hotel - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस जांच शुरू
अजमेर। शादी का झांसा देकर एक युवती से नजदीकी बढ़ाकर उसके साथ होटल में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार पौड़िता सिविल लाइन थाना क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती है। उसका आरोप है कि ट्राम्बे स्टेशन के निकट रहने वाला मनीष उर्फ मोन्टी ने उससे पहले दोस्ती की फिर कुछ समय बाद उसे शादी करने का प्रस्ताव दे दिया। वह उसके झांसे में आ गई और उस पर विश्वास करने लगी। जिसका फायदा उठाकर आरोपित उसे 2 मार्च को बहला फुसलाकर धोखे से नाला बाजार स्थित एक होटल में ले गया। जहां आरोपित ने दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो आरोपित ने उससे मारपीट भी कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। थानाप्रभारी अनिल देव मामले में जांच कर रहे हैं।

तुर्की में एक होटल में आग लगने के कारण इमारत से कूदे लोग, 10 लोगों की मौत
अंकारा। तुर्की के पश्चिमोत्तर प्रांत बोलू में एक होटल में भीषण आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य घायल हो गए। गृह मंत्री अली येरलिकाया ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। प्रांतीय गवर्नर अब्दुलअजीज आयडिन ने बताया कि कार्तल्काया स्की रिसॉर्ट के एक होटल में स्थानीय समयानुसार मंगलवार तड़के करीब 03:30 बजे भीषण आग लग गई। इस दौरान इमारत से कूदने के कारण दो लोगों की मौत हो गई। आग बुझाने का काम जारी है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सेमेस्टर की छुट्टी होने के कारण इलाके के होटलों में भारी भीड़ थी।

एनटीवी प्रसारक के अनुसार कोरोग्लू पर्वत की चोटी पर स्थित होटल भीषण आग की चपेट में आ गया। फिलहाल आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सूचना मिलने पर शहर और आसपास के इलाकों तथा जिलों से अग्निशमन दल, खोज एवं बचाव इकाइयां और चिकित्सा दल मौके पर पहुंचे।

हाइवे पर होटल चलाना पड़ रहा भारी : हफ्ता वसूली करने वाले कर रहे परेशान
जोधपुर। शहर के लोगों को हाइवे पर होटलों का संचालन करना भारी पड़ रहा है। असामाजिक तत्वों द्वारा होटल रेस्टारेंट चलाने के नाम पर हफ्ता मांगा रहा है। अन्यथा होटलें या रेस्टोरेंट नहीं चलाने की धमकी दी जाती है। मथानिया बाइपास रोड पर आई एक होटल संचालक और उसके पुत्र से मारपीट कर बदमाशों ने मोबाइल और रूपए लूट लिए। बदमाशों ने होटल चलाने के लिए हफ्ता मांगा है। पीडित ने नामजद व्यक्ति सहित अन्य के खिलाफ अब मथानिया थाने में रिपोर्ट दी है।

मथानिया पुलिस ने बताया कि मामले में रामकुटिया मथानिया निवासी कुंभाराम पुत्र भंवरलाल माली की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि वह मथानिया बाइपास रोड पर अपनी एक होटल शुभम रेस्टोरेंट के नाम से चला रहा है। जहां पर 13 मई की रात को एक बाइक और स्वीफ्ट कार में पांच सात लोग आए। एक ने खुद को नरपत मणाई का होना बताकर होटल चलाने के लिए हफ्ता मांगा। वक्त घटना उसका पुत्र रामकिशोर वहां बैठा था। हफ्ता देने से इंकार करने पर उन लोगों ने मारपीट की। उसके पुत्र के चीखने की आवाज पर कुंभाराम दौड़ कर आया तो उसके साथ भी बदमाशों ने मारपीट की। लाठी डंडों से पीटा गया और कहा कि होटल चलानी है तो हफ्ता देना पड़ेगा। बदमाश उसके पुत्र का मोबाइल और गल्ले से 5-7 हजार रूपए लूट कर ले गए। जाते समय बदमाश अपनी बाइक को वहीं पर छोड़ गए। पुलिस अब गाड़ी नंबर से बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

