looted - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बदमाशों ने हथियार की नोक पर लूटी कार : जीपीएस ट्रैकिंग से 2 घंटे में पकड़ा, युवती गिरफ्तार
जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। एक स्कूल संचालिका के ड्राइवर को हथियार दिखाकर युवती समेत 3 बदमाशों ने कार लूट ली। हैरानी की बात यह रही कि कार में मालकिन का डॉगी भी बैठा हुआ था, जिसे बदमाश अपने साथ ले गए। जैसे ही घटना की सूचना पुलिस को मिली, तुरंत कार्रवाई शुरू हुई।

थानाधिकारी राजेश गौतम ने बताया कि कार चालक दलेन बर्मन सुबह तरह स्कूल संचालिका के डॉगी को घुमाने के लिए कार लेकर निकला था। उन्होंने जैसे ही कार स्टार्ट की बदमाशों ने घेराबंदी कर ली। इसके तुरंत बाद गैंग का दूसरा सदस्य और एक युवती भी कार में सवार हो गए और वाहन लेकर फरार हो गए। जीपीएस लोकेशन से पता चला कि कार दिल्ली रोड की तरफ बढ़ रही है। पुलिस ने तुरंत पीछा शुरू किया, लेकिन बदमाशों ने जीपीएस बंद कर दिया, जिससे लोकेशन ट्रैस करना मुश्किल हो गया।

नाकाबंदी से पकड़े गए
पुलिस ने जीपीएस की अंतिम लोकेशन के आधार पर कार की तलाश जारी रखी और शाहपुरा पुलिस की मदद से इलाके में नाकाबंदी करवाई। करीब दो घंटे की मशक्तत के बाद पुलिस ने कार और एक युवती को पकड़ लिया, जबकि बदमाश भाग गए। गिरफ्तार युवती की पहचान नवसीरत कौर पंजाब के रूप में हुई है। फरार साथियों के नाम लवजीत सिंह और कोमल सिंह कौर हैं। पुलिस ने इनके संभावित ठिकानों पर दबिश देना शुरू कर दिया है।

इंडसइंड बैंक के बाहर 9 लाख रुपए लूटने वाला छैलू गिरफ्तार : आरोपी के खिलाफ दर्ज है कई मामले, साइबर ठगी के ग्रुप में जुड़ा है
जयपुर। बजाज नगर थाना पुलिस ने एसएल मार्ग स्थित इंडसइंड बैंक के बाहर 9.55 लाख रुपए की लूट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से लूटे गए दो लाख रुपए बरामद किए हैं। गिरफ्तार छैलू सिंह लूणी जोधपुर हाल रामेश्वर नगर बासनी भगत की कोठी जोधपुर का रहने वाला है। पुलिस उपायुक्त पूर्व संजीव नैन ने बताया कि 9.55 लाख रुपए की लूट हुई। टीम ने घटना स्थल इंडसइंड बैंक के अन्दर व बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की जांच की। वारदात करवाने वाला मुख्य अभियुक्त छैलू सिंह है, जो अन्तरराज्यीय साइबर ठगी का आरोपी है। इसके खिलाफ गुड़गांव, गाजियाबाद, (अहमदाबाद) गुजरात, जोधपुर में साइबर ठगी के कई मामले दर्ज हैं।

ऐसे आया पकड़ में
पुलिस ने लूट के मामले में चिन्हित छैलू व इसके साथी मोती सिंह, ओम सिंह बना, पूरण सिंह उर्फ  पर्बत सिंह की पहचान कर ली। टीम ने जोधपुर, पोकरण जैसलमेर में लगातार दबिश दी। इसी दौरान ही अन्तरराज्यीय साइबर ठगी के गिरोह का सरगना छैलू अपने अन्य साथियों के साथ जोधपुर सिटी में पुलिस नाकाबंदी तोड़ कर भागने का प्रयास किया, तो पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जब जोधपुर जेल से छैलू को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

