theft - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लोडिंग वाहन से 5.70 लाख की चोरी का खुलासा : गिरोह के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद
जयपुर। गलतागेट थाना पुलिस ने लोडिंग वाहन का पीछा कर उसमें रखी नकदी चोरी करने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से चोरी किए गए 4.51 लाख रुपए तथा वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद की है।  पुलिस ने बताया कि 2 जून को वन विहार क्षेत्र में एक लोडिंग वाहन से 5.70 लाख रुपए चोरी होने का मामला दर्ज किया गया था। इस संबंध में गठित टीम ने आसपास और शहरभर के सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा मुखबिर की सूचना के आधार पर 11 जून को तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी जतिन मनमानी, राहुल जाटव और महेंद्र कुमार रैगर ने मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

आरोपियों ने मालपुरा गेट क्षेत्र में एक चालक को दुकानों से नकदी संग्रह कर वाहन में रखते हुए देखा और उसके बाद बाइक से वाहन का पीछा किया। वन विहार क्षेत्र में चालक के वाहन छोड़कर सामान लेने जाने पर आरोपियों ने वाहन में रखे 5.70 लाख रुपए चुरा लिए और फरार हो गए। जांच के दौरान पुलिस ने तीनों आरोपियों को दबोचकर चोरी की रकम में से 4.51 लाख रुपए और वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर ली। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे के आदी हैं।

पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता
जयपुर। जयपुर में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादीशुदा महिला पर प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रचने और लाखों रुपए के गहने चोरी कर फरार होने का आरोप लगा है। पति का आरोप है कि पत्नी शादी के बाद भी प्रेमी के संपर्क में थी और उसके कहने पर पहले हत्या की कोशिश की गई। योजना विफल होने पर वह घर से जेवर लेकर भाग गई। अब पति ने पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। प्रेमी के कहने पर पति को मारने की कोशिश पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि फरवरी-2025 में उसकी शादी 26 वर्षीय युवती से हुई थी।

शादी के बाद उसे पता चला कि पत्नी का पहले से एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। वह देर रात तक प्रेमी से फोन पर बात करती थी और बहाने बनाकर पति से पैसे लेकर ऑनलाइन ट्रांसफर करती थी। पति के अनुसार जब उसने रुपए देना बंद किया तो प्रेमी ने पत्नी पर उसकी हत्या का दबाव बनाना शुरू कर दिया। आरोप है कि 6 जनवरी-2026 की रात पत्नी ने सोते समय चुन्नी से उसके पैर बांध दिए। हाथ बांधने के दौरान उसकी नींद खुल गई तो पत्नी ने मजाक बताकर बात टाल दी। लाखों के गहने लेकर प्रेमी संग फरार पति को शक होने के बाद महिला ने घर में रखे सोने-चांदी के गहने चोरी किए और अगले दिन प्रेमी के साथ फरार हो गई। पीड़ित ने थाने में पत्नी की गुमशुदगी दर्ज करवाई, लेकिन ससुराल पक्ष ने भी कोई मदद नहीं की।

हार्डकोर इनामी मास्टरमाइंड गिरफ्तार, 6 राज्यों में वारदातों से बना था पुलिस के लिए सिरदर्द
जयपुर। विधायकपुरी थाना पुलिस ने पांच हजार रुपए के इनामी हार्डकोर बदमाश विजय लाम्बा (52) ओम विहार, उत्तम नगर, विकासपुरी, नई दिल्ली को गिरफ्तार किया है, जो देश के छह राज्यों में चोरी, लूट और डकैती जैसी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। डीसीपी साउथ जयपुर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी लंबे समय से कई राज्यों की पुलिस को चकमा दे रहा था । आरोपी के खिलाफ दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा में चोरी, लूट, डकैती और हत्या जैसे संगीन अपराधों के 6 दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, आरोपी 28 जनवरी को भागीरथ कॉलोनी में हुई नकबजनी का मास्टरमाइंड है, जिसमें घर में घुसकर लाखों रुपए के गहने और नकदी चोरी की गई थी।

जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही गैंग के तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया था और उनसे करीब 25 लाख रुपए नकद व गहने बरामद किए थे। अब मुख्य सरगना विजय लाम्बा को भी गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 2.50 लाख रुपए नकद बरामद किए गए हैं। इस तरह कुल 27.50 लाख रुपए की रिकवरी हो चुकी है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जेल से छूटने के बाद फिर से सक्रिय हो गया था और अपने साथियों के साथ मिलकर पॉश इलाकों व ज्वेलरी शोरूम की रेकी कर षडयंत्र पूर्वक वारदातों को अंजाम देता था। फिलहाल आरोपी से गहन पूछताछ जारी है और अन्य राज्यों में हुई बड़ी वारदातों के खुलासे की संभावना जताई जा रही है।

नकबजनी का खुलासा, मुख्य आरोपी समेत दो लोग गिरफ्तार
जयपुर। जयपुर दक्षिण के कोटखावदा थाना पुलिस ने नकबजनी के मुख्य आरोपी सहित चोरी का माल खरीदने वाले को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के गहने और उनसे खरीदी गई कार भी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 18 अप्रैल को परिवादी बृजनारायण मीणा (60) निवासी रामनगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके बेटे और बहू के घर से बाहर रहने के दौरान बेडरूम बॉक्स में रखे सोने-चांदी के गहने चोरी हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण के निर्देशन में टीम गठित की गई।

तकनीकी सहायता और मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी लोकेश मीणा (21) निवासी दौसा हाल जगदीश विहार, जयपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी के गहने बेचने की बात कबूल की, जिसके आधार पर पुलिस ने चोरी का माल खरीदने वाले रजत सोनी (27) निवासी जगदीश विहार, जयपुर को भी गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से गलाकर तैयार किए गए गहने बरामद किए गए।

चारधाम यात्रा में फर्जी ट्रैवल एजेंटों का जाल! केदारनाथ जा रहे श्रद्धालु बने ठगी का शिकार, फर्जी एजेंट पर किराया और नकदी हड़पने का आरोप
ऋषिकेश। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के प्रवेश द्वार ऋषिकेश में तीर्थ यात्रियों के साथ ठगी और अवैध वसूली के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रविवार को सामने आए एक नए मामले ने यात्रा व्यवस्थाओं और प्रशासनिक निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। केदारनाथ जा रहे छह श्रद्धालुओं को एक कथित ट्रैवल एजेंट ने अपना शिकार बनाया और उनसे प्रति यात्री 1000 रुपये किराया वसूल लिया। बताया जा रहा है कि आरोपित युवक ने यात्रियों को एक मैक्स वाहन में बैठाया। इसी दौरान असली चालक कुछ दूरी पर अपना सामान लेने गया था। चालक का आरोप है कि उसकी गैरमौजूदगी में युवक जबरन ड्राइविंग सीट पर बैठ गया और खुद को वाहन चालक या उससे जुड़ा व्यक्ति बताकर यात्रियों का भरोसा जीत लिया। श्रद्धालु भी उसे अधिकृत चालक समझ बैठे और उसके झांसे में आ गए।

मामला यहीं नहीं रुका। मैक्स चालक ने आरोप लगाया कि कथित एजेंट ने वाहन में रखे पैसों के रैक से करीब 8 हजार रुपये भी निकाल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय व्यापार संघ और परिवहन संगठनों के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपित युवक की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद चालक और व्यापारियों ने युवक को पकड़ लिया। परिवहन संगठनों ने इस घटना को ऋषिकेश में फैल रहे “फर्जी ट्रैवल एजेंट गिरोह” का हिस्सा बताते हुए नाराजगी जताई। उनका कहना है कि लगभग हर दूसरे दिन डग्गामार वाहन और फर्जी एजेंट तीर्थ यात्रियों को ठग रहे हैं, लेकिन पुलिस और परिवहन विभाग इन पर प्रभावी अंकुश लगाने में विफल साबित हो रहे हैं।

