visited - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विदेशी पावणे लाने वाले ऑपरेटर्स ने देखा कोटा
कोटा ।  कोटा को हाड़ौती पर्यटक सर्किट से जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जिसके लिए कोटा में विदेशी पर्यटकों का ठहराव हो यहां के पर्यटन उद्योग को पंख लग सकें। इसके लिए जर्मनी के 350 से अधिक टूर आॅपरेट करने वाले टूर आॅपरेटर जोगेंद्र देसवाल को चंबल रिवर फ्रंट का भ्रमण कराया और कोटा महोत्सव के साथ विभिन्न दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया गया। जिससे विदेशी पर्यटक कोटा आ सकें। हाड़ौती पर्यटन में कोटा जुड़ा नहीं होने से विदेशी सैलानी बूंदी देखकर ही लौट जाते है। जिससे कोटा हाड़ौती कला संस्कृति का व्यापक प्रचार प्रसार नहीं हो सका है। कोटा शहर वर्तामन में पर्यटन की दृष्टि से बहुत समृद्ध हो चुका है।  विदेशी पर्यटकों के आकर्षण के लिए कोटा शहर में वह सब कुछ है जो पूरे प्रदेश में कहीं नहीं हैं। बस इसको देश विदेश में पर्यटन के मानचित्र पर उभारने  आवश्यकता है। विदेशी पर्यटक कोटा के समीप बूंदी देखने तो आते हैं किन्तु कोटा नहीं आते। कुछ विदेशी पर्यटक अगर कोटा आते हैं तो वह निजी ट्रैवल कंपनियों व टूर आॅपरेटर्स की मेहनत का नतीजा है। कोटा में हवाई सेवा शुरू होने से भी पर्यटन को और भी बढ़ावा मिलेगा।

कोटा महोत्सव से कार्यक्रम अनवृत करने होंगे
रॉयल हाडोती ट्रेवल्स के निदेशक नीरज भटनागर ने बताया कि विदेशी पर्यटकों हमेशा नया देखने को चाहिए। हमारे पास रिवर फ्रंट, सिटी पार्क, मुकुदरा टाइगर है। कई प्राचीन इमारते, किला, संग्रालय है। लेकिन विदेशों बंूदी के इतिहास और किलों वहां की लोक कला संस्कृति का हीव्यापक प्रचार प्रसार है लेकिन कोटा के इतिहास और यहां के वैभव का विदेशी सैलानियों के बीच व्यापक प्रचार प्रसार नहीं होने वो बूंदी से वापस लौट जाते है कुछ टूर वाले एक दिन के भ्रमण के लिए कोटा लाते लेकिन उनकी संख्या काफी कम है। कोटा महोत्सव जैसे कार्यक्रम यहां अनवरत करने होंगे तभी विदेशी पर्यटक आ सकेंगे।

कोटा को विदेशी पर्यटकों से जोडने के लिए सभी टूर आॅपरेटर अपने अपने स्तर पर प्रयास कर रहे है। कोटा जर्मन पर्यटकों से जोड़ने के लिए 22 दिसंबर  टीसीआई (एसआईटीए) के टूर जर्मन बाजार प्रमुख  जोगेंद्र देसवाल व अन्य टूर आॅपरेटर को कोटा भ्रमण कराया गया। साथ ही  चंबल रिवर फ्रंट  का भ्रमण  कराया गया साथ यहां के विदेशी पर्यटकों को भ्रमण कराने वाले स्थानों का भ्रमण कराया गया।  देसवाल ने राजस्थान में पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए 350 से अधिक जर्मन समूहों को यहां भ्रमण करा चुके है। उनको आगामी टूर में कोटा को भी शामिल करने के लिए आग्रह किया है। विदेशियों तक पहुंचाने के लिए  दिल्ली मुंबई के टूर आॅपरेटरों से जोड़ने के लिए भी कहा है।
-नीरज भटनागर, हाडोती पर्यटन विकास सोसायटी (एचटीडीएस) के उपाध्यक्ष