युवती से होटल में दुष्कर्म कर फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर डाले
जोधपुर। शहर के सरदारपुरा पुलिस थाना क्षेत्र में एक युवती से होटल में दुष्कर्म किए जाने के साथ उसे ब्लैकमेल किया गया। आरोपी की बात नहीं मानने पर पीड़िता संग खींचे गए फोटो एवं वीडियो को इंस्टाग्राम पर डाल दिए गए। पीडिता ने अब सरदारपुरा थाने में नामजद युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। जिसमें अग्रिम अनुसंधान किए जाने के साथ पीडि़ता का मेडिकल करवाया गया है।

पुलिस ने बताया कि एक युवती की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि भागीरथ नाम के शख्स से पहचान हुई थी। वह उसे गत साल 12वीं रोड स्थित एक होटल पर लेकर गया। जहां होटल में दुष्कर्म के साथ उसके फोटो खींचने के साथ वीडियो बना डाला। फिर इनके बल पर ब्लैकमेल करने लगा। उसकी बात नहीं मानने पर आरोपी ने फोटो वीडियो का इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। सरदारपुरा पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ की है। पीडिता का मेडिकल करवाया गया है।

सोमालिया के होटल में धमाका, 4 की मौत
मोगादिशु। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में एक प्रसिद्ध होटल पर आतंकवादी हमले में 4 लोगों की मौत हो गयी, और कई लोग घायल हो गए।
चश्मदीदों ने बताया कि उन्होंने रात राष्ट्रपति भवन के पास स्थित विला रोज होटल से कई धमाकों और गोलीबारी की आवाज सुनीं। उन्होंने बताया कि सुरक्षा बल स्थिति से निपटने के लिए संघर्ष करते रहे। अल कायदा से जुड़े समूह अल-शबाब ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

विला रोज गेस्ट होटल सरकारी अधिकारियों के बीच लोकप्रिय है। हमले के दौरान, इस होटल में मौजूद कई मंत्रियों को बचाया गया। पर्यावरण मंत्री एडम अव हिरसी ने संवाददाताओं को बताया कि वह हमले में बच गए, लेकिन एक मंत्री मोहम्मद अहमद के घायल होने की सूचना है।

अल-शबाब ने हाल ही में अफ्रीकी संघ बलों द्वारा समर्थित सरकारी सैनिकों और स्थानीय लड़ाकुओं द्वारा पहले से समूह द्वारा कब्जा किए गए क्षेत्रों को वापस लेने के बावजूद मध्य और दक्षिणी सोमालिया में हमले करना जारी रखा है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि हमले में कई आंतकवादी शामिल थे। पुलिस अधिकारी मोहम्मद आब्दी ने बीबीसी को बताया कि कुछ अधिकारियों को विला रोज की खिड़कियों के माध्यम से बाहर निकाला गया।

भाजपा विधायकों की बाडाबन्दी शुरू , बाड़ाबंदी में पहुंचे 50 से ज्यादा विधायक, 10 जून तक होटल में ही रहेंगे
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की राज्यसभा चुनाव को लेकर बाड़ाबंदी को पार्टी ने प्रशिक्षण शिविर का नाम दिया है। भाजपा के विधायकों को पार्टी ने दोपहर 2:00 बजे पार्टी कार्यालय बुलाया है। जहां सभी विधायकों की बैठक के बाद उन्हें आगरा रोड स्थित एक होटल में बाड़ा बंदी के लिए ले जाया गया। इसके लिए भाजपा ऑफिस पर 2 बसे भी तैनात की गई थी। जिनमें विधायकों को होटल ले जाया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने बताया कि होटल में विधायकों को राज्यसभा चुनाव के लिए वोटिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्होंने कहा कि कई नए विधायक हैं जिन्हें इसके बारे में बताना अत्यंत जरूरी है। इसलिए यह प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर के दौरान भाजपा विधायकों को मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर सेवा सुशासन और गरीब कल्याण पखवाड़े के तहत चलाए जा रहे कार्यक्रमों के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा भाजपा की रीति नीति के बारे में भी बताया जाएगा। जानकारी के अनुसार बैठक में भारतीय जनता पार्टी के विधायकों से राजस्थान सरकार की विफलताओं को और अन्य मुद्दों को लेकर भी अपडेट किया जाएगा।

