mexico - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इश्क, गद्दारी और अमेरिकी इनपुट: पाताल से ढूंढ निकालकर मारा दुनिया का सबसे खूंखार ड्रग लॉर्ड एल मेनचो, मेक्सिकों में भड़की हिंसा की आग
मेक्सिको। मेक्सिको के जंगलों में छिपे दुनिया के सबसे वांछित ड्रग माफिया और जालिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के सरगना नेमेसियो ओसेगुएरा सर्वेंट्स उर्फ एल मेनचो की कहानी खत्म होने के तीन किरदार रहे हैं। ये हैं प्रेम, विश्वासघात और अमेरिकी सुराग। मेक्सिकन विशेष बलों ने एक बेहद गोपनीय और साहसिक अभियान में सालों से नाक में दम करने वाले इस दुर्दांत अपराधी  एल मेनचो को अपनी गोलियों का निशाना बना ही डाला। इस घटना के अंजाम ने पूरे मेक्सिको को भले ही हिंसा की धधकती आग में झोंक दिया हो, लेकिन सुरक्षा बलों के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी जीत मानी जा रही है।

दरअसल, एल मेनचो को पकडऩा किसी नामुमकिन मिशन जैसा था, लेकिन इसकी पटकथा रोमांस और धोखे की कलम से लिखी गयी। मेक्सिकन रक्षा सचिव रिकार्डो ट्रेविला ट्रेजो के मुताबिक, खुफिया एजेंसियों ने एल मेनचो की प्रेमिका के बेहद खास और भरोसेमंद आदमी को तोड़ लिया था। यही प्रेम आखिर में एल मेनचो के लिए काल की कहानी लेकर आया। इसी सूत्र ने सुरक्षा बलों को तपालपा के बाहरी इलाके में स्थित एक गुप्त केबिन का पता बताया। एल मेनचो इसी केबिन में छिपा रहता था। जब एक रोज उसकी प्रेमिका वहां से निकली, तब अमेरिकी खुफिया एजेंसी के जासूसों ने मेक्सिकन वायुसेना और नेशनल गार्ड को इशारा भेजा। सुरक्षा बलों ने बिना देर किए फौरन ही वहां पर ताबड़तोड़ धावा बोल दिया।

तपालपा के पहाड़ी और जंगली इलाके कबानास ला लोमा में रविवार सुबह मौत का तांडव शुरू हुआ। भारी हथियारों से लैस कार्टेल के गुर्गों ने सेना पर अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। चश्मदीदों के वीडियो में गोलियों की गडग़ड़ाहट और आसमान में उठता गहरा काला धुआं साफ देखा जा सकता था। सैकड़ों गोलियां दाग दी गयीं। इस भयावह गोलाबारी में गैंग के आठ सदस्य मारे गए। मौत का साया मंडराता देख मेनचो अपने अंगरक्षकों के साथ घने जंगल की झाड़यिों में छिप गया, लेकिन विशेष बलों की एक टीम ने उसका पीछा नहीं छोड़ा।

जंगल के भीतर हुई अंतिम मुठभेड़ में एल मेनचो और उसके दो बॉडीगार्ड बुरी तरह घायल हो गए। जिंदगी की आखिरी सांसें गिन रहे इन तीनों को पकड़ लिया गया। उनको अस्पताल ले जाने की कोशिश की गयी। आनन-फानन में एक सैन्य हेलीकॉप्टर ने उन्हें लेकर ग्वाडलजारा के लिए उड़ान भरी, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। अस्पताल पहुंचने से पहले ही हवा में ही एल मेनचो ने दम तोड़ दिया।

