infiltration - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बंगाल में दहाड़े अमित शाह, बोलें-लोग तृणमूल सरकार के कुशासन को खत्म करने का ले चुके हैं संकल्प अब होगा...
कोलकाता। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में जनता तृणमूल कांग्रेस सरकार के 'कुशासन' से त्रस्त है और बदलाव चाहती है, राज्य के आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को दो तिहाई बहुमत से जीत मिलेगी।

राज्य के दौरे पर आये अमित शाह ने कोलकाता में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी के 14 साल के कुशासन से त्रस्त और तंग आकर बदलाव का मन बना चुकी है। उन्होंने कानून व्यवस्था, महिला सुरक्षा, उद्यमों के राज्य से बाहर भागने, वृद्धि दर में गिरावट, प्रति व्यक्ति आय में कमी समेत तमाम मुद्दों पर टीएमसी की ममता सरकार को घेरा।

अमित शाह ने विश्वास जताया कि आगामी अप्रैल में होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव में जनता भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ को बढ़ावा देने वाली तृणमूल कांग्रेस को दरकिनार कर के विकास, विरासत और गरीब कल्याण के लिये एक मजबूत सरकार बनाने का संकल्प ले चुकी है।

अमित शाह ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम बंगाल की जनता को आश्वासन देना चाहते हैं और वादा भी करते हैं कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही यहां की विरासत को पुनर्जीवित करेंगे, विकास की गंगा फिर से तेज गति से बहेगी और गरीब कल्याण को प्राथमिकता दी जाएगी।

इसके आगे अमित शाह ने कहा, ममता राज में बंगाल में पिछले 14 वर्षों से भय और भ्रष्टाचार, बंगाल की पहचान बना हुआ है। उन्होंने कहा, 15 अप्रैल, 2026 के बंगाल में भाजपा की सरकार बनने के साथ ही हम बंग गौरव, बंग संस्कृति और उसके पुनर्जागरण की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल को स्वामी विवेकानंद, बंकिम चंद्र चटर्जी, गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाने का प्रयास करेगी।

अमित शाह ने याद किया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को पश्चिम बंगाल में 17 प्रतिशत वोट और दो सीटें मिली थीं। वहीं, 2016 के विधानसभा चुनाव में हमें 10 प्रतिशत वोट मिले और तीन सीटें मिलीं। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ कर 41 प्रतिशत हो गया और 18 सीटें मिलीं। उन्होंने 2021 के विधानसभा चुनाव का उल्लेख करते हुए कहा, उसमें हमें 38 प्रतिशत वोट और 77 सीटें मिलीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थापना बंगाल में हुई थी, आज वह पार्टी यहां शून्य पर पहुंच गई है और राज्य में 34 वर्षों तक राज करने वाला कम्युनिस्ट गठबंधन को एक भी सीट नहीं मिली है और हमारी पार्टी विपक्ष की भूमिका में है।

अमित शाह ने कहा, 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने 39 प्रतिशत वोट प्राप्त किए और 12 सीटें प्राप्त कीं। उन्होंने दावा किया कि 2026 में हम निश्चित रूप से प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में भाजपा की सरकार बनाने वाले है। अमित शाह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की सीमा से हो रही घुसपैठ सिर्फ बंगाल का नहीं यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है। उन्होंने कहा कि देश की संस्कृति को बचाना है, देश की सुरक्षा को सुनिश्चित करना है, तो बंगाल की सीमाओं को सील करने वाली सरकार लानी पड़ेगी। यह काम सिर्फ भाजपा कर सकती है।

अमित शाह ने कहा कि संसद के सदन में बंकिम चंद्र चटर्जी द्वारा रचित वंदे मातरम् की चर्चा का तृणमूल कांग्रेस ने विरोध किया है, क्योंकि इसकी चर्चा का समर्थन करने से उनको अपने वोट बैंक के नाराज हो जाने का खतरा था। उन्होंने बंगाल की जनता से पूर्ण बहुमत से भाजपा की जिताने की अपील की। उन्होंने देश को सुरक्षित और समृद्ध बनाने के लिये भाजपा को जनता के मजबूत समर्थन की आवश्यकता पर बल दिया।

अमित शाह ने इस अवसर पर नेताजी को याद किया और कहा कि आज 30 दिसंबर का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरव का दिन है। बंगाल की भूमि के सुपुत्र, महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस ने आज ही के दिन 1943 में  पोर्ट ब्लेयर में पहली बार स्वतंत्र भारत का झंडा फहराया था। जो यह हमारी आजादी के संग्राम का महत्वपूर्ण पड़ाव था।

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम : नियंत्रण रेखा के पास घुसपैठियों ने की फायरिंग, सुरक्षा बलों की कार्रवाई में 2 अज्ञात आतंकवादी ढेर
जम्मू। कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर 2 अज्ञात आतंकवादियों को मार गिराया है। सेना ने यह जानकारी दी। सेना ने बताया कि सतर्क सैनिकों ने कल देर रात नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी और घुसपैठियों को चुनौती दी, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। घुसपैठियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई। सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने एक्स पर कहा कि चल रहे अभियान में सुरक्षा बलों ने 2 आतंकवादियों को मार गिराया है।