बाड़ाबंदी में पहुंचे 50 से ज्यादा विधायक 10 जून तक होटल में ही रहेंगे
भारतीय जनता पार्टी के विधायकों की सोमवार को दोपहर बाड़ाबंदी हो गई है। विधायकों को भाजपा ऑफिस से बसों में भरकर आगरा रोड स्थित एक निजी होटल में ले जाया गया है। सभी विधायक 10 जून को यहीं से सीधे विधानसभा वोट डाले जाएंगे। पहली बस में 37 विधायकों को और दूसरी बस में करीब 15 विधायकों को बाड़ाबंदी स्थल ले जाया गया है। बड़ा बंदी को भाजपा ने प्रशिक्षण शिविर का नाम दिया है । 10 जून तक शिविर में कुल 13 सत्र आयोजित होंगे। पहला सत्र आज शाम 7:00 बजे आयोजित होगा । जिसमें बाढ़ भाजपा के सभी विधायकों सहित बड़े नेता मौजूद रहेंगे।

होटलों में आराम कर रही सरकार, जनता के बुरे हाल- विधायक सिंघवी
छीपाबड़ौद। छबड़ा-छीपाबड़ौद क्षेत्रीय विधायक और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी ने शनिवार को बयान जारी कर कहा कि कांग्रेस पांच सितारा संस्कृति का दल बन चुकी है, जब भी चुनाव आते है तो कांग्रेस पांच सितारा होटलों में बाड़ेबंदी करने में जुट जाती है। अशोक गहलोत सरकार का लगभग कार्यकाल बाड़ेबंदी में ही निकल गया है, कांग्रेस सरकार जनता के दुख-दर्द दूर करने की बजाय उन होटलों में आराम करने की आदी हो गई है। जहां पर कमरे का एक दिन का किराया ही 25 हजार रुपए से अधिक है यानी हर विधायक का कम से कम एक दिन का खर्च 50 हजार रुपए का है, इसमें विधायकों के मनोरंजन के लिए होने वाले कार्यक्रमों का खर्च शामिल नहीं है।

विधायक सिंघवी ने कहा कि एक ओर पूरी सरकार पांच सितारा होटलों में तफ रीह कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर राज्य की कानून-व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है, बिजली और पानी के लिए जनता तरस रही है। ग्रामीण जनता को तो सरकार ने भगवान भरोसे ही छोड़ दिया है जबकि कांग्रेस सरकार को जनता के बीच में रहकर उनकी समस्याओं को दूर करना चाहिए लेकिन जनता ने अब यह उम्मीद छोड़ दी है और वह भाजपा की तरफ  देख रही है। कांग्रेस के विधायकों के जिस प्रकार अखबार में बयान आ रहे है उससे लगता है कि कांग्रेस एकजुट नहीं है ऐसे में कोई विधायक अपना वोट कांग्रेस को देकर खराब नहीं करेगा। भाजपा प्रत्याशी घनश्याम तिवाड़ी और भाजपा समर्थित प्रत्याशी सुभाष चंद्र की जीत पक्की है।