सुरक्षा बलों को पता था कि उसकी मौत से शहर में जलजला आ जायेगा। इसलिए जवाबी हिंसा के डर से हेलीकॉप्टर का रास्ता बदलकर उसे मोरेलिया हवाई अड्डे पर उतारा गया, जहां से फाइटर जेट के जरिए उसके शव को मेक्सिको सिटी लाया गया। अपने आका की मौत की खबर सुनते ही जालिस्को कार्टेल के गुर्गों ने पूरे देश में तबाही मचा दी। सड़कों पर वाहनों को आग लगा दी गयी, सैन्य चौकियों पर हमले हुए और प्रमुख शहरों में जगह-जगह आग लगा दी। इस जवाबी हिंसा में नेशनल गार्ड के 25 जवान शहीद हो गए। गिरती लाशों और हर तरह हो रहे धमाकों के कारण कई देशों ने अपने नागरिकों को घरों में रहने की सलाह दी है और कई एयरलाइनों ने उड़ानें रद्द कर दी।

राष्ट्रपति क्लाउडिया शीनबाम के लिए यह अभियान एक बड़ा सियासी इम्तिहान था। एक तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ड्रग तस्करी रोकने के लिए भारी दबाव, तो दूसरी तरफ कुछ ही महीनों बाद होने वाला फीफा विश्व कप 2026। आगजनी, धमाकों और गुबार देख रहे ग्वाडलजारा शहर में वल्र्ड कप के मैच होने हैं।

मेक्सिको सरकार ने एल मेनचो को खत्म कर दुनिया को संदेश दिया है कि मेक्सिको अब ड्रग माफियाओं के आगे नहीं झुकेगा, चाहे इसकी कीमत कितनी भी बड़ी क्यों न हो। विशेषज्ञों का मानना है कि 1.5 करोड़ डॉलर के इनामी एल मेनचो की मौत उसके गैंग के लिए एक बड़ा झटका है, लेकिन खतरा टला नहीं है। जालिस्को कार्टेल एक फ्रेंचाइजी मॉडल पर काम करता है, जिसके कई कमांडर अभी भी खुली हवा में सांसे भर रहे हैं।

राष्ट्रपति शीनबाम ने जनता से शांति की अपील करते हुए कहा है, हमारी प्राथमिकता सामान्य स्थिति बहाल करना है। फिलहाल, मेक्सिको की सड़कें धधक रही हैं और दुनिया की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या एल मेनचो का साम्राज्य अब ताश के पत्तों की तरह ढह जाएगा।

दुनिया के सबसे बड़े ड्रग लॉडर्स, जो अमेरिका से भी नहीं हुए कंट्रोल: पाब्लो एस्कोबार से एल मेंचो तक, दशकों से कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बने हुए हैं ड्रग लॉर्ड?
जयपुर । दुनिया भर में ड्रग माफिया का नेटवर्क दशकों से कानून व्यवस्था के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। कोलंबिया से मेक्सिको और अमेरिका तक फैले इन गिरोहों ने अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार से अरबों डॉलर की काली कमाई की। कई बार इनकी ताकत इतनी बढ़ गई कि सरकारों और यहां तक कि महाशक्ति अमेरिका को भी सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। मेक्सिको के सबसे बड़े ड्रग माफिया एल मेंचो को वहां की सिक्योरिटी फोर्स ने मौत के घाट उतार दिया है।  ऐसे में इस कार्रवाई ने सबका ध्यान खींचा है। एल मेंचो अकेला ड्रग माफिया नहीं है जो इतनी सुर्खियां बटोर रहा। हम बताने जा रहे दुनिया के टॉप ड्रग लॉर्ड्स के बारे में, जिन्होंने अपने कारनामों में चर्चा बटोरीं।

ड्रग लॉर्ड कौन होता है

सबसे पहले जानिए ड्रग लॉर्ड क्या होते हैं। ऐसा बॉस होता है जो ड्रग तस्करी नेटवर्क, संगठन का प्रभारी होता है। जब स्वतंत्र ड्रग लॉडर््स का एक समूह अपने मुनाफे को बढ़ाने और अवैध ड्रग व्यापार पर हावी होने के लिए एक दूसरे के साथ मिलीभगत करता है, तो वे एक संगठन बनाते हैं जिसे ड्रग कार्टेल कहा जाता है।

