institute - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मोशन कोचिंग संस्थान के छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर की आत्महत्या
कोटा।  मोशन कोचिंग संस्थान के एक छात्र ने मंगलवार को अपने कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जनवरी से लेकर अब तक 8 कोचिंग विद्यार्थी आत्महत्या कर चुके हैं।  कोचिंग नगरी के नाम से विख्यात कोटा में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के मामले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं । दादाबाड़ी  थाना क्षेत्र में मंगलवार को  मोशन कोचिंग संस्थान के एक और छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली । कोचिंग छात्र कोटा में रहकर करीब  1 साल से नीट की तैयारी कर रहा था।  पुलिस ने उसे फंदे से उतारा और एमबीएस अस्पताल लेकर गई जहां चिकित्सकों ने छात्र को  मृत घोषित कर दिया।  पुलिस को कोचिंग छात्र के कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।  पुलिस ने परिजनों को सूचना कर दी है।

एक साल से कोटा में रह रहा था
पुलिस निरीक्षक मांगीलाल यादव ने बताया कि सुबह 9:15 बजे सूचना मिली थी कि सवाई माधोपुर हाल  प्रताप नगर स्थित मकान में रहने वाले कोचिंग छात्र अंकुश मीणा पुत्र मुरारी लाल मीणा (20) ने  आत्महत्या कर ली । कोचिंग छात्र पिछले 2 महीने से योगेश जैन के मकान में रहकर मोशन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर रहा था। वह पिछले 1 साल से यहां रह रहा था। आत्महत्या करने के कारणोें का पता नहीं चल सका है।

सवा माह में आठ ने की आत्महत्या
जनवरी से लेकर 11 फरवरी तक के 41 दिन में ही आठ कोचिंग स्टूडेंट अपनी जीवन लीला समाप्त कर चुके हैं। छात्रों की आत्महत्या से पूरा शहर हतप्रभ है ।

नहीं दिया जवाब
इस मामले में मोशन कोचिंग संस्थान के निर्देशक नितिन विजय का पक्ष जानने के लिए फोन किया । उन्होंने फोन को रिसीव नहीं किया।  इसके बाद उनके मोबाइल पर मैसेज भी दिया गया है लेकिन उन्हें कोई जवाब नहीं दिया।

एलन कोचिंग संस्थान के छात्र ने नववर्ष के पहले ही दिन की आत्महत्या?
कोटा। नववर्ष के पहले ही दिन बुधवार को  एलन कोचिंग संस्थान के छात्र  ने रेल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना स्थल पर मिले तथ्य और छात्र के परिजनों से की गई बातचीत में सभी तथ्य आत्महत्या करने के नजर आ रहे हैं। हालांकि पुलिस इस मामले में फिलहाल संदिग्ध मौत मानकर जांच कर रही है। कोटा सिटी में कोचिंग छात्रों की आत्महत्या के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले वर्ष ही 24 कोचिंग छात्रों की मौत हुई थी। इसमें से 19 स्टूडेंट  ऐसे थे जिन्होंने आत्म हत्या की जब कि पांच की मौत अब तक संदिघ्ध बनी हुई है। पिछले बुधवार को फिर नववर्ष के पहले ही दिन एक जनवरी को पुलिस को बूंदी के लाखेरी के पास पापड़ी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रेक  के निकट एलन कोचिंग संस्थान के  छात्र केशवदास का लहूलुहान शव मिला था। उसकी पहचान महाराष्ट्र के सांगली निवासी छात्र के रूप में हुई थी। परिजनों के अनुसार केशवदास अमोल कोटा के जवाहर नगर स्थित एक हॉस्टल में अपनी मां के साथ रहकर एलन कोचिंग संस्थान से नीट की तैयारी कर  रहा था।  पुलिस ने छात्र के शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया था।  पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर 194 बीएनएसएस में मुकदमा दर्ज किया था। मामले का अनुसंधान थानाधिकारी लाखेरी सुभाष शर्मा को दिया गया है।