प्रदेश कांग्रेस के कप्तान डोटासरा भी पुहंचे उदयपुर, होटल में बढ़ा विधायकों का कुनबा
उदयपुर। दस जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस एवं उसके समर्थित विधायकों की बाड़ंबदी के चलते प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया सहित 6 विधायक होटल पहुंचे। जानकारी के अनुसार जयपुर हवाई अड्डे से विशेष विमान से रवाना हुए इन विधायकों में डोटासरा एवं कटारिया के अलावा मंत्री राजेन्द्र यादव, विधायक रीटा चौधरी, अमीन एवं रामकेश मीणा शामिल है।

कांग्रेस एवं उसके समर्थित नब्बे से अधिक विधायक पहुंचे उदयपुर
सत्तारुढ़ कांग्रेस द्वारा चुनाव से पहले अपने एवं समर्थित विधायकों को एकजुट रखने के लिए उदयपुर में की जा रही बाड़ेबंदी में विधायकों के आने का सिलसिला लगातार जारी है और अब तक नब्बे से अधिक विधायक पहुंच चुके हैं।

विधायकों की ताज अरावली होटल में मौज

शनिवार दोपहर में भी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, कृषि मंत्री लाल चंद कटारिया, उच्च शिक्षा मंत्री राजेन्द्र यादव, विधायक रीटा चौधरी, अमीन कागजी एवं रामकेश मीणा भी जयपुर से विमान से उदयपुर पहुंचे। इससे पहले लगभग नब्बे विधायक उदयपुर पहुंच चुके थे और इनके पहुंचने के बाद नब्बे से अधिक कांग्रेस एवं उसके समर्थित विधायक उदयपुर पहुंच चुके हैं। इन विधायकों को उदयपुर की ताज अरावली होटल में ठहराया गया हैं। जहां विधायकों की मौज जारी है।

मोदी सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप

उदयपुर पहुंचने पर डोटासरा ने मीडिया से कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों को कांग्रेस समर्थित निर्दलीयो के अलावा बीटीपी आदि क्षेत्रीय पार्टियों का भी समर्थन हैं और पार्टी के तीनों प्रत्याशी चुनाव जीतेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी एवं मोदी सरकार पर लोकतंत्र का गला घोंटने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनका लोकतंत्र में विश्वास नहीं हैं और खरीद फरोख्त उनका मूल एजेण्डा हो गया है।

किसी में कोई नाराजगी नहीं: राजेन्द्र यादव

राजेन्द्र यादव ने कहा कि किसी में कोई नाराजगी नहीं हैं और यह भ्रम है जिसे निकाल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि यह चलती रहती है कोई खास बात नहीं, पार्टी के तीनों उम्मीदवार जीतेंगे। उल्लेखनीय है  कि राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने महासचिव रणदीप सुरजेवाला,  राजस्थान में पार्टी प्रभारी रहे मुकुल वासनिक, कांग्रेस नेता प्रमोद  तिवारी को मैदान में उतारा है जबकि भाजपा ने वरिष्ठ नेता घनश्याम तिवाड़ी  को अपना उम्मीदवार बनाने के साथ निद्र्रलीय प्रत्याशी सांसद सुभाष चंद्रा  को अपना समर्थन दिया है।

चौथी सीट के लिए रोचक मुकाबला

राज्य की दो सौ सीटों वाली विधानसभा में विधायकों की संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस के दो एवं भाजपा के एक प्रत्याशी की जीत पक्की मानी जा रही हैं जबकि चौथी सीट के लिए दोनों ही पार्टियों के पास पर्याप्त बहुमत नहीं होने से मुकाबला रोचक होने की संभावना है। विधानसभा में कांग्रेस के पास 108, भाजपा के 71, निर्दलीय 13, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के तीन, भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) एवं माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के दो-दो एवं  राष्ट्रीय लोकदल का एक विधायक हैं। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि उनके समर्थन में 125 विधायक हैं।

