records - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अब कोटा के प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के बच्चों का रिकॉर्ड खंगालेगा प्रशासन, जिला कलक्टर के आदेश से निजी स्कूल संचालकों में मचा हड़कम्प
कोटा। कोटा जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत हुए मुफ्त प्रवेश की सच्चाई अब सबके सामने आएगी। जिला कलक्टर ने 25% आरक्षित सीटों पर पढ़ रहे बच्चों का भौतिक सत्यापन कराने के शिक्षा विभाग के अधिकारियों को आदेश जारी किए हैं। साथ ही सख्त चेतावनी भी दी है कि निर्धारित समय सीमा में जांच पूरी नहीं होने व कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें, आरटीई के तहत कमजोर एवं वंचित वर्ग के बच्चों को निजी स्कूलों में निशुल्क प्रवेश और शिक्षा दी जाती है। इधर, जिला कलक्टर कार्यालय से शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत निजी स्कूलों में आरक्षित सीटों पर पढ़ रहे बच्चों का भौतिक सत्यापन कराने के आदेश जारी होते ही निजी स्कूल संचालकों में हड़कम्प मच गया।

नए व प्रमोटी सभी बच्चों का होगा सत्यापन
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट उल्लेख किया गया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 में आरक्षित 25% सीटों पर पढ़ रहे नए और प्रमोट किए गए सभी बच्चों के रिकॉर्ड का सत्यापन किया जाएगा। एक वीर कालीबाई भील, मुख्यमन्त्री पुनर्भरण योजना में अध्ययनरत बालक-बालिकाओं का वेरीफिकेशन किया जाना है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा विभिन्न टीमों का गठन कर आॅर्ब्जवर नियुक्त कर दिए हैं।

कलक्टर के सामने पेश करनी होगी रिपोर्ट
सत्यापन के लिए गठित टीमों को अपने-अपने क्षेत्र के आवंटित स्कूलों में जाकर 22 अप्रैल तक भौतिक जांच पूरी करनी होगी। इसकी रिपोर्ट मुख्य जिला शिक्षाधिकारी (सीडीईओ) कोटा को जमा करानी होगी। इसके बाद मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी को 25 अप्रैल तक सभी रिपोर्टों की जांच कर अंतिम रिपोर्ट जिला कलक्टर को प्रस्तुत करनी होगी।

लापरवाही पर अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आदेशों की अनदेखी करने व कार्य में लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के तहत अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस आदेश की पालना सुनिश्चित कर समय पर रिपोर्ट प्रस्तुत करवाएं।

कोटा के 976 प्राइवेट स्कूलों की होगी जांच
कोटा जिले में 976 प्राइवेट स्कूल हैं, जिनमें आरटीई के तहत बच्चे नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन स्कूलों में अध्ययनरत विद्यार्थियों का सत्यापन करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक विद्यालय पर संबंधित इलाके के राजकीय स्कूल के प्राचार्य को निरीक्षणकर्ता और एक-एक प्रशासनिक अधिकारियों को आॅर्ब्जवर नियुक्त किया है।

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने जताया विरोध
जिले के सभी प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत हुए मुफ्त प्रवेश की जांच करवाने का आदेश जारी होते ही प्राइवेट स्कूल संचालकों में खलबली मच गई। निजी स्कूल एसोसिएशन के पदाधिकारी खुलकर आदेश के विरोध में आ गए।

स्कूल बंद कर देंगे, अधिकारियों को घुसने नहीं देंगे
कोटा में 900 से ज्यादा स्कूलों की जांच के लिए जिला कलक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की ड्यूटी लगा रखी है। उनके इस निर्णय की प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन को कोई जानकारी नहीं है। इस तरह की जांच का औचित्य क्या है और कोटा जिले में ही क्यों करवाई जा रही है। ऐसा क्या कारण हो गया कि जिलाधिकारी को यह जांच करवानी पड़ रही है। जबकि, शिक्षा विभाग पहले ही इसकी जांच कर चुका है। यदि, प्रशासन को कोई बात करनी है तो हमारे प्रतिनिधिमंडल को बुलाएं, बात करें तभी समाधान निकलेगा। इसके बिना हम किसी भी अधिकारी को जांच के लिए स्कूलों में घुसने नहीं देंगे, भले ही हमें स्कूल बंद करना ही क्यों न पड़े।
-संजय शर्मा, अध्यक्ष प्राइवेट स्कूल वेलफेयर सोसायटी

