when - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वर्ल्ड पॉपुलेशन डे: जिंदगी खूबसूरत है, लेकिन जब ये बोझ बन जाए तो!
जयपुर। सोचने पर मजबूर है दुनियां दानिश, जिंदगी तेरा वजूद क्या, आबाद है देश वही जो बढ़ती आबादी का ख्याल रखे। जनसंख्या पर नियंत्रण या घटते हुए संसाधनों पर चिंता करने से क्या ये सवाल, ये समस्या हल हो जाएगी। समय-समय पर ये सवाल उठता रहा है, जिन्हें फिल्मों ने अपने तरीके से आम लोगों के सामने रखा। आज हम ऐसी ही कुछ फिल्मों का जिक्र करेंगे, जो परिवार  के माध्यम से देश को जागरूक करती हैं।

दंगल: ये फिल्म इस सोच का खंडन करती है कि बेटे की चाहत में बेटियां पैदा करते जाओ क्योंकि बेटा न हुआ तो वंश, नाम खत्म हो जाएगा। बेटियां भी ये काम गर्व के साथ कर सकती हैं।

परिवार: बढ़ते परिवार का बोझ जब बढ़ता जाता है तो इंसान टूट जाता है। सीमित परिवार ही सुखी परिवार होता है, उसे रोकने के लिए जो भी कदम उठाने पड़े उठाने चाहिए।

पिया का घर: ये फिल्म भी छोटे घरों में बड़े परिवार की समस्या को उजागर करती है। अपनी इच्छाओं को मार के जीना भी कोई जीना है। परिवार छोटा तो देश का हर परिवार सुखी।

जल:  पानी की समस्या और पर्यावरण को बढ़ती हुई आबादी की दुविधा से जोड़ के दर्शाती है ।

कड़वी हवा: आबादी और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के बीच असंतुलन के दुष्प्रभाव ये फिल्म दिखाती है।

कृष 3: ये फिल्म वायरस और घनी आबादी वाले देशों में होने वाले भयंकर दुष्परिणामों पर इसके पड़ने वाले सीधे असर को दिखाती है, जो हमने कोरोना काल में भी देखा कि घनी आबादी के बीच कोई भी महामारी कितनी आसानी से फैलती है और किस तरह पूरा देश श्मशान घाट बन जाता है। वर्ल्ड पॉपुलेशन डे इसलिए बनाया जाता है कि इसकी गंभीरता को लोग समझे, जागरूक हो और अपनी सेहत, भविष्य व देश की खुशहाली का ख्याल रखे।

ऐसी कुछ और भी हैं फिल्में ताकि लोग ये समझे के ‘बच्चे एक या दो ही अच्छे’, इसलिए कई फिल्में हेलमेट, छतरी, पोस्टर बॉयज और जन हित में जारी, जागरूक करती हैं, हर उम्र के आदमी-औरत को कि कंडोम खरीदना या उसका उपयोग करना गलत या शर्म की बात नहीं है बल्कि अपने परिवार, अपने समाज, अपने देश के प्रति जिम्मेदारी है, जिसे उठाकर हर देशवासी देश के लिए, दुनिया के लिए, अपना योगदान करे तो ये दुनिया खूबसूरत और बहुत अच्छी बन सकती है, जहां हर जीवन, भुखमरी, बेरोजगारी, लाचारी और बेगारी से निजात पा सकता है। शुरुआत कहीं से भी हो, होगी तो ही बदलाव आएगा।