अवैध ड्रग व्यापार की प्रक्रिया आमतौर पर 4 चरणों में चलती है

उत्पादन: अफीम, कोका पौधे या सिंथेटिक लैब्स में निर्माण।

तस्करी: सीमा पार गुप्त मार्गों, समुद्री रास्तों, हवाई कार्गो या सुरंगों के जरिए सप्लाई।

वितरण नेटवर्क: स्थानीय गिरोहों और गैंग के माध्यम से थोक और खुदरा बिक्री।

मनी लॉन्ड्रिंग: अवैध कमाई को वैध व्यवसायों में निवेश कर सफेद धन में बदलना।

पाब्लो एक्सोबार

कार्टेल: मेडेलिन कार्टेल

समयकाल: 1970-1993

खासियत: 1980 के दशक में दुनिया की लगभग 80% कोकीन सप्लाई पर नियंत्रण।

संपत्ति: अनुमानित 25-30 अरब डॉलर।

रणनीति: राजनेताओं को रिश्वत, विरोधियों की हत्या, बम धमाके।

अंत: 2 दिसंबर 1993 को पुलिस मुठभेड़ में मारा गया।

पाब्लो एस्कोबार का जन्म 1 दिसंबर 1949 में हुआ था। 1989 में, फोर्ब्स पत्रिका ने एस्कोबार को दुनिया का सातवां सबसे अमीर आदमी घोषित किया। इसकी अनुमानित निजी संपत्ति 30 अरब अमेरिकी डॉलर थी। 1986 में, उसने कोलंबियाई राजनीति में एंट्री का प्रयास किया।

एल चापो

कार्टेल: सिनालोआ कार्टेल

जन्म: 1957

खासियत: सुरंगों और समुद्री मार्गों से ड्रग तस्करी।

जेल ब्रेक: 2001 और 2015 में हाई-सिक्योरिटी जेल से फरार।

समय काल : 1988 के बाद का समय

सबसे पहले बात दुनिया के सबसे खतरनाक शातिर ड्रग माफिया की, जिसने जेल में रहकर अपनी दहशत फैलाई। जोआक्किन आर्किवाल्डो एल चापो जिसे दुनिया ड्रग लॉर्ड के नाम से जानती है। मेक्सिको के प्रांत सिनालोआ में 4 अप्रैल 1957 को एल चापो का जन्म हुआ। पिता गांजे और अफीम की खेती करते थे, यानी पैदा होने के साथ ही ड्रग से इसका नाता था। एल चापो भी अपने पिता के साथ खेती में काम करता।

ड्रग डीलर अमाडो कैरिलो

जन्म : 1956 में

उपनाम: लॉर्ड ऑफ द स्काईज

कार्टेल: जुआरेज कार्टेल

खासियत: जेट विमानों से कोकीन तस्करी।

संपत्ति: 20-25 अरब डॉलर अनुमानित।

अंत: 1997 में प्लास्टिक सर्जरी के दौरान मौत।

उसने ड्रग कारोबार से 25 अरब डॉलर से ज्यादा की संपत्ति अर्जित की। उसे आसमान का स्वामी कहा जाता था क्योंकि वह कोलंबियाई कोकीन को मेक्सिको के विभिन्न हवाई अड्डों तक पहुंचाने के लिए जेट विमानों का इस्तेमाल करता था।

ओसिएल काडेर्नास गुइलेन

कार्टेल: गल्फ कार्टेल

खास कदम: लॉस जेटास नामक सशस्त्र विंग का गठन।

गिरफ्तारी: 2003, बाद में अमेरिका प्रत्यर्पित।

प्रभाव: कार्टेल को अर्धसैनिक ताकत में बदला।

ओसिएल काडेर्नास गुइलेन का जन्म 18 मई 1967 में हुआ। वह भी मैक्सिको का बड़ा ड्रग लॉर्ड बना। गुइलेन ने मैक्सिकन सेना की विशेष फोर्स यूनिट के कुछ सदस्यों को अपने साथ मिलाकर कार्टेल की सशस्त्र शाखा का गठन किया। 1999 में, गुइलेन और गल्फ कार्टेल के बंदूकधारियों ने अमेरिका के खिलाफ मोर्चा संभाला। इसी के बाद इस कार्टेल पर एक्शन शुरू हुआ।