यूक्रेन में संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस के होटल के पास दागा गया रॉकेट
कीव। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख एंटोनियो गुटेरेस की यूक्रेन की राजधानी कीव की यात्रा के दौरान उनके होटल के पास एक रॉकेट दागा गया। गुटेरेस के गुरुवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ एक संवाददाता सम्मेलन आयोजित करने के बमुश्किल एक घंटे बाद यह रॉकेट दागा गया।  गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजार्रिक ने न्यूज संस्थान को बताया कि संयुक्त राष्ट्र प्रमुख और उनकी टीम सुरक्षित हैं। घटना के समय संयुक्त राष्ट्र का प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से उनके कार्यालय में मिल रहा था और उस समय होटल में नहीं था।

गुटेरेस ने कहा, ''मैं आज कीव में हूं। कीव में दो रॉकेट दागे गये हैं, मुझे यह जानकर सदमा लगा कि मैं जिस शहर में हूं, वहां दो रॉकेट दागे गये।'' उन्होंने कहा, '' यह एक नाटकीय युद्ध है, और हमें इस युद्ध को जल्द से जल्द समाप्त करने की आवश्यकता है और हमें इस युद्ध के लिए एक समाधान की आवश्यकता है।''

कीव सियाद में आपदा विभाग ने बताया कि रॉकेट गुरुवार रात 8:13 बजे दागा गया था। उसने बताया कि दुश्मन की गोलाबारी के परिणामस्वरूप 25 मंजिला आवासीय भवन में आग लग गयी, जिससे पहली और दूसरी मंजिल आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गयी। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, पांच लोगों को बचा लिया गया और 10 अन्य घायल हो गये।

घटना की निंदा करते हुए, राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा, ''कीव में हमारी (एजेंसी) (गुटेरेस के साथ) की समाप्ति के तुरंत बाद, पांच रूसी मिसाइलों ने शहर में उड़ान भरी।यह वैश्विक संस्थानों के बारे में रूस के वास्तविक रवैये तथा संयुक्त राष्ट्र और संगठन का प्रतिनिधित्व करने वाली हर चीज को अपमानित करने के रूसी नेतृत्व के प्रयास के बारे में बहुत कुछ कहता है। इसलिए एक उपयुक्त, शक्तिशाली प्रतिक्रिया की आवश्यकता है।''

यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शमिहल ने ट्वीट करके कहा, ''कीव में एंटोनियो गुटेरेस के साथ बैठक के दौरान हमने विस्फोटों की आवाज सुनी। रूस ने राजधानी पर मिसाइल हमला किया। मुझे विश्वास है कि उसके ऐसे उद्दंड व्यवहार का संयुक्त राष्ट्र महासचिव द्वारा उचित मूल्यांकन किया जाएगा। यूक्रेन में युद्ध विश्व सुरक्षा पर हमला है।''

महिला ने थाने जाने के लिए मांगी लिफ्ट, युवक ने होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म
जयपुर। बजाज नगर इलाके में परिजनों से नाराज एक महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाने घर से निकली, रास्ते में उसने बाइक सवार एक युवक से लिफ्ट मांगी। युवक ने उसे थाने छोड़ने के बजाय होटल ले गया और दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी रूप सिंह राठौड़ निवासी राम नगर सोडाला को गिरफ्तार कर लिया, वह निजी कंपनी में मैनेजर है। थाना प्रभारी शीशराम मीणा ने बताया कि बुधवार रात 10:30 बजे 46 वर्षीय अविवाहित महिला परिजनों से झगड़ा कर उनके खिलाफ थाने पर शिकायत दर्ज कराने की कहते हुए घर से निकली थी। टोंक फाटक पुलिया के नीचे उसे आरोपी ने थाने पर छोड़ने की कहकर बिठा लिया। रास्ते में उसने एक ढ़ाबे से दोनों का खाना पैक कराया और जवाहर सर्किल स्थित होटल पहुंच गया। यहां उसने होटल कर्मचारियों को पति-पत्नी बताकर कमरा बुक कराया। कमरे में खाना खाने में बाद महिला बेहोश हो गई, इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद वह अजमेर जाने की कहते हुए होटल से निकल गया।