100 दिन पूरे, कब तक चलेगा युद्ध
यूक्रेन और रूस युद्ध के 100 दिन पूरे हो गए हैं। इसी बीच यूक्रेन के राष्टपति जेलेंस्की ने दावा किया है कि रूस का यूक्रेन के 20 प्रतिशत हिस्से पर नियंत्रण है। यह रूस और यूक्रेन युद्ध की सही स्थिति को बताने के लिए काफी है। रूस का डोनबास के 95 फीसदी हिस्से पर नियंत्रण माना जा रहा है, इसमें मारियूपोल भी शामिल है। वहीं सेवेरोदोनेत्स्क में रूस और यूक्रेन की सेना के बीच भयंकर संघर्ष चल रहा है। उधर पिछले दिनों फिनलैंड और स्वीडन की जल्द से जल्द नाटो सदस्यता के लिए आवेदन करने की घोषणा इस बात का सबूत हैं कि यूक्रेन युद्ध ने यूरोपीय देशों की मनोदशा को बहुत गहरे प्रभावित किया है। हालांकि तुर्की ने नाटो में स्वीडन और फिनलैंड को शामिल किए जाने पर आपत्ति जताई है और कहा कि दोनों देशों को संगठन में शामिल करना तुर्की की सुरक्षा को खतरे में डालेगा। रूस के पड़ोस में स्थित इन दोनों देशों ने शीत युद्ध के लंबे चले दौर में भी अपनी तटस्थता बनाए रखी थी। वजह यह भी हो सकती है कि वे पड़ोस की महाशक्ति को नाराज नहीं करना चाहते थे। मगर बदले हालात में अब ऐसा लगता है कि सुरक्षा की चिंता रूस की संभावित नाराजगी पर भारी पड़ गई है। खासकर फिनलैंड की तो 1300 किलोमीटर लंबी सीमा रूस के साथ लगती है। वहां सरकार पर जनमत का भी जबर्दस्त दबाव है। नाटो के सेक्रेटरी जनरल भी कह चुके हैं कि इन दोनों के आवेदन पर जल्द ही पॉजिटिव फैसला लिया जाएगा। अमेरिका भी इसके पक्ष में है। ऐसे में तय माना जा रहा है कि जल्द ही ये दोनों देश नाटो के सदस्य बन जाएंगे। यह रूस के प्रभाव क्षेत्र में नाटो के विस्तार का अगला चरण है, जिसे रूस हर कीमत पर रोकने की बात करता रहा है। यूक्रेन पर हमले के पीछे भी उसकी यही आशंका रही है कि नाटो उसके पड़ोस के देशों तक पहुंचना चाहता है।

उत्तरी यूरोप की सुरक्षा को गंभीर नुकसान पहुंच सकता हैं

यूक्रेन तो अभी तक नाटो का मेंबर नहीं बना है, लेकिन फिनलैंड के इसका सदस्य बनते ही रूस से लगती नाटो की सीमा दोगुने से भी ज्यादा हो जाएगी। इस पर रूस ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उसने कहा था कि अगर इन दोनों देशों ने नाटो की सदस्यता ली तो वह जवाबी कदम उठाने को मजबूर होगा। उसने संकेत दिए थे कि ये कदम न केवल द्विपक्षीय संबंधों को, बल्कि उत्तरी यूरोप की सुरक्षा और स्थिरता को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।यूक्रेन के साथ युद्ध के दौरान भी रूसी नेतृत्व एकाधिक बार परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की परोक्ष धमकी दे चुका है, लेकिन पारंपरिक हथियारों पर आधारित लड़ाई में उसे उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं मिली है। अव्वल तो युद्ध अपेक्षा से कहीं ज्यादा लंबा खिंच गया है, दूसरे अभी भी यूक्रेन समर्पण करने के मूड में नहीं दिखता। यह भी साफ हो गया है कि जिस नाटो विस्तार को मुद्दा बनाकर व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध छेड़ा, वह उसे रोकने में नाकाम हो रहे हैं।