ऐसे की थी वारदात
गिरफ्तार छैलू ऑनलाइन यूएसडीटी का काम करता है और रोकड़ में यूएसडीटी हवाला के माध्यम से खरीदता है। टेलीग्राम एप के माध्यम से एक साइबर ठगी के ग्रुप में जुड़ा है, जिसमें यूएसडीटी खरीदने वाले लोग जुड़े है। जो 30-40 हजार रुपए में खाता नम्बर, चैक बुक, सीम कार्ड और एटीएम कार्ड कोरियर के मार्फत इनके दिए पते पर भिजवाते हैं, जिसमें साइबर फ्रॉडस्टर से पैसा डलवाने के बाद चैक के माध्यम से पैसा रोकड़ करवा देते हैं। उसके बाद उन पैसों से वापस हवाला के माध्यम से यूएसडीटी खरीदते हैं। साइबर ठगी के पैसों को यूएसडीटी के माध्यम से बाहर के विदेश चाइना, कंबोडिया, वियतनाम में भेजते हैं। विदेश चाइना, कंबोडिया, वियतनाम में बैठे व्यक्तियों ने एक टेलीग्राम पर ग्रुप बना रखा है, जिसका नाम इंडियन यूएसडीटी है। यूएसडीटी की खरीद फरोख्त ट्रस्ट नामक ऐप के माध्यम से होती है जो एक चाइनीज एप है। इस पर टैक्स नहीं लगता।

भजनलाल शर्मा ने आम आदमी पार्टी पर किए प्रहार : आप पार्टी ने दिल्ली को जमकर लूटा, अब बहकावे में नहीं आएगी जनता
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकास के मामले में दिल्ली के हालात दिए तले अंधेरा जैसे हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने 10 साल के कुशासन में भारी भ्रष्टाचार कर दिल्ली की जनता को ठगने और लूटने का काम किया है। अब दिल्ली की जनता उनके बहकावे में नहीं आएगी और इस बसंत में दिल्ली में विकास का कमल खिलाएगी। सीएम ने दिल्ली दौरे के दौरान रिठाला विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी कुलवंत राणा तथा मोतीनगर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी हरीश खुराना के समर्थन में विभिन्न जनसभाओं को संबोधित किया और आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर प्रहार किए।

ईमानदारी का दिखावा करने वाले भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे
मुख्यमंत्री ने रिठाला विधानसभा क्षेत्र में आयोजित जनसभा में कहा कि ईमानदारी का दिखावा करने वाले आम आदमी पार्टी के लोग सत्ता में आते ही भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए। उन्होंने 28 हजार करोड़ का जल बोर्ड में स्कैम, 4 हजार 500 करोड़ रुपए का डीटीसी बस स्कैम, 500 करोड़ रुपए का बसों के पैनिक बटन का स्कैम कर दिल्ली की जनता की कमाई को लूटा।

कार सवार 4 बदमाशों ने पिस्टल दिखाकर डेयरी कलेक्शन एजेंट को लूटा
जयपुर। बजाज नगर थाना इलाके में दिनदहाड़े कार सवार 4 बदमाशों ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इसके बाद उसे पिस्टल दिखाकर बदमाश गले में लटका बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में 6.5 लाख रुपए रखे थे। वारदात के दौरान युवक टक्कर लगने से गिर गया और काफी दूर तक घिसटता चला गया, जिससे उसके हाथ और पैर में चोट आई हैं। पुलिस ने आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

लूट का शिकार फुरकान अली रामगढ़ मोड़ का रहने वाला है और यहां बजाज नगर स्थित मुरली स्टोर पर डेयरी के लिए कैश कलेक्शन का काम करता है। पुलिस ने बताया कि फुरकान डेयरी के लिए जवाहर नगर बाईपास और झालाना स्थित कांटा रॉयल्टी से कलेक्शन कर बजाज नगर स्थित मुरली स्टोर आ रहा था। तभी बजाज नगर मोड़ से आगे अभिमन्यु मार्ग पर कार सवार चार बदमाशों ने उसे तेजी से टक्कर मार दी। टक्कर से वह रोड पर घिसटता चला गया। बदमाशों ने कार से उतरकर पिस्टल दिखाकर उसके गले में लटका बैग छीन लिया और फरार हो गए।