मुझे किसी ने बंधक बना लिया
थाना प्रभारी मीणा ने बताया कि महिला घर नहीं पहुंची तो रात 12:30 बजे परिजन थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने आए। परिजनों से उसके नंबर पर फोन किया तो वह बंद था। रात 2:30 बजे फिर से फोन किया तो महिला ने कहा कि मुझे किसी ने कमरे में बंधक बना रखा है। मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस महिला तक पहुंची, उसके बाद महिला से पूछताछ की तो उसने पूरी घटना बताई। महिला से मिले आरोपी के मोबाइल नंबर के आधार पर पुलिस ने उसे गुरुवार को बिरला मंदिर से पकड़ लिया। आरोपी ने कबूल किया कि दुष्कर्म के समय उसने महिला को अपना नाम मयंक बताया था। होटल से निकलने के बाद बिरला मंदिर के पास बाइक को पेट्रोल खत्म हो गया था। अगले दिन वह पेट्रोल लेकर कैब से बिरला मंदिर बाइक लेने पहुंचा था।

होटल में युवक की हत्या करने वाले नौ आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार
जयपुर। वैशाली नगर पुलिस ने सोमवार को विवाद के दौरान एक युवक विशाल यादव (22) निवासी सोडाला की हत्या के आरोप में 12 घण्टे में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विशाल फास्ट फूड की स्टॉल लगाता है।  पुलिस उपायुक्त पश्चिम ऋचा तोमर ने बताया कि 14 मार्च को परिवादी हिमांशु सैन निवासी खेजरोली सामोद हाल श्याम नगर ने रिपोर्ट दी कि 13 मार्च, 2022 को हिमांशु सैन व उसके दोस्त मोनू यादव, पुष्पेन्द्र, विशाल, कनक वर्धन व मानवेन्द्र अपनी स्कूटी व बाइक से वैशाली नगर में बाईपास स्थित एक होटल पहुंचे और रिसेप्शन पर होटल स्टाफ  के महेन्द्र व सुरेश मिले। इसके बाद सभी होेटल की तीसरी मंजिल में कमरा संख्या-204 में चले गए। होटल कर्मी सुरेश ने उन्हें कमरा दिखाया था। होटल कर्मी अशोक पानी की बोतल लेकर गया। समय साढ़े 12 बजे के बीच पुष्पेन्द्र व मोनू यादव होटल की गैलेरी में बातचीत कर रहे थे, होटलकर्मी अशोक ने उन्हें टोका तो कहासुनी हो गई। इतने में हिमांशु व उसके अन्य दोस्त भी आ गए।  होटलकमी अशोक ने भी अपने साथी कर्मचारियों सुरेश, महेन्द्र व अन्य को बुला लिया और उन्होंने हिमांशु व उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। ये सभी दोस्त होटल से बाहर आकर अपनी बाइक व स्कूटी से जाने लगे तो महेन्द्र, सुरेश, अशोक व 5-6 अन्य होटल स्टाफ  के लोगों ने फ्राइपेन, डंडे, एल्यूमीनियम रॉड से इन पर वार कर दिया। छह दोस्तों में से विशाल सड़क पर गिर गया तो होटल कर्मचारी महेन्द्र ने फ्राइपेन से उसके सिर में चार-पांच बार वार किया और बीचबचाव करने आए अन्य दोस्तों पर भी डंडों से मारपीट की। गम्भीर घायल हालत में विशाल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इनको किया गिरफ्तार
आरोपी सुरेश दांतारामगढ़(सीकर), प्रहलाद कुमार बलाई थानागाजी(अलवर), लखन मानपुर(दौसा), मुकेश कुमार नांगल राजावतान(दौसा), लालचंद मानपुर(दौसा), महेन्द्र रावतसर(हनुमानगढ़), अनिल पापड़दा नांगल राजावतान(दौसा), अमन शिवपुरी मध्यप्रदेश हाल कर्मचारी होटल शुकुन पैलेस वैशाली नगर और अशोक निवासी मालाखेड़ा अलवर को गिरफ्तार किया है।

