शो आयोजित किया जाएगा। खास बात यह है कि दर्शकों को शो के दौरान फिल्म की स्टार कास्ट से मिलने का अवसर भी मिलेगा।

फिल्म में रेखा परिहार, ऋषभ साहू और अन्य कलाकारों ने दमदार अभिनय किया है। रेखा परिहार ने बताया कि यह फिल्म समाज में महिलाओं की भूमिका और उनके सशक्तिकरण को प्रभावी ढंग से दर्शाती है। निर्माता गणेश साहू की इस फिल्म में मधुर संगीत और पांच कर्णप्रिय गीत दर्शकों को आकर्षित करेंगे। यह फिल्म राजस्थान की संस्कृति और सामाजिक संदेश को बड़े पर्दे पर प्रस्तुत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर ज्योत्सना कौशिक सहित अन्य फिल्म में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है।

रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर 15 मार्च को, रक्तदाताओं ने किया पोस्टर विमोचन
जयपुर। मानव समाज सेवा संस्थान राजस्थान की ओर से 15 मार्च को देवीनगर स्थित महाशय मार्केट में रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर के पोस्टर का विमोचन राजधानी में रक्तदाताओं द्वारा किया गया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष डॉ मुकेश गुप्ता ने बताया कि इस शिविर के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक डॉ गोपाल शर्मा व विशिष्ट अतिथि निवर्तमान पार्षद एवं चेयरमैन पवन शर्मा होंगे।

इस दौरान रक्तदान के साथ ही विभिन्न तरह की बीमारियों की निःशुल्क जांच कर दवाईयां वितरित की जाएगी। इस अवसर पर चिकित्सा, मीडिया एवं समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा।

प्रदेश के 108 स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे, रक्तदान शिविरों के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन
जयपुर। भगवान महावीर के अहिंसा और करुणा पर आधारित संदेश जीओ और जीने दो को समाज में व्यवहारिक रूप देने के उद्देश्य से राजस्थान जैन सभा के तत्वावधान में मार्च माह के दौरान प्रदेशभर में व्यापक सेवा गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। यह कार्यक्रम महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में किए जा रहे हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य मानव सेवा, सामाजिक समरसता और जरूरतमंदों की सहायता है।

सभा के अनुसार मार्च माह के प्रत्येक रविवार 1 मार्च से 29 मार्च तक प्रदेश के 108 स्थानों पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में कुल 2625 यूनिट रक्त एकत्रित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एकत्रित रक्त को जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे गंभीर बीमारियों से जूझ रहे रोगियों को राहत मिल सकेगी।

इन रक्तदान शिविरों के बहुरंगीय पोस्टर का विमोचन  दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र  महावीर जी के अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल ने एक सादे समारोह में किया। इस अवसर पर सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप जैन, उपाध्यक्ष विनोद जैन कोटखावदा, महामंत्री मनीष बैद तथा रक्तदान शिविर के मुख्य संयोजक राजीव पाटनी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

सभा पदाधिकारियों ने बताया कि जयपुर शहर में 93 स्थानों पर तथा जयपुर से बाहर शाखाओं के माध्यम से 15 स्थानों पर शिविर आयोजित होंगे। बेहतर समन्वय के लिए जयपुर शहर को 13 जोनों में विभाजित कर 26 क्षेत्रीय संयोजक नियुक्त किए गए हैं। सभी स्थानों पर चिकित्सा विशेषज्ञों और ब्लड बैंक टीमों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है, ताकि रक्तदान प्रक्रिया सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके।

आयोजकों ने समाज के सभी वर्गों से अधिकाधिक संख्या में रक्तदान करने का आह्वान किया है। उनका कहना है कि रक्तदान महादान है और इससे न केवल किसी का जीवन बचाया जा सकता है, बल्कि समाज में सेवा और सहयोग की भावना भी मजबूत होती है। महावीर जन्म कल्याणक वर्ष को सेवा वर्ष के रूप में मनाने की इस पहल से जैन समाज के साथ-साथ आमजन में भी सकारात्मक संदेश जाएगा।

इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक का पोस्टर लॉन्च, कई विधाओं का देखने को मिलेगा संगम
जयपुर। तीन दिवसीय इंटरनेशनल फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक का थीम पोस्टर व म्यूजिक एंथम आरआईसी में लॉन्च हुआ। इस मौके पर फेस्टिवल के फाउंडर नितिन शर्मा और ग्रैमी अवॉर्ड विनर पंडित विश्वमोहन भट्ट, फेस्टिवल के चीफ मेंटर अनूप श्रीवास्तव और डॉ. सुधीर सोनी मौजूद रहे। इस एंथम में पं. विश्व मोहन भट्ट, शंकर महादेवन और पं. राकेश चौरसिया ने इस फेस्टिवल के आधिकारिक थीम एंथम में अपना स्वर योगदान दिया।

इस महोत्सव में 3 दिन तक आयोजित होने वाले 10 से अधिक देशों के कल्चरल एम्बेसडर्स, संगीतकार और संगीत प्रेमी शामिल होंगे। विश्व मोहन भट्ट ने बताया कि यह एंथम राग देश पर है और इसमें फोक से लेकर फ्यूजन से लेकर भारतीय शास्त्रीय संगीत और भी कई विधाओं का संगम देखने को मिलेगा।

बिहार में राजनीतिक गलियारों में चरम पर पोस्टर वॉर : राजद ने नीतीश को लेकर लगाया पोस्टर, लिखा- 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं'
पटना। बिहार राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने पोस्टर लगाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है, जिस पर 'नायक नहीं खलनायक हूं मैं लिखा हुआ है। बिहार में चुनावी साल में राजनीतिक गलियारों में पोस्टर वॉर चरम पर है। राजद नेताओं की ओर से पोस्टर वार जारी है। राजद ने एक नया पोस्टर लगाया है। इस पोस्टर के जरिये राजद ने कुमार पर निशाना साधा है। इस पोस्टर में कुमार पर तंज कसते हुए'नायक नहीं, खलनायक हूं मैं लिखा गया है।

पोस्टर के जरिये कुमार कुमार पर महिलाओं, महात्मा गांधी और राष्ट्रगान का अपमान करने का आरोप लगाया गया है। पोस्टर राजद नेता और जहानाबाद के मखुदमपुर से पूर्व जिला पार्षद संजू कोहली की ओर लगवाया गया है। पोस्टर पर लिखा गया है, हां मैंने किया है महिलाओं का अपमान, गांधी का किया है अपमान, अब हो गया है राष्ट्रगान का अपमान, हां मैं हूं खलनायक।

अभी हाल ही में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को लेकर एक पोस्टर लगाया गया था। ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स की जांच और पूछताछ को लेकर लालू के संदर्भ में लिखा गया था, ना झुका हूं, ना झुकूंगा। राजद की ओर से एक और पोस्टर लगाया गया था। यह पोस्टर बढ़ते अपराध को लेकर था। पोस्टर में लिखा गया था, धृतराष्ट्र की सरकार है कुर्सी कुमार। बिहार में अपराधियों की बहार है क्योंकि 18 साल से सत्ता में एनडीए की सरकार है।

बिहार में जदयू कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर : निशांत कुमार से राजनीति में आने का आग्रह, एंट्री को लेकर सियासी हलचल तेज
पटना। बिहार में पटना में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के समर्थन में पोस्टर लगाया गया है, जिसमें उनसे राजनीति में आने का आग्रह किया गया है। बिहार की सियासत में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार के कुछ महीनों से जदयू में आने की अटकलें जारी हैं। बिहार विधानसभा चुनाव से पहले निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री को लेकर सियासी हलचल तेज होती जा रही है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि नीतीश कुमार के बाद निशांत कुमार ही जदयू की कमान संभाल सकते हैं और उनके राजनीति में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

जदयू कार्यालय के बाहर लगाये गये एक पोस्टर में लिखा गया है,'जदयू के लोग करे पुकार, पार्टी में शामिल होइए निशांत कुमार।'पोस्टर्स में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उनके बेटे निशांत कुमार की भी तस्वीर लगी है। एक अन्य पोस्टर में निशांत कुमार के नाम से होली, रमजान और रामनवमी की शुभकामनाएं दी गई हैं। हालांकि निशांत कुमार ने अब तक सक्रिय राजनीति में आने को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन इन पोस्टरों से निशांत के राजनीति में आने की चर्चा जोरों पर है। निशांत कुमार पहले ही यह कह चुके हैं कि वे अपने पिता नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं।

