sub-inspector - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

पिता की बूढ़ी आखों में आई चमक आंसुओं में बह गई
कोटा। बहन पायल गोयल जूनियर असिस्टेंट और निकिता अपने भाई के इस हालात पर निःशब्द हैं। पिता की बूढ़ी आंखों में आई चमक आंसुओं में बह गयी माँ ने तो अपने लाडले को गले से लगा बस इतना ही कहा बैटा शरीर कमजोर कर लिया। छुटकी ने तो कह ही दिया दादा आप तो बोलते थे पढ़ो नौकरी मिलेगी । एसआई भर्ती परीक्षा 2021 का पुल पार कर नौकरी पर चढे. राहुल अपने अतीत के दिनों में खुद का वजूद ढूंढने लगते है। राहुल को एसआई के रूप में बून्दी जिले में नियुक्ित मिली थी। 6 जनवरी 2025 में पद लिया लेकिन सिस्टम ने सालों पीछे धकेल दिया है। राहुल कहते हैं क्या मेरे जीवन के ये गुजरे साल और मंजिल पाने के बाद बदनामी के अंधेरों में से मैं अपने को लौटा पाऊंगा।
बोरखेड़ा निवासी राहुल गोयल के लिए अप्रैल का यह हफ्ता किसी बुरे सपने सा साबित हुआ। राहुल बताते है कि नयी भर्ती के पेपर से एक दिन पहले 4 अप्रैल को आए हाई कोर्ट के फैसले ने न केवल उनके कंधे से 'सब-इंस्पेक्टर' के सितारे छीन लिए, बल्कि भर्ती परीक्षा के एक दिन पहले तक असमंजस के चलते इसकी तैयारी के दरवाजे भी उनके लिए बंद कर दिए।

स्टेनो की नौकरी और 14 किलो वजन का त्याग
पिता निरंजन गोयल और माता अनीता देवी के लाडले राहुल ने 2018 से किताबों को अपना संसार बनाया था। 2021 में स्टेनोग्राफर की पक्की नौकरी मिली, 200 में से 174 नम्बर लाने के बाद टाईपिंग टेस्ट की परीक्षा के बाद नौकरी पक्की थी। लेकिन वर्दी का जुनून ऐसा था कि उसे ठुकरा दिया।
एसआई की परीक्षा में कुल 315 नम्बर के बाद से ही 86 किलो वजन के साथ फिजिकल की तैयारी में जुट गया। लोग ताने मारते थे लेकिन नयापुरा स्टेडियम की तपस्या ने 4 महीने में 14 किलो वजन कमकर राहुल को एक फौलादी एथलीट बना दिया। 100 में से 65 नंबर फिजिकल में लाकर राहुल ने अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया था।

साथी की आत्महत्या ने झकझोर दिया
5 अक्टूबर 2023 को जॉइनिंग के बाद राहुल ट्रेनिंग के कड़े अनुशासन में ढल चुके थे। सुबह 5 से रात 8 बजे तक की ट्रेनिंग ने उन्हें बाहरी दुनिया और नई पढ़ाई से पूरी तरह काट दिया था। बून्दी 6 जनवरी 2025 में पद लिया । राहुल बताते हैं,आरपीऐ में ट्रेनिंग के साथी राजेन्द्र की आत्महत्या ने झकझोर के रख दिया था, लेकिन हमें नेचुरल जस्टिस पर यकीन था। हमें क्या पता था कि जिस सिस्टम के लिए हम पसीना बहा रहे हैं, वही हमें एक दिन अनाथ छोड़ देगा।

4 अप्रैल के फैसले से अगली परीक्षा का मौका भी छिन गया
राहुल बताते है कि जीवन में सबसे बड़ा वज्रपात 4 अप्रैल को हुआ। हाई कोर्ट के फैसले से नौकरी गई,लेकिन अगले ही दिन पेपर तो था पर हम उसमें कही नहीं थे। हम तो नौकरी पा चुके थे तो फार्म भी क्यू भरते। ट्रेनिंग ने उन्हें 2 साल तक किताबों से दूर रखा,उन्हें इस स्थिति में भी नहीं छोड़ा कि वे फैसले के 24 घंटे के भीतर होने वाली नई परीक्षा भी दे सकें। 8 साल खपाने के बाद आज हमारे पास न भविष्य की उम्मीद है, न अतीत की कमाई। न शरीर में वह फुर्ती है कि नए युवाओं से दौड़ सकें, न मन में वह हौसला कि फिर से शून्य से शुरुआत करें।
राहुल आज एक चलते-फिरते सवाल बन गए हैं। वे पूछते हैं कि उनकी क्या गलती थी? मैने पूरी ईमानदारी से परीक्षा दी, फिजिकल पास किया, इंटरव्यू की बाधा पार की और ट्रेनिंग की। आज जब वे सिस्टम से बाहर हैं, तो उनके पास न भविष्य की उम्मीद है, न अतीत की कमाई।