जॉर्ज अल्बर्टो रोड्रिगेज

कार्टेल: कैली कार्टेल

खासियत: कम हिंसा, ज्यादा रिश्वत और राजनीतिक घुसपैठ।

मौत: 2022 में जेल में।

जन्म अर्जेंटीना में हुआ था और वह प्यूर्टो रिको और कोलंबिया मूल का था। वह कैली कार्टेल के एक भंग हो चुके सीक्रेट गैंग, 400 आपराधिक संगठन का मुखिया था। 12 साल की उम्र में वो ड्रग्स के धंधे में उतरा। 14 साल की उम्र में उसने घर छोड़ दिया, छह साल के भीतर ही रोड्रिगेज ने कोलंबिया से अमेरिका के लगभग हर राज्य में ड्रग्स की तस्करी करके 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर से अधिक की संपत्ति जमा कर ली थी। उसे 6 जुलाई, 1990 को फ्लोरिडा के टल्लाहस्सी में गिरफ्तार किया गया।

मेक्सिको

कार्टेल: जलिस्को न्यू जेनरेशन कार्टेल (उखठॠ)

खासियत: फेंटेनिल और सिंथेटिक ड्रग्स का बड़ा नेटवर्क।

ताकत: अत्याधुनिक हथियारों से लैस गिरोह।

स्थिति: लंबे समय तक अमेरिका की मोस्ट वांटेड सूची में।

कोलंबिया

कार्टेल: कैली कार्टेल

खासियत: कम हिंसा, ज्यादा रिश्वत और राजनीतिक घुसपैठ।

गिरफ्तारी: 1995, बाद में अमेरिका भेजा गया।

मौत: 2022 में जेल में।

कोलंबिया/अमेरिका

उपनाम: कोकीन गॉडमदर

नेटवर्क: मियामी ड्रग युद्धों में सक्रिय।

खासियत: महिला ड्रग डॉन के रूप में बदनाम।

अंत: 2012 में हत्या।

अमेरिका

खासियत: वियतनाम युद्ध के दौरान गोल्डन ट्रायंगल से हेरोइन आयात।

रणनीति: बिचौलियों को हटाकर सीधे सप्लाई।

सजा: 1976 में गिरफ्तार, बाद में सजा कम हुई।

मेक्सिको

कार्टेल: ग्वाडालाजारा कार्टेल

मामला: अमेरिकी ऊएअ एजेंट की हत्या में शामिल।

गिरफ्तारी: 1985, 2013 में रिहा, फिर 2022 में दोबारा गिरफ्तार।

म्यामार/थाईलैंड

क्षेत्र: गोल्डन ट्रायंगल

खासियत: 1970-80 के दशक में दुनिया की बड़ी अफीम सप्लाई।

स्थिति: 1996 में आत्मसमर्पण, 2007 में मृत्यु।

भारत के लिए क्या सबक ?

ड्रग्स का अवैध व्यापार सिर्फ लैटिन अमेरिका तक सीमित नहीं है। एशिया में गोल्डन क्रेसेंट (अफगानिस्तान-पाकिस्तान-ईरान) और गोल्डन ट्रायंगल (म्यांमार-लाओस-थाईलैंड) भी बड़े स्रोत रहे हैं। भारत में भी सीमावर्ती राज्यों में तस्करी के मामले सामने आते हैं। एजेंसियां लगातार कार्रवाई कर रही हैं, लेकिन नेटवर्क अंतरराष्ट्रीय होने से चुनौती बड़ी है।