कोटा इतिहास की कई विदेशी टूर आॅपरेटरों नहीं है जानकारी
कोटा में भ्रमण के बाद पता चला यहां विदेशी सैलानियों के अब भ्रमण के लिए कई दर्शनीय स्थल है। रिवर फ्रंट के अलावा गढ पैलेस, संग्रालय, सिटी पार्क, निश्चित ही विदेशी सैलानियों को आकर्षित कर सकें अभी यहां बेहतरीन होटल के चेंन की कमी है। विदेशी पर्यटक समूह में आते है। चालीस से पचास लोगों समूह आता यहां फॉरेन टूरिस्ट प्रमोट किए जा सके ऐसी होटलों की कमी है। अतिथि देवो भव वाली बात जो होती हैं वह हमारे क्षेत्र में नहीं हैं। लेकिन अब कोटा महोत्सव देकर यह भ्रांति भी खत्म हो गई। यहां लोगों को पर्यटकों लेकर अच्छा उत्साह है।  किसी भी ऐतिहासिक जगह  को टूर आॅपरेटर प्रमोट करता है। इसके लिए टूर आॅपरेटस और दिल्ली-मुंबई में ट्रेवल कंपनीयों को कोटा के लिए प्रमोट करना होगा। उन्हें वहां जाकर बताना होता है या बुलाना पड़ेगा कि हमारे पास ये चीजें हैं। इसे देखो और बताओ आपको क्या चाहिए । तभी पर्यटक बढ़ सकेंगे। मैने यहां स्थल देख लिए आगामी टूर लाने पर कोटा को भी शामिल करने का प्रयास किया जाएगा।
- जोगेंद्र देसवाल, टीसीआई, एसआईटीए जर्मन टूर आॅपरेटर

पर्यटकों की संख्या बढ़ाने किए जा रहे प्रयास
कोटा के पर्यटन स्थलों के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए होटल फेडरेशन आॅफ राजस्थान की ओर से अनवरत प्रयास किए जा रहे है। दिल्ली, मुंबई और अन्य स्थानों के होटल, टूर आॅपरेटरों को कोटा महोत्सव व और कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लगातार जोड़ने  का प्रयास किया जा रहा है। देशी, विदेशी पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए पड़ोसी राज्यों की समाज सेवी संस्थाओं संपर्क उन्हें कोटा भ्रमण कराया जा रहा जिससे यहां पर्यटन स्थलों का व्यापक प्रचार प्रसार हो सकें।
- अशोक माहेश्वरी, अध्यक्ष, होटल फेडरेशन आॅपर राजस्थान कोटा डिवीजन

असर खबर का - मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी ने जर्जर स्कूल भवन का लिया जायजा
भण्डेड़ा।  क्षेत्र के बांसी कस्बे में स्थित महात्मा गांधी गवर्मेंट स्कूल का मंगलवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी टीम के साथ जायजा लेने पहुंचे। टीम तो विद्यालय परिसर में गंदगी, कक्षों में कबाड़ सहित बरामदे की स्थिति, बिजली नही होना पानी की समस्या शौचालय सहित अन्य समस्याएं नजर आई। विद्यालय के अधीन पीईईओ को अन्य व्यवस्थाओं में इस समय गंभीर समस्या बिजली के लिए अभी अपने विद्यालय से बिजली सप्लाई पहुंचाने में सहयोग करने को कहा गया है। इस विद्यालय के लिए बिजली कनेक्शन की फाइल लगवाने के लिए बोला गया। तब तक नजदीकी विद्यालय से व्यवस्था करने को कहा गया है। टीम को नजर आए कक्षों में भरे कबाड़ को बेचने के लिए मौके पर दिशा निर्देश दिएं। वही परिसर में उग रहे झाड़-झंखाड़ को मनरेगा श्रमिकों को बुलवाकर सफाई अभियान शुरू करवाया गया। विद्यालय के अधीन पीईईओ को अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग करने को कहा गया है। जानकारी के अनुसार बांसी के महात्मा गांधी गवर्मेंट स्कूल की परिसर जर्जर भवन पेयजल के पानी का संकट, भीषण गर्मी में बिना बिजली के शाला परिवार व कक्षों में भरे कबाड़ सहित अन्य समस्याओं से दैनिक नवज्योति ने मंगलवार के अंक में मौत के साये में विद्यार्थी और शाला परिवार ... इस  शीर्षक द्वारा प्रमुखता से खबर प्रकाशित करके संबंधित विभाग को अवगत कराया गया था। जिस पर मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी नैनवां अनिल गोयल, बांसी पीईईओ, व्याख्याता महावीर प्रसाद पंचोली टीम के साथ मौके पर पहुंचे। विद्यालय के परिसर व शौचालयों कक्षों में पहुंचकर हाल जाने तो मौके पर घोर समस्याएं नजर आई है। जिन्हें दूर करने का मौके पर पीईईओ व प्रधानाचार्य को दिशा-निर्देश दिएं व मुख्य समस्याओं का समाधान के लिए कदम भी उठाएं है।

