were - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तू यही कहना कि नशे में था ताकि तेरा बचाव हो जाए, सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के समय दरगाह सीओ संदीप सारस्वत का एक वीडियो वायरल
अजमेर। हिस्ट्रीशीटर सलमान चिश्ती की गिरफ्तारी के समय दरगाह सीओ संदीप सारस्वत का एक वीडियो सोशल मीडिया सहित न्यूज चैनल पर जबरदस्त वायरल हो रहा है। जिसमें वह आरोपी सलमान को यह कहते नजर आ रहे हैं कि ‘तू यही कहना कि वीडियो बनाते समय नशे में था ताकि तेरा बचाव हो जाए’। जिस पर सलमान भी हाथ जोड़कर सहजता से इस बात को स्वीकार कर रहा है। सीओ सारस्वत के इस कथन से पूर्व उससे यह भी पूछा गया कि वीडियो बनाते समय कौनसा नशा कर रखा था, तो आरोपी सलमान हाथ जोड़कर कह रहा है कि साहब मैं नशा नहीं करता। उक्त वीडियो को लेकर भले ही सीओ सारस्वत पर आरोप लग रहे हैं कि उन्होंने आरोपी सलमान को बचाव की सलाह दी है। वह कानूनी कार्यवाही से आरोपी को बचाने का कार्य कर रहे हैं। लेकिन सारस्वत ने इन आरोप को गलत व बेबुनियादी बताया है।

आरोपी को सुरक्षित लाना था, टीम को भी सुरक्षित रखना था, इसलिए उसे बातों में उलझाया-सीओ सारस्वत

सीओ सारस्वत का कहना है कि आरोपी सलमान बड़ा ही शातिर बदमाश है। उसके खिलाफ पूर्व में 13 मुकदमे दर्ज हैं। वह थाने का हिस्ट्रीशीटर भी है। उसके विषय में सभी को जानकारी है कि वह नशा करता है। नशे में बहक जाता है। वह अपने परिजन यहां तक की मां से भी मारपीट कर चुका है। ऐसे में उसे ट्रेस आऊट करने के साथ ही काउंसलिंग कर थाने तक शांतिपूर्ण लेकर आना भी पुलिस की बड़ी जिम्मेदारी थी। क्योंकि वह अगर मौके पर विरोध कर देता और क्षेत्रवासी उसके पक्ष में खड़े होकर गिरफ्तार करने या थाने ले जाने का विरोध कर देते तो टीम को बड़ी परेशानी हो जाती। ऐसे में आरोपी को सुरक्षित लाने व पूरी टीम को भी सुरक्षित रखना था। इसलिए उसे बातों में उलझाकर व बहलाते हुए लाकर गिरफ्तार किया था।

अनुसंधान में जरा भी पक्षपात नहीं होगा

सीओ संदीप का कहना है कि उनके सिर्फ एक शब्द को लेकर कुछ लोग राजनीति करना चाह रहे हैं, जबकि उनका उद्देश्य सिर्फ कानून व्यवस्था को बनाए रखना और आरोपित को उसके किए की सजा दिलाने का है। उनके इस बात का असर कहीं भी अनुसंधान में नहीं होगा। उसके खिलाफ नियमानुसार ही कार्यवाही की जाएगी। इसलिए उनके वीडियो को गलत रूप में नहीं लें। पुलिस की कार्यवाही के दौरान इस तरह से बोलना एक सामान्य बात होती है।

1982 में जोधपुर में जन्मी मिताली ने 2006 में जयपुर में जीता एशिया कप, 23 साल लम्बे करियर में 22 गज की पिच पर तोड़े कई रिकॉर्ड
जयपुर। दुनिया की दिग्गज क्रिकेटरों में शुमार मिताली राज ने 23 साल लम्बे क्रिकेट करियर को विराम दे दिया है और उम्मीद की जा रही है कि वे बीसीसीआई के साथ अब कोच के रूप में जल्दी ही अपनी नई पारी की शुरुआत करेंगी। दो दशक से ज्यादा लम्बे अंतरराष्ट्रीय करियर में मिताली ने 22 गज की पिच पर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। वे दुनिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली क्रिकेटर बनीं तो देश की सबसे सफल कप्तान। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10 हजार से ज्यादा रन उनके नाम दर्ज हैं। देश की क्रिकेटरों के लिए रोल मॉडल बन गई मिताली का राजस्थान से खासा जुड़ाव रहा है। मिताली का जन्म 1982 में राजस्थान के जोधपुर में हुआ तो उन्हें सबसे बड़ी कामयाबी जयपुर में मिली, जब मिताली की कप्तानी में भारत ने 2006 में एशिया कप का खिताब जीता। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए एशिया कप में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमों ने हिस्सा लिया  था।