राजस्थान में केवल कोटा में ही यह आरटीई निरीक्षण का आदेश जारी किया है। जबकि, आरटीई दिशा निर्देश 2025-26 में कहीं भी यह नहीं लिखा है कि जिला कलक्टर निजी विद्यालयों का आरटीई से संबंधित भौतिक सत्यापन करवाएंगे। इसके बावजूद इस तरह का आदेश जारी होना निजी स्कूल संचालकों के साथ अन्याय है। हम इसका विरोध करते हैं।
-जमना शंकर प्रजापति, जिलाध्यक्ष निजी स्कूल संचालक संघ कोटा

जयपुर आरटीओ प्रथम का रिकॉर्ड : सीएफ वसूली 50 करोड़ पार, ओवरलोड वाहनों पर भी सबसे बड़ी कार्रवाई
जयपुर। जयपुर आरटीओ प्रथम कार्यालय ने इस वर्ष प्रवर्तन और राजस्व अर्जन के मामले में नया रिकॉर्ड कायम किया है। 12 मार्च तक कार्यालय द्वारा कम्पाउंडिंग फीस (सीएफ) के रूप में 50.10 करोड़ रुपए का राजस्व अर्जित किया जा चुका है। इसके साथ ही आरटीओ प्रथम पूरे राजस्थान में 50 करोड़ रुपए से अधिक सीएफ वसूली करने वाला पहला कार्यालय बन गया है।

ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई में भी जयपुर आरटीओ प्रथम प्रदेश में सबसे आगे रहा है। अब तक 10,577 ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की गई है। यह संख्या पूरे राजस्थान में ओवरलोड वाहनों पर हुई कुल कार्रवाई का लगभग 20 प्रतिशत है, जो अकेले जयपुर में की गई है।

अधिकारियों के अनुसार यह उपलब्धि लगातार 24 घंटे पर्यवेक्षण, परिवहन दलों की सक्रियता और सघन प्रवर्तन अभियान के कारण संभव हो सकी है। सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मार्गों पर लगातार जांच अभियान चलाए जा रहे हैं। परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देशों के तहत आरटीओ प्रथम राजेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।

डीटीओ नाथु सिंह ने बताया कि नियमों की अनदेखी करने वाले ओवरलोड और अवैध वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी है।

अमेरिका में 33 वर्षों का रिकॉर्ड टूटा, साल 1992 के बाद 2025 में खसरे के 2,000 से अधिक मामले दर्ज
लॉस एंजिल्स। अमेरिकी रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में 2025 में खसरे के 2,000 से अधिक मामले दर्ज किए गए जो 1992 के बाद से सबसे अधिक वार्षिक संख्या है। 30 दिसंबर तक, देश में खसरा के कुल 2,065 पुष्ट मामले सामने आए थे, जिनमें से लगभग 11 प्रतिशत मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की आवश्यकता पड़ी।

सीडीसी के अनुसार, ये मामले अमेरिका के 44 राज्यों में दर्ज किए गए, साथ ही अमेरिका आने वाले कुछ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों में भी मामले सामने आए। यह आंकड़ा 1992 के बाद से सबसे अधिक वार्षिक संख्या है, जब देश में खसरा के 2,126 मामले सामने आए थे।

सीडीसी के अनुसार, 2025 में पांच से 19 वर्ष की आयु के मरीजों की संख्या सबसे अधिक थी, जो कुल मामलों का लगभग 42 प्रतिशत थी। 2025 में अमेरिका में खसरा से तीन मौतें दर्ज की गईं। सीडीसी के अनुसार, 2000 में अमेरिका में खसरा को समाप्त घोषित कर दिया गया था, जिसका मतलब है कि देश में खसरा नहीं फैल रहा है और नए मामले केवल तभी पाए जाते हैं जब कोई व्यक्ति विदेश में खसरा से संक्रमित होता है और स्वदेश लौटता है।

पिछले साल खसरे के मामलों में हुई वृद्धि के साथ, सार्वजनिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि अमेरिका जल्द ही अपना उन्मूलन दर्जा खो सकता है, जैसा कि कनाडा नवंबर 2025 में खो चुका है।