युवक को पत्नी के साथ देखा तो आपा खो बैठा आरोपी
श्रीडूंगरगढ़। रविवार सड़क किनारे मिले युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके चाचा डालूराम को गिरफ्तार किया है। इस बीच आरोपी की पत्नी गोरा देवी ने भी सोमवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस के अनुसार शनिवार शाम मृतक श्रीडूंगरगढ़ के एक निजी अस्पताल में अपनी बेटी को दिखाने के लिए आया था। वापिस लौटते हुए आरोपी के घर पर ठहर गया। दोनों खाना खाने के बाद शराब पी और सोने चले गए। थोड़ी देर बाद आरोपी उठा तो अपनी पत्नी को मृतक के साथ देख कर अपना आपा खो बैठा और कुल्हाड़ी उठाकर मृतक के सिर पर वार किया। कुशाल की मौके पर ही मौत हो गई और 45 वर्षीय डालूराम और उसकी 40 वर्षीय पत्नी गौरादेवी ने शव को ऊंट गाड़े में डाला और बेनिसर अंडरब्रिज पार करते हुए सड़क पर फेंक दिया। सुबह ग्रामीणों के एकत्र होने पर आरोपी भी मौके पर आया और परिजनों के साथ हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग करने लगा। पुलिस के अनुसार आरोपी ने पूरी वारदात को अंजाम देकर हत्या को सड़क दुर्घटना का केस बनाना चाहता था। पुलिस रविवार को दोपहर ढाणी में पहुंची व पूछताछ करते हुए हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, गाड़ा, शव को ढकने में काम लिया तिरपाल बरामद कर लिया।

आरोपी की पत्नी ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
हत्या के आरोपी डालूराम की आरोपी पत्नी ने सोमवार सुबह ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। ट्रेन पायलट ने महिला को देखकर उसे बचाने का प्रयास करते हुए ट्रेन को रोका। परन्तु महिला को टक्कर लग गई। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस का कहना है कि महिला ने बदनामी के डर से या फिर हत्या का खुलासा होने के कारण आत्महत्या कर ली है।

राजस्थान के इतिहास में पहली बार, जब गहलोत अचानक पहुंचे सीएस के चेम्बर में
जयपुर। उदयपुर में कांग्रेस के चिंतन शिविर से लौटने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मंगलवार को सचिवालय मुख्य सचिव उषा शर्मा के चेंबर में पहुंचे। यह पहली बार है जब मुख्यमंत्री सीधा बिना किसी सूचना के मुख्य सचिव के चेंबर में पहुंचे हो।

12:55 पर सीएस चेम्बर पहुंचे सीएम -
दरअसल ब्यूरोक्रेसी में एक संदेश देने के लिहाज से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज खुद चलकर मुख्य सचिव के चेंबर में पहुंचे और सरकार की नीतिगत योजनाओं को लेकर लंबी चर्चा की। सीएम के इस तरह के एक्शन के पीछे यह माना जा रहा है कि सरकार अब ब्यूरोक्रेट्स को यह मैसेज देना चाहती है कि वह किसी भी तरह से सरकार के जन कल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारने में कोताही नहीं बरतें . सरकार अब सीधे योजनाओं की मॉनिटरिंग कर रही है। जानकार यह भी मानते हैं कि मुख्यमंत्री अगर इस तरह से तो ब्यूरोक्रेट्स के किसी चेंबर में अचानक पहुंचते हैं तो अन्य ब्यूरोक्रेट्स के लिए भी एक मैसेज होता है कि वह कभी भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं .

इन बिंदुओं पर चर्चा संभव -
सीएम गहलोत और सीएस उषा शर्मा के ईच चेंबर अम्बी चर्चा चल रही है। माना यह जा रहा है कि गुड गवर्नेंस और सर्विस डिलीवरी , डेवलपमेंट,शिविर में उठे बिंदुओं , जनजाति क्षेत्र के विकास, वित्त,गृह से जुड़ी योजनाओं को लेकर विचार हो संभव है।

सुरक्षा महकमा हुआ अलर्ट -
अचानक सीएम के आने से सुरक्षा विभाग महकमा भी अलर्ट हो गया . पुलिसकर्मी और अन्य टीम पहुंची सीएस ऑफिस के बाहर पहुंची . बताया जा रहा है कि मुख्य सचिव से मुलाकात करने मुख्यमंत्री खुद उनके चेंबर भी जा रहे हैं . इसकी सूचना सीएस उषा शर्मा को भी सीएम के पहुंचने से महज 2 मिनट पहले दी गई हालांकि सीएम पहुंचते उससे पहले सीएस अपने चेंबर से बाहर आकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को रिसीव किया .