मिताली राज का क्रिकेट करियर

फॉरमेट

मैच

रन

उच्चतम

100

50

टेस्ट

12

699

214

1

4

वनडे

232

7805

125*

7

64

टी-20

89

2364

97*

0

17

6015: 600 से अधिक रन बनाने वाली सिर्फ दूसरी महिला कप्तान
10373: महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन
84: महिला वनडे मैचों में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा जीत

10 साल की उम्र में थामा बल्ला
मिताली के जन्म के समय उनके पिता जोधपुर में एयरफोर्स में अफसर रहे जो बाद में हैदराबाद शिफ्ट हो गए। शुरुआती दिनों में भरत नाट्यम के प्रति जुनूनी मिताली ने 10 साल की उम्र में क्रिकेट का बल्ला थामा और लड़कों के साथ क्रिकेट खेली। मात्र 14 साल की उम्र में उन्हें 1997 के वर्ल्ड कप की संभावित खिलाड़ियों में जगह मिल गई।

2021 में बनीं भारत की खेल रत्न
अर्जुन और पद्म सम्मान
मिताली को उनकी उपलब्धि के लिए कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से नवाजा गया। 2003 में मिताली को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया और 2015 में उन्हें पद्मश्री सम्मान दिया गया। पिछले साल 2021 में मिताली को खेल जगत के सबसे बड़े सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से भी नवाजा गया।

अधूरा रह गया विश्व कप जीत का सपना
मिताली का नाम भारत की सबसे सफल कप्तानों में लिया जाता है। वे भारत की एकमात्र कप्तान हैं, जिन्होंने दो विश्व कप में टीम का नेतृत्व किया और दोनों ही बार भारत ने फाइनल में जगह बनाई। लेकिन वर्ल्ड कप जीतने का उनका सपना अधूरा रह गया।

डेब्यू मैच में ही ठोका शतक
मिताली ने 1999 में अपने करियर का पहला अंतरराष्टÑीय मैच आयरलैंड के खिलाफ खेला और पहले ही मैच में 114 रनों की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 2002 में लखनऊ में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया और सीरीज के तीसरे टेस्ट में दोहरा शतक बना डाला। मिताली ने 214 रनों की पारी खेल करेन रोल्टन के सर्वोच्च स्कोर का रिकार्ड तोड़ा। 2006 में अपना पहला टी-20 मैच खेला।

अमेरिका के टेक्सास में मजदूर की पड़ी ट्रैक्टर-ट्रैलर पर नजर, अंदर दिखे इंसानों के शव, 46 प्रवासी पाए गए मृत
वाशिंगटन। अमेरिका में टेक्सास प्रांत के सेंट एंटोनियो शहर में एक ट्रैक्टर-ट्रेलर में कम से कम 46 लोग मृत पाए गए हैं। सिटी काउंसिल की प्रमुख एड्रिना रोचा गार्सिया के मुताबिक सभी मृतक प्रवासी थे। सीएनएन ने सेंट एंटोनियो के पुलिस प्रमुख बिल मैकमैनस के हवाले से कहा कि अधिकारियों को इसकी सूचना शाम के ठीक छह बजे से पहले मिली, जब घटनास्थल के पास स्थित एक बिल्डिंग से मदद के लिए एक मजदूर के चीखने-चिल्लाने की आवाज मिली थी। दरअसल, इस मजूदर की नजर इसी ट्रैक्टर-ट्रेलर पर पड़ी थी, जिसके दरवाजे आधे खुले हुए थे और अंदर इंसानों के शव थे।

सेंट एंटोनियो के दमकल विभाग के प्रमुख चाल्र्स हुड ने कहा कि 12 वयस्कों और चार बच्चों सहित कुल 16 लोगों को पास के एक चिकित्सा सुविधा केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है। जितने लोग बचे हुए पाए गए हैं, उनमें ज्यादातर थकावट, बेचैनी और बेहोशी की हालत में मिले। हुड ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रेलर के अंदर का न तो एयर कंडीश्नर काम कर रहा था और न अंदर ठंडे पानी का इंतजाम था।
इस बीच, तीन लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिसके बारे में श्री मैकमैनस ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वे घटना से जुड़े थे या नहीं।

