married - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शादी के बंधन में बंधे सोनाक्षी और जहीर
मुंबई। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल रविवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों ने रजिस्टर्ड शादी की है। मुंबई के दादर में शिल्पा शेट्टी के रेस्टोरेंट बैस्टियन में रिसेप्शन की पार्टी हुई, जिसमें करीब एक हजार गेस्ट शामिल हुए। शादी से पहले शनिवार शाम को शत्रुघ्न सिन्हा के घर रामायण में पूजा रखी गई थी।

60 की उम्र में एक्टर आशीष विद्यार्थी ने की रुपाली बरुआ से शादी
मुंबई। हिंदी सिनेमा में विलेन के किरदार के लिए प्रसिद्ध एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में शादी कर ली है। आशीष ने यह शादी असम की रहने वाली रुपाली बरुआ से की है। रुपाली असम की रहने वाली हैं, और कोलकाता में एक फैशन लेबल से जुड़ी हुईं हैं। आशीष की यह दूसरी शादी है। आशीष और रुपाली की यह शादी कोलकाता में ही रजिस्टर हुई। दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इससे पहले आशीष ने एक्ट्रेस राजोशी विद्यार्थी से शादी की थी। राजोशी सिंगर एक्टर और थियेटर आर्टिस्ट हैं। आशीष विद्यार्थी 11 भाषाओं में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। उन्हें वालीवुड में विलेन के तौर पर पहचान मिली। उन्होंने तमिल, कन्नड़, मलयालम और अंग्रेजी भाषा की फिल्मों में भी काम किया है।

प्रेम विवाह के 14 साल बाद विवाहिता ने की आत्महत्या
कोटा । शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में एक विवाहिता द्वारा फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि विवाहिता  जानकीबाई ने 14 साल पूर्व प्रेम विवाह किया था । इसके बाद से उसके परिजन उसे दूर हो गए तथा आना जाना बंद कर दिया था। इस बात से विवाहिता अवसाद में चल रही थी । उसका इलाज भी  चल रहा था बताया जा रहा है कि विवाहिता ने फांसी का फंदा लगाने से पूर्व  परिवार के सदस्यों के साथ खाना खाया  इसके बाद पति ने उसको दवा खिलाई और मार्केट से कुछ घंटे बाद लौटकर आने का कहकर घर से बाहर निकल गया । पति के निकलने के कुछ देर बाद पत्नी ने फांसी का फंदा लगा लिया । फंदे पर लटकी अपनी मां को देखकर 12 साल की बेटी  रोते हुए पिता के पास पहुंची और उन्हें पूरी बात  बताई।  घर पहुंचकर पति ने पत्नी को फांसी के फंदे से उतारा और  एमबीएस हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। लेकिन कुछ घंटे बाद  उसकी मौत हो गई।

पति बाल सिंह परमार ने बताया कि उसकी पत्नी जानकी बाई (35) पिछले तीन साल से मानसिक रूप से बीमारी थी। हॉस्पिटल में इलाज के अलावा देवी देवताओं के यहां भी जाते थे। लेकिन  कुछ भी फर्क नहीं पड़ रहा था। वो अजीब अजीब हरकतें करती थी। उसकी दवाइयां चल रही थी। रविवार दोपहर सवा दो बजे उसे दवा खिलाकर बाजार जाने के लिए निकला था। बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। गली में खड़े किसी से बात कर रहा था। तभी बेटी रोते हुए आई और घर चलने को कहा। बेटी ने बताया कि मम्मी ने पलंग पर चढ़कर गले में चुन्नी बांध ली। मौके पर जाकर चुन्नी को काटा। करीब सवा तीन बजे हॉस्पिटल लेकर आया।  उस समय उसकी पल्स चल रही थी। डॉक्टरों ने उसे आईसीयू में शिफ्ट किया। रात करीब साढ़े 9 बजे  पत्नी ने दम तोड़ दिया।

एसआई नवल किशोर ने बताया कि साल 2008 में लव मैरिज की थीं। दोनों किराए से रह रहे थे। रविवार दोपहर को महिला ने फांसी लगा ली। दोनों पक्षों के परिजन मौके पर आए है। उन्होंने मानसिक रूप से बीमार होना बताया है। दोनों के बीच कोई झगड़े की बात सामने नहीं आई है। परिजनों की सहमति से शव का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें सौंप दिया गया  है। मामले की जांच की जा रही है।