व्यापारियों और परिवहन संगठनों ने चेतावनी दी कि यदि ऐसे मामलों पर जल्द सख्ती नहीं हुई तो इसका सीधा असर देवभूमि उत्तराखंड की छवि और चारधाम यात्रा की विश्वसनीयता पर पड़ेगा। इस मामले में एआरटीओ प्रवर्तन रश्मि पंत ने बताया कि आरोपित युवक ट्रैवल एजेंट का वैध लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर पाया है। पूछताछ में उसने किसी ट्रैवल एजेंसी के लिए काम करने की बात कही है। संबंधित एजेंसी संचालक से भी पूछताछ की जाएगी और यदि एजेंसी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

जयपुर में बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार; 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद
जयपुर। कालवाड़ थाना पुलिस ने चोरी की 10 मोटरसाइकिलें बरामद कर दो आरोपियों राहुल मीणा निवासी आलाकाबास ढूंढरी हिंगोनिया  जोबनेर और सुरेश कुमार भौचल्या निवासी इटावा रेनवाल को गिरफ्तार किया है। राहुल मीणा के खिलाफ  वाहन चोरी के कई मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस उपायुक्त प्रशांत किरण ने बताया कि 12 मई 2026 को रामजीपुरा कलां निवासी संजय कुमार माछलपुरिया ने कालवाड़ थाने में बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, मुखबिर तंत्र सक्रिय किया और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों तक पहुंची।

14 मई को पुलिस ने आरोपी राहुल मीणा और चोरी की बाइक खरीदने वाले सुरेश कुमार भौचल्या को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग थाना क्षेत्रों से चोरी की 10 बाइकें बरामद की। आरोपियों ने कालवाड़ क्षेत्र से 1, करधनी क्षेत्र से 4, झोटवाड़ा क्षेत्र से 4 और करणी विहार क्षेत्र से 1 बाइक चोरी की वारदात कबूल की।

नाहरगढ़ थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, CCTV फुटेज से चोर तक पहुंची टीम
जयपुर। नाहरगढ़ थाना पुलिस शनिवार को नकबजनी की वारदात के मात्र 24 घंटे में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नकदी बरामद की। पुलिस उपायुक्त उत्तर करण शर्मा ने बताया कि 14 मई 2026 को मोहन नगर नाहरगढ़ रोड निवासी परिवादी ने रिपोर्ट दी कि उसके पिता जयसिंहपुरा खोर गए थे। इसी दौरान शाम करीब 3.45 से 4 बजे के बीच किसी अज्ञात व्यक्तिने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया और उसमें रखे करीब 70 हजार रुपए चोरी कर ले गया। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले और आरोपी इब्राहिम (22) निवासी पेंटर कॉलोनी नाहरी का नाका शास्त्रीनगर को गिरफ्तार कर लिया।

केशोपुरा में ठाकुर जी के मंदिर से चोरी, बदमाश तीन मूर्तियां और नकदी ले गए
जयपुर। भांकरोटा थाना क्षेत्र के केशोपुरा में स्थित प्राचीन ठाकुर जी के मंदिर में देर रात चोरी की वारदात हो गई। अज्ञात बदमाश मंदिर से अष्टधातु की तीन मूर्तियां, दान पात्र का पैसा और अलमारी से नकदी निकालकर ले गए। घटना का खुलासा मंगलवार तड़के उस समय हुआ, जब मंदिर के पुजारी सुबह करीब साढ़े चार बजे पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। पुजारी ने देखा कि मंदिर का ताला टूटा हुआ पड़ा है, जिसके बाद स्थानीय लोगों को जानकारी दी गई और पुलिस को सूचित किया गया।

सीसीटीवी में कैद हुए चोर :

मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज पुलिस ने खंगाली, जिसमें चोरों की पूरी गतिविधियां दर्ज हुई हैं। फुटेज के अनुसार चोर वारदात को अंजाम देने से पहले करीब तीन घंटे तक मंदिर में रुके रहे। इस दौरान वे आराम से बैठे और दूध पीते भी नजर आए। इसके बाद मंदिर की अलमारी तोड़कर नकदी और मूर्तियां चोरी कीं।

तीन मूर्तियां छोड़ गए आरोपी :

