km - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मारपीट में युवक की मौत के बाद बस्ती में आगजनी
कुशलगढ़। नगर से 12 किलोमीटर दूर के टिमेडा बड़ा में दो समूह में समझौता वार्ता के दौरान मारपीट में एक युवक की मृत्यु पर वाल्मीकि बस्ती के आधा दर्जन घरों में तोड़फोड़ एवं आगजनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया गया कि नई आबादी वाल्मीकि बस्ती एवं ग्रामीण बस्ती के लोगों के बीच किसी विवाद के मामले में समझौता वार्ता चल रही थी। इस दौरान सोहन वाल्मीकि ने दलसिंह मालजी राणा के जननांग पर लात मार दी। उसे गंभीर स्थिति में उपचार के लिए कुशलगढ़ लाया जा रहा था, लेकिन उसका रास्ते में ही दम टूट गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने वाल्मीकि समाज के आधा दर्जन से अधिक घरों में आग लगा दी जिससे इनमें रहने वाले घर छोड़कर अन्यत्र भाग गए। इधर, मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक बलवीर मीणा, सीआई महिपालसिंह सिसोदिया मय जाप्ता घटनास्थल पहुंचे। आग को काबू करने के लिए नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मंगवाई गई।

एनसीआर का नए सिरे से पुनर्गठन, राजस्थान का 7000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र बाहर
जयपुर। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) का नए सिरे से पुनर्गठन लगभग फाइनल हो गया है, मार्च में इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। नए मापदण्डों के आधार पर पुनर्गठन से राजस्थान का करीब 7000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र एनसीआर से बाहर हो गया है, अब केवल करीब 6000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र ही एनसीआर में रह सकेगा।

आरपी-2041 को मार्च 2022 तक अंतिम रूप दिया जाएगा
दरअसल, दिल्ली के केन्द्र बिन्दु से 100 किलोमीटर की परिधि में क्षेत्र रखा गया है। इसके चलते भरतपुर और अलवर के क्षेत्र इस दायरे से बाहर आ रहे है, जबकि इनके कुछ क्षेत्रों के तो वर्ष 2020 में सब रीजन प्लान भी तैयार किए गए है। इस परिधि में किसी तहसील का 50 प्रतिशत या इससे अधिक क्षेत्र आता है तो उस तहसील का पूरा क्षेत्र एनसीआर में शामिल रहेगा। एनसीआर में बढ़ते शहरीकरण के साथ यह क्षेत्र 2030 तक दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला क्षेत्र बनने जा रहा है। एनसीआर के मौजूदा क्षेत्र के जिन शहरी क्षेत्रों में मास्टर प्लान बन चुके है, वे इलाके भी एनसीआर में शामिल होंगे। ऐसे नेशनल राजमार्ग और राज्य राजमार्ग जो वर्तमान में जितनी लंबाई तक क्षेत्र में शामिल है, इन राजमार्गों उस लंबाई तक दोनों तरफ एक-एक किलोमीटर का इलाका भी शामिल किया जाएगा। यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने केन्द्र के समक्ष अनुरोध करते हुए कहा था कि एनसीआर में शामिल राजस्थान के अलवर व भरतपुर जिलों को पूरी तरह से शामिल रखा जाए।

क्षेत्रीय योजना-2041 का प्रारूप तैयार
बोर्ड ने कुछ संशोधनों के साथ मसौदा क्षेत्रीय योजना-2041 का प्रारूप तैयार किया। इस प्रारूप पर राज्यों से आपत्ति व सुझाव मांगे गए थे। आरपी-2041 को मार्च 2022 तक अंतिम रूप दिया जाएगा। केन्द्र का मानना है कि एनसीआर में बढ़ते शहरीकरण के साथ यह क्षेत्र 2030 तक दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला क्षेत्र बनने जा रहा है, जो इस क्षेत्र के भविष्य के लिए बड़ी चुनौती उत्पन्न करेगा। आरपी-2041 के मसौदे में जनसंख्या अनुमान को लेकर राज्यों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया है। राज्य अगले बीस वर्षों के लिए अपने अनुमानों और उनके बुनियादी ढ़ांचे और अन्य विकास आवश्यकताओं के अनुसार आंकड़े ले सकते है।

ग्रामीण क्षेत्र में उद्योगों को फायदा
एनसीआर से जिन क्षेत्रों को बाहर रखा गया है, उनमें शहरी व ग्रामीण दोनों शामिल है। शहरी क्षेत्रों में संबंधित निकाय की ओर से विकास कार्य होते रहेंगे, प्लानिंग बोर्ड से वित्तीय सहायता नहीं मिल सकेगी, जबकि जो ग्रामीण क्षेत्र बाहर हुआ है, उस क्षेत्र में यह फायदा रहेगा कि वहां पर किसी तरह का उद्योग लगाने के लिए जो पहले एनजीटी सहित कई एनओसी लेनी पड़ती थी, अब उनसे राहत मिल सकेगी।

