so far - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जोधपुर उपद्रव: अब तक 141 जने गिरफ्तार 12 मुकदमे दर्ज
जयपुर/जोधपुर। जोधपुर उपद्रव मामले में पुलिस अब तक 141 जनों को गिरफ्तार कर चुकी है और कुल 12 मामले दर्ज किए है। महानिदेशक पुलिस एम एल लाठर ने बताया कि जोधपुर में स्थिति नियंत्रण में है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस हर संभव कदम उठा रही है।

पुलिस ने अब तक कुल 141 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 133 को धारा 151 में एवं 8 को अन्य मुकदमों में गिरफ्तार किया गया है। अब तक पुलिस द्वारा 4 एफआईआर व आमजन द्वारा 8  एफआईआर दर्ज की गई हैं । उपद्रव में 9 पुलिसकर्मी  चोटिल हुए, सभी सुरक्षित हैं। 3 व्यक्ति  अस्पताल में भर्ती हैं और तीनों खतरे से बाहर है । पुलिस मुख्यालय द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर विश्वास न करने और अफवाहों के बारे में  तत्काल स्थानीय पुलिस अधिकारियों को सूचित करने की अपील की गई है ।

डॉ. अर्चना शर्मा आत्महत्या मामला: अब तक पांच गिरफ्तार, फरार एक के लिए टीम ने दिल्ली में डाला डेरा
जयपुर। दौसा के लालसोट कस्बे में प्रसूता की मौत के बाद डॉ. अर्चना शर्मा के आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बलराम बैरवा, बाबूलाल मीणा और रामखिलाड़ी बैरवा को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी बाल्या जोशी को पकड़ने के लिए टीम ने दिल्ली में डेरा डाला है। पुलिस को आशंका है कि यह आरोपी उत्तराखण्ड भी जा सकता है। ऐसे में अब टीम वहां जाएगी। जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता ने बताया कि इस प्रकरण में अभी तक पांच आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। पुलिस ने डॉ. अर्चना शर्मा के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर में धारा 302 लगाई थी। अब जांच करते हुए मामले को धारा 304ए में तब्दील कर दी है। आगे जांच होने के बाद यदि कोई पुख्ता सबूत नहीं मिलते हैं तो एफआर भी लगा दी जाएगी। शुक्रवार को जेएमए अध्यक्ष अनुराग धाकड़ और महासचिव अनुराग शर्मा ने डीजीपी एमएल लाठर से मुलाकात की और अपना पक्ष रखा। डीआईजी क्राइम राहुल प्रकाश ने इन्हें पुलिस कार्रवाई की पूरी जानकारी दी।

आज से निजी अस्पतालों में पूर्ण बंद: सरकारी अस्पतालों में ओपीडी-आईपीडी रहेगी ठप
प्रदेश के मरीजों की पिछले कई दिनों से मुसीबत बनी डॉक्टर्स की हड़ताल शनिवार से सम्पूर्ण बंद के रूप में बदल गई। दौसा में महिला डॉक्टर की आत्महत्या प्रकरण में राजस्थान में शनिवार को निजी और सरकारी अस्पतालों में शटडाउन रहा। निजी अस्पतालों में ओपीडी के साथ ही इमरजेंसी सेवाएं भी बंद है। वहीं सरकारी अस्पतालों में भी शनिवार और रविवार को चिकित्सकों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। इस दौरान सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं सुचारू रहेंगी। प्राइवेट हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम सोसायटी, जयपुर मेडिकल और मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि सरकार की ओर से ठोस कार्रवाई नहीं करने के कारण हमें यह कठोर निर्णय लेना पड़ा है। इसकी शुरुआत हम शनिवार और रविवार दो दिनों से कर रहे हैं। अगर इन दो दिनों में भी ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन जारी रखते हुए सरकारी अस्पतालों में भी इमरजेंसी सेवाएं ठप कर दी जाएगी। उधर हड़ताल के कारण मरीज परेशान होते रहे।