निशांत कुमार के जदयू में आने की चर्चा पिछले वर्ष से ही हो रही है। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कुछ नेता भी चाह रहे हैं कि वे राजनीति में आएं। वहीं,जदयू के बड़े नेता लगातार इस तरह की संभावनाओं को खारिज करते रहे हैं। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी श्री निशांत की राजनीति में आने की चर्चा ने जोर पकड़ा था।

मिसेज इंडिया ग्लैम का पोस्टर लॉन्च
जयपुर। मिस एंड मिसेज इंडिया ग्लैम सीजन-6 का पोस्टर लॉन्च कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में रवींद्र प्रताप सिंह, इंडिया ग्लैम के डायरेक्टर पवन टांक, मिस इंडिया ग्लैम 2024 सौम्या गुप्ता, मिस इंडिया ग्लैम इंटरनेशनल सैनी, मिस इंडिया ग्लैम राजस्थान सुष्मिता पुरी, मिस इंडिया ग्लैम फर्स्ट रनर-अप ऐश्वर्या साध, सैकंड रनरअप पायल दरयानी, थर्ड रनर अप आकांक्षा शेखावत ने पोस्टर का विमोचन किया।

पवन टांक ने बताया कि देश से टॉप चुनिंदा प्रतिभागियों के साथ नेशनल ब्यूटी पेजेंट का ग्रांड फिनाले पिंकसिटी में दिल्ली रोड जयपुर स्थित एक रिसोर्ट में होगा। इस ब्यूटी पेजेंट का जयपुर में ऑॅडिशन वैशाली नगर में एक क्लब में होगा।

कार रैली के पोस्टर का किया विमोचन
जयपुर। एक्स भारत फाउंडेशन, मानसरोवर स्थित इंडस हॉस्पिटल, हरिगढ़ फार्म्स और दिगंबर जैन सोशल ग्रुप विराट की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आगामी 10 मार्च को होने वाली वुमेंस कार रैली के पोस्टर का विमोचन सचिवालय में उपमुख्यमंत्री दीया कुमार ने किया।

इस अवसर पर फाउंडेशन की फाउंडर अनिता माथुर, दिगंबर जैन सोशल गु्रप विराट के फाउंडर अध्यक्ष बसंत जैन ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर में होने वाली वुमेंस कार रैली का यह पांचवां सीजन है। कार रैली राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर से रवाना होगी।

महाराष्ट्र में एक विश्वविद्यालय में मोदी के आपत्तिजनक पोस्टर पर हिंसा
पुणे। महाराष्ट्र के पुणे में एक यूनिवर्सिटी सावित्री बाई फुले विद्यापीठ में प्रधानमंत्री मोदी का आपत्तिजनक पोस्टर बनाने पर विवाद हो गया और इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। भाजपा कार्यकर्ताओं और छात्रों के बीच हुई झड़प में चार छात्र घायल हो गए हैं। आपत्तिजनक पोस्टर के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैंपस में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान ही चार वामपंथी समर्थक छात्र वहां पहुंच गए। वामपंथी छात्रों ने भाजपा कार्यकर्ताओं का विरोध किया और उनसे उलझ पड़े। जिसके बाद वहां झड़प हो गई। इस झड़प में चार छात्र घायल हुए हैं। पुणे की सावित्रीबाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में हॉस्टल की दीवार पर पीएम मोदी का आपत्तिजनक पोस्टर बनाने का मामला सामने आया है। गुरुवार को इस पोस्टर का खुलासा हुआ और शुक्रवार को भाजपा ने यूनिवर्सिटी कैंपस में विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया। जब भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी के पोस्टर के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रहे थे, तभी वामपंथी समर्थक चार छात्र मौके पर पहुंच गए और अपने संगठन के झंडे लहराने शुरू कर दिए। इस पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत मां की जय के नारे लगाने शुरू कर दिए। वामपंथी छात्रों ने भी नारे लगाना शुरू कर दिया।