असर खबर का - पालिका में फर्जी प्रमाणपत्रों की होगी जांच
भंवानीमण्डी। स्वायत्त शासन विभाग ने सफाईकर्मी भर्ती के लिए भवानीमंडी नगर पालिका सहित अन्य निकायों में फर्जी अनुभव प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में सख्त कदम उठा लिया है। विभाग के निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव ने सभी निकायों से जांच के लिए दस्तावेज तलब किए हैं। विभाग के निदेशक एवं विशिष्ठ सचिव कुमार पाल गौत्तम ने सभी नगर पालिका, नगर परिषद और निगमों को आदेश जारी किए हैं, जिसमें निकायों को उनके द्वारा 27 नवम्बर तक जारी किए गए समस्त सफाईकर्मी अनुभव प्रमाण पत्रों की सूची विभाग को पेश करने के लिए कहा है। साथ ही वे सभी मूल दस्तावेज भी तलब किए हैं जिनके आधार पर ये प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। निदेशक ने आगामी 11 दिसम्बर शाम 5 बजे तक क्षेत्रीय उपनिदेशक को पेश करने के निर्देश दिए हैं।  नगर पालिका के पास प्लेसमेंट पर भर्ती सफाई कर्मचारियों के पीएफ कटौती, ईएसआई, यहां तक हाजरी तक के दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। बिलों में कर्मचारियों के महीने में 30- 31 दिन का भुगतान उठा रखा है। जबकि श्रम नियमों के अनुसार एक श्रमिक से माह में 26 दिन ही काम लिया जा सकता है, लेकिन नगर पालिका प्लेसमेंट एजेंसियों को 4 दिन का अतिरिक्त भुगतान कर रही है।

यह था मामला
भवानीमंडी नगर पालिका में 133 स्थाई सफाईकर्मी होने के बावजूद प्लेसमेंट एजेंसियों और अधिशासी अधिकारी ने मिलकर 90 सफाईकर्मी लगाए हुए हैं। लेकिन ये प्लेसमेंट एजेंसियां इसी सत्र में 163 सफाईकर्मी अनुभव प्रमाण पत्र जारी कर चुकी है। इन प्रमाण पत्रों पर प्लेसमेंट एजेंसी मालिक के अधिशासी अधिकारी के हस्ताक्षर और मोहर लगी है। जिन लोगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं उनमें से कुछ को छोड़कर बाकी ने नगर पालिका में कभी सफाईकर्मी का काम ही नहीं किया। इनमें से कई लोग दूसरे जिलों के हैं जबकि कई अन्य स्थानों पर रोजगार कर रहे है।

1982 में जोधपुर में जन्मी मिताली ने 2006 में जयपुर में जीता एशिया कप, 23 साल लम्बे करियर में 22 गज की पिच पर तोड़े कई रिकॉर्ड
जयपुर। दुनिया की दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार मिताली राज ने 23 साल लम्बे क्रिकेट करियर को विराम दे दिया है और उम्मीद की जा रही है कि वे बीसीसीआई के साथ अब कोच के रूप में जल्दी ही अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी। दो दशक से ज्यादा लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में मिताली ने 22 गज की पिच पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वे दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर बनीं तो देश की सबसे सफल कप्तान। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन उनके नाम दर्ज हैं। देश की क्रिकेटरों के लिए रोल मॉडल बन गई मिताली का राजस्थान से खासा जुड़ाव रहा है। मिताली का जन्म 1982 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ तो उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी जयपुर में मिली, जब मिताली की कप्तानी में भारत ने 2006 में एशिया कप का खिताब जीता। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों ने हिस्सा लिया  था।

मिताली राज का क्रिकेट करियर

फॉरमेट

मैच

रन

उच्चतम

100

50

टेस्ट

12

699

214

1

4

वनडे

232

7805

125*

7

64

टी-20

89

2364

97*

0

17

6015: 600 से अधिक रन बनाने वाली सिर्फ दूसरी महिला कप्तान
10373: महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
84: महिला वनडे मैचों में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा जीत

10 साल की उम्र में थामा बल्ला
मिताली के जन्म के समय उनके पिता जोधपुर में एयरफोर्स में अफसर रहे जो बाद में हैदराबाद शिफ्ट हो गए। शुरुआती दिनों में भरत नाट्यम के प्रति जुनूनी मिताली ने 10 साल की उम्र में क्रिकेट का बल्ला थामा और लड़कों के साथ क्रिकेट खेली। मात्र 14 साल की उम्र में उन्हें 1997 के वर्ल्ड कप की संभावित खिलाड़ियों में जगह मिल गई।

2021 में बनीं भारत की खेल रत्न
अर्जुन और पद्म सम्मान
मिताली को उनकी उपलब्धि के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया। 2003 में मिताली को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और 2015 में उन्हें पद्मश्री सम्मान दिया गया। पिछले साल 2021 में मिताली को खेल जगत के सबसे बड़े सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से भी नवाजा गया।

अधूरा रह गया विश्व कप जीत का सपना
मिताली का नाम भारत की सबसे सफल कप्तानों में लिया जाता है। वे भारत की एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने दो विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया और दोनों ही बार भारत ने फाइनल में जगह बनाई। लेकिन वर्ल्ड कप जीतने का उनका सपना अधूरा रह गया।

