inspected - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केन्द्रीय जल आयोग की टीम ने राजस्थान में बांधों का किया निरीक्षण, वरिष्ठ इंजीनियर कानिगिरी विरंजनेयुलु और लव कुमार सिंह थे शामिल
जयपुर। केन्द्रीय जल आयोग (CWC) की टीम पिछले चार दिनों से राजस्थान में विभिन्न बांधों का निरीक्षण कर रही है। बीसलपुर बांध के बाद अब टीम ने पांचना बांध का दौरा किया। यह निरीक्षण विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित ड्रिप योजना के तहत हो रहे कार्यों का मूल्यांकन करने के लिए किया जा रहा है।

बीसलपुर बांध पर टीम ने रिटेनिंग वॉल, गेटों की रबर सील, गेटों के रस्से, बिजली की केबल, जनरेटर, और स्टॉप लॉग गेट सहित बांध की गैलरी में किए गए विभिन्न मरम्मत और सुधार कार्यों की जांच की।

इस टीम में CWC के वरिष्ठ इंजीनियर कानिगिरी विरंजनेयुलु और लव कुमार सिंह शामिल थे। उनके साथ राजस्थान जल संसाधन विभाग (WRD) के अधीक्षण अभियंता प्रहलाद राय खोईवाल, अधिशासी अभियंता मनीष बंसल, सहायक अभियंता दिनेश बैरवा, और कनिष्ठ अभियंता पद्मा लोधवाल भी उपस्थित रहे। यह निरीक्षण राजस्थान में बांधों की सुरक्षा और विश्व बैंक परियोजनाओं की प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है। इससे बांधों की संरचनात्मक मजबूती और जल प्रबंधन क्षमता में सुधार की दिशा में अहम कदम उठाए जा सकेंगे।

जे रवि ने वाईफाई रोमिंग साइट का किया निरीक्षण, फाइबर कनेक्शन से जुड़े उपयोगकर्ता हॉटस्पॉट्स का ले सकते है लाभ
जयपुर। बीएसएनएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक ए रॉबट जे रवि ने जयपुर बीए टीम के साथ ग्राम जटवाड़ा, तहसील बस्सी का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने हाल ही में स्थापित 5 वाईफाई हॉटस्पॉट साइट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय कई ग्राहक बीएसएनएल की वाईफाई रोमिंग सेवा का लाइव उपयोग कर रहे थे। इस सेवा की खासियत यह है कि फाइबर कनेक्शन से जुड़ा कोई भी उपयोगकर्ता इन हॉटस्पॉट्स का लाभ उठा सकता है।

प्रधान महाप्रबंधक राजेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि रवि ने टेलीफोन एक्सचेंज, पंचायत भवन और डिस्पेंसरी में स्थित वाईफाई हॉटस्पॉट्स का दौरा किया। सभी हॉटस्पॉट्स सुचारू रूप से कार्यरत पाए गए। रवि ने ग्राम के सरपंच, पुस्तकालय मालिक और अन्य ग्रामीण उपयोगकर्ताओं से संवाद भी किया। ग्रामीणों ने बीएसएनएल की वाईफाई रोमिंग इंटरनेट सेवाओं पर संतोष जताया और इसके लिए बीएसएनएल अधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

प्रशासकीय अधिकारी-इंजीनियर्स ने किया स्मार्ट सिटी ऑफिस का निरीक्षण
जयपुर। जयपुर स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट की कार्यप्रणाली को जानने के लिए 13 देशों से आए 23 सदस्यीय दल ने स्मार्ट सिटी ऑफिस का दौरा किया। जयपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण कुमार हसीजा ने बताया कि विभिन्न देशों से आए डेलिगेशन ने जयपुर स्मार्ट सिटी के तहत चल रहे प्रोजेक्ट के बारे में जाना। इसमें मुख्यतया इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर प्रॉजेक्ट की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