मौके पर निरीक्षण के दौरान कार्यवाहक पीईईओ से भीषण गर्मी से शाला परिवार को परेशानी से बचाव के लिए अभी तो राउमावि से वैकल्पिक व्यवस्था बिजली सप्लाई की केबल पहुंचाने के लिए बोला गया है। विद्यालय के लिए बिजली कनेक्शन की फाइल विद्युत विभाग में लगाने के निर्देश दिए है। पेयजलापूर्ति परिसर में पानी की टंकी सहित नल लगाएं जाएगें। परिसर में उग रहे झाड़-झंखाड़ को हटाने के लिए पंचायत के मनरेगा श्रमिक को मौके पर बुलाया, जो परिसर में फैल रही गन्दगी को हटाते नजर आए है। टीम ने सभी कक्षों का निरीक्षण किया। मौके पर नजर आए कांच की बोतल के टूकडे व गंदगी नजर आई, तो श्रमिकों से हटाने के लिए निर्देश दिए। दो कक्षों में भरे कबाड़ को बेचने के लिए निर्देशित किया गया है। मौके पर प्रधानाचार्य ब्रह्मानंद मीणा ने अधिकारी को बताया कि यहां पर नशेड़ियों का आनाजाना रहता है, जो इस तरह के बोतल व कांच के टूकड़े व कक्षों के ताले तोड़ने की समस्या बताई। इस तरह अनैतिक कार्य करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। ताकि उन पर अंकुश लगाया जा सके। विद्यालय में रात्रि के समय के लिए चौकीदार उपलब्ध नहीं है। मौके पर टीम ने विद्यालय की समस्याओं का जायजा लेकर प्रस्ताव बनाया गया है। जिसको उच्चाधिकारियों के समक्ष भेजा जाएगा।

निरीक्षण अधिकारी के आदेशानुसार स्कूल में नकारा सामग्री के निस्तारण के लिए एक समिति गठित की जाएगी। जिसकी मौजूदगी में नकारा सामग्री का निस्तारण किया जाएगा।
-  प्रेमचंद माली, पीईईओ राउमावि बांसी

टी रविकांत ने किया स्मार्ट सिटी लिमिटेड का दौरा
जयपुर। शहर में स्मार्ट सिटी लि. के तहत संचालित इंटीग्रेटेड सिटी ऑपरेशन सेंटर का प्रमुख सचिव यूडीएच और एलएसजी टी. रविकांत ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने नगर निगम जयपुर हेरिटेज और जयपुर स्मार्ट सिटी द्वारा किए गए एसडब्ल्यूएम और सिटी सर्विलांस कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान टी रविकांत ने वास्तविक समय के आधार पर नगर निगम के विभिन्न जोनों और वार्डों द्वारा उपयोग की जा रही सभी देखरेख और उत्पादकों पर चर्चा की। उन्होंने विभिन्न प्रकार की मशीनों जैसे फ्लिपर्स, लोडर आदि का उपयोग कर सफाई कार्य पर फोकस करने के अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान निगम हेरिटेज द्वारा उपयोग किए जा रहे सॉफ्टवेयर के माध्यम से आईसीसीसी में चर्चा और जाच भी की गई। उन्होंने निगम हेरिटेज द्वारा अपनाई जा रही देखरेख प्रक्रियाओं के बारे में मार्केट एसोसिएशन और जनता को जागरूक करने का भी सुझाव दिया। इस दौरान जयपुर स्मार्ट सिटी के सीईओ व निगम हेरिटेज आयुक्त अभिषेक सुराणा व निगम हैरिटेज के अधिशाषी अभियंता आशीष गर्ग भी उपस्थ्ति रहे।