सीएम ने किया ट्वीट -
सीएम गहलोत की सीएस उषा शर्मा से मुलाकात को लेकर ट्वीट किया जिसमें गहलोत ने लिखा कि शासन सचिवालय में मुख्य सचिव के कार्यालय पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की, किस प्रकार से बजट घोषणाओं का समयबद्ध रूप से क्रियान्वयन सुनिश्चित हो और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाया जाए इसे लेकर चर्चा हुई। इस दौरान गहलोत के प्रमुख सचिव कुलदीप राका और वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव अखिल अरोड़ा भी मौजूद रहे

चिदम्बरम के ठिकानों पर पड़े छापे तो बोले गहलोत: मोदी सरकार में जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग
जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई के छापे पड़ने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकारी जांच एजेंसियों के बढ़ते दुरुपयोग से लोकतंत्र खतरे में आ गया है। देश के हालात इन दिनों बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कांग्रेस सेवादल की गांधी सर्किल से अल्बर्ट हॉल तक निकली यात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राज में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। चिदंबरम के आवास पर पहले भी ईडी ने छापेमारी की और गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया था। अब वे जमानत पर हैं तो अभी उनके घर पर सीबीआई की छापेमारी की गई है। सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी का दुरुपयोग हो रहा है।

गहलोत ने कहा कि सियासी संकट के दौरान हमारे नेताओं के घरों पर भी ईडी के छापे मारे गए। धर्मेंद्र राठौड़ और राजीव अरोड़ा घरों पर छापे मारे गए।  मेरे भी जोधपुर स्थित पैतृक आवास पर छापे मारे गए। अमित शाह और गजेन्द्र शेखावत का यह सरकार गिराने का षड़यंत्र था। हमने इनके सरकार गिराने के षड्यंत्र और मनसूबे फेल कर दिए थे, इसलिए ये लोग अब चिढे बैठे है। ये लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि इस देश का डीएनए ही कांग्रेस की विचारधारा है।

इनकी विचारधारा देश को बर्बाद करने वाली है। देश में हिंसा फैलाने वाली है। धार्मिक स्थलों पर विवाद पैदा कर रहे है। बीजेपी हमेशा हिंदू- मुसलमान को लड़ाने का काम करती है। देश में हिंदू- मुसलमान साथ रहते हैं और आगे भी साथ रहेंगे, लेकिन बीजेपी देश में लोगों के बीच फूट डालने का काम कर रही है।

भाजपा के लोग सामाजिक समरसता को समाप्त करना चाहते हैं: डोटासरा
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी चिदंबरम के आवास पर छापेमारी मामले में मोदी सरकार पर हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता से बीजेपी बौखला गई हैं क्योंकि कांग्रेस देश में सांप्रदायिक सद्भाव की बात करती है। सामाजिक समरसता की बात करती है और बीजेपी के लोग इसे खत्म करना चाहते हैं। चिदंबरम 3 दिन कांग्रेस चिंतन शिविर में हमारे साथ रहे। वंहा से जब वो अपने  घर पहुंचे तो उनके घरों और कार्यालयों पर सीबीआई की छापेमारी कर दी।

महिलाएं जब 10 हजार कमाने लगेगी, तब लगेगा काम कर रहे अधिकारी व सरकार : मीणा
उदयपुर। ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्री रमेश मीणा ने कहा कि राजीविका परियोजना के अंतर्गत जिले में बने हुए समूहों से जुड़ी प्रत्येक महिला जिस दिन दस हजार रुपए प्रति माह कमाने लग जाएगी तो हमें लगेगा कि राजस्थान में हमारी सरकार और अधिकारी काम कर रहे हैं।