बेक़ाबू कार ने श्रद्धालु को मारी टक्कर, हुई मौत, 9 दिन पहले ही हुई थी शादी
मेहंदीपुर बालाजी। मेहंदीपुर बालाजी में बीती रात एक बेक़ाबू कार ने स्टेफ़नी बदल रहे एक श्रद्धालु को टक्कर मार दी जिससे श्रद्धालु की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार पैट्रोल पम्प के समीप यूपी के शाहजहांपुर निवासी तरुण कश्यप (25) कार की स्टेफ़नी चेन्ज कर रहा था कि इसी दौरान रात  क़रीब 10:30 बालाजी की ओर से आ रही तेज रफ़्तार कार ने श्रद्धालु को टक्कर मार दी । टक्कर इतनी भीषण थी की टक्कर देने वाली कार के परखच्चे उड़ गये। वहीं इस हादसे में गंभीर घायल हुए युवक को उपचार के लिये ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के युवक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं मृतक तरुण की शादी दो दिन पहले ही हुई थी। मृतक की पत्नि पति का याद कर - कर बेहोश हो रही है। इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है ।

दहेज नहीं देने पर गला दबाकर विवाहिता की हत्या, मुकदमा दर्ज
वैर। गांव जगजीवनपुर में दहेज के दरिंदो ने एक विवाहिता की गला घोटकर हत्या कर देने की सूचना पर वैर थाना पुलिस गांव जगजीवनपुर गई और मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर वैर अस्पताल लाई मृतका के परिजनों की उपस्थिति में वैर सीएचसी पर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। दौसा जिले के मंडावर थाने के गांव हल्देना निवासी रिंकू मीना ने वैर थाने में अपनी ओर से दर्ज कराई प्राथमिकी सूचना में पुलिस को बताया की उसकी दो बहिन रेखा और सुनीता की शादी नौ वर्ष पूर्व भरतपुर जिले के वैर थाने के गांव  जगजीवन पुर में दिनेश उर्फ  रिंकू मीना और उसके भाई ओमप्रकाश मीना के साथ हुई।

दोनों बहिनों के ससुराली जन शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित करते रहते थे। ससुरालीजनों ने मृतका रेखा मीना की उसकी सास जलबाई ओमप्रकाश दिनेश उर्फ रिंकू जगराम मीना ने गला दबाकर हत्या कर दी। एएसआई भूरी सिंह ने बताया कि मृतका के भाई रिंकू मीना  ने वैर थाने में अपनी ओर से मृतका रेखा मीना के ससुराली जनों के खिलाफ दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए विभिन्न धाराओं में अभियोग दर्ज कराया है। वैर पुलिस ने मृतका के भाई की ओर से मृतका के ससुराली जनों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज करते हुए मृतका रेखा मीना का पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

विवाहिता के गुमशुदा होने का मामला दर्ज
कोटपूतली। स्थानीय थाने में एक विवाहिता के गुमशुदा होने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि ग्राम पंचायत बामनवास की ढाणी केराला निवासी रामनिवास मेघवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी आशा देवी (32) विगत 27 मई से घर से लापता हो गई। उसने सलवार सूट व पैरों में जूती पहन रखी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर इस्तेहार जारी करते हुए विवाहिता की तलाश शुरू कर दी है।

7 महीने के तलाक के बाद आईएएस टीना डाबी करने जा रही है शादी
जयपुर। आईएएस टीना डाबी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार अपनी दूसरी शादी को लेकर काफी चर्चा में हैं। डाबी ने अब आईएएस डॉ. प्रदीप गवंडे का हाथ थामने का फैसला किया है। वर्ष 2013 बैच के आईएएस गवंडे अभी पुरातत्व संग्रहालय विभाग के निदेशक है, जबकि वर्ष 2016 बैच की आईएएस टीना डाबी वित्त विभाग में संयुक्त सचिव है। 41 वर्षीय गवंडे मूलरूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं, जबकि 28 वर्षीय टीना मध्य प्रदेश की है। टीना डाबी  हमेशा ही सुर्खियों में रही है। सबसे पहले 2015 में उस समय चर्चा में आई जब उसने यूपीएससी में टॉप किया था और उसे 2016 में राजस्थान कैडर मिला था। उसके बाद अपने ही बैच के कश्मीर निवासी आईएएस अफसर अख्तर अमीर उल शफी खान से शादी की थी। इन दोनों के बीच ज्यादा नहीं निभी और शादी के दो साल बाद ही तलाक हो गया।