इससे पहले सेना ने कहा था कि सेक्टर में घुसपैठ की संभावित कोशिश के बारे में विशेष खुफिया जानकारी मिलने के बाद सैनिकों ने एक संयुक्त अभियान शुरू किया था। चिनार कोर ने कहा कि घुसपैठ की कोशिश के संबंध में एजेंसियों से मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी जिससे मुठभेड़ शुरु हो गयी और आतंकवादियों को घेर लिया गया। एक महीने के भीतर कुपवाड़ा जिले में नाकाम की गई घुसपैठ की यह दूसरी कोशिश है।

अपार्टमेंट में नकाबपोश बदमाशों की घुसपैठ : गेट तोड़ने की कोशिश, सीसीटीवी में कैद वारदात
जयपुर। सोडाला थाना इलाके के अलसीसर अपार्टमेंट में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात हुई। चोरी की नीयत से घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने एक फ्लैट का गेट तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पकड़े जाने के डर से भाग निकले। घटना अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

पुलिस ने बताया कि बदमाश देर रात अपार्टमेंट में दाखिल हुए थे। तीनों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था और अपने साथ एक बैग में औजार भी लेकर आए थे। उन्होंने पहले अपार्टमेंट में रेकी की और फिर सुने पड़े एक फ्लैट को निशाना बनाया। करीब 10 मिनट तक बदमाश औजारों से गेट तोड़ने की कोशिश करते रहे। इसी बीच अपार्टमेंट के लोग जाग गए और हलचल का आभास होते ही बदमाश घबरा गए। पकड़े जाने के डर से तीनों बिना चोरी किए वहां से फरार हो गए। सुबह जब लोगों ने फ्लैट का गेट टूटा देखा तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। इसके बाद अपार्टमेंट में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो पूरी वारदात सामने आ गई।

सूचना मिलते ही सोडाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फुटेज जब्त कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

कश्मीर में बीएसएफ ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, हथियार बरामद
जम्मू। कश्मीर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने यहां रणबीर पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तलाशी के दौरान घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। बीएसएफ प्रवक्ता ने कहा कि 21-22 सितंबर की मध्यरात्रि में सतर्क बीएसएफ जवानों ने एक संदिग्ध गतिविधि देखी जिसमें एक घुसपैठिया आर एस पुरा सीमा क्षेत्र में बीएसएफ बाड़ की ओर आता हुआ देखा गया। उन्होंने कहा कि सतर्क जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया।

प्रवक्ता ने कहा कि सुबह होते ही गहन तलाशी ली गई और अब तक जवानों ने दो पिस्तौल, 9 एमएम की 20 राउंड गोलियां, चार मैगजीन, एक एके-47 सीरीज राइफल और दो मैगजीन और 17 राउंड गोलियां बरामद की हैं।

कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश असफल, एक व्यक्ति गिरफ्तार
जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने कश्मीर में आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को असफल कर दिया है। जम्मू क्षेत्र के रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक पाकिस्तान के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि घुसपैठिया भारतीय सीमा में घुस गया और बाड़ की ओर बढऩे लगा, जब सैनिकों ने उसे रुकने के लिए कहा, तो उसने ध्यान नहीं दिया और आक्रामक तरीके से बाड़ की ओर बढ़ता रहा। प्रवक्ता ने कहा कि उस पर गोलियां चलाई गई। इसके बाद सैनिकों ने उसे पकड़ लिया।

कश्मीर में घुसपैठ के दौरान एक आतंकवादी ढ़ेर
जम्मू। कश्मीर के कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ के दौरान सेना की कार्रवाई में एक आतंकवादी ढ़ेर हो गया तथा एक जवान भी शहीद हो गया। आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के करीब घुसपैठियों ने गोलीबारी की। कार्रवाई में सुरक्षा बलों ने भी गोलियां चलायी। मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया। एक सैनिक शहीद हो गया।

कश्मीर में सेना ने घुसपैठ की कोशिश की नाकाम
जम्मू। कश्मीर के कुपवाड़ा में सेना ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए एक आतंकवादी को ढेर कर दिया है। सुरक्षा सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने कहा कि कुपवाड़ा के तंगधार सेक्टर में सेना के सतर्क जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास संदिग्ध गतिविधि देखी।

सेना ने घुसपैठियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सेना का घुसपैठ रोधी अभियान शुरू किया गया, जिसमें मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया।

राजौरी में आतंकवादियों की घुसपैठ नाकाम,सेना ने पाकिस्तानी आतंकवादी को किया ढेर
जम्मू।भारतीय सेना ने एक बार फिर अपना लोहा मनवाया है। दरअसल सेना ने जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के भिम्बर गली सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर आतंकवादियों की घुसपैठ के प्रयास को नाकाम कर दिया है और एक आतंकवादी को मार गिराया है। जम्मू स्थित रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने शुक्रवार को बताया कि गुरूवार देर रात पाकिस्तान की ओर से आतंकवादियों ने भिम्बर गली में नियंत्रण रेखा से भारतीय क्षेत्र में घुसने प्रयास किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के सतर्क जवानों ने घुसपैठ के प्रयास को विफल कर दिया और एक पाकिस्तानी आतंकवादी को मार गिराया है। प्रवक्ता ने बताया कि एक आतंकवादी का शव हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि अभियान अभी जारी है।