विरोध जारी, मरीज हो रहे परेशान
महिला चिकित्सक आत्महत्या मामले में पिछले चार दिनों से निजी अस्पतालों में ओपीडी आईपीडी सेवाएं बंद हैं वहीं सरकारी अस्पतालों में भी दो घंटे कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। यही हाल शुक्रवार को भी देखने को मिला। निजी अस्पतालों में इलाज के अभाव में मरीज परेशान होते रहे और सरकारी अस्पतालों में इसका असर देखने को मिला। इन दिनों एसएमएस सहित अन्य सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में 10 से 15 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो गई है। हालांकि सरकारी अस्पतालों में भी दो घंटे कार्य बहिष्कार से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अब शनिवार से पूर्ण बंद के कारण मरीजों की परेशानी और बढ़ना तय है।

ऑपरेशन गंगा : चार उड़ानों में अब तक 1,147 भारतीय वतन लौटे
उदयपुर। यूक्रेन में एमबीबीएस कर रही उदयपुर की दो बेटियां रविवार को सकुशल लौट आईँ। दिल्ली से दोपहर ढाई बजे विस्तारा की फ्लाइट से उदयपुर पहुंची भार्गवी वशिष्ट व मोक्षिता उपाध्याय की एयरपोर्ट पर अगवानी खुद जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व एडीएम सिटी अशोक कुमार ने की।

राहत: राजस्थान लौटने लगे यूक्रेन में फंसे विद्यार्थी
अजमेर-नागौर की चार एमबीबीएस छात्राएं और उदयपुर की दो बेटियां लौटी
अपनों से मिली तो झलके खुशी के आंसू
प्रशासन ने किया स्वागत
मदनगंज-किशनगढ़, उदयपुर। यूक्रेन में फंसी अजमेर, नागौर और उदयपुर की छह बेटियां रविवार को अपने घर पहुंच गईं। अजमेर और नागौर की एमबीबीएस छात्राएं रविवार को दिल्ली से स्पाइस जेट के विमान से किशनगढ़ एयरपोर्ट पर उतरीं तो परिजन को देखते ही खुशी के आंसू झलक पड़े। प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ब्यावर निवासी कृतज्ञ्या आचार्य व अजमेर निवासी हर्षिता सिंह अपने परिजन के साथ घर के लिए रवाना हुई तो नागौर मारवा मूंडवा निवासी स्वर्णिमा सिंह व इंदिरा कॉलोनी निवासी स्नेहा सुसन जार्ज को प्रशासनिक अधिकारियों ने टैक्सी के माध्यम से भेजा। छात्राओं से सकुशल लौटने पर एयरपोर्ट पर वंदे मातरम व भारत माता के जयकारे गूंज उठे। चारों छात्राओं ने भारत सरकार के साथ प्रदेश सरकार के प्रति आभार जताया और विश्वास जताया कि यूक्रेन में फंसे शेष विद्यार्थी भी शीघ्र अपने वतन अपने घर को आएं। अपनी बेटियों से मिलकर परिजन भी अपने आप को भाग्यशाली मान रहे थे और अपनी बेटियों को देखकर फूले नहीं समा रहे थे। इसी प्रकार उदयपुर की दो बेटियां रविवार को सकुशल लौट आईं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के प्रयासों से लौटी इन छात्राओं एवं उनके परिजनों ने सरकार की पहल का आभार जताया।

दिल्ली से दोपहर ढाई बजे विस्तारा की फ्लाइट से उदयपुर पहुंची भार्गवी वशिष्ट व मोक्षिता उपाध्याय की एयरपोर्ट पर अगवानी खुद जिला कलक्टर ताराचंद मीणा व एडीएम सिटी अशोक कुमार ने की। यूनिवर्सिटी रोड स्थित आदर्शनगर निवासी भार्गवी वशिष्ट पुत्री चंद्रनारायण वशिष्ट व हिरणमगरी सेक्टर तीन निवासी मोक्षिता उपाध्याय पुत्री नलीन उपाध्याय ने बताया कि उनकी पढ़ाई अच्छी चल रही थी और सब कुछ ठीक था, परंतु अचानक ही माहौल बदल गया। इस बीच, शुक्रवार को भारतीय दूतावास सूचना मिली तो तत्काल निकल गए। लगभग 250-250 बच्चों के दो स्लॉट को रोमानिया होते हुए स्वदेश लाया गया। वहां बहुत भीड़ होने के कारण यूक्रेन-रोमानिया बोर्डर से लगभग 5 किमी पैदल चलना पड़ा।