बिना नम्बर की कार से आए बदमाश
पुलिस ने बताया कि बदमाश एक बिना नम्बरी कार में सवार होकर आए थे। अब पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और बिना नम्बरी कार की तलाश की जा रही है।

शराब कारोबारी के बेटे ने दी सूचना तीन बदमाश पिस्तौल दिखाकर लूट ले गए 75 लाख, ममेरा भाई सूटकेस में भरकर ले गया रुपए
जयपुर। विधायकपुरी थाने से महज 250 मीटर दूर स्थित गोपाल टावर के  एक फ्लैट में शाम पांच बजकर 11 मिनट पर मिली 75 लाख रुपए लूट की सूचना से पुलिस में हड़कम्प मच गया। मौके पर पहुंचे डीसीपी दिगत आनंद ने पूरे शहर में ए श्रेणी की नाकाबंदी कराई और अन्य टीमों के साथ मिलकर मामले की जांच शुरू की। वारदात के शिकार नाबालिग से जानकारी जुटाने पर मामला संदेहास्पद लगा तो पुलिस ने तकनीकी सहायता ली। मात्र तीन घण्टे में ही अजीबो-गरीब तथ्य सामने आए, जिसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी चौंक गए। खुलासा हुआ कि 75 लाख रुपए सूटकेस में भरकर छात्र का ममेरा भाई लेकर गया है। वह सीसीटीवी कैमरे में सूटकेस ले जाता हुआ दिख रहा है। टीम ने ममेरे भाई निर्माण नगर निवासी प्रिंस और पीड़ित छात्र को पकड़कर पूछताछ शुरू कर दी। कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि सूचना देने वाले और उसके ममेरे भाई को आलीशान लाइफ स्टाइल जीने का शौक है, इसके लिए उन्होंने झूठी लूट की कहानी रची। पुलिस ने लूट की बताई रकम बरामद कर ली है। देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई, ऐसे में कोई गिरफ्तारी भी नहीं की गई।

झूठ : पिता को किया फोन, तीन बदमाश लूट ले गए 75 लाख
गोपाल टावर में शराब और प्रॉपर्टी व्यवसायी का एक फ्लैट है। सोमवार शाम करीब पांच बजे फ्लैट में उनका बेटा अकेला ही था। उसने अपने पिता को फोन कर कहा कि पापा तीन बदमाश आए और उन्होंने पिस्तौल दिखाकर डराकर पहले दरवाजा खुलवाया और उसके बाद मेरी कनपटी पर पिस्तौल लगाकर जान से मारने की धमकी देकर मुझे कमरे में ले गए और 75 लाख रुपए सूटकेस में भर लिए। इसके बाद बालकनी से रुपयों से भरा सूटकेस नीचे फेंक दिया और कूदकर फरार हो गए।

सच: सीसीटीवी खंगाले तो ममेरा भाई सूटकेस में भरकर ले जा रहा था रुपए
पुलिस ने जानकारी जुटाई। सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। कैमरे में शाम पांच बजे एक युवक बैग पीठ पर लटकाकर आता दिखाई दिया और 5:11 बजे लिफ्ट के पास ट्रॉली बैग और उसके ऊपर एक बैग रखकर जाता हुआ दिखाई दिया। वहीं पीड़ित लड़के की बातें भी संदेहास्पद लगी। पूछताछ में खुलासा हुआ कि उसका ममेरा भाई प्रिंस रुपए लेकर गया है। एक अन्य टीम ने सीसीटीवी में कैद हुए युवक प्रिंस के निर्माण नगर स्थित घर दबिश दी तो पता चला कि वह सिंधी कैम्प पर है। टीम ने उसे सिंधी कैम्प से पकड़ लिया और उसके घर से पांच लाख रुपए बरामद कर लिए।