कोरोना मामलों में बढ़ोतरी, 41 नए पॉजिटिव मिले
जयपुर। जयपुर में सोमवार को कोरोना के 41 नए केस मिले हैं, जबकि 33 मरीज रिकवर हुए। इस तरह से एक्टिव केस बढ़कर 336 हो गए हैं। वहीं मालवीय नगर से 7, वैशाली नगर 4, बजाज नगर 3, एमडी रोड 3, दुर्गापुरा 2, गांधी नगर 2, जगतपुरा 2, झोटवाड़ा 2, खातीपुरा 2, सांगानेर 2, सोडाला 2, आमेर, बापू नगर, सी-स्कीम, चांदपोल, सिविल लाइंस, सी-स्कीम, जवाहर नगर, मानसरोवर, शास्त्री नगर और टोंक फाटक से 1-1 केस पॉजिटिव मिला है।

प्रशासन की अनदेखी के चलते कई वर्षों से शहर के पुस्तकालयों का हुआ बुरा हाल
बाड़ी। प्रशासन की अनदेखी के चलते कई वर्षों से शहर के पुस्तकालय दुर्दशा का शिकार हो रहे हैं। एक मे एक भी पुस्तक नहीं है तो वही दूसरे में स्टाफ के अभाव के कारण ताला लगा रहता है। नाम मात्र के इन पुस्तकालयों का वर्षों से उपयोग नहीं हो रहा है जिसके कारण नगर में खुली आधुनिक लाइब्रेरियों में युवाओं को फीस देकर अध्ययन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। देश में सदियों पहले नालन्दा जैसे विश्वविद्यालय में जिन पुस्तकालयों का इतिहास पुस्तको से ही पढ़ने को मिला था। देश की उस विश्व प्रसिद्ध लाइब्रेरी स्थापना की परंपरा अंग्रेजो से लेकर आजाद हिंदुस्तान में आज भी कायम है। आज भी लोग पुस्तकालयों की पुस्तकों में से ज्ञान का भंडार अर्जित करते हैं।
वर्तमान में पुस्तकालयों को आधुनिकी रूप दिया जा रहा है। यही कारण है कि आज भी युवा विशेष ज्ञान अर्जित करने के लिए पुस्तकालयों का सहारा लेते हैं। इसी परम्परानुसार बाड़ी को नगरपालिका द्वारा किला गेट स्थित नेहरू पार्क में एक पुस्तकालय संचालित किया था।

जिसमें उपखण्ड स्तर के लोग पुस्तकों व अखबारों का अध्ययन बड़ी संख्या में करते थे, लेकिन प्रशासन की बेरुखी व नगरपालिका की लापरवाही के चलते यह पुस्तकालय धीरे-धीरे दुर्दशा का शिकार हो गया। सैकड़ों की संख्या में पुस्तकें गायब हो गई। बैठने व पढ़ने का फर्नीचर जर्जर होकर टूट गया। दीवारें उन पर पुस्तकों को रखने के लिए बनी अलमारियों की खिड़कियां टूटकर कबाड़ हो गई। आज स्थिति यह है कि दो चार अखबारों के लिए इसका संचालन ऐसे किया जा रहा है। जैसे कोई धक्का देकर खींच रहा हो। दूसरी ओर राजस्थान का सार्वजनिक पंचायती पुस्तकालय जो लगभग 25 से 30 वर्ष पूर्व किराए के भवन में संचालित हुआ था, जिसमें हजारों पुस्तकें थी।

प्रतिदिन पत्र-पत्रकाओं का आवागमन होता था। पुस्तकालय के नगर में सैकड़ों स्थाई सदस्य थे, लेकिन वह भी कई किरायों के भवनों में बदल-बदल कर दुर्दशा का शिकार हो गया। पुस्तकें चोरी हो गई। विशेष रूप से स्टाफ का अभाव के चलते इस पुस्तकालय पर भी हर वक्त ताला ही जड़ा देखा जा सकता है। लगभग 2 वर्ष पूर्व इसे नए भवन में स्थानांतरित किया गया है, लेकिन जब से ही इसमे ताला लगा हुआ है जो आज तक नहीं खुला। जब इनसे या नगर पालिका से इस बारे में बात की जाती है तो वह कहते हैं कि अब कम्प्यूटर का जमाना है।