इस दौरान सभी अतिथियों ने आईसी एंड सी सेंटर की कार्यप्रणाली को सराहा। वहीं हेरिटेज के संरक्षण के लिए चल रहे अन्य प्रोजेक्ट की भी जानकारी ली। सीईओ हसीजा ने बताया कि आए हुए डेलिगेशन में प्रशासकीय अधिकारी, इंजीनियर और म्युनिस्पल कार्पोरेशन के कार्मिक थे। जयपुर स्मार्ट सिटी की ओर से सभी अतिथियों का हवामहल का प्रतीक मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। इस दौरान जयपुर स्मार्ट सिटी के अधीक्षण अभियंता दिनेश चंद्र गोयल, जेइएन सौरभ उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रतिनिधि दल में कैमरून, स्लोवाकिया, इथोपिया, घाना, केन्या, म्यांमार, नाइजीरिया, फिलिस्तीन, सूडान, श्रीलंका, तजाकिस्तान, युगांडा एवं जिम्बाब्वे के 23 सदस्य शामिल थे।

शुचि त्यागी ने आरटीओ कार्यालय का किया निरीक्षण, ऑनलाइन पोर्टल पर आ रही समस्याओं को दूर करने के दिए निर्देश
जयपुर। परिवहन शासन सचिव शुचि त्यागी झालाना डूंगरी प्रादेशिक परिवहन कार्यालय (आरटीओ) जयपुर प्रथम में औचक निरीक्षण के लिए पहुंची। इस दौरान उन्होंने टैक्सी शाखा, गैर परिवहन शाखा, लाइसेंस निर्माण, लर्निंग लाइसेंस सेक्शन का अवलोकन किया और आमजन के कार्यों से जुड़ी प्रत्येक खिड़की पर स्वयं वाहन पंजीयन, पंजीयन का नवीनीकरण, नाम हस्तांतरण, लाइसेंस हॉल और लर्निंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया का निरीक्षण किया।

त्यागी गुरुवार को कार्यालय समय से ठीक पहले झालाना डूंगरी आरटीओ प्रथम कार्यालय पहुंची। वहां उन्होंने आमजन के कार्यों से संबंधित सभी सेक्शनों का अवलोकन किया। टैक्सी श्रेणी सेक्शन में उन्होंने व्यावसायिक वाहनों के पंजीयन और उससे संबंधित फाइलों और पत्रावलियों का अवलोकन किया। उन्होंने बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के राजस्थान में पंजीयन की प्रक्रिया से संबंधित फाइलों का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों-कर्मचारियों से सवाल-जवाब किए। फाइलों की पेंडेंसी कम होने पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया।

इसी प्रकार परिवहन शासन सचिव ने गैर परिवहन शाखा में दुपहिया एवं चौपहिया वाहनों के पंजीयन एवं पंजीयन नवीकरण से संबंधित प्रत्येक विंडो पर प्रक्रिया का निरीक्षण किया। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर आ रही समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए। त्यागी ने लर्निंग लाइसेंस बनाने एवं लाइसेंस नवीकरण की प्रक्रिया का भी निरीक्षण किया और हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस लिया। उन्होंने कहा कि लर्निंग लाइसेंस बनाने के मात्र पांच प्रतिशत आवेदन ही ऑफलाइन आते हैं जबकि 95 प्रतिशत लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं।

परिवहन शासन सचिव ने कहा कि विभाग की 7 प्रकार की विभिन्न सेवाएं फेसलेस अर्थात बिना कार्यालय में आए ऑनलाइन संपन्न की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि इसकी ज्यादा से ज्यादा जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए और कार्यालय में इसका डिस्प्ले भी किया जाए, जिससे लोगों को अनावश्यक कार्यालय के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने आमजन के कार्यों को निश्चित समय अवधि में पूरे करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि कामकाज में पारदर्शिता लाना और दलालों के बिना सीधे ही आमजन के कार्य करना हमारी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि व्यक्ति का एक ही बार में काम हो जाए और उसे कार्यालय के बार-बार चक्कर न लगाने पड़े। इसके लिए हम आमजन से भी सुझाव आमंत्रित करेंगे। निरीक्षण के दौरान जयपुर आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शुभ्रा सिंह ने बस स्टैंड का किया निरीक्षण, गंदगी मिलने पर अधिकारियों को दिए कार्रवाई के निर्देश
जयपुर। राजस्थान रोडवेज की चेयरमैन शुभ्रा सिंह और एमडी पुरुषोत्तम शर्मा अधिकारियों के साथ सिंधीकैंप बस स्टैंड पर निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारियों के आने की सूचना लगते ही सिंधीकैंप प्रशासन ने बस स्टैंड को तो धुलवा दिया, लेकिन परिसर में कुछ स्थानों पर गंदगी मिली। इस पर चेयरमैन ने मुख्य प्रबंधक पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए। कुछ समय पहले परिवहन मंत्री प्रेमचंद बैरवा व सीएस सुधांश पंत ने भी सिंधीकैंप बस स्टैंड का निरीक्षण किया था। इस दौरान गंदगी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिस पर आधा दर्जन से अधिकारियों को निलंबित किया गया था। इसके बाद डीलक्स डिपो में बने वर्कशॉप व सेन्ट्रल स्टोर का भी निरीक्षण किया।