वे बुधवार को यहां राजीविका परियोजना के तत्वावधान में गांधी ग्राउंड में आयोजित स्वयं सहायता समूहों के संबल संवाद कार्यक्रम में जिले भर से शरीक हुई करीब बारह हजार महिलाओं को संबोधित कर रहे थे। पंचायतीराज मंत्री मीणा ने कहा कि जिले की 658 ग्राम पंचायतों में से 651 ग्राम पंचायतों में राजीविका के सदस्य समूह बनाए जा चुके हैं। जिले के 2187 गांवों में 20 हजार 203 समूह काम कर रहे हैं। जिले सक्रिय इन समूहों से कुल दो लाख 46 हजार महिलाएं जुड़कर लाभांवित हो रही हैं। जिले में 10361 समूहों को बैंकों से ऋण मिल चका है। पंचायती राज मंत्री मीणा ने खुलकर संवाद करते हुए जब पूछा कि पांडाल में उपस्थित महिलाओं में से कितनी महिलाएं बीस हजार रुपए कमाती हैं, तो कुछ ने ही अपने हाथ ऊपर खड़े किए। जब उन्होंने पूछा कि दस हजार रुपए कितनी महिलाएं कमाती हैं तो पहले से कुछ ज्यादा महिलाओं ने हाथ ऊपर किए। तीसरी बार पूछा कि पांच हजार रुपए कितनी महिलाएं कमाती हैं तो दूसरी बार से भी ज्यादा महिलाओं ने हाथ खड़े किए। इस पर मंत्री ने कहा कि वे चाहते हैं कि पांडाल में उपस्थित सभी महिलाएं जब एक साथ हाथ ऊपर उठाएंगी तो और ज्यादा अच्छा लगेगा। उन्होंने कहा कि जब तक मिशन का सपना पूरा नहीं होगा वे राजीविका के अधिकारियों, विकास अधिकारी, जिला कलक्टर से कहना चाहते हैं कि जो समूह बना है उस समूह में प्रत्येक महिला लोन ले और प्रत्येक महिला अपना काम करने लग जाए।  सरकार महिला समूहों के लिए अब महिला बैंक बनाने जा रही है जिनका संचालन महिलाओं के हाथों में ही होगा। इसके लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान भी किया है। समस्याओं को दूर करने के लिए जल्द ही एक हेल्पलाइन शुरू की जाएगी।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेहाना रियाज चिश्ती ने महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में हो रहे प्रयासों की सराहना की। वल्लभनगर विधायक प्रीति  शक्तावत ने कहा कि सरकार के प्रयासों से आज विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं विशेष मुकाम हासिल कर आत्मनिर्भर बनी है। देरी से पहुंचने की माफी मांगते हुए धरियावद विधायक नगराज मीणा ने कहा कि राजीविका के कार्यों से आदिवासी अंचल की महिलाएं आज आत्मनिर्भर हुई हैं।
राज्य मिशन निदेशक मंजू राजपाल ने कहा कि महिलाएं सुरक्षा सखी, सेवा सखी, संबल सखी और स्टार्टअप सखी बने। ग्रामीण विकास व पंचायती राज विभाग के शासन सचिव केके पाठक ने  जिले में हो रही गतिविधियों को ब्रांड बनाकर आगे पहुंचाने का आव्हान भी किया। कलक्टर ताराचंद मीणा ने जिले में महिला समूहों को प्रोत्साहन देने के बारे में जानकारी दी। सेव द गर्ल चाइल्ड की ब्रांड एंबसेडर डॉ. दिव्यानी कटारा और पुलिस उपाधीक्षक चेतना भाटी ने भी  संबोधित किया। कार्यक्रम में पंचायत राज निदेशक ओम कसेरा, जिला परिषद सीईओ मयंक मनीष सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और महिलाएं मौजूद थी।

भावुक हुई भावना
महिला समूह की सदस्य भावना को मौका मिला तो भावुक हो उठी और कहा कि पहले घूंघट में रहते हुए मजबूरी में नरेगा में काम करना पड़ता था, लेकिन राजीविका के माध्यम से संबल मिला तो उस जैसी कई महिलाओं को संबल मिला और विशिष्ट पहचान के साथ सम्मान भी मिल रहा है।

माया ने कहा, कभी 20 नहीं गिने
अन्य एक समूह की सदस्य माया देवी ने बताया कि पहले उसने अपने जीवन में कभी बीस रुपए नहीं गिने लेकिन आजीविका परियोजना के माध्यम से समूह से जुड़ी तो अब वह 20 हजार रुपए तक गिन लेती हैं।