लोग अब पुस्तकालयों में रुचि नहीं रखते, जबकि पिछले एक वर्ष में नगर में तीन से चार आधुनिक लाइब्रेरी निजी स्तर पर लोगों ने खोली है जिनका प्रति माह पढ़ने वाले युवा किराया देते है, जिनमें लगभग 2000 से 3000 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। ऐसे में पुस्तकालयो का अस्तित्व समाप्त होने की बात कहना बेमानी ही है। बल्कि प्रशासन व नगरपालिका का पुस्तकालयो के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ना है।

आपके माध्यम से हमें जानकारी मिली है। इसको लेकर नगर पालिका व पुस्तकालय विभाग के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही इस ओर सुधार हेतु प्रयास किए जाएंगे। -राधेश्याम मीणा, एसडीएम बाड़ी

अलवर जिले में मोटरसाइकिल के कार की चपेट में, दंपत्ति सहित तीन लोगों की मौत
अलवर। राजस्थान में अलवर-भरतपुर मार्ग स्थित जुगरावर टोल नाके के पास दो मोटरसाइकिलों के कार की चपेट में आने से दंपत्ति सहित तीन लोगों की मौत हो गई जबकि अन्य तीन घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बख्तल की चौकी निवासी नरेश पत्नी सरिता, उनकी छह वर्षीय बेटी मन्नू उर्फ माही एवं बेटा कृष्ण के साथ ससुराल कैथवाड़ा जा रहा था कि सामने से आई कार ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।  उनके पीछे आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल को भी कार ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में कार रुपारेल नदी में गिरकर पलट गई। हादसे में नरेश, सरिता, मन्नू एवं कृष्ण तथा दूसरी मोटरसाइकिल सवार एवं घाट निवासी पप्पू उर्फ रामचरण जोगी एवं कार चालक टोंक निवासी शिवराज घायल हो गये।

सूचना के बाद बड़ौदमेव पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सीएचसी बड़ोदामेव में भर्ती कराया जहां से उन्हें अलवर भेज दिया गया। इनमें नरेश, सरिता एवं मन्नू ने दम तोड़ दिया। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए।

आतंकी अमरनाथ यात्रा पर हमले की रच रहे थे साजिश, लेकिन जम्मू-कश्मिर पुलिस ने किया ढेर
श्रीगनर। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के तीन आतंकवादियों में से दो मुठभेड़ में मारे गए हैं जो पाकिस्तान में स्थित अपने आकाओं के कहने पर आगामी अमरनाथ यात्रा को लक्षित कर हमला करना चाहते थे। केन्द्रशासित प्रदेश में आगामी 30 जून को 43 दिनों की अमरनाथ यात्रा शुरू होने वाली है।

पुलिस ने कहा कि सोमवार रात श्रीनगर के बेमिना इलाके में खुफिया सूचना मिलने के बाद चलाए गए अभियान में पाकिस्तानी और अनंतनाग में पहलगाम निवासी एलईटी का एक स्थानीय आतंकवादी आदिल हुसैन मीर मारा गया। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया था। पुलिस ने कहा दोनों आतंकवादी एक ही आतंकवादी समूह का हिस्सा थे। जो छह जून को सोपोर के एक वन क्षेत्र से एक मुठभेड़ के दौरान भाग गया थे। मुठभेड़ में लाहौर के हंजाला के एक आतंकवादी मारा गया था। पुलिस ने कहा कि तीन आतंकवादियों में दो पाकिस्तानी और एक स्थानीय है जो पाकिस्तान में 2018 से अमरनाथ यात्रा पर हमला करने की योजना बना रहे थे।

पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि आदिल 2018 में वाघा से पाकिस्तान चला गया था। श्रीनगर में मुठभेड़ स्थल से दो एके-47 राइफल, 10 मैगजीन, जिंदा कारतूस, वाई-एसएमएस डिवाइस, मैट्रिक्स शीट, पाकिस्तानी दवाएं और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई।

कोविड-19 महामारी के दो वर्ष के अंतराल के बाद अमरनाथ यात्रा इस वर्ष 30 जून से शुरू होगी। सरकार को उम्मीद है कि इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या बहुत  अधिक होगी। इस बार वार्षिक अमरनाथ यात्रा में छह से आठ लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद की जा रही है।