रोडवेज अध्यक्ष ने सिंधी कैंप बस स्टैंड के बाहर अवैध रूप से संचालित हो रही बसों को लेकर नाराजगी जताते हुए मुख्य प्रबंधक को इनका वीडियो बनाकर एवं पत्र के साथ परिवहन विभाग को भेजने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आय बढ़ाने के लिए बस स्टैंड की नई बिल्डिंग को किराए पर देने व विज्ञापन साइटों का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान चेयरनमैन ने चालक-परिचालकों से भी बातचीत की। उन्होंने पुरानी बिल्डिंग, सुलभ शौचालय का भी निरीक्षण कर व्यवस्था सही करने के निर्देश दिए।

यह भी दिए निर्देश
उन्होंने सौलर का कनेक्शन चालू कराने, प्लेट फार्म पर टूट-फूट को रिपेयरिंग कराने, जयपुर-दिल्ली रूट पर डीलक्स बसों की संख्या में वृद्धि, सुलभ शौचालयों की साफ-सफाई कराने, टूटे कचरा पात्रों को बदलने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मुख्यालय के अधिकारियों को सिंधीकैंप की नियमित मॉनिटरिंग व विजिट करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान कार्यकारी निदेशक यातायात ज्योति चौहान सहित आलाधिकारी मौजूद रहे।

जिला कलक्टर ने लालसोट उपखण्ड क्षेत्र में किए निरीक्षण
दौसा। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने शुक्रवार को लालसोट उपखंड क्षेत्र में विभिन्न जगह निरीक्षण किये। जिला कलक्टर ने दौरे के दौरान लालसोट एसडीएम कार्यालय, बगड़ी में सीएचसी एवं बीआर अंबेडकर आवासीय विद्यालय, मोरेल बांध व सिंथोली बांध का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगडी का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा अस्पताल में दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने सीएचसी में मरीजों से कुशलक्षेम पूछकर मिल रही सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि मौसमी बीमारियों हेतु सभी चिकित्सकीय प्रबंधन बेहतर रखें एवं मरीजों का त्वरित उपचार हो। जिला कलेक्टर ने सीएचसी में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिकाधिक पौधारोपण की अपील की। साथ ही उन्होंने लगाए गए नए पौधों के पालन पोषण व देखभाल की जिम्मेदारी दी एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।

जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने लालसोट उपखंड अधिकारी कार्यालय का अवलोकन कर जनहित के प्रकरणों तथा पत्थरगढ़ी एवं रास्तों के निकलवाने व अतिक्रमण हटाने संबंधित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यालय में ई- फाइल प्रणाली को शत-प्रतिशत लागू करें एवं कोर्ट में जनहित प्रकरणों की नियमित सुनवाई करते हुए निस्तारण करवाएं। जिला कलक्टर ने बगडी में बीआर अंबेडकर आवासीय विद्यालय का अवलोकन कर बच्चों से वार्तालाप करते हुए शैक्षणिक एवं खेलकूद गतिविधियों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बच्चों को गुणवत्ता युक्त अच्छी शिक्षा प्रदान करें, जिससे उनका भविष्य बेहतर हो सके। उन्होंने बच्चों के लिए छात्रावास में समुचित प्रबंध रखने के निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने मोरेल एवं सिंथोली बांध का अवलोकन करते हुए मानसून में अभी तक पानी के आवक की स्थिति के बारे में जाना एवं अधिक वर्षा की स्थिति में आपात व्यवस्थाओं को जांचकर समुचित बंदोबस्त रखने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी लालसोट नरेंद्र कुमार मीना, पंचायत समिति विकास अधिकारी जतन सिंह गुर्जर, मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन जैन, बगडी सीएचसी प्रभारी डॉ.रवि कुमार मीणा, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विजय कुमार मीणा सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर ने समेल ग्राम में चारागाह विकास कार्य का किया अवलोकन
दौसा। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना 2.0 योजनान्तर्गत जल ग्रहण विकास एवं भू संरक्षण विभाग के माध्यम से विकसित किया जा रहे चरागाह विकास कार्य समेल ग्राम का अवलोकन किया। जिला कलेक्टर का हरकेश मटलाना, सरपंच प्रतिनिधि होदायली, दौलतपुरा सरपंच, तेजराम मीणा रेवड़ मल मीणा एवं रंग लाल मीणा सहित अन्य लोगों ने साफा व माला पहनकर स्वागत किया।