डेब्यू मैच में ही ठोका शतक
मिताली ने 1999 में अपने करियर का पहला अंतरराष्टÑीय मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला और पहले ही मैच में 114 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 2002 में लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और सीरीज के तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक बना डाला। मिताली ने 214 रनों की पारी खेल करेन रोल्टन के सर्वोच्च स्कोर का रिकार्ड तोड़ा। 2006 में अपना पहला टी-20 मैच खेला।

एक ऐसा मैच जहां चौके-छक्कों की बारिश, 50 ओवर में बनाए 498 रन
एम्सटेलवीन। विश्व चैेंपियन  इंग्लैंड ने शुक्रवार को यहां नीदरलैंड को खेले गए वनडे में 232 रन के विशाल अंतर से पराजित कर कई विश्व रिकॉर्ड बना डाले।  इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए एकदिवसीय क्रिकेट के सबसे बड़े टीम स्कोर का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 498 रन बनाए।जवाब में नीदरलैंड की टीम 49.4 ओवर में 266 रन ही बना सकी।

नीदरलैंड ने टॉस जीत पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी  का निमंत्रण दिया।  इंग्लैंड ने एम्सटेलवीन में जॉस बटलर (162), फिलिप सॉल्ट (122) और लियम लिविंग्स्टोन (66) की बदौलत 50 ओवर में 498 रनर बना  क्रिकेट में नया कीर्तिमान रचा। इससे पहले इंग्लैंड ने ही 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में 481 रन बनाकर उस समय का सबसे बड़ा एकदिवसीय टीम स्कोर दर्ज किया था। शेन स्नेटर सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को एक रन के स्कोर पर आउट करने में सफल भी रहे, लेकिन इसके बाद नीदरलैंड के गेंदबाजों की एक न चली। रॉय के साथी सॉल्ट ने 93 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 122 रन बनाए, जबकि डेविड मलान ने 109 गेंदें खेलकर 125 रन जोड़े। अपनी पारी में मलान ने नौ चौके और तीन छक्के लगाए।

बटलर ने 70 गेंदों पर खेली 162 रनों की पारी
मैच के 30वें ओवर में 223 रन के टीम स्कोर पर सॉल्ट आउट हुए, और चौथे नंबर पर आए जॉस बटलर ने पारी की रफ्तार को बदल कर रख दिया। इंग्लैंड ने अंतिम 20.2 ओवर में 275 रन जोड़े, जिसमें बटलर ने 162 रन का विशाल योगदान दिया। बटलर ने 70 गेंदों की इस विस्फोटक पारी में 14 छक्के और सात चौके जड़े।

इंग्लैंड पारी में लगे रिकॉर्ड 26 छक्के
इस मैच में 26 छक्कों की बारिश के साथ इंग्लैंड ने एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा जॉस बटलर ने भी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर अपना नाम लिखवा लिया। उन्होंने 65 गेंदों में 150 रन पूरे किए, जबकि ए बी डिविलियर्स यह कारनामा 64 गेंदों में कर चुके हैं।

प्रदेश में गर्मी करेगी नए रिकॉर्ड कायम
जयपुर। प्रदेश में अप्रैल माह में गर्मी नए रिकॉर्ड कायम करेगी। मौसम विभाग अनुमान लगा रहा है कि फिलहाल गर्मी से कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है और लू चलने के साथ ही पारा अभी और बढ़ने की संभावना है। आने वाले दिनों में गर्मी के तेवर और तीखे हो सकते हैं। विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में लू चलने की संभावना जताई है। 44.3 डिग्री सेल्सियस के साथ बांसवाड़ा सबसे गर्म रहा। डूंगरपुर में भी तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। बाड़मेर में पारा 43.1 डिग्री  रिकॉर्ड किया गया। प्रदेश के अधिकांश जिलों में तापमान 40 डिग्री के पार दर्ज किया गया। जयपुर में भी मंगलवार को दिन का तापमान 40 डिग्री और बीती रात न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया।

इन जिलों में हीट वेव का अलर्ट
मौसम केन्द्र जयपुर से जारी अलर्ट रिपोर्ट के मुताबिक 9 अप्रैल तक बाड़मेर, जैसलमेर, जालौर और जोधपुर में लू का असर तेज रहेगा। इसके अलावा अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर, सीकर, झुंझुनूं, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, नागौर, पाली समेत अन्य जिलों में भी गर्म हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।