आखिरकार मारा गया खूंखार ड्रग माफिया: मौत के बाद मेक्सिको में भड़की हिंसा, भारतीय दूतावास ने इंडियंस को घर से बाहर नहीं निकलने की दी चेतावनी
मेक्सिको। मेक्सिको से बड़ी खबर सामने आ रही है, बताया जा रहा है कि मिलिट्री के एक बड़े ऑपरेशन में मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर, किंगपिन और जलिस्को न्यू जनरेशन कार्टेल के हेड एल मेंचो की मौत हो गई है, जिसके बाद पूरे राज्य में हालात लगातार बेकावू होते जा रहे हैं और अधिकतर राज्यों में हिंसा भड़क उठी है। मेक्सिको में हालात बिगड़ने के बाद भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि वो अपना ध्यान रखें और अग्रिम आदेशों तक अपने घरों से बाहर नहीं निकलें।

इसके आगे भारतीय दूतावास ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि मेक्सिको में सिक्योरिटी ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं, जिसके कारण उससे जुड़ी रोड़े जाम है तथा साथ ही आपराधिक गतिविधियां भी हो रही है तो आप लोग अपने अपने घरों में ही रहे। इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने इमरजेंसी में 911 डायल करने या दूतावास के नंबर +52 55 4847 7539 पर संपर्क करने की भी सलाह दी है।

मध्य मेक्सिको में फुटबॉल मैच के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी में 11 लोगों की मौत, पुलिस जांच जारी
मेक्सिको सिटी। मध्य मेक्सिको में रविवार को एक शौकिया फुटबॉल मैच के दौरान बंदूकधारियों ने गोलीबारी की, जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और 12 अन्य घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह हमला स्थानीय समयानुसार शाम 5:20 बजे मध्य राज्य गुआनाजुआतो के सलामांका में लोमा डे फ्लोरेस समुदाय के एक फुटबॉल मैदान में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कई हथियारबंद लोग दो पिकअप ट्रकों में आए, उतरे और खिलाड़यिों और दर्शकों पर अंधाधुंध गोलीबारी की।

मैक्सिको में भीषण हादसा, लैंडिंग के दौरान नेवी का विमान क्रैश, 5 लोगों की मौत
मैक्सिको। मैक्सिकों से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां लैंडिंग के दौरान सैन्य मेडिकल विमान क्रैश हो गया, जिसमें करीब 5 लोगों के मौत होने की खबर सामने आ रही है। ये हादसा टेक्सास के गैल्वेस्टन के पास हुआ।

फिलहाल, हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू जारी है और जांच एजेंसियां विमान हादसे के कारण की स्थिति का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पानी विवाद पर ट्रंप ने मेक्सिको को नए शुल्क की दी धमकी
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को मेक्सिको को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह 1944 में हस्ताक्षरित द्विपक्षीय संधि के आधार पर पानी की आपूर्ति नहीं करता है, तो उसके सामानों पर अतिरिक्त पांच फीसदी आयात शुल्क लगाए जाएंगे। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि मेक्सिको के इस संधि का लगातार उल्लंघन करने से टेक्सास की फसलों और पशुधन को गंभीर नुकसान हो रहा है।

उन्होंने कहा, मेक्सिको अभी भी पिछले पांच बरसों में हमारी संधि का पालन करने में विफल रहने के कारण अमेरिका का 8,00,000 एकड़-फीट (98.64 करोड़ घन मीटर) से अधिक पानी का कर्ज़दार है। अमेरिका को मेक्सिको से 31 दिसंबर से पहले 2,00,000 एकड़-फीट (24.66 करोड़ घन मीटर) पानी जारी करने की ज़रूरत है, और बाकी पानी जल्द ही आना चाहिए। ट्रंप ने कहा कि उन्होंने इस पानी को फौरन (तुरंत) जारी न किए जाने पर मेक्सिको पर पांच प्रतिशत शुल्क लगाने के दस्तावेज़ों को अधिकृत कर दिया है।