बारां में पुलिस उप निरीक्षक 1 लाख रूपये रिश्वत लेते चढ़ा एसीबी के हत्थे
जयपुर।   एसीबी कोटा इकाई ने शुक्रवार को बारां में कार्रवाई करते हुए रामदयाल मधुकर, हाल उप निरीक्षक पुलिस प्रभारी पुलिस चौकी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी तेल फेक्ट्री बारां, पुलिस थाना कोतवाली जिला बारां को परिवादी से 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि ए.सी बी. की कोटा इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि मेरे पौत्र को छेड़छाड के आरोप में पुलिस चौकी हाऊसिंग बोर्ड कॉलोनी बारां में बिठा कर रखने और उसको छोड़ने की एवज में पुलिस चौकी प्रभारी रामदयाल मधुकर उप निरीक्षक द्वारा डेढ लाख रूपये की रिश्वत राशि मांगकर परेशान किया जा रहा है। जिस पर एसीबी की कोटा इकाई ने  रामदयाल मधुकर को परिवादी से 1 लाख रूपये की रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। उल्लेखनीय है कि आरोपी द्वारा परिवादी से 50 हजार रूपये की रिश्वत राशि पूर्व में सत्यापन के दौरान वसूल कर ली गई थी। आरोपी के चौकी स्थित निवासरत कमरे से अन्य 1,45,500 /- रूपये की संदिग्ध राशि सहित पूर्व में ली गई रिश्वत राशि 50 हजार रूपये भी जब्त की गई है। एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक  दिनेश एमएन के निर्देशन में आरोपी के आवास व अन्य ठिकानो पर तलाशी जारी है।

उपनिरीक्षक संयुक्त परीक्षा 2021: शेष रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एक मई को
जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित उप निरीक्षक पुलिस/प्लाटून कमाण्डर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा-2021 की लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण पूर्व में शारीरिक दक्षता परीक्षा दौरान चोटग्रस्त, प्रसूताकाल में एवं बीमार रहे अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा एक मई को आयोजित की जा रही है। पुलिस अधीक्षक भर्ती एवं पदौन्नति बोर्ड डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि पात्र अभ्यर्थी अपने प्रवेष पत्र 21 अप्रैल से वेबसाईट sso.rajasthan.gov.in  पर एसएसओ आईडी से login के पश्चात सकते है।

डॉ. रामेश्वर सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी प्रवेश पत्र के साथ अपना मूल आधार कार्ड मय छाया प्रति, दो पासपोर्ट साइज फोटो, सरकार द्वारा जारी एक मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र तथा उसकी एक छाया प्रति सहित निर्धारित तिथि व समय पर शारीरिक दक्षता परीक्षा हेतु बोर्ड के समक्ष उपस्थित होंगे। इन अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा 1 मई को प्रातः 5.30 बजे राजस्थान पुलिस अकादमी जयपुर में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों की सूची पुलिस विभाग की वेबसाइट www.police.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है

यूपी पुलिस का सब इंस्पेक्टर बेटे संग कर रहा था हाथी के दांतों की तस्करी
जयपुर। उत्तरप्रदेश पुलिस में सब-इंस्पेक्टर नाजुद्दीन अपने बेटे गुलाम समेत एक अन्य के साथ जयपुर में तस्करी से हासिल किए हाथी दांत समेत अन्य सामान को बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुख्ता सूचना पर एसओजी ने वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो के साथ संयुक्त कार्रवाई कर तीनों कोगिरफ्तार कर लिया।  एसओजी एवं एटीएस एडीजी अशोक राठौड़ ने बताया कि टीम को सूचना के आधार पर रवाना किया। टीम सिंधी कैम्प पोलोविक्ट्री से गवर्नमेंट हॉस्टल पहुंची तो मुखबिर से सूचना मिली कि गोरखपुर(यूपी) निवासी कुछ लोग बिना नम्बर की काले रंग की स्कॉर्पियो में जालूपुरा की ओर घूम रहे हैं। इनके पास हाथी दांत या शेर, बघेरे की खाल है, जिसे बाजार में बेचने की फिराक में हैं। इन्हें पकड़कर जांच की तो मुल्जिम नाजुद्दीन खां पुत्र राजू खां हाल सब-इंस्पेक्टर यूपी पुलिस हरदौई में पुलिस लाइन में तैनात है। साथी नादिर अली पुत्र आशिक अली, गुलाम पुत्र नाजुद्दीन खां को गिरफ्तार कर 35 नग बड़े हाथी दांत कुल वजन 30 किलोग्राम व हाथी दांत का 165 ग्राम पाउडर व एक लोडेड रिवॉल्वर, 6 कारतूस एवं 1,50,000 रु. बरामद किए। एसओजी की टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