बहाना बनाकर घर में घुसा
वारदात मूलत: गंगानगर हाल गोपाल टावर निवासी शराब व्यवसायी के फ्लैट में हुई। यह गोपाल टावर भी उन्होंने ही बनाया है। प्रिंस ने अपने मामा को शाम 4:30 फोन कर कहा कि वह दोस्तों के साथ श्रीनगर घूमने जा रहा है। इसके लिए ट्रॉली सूटकेस की जरूरत है। तब उन्होंने फ्लैट से ट्रॉली सूटकेस लेकर आने के लिए कह दिया। प्रिंस कैब टैक्सी से पांच बजे फ्लैट पर पहुंच गया। लिफ्ट से चौथी मंजिल पर पहुंचा। इसके बाद लिफ्ट से ही सूटकेस लेकर वापस चला गया। पुलिस ने सूटकेस ले जाने वाले युवक की पहचान शराब कारोबारी और उसके बेटे से कराई तो प्रिंस का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने प्रिंस को पकड़ लिया। पुलिस पता कर रही है कि कहीं ममेरा भाई लड़के को ब्लैकमेल कर रुपए तो नहीं ले गया।

डेयरी बूथ मालिक के भतीजे ने कराई थी 9.21 लाख की लूट, 3 गिरफ्तार
जयपुर। खोह-नागोरियान थाना पुलिस ने सोमवार को डेयरी कलेक्शन एजेंट से 9.21 लाख रुपए की लूट करने वाले तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट की राशि बरामद की है।

लूट की वारदात डेयरी बूथ मालिक के भतीजे ने अपने साथियों के साथ मिलकर कराई थी। गिरफ्तार अभिषेक स्वामी उर्फ  भूरया (23) सीतापुरा सवाई माधोपुर, आयुष गुप्ता (22) बामनवास सवाई माधोपुर हाल मीणा पालडी खोह नागोरियान और अफरीदी खान (23) वजीरपुर गंगापुर सिटी का रहने वाला है। इसमें अभिषेक को बापर्दा
गिरफ्तार किया है।

यह था मामला
पुलिस उपायुक्त पूर्व कावेन्द्र सागर ने बताया कि तीन जून 2024 को परिवादी परमानन्द पाण्डे निवासी पाली हरदोई उत्तर प्रदेश हाल विवेक विहार कॉलोनी बजाज नगर ने रिपोर्ट दी कि वह तीन जून को करीब साढ़े बारह बजे मच्छ की पीपली से कैश लेकर सेठी सर्विस पेट्रोल पम्प जा रहा था। गोनेर रोड पावर हाउस के सामने अचानक पीछे से तीन बाइक सवार लड़के आए और मेरी गाड़ी के आगे बाइक लगाकर मेरे साथ मारपीट कर जमीन पर गिराकर घायल कर दिया और 9.21 लाख रुपए से भरा बैग समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए।

ऐसे हुआ खुलासा
सागर ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों को खंगाला और तकनीकी जांच की तो पता चला कि मीणा पालडी में संचालित डेयरी बूथ मालिक का भतीजा लूट में शामिल है। इसके बाद भतीजे आयुष गुप्ता को दस्तयाब कर पूछताछ की तो खुलासा हो गया। इसके बाद बाइक चालक अभिषेक और रैकी करने वाले अफरीदी खान को दस्तयाब कियाा गया। इनके कब्जे से लूट की राशि एक लाख रुपए जब्त कर ली गई। इस मामले में हैड कांस्टेबल अविनाश, रामनिवास, विजय गुर्जर और अमरीश की अहम भूमिका रही।

दो-तीन माह से कर रहे थे रैकी
डीसीपी सागर ने बताया कि मामले में आरोपियों ने गिरोह बनाकर डेयरी कलेक्शन एजेंट का दो-तीन माह तक निरंतर पीछा किया। गिरोह में शामिल डेयरी बूथ मालिक के भतीजे आयुष गुप्ता ने गिरोह के सदस्यों को रविवार के अवकाश के बाद दूसरे दिन करने के लिए कहा क्योंकि अवकाश पर दो दिन का मोटा कलेक्शन इकट्ठा हो जाता है। आरोपियों ने शौक-मौज के लिए लूट की वारदात की।