अतिथियों ने सराहे उत्पाद
आयोजन स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी में महिला समूहों द्वारा उत्पादित शहद, आचार, मशरूम, चप्पलें, अगरबतती व अन्य वनोपज सामग्री का अवलोकन करते हुए अतिथियों ने खूब सराहा। राजीविका द्वारा प्रकाशित पुस्तिका कदम: राजीविका से आजीविका की ओर का विमोचन भी किया गया।

पत्रकार पर केस दर्ज होने पर गरमाई सियासत: शेखावत बोले,'राजस्थान में किसी पर देशद्रोह का केस दर्ज होना हो तो पहला नंबर आएगा स्वयं सीएम साहब का
जयपुर। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री ने मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। पत्रकार अमन चोपड़ा पर देशद्रोह का केस दर्ज करने पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि राजस्थान में किसी पर देशद्रोह का केस दर्ज होना हो तो पहला नंबर स्वयं सीएम साहब का आएगा।

सोमवार को ट्वीट कर केंद्रीय मंत्री ने कई सवाल उठाए हैं। शेखावत ने पूछा, 'किसानों से लेकर जवानों तक से झूठे वादे करना क्या देशद्रोह नहीं? कांग्रेस के खर्चों के लिए राज्य का खजाना खोल देना क्या देशद्रोह नहीं? भ्रष्टाचार का मेन्यू कार्ड बनवाना क्या देशद्रोह नहीं? अपराधियों को लूट से दुष्कर्म तक की छूट देना क्या देशद्रोह नहीं? तुष्टीकरण से दंगे भड़काना क्या देशद्रोह नहीं?'

शेखावत ने कहा कि आपके राज्य और देश विरोधी कारगुजारियों की लिस्ट लंबी है गहलोत जी। पत्रकार ने सच कह दिया तो आपकी तानाशाही को ठेस लग गई। विनाशकाले विपरीत बुद्धि। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जिस दिन आपकी कुर्सी जाएगी, अपने खिलाफ केसेस की सफाई देने इन्हीं पत्रकारों को ढूंढ़ते फिरेंगे।

चहल ने साझा किया 2013 आईपीएल का भयावह किस्सा
मुंबई। भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 2013 आईपीएल की एक भयावह घटना का खुलासा किया है, जब एक खिलाड़ी ने नशे में उन्हें 15वीं मंजिल की बालकनी से लटका दिया था। रविचंद्रन अश्विन और करुण नायर से बातचीत में चहल ने उस भयावह हादसे को याद करते हुए कहा कि यह 2013 की बात है, जब मैं मुंबई इंडियंस के साथ था। हमारा बेंगलुरु में एक मैच था और उसके बाद एक बैठक हुई थी। तब एक खिलाड़ी था जो बहुत नशे में था। मैं उसका नाम नहीं लूंगा वह बहुत नशे में था। उसने मुझे एक तरफ बुलाया और वह मुझे बाहर ले गया और उसने मुझे बालकनी से लटका दिया। राजस्थान रॉयल्स द्वारा गुरुवार को पोस्ट किए गए एक वीडियो में चहल ने कहा कि मैं अपनी बाहों से उस खिलाड़ी की गर्दन को पकड़ रहा था। अगर मैंने अपनी पकड़ खो दी होती तो पता नहीं क्या होता। हम 15वीं मंजिल पर थे। अचानक वहां मौजूद कई लोग हमारे पास आए और स्थिति को संभाला। मैं बेहोश हो गया था और उन्होंने मुझे पानी दिया। तब मुझे एहसास हुआ कि जब हम कहीं भी जाएं तो हमें कितना जिम्मेदार होना चाहिए। वह एक घटना थी, जहां मैं बाल-बाल बच गया। अगर वहां कोई छोटी सी गलती हो जाती तो मैं नीचे गिर जाता। 2022 आईपीएल सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे चहल ने 2014 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में शामिल होने से पहले 2011 से 2013 तक पांच बार के आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रतिनिधित्व किया था।