इस अवसर पर अधिशाषी अभियंता आशुतोष शर्मा ने सर्वप्रथम किए गए कार्य की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए जिला कलेक्टर को अवगत कराया कि वर्ष 2022-23 में लगाए गए 10 हेक्टेयर चारागाह में कुल 3200 फलदार पौधे यथा 2000 नींबू, 500 करोंदा,300 लहसुआ,100 जामुन,100 सहजन एवं 200 अन्य औषघीय एवं कृषि वानिकी 3-4 फीट लहराने पौधों के बारे में बताया। पौधों की जीवितता वर्तमान में लगभग 90 प्रतिशत से अधिक है। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने संपूर्ण चारागाह कार्य का घूम कर सभी पौधों का अवलोकन किया। तथा उनके द्वारा लगाए गए सोलर पंप सेट, ड्रिप सेट एवं पौधों की जीवितता को लेकर काफी तारीफ की गई एवं निरीक्षण पंजिका में भी इंद्राज करते हुए बधाई दी। जिला कलेक्टर ने भविष्य में होने वाली पंचायत की आय को लेकर यह एक अच्छी पहल बताई। इस दौरान जिला कलेक्टर द्वारा नरेगा कन्वर्जेंस के माध्यम से जंगल सफाई व उच्च तकनीकी ग्रीन शैड नर्सरी स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। साथ ही किसानों से फार्म पोंड व खेत तलाई के कार्य करवाने हेतु भी कहा। इस दौरान जिला कलेक्टर ने दो कल्पवृक्ष भी लगाए। वहीं अन्य अधिकारियों द्वारा भी पौधारोपण किया गया। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलेक्टर मनमोहन मीणा, उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा, तहसीलदार अमितेश मीणा, अधीक्षण अभियंता हरिकेश मीणा, थानाधिकारी झांपदा सहित अन्य अधिकारी गण एवं कैलाश त्रिवेदी दौलतपुरा, मनराज मीणा,अनीफ खान, सरजीत सिंह जगदीश सैनी सहित ग्रामीण जन मौजूद रहे।

संजय शर्मा ने नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का किया निरीक्षण
जयपुर। वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क का औचिक निरीक्षण किया। आम पर्यटक की तरह मंत्री नाहरगढ़ पहुंचे। उन्होंने टिकिट खिड़की से टिकट लिया। इसके बाद पार्क में अंदर गए। उन्होंने पार्क में घुमाने वाली गाड़ी की भी रसीद कटाई। शर्मा ने शौचालय, सफाई, पीने के पानी सहित अन्य की व्यवस्थाओं को चेक किया। इसके अलावा पर्यटकों से संवाद कर जानकारी ली कि ऐसा क्या किया जाए कि बायोलॉजिकल पार्क और अच्छा हो।

पार्क में प्लास्टिक की बोतले ले जाने पर स्टाफ को फटकार लगाते हुए कहा कि चेक करके ही पर्यटकों को सामान अंदर ले जाने दे। पार्क में जानवरों के लिए आने वाले खाने को चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि खाना समय पर आए और इसकी शुद्धता की जांच की जाए। 11 बजे की बजाय जानवरों के लिए एक बजे खाना लाया गया था। कर्मचारियों का हाजरी का रजिस्टर भी चेक किया।