ऑपरेशन गंगा बन रही सहायक
यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच ऑपरेशन गंगा के तहत तीसरा विमान रोमानिया से शनिवार रात्रि को दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचा। बुडापेस्ट से 240 भारतीय दिल्ली पहुंचे हैं। अब तक ऑपरेशन गंगा के तहत 709 भारतीयों की वतन वापसी हो चुकी है।

गहलोत ने यूक्रेन से लौट रहे व्यक्ति से फोन पर की बात, हालात जाने
यूक्रेन में रूस हमले के बाद रोमानिया के रास्ते वापस आ रहे अजय सिंह से रविवार को मुख्यमंत्री अशोेक गहलोत ने फोन पर बात की। दिल्ली एयरपोर्ट पर गहलोत ने सिंह से मौजूदा हालातों की जानकारी ली। राजस्थानियों को घर तक पहुंचाने और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गहलोत ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी भी दी। गहलोत ने सिंह से हालचाल पूछे और कहा कि अपने दोस्तों को कहे की कोई चिंता ना करे। यह भी पूछा कि वहां से भारतीय लोगों को एक साथ निकाल रहे हैं या एक-एक करके।

अजय सिंह ने कुछ परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस पर गहलोत ने कहा कि आप जो शिकायत कर रहे हैं, उसे कैसे हल कर सकते हैं। इस बारे में भारत सरकार से भी बात करेंगे। गहलोत ने यूक्रेन से लौट रहे सभी भारतीय और राजस्थानियों को शुभकामनाएं भी दीं।

यूक्रेन का दावा : 4300 रूसी सैनिक मारे गए
नई दिल्ली। यूक्रेन हमले के चौथे दिन रोमानिया बुखारेस्ट से 198 भारतीयों को लेकर चौथी फ्लाइट रविवार शाम करीब 6.45 बजे दिल्ली पहुंची। इसके पहले रविवार को ही 490 भारतीय स्टूडेंट्स को रोमानिया और हंगरी के रास्ते भारत लाया गया। हंगरी बुडापेस्ट से भी एक विमान रविवार को आया, जिसमें 240 भारतीय सवार थे। फ्लाइट से उतरते ही भारतीय छात्रों ने ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। एयरपोर्ट पर उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने छात्रों का स्वागत किया।

यूक्रेन का दावा अब तक लड़ाई में लगभग 4300 रूसी सैनिक मारे
यूक्रेन पर रूस का लगातार चौथे दिन भी हमला जारी रहा। यूक्रेन का दावा है कि अब तक लड़ाई में लगभग 4300 रूसी सैनिक मारे गए। वहीं 146 टैंक, 27 विमान और 26 हेलीकॉप्टर तबाह कर दिए गए हैं। वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एटमी हथियारों से लैस यूनिट को हाईअलर्ट पर रहने को कहा है। ब्रिटेन की फोरेन मिनिटर लिज ट्रूस ने एक बड़ा ऐलान किया है ‘हमारी सरकार ब्रिटेन के उन नागरिकों की मदद करेगी, जो रूस के खिलाफ जंग हिस्सा लेना चाहते हैं। अगर रूस ने घुसपैठ बढ़ाई और बंद नहीं की तो उसके नेताओं पर वार क्राइम के तहत केस दायर किए जाएंगे।’

मोदी की उच्च स्तरीय बैठक
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यूक्रेन-रूस हमले को लेकर रविवार देर रात उच्च स्तरीय बैठक की। मोदी ने बातचीत के जरीए मुद्दे का समाधान निकालने की बात को दोहराया और युद्ध रोकने और शांति बहाली के लिए मिलकर काम करने का आह्वान किया। पीएम के सामने यूक्रेन के लड़ाई वाले इलाकों में फंसे भारतीय छात्रों को सुरक्षित निकालने की कोशिश का प्लान भी पेश किया गया। मोदी ने कहा कि सबकी सुरक्षित वापसी महत्वपूर्ण है।

