fighting - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पति ने देश सेवा में प्राण न्यौछावर किए, अब चीजों को यादों के रूप में पास रखते हैं
जयपुर। लद्दाख में ड्यूटी के दौरान दुश्मन से लोहा लेकर मातृभूमि की रक्षा में प्राण न्यौछावर करने वाले नायब सूबेदार (एआईजी) मनदीप सिंह और नायब सूबेदार (डीएमटी) सतनाम सिंह को मरणोपरांत सेना मैडल दिया गया। गैलेण्ट्री अवार्ड समारोह जयपुर मिलिट्री स्टेशन के 61 केवेलरी ग्राउण्ड पर शनिवार को हुआ।

मिठाई के थे शौकीन मनदीप
नायब सूबेदार मनदीप सिंह की धर्मपत्नी गुरदीप कौर ने बताया कि देश सेवा का जज्बा उनमें जबरदस्त था। फैमिली के बारे में कम और फौज के बारे में ज्यादा सोचते थे। एक बेटी है जो 12वीं कक्षा में है। अभी बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रही और बेटा 7वीं कक्षा में है। गुरुद्वारा साहिब जाने का शौक था। मन करने पर खुद गर्मागर्मा रोटियां बनाकर हमें खिलाते थे। शादी की सालगिरह पर मेरे लिए केक लाते थे। मिठाई में हलवा, सेवइयां और लड्डू खाने के शौकीन थे। परिवार का खयाल रखते थे। उनके जाने पर कमी महसूस होती है।

कार से घूमाने ले जाते थे सतनाम
नायब सूबेदार सतनाम सिंह की धर्मपत्नी जसविंदर कौर ने बताया कि घर में एक रूम के अंदर उनकी चीजों को यादें बनाकर साथ रखते हैं। उनके बैच, बैल्ट, ड्रेस, फोटो, मोटर साइकिल वगैरह सभी साथ रखते हैं। भीगी हुई पलकों से याद करते हुए जसविंदर ने कहा कि वे लाइफ में हरदम एडजस्ट करके चलते थे। कार चलाने का शौक था उन्हें तो पहले हमने सैकंड हैंड कार ली उससे घूमने जाया करते थे। बाद में नई कार लेने की खुशी अलग थी। बच्चे पिता की हर चीज को सहेज कर रखते हैं।

कीव की घेराबंदी तेज, लड़ाई के बीच अमेरिकी पत्रकार की मौत
कीव। रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीव की घेराबंदी तेज कर दी है। रूसी सेना का हमला पोलैंड से यूक्रेन की लगती सीमा के करीब पहुंच गया है। रूस ने रविवार को पश्चिमी यूक्रेन में एक सैन्य प्रशिक्षण अड्डे पर आठ राकेट दागे। रूस ने राजधानी कीव के बाहरी इलाकों में गोलाबारी तेज कर दी है। साथ ही मारियुपोल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। यूक्रेन में एक अमेरिकी पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बेहद हैरान करने वाली है। इस बीच यूक्रेन के साथ वार्ता कर रहे रूसी प्रतिनिधि का कहना है कि दोनों मुल्कों के बीच चल रही बातचीत में अब तक काफी प्रगति हुई है।

पोप ने युद्ध रोकने की अपील की
इस बीच पोप फ्रांसिस ने रविवार को यूक्रेन में युद्ध रोकने के लिए एक हार्दिक याचिका जारी करते हुए कहा कि नागरिकों पर हमले निंदनीय हैं। इसके साथ ही पोप ने यूक्रेन में निहत्थे आम नागरिकों और बच्चों की हत्या को बर्बर कृत्य करार दिया। पोप ने सेंट पीटर्स स्क्वायर में जमा करीब 25 हजार लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी गुजारिश है कि इस नरसंहार को
रोका जाए।

भारत ने यूक्रेन में दूतावास को पोलैंड स्थानांतरित किया
नई दिल्ली। यूक्रेन में तेजी से बिगड़ती सुरक्षा स्थिति को देखते हुए भारत ने रविवार को कीव में अपने दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से स्थानांतरित करने की घोषणा की। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यूक्रेन में देश के पश्चिमी हिस्सों में हमलों सहित सुरक्षा की तेजी से बिगड़ती स्थिति को देखते हुए भारतीय दूतावास को पोलैंड में अस्थायी रूप से स्थानांतरित किए जाने का निर्णय लिया गया है तथा आगे के घटनाक्रम के आलोक में स्थिति का पुनर्मूल्यांकन किया जाएगा। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक यूक्रेन की स्थिति बिगड़ती जा रही है और रूसी सेना के राजधानी कीव की ओर बढ़ने की जानकारी सामने आई है। रविवार को पश्चिमी यूक्रेन में लवीव के पास एक सैन्य अड्डे पर रूसी हवाई हमले में 35 लोगों के मारे जाने और 134 अन्य के घायल होने की खबर है। इससे पहले शनिवार को रूसी सेना ने दक्षिण में मारियुपोल पर बमबारी की और राजधानी कीव के बाहरी इलाके में गोलाबारी की। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से भारतीय छात्रों के अंतिम समूह को स्वदेश वापस लाया। अब तक 22,000 से अधिक भारतीय यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