इसका भविष्य में पता चल सकेगा कि क्या नुकसान होगा। राज्य की ओर से क्षेत्रीय योजना-2041 के प्रारूप पर सुझाव भी दिए गए है। कुछ क्षेत्रों के तो 2020 में ही सब रीजन प्लान तैयार किए गए थे। राज्य सरकार ने मौजूदा क्षेत्र को रखने का सुझाव दिया था। -ओम प्रकाश पारीक, सीटीपी एनसीआर

बदमाशों ने युवक का अपहरण कर 12 किलोमीटर दूर पटका, उपचार के दौरान मौत
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में शनिवार को कार सवार 3 से 4 बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की और अपने साथ ले गए। बदमाश 12 किलोमीटर दूर बीलवा में हाईवे किनारे युवक को छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची शिवदासपुरा थाना पुलिस ने बेहोशी की हालत में मिले मुकेश चौधरी कॉलोनी सांगानेर को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वे अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान करके तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। शव मिलने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए चाकसू के पास स्थित गांव ले गए। थानाधिकारी हरि सिंह दूदवाल ने बताया कि मुकेश के परिजनों ने शनिवार रात करीब आठ बजे उसके अपहरण की रिपोर्ट दी। इसी दौरान शिवदासपुरा इलाके में बीलवा के पास हाईवे किनारे एक गाड़ी से एक युवक को पटकने की सूचना मिली, जिसे पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद परिजनों लेकर टीम हॉस्पिटल पहुंची, जहां पर घायल मिले मुकेश की पहचान की।

नामजद दी रिपोर्ट
मृतक के भाई रमेश ने बताया कि मुकेश ने मरने से पहले संजय व अक्षय का नाम बताया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अब तक करीब आधा दर्जन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा चुकी। रमेश ने बताया कि मुकेश ने हाल ही में पढ़ाई छोड़ी थी। अब वह काम करने की तैयारी कर रहा था।

सरहद पर युद्धाभ्यास, टेंशन में पाकिस्तान
जोधपुर। प्रदेश के जैसलमेर में भारतीय सेना द्वारा चल रहा दक्षिण शक्ति युद्धाभ्यास शुक्रवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में वायु सेना ने दुश्मन को हिला देने वाली अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस युद्धाभ्यास में सेना के टैंक, वायु सेना के फाइटर जेट्स, हेलिकॉप्टर और स्वार्म ड्रोन ने अपनी ताकत एवं पराक्रम का प्रदर्शन किया। इसके एक दिन पूर्व थल सेना ने जमीन पर अपनी ताकत दिखाई। दिन के उजाले के साथ ही रात के अंधेरे में भी कुशलता से दुश्मन को टारगेट कर चंद क्षणों में ही नेस्तनाबूद करने की वायु सेना की क्षमता का यहां प्रदर्शन किया गया। हवा से हवा में मार करने व हवा से जमीन पर मिसाइल के जरिए हमला करने के युद्ध कौशल का भारतीय सेना ने प्रदर्शन किया। पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक चल रहे इस युद्धाभ्यास में भारतीय सेना ने न केवल दम-खम दिखाया, बल्कि अपने रण कौशल से दुश्मन देश की सेना में भय व्याप्त कर दिया है।

भारतीय सेना ने दक्षिण शक्ति से चले इस युद्धाभ्यास में कुल 30 हजार जवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान समापन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन वे नहीं आए। थल सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे ने इस युद्धाभ्यास को गहराइयों से परखा।

इनसे दिखाई ताकत
अभ्यास में टी-72 व टी-90 के साथ सेना के रशियन टैंक विजयंता और एयरफोर्स के ध्रुव और रुद्र हेलीकॉप्टर व जगुआर लड़ाकू विमान ने संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लिया। जैसलमेर के रेगिस्तान में चल रहे दक्षिण शक्ति युद्धाभ्यास में टी-72 व टी-90 टैंकों ने भी हिस्सा लिया। बीएसएफ, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और इंटेलिजेंस को भी इसमें शामिल किया गया है।

शुक्रवार को समापन के दौरान लगभग 400 पैराशूटर्स ने एक साथ पैरा जंप किया। भविष्य में लड़े जाने वाले  युद्ध परमाणु शक्ति से लैस देशों के बीच कम समय में और सीमित स्थान पर लड़े जा सकते हैं। ऐसे में उनमें इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप बनाए जाने लगे हैं। सभी इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुपों को मिशन, खतरे और इलाके के हिसाब से गठित किया गया है।