फिर डराता कोरोना : अबतक देश में ओमिक्रॉन के 200 मामले दर्ज : वहीं कोरोना के 5000 से अधिक नए मामले आए सामने
नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस (कोविड-19) के नये स्वरूप ओमिक्रॉन के अभी तक 200 मामले सामने आ चुके हैं। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ मंत्रालय ने मंगलवार को दी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि ओमिक्रॉन के 200 मामलों में से कुल 77 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मंत्रालय द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक दिल्ली और महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबसे अधिक 54-54 मामले सामने आये हैं। वहीं तेलंगाना और कर्नाटक में क्रमश: 20 और 19 मामले दर्ज किए गए हैं। इसके अलावा राजस्थान में ओमिक्रॉन के 18 मामलों, केरल में 15, गुजरात में 14, उत्तर प्रदेश में दो और आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल तथा चंडीगढ़ में एक-एक मामला सामने आया है। इसी बीच में देश में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 34752164 तक पहुंच चुकी हैं। पिछले 24 घंटों में मंगलवार सुबह तक 5326 नये मामले सामने आये और 453 मरीजों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 478007 तक पहुंच गया। वहीं अभी तक 34195060 लोग इस जानलेवा वायरस के संक्रमण से मुक्त हो गये है। वर्तमान में कुल सक्रिय मामलों की संख्या 79097 रह गयी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देश में अभी तक 66.61 करोड़ कोविड परीक्षण हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में टीकाकरण अभियान के तहत 138.35 टीके की डोज लगायी जा चुकी है।

देश में कोरोना के पांच हजार से अधिक नए मामले
देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के पांच हजार से अधिक नए मामले आए हैं और आठ हजार से अधिक लोग स्वस्थ हुए हैं। इस बीच सोमवार को देश में 64 लाख 56 हजार 911 कोविड टीके लगाये गये हैं और इसके साथ ही कुल टीकाकरण संख्या एक अरब 38 करोड़ 34 लाख 78 हजार 181 हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से मंगलवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 5,326 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,47,52,164 हो गई है। इस दौरान 8,043 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ इस महामारी से निजात पाने वालों की संख्या बढ़कर 3,41,95,060 हो गयी है। इस अवधि में सक्रिय मामले 3170 घटकर 79,097 रह गए हैं तथा 453 मरीजों की मौत होने से इस वायरस के संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,78,007 हो गया है।

देश में रिकवरी दर 98.40 फीसदी, सक्रिय मामलों की दर 0.23 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.38 फीसदी हो गई है। वर्तमान में देश में सबसे ज्यादा सक्रिय मामले केरल में हैं। यहां पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 1911 घटकर 29396 रह गए हैं। राज्य में 3722 मरीजों के स्वस्थ होने से कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 5145501 हो गयी है। इसी अवधि में 419 और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 44,922 हो गया है। पिछले 24 घंटों में राज्य में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है। महाराष्ट्र में इस अविधि में सबसे अधिक 25 सक्रिय मामले बढऩे से इनकी कुल संख्या बढ़कर 10772 हो गयी है, जबकि चार और मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,41,353 हो गया है। वहीं 515 और मरीजों के कोरोना मुक्त होने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 66498015 हो गई है।

जयपुर के होटल में अब तक की चोरी की सबसे बड़ी वारदात : क्लार्क्स आमेर होटल में करीब 2 करोड रुपए की चोरी
जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में स्थित होटल क्लार्क्स आमेर में चोर लॉकर से एक दर्जन डायमंड के सेट और 95 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। यहां पर एक परिवार मुंबई से वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए आया हुआ था। चोरी के पीछे होटल कर्मियों की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। चोरी की वारदात की सूचना पर डीसीपी प्रहलाद कृष्ण या समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की पुलिस ने बताया कि मुंबई निवासी राहुल भाटिया ने रिपोर्ट दी है कि उसके परिवार यहां पर वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए आया था। यहां पर एक व्यक्ति खुद को शादी के परिवार का सदस्य बताकर होटल कर्मियों के पास पहुंचा और उसने वहां से लॉकर की चाबी ले ली। यहां से वह व्यक्ति रात को डायमंड की कीमत सेट की 2 करोड़ रुपये कीमत के सामान चोरी कर ले गया। हालांकि पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं होटल कर्मियों की मिलीभगत की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल जवाहर सर्किल थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।  मुंबई के व्यापारी ने होटल में 45 कमरे बुक कराये थे। 1 घंटे तक अज्ञात व्यक्ति होटल में घूमता रहा। अप पुलिस डॉग स्क्वाड के मार्फत जांच करने में जुटी है।