ज्ञातव्य है कि सन 1944 की जल संधि, को कोलोराडो और तिजुआना नदियों और रियो ग्रांडे के पानी के उपयोग पर संधि के नाम से भी जाना जाता है। इसके अनुसार अमेरिका को कोलोराडो नदी से मेक्सिको को सालाना 15 लाख एकड़-फीट (1.85 अरब घन मीटर) पानी भेजना होता है, जबकि मेक्सिको को पांच वर्षीय चक्रों में रियो ग्रांडे से अमेरिका को 17.5 लाख एकड़-फीट (2.2 अरब घन मीटर) पानी पहुंचाना अनिवार्य है।

ट्रंप ने इससे पहले भी 10 अप्रैल को इस मामले पर मेक्सिको को प्रतिबंधों और शुल्कों की धमकी दी थी। इसके बाद अप्रैल के अंत में दोनों पक्षों ने प्रगति की घोषणा की थी।

कोटा में एआई के सहारे तैयार हो रही इको फेंड्रली राखियां, मैक्सिको, यूएस, दुबई हो रही एक्सपोर्ट
कोटा। अभी राखी के त्यौहार में समय है लेकिन इसकी तैयारियां स्वयं सहायता समूह ने अभी से कर ली है। इस बार राखी  नए लुक में तैयार करने के लिए स्वयं सहायता समूह एआई का सहारा ले रही है।यहां तैयार राखी मैक्सिकों,यूएस व दुबई तक जा रही हैं।  यहां नई तकनीक से इको फ्रेंडली और रियूज राखियां तैयार हो रही हैं जो बाद में सजावट और अन्य काम आ सकें। कम लागत में बेहतर राखियों की डिजायन तैयार करने में महिलाए दिन रात लगी हुई है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अपने माल को बेचने के लिए भी इस बार नया ट्रेंड अपनाया है।  व्हाट्सगु्रप्स , प्रदर्शनी, मैले, लोकल दुकानदार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, शहर के विभिन्न मार्केट सहित अन्य आसपास की दुकानों पर इसकी सप्लाई कर रही हैं जिससे आमजन को सस्ती और अच्छी राखियां मिल सकें। जिला प्रशासन, आयुक्त नगर निगम व एनयूएलएम के संयुक्त तत्वावधान में शहर की स्वयं सहायता समूह की महिलाएं घर पर राखी बनाकर रोजगार सृजन कर रही है व साथ ही अच्छा खासा पैसा कमाकर स्वयं को आत्मनिर्भर बना रही है। रक्षाबंधन का पर्व अगस्त महीने में हो पर समूह की महिलाओं ने अभी से ही राखियों का आॅर्डर लेकर उनको तैयार करने में लगी हुई है। इस काम में साठ से अधिक महिलाएं जुटी हैं।  हेमलता गांधी ने बताया कि दोनों नगर निगम के आयुक्त अशोक त्यागी व अनुराग भार्गव भी हमेशा समूह की महिलाओं को उत्पाद बेचने के लिए प्रोत्साहन करते हैं।

यहां से आता है कच्चा माल
दिल्ली, अहमदाबाद, बॉम्बे, उज्जैन, कोलकता व शहर के लोकल बाजार से कच्चे माल की खरीदारी कर समूह की महिलाएं राखी बनाती है। समूह की महिलाओं ने बताया कि राखियां बेचने के लिए हमने व्हाट्सगु्रप्स, प्रदर्शनी, मैले, लोकल दुकानदार, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म, शहर के विभिन्न मार्केट सहित अन्य आसपास के दुकानदारों को भी बेचने के लिए जाते है।

रक्षाबंधन पर पर्यावरण को संरक्षण करने वाली राखियां बनाती हूं। जिसे पर्यावरण को नुकसान भी नहीं होता है। घर पर राखियां बनाकर में तीस से चालीस हजार रुपए कमा लेती हूं।
- शीला, राखी निर्माता

ऐसे तैयार होती हैं राखियां
ऊनी धागे, मोती,धागे, रेशम की डोरिया, स्टोन, फोम, वेस्ट मटेरियल, इको फ्रेंडली मटेरियल से राखियां बनाई जाती है। अधिकतर में रियूज ही राखियां बनाती हूं।  मैंने इस बार तिरंगा थीम परभी राखियां बनाई जिनका ऑर्डर अभी से ही मेरे को मिल रहा है। साथ ही मेरी बनी राखी मेक्सिको, यूएस, दुबई सहित अन्य देशों में जाती है।
- आदिति, राखी निर्माता