संग्रहालय बना गवाह
आईएएस टीना और प्रदीप के प्यार का सबसे ज्यादा गवाह जयपुर स्थित संग्रहालय बना है। दोनों ने कई महीनों तक इसी संग्रहालय में लंच किया है। यहीं से दोनों के बीच प्यार हुआ और चार महीने में ही दोनों ने शादी का फैसला कर लिया। दोनों ने ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक दूसरे के फोटो शेयर कर लोगों को इसकी जानकारी दी।

खाप पंचायत ने दी प्रेम विवाह करने की सजा
उदयपुर। जिले के खेरवाड़ा क्षेत्र में प्रेम विवाह करने वाले दंपती एवं उसके परिजनों को खाप पंचायत ने न केवल जमकर पीटा, बल्कि गर्भवती महिला को भी नहीं बक्शा। साथ ही प्रेम विवाह करने वाली युवती के परिजनों को समाज से बाहर करने का फरमान भी सुनाया। यह घटनाक्रम थाने पहुंचने पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।  खेरवाड़ा कस्बे में होली पर प्रेम विवाह करने वाला दम्पती नन्ही बेटी को ‘ढूंढाने’ के लिए होलिका दहन स्थल पर पहुंचा तो समाज के पंचों को यह नागवार गुजरा और उन्होंने दंपती सहित उनके परिजनों के साथ मारपीट की।
उन्होंने गर्भवती महिला के साथ भी जमकर मारपीट की और उसके पेट पर लात-घूंसे चलाए।

भोई समाज की खाप पंचायत ने इससे पूर्व गत वर्ष दो परिवारों को समाज से बहिष्कृत कर दिया था। इस घटनाक्रम के बाद पीड़ित परिवार की ओर से खेरवाड़ा थाने में नामजद प्रकरण दर्ज हुआ लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता दीपिका पत्नी हितेश भोई की रिपोर्ट के अनुसार दोनों ने एक साल पहले लव मैरिज की थी, जो समाज के पंचों को नागवार गुजरी। उन्होंने दोनों परिवार को समाज से आजीवन बहिष्कृत कर दिया और समाज के किसी भी व्यक्ति को संबंध नहीं रखने की बात कही। इसके चलते समाज के किसी भी मांगलिक समारोह या मौत कार्यक्रम में न तो ये परिवार शामिल हो पाते हैं और ना ही किसी समाजजन को आमंत्रित कर सकते हैं। होली पर ढूंढाने से खफा समाज के कुछ लोग घर पर आए और उन्होंने गाली गलौज करने के बाद परिवार वालों के साथ मारपीट शुरू कर दी। दीपिका ने बताया कि उसकी गर्भवती ननद से भी मारपीट की। महिलाओं के कपड़े फाड़कर उनका नग्नावस्था में गांव में जुलूस निकालने की बात कही।

हमलावरों के पक्ष में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी
पीड़ित पक्ष ने हमलावरों के घर पहुंचते ही पुलिस को सूचना दी। इस पर पुलिस मौके पर पहुंची, किन्तु किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। पीड़िता की नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने न तो किसी गिरफ्तारी की है और ना ही पीड़ितों का मेडिकल करवाया। दूसरी तरफ हमलावरों की पैरवी करने के लिए समाज अध्यक्ष कालूलाल राठौड़ सहित दो दर्जन लोग थाने पहुंच गए और मामला दर्ज नहीं करने की बात कहते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।

एएसआई ने किया 10 साल विवाहित का शोषण, सस्पेंड
उदयपुर। बांसवाड़ा जिले में आनंदपुरी थाने के एएसआई पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर दस साल से यौन शोषण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। बांसवाड़ा एसपी ने आरोपी एएसआई को सस्पेंड करते हुए इसकी जांच कुशलगढ़ सीओ को सौंपी है।

पीड़िता ने रिपोर्ट दी कि शादी का झांसा देकर आनंदपुरी थाने का एएसआई अरविंद पाटीदार  10 साल से दुष्कर्म कर रहा था। उसने साथी प्रकाश पाटीदार निवासी रैयाणा के साथ भी संबंध बनवाए। आरोपी एएसआई और शिक्षक शादीशुदा है। वर्ष 2011 में महिला और उसके पति के बीच मकान बनाने को लेकर विवाद हुआ था। महिला चौकी गई, जहां उसकी मुलाकात अरविंद से हुई। जांच के बहाने वह उसके घर गया। वहां चाय पीते हुए चक्कर आने से गिरी पीड़िता के साथ अरविंद ने दुष्कर्म किया।