आत्महत्या नजर आने के कारण
1- छात्र के मामा गणेश वैष्णव व  भाई  के अनुसार कैशवदास हमेशा अपना मोबाइल अपने पास रखता था, लेकिन घटना वाले दिन वह मोबाइल घर ही छोड़ गया।
2-छात्र कैशवदास अपनी मां को किसी दोस्त से मिलकर आने को कहकर गया था। तीन चार घंटे तक वापस नहीं लौटने पर उसकी मां ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो मोबाइल घर में ही बजता मिला। इसके बाद मां ने उसके पिता को सूचना दी।
3-छात्र का शव पटरियों से लगभग छह सात फीट दूर लहुलूहान अवस्था में पड़ा मिला था। इससे लगता है कि छात्र  ट्रेन से कूदा है। यदि कोई अन्य गिराता या धक्का देता तो पटरियों के पास शव मिलता।
4-छात्र को कही जाना होता तो अच्छे कपड़े पहन कर शूज आदि पहन कर निकलता। वह मौके पर घर में पहने जाने वाले लोअर,सैंडल व सामान्य कपड़ों में मिला। ट्रेन से टकराता तो सिर फूट जाता जब कि उसके सिर पर पत्थरों की चोट साफ नजर आ रही थी।

कैशवदास मेरा भांजा था। वह कभी मोबाइल नहीं छोड़ता था। वह एलन कोचिंग संस्थान से कोचिंग कर रहा था।  उस दिन किसी फ्रेंड से मिलकर आने की बात कहकर घर से निकला था। मोबाइल भी घर छोड़ कर गया था। उसके पास कुछ नहीं था। उसने इस घटना को क्यूं अंजाम दिया समझ नहीं आ रहा। कभी कुछ बताया भी नहीं।
-गणेश वैष्णव , कैशवदास अमोल के मामा

कैशवदास मेरा भांई था। वह एलन कोचिंग संस्थान से नीट की कोचिंग कर रहा था। आगामी दिनों में उसका कोई एक्जाम भी होने वाला था। घटना वाले दिन वह मोबाइल  छोड़ कर घर से निकला था।  वह कभी मोबाइल नहीं छोड़ता था। इस घटना के बाद से  पिता की हालत खराब हो गई है। मां भी बेहोश हो गई थी। कुछ दिन बाद वापस कोटा आएंगे तो पता करेंगे उसके साथ क्या हुआ था।
-कैशवदास अमोल का भाई

नहीं दिया कोई जवाब
कैशवदास की मौत के मामले में एलन कोचिंग संस्था के निदेशक नवीन माहेश्वरी, गोविन्द माहेश्वरी व नितेश शर्मा को फोन व वाट्सअप मैसेज देकर उनका पक्ष जानने की कोशिश की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

इनका कहना है
एक जनवरी को सुबह 7-8 बजे पापड़ी फाटक के पास छात्र का शव मिला था। सूचना पर डिप्टी एसपी नरेन्द्र नागर व थानेदार मौके पर पहुंचे थे।  उसके पास कोई मोबाइल, रेलवे टिकट नहीं था और ना कोई पहचान का दस्तावेज मिला था। इसके बाद पहचान के लिए सोशल मीडिया व कंट्रोल रूम के जरिए सभी थानों को सूचना दी गई थी। जांच अधिकारी अभी अवकाश पर चल रहे हैं । उनके आने के बाद पिता को बुलाया जाएगा और उनके बयान पर आगे की कार्रवाई होगी। शीघ्र ही साक्ष्य जुटाए जाएंगे तथा पता किया जाएगा कि आत्महत्या है या नहीं।
- एएसआई बाबूलाल लाखेरी थाना जिला बूंदी

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में 68 साल में बढ़ी मात्र 82 सीटें
जयपुर। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 68 साल में मात्र 82 सीटें बढ़ी है, जिसमें प्रवेश का लक्ष्य सभी टॉपर्स का होता है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित नीट यूजी परीक्षा के लगभग सभी टॉपर्स का दिल्ली एम्स से एमबीबीएस करने का सपना होता है। दिल्ली एम्स की गिनती अंतरराष्ट्रीय मेडिकल संस्थानों में होती है। यहां की कार्यप्रणाली और बेहतरीन शिक्षा पद्धति के चलते यह देश में भी सर्वोच्च स्थान पर है। दिल्ली एम्स की शुरुआत 1956 से हुई थी, उस समय 50 सीट इसमें एमबीबीएस की थी। वर्तमान में एम्स में 125 सीट भारतीय और 7 सीट विदेशी कैंडिडेट्स के लिए हैं। एम्स ने साल 2024 में एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश के लिए एडमिशन ब्रॉशर वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। इसमें एमबीबीएस कोर्स की विस्तृत डिटेल भी है।