स्क्रैप व्यापारी की आंखों में मिर्च फेंककर 33 लाख लूटे
जयपुर। विद्याधर नगर थाना इलाके में शाम करीब 5 बजे धनश्री टावर के पास दो बदमाश स्क्रैप व्यापारी की आंखों में मिर्च पाउडर फेंककर 33 लाख रुपए से भरा बैग लूट ले गए। वारदात के करीब पौने दो घंटे बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौके पर पहुंची और आस-पास के इलाके में नाकाबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा। हालांकि पुलिस ने एक संदिग्ध बदमाश को पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस
पुलिस की टीमें घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर लुटेरों की तलाश कर रही है। जांच में सामने आया है कि व्यापारी के द्वारा रुपए लेकर आते समय एक संदिग्ध वहां से गुजर रहा है, जिसकी पहचान की जा रही है।

पॉर्किंग में दिया वारदात को अंजाम
एडीसीपी बजरंग सिंह ने बताया कि मंदिर मोड़ विद्याधर नगर निवासी गर्व खंडेलवाल का वीकेआई में स्क्रैप का गोदाम हैं। शाम को वह दोस्त के साथ कार लेकर धनश्री टावर में दूसरे व्यापारी से रुपए लेने आया था। यहां एक आॅफिस से 33 लाख रुपए लेकर बैग में रख लिए। वापस जाने के लिए वह जैसे ही कार के पास पहुंचा तो टावर की पॉर्किंग में पैदल आए एक बदमाश ने बैग छीनने के लिए झपट्टा मारा तो वह नीचे हो गया। तभी दूसरे ने बदमाश ने आंखों में मिर्च पाउडर फेंक दिया। इसके बाद व्यापारी से बैग लूटकर ले गए।

बिहार में अपराधियों ने यात्रियों से की लूटपाट, एक को गोली मारकर किया घायल
पटना। बिहार में समस्तीपुर रेल थाना क्षेत्र के कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन पर अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक यात्री को गोली मारकर घायल कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि देर रात जननायक एक्सप्रेस ट्रेन दरभंगा से अमृतसर जा रही थी, तभी कर्पूरी ग्राम रेलवे स्टेशन पर हथियार बंद अपराधी लूटपाट करने लगे।

इस दौरान अपराधियों ने यात्री मोहन कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। अपराधियों ने यात्रियों से रुपये लूट लिये। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए रेल पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल एवं स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

पंजाब में कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी के कार्यालय में 7 करोड़ की लूट
लुधियाना। पंजाब के लुधियाना में लुटेरों का एक समूह न्यू राजगुरु नगर के अमन पार्क में कैश मैनेजमेंट सर्विस कंपनी सीएमएस कनेक्टिंग कॉमर्स के कार्यालय से करीब 7 करोड़ रुपये की नकदी लूट कर फरार हो गया। लुधियाना के पुलिस कमिश्नर मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि घटना रात करीब एक बजे हुई, लेकिन पुलिस को इसकी सूचना सुबह सात बजे मिली। कंपनी के कर्मचारियों के अनुसार कम से कम दस लुटेरे थे, जो अपने साथ सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए। उन्होंने कहा कि लुटेरों ने नाइट ड्यूटी स्टाफ को बंदी बना लिया और नकदी लेकर फरार हो गए। उन्होंने कैश वैन को भी चुरा लिया, जिसमें बहुत बड़ी रकम थी।