चोर मंदिर से कुल छह अष्टधातु की मूर्तियां ले गए थे। लेकिन उनमें से तीन मूर्तियां चोरी के बाद मंदिर परिसर में ही छोड़ दी गईं, जिन्हें बाद में पुलिस ने बरामद कर लिया। बाकी तीन मूर्तियां और नकदी लेकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पुलिस और पार्षद मौके पर :

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। स्थानीय पार्षद गणेश जाट भी मंदिर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मंदिर कई साल पुराना है और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की यहां आस्था जुड़ी हुई है। ऐसे में इस प्रकार की चोरी की वारदात ने क्षेत्रवासियों में आक्रोश और चिंता दोनों बढ़ा दी है।

पुलिस की कार्रवाई :

भांकरोटा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार कर चोरी गई मूर्तियों और नकदी को बरामद कर लिया जाएगा।

यह घटना मंदिरों और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े कर रही है, क्योंकि चोर बड़ी ही सहजता से कई घंटों तक मंदिर में रुके और आराम से चोरी को अंजाम देकर निकल गए।

कर्नाटक में वोट चोरी का मिला सबूत : अब लोकसभा और हरियाणा चुनाव में हुई चोरी का भी करेंगे खुलासा, राहुल गांधी ने कहा- भाजपा और चुनाव आयोग लोकतंत्र को करना चाहते हैं खत्म
रीगा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि कर्नाटक में वोट चोरी का सबूत मिला है, जिसकी वजह से उनका गठबंधन बिहार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) तथा चुनाव आयोग की मिलीभगत का पर्दाफाश करने में सफल रहा और शीघ्र ही पूरे प्रमाण के साथ 2024 के लोकसभा और हरियाणा विधानसभा में हुई वोट चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा। गांधी ने सीतामढ़ी जिले के रीगा ब्लॉक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में भाजपा की जनता की चुनी हुई सरकार नहीं है और इसका गठन वोट चोरी से हुआ है।

कर्नाटक और महाराष्ट्र में वोट चोरी के खुलासे के बाद बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने अपने गठबंधन के साथियों के साथ वोटर अधिकार यात्रा निकाली है, ताकि प्रदेश में मतदाताओं के अधिकारों की सुरक्षा की जा सके। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही उनकी पार्टी 2024 के लोकसभा और हरियाणा विधानसभा चुनाव में हुई वोट चोरी का प्रमाण के साथ खुलासा करेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि जिन 65 लाख लोगों के नाम बिहार की मतदाता सूची से काट दिए गये, उनमें कोई अमीर व्यक्ति नही है और सभी प्रभावित नाम गरीब, वंचित और शोषित लोगो के हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा और चुनाव आयोग देश मे लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि अमीरों के पास बहुत कुछ होता है, लेकिन गरीबो के पास अपनी अस्मिता और हक को बचाने के लिए एक ही साधन है और वह है उनका मताधिकार जिसकी बदौलत मजबूत सरकारे भी गिरा दी जाती हैं। गांधी ने कहा कि बिहार के लोगों में अन्य राज्यो के मुकाबले राजनीतिक जागरूकता ज्यादा है और उन्हें बेवकूफ बनाना बहुत मुश्किल है। उन्होंने कहा कि बिहार में यात्रा करते हुए बिहारियों की राजनीतिक प्रतिबद्धता का मैं कायल हो गया हूँ और भाजपा जितना भी जोर लगा ले प्रदेश में एक भी वोट चोरी नही होने दिया जाएगा।

असर खबर का - अंडरपास की जालियां चोरी मामले में दर्ज करवाएं एफआईआर
कोटा। सहकारिता मंत्री व जिले के प्रभारी मंत्री गौतम कुमार दक ने कोटा विकास प्राधिकरण के अधिकारियों को निर्देश दिए  कि वे गोबरिया बावड़ी अंडरपास की जालियां चोरी होने के मामले में एफआईआर दर्ज करवाएं। मंत्री दक ने अधिकारियों को ये निर्देश रविवार को कोटा प्रवास के दौरान दिए। कलक्ट्रेट स्थित सभागार में आयोजित विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक में मंत्री दक ने कहा कि गोबरिया बावडी अंडरपास से लोहे की जालियां चोरी होने और उसकी सही ढंग से देखभाल नहीं होने पर  जिम्मेदारों के  खिलाफ एक्शन लिया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि जालियां चोरी होने के मामलों में संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज कराई जाए। जिससे सरकारी सम्पत्ति को नुकसान करने वालों को सबक मिले।