यह होगी कवायद
मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की 15 फीसदी सेंट्रल कोटा की काउंसलिंग 14 से शुरू हो रही है। इसमें राउंड वन का परिणाम 23 अगस्त को जारी होगा। इसके बाद मूल दस्तावेजों का सत्यापन 24 से 29 के बीच होगा तथा फीस जमा और मेडिकल एग्जामिनेशन 30 अगस्त को होगा। ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2 से 8 सितंबर के बीच होगा। देश में नौ एम्स में करीब 12 सौ से अधिक सीटें हैं।

20 पेज की विस्तृत सूची
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली ने साल 2024 में एमबीबीएस सीटों पर प्रवेश के लिए एडमिशन ब्रोशर पूरा 20 पेज का है। ब्रॉशर में एमबीबीएस कोर्स के साथ-साथ एडमिशन की पात्रता और शर्तें भी जारी की गई हैं, जिसमें एमबीबीएस सीटों की संख्या और रिजर्वेशन पॉलिसी भी बताई गई है। ब्रॉशर में यह साफ कर दिया है कि एम्स संस्थानों में एमबीबीएस कोर्स की शैक्षणिक पात्रता मेडिकल संस्थानों से अलग है। एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि एम्स से एमबीबीएस करने के लिए कैंडिडेट्स को 12वीं की परीक्षा में फिजिक्स, केमिस्ट्री व बायोलॉजी के साथ अंग्रेजी सब्जेक्ट में 60 फीसदी अंक होना जरूरी है। यह जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएल) कैटेगरी के लिए है, जबकि एससी और एसटी कैटेगरी के लिए यह पात्रता 50 फीसदी है।

एनसेट के 18वें संस्करण के पोस्टर का किया विमोचन
जयपुर। नारायणा इंस्टीट्यूट ने कक्षा 7वीं से 11वीं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए प्रतिभाखोज एवं छात्रवृत्ति परीक्षा एनसेट के 18वें संस्करण का जयपुर सेन्टर पर पोस्टर विमोचन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जयपुर के केन्द्र निदेशक आशीष मिश्र ने बताया कि यह परीक्षा ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से की जाएगी। इस राष्ट्रीय परीक्षा में भाग लेने के लिए विद्यार्थी हमारी वेबसाइट नारायण या पास  की शाखा पर आवेदन कर सकते है।

फिजिक्स वाला कोचिंग के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
कोटा । कोटा सिटी में कोचिंग छात्र-छात्राओं द्वारा आत्महत्या करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे । रविवार देर रात को महावीर नगर थाना क्षेत्र में फिजिक्सवाला(पीडब्ल्यू ) के एक कोचिंग छात्र ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। परिजनों को सूचना कर दी गई है, उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा। छात्र कोटा में रह कर पिछले छह महीने से जेईई मैंस की तैयारी कर रहा था।  ज्ञात रहे जनवरी से 31 दिसंबर 2022 तक कोटा में 22 कोचिंग छात्र-छात्राओं की मौत हो गई  है। जिसमें से 18 ने फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। एसआई अवधेश कुमार ने बताया कि अली रजा (17) पुत्र नफीस अली निवासी शाहजहांपुर उप्र  हाल  महावीर नगर थर्ड कोटा में किराए से रहता था और पीडब्ल्यू में कोचिंग करता था।

दोस्त का फोन रिसीव नहीं किया
एसआई ने बताया कि छात्र के दोस्त ने रविवार  शाम को करीब साढ़े सात बजे उसे फोन किया तो छात्र ने  उसका फोन रिसीव ही नहीं किया। दोस्त को शक होने पर उसने हॉस्टल संचालक को बताया और स्वयं भी आ   गया। हॉस्टल आकर दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हॉस्टल संचालक की उपस्थिति में गेट को तोड़ा तो छात्र पंखे से लटक रहा था। उसे तुरंत न्यू मेडिकल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के कमरे की तलाशी में कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है।