इसके बाद में पुलिस को लुधियाना-फिरोजपुर रोड पर मुल्लांपुर के पास कैश वैन मिली, लेकिन उसके अंदर पैसे नहीं थे। उन्होंने बताया कि परित्यक्त कैश वैन के अंदर 2 हथियार पाए गए। कम से कम 10 करोड़ रुपये चोरी होने के दावे पर सिद्धू ने कहा कि राशि का पता लगाया जा रहा है। पुलिस आयुक्त ने बताया कि जो सुरक्षा कर्मी दिन की ड्यूटी पर थे, उन्हें ही रात की डयूटी के लिए बढ़ा दिया गया। इसके अतिरिक्त इतनी बढ़ी रकम चैस्ट में रखने की बजाए साधारण तरीके से रखी गई थी। परिसर में कम से कम 15 कैश वैन मौजूद थी, जो विभिन्न बैंकों के एटीएम में कैश उपलव्ध करवाती हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मणिपुर हिंसा के बीच हजारों हथियार लूटे म्यांमार भेजे जाने की आशंका : रिपोर्ट
इंफाल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे के बीच मणिपुर में खुफिया एजेंसियों की चेतावनी से आशंकाएं बढ़ गई हैं। हिंसाग्रस्त मणिपुर में हजारों हथियारों लूट लिए गए हैं। खुफिया एजेंसियों और प्रशासन को डर है कि ये हथियार सीमा पार म्यांमार में आतंकी समूहों को थमाए जा सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खुफिया एजेंसियों और प्रशासन को आशंका है कि कम से कम 4000 हथियारों को लूट लिया गया है। जबकि कारतूसों की संख्या अभी तक गिनी नहीं गई है। रिपोर्ट के अनुसार, गोदाम, विभिन्न बल और रिजर्व बटालियनों के शस्त्रागार से हथियार लूटे गए हैं। इनकी कुल संख्या का वास्तविक अनुमान कुछ हफ्तों के बाद पूरा किया जाएगा। एक अंग्रेजी न्यूज वेबसाइट के अनुसार, लूटे गए हथियारों में एके सीरीज की अत्याधुनिक बंदूकें, एम 16 राइफल, सबमशीन गन, कार्बाइन और लेटेस्ट पिस्टल शामिल हैं।

सेना को निशाना बनाने की साजिश
एक शीर्ष अधिकारी के हवाले से मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि ऐसी आशंका है कि लूटे गए हथियार म्यांमार में उग्रवादी समूहों के हाथ पहुंचाए गए हैं। यह बेहद डरावना है। किसी भी समुदाय के लिए 4000 हथियार छिपाना या रखना संभव नहीं है। इनपुट्स मिले हैं कि म्यांमार के आतंकी संगठनों को उनमें से कुछ हथियार मिल गए हैं जिनका इस्तेमाल वे राज्य में कानून- व्यवस्था बिगाड़ने और सेना को निशाना बनाने के लिए किया जा सकता है। एजेंसियों के संज्ञान में यह आया है कि राज्य में हिंसा भड़काने वाले कुछ समूह म्यांमार के आतंकी समूहों के संपर्क में हैं और उनके कुछ सदस्यों को हिंसा भड़कने के बाद हथियार भेजे हैं।

सेना ने जब्त किए हथियार
सोमवार को सेना ने एक बयान में कहा था कि चेकिंग अभियान के दौरान सैनिकों को मैगजीन के साथ एक इंसास राइफल, 5.56 एमएम गोला बारूद के 60 राउंड, एक चीनी हथगोला और एक डेटोनेटर बरामद किया है। सेना के अनुसार, इससे एक बड़ा हादसा टल गया है। मंगलवार को गृहमंत्री के दौरे से पहले अलग-अलग हिस्सों से करीब 25 उग्रवादियों को हथियारों के साथ अरेस्ट किया गया है।

अमित शाह ने कड़ाई से निपटने के दिए निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता मणिपुर में शांति और समृद्धि है और उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि से कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया है। अमित शाह ने इंफाल में पुलिस, सीएपीएफ, सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के बाद यह बात कही।  उन्होंने ट्वीट किया कि इंफाल में मणिपुर पुलिस, सीएपीएफ और भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में मणिपुर में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। मणिपुर की शांति और समृद्धि हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है, उन्हें शांति भंग करने वाली किसी भी गतिविधि से कड़ाई से निपटने का निर्देश दिया। गृह मंत्री जातीय हिंसा प्रभावित राज्य में शांति बहाल करने के प्रयासों के तहत वर्तमान में मणिपुर का दौरा कर रहे हैं।