Nagar Nigam Greater की महापौर डॉ सौम्या गुर्जर ने किया हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र का निरीक्षण
हिंगोनिया गौ पुनर्वास केंद्र में गायों की व्यवस्थाओं को लेकर नगर निगम जयपुर ग्रेटर महापौर डॉ सौम्या गुर्जर निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान उन्होंने गायों को पर्याप्त छाया पानी व्यवस्था करने के साथ ही चारे की व्यवस्था करने के निर्देश दिए इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जहां छाया पानी नहीं है, वहां त्रिपाल लगाकर गायों को धूप से बचाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान महापौर ने गायों को हरा चारा और गुड़ भी खिलाया। इस दौरान नगर निगम के अधिकारी उपस्थित रहे।

संप्रेषण गृह का न्यायाधीश ने किया अवलोकन
कोटा । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कोटा के सचिव प्रवीण कुमार वर्मा  एवं  अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश क्रम-4 स्वाति शर्मा ने राजकीय सम्प्रेषण गृह का राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निदेर्शानुसार निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान राजकीय सम्प्रेषण गृह, सुरक्षित गृह एवं विशेष गृह में निरूद्ध विधि से संघर्षरत् किशोरों को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं जिनमें भोजन व्यवस्था, विधिक सहायता एवं परामर्श, चिकित्सा व मेडिकल सुविधाओं, दवाइयों की उपलब्धता इत्यादि की जानकारी ली । निरीक्षण के वक्त गृह के बालकों को दोपहर का भोजन दिया जा रहा था। उन्होंने रसोई घर का निरीक्षण व बच्चों को दिए जा रहे भोजन की भी जांच की। इस दौरान उन्होंने संप्रेषण गृह के अधिकारियों को संप्रेषण गृह की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाए जाने के निर्देश दिए । 26 जून को अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर  गृह के किशोरों व बालकों  को हर प्रकार के नशे से दूर रहने व नशे से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में भी बताया। बालको के विधिक अधिकारों, नि:शुल्क विधिक सहायता, किशोर न्याय अधिनियम आदि विधियों की जानकारी प्रदान की। निरीक्षण के समय गृह में कुल 57 बालक निवासरत पाए गए। जिनमें से 2 बालक विशेष गृह, 17 बालक सुरक्षित गृह में एवं 38 बालक सम्प्रेषण गृह में निरूद्ध है।  अपर जिला न्यायाधीश स्वाति शर्मा व सचिव प्रवीण कुमार वर्मा द्वारा पौधे लगाए तथा पर्यावरण को बचाने व अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान 25 पौधे लगाए गए।

सतीश कुमार ने किया यार्ड एरिया का निरीक्षण
चित्तरंजन। चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (चिरेका) स्थित भंडार डीपो और यार्ड एरिया का सतीश कुमार कश्यप महाप्रबंधक ने निरीक्षण किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस मौके पर भंडार डिपो, विद्युत और यांत्रिक विभाग के प्रधान विभागाध्यक्ष, विभागीय अधिकारीगण तथा कर्मचारी मौजूद रहे।

कश्यप ने पर्यवेक्षक एवं उपस्थित कर्मचारियों से काम को लेकर बातचीत की और उन्होंने गुणवत्ता को सही करने, स्क्रैप निपटान और स्वच्छता आदि में तेजी लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उत्पादन गति क्षमता को निरंतर बनाए रखने का अपील की।

कश्यप ने किया इएलएएयू डानकुनी का निरीक्षण
चित्तरंजन। चित्तरंजन रेलइंजन कारखाना (चिरेका) द्वारा संचालित सहायक इकाई ईएलएएयू डानकूनी का सतीश कुमार कश्यप महाप्रबंधक ने निरीक्षण किया। इस मौके पर आर यादव प्रमुख मुख्य विद्युत इंजीनियर प्रधान विभागाध्यक्ष अधिकारीगण और कर्मचारी गण उपस्थित थे।

निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने कारखाना स्थित शॉपो और अन्य कार्य स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारी, कर्मचारी और पर्यवेक्षकों से कुशल कार्य संपादन को लेकर बातचीत की। बातचीत के दौरान उन्होंने कार्य प्रगति को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। उन्होंने गुणवत्ता, हाउस कीपिंग, स्क्रेप के निपटान आदि में तेजी लाने के निर्देश दिए।