एक महीने से नहीं जा रहा था कोचिंग
एसआई ने बताया कि पूछताछ में अब तक सामने आया है कि छात्र जुलाई 2022 में पढ़ने आया था तथा बीएससी प्रथम वर्ष कक्षा की पढाई भी कर रहा था। वह पिछले एक डेढ़ महीने से कोचिंग नहीं जा रहा था। कोचिंग क्यों नहीं जा रहा था, इस बात का परिजनों के आने के बाद ही पता चलेगा। उसके कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे अभी तक आत्महत्या के कारणो का पता नहीं चला है।

अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ पीडिएट्रिक्स, नियोनेटोलॉजी के लिए 12 करोड़ की दी स्वीकृति
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कोटा स्थित जेके लोन अस्पताल में इंस्टीट्यूट ऑफ पीडिएट्रिक्स, नियोनेटोलॉजी एवं मेटरनिटी विभाग में विभिन्न सिविल कार्यो तथा उपकरण खरीद के लिए 12 करोड़ रूपए की राशि को स्वीकृति दी है। इसके साथ ही विभाग के लिए 101 नियमित पदों तथा 113 संविदा के पदों के सृजन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।

प्रस्ताव के अनुसार प्रोफेसर के 2, एसोसिएट प्रोफेसर के 4, असिस्टेंट प्रोफेसर के 6, सीनियर रेजीडेंट के 5, नर्स ग्रेड-प्रथम के 5, नर्स ग्रेड-द्वितीय के 70, लैब टेक्नीशियन के 2, असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2, फिजियाथैरेपिस्ट, चाइल्ड साइकोलोजिस्ट, ईसीजी व सोनोग्राफी टेक्नीशियन, स्पीच थैरेपिस्ट तथा काउन्सलर के एक-एक पद सहित कुल 101 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा। इसके साथ ही 113 संविदा के पदों का भी सृजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि गहलोत ने बजट में जयपुर, जोधपुर, अजमेर एवं कोटा में 250 करोड़ रूपए की लागत से नये मेडिकल इंस्टीट्यूट खोलने की घोषणा की थी। घोषणा की अनुपालना के क्रम में यह वित्तीय स्वीकृति दी गई है।

हे! भगवान ...फिर एलन कोचिंग के छात्र की संदिग्ध मौत
कोटा । कोटा स्थित कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार को एलन कोचिंग संस्थान के एक और छात्र की संदिग्ध मौत हो गई। पुलिस निरीक्षक गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि बुधवार देर रात दस बजे हॉस्टल संचालक ने सूचना दी कि हॉस्टल में पिछले दो साल से रिेतेश कुमार सिंह (19) पुत्र राम सिंह निवासी नवाब सिंह रोड शिवपुरी मप्र. रह रहा था। छात्र एलन कोचिंग संस्थान में रह कर नीट की तैयारी कर रहा था, जो हर्ष रेजीडेंसी के एक कमरे में अचेतावस्था में पड़ा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्र को कमरे का गेट तोड़कर बाहर निकाला। उसे  एमबीएस अस्पताल लेकर गए जहां चिक्त्सिकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  पूछताछ में सामने आया कि छात्र पिछले कई दिनों से बीमार चल रहा था। उसके साथी छात्रों से भी कम बोलता था। पिछले कई  दिनों से बाहर नहीं आ रहा था। बुधवार को  छात्र के साथ ही हॉस्टल में रह रहे छात्रों ने उसके कमरे के दरवाजे को नॉक किया तो कोई प्रति उत्तर नहीं आने पर उन्होेंने हॉस्टल संचालक को सूचना दी थी।

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी
छात्र के पिता राम सिंह ने बताया कि उसकी दो दिन पूर्व ही चाचा से बात हुई थी। वह नॉर्मल ही बात कर रहा था। ऐसा लग ही नहीं रहा था कि उसकी मौत हो जाएगी। बुधवार देर रात को पुलिस का फोन आया तो उसकी मौत के बारे में जानकारी मिली।