मुनीम से मारपीट कर लूटी 3 लाख की राशि
इटावा। इटावा थाना क्षेत्र के स्टेट हाइवे 70 पर इटावा - खातौली के बीच केशवपुरा गांव के यहां बाइक सवार 3 अज्ञात लुटरों ने किराना व्यापारी के मुनीम पर हमला कर मारपीट कर लगभग 3 लाख रुपयों से भरा बैग छीन कर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद इटावा डीएसपी राजेश मलिक व एसएचओ धनराज मीना मौके पर पहुँचे और नाकाबंदी कर लुटरे की तलाश शुरू कर दी। मुनीम कृष्णमुरारी नागर पुत्र विजयशंकर निवासी गेता ने बताया कि वह पारेता ट्रेडिंग कम्पनी इटावा में मुनीम का कार्य करता है तथा हर गुरुवार व्यापारियों से खातोली क्षेत्र में कलेक्शन लेकर आता है और वह खातोली से कलेक्शन की उगाही कर शाम को करीब बाइक से रवाना हुआ था। केशवपुरा गांव के आगे अज्ञात बाइक सवार ने लकड़ी से मेरे ऊपर हमला कर दिया और बाइक की चाबी निकाल कर रुपयों से भरा बैग छीनकर ले गए। इसकी सूचना मैंने मालिक को दी।

जिसके बाद इटावा पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू कर दी। वही घायल मुनीम को इटावा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी।  इटावा एसएचओ धनराज मीना ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद इटावा डीएसपी राजेश मलिक व वह मौके पर पहुँचे और मुनीम से जानकारी के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके लिए अलग अलग टीमें गठित की है जो तलाश कर रही है, वही मध्यप्रदेश सीमा से जुड़े थानो व बूंदी व सवाईमाधोपुर जिलों की सीमा के साथ अयाना व बूढ़ादीत थाना क्षेत्रों में नाकाबंदी कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज की भी खंगाले जा रहे है।

बामनवास से लूटी बोलेरो को बीडौली में छोड़ भागे बदमाश
रामगढ़ पचवारा। बामनवास क्षेत्र से लूटी गई बोलेरो कार को बदमाश क्षेत्र के बीडोली गांव में छोड़ कर भाग छूटे। जानकारी के अनुसार  बामनवास तहसील के टोडा टूंडिला गांव से कुछ बदमाशों ने  डिग्गी कल्याण जी के जाने की बात कह एक बोलेरों किराए पर ली थी, जिसके बाद बदमाश चालक के साथ मारपीट कर उसका फोन और गाड़ी लेकर फरार हो गए।

सूचना के बाद बामनवास थाना पुलिस ने चारों तरफ नाकेबंदी करवा दी। बगडी टोल  पर टोल कटने पर मालिक को गाडी इस क्षेत्र में होने की जानकारी मिली, जिसकी सूचना पुलिस को दी,  रामगढ पचवारा पुलिस ने थाने के सामने सहित बस स्टेंड पर नाकाबंदी की। जिसके चलते बदमाश वापस लौटकर बीडौली गांव की तरफ चले गए एवं पुलिस पीछे लगी देख बदमाश बोलेरो कार को बीडोली गांव में महावर ढाणी रास्ता बंद होने पर  छोड़ कर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर भाग छूटे।

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि बदमाशों के पास हथियार थे, बदमाशों ने उन्हें पुलिस को कुछ भी नही बताने के लिए धमकाया। पुलिस द्वारा पीछा करने पर कुछ बदमाशों को भी पकड़े जाने की सूचना है। थानाधिकारी अजयसिंह मीना ने बताया कि मामला बामनवास थाने का है, बोलेरो को भी बामनवास पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।