अनन्या पांडे ने बंगला साहिब गुरुद्वारा में किया दर्शन
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने दिल्ली में बंगला साहिब गुरुद्वारे के दर्शन किए, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में है। ड्रीम गर्ल 2 की शूटिंग का कुछ हिस्सा दिल्ली में शूट किया जा रहा है, जिसके लिए इन दिनों अनन्या राजधानी में मौजूद हैं। शूटिंग से टाइम निकालकर अनन्या बंगला साहिब गुरुद्वारा के दर्शन करने पहुंच गई।

गुरुद्वारे दर्शन की तस्वीरें शेयर कर अनन्या ने कैप्शन में लिखा- वाहेगुरू जी का खालसा..वाहेगुरू जी की फतेह..सब्र. शुक्र. सिमरन।इसके साथ ही एक्ट्रेस ने प्रसाद की तस्वीर भी शेयर की है। फिल्म ड्रीम गर्ल 2 में अनन्या पांडे,आयुष्मान खुराना के साथ नजर आयेंगी।

झुंझुनूं : जिला कलेक्टर ने किया मनरेगा कार्यों का निरीक्षण, विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया
झुंझुनूं। जिला कलेक्टर लक्ष्मण सिंह कुड़ी ने रविवार को झुंझुनूं पंचायत समिति की विभिन्न ग्राम पंचायतों में दौरा कर मनरेगा योजना के कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने खाजपुर नया में जोड़ खुदाई कार्य, भड़ुन्दा कलां में  सड़क निर्माण, दोरासर में जोहड़ खुदाई कार्य, उदावास में श्मशान भूमि में चल रहे कार्य, चंद्रपुरा में चारागाह विकास कार्य, का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समतलीकरण निर्माण व कुंड निर्माण के कार्य भी देखे और श्रमिकों से चर्चा कर भुगतान समय पर मिलने व कितनी मजदूरी प्राप्त हो रही है, इसकी जानकारी ली।

कमोबेश सभी जगह छाया, पानी, दवाई की पर्याप्त व्यवस्था पाई गई। खतेहपुरा के जोहड़ खुदाई के कार्य पर छाया की व्यवस्था सही नहीं पाई जाने पर उन्होंने विकास अधिकारी राकेश जानू को तत्काल व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर के साथ जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जवाहर चौधरी, अधिशासी अभियंता मनरेगा महेंद्र सिंह सूरा, विकास अधिकारी राकेश जानू, सहायक अभियंता अमित चौधरी, खाजपुर सरपंच भागीरथ सिंह, भडुन्दा कलां सरपंच सुरेंद्र सिंह झाझड़िया, दोरासर सरपंच दिलीप मीणा, कनिष्ठ तकनीकी सहायक गोपाल सिंह आदि साथ रहे।

मुख्यमंत्री ने किया SMS अस्पताल का औचक निरीक्षण, भर्ती मरीजों की पूछी कुशलक्षेम
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शुक्रवार को सवाई मानसिंह अस्पताल का औचक दौरा कर विभिन्न वार्डों में व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया व मरीजों और उनके परिजनों से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान गहलोत ने अस्पताल में संचालित कोविड वैक्सीनेशन सेंटर, गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) व दवा वितरण केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती मरीजों से मिलकर उनका हाल जाना व उन्हें मिल रही उपचार सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने एसएमएस अस्पताल में प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सेवाओं व प्रबंधन पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने अस्पताल के एसी कॉटेज वार्ड में भर्ती श्रवण पटेल से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही आईसीयू में भर्ती धौलपुर में बिजली निगम के सहायक अभियंता हर्षदापति से मिलकर कुशलक्षेम पूछी। इस दौरान एसएमएस कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. सुधीर भंडारी, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनय मल्होत्रा एवं अन्य चिकित्सक उपस्थित थे।

वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का अभिन्न अंग : वर्मा
कोटा ।  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोटा के सचिव  प्रवीण कुमार वर्मा ने डकनिया स्टेशन कोटा के पास स्थित  राजकीय अनुसूचित जाति महिला एवं शिशु विकास समिति वृद्धाश्रम का दौरा किया । वर्मा ने आश्रम के आवासी वरिष्ठ नागरिकों से संवाद कर  उनकी दैनिक आवश्यकताओं व सुविधाओं , भोजन व्यवस्था, मेड़िकल सुविधाओं तथा विधिक सहायता एवं परामर्श संबंधी आवश्यकताओं आदि के संबंध में जानकारी ली गई । इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध करवाए जा रहे भोजन की गुणवत्ता सुनिश्चित करने ,आश्रम परिसर की  साफ -सफाई ,स्वच्छता बनाने तथा वरिष्ठ नागरिकों  के लिए  चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्ति करने संबंधी निर्देश दिए।

इस अवसर पर प्रवीण कुमार वर्मा ने उपस्थित वरिष्ठ नागरिको के लिए  विधिक साक्षरता व जागरूकता शिविर का भी आयोजन किया गया। शिविर में  बताया कि वरिष्ठ नागरिक हमारे समाज का अभिन्न अंग हैं और यह सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है कि वरिष्ठ नगारिकों को उनकी वृद्धावस्था में सुखमय जीवन यापन के लिए संरक्षण, देखभाल तथा स्रेह मिलें। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों के भरण-पोषण एवं कल्याण के लिए संवैधानिक उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 पारित किया गया है । इस अधिनियम के तहत् 60 वर्ष या उससे अधिक आयु प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नागरिक कहलाते है। साथ ही वर्मा ने बताया कि सामाजिक न्याय  एवं अधिकारिता मंत्रालय भारत सरकार एवं राजस्थान सरकार के सहयोग से वृद्धजनों से संबंधित योजना राजस्थान में जेके लक्ष्मीपति  विश्वविद्यालय जयपुर के माध्यम से संचालित है जिसका हेल्प  लाइन नंबर 14567 टोल फ्री है। इसके अतिरिक्त  वर्मा द्वारा उपस्थित वृद्धजनों को नि:शुल्क विधिक सहायता, पीड़ित प्रतिकर स्कीम 2011 एवं राष्टÑीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं , जनउपयोगी सेवाओं के संबंध में जानकारी दी । वरिष्ठजन को कोविड-19 की गाइड लाइन की पालना करने के लिए भी प्रेरित किया।

वर्ल्ड हेरीटेज डे पर पर्यटकों को दिया निशुल्क प्रवेश: लड्डू गोपाल को साथ लेकर पर्यटकों ने की स्मारक विज़िट
जयपुर।वर्ल्ड हेरीटेज डे के मौके पर सोमवार को पुरातत्व विभाग के अधीन आने वाले स्मारकों पर पर्यटकों को निशुल्क प्रवेश दिया गया। हवामहल स्मारक के प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाई गई। साथ ही पर्यटकों के स्वागत के लिए शहनाई वादन करवाया गया। अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने घूमने आए पर्यटकों और विद्यार्थियों को हवामहल के इतिहास के साथ ही धरोहर की सुरक्षा एवं स्वच्छता का संदेश दिया।

इसके अतिरिक्त जयपुर के आमेर महल, ऐल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ दुर्ग सहित अन्य स्मारकों पर आज से कठपुतली नृत्य शुरू कर दिया गया है। कलाकर रोटेशन के जरिये यहाँ कठपुतली शो दिखाएँगे। कई पर्यटक लड्डू गोपाल को साथ लेकर स्मारक विज़िट करते देखे गए।

रामनवमी में राम दरबार में श्रद्धालुओं ने हाजिरी का रचा नया कीर्तिमान, 4 लाख 12 हजार 407 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में नौ दिनों तक चले रामनवमी मेले में चार लाख 12 हजार 407 श्रद्धालुओं ने श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दरबार में हाजिरी लगाकर नया कीर्तिमान रचा है।  जानकारी के अनुसार राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद पहली बार सम्पन्न हुए भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में रामनवमी मेले में रामलला के दर्शन का रिकार्ड टूट गया। वर्ष 2017 में दो लाख 83 हजार 542 श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किये थे। वर्ष 2018 में तीन लाख दो हजार 54 और 2019 में तीन लाख 35 हजार 227 श्रद्धालुओं ने श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला के दरबार में मत्था टेका था।