कोटा में बच्चों के टूटते सपनों का जिम्मेदार कौन? हर 2 माह में एलन इंस्टीट्यूट का 1 विद्यार्थी कर रहा आत्महत्या, 60 स्टूडेंट्स कर चुके आत्महत्या
कोटा। शिक्षा नगरी कोटा में हर दो माह में एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के एक विद्यार्थी द्वारा आत्महत्या करना अब अभिभावकों के लिए भय का कारण बनता जा रहा है। पुलिस आंकड़ों की मानें तो एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के विद्यार्थी के आत्महत्या करने के मामले सर्वाधिक है। इस संस्थान का हर दो माह में एक विद्यार्थी मौत को गले लगाता है। जो विद्यार्थी अपने और अपने माता- पिता के सपने को पूरा करने के लिए कोटा में डॉक्टर-इंजीनियरिंग प्रवेश की तैयारी करता है। कुछ समय सब कुछ ठीक लगता है और अचानक पता चलता है कि बच्चे ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ऐसा क्या हो जाता है कि विद्यार्थी को मौत को गले लगाना पड़ा। इसकी तह में जाने की न तो एलन कॅरियर के प्रबंधन ने कोशिश की और न बच्चों के परिजनों ने आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया, ताकि इस तरह की पुनरावृत्ति को रोका जा सके। प्रशासन हर बार गाइड लाइन तय करता है, लेकिन एलन कॅरियर की ओर से कभी इसकी पालना नहीं की गई। हाल में एक बैठक में जिला कलक्टर ने साफ शब्दों में कहा था कि कोई भी विद्यार्थी आत्महत्या करता है तो उसकी जिम्मेदारी से कोचिंग संस्थान बच नहीं सकता है। उसे प्रशासन को जवाब देना होगा। इस चेतावनी के बाद भी एलन कोचिंग संस्थान के चार बच्चों ने आत्महत्या कर ली। सबसे उल्लेखनीय है कि आत्महत्या करने के बाद एलन कॅरियर की तरफ से कोई ऐसा कदम नहीं उठाया गया जिससे ऐसा हादसा दोबारा न हो। इसके इतर विद्यार्थी के परिजनों तक से एलन कॅरियर का प्रबंधन नहीं मिलता है।

पुलिस से प्राप्त दस सालों के आंकड़े यह बताते हैं कि इन सालों में देश के 60 कर्णधारों ने आत्महत्या की। इसके पीछे पढ़ाई का दबाव, कक्षा में विद्यार्थियों के बीच गलाकाट प्रतिस्पर्द्धा कराना, क्रीम विद्यार्थी पर अधिक फोकस रखना तथा कमजोर को उनके हाल पर छोड़ देना है। जबकि होना यह चाहिए कि पढ़ाई में कमजोर बच्चों के प्रति कोचिंग संस्थान को ज्यादा ध्यान देना चाहिए। उनमें धीरे-धीरे पैदा हो रही हीन भावना और अवसाद की प्रवृत्ति को रोकने के लिए समय-समय पर काउंसलिंग करनी चाहिए। हालांकि एलन कॅरियर प्रशासन द्वारा आयोजित बैठक में यह दावा करता रहा है कि उसके द्वारा काउंसलिंग कराई जाती है। जबकि विद्यार्थियों की माने तो एलन कॅरियर में ऐसा कुछ नहीं होता। फैकल्टी भी तेज-तर्रार बच्चों पर फोकस रखते है जिससे कमजोर बच्चे पढ़ाई में पिछड़ जाते हैं और दबाव में आ कर आत्महत्या जैसे कदम उठाते हैं। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट में शिक्षा से ज्यादा पूंजीवादी संस्कृति का जोर है। मुनाफा ही कोचिंग संचालकों का पहला उद्देश्य  है। इसी कारण कोटा का कोचिंग कारोबार 3-4 हजार करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

इन कारणों से आत्महत्या जैसा कदम उठाते बच्चे
- कोचिंग संस्थान पैसा कमाने के चक्कर में बच्चे की क्षमता को जांचे बिना देते हैं प्रवेश।
- परिवार से दूर रहना।
- पढ़ाई का बोझ।
- कोंचिग संस्थान में हर माह होने वाले टेस्ट में पिछड़ना।
- 24 घंटे पढ़ाई के बारे में सोचते रहना।
- खेलकूद व मनोरंजन गतिविधियों से लंबे समय तक दूर रहना।
- कोंचिग इंस्टीट्यूट द्वारा समय-समय पर काउंसलिंग नहीं करना।
- बच्चों की मानसिकता का अध्ययन नहीं करना।