बर्थडे पार्टी में खाना बनाने वाले हलवाइयों को ठोका
बाड़ी। बाड़ी कोतवाली थाना क्षेत्र में रेलवे फाटक के पास स्थित चमेली कुंज में राजवीर ठाकुर सिकरौंदा वाले हाल निवासी रेलवे फाटक के पास स्टेशन रोड़ बाड़ी के नाती की जन्मदिन की पार्टी का आयोजन स्थानीय चमेली कुंज में आयोजित किया गया। जिसके भोजन व्यवस्था के लिए मुकेश मंगल हलवाई को ठेका दिया गया। और जन्मदिन की पार्टी होने के बाद जब मुकेश मंगल हलवाई ने खाना बनाने की मजदूरी मांगी तो इसी बात पर नाराज होकर राजवीर ठाकुर सिकरौंदा वाले पक्ष के आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक राय होकर लात-घूंसा और लाठी-हॉकी से मारपीट की।लेकिन मौके से मुख्य ठेकेदार हलवाई मुकेश मंगल ने मौके की नजाकत को देख मौके से नौ दो ग्यारह होकर अपनी जान बचाई लेकिन वही ठेकेदार के साथ खाना बनाने गए केशव पुत्र सीताराम ठाकुर, रामेश्वर पुत्र रामलखन कोली निवासी मलक पाड़ा बाड़ी व खैमा पुत्र लखन कहार निवासी कहार गली बाड़ी को घेर कर लात-घूंसा और लाठी-हॉकी से बेरहमी से मारपीट कर दी।

वही साथ ही चोटिल हुआ 28 वर्षीय रिषी सिसौंदिया पुत्र रामनिवास सिसौंदिया निवासी मलक पाड़ा बाड़ी ने सभी घायलों को बाड़ी राजकीय सामान्य चिकित्सालय भर्ती कराया,जहां उनका उपचार चल रहा है। घायल खैमा कहार ने बताया कि-हमने राजवीर ठाकुर के नाती के जन्मदिन की पार्टी में चमेली कुंज में 200 लोगों का खाना बनाया था और जब हमने अपनी मजदूरी के रुपए मांगे तो उन्होंने हम सभी की लात-घूंसा,लाठी-हॉकी से मारपीट कर दी है।

पीसीसी में राज्यसभा प्रत्याशियों का तिलक लगाकर किया स्वागत
जयपुर। कांग्रेस के राज्यसभा उम्मीदवार रणदीप सुरजेवाला, मुकुल वासनिक और प्रमोद तिवारी राज्यसभा में नामांकन भरने से पहले पार्टी मुख्यालय पहुंचे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट और कई विधायक प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहे।

पीसीसी मुख्यालय पहुंचने पर समाज कल्याण बोर्ड अध्यक्ष डॉ अर्चना शर्मा ने तीनों प्रत्याशियों का तिलक लगाकर स्वागत किया। कांग्रेस नेताओं ने तीनों प्रत्याशियों को सूत की माला पहनाकर बधाई और शुभकामनाएं दी। स्वागत के बाद तीनों प्रत्याशियों, गहलोत डोटासरा और पायलट ने विक्ट्री साइन दिखाकर अपनी जीत का इशारा किया। स्वागत के बाद तीनों प्रत्याशी परिसर हॉल में राजीव गांधी की प्रतिमा के सामने पहुंचे और माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इसके बाद तीनो प्रत्याशी, सीएम गहलोत, डोटासरा और अन्य नेता विधानसभा के लिए रवाना हो गए।

कपडा चोर गिरोह का मुख्य सरगना समेत चार जने गिरफ्तार, दिन में काम मांगने के बहाने रैकी करते, रात में देते चोरी को अंजाम
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने रविवार को कपड़ा चोर गिरोह के मुख्य सरगना समेत चार चोरों को गिरफ्तार किया है इनके कब्जे से लाखों रूपये कीमत का कपडा एवं वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। पुलिस उपायुक्त दक्षिण मृदुल कच्छावा ने बताया कि परिवादी डालचन्द पुत्र चेलाराम खत्री  निवासी  एस.एफ.एस अग्रवाल फार्म मानसरोवर शिप्रापथ ने  रिपोर्ट दी कि  मेरी छपाई की फैक्ट्री नरेश उधोग कुमावतान की ढाणी मुहाना मोङ के पास में गौरव स्कूल के पास में है। जिसमे 19 मई 2022 को हम शाम 7.30 बजे फैक्ट्री बंद के घर चले गये थे। सुबह 20 मई को आकर देखा तो हमारी फैक्ट्री से करीब 1000 एक हजार मीटर के आस पास कपड़ा अलग अलग रंग के 10 थान गायब मिले कोई चोर चुरा के ले गये। इस रिपोर्ट पर एक टीम का गठन किया गया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