विभिन्न जगहों से में कच्चा मटेरियल लाकर राखी बनाती हूं। मेरे साथ समूह में करीब दस से अधिक महिलाएं राखी बनाती हैं।
- तुलसी चौहान

जीरो वेस्ट जिनमें कपड़े के थैले, जूट के बैग या अन्य टिकाऊ सामग्री से में घर पर ही राखी बनाती हूं । साथ ही भाईयां - भाभी की राखी भी बनाती हूं। मेरी राखी दिल्ली, गुड़गांव, महाराष्ट, यूपी सहित अन्य राज्यों में जाती है।
- मधुमिता राखी निर्माता

मैंने रक्षाबंधन के लिए अभी से ही राखी बनाने का काम शुरू कर दिया। जिसमें मोती, धागे, रेशम की डोरियों से राखी बना शुरू कर दिया। मेरी बनी राखी लोकल मार्केट सहित अन्य जगहों पर बिकती है।
- सोनी गुप्ता राखी निर्माता

मैं घर पर ही राखी बनाकर एक माह अच्छी कमाई कर लेती हूं । राखी बनाते इस बात का ध्यान रखा जाता है कि राखी रीयूज हो साथ ही पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली नहीं हो।
- रिचा गुप्ता राखी निर्माता

महिलाएं राखी बनाकर इनको विभिन्न स्थानों पर बेचने के लिए भेजती है। साथ ही इस साल बनने वाली राखी रीयूज व पर्यावरण संरक्षित करने वाली है। राखी बेचकर महिलाएं करीब तीस से चालीस हजार रूपए कमा लेती है।
- हेमलता गांधी, जिला प्रबंधक एनयूएलएम कोटा

मेक्सिको में आगजनी में 11 लोगों की मौत
मैक्सिको सिटी। मेक्सिको के उत्तरी राज्य सोनोरा के सीमावर्ती शहर सैन लुइस रियो कोलोराडो में एक बार में आगजनी के बाद कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। स्थानीय अधिकारियों ने जानकारी दी।

सोनोरा अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में बताया कि यह घटना उस समय हुई जब कथित तौर पर नशे में धुत एक अज्ञात व्यक्ति ने कर्मचारियों द्वारा बाहर निकाले जाने के बाद कैंटीना के दरवाजे पर एक जलती हुई वस्तु फेंक दी।

बयान में कहा गया कि कई गवाहों के अनुसार युवक बार में महिलाओं का छेड़छाड़ कर रहा था, इसलिए उसे वहां से  भगा दिया गया और फिर वापस आकर उसने इमारत के दरवाजे पर जाहिरा तौर पर किसी प्रकार का मोलोटोव बम फेंक दिया, जिससे यह घटना हुई। मृतकों में सात पुरुष और चार महिलाएं है। घायलों को शहर और संयुक्त राज्य अमेरिका के अस्पतालों में ले जाया गया है।

संघीय, स्थानीय और नगरपालिका सरकारों के समन्वय से, मंत्रिस्तरीय आपराधिक जांच एजेंसी और विशेषज्ञ सेवाएँ मौके पर  कथित अपराधी का पता लगाने के लिए काम कर रही हैं। सैन लुइस रियो कोलोराडो के मेयर सैंटोस गोंजालेज यसकस ने हमले को एक त्रासदी बताते हुए कहा कि नागरिक सुरक्षा कर्मी और नगर निगम के अधिकारी जांच में सहायता कर रहे है।

मेक्सिको में कार रेस के दौरान हमला , 10 लोगों की मौत
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया राज्य के मिलेनियो में एक कार रेस के दौरान हुए सशस्त्र हमले में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और नौ अन्य घायल हो गये है।