एलन के पिछले दस साल में आत्महत्या करने वाले छात्र

वर्ष

आत्महत्या करने वाले विद्यार्थी

2013

08

2014

07

2015

11

2016

06

2017

06

2018

04

2019

06

2020

04

2021

04

2022

03

कमाई के चक्कर में कोचिंग
कोटा में आत्महत्या के हादसों के पीछे सबसे बड़ा कारण कमाई का चक्कर ही है। एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट बड़े नमाचीन कोचिंग संस्थान अधिक पैसा कमाने के लिए अंधाधुंध तरीके से बच्चों का प्रवेश लेते हैं। हजारों बच्चे देश के कोने-कोने से सफलता की चाह में यहां पहुंचते हैं। वे बिना स्वयं की क्षमता को समझे पढ़ाई में जुट जाते हैं। जिनके पास पैसा बहुत नहीं होता, उनके माता-पिता अंतिम संपत्ति तक बेचकर कोचिंग की फीस जमा करते हैं। अभिभावक गहने तक बेचकर फीस जमा करते हैं। कई अभिभावक तो कर्ज लेकर कोचिंग की फीस देते हैं। इस बात को कोचिंग संचालक नहीं समझते, उनको तो बस फीस चाहिए। अब बच्चा चाहे जिस स्तर का हो। प्रशासन की ओर से ऐसे हादसों पर अंकुश लगाने में हाल ही में एक बैठक लेकर सभी कोचिंग संस्थानों को बच्चों की लगातार काउंसलिंग करने और कोई बच्चा अत्महत्या करता है तो उसकी जिम्मेदारी कोचिंग संस्थान मानते हुए कार्रवाई की बात भी कहीं गई थी। इस बैठक के बाद भी एलन कॅरियर कोंचिग इंस्टिट्यूट में तीन बच्चे आत्महत्या कर चुके है।

फिर साधा मौन
इस मामले को लेकर संस्थान के एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के निदेशक गोविन्द माहेश्वरी व नवीन माहेश्वरी से बात करनी चाही, तो कोई उत्तर नहीं मिला।

हनीट्रैप मामले में तीन महिलाएं गिरफ्तार, संस्थान पर लिखे मोबाइल नम्बर से करती सम्पर्क और ले जाती होटल के कमरे तक
खाटूश्यामजी। पुलिस ने  हनीट्रैप मामले में तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रिया चौधरी ने बताया कि 2 मई को परिवादी रामसिंह उर्फ रणजीत पुत्र घीसाराम राजपूत निवासी मीण्डा रोड किशनगढ़ रेनवाल जिला जयपुर ग्रामीण ने एक झूठे बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपए ऐठने के सम्बन्ध में परिवाद पेश किया। टीम ने जाल बिछाकर तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो मामला सही पाया। पुलिस ने नारंगी देवी पत्नी श्रवण लाल निवासी सुन्दरपुरा थाना रानोली, सुमन देवी पत्नी सागरमल निवासी चैनपुरा पुलिस थाना खाटूश्यामजी, प्रेम देवी पत्नी राजेश कुमार बावरीया निवासी बधाल पुलिस थाना रेनवाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को मण्डा चौराहा कन्या पाठशाला के सामने हुलिए के आधार पर तीन महिलाएं आते हुए नजर आयी। इनको रोककर नाम पता पूछने की कोशिश की तो उक्त तीनों महिलाएं इधर उधर भागने लगी। तीनों महिलाओं का पीछा कर पकड़ा।

एक लाख रुपए नकद राशि भी मिली

इनके पास कुल एक लाख रुपए नकद राशि भी मिली। तीनों महिलाओं को दस्तयाब किया जाकर नकद राशि जब्त की गई। गिरफ्तार महिलाओं ने पूछताछ में अन्य कई जगहों पर ऐसी वारदातों को अंजाम देकर बिना प्रकरण किए रुपए ऐंठना कबूल किया।