नवज्योति ने किया था मामला प्रकाशित
गौरतलब है कि गोबरिया बावडी अंडरपास से नालियों की जालियां चोरी होने का मामला दैनिक नव’योति ने प्रकाशित किया था।  समाचार पत्र में 23 जुलाई को पेज 3 पर प्रकाशित समाचार‘ 25 करोड़ के  गोबरिया बावड़ी अंडरपास की हुई दुर्दशा’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। जिसमें अंडरपास की नालियों की महंगी जालियां चोरी होने की जानकारी दी थी। उस समाचार पत्र में जालियां चोरी होने से  फुटपाथ के पत्थर उखड़ने व हादसों का खतरा होने के बारे में प्रशासन को अवगत कराया गया था।

शहर में सरकारी सम्पत्तियों को पहुंचाया जा रहा नुकसान
शहर में केवल गोबरिया बावड़ी अंडरपास ही नहीं अन्य सरकारी सम्पत्तियां हैं जिन्हें स्मैकची व नशेड़ी और चोर व असामाजिक तत्व नुकसान पहुंचा रहे हैं। फिर चाहे वह एरोड्राम सर्किल का टावर आॅफ लिबर्टी की बिजली केबल व पैनल बॉक्स हो या डेकोरेटिव लाइटें। केडीए के महंगे डस्टबीन हो या नगर निगम के प्लास्टिक डस्टबीन। लोहे की रैलिंग हो या अन्य कीमती सामान चोरी होने का मामला। हालांकि चोरी के अधिकतर मामले शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद भी हो रहे है। मंत्री गौतम दक ने किसी भी सरकारी सम्पति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए जिससे ऐसा करने वालों को सबक मिल सके।

इलेक्ट्रोनिक्स की दुकान में चोरी का मामला, दुकान के शटर तोड़कर लाखों रुपए का सामान चुरा ले गए अज्ञात चोर
जमवारामगढ़। जयपुर-जमवारामगढ़ फोरलेन सड़क मार्ग पर स्थित नाई की थड़ी बस स्टेण्ड से अज्ञात चोर मंगलवार रात को एक दुकान के शटर तोड़कर लाखों रुपए का इलेक्ट्रोनिक्स सामान चुरा ले गए। जिनकी कीमत चार से पांच लाख रुपए के बीच बताई जा रही है।

दुकानदार बृज मोहन शर्मा ने बताया कि अज्ञात चोरों ने दुकान के शटर को लॉक के नीचे तोड़कर अंदर घुसे व लाखों का सामान चुरा ले गए। जब वह बुधवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो इसकी जानकारी मिली। जयसिंहपुराखोर थाना पुलिस ने मौके पर घटना का मौका मुआयना किया।

अब तक की सबसे बड़ी चोरी, 16 अरब लोगों के पासवर्ड चोरी
नई दिल्ली। साइबर सिक्योरिटी को लेकर एक रिपोर्ट आई है, जिसमें लोगों के पासवर्ड चोरी को लेकर एक बार फिर सवाल हो रहे है। क्या गूगल और एप्पल जैसी कपंनियों के अकाउंट सुरक्षित है या नहीं। रिपोर्ट के अनुसार करीब 16 अरब पासवर्ड और लॉग-इन क्रेडेंशियल चुराए गए है। यह अब तक की सबसे बड़ी चोरी है।

साइबर सिक्योरिटी रिसचर्स ने पाया है कि 16 अरब से अधिक क्रेडेंशियल डार्क वेब पर ऑनलाइन सेल के लिए उपलब्ध है। अगर इसका समाधान नहीं किया गया, तो लोगों को फिशिंग अटैक, आईडी थेफ्ट सहित अकाउंट का कंट्रोल खोना पड़ सकता है। फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार शुरुआत की जांच में शामिल शोधकर्ताओं के अनुसार पासवर्ड लीक के लिए कई इन्फोस्टेलर मैलवेयर जिम्मेदार है।