इसके बाद हालात काबू से बाहर हो गए और भाजपा कार्यकर्ताओं ने चारों छात्रों को पीट दिया। पुलिस ने किसी तरह चारों छात्रों को हिरासत में लिया। शाम में छात्रों को छोड़ दिया गया। भाजपा की पुणे इकाई के अध्यक्ष धीरज  घाटे ने कहा है कि प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुणे की पहचान शिक्षा के केंद्र के रूप में है और हम उसे जेएनयू नहीं बनने देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी कैंपस में कई लोग घूमते रहते हैं। जबकि वह यूनिवर्सिटी के छात्र भी नहीं हैं। वहीं पुलिस ने कहा है कि वह पीएम के आपत्तिजनक पोस्टर मामले की जांच कर रहे हैं। इस मामले को लेकर महाराष्ट्र की राजनीति पर भी असर हो सकता है। कुछ हिन्दुत्ववादी संगठनों ने कहा कि कुछ वामपंथी जेएनयू की तर्ज पर पूरे देश के विश्वविद्यालयों  को देशविरोधी राजनीति का अड्डा बनाना चाहते हैं। ताकि वहां पढ़ाई का माहौल खत्म हो जाए और आतंकवाद के फलने फूलने का वातावरण तैयार किया जा सके।

महिला सुरक्षा हेल्पलाइन नंबरों का पोस्टर जारी
जयपुर। पुलिस कमिश्नर बीजू जोसफ ने रिजर्व पुलिस लाइन में महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के पोस्टर एवं पम्पलेट का विमोचन कर जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि महिला सुरक्षा के लिए 100 नंबर व्यस्त होता है, तो फोन मिलने में समय लग जाता है। इसके लिए पांच हेल्पलाइन नंबर जारी किए जा रहे हैं। इन नंबरों पर शिकायत प्राप्त होते ही उसका शीघ्र निराकरण किया जाएगा। हेल्पलाइन नंबरों के पोस्टर, पम्पलेट एवं स्टीकर सार्वजनिक स्थानों एवं परिवहन के साधनों में लगाए जाएंगे।

इन हेल्पलाइन नंबरों पर महिलाएं एवं बालिकाएं घर से बाहर निकलते ही, कॉलेज एवं स्कूल में, कार्यस्थल पर आने जाने के दौरान, बाजारों में, भीड़भाड़ वाली जगहों पर, सार्वजनिक परिवहन के साधनों में तथा बस स्टैंड पर किसी भी प्रकार की छेड़खानी या दुर्व्यवहार के साथ ही घरेलू हिंसा के बारे में भी शिकायत कर सकती हैं। निर्भया स्क्वाड की नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रानू शर्मा ने बताया कि महिलाओं की सहायता के लिए 5 हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर कोई भी महिला शिकायत, ऑडियो, वीडियो रिकॉर्डिंग आदि भेज सकती हैं।

नेशनल डायनामिक अवार्ड्स के सीजन-2 का पोस्टर लॉन्च
जयपुर। ब्यूटी पैजेंट मिस एंड मिसेज एल्युरिंग ब्यूटी ऑफ राजस्थान एवं नेशनल डायनामिक अवार्ड्स के सीजन-2 का पोस्टर लॉन्च हुआ। इस कार्यक्रम का ग्रैंड फिनाले 9 जून को जयपुर में होगा, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी, अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा और बॉलीवुड डायरेक्टर अमन प्रजापत शिरकत करेंगे। कार्यक्रम में सभी प्रतिभागियों को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कर्ष कार्य करने के लिए नेशनल डायनामिक अवार्ड्स दिए जाएंगे। इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक जेडी माहेश्वरी, पवन गोयल एवं संदीप यादव मौजूद रहे।

बॉलीवुड प्रोड्यूसर अनिल जैन ने बताया कि यह राज्य लेवल पर ब्यूटी पैजेंट का दूसरा सीजन है, जिसमें 50 से अधिक मॉडल्स शो का हिस्सा बनेंगी। इस शो का मोटिव जयपुर में मॉडलिंग को प्रमोट करना और शहर के लोकल टैलेंट को अधिक से अधिक अवसर प्रदान करना है। ब्यूटी पैजेंट के ऑडिशंस जयपुर तथा जोधपुर में होंगे।