पति  कुवैत से 4 साल पहले ही लौटा:  पीड़िता ने बताया कि पति कुवैत से चार साल पहले ही लौटा है। आरोपी शिक्षक मित्र प्रकाश पाटीदार के साथ उसे घुमाने भी ले गया, जहां होटल में दोनों ने उसके साथ संबंध बनाए।आरोपी शिक्षक आनंदपुरी के सरकारी स्कूल में कार्यरत है।

तलाक की नौबत:  वर्ष 2020 में महिला और उसके पति ने रजामंदी के आधार पर अदालत में तलाक के लिए फाइल लगाई थी। दोनों के एक 16 साल का बेटा और 14 साल की बेटी है।

बप्पी लहरी का जयपुर से विशेष रिश्ता : जयपुर के जवाई थे बप्पी दा, 1977 में जयपुर की चित्राणी से हुई थी शादी
जयपुर। भले ही बप्पी दा आज हमारे बीच नहीं रहे हो लेकिन मशहूर संगीतकार का जयपुर से एक विशेष रिश्ता था। वे अनेक बार जयपुर आते रहते थे, लेकिन बहुत कम लोगों को मालूम है कि बप्पी दा जयपुर के जवाई थे।उनकी 1977 में जयपुर की चित्राणी से शादी हुई थी। उनकी पत्नी का मायका जयपुर में है और वे अपने पारिवारिक कार्यक्रमों में भी भाग लेने यहां आते रहे हैं।  जयपुर में ही उनको राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में छह साल पहले लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड दिया गया था। तब उन्होंने कहा था कि अभी रिटायर नहीं हुआ हूं, मुझे अवार्ड तो लाइफ टाइम अचीवमेंट का दे दिया है लेकिन अभी भी मेरा बेस्ट वर्क आना बाकी है। हालांकि वे फिल्मी दुनिया के लोगों की बेरुखी और मगरूरियत से बेहद आहत थे, उनका कहना था कि फिल्मी दुनिया के रिश्ते भी फिल्मी ही है। मैने अनेक बड़े स्टार्स और गायकों को अवसर दिया, लेकिन वे सब आज मुझे भूल चुके है। बप्पी ने इस बात पर खुशी जताई की जयपुर में कई शादी की बारातो में शामिल हुए है और उनमें अपने आई एम ए डिस्को डांसर, जिमी जिमी आजा आजा जैसे गानों पर लोगों को अब तक नाचते देखते है, तो बड़ा गर्व और सुकून मिलता है कि लोग उन्हें और उनके गानों को आज भी पसंद करते है।

क‍ई रिकॉर्ड हैं उनके नाम
बप्‍पी लहरी बॉलिवुड के पहले ऐसे म्‍यूजिक प्रोड्यूसर थे जिन्‍होंने स‍िनथेसाइज्‍ड (Synthesized) म्‍यूजिक को प्रचल‍ित क‍िया। उन्‍होंने 33 फिल्‍मों में 180 गानों का रेकॉर्ड बनाया और उनका नाम गिनेस बुक ऑफ वर्ल्‍ड रेकॉर्ड में दर्ज हो गया। इसके अलावा उनके नाम एक दिन में सबसे ज्‍यादा गाने रिकॉर्ड करने का भी रेकॉर्ड दर्ज है।

डिस्को संगीत के किग के रूप में पहचान बनाईं बप्पी लाहिरी ने
बॉलीवुड में बप्पी लाहिरी एक एसे संगीतकार के रूप में याद किया जायेगा,जिन्होंने ताल वाद्ययंत्रों के प्रयोग के साथ फिल्मी संगीत में पश्चिमी संगीत का समिश्रण करके बाकायदा .डिस्को थेक .की एक नयी शैली ही विकसित कर दी ।अपने इस नये प्रयोग की वजह से बप्पी लाहिरी को कैरियर के शुरूआती दौर में काफी आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ा लेकिन बाद में श्रोताओं ने उनके संगीत को काफी सराहा और वह फिल्म इंडस्ट्री में डिस्को किंग के रूप में विख्यात हो गये ।