PM मोदी की सुरक्षा चूक पर 'SC' सख्त : पंजाब-हरियाणा HC के रजिस्ट्रार को सभी रिकॉर्ड रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश
नई दिल्ली। SC ने शुक्रवार को पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले दिनों पंजाब दौरे से संबंधित सभी रिकॉर्ड  सुरक्षित और संरक्षित करने का शुक्रवार को निर्देश दिये है। मुख्य न्यायाधीश एन. वी. रमना और न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति हेमा कोहली की पीठ ने रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के निर्देश के साथ ही मोदी की पिछले दिनों पंजाब यात्रा के दौरान सुरक्षा में कथित चूक मामले में केंद्र और पंजाब द्वारा गठित दो अलग-अलग कमेटियों को याचिका पर अगली सुनवाई सोमवार तक के लिए जांच नहीं करने का निर्देश दिया।

शीर्ष अदालत ने चंडीगढ़ के महानिदेशक और एनआईए और एसपीजी सहित विभिन्न केंद्रीय जांच एजेंसियों के अन्य शीर्ष अधिकारियों से कहा है वे प्रधानमंत्री की यात्रा से संबंधित रिकॉर्ड उपलब्ध  कराने में उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल  की आवश्यक सहयोग करें। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ प्रधानमंत्री की सुरक्षा में कथित चूक के खिलाफ एनजीओ 'लॉयर्स वॉयस' की ओर से दायर एक याचिका पर सुनवाई करते ये निर्देश दिया। यह याचिका गुरुवार को दायर की गई थी और इस मामले में विशेष उल्लेख के तहत शीघ्र सुनवाई की गुहार लगाई गई थी।

उच्चतम न्यायालय पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा चूक पर सवाल खड़े करने वाली याचिका पर शीघ्र सुनवाई  की गुहार वरिष्ठ अधिवक्ता मनिंदर सिंह ने लगाई थी। उन्होंने पंजाब के भटिंडा में गत बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी के दौरान सुरक्षा चूक से जुड़े मामले को अत्यावश्यक बताते शीघ्र सुनवाई की गुहार लगाई थी। इसके बाद मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस मामले की सुनवाई आज (शुक्रवार को) करने के लिए सहमत हुई थी।

याचिका में भविष्य में प्रधानमंत्री की'सुरक्षा चूक' की पुनरावृत्ति से बचने के लिए पूरे प्रकरण की 'कुशल और पेशेवर' जांच की मांग की गई है। याचिका में शीर्ष अदालत से भटिंडा के जिला न्यायाधीश  को सुरक्षा उल्लंघन से संबंधित पूरे रिकॉर्ड को अपने कब्जे में लेने का निर्देश देने की गुहार लगाई थी। गौरतलब है कि फिरोजपुर में प्रदर्शनकारियों द्वारा नाकेबंदी किए जाने के कारण बुधवार को मोदी का काफिला फ्लाईओवर पर फंसा गया था। जिसके कारण मोदी को अपनी रैली और पंजाब में होने वाले अन्य कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा था।

पट्टे वितरण के रिकॉर्ड में झूठे आंकड़े दिखा रही है सरकार, बात में असत्यता हो तो राजनीति से सन्यास लेने के लिए तैयार हूं- रामलाल शर्मा
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रशासन गांवों/ शहरों के संग अभियान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राजस्थान की सरकार बड़े-बड़े दावे इस बात के कर रही थी कि जो प्रशासन गांवों/शहरों के संग कैंप लगेंगे, उन कैम्पों के अंदर 10 लाख पट्टे लोगों को जारी करने का काम हम करेंगे। लेकिन हकीकत अब सामने आने लगी है। जिस तरीके से स्वायत्त शासन मंत्री का गुस्सा होना और अब पंचायत राज मंत्री के द्वारा विकास अधिकारी को सस्पेंड करना, इस बात को अंकित करता है कि इनका लक्ष्य कभी पूरा होने वाला नहीं है। मेरा दावा है और मैं चाहूंगा कि मुख्यमंत्री जी इस बात की जांच करवाये कि राजस्थान के अंदर जो आंकड़े आपके पास आ रहे हैं उन आंकड़ों की सत्यता क्या है? ग्राम पंचायतों में पट्टे 5 वितरित किये जा रहे हैं और रिकॉर्ड के अंदर 25 दर्ज किए जा रहे हैं। अगर मेरी बात में असत्यता हो तो मैं राजनीति से संन्यास लेने के लिए तैयार हूं, लेकिन कम से कम जनता को गुमराह करने का काम तो आप बंद करें और हकीकत को आप स्वीकार करें। हकीकत यह है कि प्रशासन गांवों /शहरों के संग इन कैंपों के अंदर जनता का कोई काम नहीं हो रहा है,सिर्फ एक औपचारिकता पूरा करने और एक रस्म निभाने की बात की जा रही है।