इसके बाद 2020 और 2021 में कोरोना संक्रमण के चलते लगी पाबंदियों ने श्रद्धालुओं के रामलला के दर्शन बहुत कम हो गये थे। इस वर्ष के पहले दिन एक जनवरी रामलला के दरबार में एक लाख 12 हजार श्रद्धालुओं ने रामलला के दर्शन किये थे। इस बार रामनवमी मेले में भक्तों की रिकार्ड भीड़ पहुंची थी। अनुमान के मुताबिक रामनवमी मेले में लाखों श्रद्धालु पहुंचे और सरयू नदी में स्नान करके रामलला का दर्शन और प्रसिद्ध हनुमानगढ़ी का दर्शन करना नहीं भूलते थे।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अयोध्या में प्रसिद्ध चैत्र रामनवमी मेले में श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का श्रद्धालुओं ने दो अप्रैल को 11885, तीन अप्रैल को 21222, चार अप्रैल को 23006, पांच अप्रैल में 22066, छह अप्रैल में 18168, सात अप्रैल में 20757, आठ अप्रैल में 511658,नौ अप्रैल में 115875 तथा।0 अप्रैल अर्थात् रामनवमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जन्मोत्सव के समय एक लाख 87 हजार 720 श्रद्धालुओं ने रामलला का दर्शन किया।  इस बार रामनवमी के मेले में प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम बहुत ही अच्छा देखा गया है। अयोध्या में इतनी भीड़ थी कि अगर सरसों फेंक दिया जाय तो वह जमीन तक नहीं पहुंच पाता था। भक्तों को रामलला का दर्शन लाइन लगा करके प्रशासन द्वारा कराया जा रहा था।

पूनियां ने त्रिवेणी धाम के दर्शन कर प्रदेश की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने प्रसिद्ध त्रिवेणी धाम में पूजा अर्चना कर प्रदेश की तरक्की एवं खुशहाली की कामना की है। इस अवसर पर जयपुर देहात उत्तर जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, जयपुर जिला प्रमुख रमादेवी आदि पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे। इस दौरान डॉ. पूनियां ने शाहपुरा में कार्यकर्ताओं व आमजन से मुलाकात की और होली की रामा श्यामा की और उन्हें होली की शुभकामनाएं दी।

UP के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने मेहंदीपुर बालाजी के किये दर्शन, यूपी में भाजपा के पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का जताया विश्वास
मेहंदीपुर बालाजी। उत्तर प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने शनिवार को मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। जहां उन्होंने बालाजी महाराज के दर्शन कर देश एवं प्रदेश में खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने मंत्री को बालाजी महाराज का चोले का तिलक लगाकर मोदक प्रसादी भेंट की।

यूपी के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने पत्रकार बातचीत में बताया कि 1992 से मैं मेहंदीपुर बालाजी महाराज के दर्शनों के लिए आ रहा हूं। वहीं यूपी चुनाव को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नें भारतीय जनता पार्टी की जो वैचारिक विचारधारा है उसे मजबूत किया है और गरीब, पिछड़ा वर्ग के लिए लोक कल्याण के लिए जो कार्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किए हैं, उससे पूरा तरफ उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहा है। बालाजी महाराज के दर्शनों के दौरान मानपुर पुलिस उपाधीक्षक संत राम मीणा, टोडाभीम पुलिस उपाधीक्षक फूलचंद मीणा, बालाजी थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद, बालाजी चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम चौधरी एवं बालाजी थाने के ईएसआई मुकेश गुर्जर मौजूद रहे।

हैंडमेड पेपर की दुनिया भर में डिमांड : नारायण राणे
जयपुर। केंद्रीय सूक्ष्म लघु एवं भारी उद्योग मंत्री नारायण राणे ने शुक्रवार को सांगानेर स्थित कुमारप्पा नेशनल हैंडमेड पेपर इंस्टीट्यूट में पहुंच कर वहां चल रहे कार्यों का अवलोकन किया। राणे ने हैंडमेड पेपर बनाने की विधि भी समझी। उन्होंने कहा कि जयपुर हर काम में बेस्ट है यहां के हैंडमेड पेपर की दुनिया भर में डिमांड है। उनके साथ राष्ट्रीय खादी आयोग के प्रेसिडेंट विनय कुमार एवं नॉर्थ जोन के मेंबर बसंत एवं खादी इंडिया के स्टेट डायरेक्टर बद्री लाल मीणा भी मौजूद थे।