बाइक से टक्कर लगने पर हुई थी कहासुनी, दो जनों की हत्या
रामगंजमंडी। रविवार शाम को दो युवकों की हत्या के बाद मीणा समाज के लोगों ने सुकेत रोड पर 18 घंटे तक जाम लगाए रखा। एसडीएम राजेश डागा, एएसपी पारस जैन व डीएसपी सौरभ शर्मा की समझाइश के बाद जाम हटा लिया गया।

मीणा समाज के लोगों की मांग थी कि 5 लाख की राशि मृतकों के परिजनों को मिले व उनके आश्रितों को सरकारी नौकरी दी जाए। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों किशन व विशाल को डिटेन किया है। रविवार शाम को बाइक की मामूली टक्कर के बाद शहर की माधोपुर कॉलोनी में आधा दर्जन लोगों ने चाकू मार कर दो युवकों बंटी मीणा व दुर्गेश मीणा की हत्या कर दी थी। एक युवक त्रिलोक गंभीर रूप से घायल हुआ था। जिसका झालावाड़ में उपचार चल रहा है।

इलाज करवाने आए आरोपी को पुलिस ने दबोचा: पुलिस ने रामगंजमंडी सामुदायिक केंद्र पर दो जनों की हत्या के मामले में शामिल आरोपी किशन बैरवा को इलाज के दौरान दबोच लिया। आरोपी अपने हाथ में लगे घाव का इलाज करवाने सीएचसी में आया था। इलाज के दौरान वहां तैनात कांस्टेबल विजेंदर को पता चला कि दो जनों की हत्या हो गई है। तब उसने किशन को पुलिस के वाहन में बैठाकर थाने में रवाना किया। इस दौरान भीड़ ने भी उसे देख लिया था।  उत्तेजित भीड़ से निकालकर कांस्टेबल विजेंदर उसको थाने ले गए। उससे पूछताछ के बाद एक आरोपी विशाल को भी गिरफ्तार किया।

विधायक जी कब आओगे विकास कार्य पड़े हैं ठप
जयपुर। आदर्श नगर विधायक रफीक खान के क्षेत्र से नदारद रहने पर क्षेत्र के लोगों में रोष व्याप्त है। आगरा रोड पर जगह-जगह पोस्टर लगे हुए है कि विधायकजी कब आओगे, क्षेत्र में विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। विधायक खान ने बताया कि यह भाजपा की साजिश है उनको बदनाम करने की। पूर्व विधायक अशोक परनामी ने अपने दस साल के कार्यकाल में जितने दौरे आगरा रोड के किए, उतने तो वह पहले एक साल में ही कर चुके थे और तीन साल का हिसाब बताऊंगा तो वह गिन भी नहीं पाएंगे। क्षेत्र में कांग्रेस सरकार व स्वयं करोड़ों के विकास कार्य करवा चुके हैं और भाजपा को यह रास नहीं आ रहा है।

सियासी बदलाव पर चौधरी का ईशारा: पार्टी ने पंजाब में चन्नी को सीएम बनाया तो अमरिंदर सिंह अकेले पड़ गए
जयपुर। राजस्थान में सियासी बदलाव के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने पंजाब का उदाहरण देते हुए राजनीति ईशारा किया। चौधरी ने कहा कि पार्टी ने पंजाब में जब चन्नी को सीएम बनाया तो अमरिंदर सिंह बीजेपी के साथ अकेले खड़े रह गए।

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए राजेंद्र चौधरी ने कहा कि जहां तक सियासी बदलाव की बात है, यह पार्टी तय करती है। पार्टी आलाकमान ने पंजाब में जब चन्नी को सीएम बनाया तो कैप्टन अमरिंदर सिंह बीजेपी के साथ अकेले खड़े रह गए। सब जान रहे हैं कि पंजाब में कांग्रेस की सरकार आ रही है। चौधरी ने पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को राष्ट्रीय नेता बताते हुए सियासी बदलाव की बात राजनीतिक इशारों में कहीं। चौधरी के इस बयान के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं।

सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी के सवाल पर चौधरी ने कहा कि सरकार में एंटी इनकंबेंसी नहीं है, यह एक सिस्टम है। राजस्थान में जब मंत्रिमंडल पुनर्गठन हुआ तो कई मंत्रियों के विभागों को बदला गया और इन मंत्रियों से किसी ने भी बात नहीं की। इसको एंटी इनकंबेंसी नहीं कह सकते। वसुंधरा राजे जब सीएम थी तो गोविंद मोहन गुप्ता उनके सचिव थे। ब्यूरोक्रेसी में उनका नाम शॉर्ट फॉर्म में चलता था जब उनको वसुंधरा ने हटाया तो वह एक अटैची के साथ अकेले एयरपोर्ट गए। राजनीतिक नियुक्तियों में देरी के सवाल पर चौधरी ने कहा कि नियुक्तियों के संबंध में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी प्रियंका गांधी और अजय माकन से बात कर चुके हैं। मुझे लगता है कि राजनीतिक नियुक्तियां जल्द हो जाएंगी। पायलट को कोई बड़ा पद नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि पायलट को पार्टी राष्ट्रीय नेता और स्टार प्रचारक के रूप में सभी जगह भेजती हैं। वह केवल एक टोंक एमएलए की भूमिका में नहीं देखे जा सकते। सब जानते हैं जब राजस्थान में कांग्रेस 21 सीटों पर आ गई थी, तब सोनिया गांधी ने पायलट को जिम्मेदारी सौंपकर राजस्थान भेजा था। मैं भी उनकी टीम में था। उन्होंने न्याय यात्रा निकालकर और राजस्थान भर में दौरे करके पार्टी को फिर से सत्ता में लाने के लिए मेहनत की। किसानों के लोन माफ के सवाल पर चौधरी बोले कि राष्ट्रीय कृत बैंकों से लोन माफी के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत केंद्र सरकार को पत्र लिख चुके हैं।

रणथम्भौर : रोमांच और दहशत का पर्याय बन रही सुल्ताना
सवाई माधोपुर। रणथंभौर नेशनल पार्क के जोन नंबर एक में सिंहद्वार के आसपास भ्रमण के दौरान बाघिन टी-107 यानि सुल्ताना पर्यटकों से भरी दो जिप्सियों के पीछे भागी जिसके बाद बैक गियर में जिप्सी को लेकर चालकों ने पर्यटकों को सुरक्षित किया। जानकारी के अनुसार सुबह की पारी में जोन एक में सिंहद्वार के पास भ्रमण के दौरान बाघिन सुल्ताना नजर आई। बाघिन को देखने के लिए मौके पर पर्यटन वाहनों का जमावड़ा लग गया। अचानक बाघिन उत्तेजित हो उठी और दो जिप्सियों के पीछे भागने लगी। ऐसे में जिप्सी चालकों ने करीब तीस मीटर तक बैक गियर में जिप्सी को दौड़ाकर बाघिन से दूर किया और पर्यटकों को सुरक्षित किया।

पर्यटकों की अटकी सांसे: बाघिन को एक दम अपनी ओर आते देख दोनों जिप्सियों में सवार पर्यटकों की सांसे एक बार को थम सी गई। बाघिन के रूकने के बाद जिप्सियों में सवार पर्यटकों के जान में जान आई। पूर्व में भी इसी बाघिन ने कैंटर के साथ-साथ दौड़ लगाई थी और एक बार जिप्सी के पीछे के हिस्से पर अपने पंजे टिका दिए थे। गत 24 नवम्बर को सुल्ताना ने बाइक पर गश्त कर रहे दो वनकर्मियों का भी कुछ दूर तक पीछा किया था। हालांकि इसके बाद वन विभाग की ओर से एहतियात के तौर पर जोन एक को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था।

इनका कहना है
रविवार सुबह की पारी के दौरान जोन एक में बाघिन ने कुछ दूर तक पर्यटन वाहन के साथ दौड़ लगाई थी। विभाग की ओर से बाघिन की मॉनिटरिंग कराई जा रही है। -टीकमचंद वर्मा, सीसीएफ, रणथम्भौर बाघ परियोजना