खेल कोटे की पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2019 में अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने पर रोक
जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने खेल कोटे की पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2019 में अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही अदालत ने मामले में गृह सचिव और डीजीपी सहित अन्य से जवाब तलब किया है। जस्टिस इन्द्रजीत सिंह की एकलपीठ ने यह आदेश जग दातार सिंह व अन्य की याचिका पर प्रारंभिक सुनवाई करते हुए दिए।

याचिका में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने अदालत को बताया कि राज्य सरकार ने 23 दिसंबर 2019 को कुश्ती, हॉकी और हैंडबॉल सहित अन्य खेल के उत्कृष्ट खिलाडियों के लिए पुलिस उपनिरीक्षक पद पर भर्ती निकाली। विभाग की ओर से 13 जनवरी, 2022 को एसएमएस स्टेडियम में ट्रायल आयोजित किया गया। जिसमें याचिकाकर्ताओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। वहीं विभाग ने गत 25 जनवरी को परिणाम जारी किया, लेकिन उसमें याचिकाकर्ताओं को चयन से वंचित कर दिया। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ताओं के पास नेशनल लेवल का खेल प्रमाण पत्र है। इसके अलावा उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा था। इसके बावजूद याचिकाकर्ताओं का चयन नहीं किया। दूसरी ओर विभाग ने उन खिलाडियों का चयन कर लिया, जिनके पास नेशनल लेवल का खेल प्रमाण पत्र नहीं है और उनके अंक भी याचिकाकर्ताओं से कम आए हैं। याचिका में कहा गया कि विभाग ने भर्ती में अनियमितता बरती है। ऐसे में नियुक्तियों पर रोक लगाते हुए भर्ती का संपूर्ण रिकॉर्ड तलब किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए एकलपीठ ने नियुक्तियों देने पर रोक लगाते हुए संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

ACB की बाड़ी कोतवाली थाने में कार्रवाई, उप निरीक्षक को 50 हजार की रिश्वत लेते दबोचा
धौलपुर। एसीबी की टीम ने धौलपुर जिले के बाड़ी कोतवाली थाने में शनिवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए पुलिस थाने में तैनात उप निरीक्षक को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसीबी द्वारा की गई कार्यवाही से पुलिस थाने में हड़कंप मच गया। उप निरीक्षक ने परिवादी से मुकदमा से नाम निकालने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी के एडिशनल एसपी अमर सिंह ने बताया कि परिवादी ग्याप्रसाद पुत्र सोनाराम कुशवाह निवासी कायस्थ पाड़ा बाड़ी ने एसीबी कार्यालय करौली में 24 नवंबर 2021 को शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में परिवादी ने बताया कि बाड़ी कोतवाली थाने में तैनात पुलिस उपनिरीक्षक भगवान सिंह पुत्र दौलत सिंह जाट परिवादी एवं उसके परिजनों का मुकदमा से नाम निकालने के एवज में 50 हजार रुपए रिश्वत की मांग कर रहा है। जबकि 5 हजार रुपए उप निरीक्षक पूर्व में भी रिश्वत ले चुका है। उन्होंने बताया कि मामले का 25 नवंबर को भौतिक सत्यापन कराया गया। सत्यापन के दौरान एसीबी को मामला सही पाया गया। इसके बाद आरोपी उपनिरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया गया। एसीबी की टीम ने शनिवार को जाल बिछाकर कोतवाली पुलिस थाने के पास शिव मंदिर के नजदीक से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पेंट की जेब से 50 हजार रुपए रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस निरीक्षक को गिरफ्तार कर पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। अनुसंधान के बाद आरोपी को भरतपुर एसीबी न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।