द न्यूजपेपर ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से अपनी रिपोर्ट में बताया कि सशस्त्र हमलावरों ने शनिवार को बाजा कैलिफोर्निया के एनसेनाडा में कार रेस प्रतिभागियों के एक समूह पर गोलियां चलाईं, जिसमें कम से कम 10 लोग मारे गए और 09 अन्य घायल हो गए।

यह हमला एक सुविधा स्टोर के सामने हुआ जहां रेस चालक रुके हुए थे। एक भूरे रंग की वैन स्टोर तक पहुंची और अज्ञात व्यक्तियों ने वाहन से गोलियां चला दीं।

मेक्सिको आव्रजन केंद्र में लगी आग, 35 प्रवासियों की मौत
मेक्सिको सिटी। अमेरिकी सीमा पर एक मैक्सिकन आव्रजन केंद्र में आग लगने से कम से कम 35 प्रवासियों की मौत हो गयी जबकि 100 अन्य लोग घायल हो गये। यह जानकारी मीडिया ने मंगलवार को दी। एक्सेलसियर समाचारपत्र के अनुसार, मेक्सिको के स्यूदाद जुआरेज शहर में नेशनल माइग्रेशन इंस्टीट्यूट (आईएनएम) की इमारत में आग लगी जिससे लगभग 100 लोग कार्बन मोनोऑक्साइड से विषाक्तत हो गए जिनमें से कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है।

आग कथित रूप से एक डिटेंशन शिविर में लगी जहां उन प्रवासियों को अवैध रूप से अमेरिकी सीमा पार करने की कोशिश के बाद रखा गया था। बताया जाता है कि इस आग को उन प्रवासियों ने खुद ही लगाया था, जिन्होंने वहां से भागने की कोशिश की थी।

मैक्सिको जेल में हुए हमले में 14 मारे गये
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको के उत्तरी शहर सियुडाड जुआरेज में स्थित एक जेल पर कुछ हमलावरों के हमले में दस सुरक्षागार्ड और चार कैदियों की मौत हो गयी है। चिहुआहुआ स्टेट प्रॉसिक्यूटर ऑफिस की ओर से दी गयी जानकारी में यह बताया गया। आधिकारिक बयान में कहा गया कि सुबह बख्तरबंद गाड़ी में सवार कुछ बंदूकधारी हमलावरों ने जेल के सुरक्षाकर्मियों पर ताबडतोड़ गोलियां बरसायीं।

मैक्सिको के सैनिकों और स्टेट पुलिस ने बाद में जेल पर एक बार फिर से कब्जा किया। जेल पर हुए इस हमले में 13 लोग घायल हुए और 24 कैदी मौके का फायदा उठाते हुए जेल से भाग गये। बयान में  यह भी कहा गया कि स्थानीय पुलिस ने बख्तरबंद गाड़ी में सवार दो  बंदूकधारियों को मार गिराया।

मेक्सिको में मंकीपॉक्स की एंट्री, पहले मामले की पुष्टि
मेक्सिको सिटी। मेक्सिको के स्वास्थ्य अधिकारियों ने देश की राजधानी में बाहर से आये मंकीपॉक्स के पहले मामले की पुष्टि की है।
रोकथाम और स्वास्थ्य संवर्धन के अंडर सेक्रेटरी ह्यूगो लोपेज-गैटेल ने शनिवार को कहा, ''यह 50 वर्षीय व्यक्ति है जो कि न्यूयॉर्क शहर का स्थायी निवासी है वह शायद नीदरलैंड में इस बीमारी से संक्रमित हुआ था।''

अधिकारी ने ट्वीट कर कहा, '' इस व्यक्ति की हालत स्थिर है और उसे आईसोलेशन में रखा गया है। हमे उम्मीद है कि वह व्यक्ति बिना किसी परेशानी के ठीक हो जाएगा।'' मेक्सिको के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बीमार व्यक्ति के शारीरिक रूप से करीब आने पर लोग बार-बार हाथ धोते रहने और मेडिकल मास्क पहनने की सिफारिश की है।