बप्पी लाहिरी का मूल नाम आलोकेश लाहिरी

27 नवंबर 1952 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में जन्में बप्पी लाहिरी का मूल नाम आलोकेश लाहिरी था ।उनका रूझान बचपन  से ही संगीत की ओर था ।उनके पिता अपरेश लाहिरी बंगाली गायक थे , जबकि मां वनसरी लाहिरी संगीतकार और गायिका थी ।माता.पिता ने संगीत के प्रति बढ़ते रूझान को देख लिया और इस राह पर चलने के लिये प्रेरित किया।  बचपन से ही बप्पी लाहिरी यह सपना देखा करते थें कि संगीत के क्षेत्र में वह अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कर सकें ।महज तीन वर्ष की उम्र से ही बप्पी लाहिरी ने तबला बजाने की शिक्षा हासिल करनी शुरू कर दी ।इस बीच उन्होंने अपने माता.पिता से संगीत की प्रारंभिक शिक्षा भी हासिल की ।

बतौर संगीतकार बप्पी लाहिरी ने अपने कैरियर की शुरूआती वर्ष 1972 में प्रदर्शित बंग्ला फिल्म दादू से की
बतौर संगीतकार बप्पी लाहिरी ने अपने कैरियर की शुरूआती वर्ष 1972 में प्रदर्शित बंग्ला फिल्म दादू से की लेकिन फिल्म टिकट खिड़की पर नाकामयाब साबित हुयी ।अपने सपनो को साकार करने के लिये बप्पी लाहिरी ने मुंबई का रूख किया ।वर्ष 1973 में प्रदर्शित फिल्म नन्हा शिकारी बतौर संगीतकार उनके करियर की पहली ङ्क्षहदी फिल्म थी लेकिन दुर्भाग्य से यह फिल्म भी टिकट खिड़की पर नकार दी गयी ।

बप्पी लाहिरी की किस्मत का सितारा वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म जख्मी से चमका
बप्पी लाहिरी की किस्मत का सितारा वर्ष 1975 में प्रदर्शित फिल्म जख्मी से चमका। सुनील दत्त आशा पारेख, रीना रॉय और राकेश रौशन की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में आओ तुम्हे चांद पे ले जाये और जलता है जिया मेरा भीगी भीगी रातो में जैसे गीत लोकप्रिय हुये लेकिन जख्मी दिलों का बदला चुकाने आज भी होली गीतों में विशिष्ट स्थान रखता है। वर्ष 1976 में बप्पी लाहिरी के संगीत निर्देशित में बनी एक और सुपरहिट फिल्म चलते चलते प्रदर्शित हुयी। फिल्म में किशोर कुमार की आवाज में चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना आज भी श्रोताओं में बीच अपनी अपनी अमिट पहचान बनाये हुये है ।फिल्म जख्मी और चलते चलते की सफलता के बाद बप्पी लाहिरी बतौर संगीतकार अपनी पहचान बनाने में कामयाब हो गये ।

पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी ,उन दिनों श्रोताओं में क्रेज बन गया
वर्ष 1982 में प्रदर्शित फिल्म नमक हलाल बप्पी लाहिरी के करियर की महत्वपूर्ण फिल्मों में शुमार की जाती है ।प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सुपर स्टार अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभाई थी ।फिल्म में किशोर कुमार की आवाज में बप्पी लाहिरी का संगीबतद्ध यह गीत पग घुंघरू बांध मीरा नाची थी ,उन दिनों श्रोताओं में क्रेज बन गया था और आज भी जब कभी सुनाई देता है तो लोग थिरकने पर मजबूर हो उठते है ।

1983 में प्रदर्शित फिल्म डिस्को डांसर बप्पी लाहिरी के करियर के लिये मील का पत्थर साबित

वर्ष 1983 में प्रदर्शित फिल्म डिस्को डांसर बप्पी लाहिरी के करियर के लिये मील का पत्थर साबित हुयी ।बी.सुभाष के निर्देशन में मिथुन चक्रवर्ती की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में बप्पी लाहिरी के संगीत का नया अंदाज देखने को मिला ।आइ.एम.ए डिस्को डांसर, जिमी जिमी जिमी आजा आजा जैसे डिस्कों गीत ने श्रोताओं को झूमने पर विवश कर दिया ।फिल्म में अपने संगीतबद्ध गीत की सफलता के बाद बप्पी लाहिरी डिस्को किंग के रूप में मशहूर हो गये।

सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित
वर्ष 1984 में बप्पी लाहिरी के सिने कैरियर की एक और सुपरहिट फिल्म शराबी प्रदर्शित हुयी ।इस फिल्म में उन्हें एक बार फिर से निर्माता प्रकाश मेहरा और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के साथ काम करने का अवसर मिला। फिल्म में अपने संगीतबद्ध सुपरहिट गीत दे दे प्यार दे, मंजिले अपनी जगह है के जरिये बप्पी लाहिरी ने श्रोताओं को अपना दीवाना बना दिया।वह कैरियर में पहली बार सर्वश्रेष्ठ संगीतकार के फिल्मफेयर पुरस्कार से सम्मानित भी किये गये। नब्बे के दशक में बप्पी लाहिरी की फिल्मों को अपेक्षित सफलता नही मिली ।हालांकि वर्ष 1993 में आंखे और दलाल के जरिये उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में वापसी की लेकिन इसके बाद उनकी फिल्मों को अधिक कामयाबी नही मिल सकी ।

यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे
बप्पी लाहिरी ने कई फिल्मों में अपने पाश्र्वगायन से भी श्रोताओं को अपना दीवाना बनाया है।उनके गाये गीतों की लंबी फेहरिस्त में कुछ है ,बंबई से आया मेरा दोस्त, देखा है मैने तुझे फिर से पलट के, तू मुझे जान से भी प्यारा है, याद आ रहा है तेरा प्यार, सुपर डांसर आये है आये है,जीना भी क्या है जीना, यार बिना चैन कहां रे, तम्मा तम्मा लोगे, प्यार कभी कम मत करना, दिल में हो तुम ख्वाबो में तुम, उलाला उलाला आदि।

फिर सवालों के घेरे में पुलिस, पीड़िता को बयान बदलने के लिए पांच लाख का ऑफर
उदयपुर। जिले के पानरवा थाना क्षेत्र की डैया चौकी पर गत दिनों विवाहिता से दुष्कर्म का प्रयास, उससे जूठे बर्तन मंजवाने और झाडू-पौंछा लगवाने के मामले में उदयपुर पुलिस एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। बताया गया कि मंगलवार रात को बावलवाड़ा थानाधिकारी व तीन कांस्टेबल कार लेकर पीड़िता के परिजनों के घर पहुंचे और पीड़िता की ओर से बुधवार को न्यायालय में होने वाले धारा 164 के बयानों को बदलने का दबाव बनाया। इस दौरान दो से पांच लाख रुपए की पेशकश भी की गई।

पीड़िता सहित परिजनों की ओर से मामले को लेकर प्रदेश के डीजीपी को पत्र लिखा गया है। इसमें बताया कि पुलिसकर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करवाने और शिकायत करवाने के बाद से स्थानीय पुलिस लगातार परेशान कर रही है। मंगलवार शाम को पानरवा के पूर्व थानाधिकारी सकाराम अपने थाने के तीन कांस्टेबल के साथ झेर गांव पहुंचे और बयान बदलने का दबाव बनाया। इस दौरान उन्होंने एसपी और एएसपी की नौकरी बचाने का हवाला दिया और समझौते की एवज में 2 से 5 लाख रुपए देने की भी बात कही। उन्होंने बताया कि एसआई सकाराम के साथ पानरवा थाने के हेड कांस्टेबल मोटाराम, मुकेश कुमार और मगललाल मौजूद थे। सभी लोग गुजरात नंबर की एक गाड़ी लेकर उनके गांव आए और उसके बाद कांस्टेबल के पक्ष में बयान देने की बात कही। पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपी कांस्टेबल जितेंद्र कुमार मीडिया सहित कई लोगों को वीडियो दिखाकर उनकी पहचान को सार्वजनिक कर उसकी बदनामी कर रहा है।इस मामले पर एसआई सकराम से पूछे जाने पर कहा कि वे मंगलवार को छुट्टी पर था। मैंने किसी परिवार से मुलाकाम नहीं की। वे झेर गांव में अपने रिश्तेदारों से मिलने गए थे। डैया चौकी में कांस्टेबल जितेंद्र कुमार पर दुष्कर्म के प्रयास आरोप में पहले दिन से पुलिस आरोपों के घेरे में रही है।

बुधवार को ट्यूर पर था। पीड़ित पक्ष की ओर से परिवाद मेरे कार्यालय में पेश किया गया है। गुरुवार को परिवाद की जांच कर अगली कार्रवाई की जाएगी। - हिंगलाज दान, आईजी उदयपुर रेंज