मोदी ने की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक में देश की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा के साथ साथ यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर मौजूदा वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मोदी की अध्यक्षता में रविवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति की बैठक हुई।इस बैठक में प्रधानमंत्री को ताजा घटनाक्रम तथा सीमावर्ती क्षेत्रों, समुद्री और हवाई क्षेत्र में देश की सुरक्षा तैयारियों से अवगत कराया गया। प्रधानमंत्री को यूक्रेन से संबंधित ताजा घटनाओं की जानकारी दी गई, साथ ही वहां फंसे भारतीय नागरिकों तथा पड़ोसी देशों के कुछ नागरिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन गंगा के बारे में भी विस्तार से बताया गया। मोदी ने निर्देश दिया कि यूक्रेन के शहर खारकीव में मारे गए नवीन शेखरअप्पा के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल, विदेश सचिव हर्ष श्रृंगला तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

राजस्व मण्डल में दर्ज भू-राजस्व के मामलों की हकीकत : रेवेन्यू बोर्ड में पीढ़ियां लड़ रही केस, फिर भी जमीनी विवादों में फैसले नहीं
जयपुर। राजस्व मण्डल में लंबित प्रकरणों के निस्तारण की गति धीमी होने के साथ ही भू-राजस्व के वाद रजिस्टर्ड होने की रफ्तार साल दर साल बढ़ती जा रही है। कई प्रकरण तो ऐसे है, जिनमें एक के बाद दूसरी पीढ़ी लड़ रही है, लेकिन उनमें अभी निर्णय होना बाकी है। मण्डल के साथ ही अधीनस्थ न्यायालयों में भी दायर वादों की लाखों तक पहुंच चुकी है, जिनमें अभी निर्णय होना बाकी है। प्रकरणों के निस्तारण में होने वाली देरी के कारण दायर केसों की संख्या हर साल बढ़ती जा रही है। राजस्व मण्डल में 31 दिसंबर, 2018 तक लम्बित प्रकरणों की संख्या 63,316 थी, जो 31 जनवरी 2022 तक बढ़कर 64,736 हो गई। अधीनस्थ न्यायालयों में 31 दिसंबर, 2018 तक 3,68,999 प्रकरण लम्बित थे। जनवरी 2019 से जनवरी 2022 तक 3,85,786 प्रकरण दर्ज हुए एवं इस अवधि के दौरान 2,64,122 प्रकरणों के निस्तारण उपरान्त 4,90,663 प्रकरण लम्बित रहें। विधानसभा के एक सवाल में विभाग की ओर से यह जानकारी दी गई है। प्रकरणों के निस्तारण को गति देने के लिए जिला कलेक्टर का अपीलीय अधिकारी, राजस्व अपीलीय अधिकारी के स्थान पर संबंधित संभागीय आयुक्त को राजस्व अपील अधिकारी की शक्तियां देने के लिए राजस्व विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की जा चुकी है।

केस नंबर-1
रेवेन्यू बोर्ड का सबसे पुराना यह प्रकरण 1976 से लंबित है। दो दिन पहले ही सिंग बैंच में रखा गया था, लेकिन निर्णित नहीं हो सका। यह केस 1975 में जिला कलेक्टर जोधपुर के यहां दिया गया था। इसके खिलाफ राजस्व अपील अधिकारी कोर्ट में गया। इसके बाद यह 1976 में रेवेन्यू बोर्ड में आया, तब से अब तक अनिर्णित है।

केस नंबर-2
हनुमानगढ़ में नोहर तहसील का एक मामला है, जो 1973 में एसडीएम के यहां पर डिग्री होने के बाद 1976 में कलेक्टर के बाद रेवेन्यू बोर्ड में पहली बार रेफेंरेंस में आया। ये मामला दो बार 1981 में हाईकोर्ट भी पहुंच चुका है। इसमें करीब 100-150 पक्षकार है और केस में करीब 12 वकील पैरवी कर रहे हैं।

राजस्व मण्डल में जनवरी 2019 से जनवरी 2022 तक राजस्व संबंधी 264122 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। राजस्व नियमों में संशोधन एक सतत प्रक्रिया है। लोकहित एवं आवश्यकता के अनुरूप आवश्यक संशोधन समय-समय पर किए जाते है एवं भविष्य में भी आवश्यकतानुसार किए जाएंगे। -रामलाल जाट, राजस्व मंत्री