वारदात का तरीका
ये महिलाएं किसी भी मॉल या दुकान पर लिखे मोबाइल नंबर पर संपर्क कर किसी तरह झूठा रिश्ता बताकर व अपनी बातों में फंसाकर मिलती हैं व होटल ले जाती हैं। उसके बाद बलात्कार व अन्य झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर रुपयों की मांग करती है। इस पर व्यक्ति लोक लज्जा व समाज की प्रतिष्ठा की वजह से जाल में फंसकर पैसे दे देता है।

एलन कोचिंग संस्थान के एक और छात्र ने की आत्महत्या
कोटा । मौत और जिंदगी के बीच जूझ रहे कोचिंग छात्र चंदन को अभी तक होश भी नहीं आया, उससे पहले ही बुधवार को एक और एलन करियर  कोचिंग संस्थान के छात्र ने गले में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। कोचिंग नगरी में छात्रों के सुसाइड करने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने छात्र के परिजनों को  सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही पोस्टमार्टम होगा।

पुलिस निरीक्षक गंगा सहाय शर्मा ने बताया कि करौली जिले के हिंडोन सिटी निवासी कोचिंग छात्र देवेन्द्र सिंह (20) पुत्र विजय सिंह  ने हॉस्टल के कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्म हत्या  कर ली। छात्र  कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में स्थित महिमा रेजीडेंसी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित हॉस्टल के कमरा नंबर 105 में पिछले छह महीने से रह रहा था। छात्र रात को खाना खाने के बाद सो गया था। वह कमरे में अकेला रह रहा था। सुबह छह बजे तक छात्र के नहीं उठने पर हॉस्टल इंचार्ज ने उसे उठाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो कोई जबाव नहीं मिलने पर  चिंता हुई। इसके बाद उसने देखा कि छात्र कमरे के पंखे से लटक रहा है। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसे फंदे से नीचे उतारा और एमबीएस अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है।

दैनिक नवज्योति के प्रयास के बाद सक्रिय हुआ प्रशासन और एलन कोचिंग संस्थान : 12 दिन बाद जिला प्रशासन ने ली कोचिंग छात्र की सुध
कोटा। एमबीएस अस्पताल के स्ट्रॉक वार्ड में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे एलन कोचिंग संस्थान के छात्र की आखिर मंगलवार को 12वें दिन जिला प्रशासन ने सुध ली। कोचिंग छात्र का एमबीएस अस्पताल में पिछले 12 दिन से उपचार जारी है। इस दौरान किसी ने भी उसकी सुध नहीं ली थी।

छात्र के परिजनों की पीड़ा को दैनिक नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया तो जिला प्रशासन सक्रिय हुआ और जिला कलक्टर हरिमोहन मीणा के निर्देश पर मंगलवार को उपायुक्त नगर निगम गजेन्द्र सिंह, उप-निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओम प्रकाश तोषनीवाल सहित तीन सदस्यीय टीम कोचिंग छात्र के परिजनों से मिले और एमबीएस अस्पताल में जाकर भर्ती  छात्र के इलाज के बारे में पूरी जानकारी ली। नगर निगम उपायुक्त गजेन्द्र सिंह ने बताया कि कलक्टर के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम के साथ कोचिंग छात्र के परिजनों से मुलाकात की तथा चिकित्सकों से बच्चे के स्वास्थ्य के बारे में पूरी जानकारी ली गई है। साथ ही उसके व्यवहार, चाल-चलन तथा अभाव-भाव और पढ़ाई के बारे में जानकारी ली गई।  छात्र ने आत्महत्या करने का क्यों प्रयास किया यह बात समझ से परे है, क्योंकि पिछले चार माह से लगातार टेस्ट में छात्र की रेंक में सुधार हो रहा था, मकान मालिक, दोस्तों व आसपास के लोगों से भी जानकारी ली गई, लेकिन छात्र के मामले में पॉजिटिव रिपोर्ट मिली है। बताया गया कि छात्र पढ़ने में भी अच्छा था।

एसडीएम भी पहुंचे अस्पताल
इससे पूर्व सुबह एसडीएम कोटा सिटी दीपक मित्तल भी अस्पताल पहुंचे और मामले में पूरी जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि अभी छात्र किन-किन से मिलता था तथा उसके स्वभाव में परिवर्तन के बारे में जानकारी ली गई है। चिकित्सकों को छात्र के उपचार में किसी प्रकार की समस्या नहीं आने के  लिए कहा गया है। मामले की पूरी रिपोर्ट कलक्टर को दी जाएगी।