जमकर मना नए साल का जश्न सैलानियों से होटलें रहीं फुल
जयपुर। सैलानियों ने नए साल का जश्न होटलों में जमकर मनाया। कोरोना और ओमिक्रॉन के मामले तेजी से बढ़ रहे हो, इसके बावजूद सैलानी न्यू ईयर सेलेब्रेट करने काफी तादाद में पहुंचे हैं। प्रदेश के नामी होटलों ने कमरों के किराये सहित अन्य दामों में बढ़ोतरी की। जयपुर के साथ ही उदयपुर, जोधपुर, माउंटआबू, जैसलमेर, सवाईमाधोपुर, पुष्कर, कुंभलगढ़ पर भी सैलानियों की शानदार उपस्थिति रही। जयपुर में होटल रामबाग पैलेस, आईटीसी राजपूताना, मेरिएट, होटल रामाड़ा, फेयरमाउंट, शिव विलास, गोल्डन रिसोर्ट, चोखी ढाणी, जयमहल पैलेस सहित अन्य छोटे-बड़े होटलों में सैलानियों के साथ ही शहर के लोगों के लिए भी नववर्ष के विशेष कार्यक्रम रखे गए। इनमें रशियन बेले डांसर, कठपुतली-मैजिक शो एवं कालबेलिया नृत्य की प्रस्तुतियां भी रखी गई। उदयपुर के लीला पैलेस, सवाईमाधोपुर के सिक्स सेंस में भी नए साल की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम कर सैलानियों ने नए साल का जश्न मनाया।

होटल महंगे फिर भी सैलानियों के लिए बने विशेष आकर्षण
शहर के बड़े होटलों में पचास हजार से लेकर पांच लाख तक प्रति कमरे की कीमत के बावजूद सैलानियों का राजस्थान में न्यू ईयर सेलेब्रेट करने आना इस बात को साबित करता है कि यहां हेरिटेज, किले, बावंड़ियां एवं आतिथ्य सभी कुछ उनको बेहद लुभाता है। रामबाग पैलेस, राज विलास, जोधपुर का उम्मेद पैलेस ऐसे होटल है, जहां अतिथियों को सोने-चांदी के बर्तनों में विशेष मनुहार के साथ भोजन पेश किया जाता है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन आॅफ राजस्थान के अध्यक्ष कुलदीप सिंह चन्देला का कहना है कि न्यू ईयर सेलेब्रेट करने के लिए रिकॉर्ड संख्या में सैलानी जयपुर एवं प्रदेख के अन्य हिस्सों में पहुंचे हैं। जिन होटलों की डिमाण्ड अधिक है वहां किराया बढ़ाना लाजमी है।  जयपुर में स्मारकों पर सैलानियों की दिनभर खासी भीड़ रही। हवामहल, आमेर का किला, अल्बर्ट हॉल, नाहरगढ़ फोर्ट जैसी जगहों पर सैलानी अपने परिवार के साथ पहुंचे।

राज्यपाल-सीएम ने दी नववर्ष की शुभकामनाएं
जयपुर। राज्यपाल कलराज मिश्र, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने प्रदेशवासियों को नववर्ष 2022 पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। सभी नेताओं ने अपने संदेश में कहा कि नया वर्ष सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उमंग और उल्लास लेकर आए। हम सभी नववर्ष में सकारात्मक सोच के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर देश-प्रदेश और समाज की उन्नति में भागीदार बनें। साथ ही, सामाजिक सद्भाव, समरसता और भाईचारे की भावना को और मजबूत बनाएं।