किस कानून में कितने केस लंबित

एक्ट नाम

कुल केस

एसचीट एक्ट 1956

23

कोलोनाइजेशन एक्ट 1945

1966

जमींदारी बिस्वेदारी अधि. 1959

8

जागीर/एबोलेशन एक्ट 1959

34

टीनेंसी एक्ट 1955

34697

डायरेक्टर लैंड रिकॉर्ड

46

पब्लि.डिमांड रिकवरी एक्ट 1952

88

फोरेस्ट एक्ट 1953

14

राज.भू राजस्व अधि.1956

25493

लैण्ड रिफॉर्म एएलओई 1963

15

सीलिंग अधिनियम 1973

932

कुल

63316

विभिन्न स्तर पर रजिस्टर्ड कुल केसों की स्थिति

कोर्ट का नाम

पेंडिंग

कुल रजिस्टर्ड

संभागीय आयुक्त

5232

6690

अति. संभागीय आयु.

1708

3980

राजस्व अपील अधि.

20577

12496

भू.राजस्व अधि.पदेन

12176

6042

जिला कलेक्टर

11551

24741

अति.जिला कलेक्टर

18498

24124

उपखंड अधिकारी

245070

256780

सहायक कलेक्टर

25960

17987

सहा. कलेक्टर(एफटी)

21174

18444

तहसीलदार

4012

9781

नायब तहसीलदार

1482

4562

उपनिवेशन

1579

119

कुल

368999

385786

कब से पेंडिंग चल रहे हैं केस

वर्ष

पेंडिंग केस

1976

1

1997

1

1998

8

1999

11

2000

65

2001

192

2002

409

2003

837

2004

930

2005

1565

2006

2577

2007

3938

2008

3571

2009

3177

2010

2757

2011

3362

2012

3362

2013

2741

2014

3288

2015

3492

2016

3834

2017

4089

2018

5086

2019

5083

2020

3622

2021

5275

2022

465

कुल

64736

सरहद पर युद्धाभ्यास, टेंशन में पाकिस्तान
जोधपुर। प्रदेश के जैसलमेर में भारतीय सेना द्वारा चल रहा दक्षिण शक्ति युद्धाभ्यास शुक्रवार को संपन्न हुआ। समापन समारोह में वायु सेना ने दुश्मन को हिला देने वाली अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। इस युद्धाभ्यास में सेना के टैंक, वायु सेना के फाइटर जेट्स, हेलिकॉप्टर और स्वार्म ड्रोन ने अपनी ताकत एवं पराक्रम का प्रदर्शन किया। इसके एक दिन पूर्व थल सेना ने जमीन पर अपनी ताकत दिखाई। दिन के उजाले के साथ ही रात के अंधेरे में भी कुशलता से दुश्मन को टारगेट कर चंद क्षणों में ही नेस्तनाबूद करने की वायु सेना की क्षमता का यहां प्रदर्शन किया गया। हवा से हवा में मार करने व हवा से जमीन पर मिसाइल के जरिए हमला करने के युद्ध कौशल का भारतीय सेना ने प्रदर्शन किया। पाकिस्तान बॉर्डर के नजदीक चल रहे इस युद्धाभ्यास में भारतीय सेना ने न केवल दम-खम दिखाया, बल्कि अपने रण कौशल से दुश्मन देश की सेना में भय व्याप्त कर दिया है।

भारतीय सेना ने दक्षिण शक्ति से चले इस युद्धाभ्यास में कुल 30 हजार जवानों ने हिस्सा लिया। इस दौरान समापन समारोह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के शामिल होने की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन वे नहीं आए। थल सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे ने इस युद्धाभ्यास को गहराइयों से परखा।

इनसे दिखाई ताकत
अभ्यास में टी-72 व टी-90 के साथ सेना के रशियन टैंक विजयंता और एयरफोर्स के ध्रुव और रुद्र हेलीकॉप्टर व जगुआर लड़ाकू विमान ने संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लिया। जैसलमेर के रेगिस्तान में चल रहे दक्षिण शक्ति युद्धाभ्यास में टी-72 व टी-90 टैंकों ने भी हिस्सा लिया। बीएसएफ, स्थानीय प्रशासन, पुलिस और इंटेलिजेंस को भी इसमें शामिल किया गया है।

शुक्रवार को समापन के दौरान लगभग 400 पैराशूटर्स ने एक साथ पैरा जंप किया। भविष्य में लड़े जाने वाले  युद्ध परमाणु शक्ति से लैस देशों के बीच कम समय में और सीमित स्थान पर लड़े जा सकते हैं। ऐसे में उनमें इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप बनाए जाने लगे हैं। सभी इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुपों को मिशन, खतरे और इलाके के हिसाब से गठित किया गया है।