दैनिक नवज्योति का जताया आभार
छात्र के पिता गोविंद ने कहा कि दैनिक नवज्योति का आभार व्यक्त करता हूं कि उनके प्रयास से ही आज जिला प्रशासन के साथ एलन कोचिंग संस्थान के प्रतिनिधिमंडल ने भी सुध ली है तथा छात्र के स्वास्थ्य के बारे में भी जानकारी जुटाई। दस हजार रुपए आर्थिक मदद के रूप में दिए हैं। आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया है।

ये था मामला
उल्लेखनीय है जवाहर नगर थाना क्षेत्र के तलवंडी क्षेत्र में बिहार निवासी 21 वर्षीय कोचिंग छात्र चंदन कुमार यादव पुत्र गोविंद यादव ने 19 मार्च को आत्महत्या करने  की नीयत से फांसी लगा ली थी। छात्र  को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसका उपचार अभी जारी है। छात्र की स्थिति में सुधार जरुर आया है, लेकिन अभी तक होश नहीं आया है।

हमेशा यह सोच रखिए,काम करते हैं तो आलोचना भी होती है:गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत गुरुवार को जेएलएन मार्ग स्थित ओटीएस संस्थान में आरएएस 2021 बैच के फाउंडेशन के ट्रेनिंग कार्यक्रम में पहुंचे। इस अवसर पर गहलोत ने कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए कहा की हमें हमारे कार्य को निष्ठा और ईमानदारी से करना है। आप सभी पर समाज की बड़ी जिम्मेदारी है।

गहलोत ने कहा कि मेरे खिलाफ आप लोगों ने खूब ट्वीट किया, लेकिन हमने उसे गलत नहीं लिया। आप को भी यही सोच रखनी है कि काम करते हैं तो आलोचना होती है, लेकिन हमें हमारे कार्य को निष्ठा और ईमानदारी से करना है। जो व्यक्ति ईमानदार होता है, पूरा समाज उसके लिए तैयार रहता है, मुझे हर तरह का अनुभव है। हमेशा सकारात्मक सोच के साथ काम करें और बदले की भावना से कोई कार्यवाही नहीं की जानी चाहिए। गहलोत ने इस अवसर पर गांधी को याद करते हुए आह्वान किया कि गांधी के बारे में ज्यादा से ज्यादा अध्ययन करें।

गहलोत ने इस अवसर पर देश के वर्तमान हालातों पर चर्चा करते हुए कहा कि धर्म के आधार पर देश नहीं बन सकता। जो देश बने उनका हश्र सबको मालूम है। आज देश में धर्म के नाम पर राजनीति की जा रही है, जिस कारण देश में तनाव की स्थिति है। देश में 70 साल बाद छुआछूत और जातिवाद को खत्म कर देना चाहिए था लेकिन यह आज भी कायम है। आपको अफसर बनकर इन चुनौतियों का सामना करना होगा। जब किसी विभाग की जिम्मेदारी मिलती है तो उसकी पूरी जानकारी नहीं होती। कॉमन सेंस से काम को करने में सामर्थता आ जाती है। मैं केंद्र में तीन बार मंत्री रहा विभागों की जिम्मेदारी संभालते संभालते मैंने कई अनुभव देखें और लोगों की मदद के लिए कई योजनाएं लाए। अफसरों को यदि योजना की जानकारी होती है तो कईयों का भला होता है। हम कई बार सुनते हैं कि ट्रेनिंग के वक्त में ही अफसर चर्चा करने लग जाते हैं कि पैसे कैसे कमाए। यह आपको सोचना होगा कि पैसे कमाने हैं या समाज में मान सम्मान बढ़ाना है। गहलोत ने भर्तियां अटकने के मामलों पर कहा कि वर्तमान में भर्तियां कोर्ट में अटक जाती हैं। लोगों को कितना दुख होता है। कमियों को समाप्त करने में हम लगे हुए है। एक लाख भर्तियां की जा चुकी है और एक लाख पेंडिंग है, लेकिन फिर भी लोग धरना दे रहे हैं।