तरीका वारदात

आरोपी चोरी करने से पहले दिन के समय कपडा फैक्ट्री में काम मांगने के लिये जाते व काम मांगने के दौराने फैक्ट्री के सुरक्षा उपकरणों व आने जाने वाले रास्तों की रैकी करते। इसके बाद शातिर नकबजन रात्रि में फैक्ट्रियों से कार में कपड़ा भरकर कपड़ा चोरी की घटना को अंजाम देते। आरोपी कपड़ा फैक्ट्रियों में से कीमती कपडे को स्थानीय बाजार में कपड़ा व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को ही कपडा सस्ते दामों पर बिक्री कर देते थे।

यह आरोपी हुए गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी धनराज मीणा पुत्र श्योराज मीणा  श्यारला सुखपुरा थाना नगर जिला टोंक, बलराम मीणा पुत्र गिरोज श्यारला सुखपुरा थाना नगर टोंक, धर्मराज मीणा पुत्र रामलाल टोकरावास थाना दूनी जिला टोंक और  कैलाश मीणा पुत्र मांगीलाल मीणा सपावडा थाना नगर टोंक का रहने वाला है।

चिदम्बरम के ठिकानों पर पड़े छापे तो बोले गहलोत: मोदी सरकार में जांच एजेंसियों का हो रहा दुरुपयोग
जयपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के ठिकानों पर सीबीआई के छापे पड़ने के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केन्द्र सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि सरकारी जांच एजेंसियों के बढ़ते दुरुपयोग से लोकतंत्र खतरे में आ गया है। देश के हालात इन दिनों बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कांग्रेस सेवादल की गांधी सर्किल से अल्बर्ट हॉल तक निकली यात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा के राज में लोकतंत्र और संविधान खतरे में है। चिदंबरम के आवास पर पहले भी ईडी ने छापेमारी की और गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेज दिया था। अब वे जमानत पर हैं तो अभी उनके घर पर सीबीआई की छापेमारी की गई है। सीबीआई, इनकम टैक्स और ईडी का दुरुपयोग हो रहा है।

गहलोत ने कहा कि सियासी संकट के दौरान हमारे नेताओं के घरों पर भी ईडी के छापे मारे गए। धर्मेंद्र राठौड़ और राजीव अरोड़ा घरों पर छापे मारे गए।  मेरे भी जोधपुर स्थित पैतृक आवास पर छापे मारे गए। अमित शाह और गजेन्द्र शेखावत का यह सरकार गिराने का षड़यंत्र था। हमने इनके सरकार गिराने के षड्यंत्र और मनसूबे फेल कर दिए थे, इसलिए ये लोग अब चिढे बैठे है। ये लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं लेकिन यह नहीं जानते कि इस देश का डीएनए ही कांग्रेस की विचारधारा है।

इनकी विचारधारा देश को बर्बाद करने वाली है। देश में हिंसा फैलाने वाली है। धार्मिक स्थलों पर विवाद पैदा कर रहे है। बीजेपी हमेशा हिंदू- मुसलमान को लड़ाने का काम करती है। देश में हिंदू- मुसलमान साथ रहते हैं और आगे भी साथ रहेंगे, लेकिन बीजेपी देश में लोगों के बीच फूट डालने का काम कर रही है।

भाजपा के लोग सामाजिक समरसता को समाप्त करना चाहते हैं: डोटासरा
पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने भी चिदंबरम के आवास पर छापेमारी मामले में मोदी सरकार पर हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस की एकजुटता से बीजेपी बौखला गई हैं क्योंकि कांग्रेस देश में सांप्रदायिक सद्भाव की बात करती है। सामाजिक समरसता की बात करती है और बीजेपी के लोग इसे खत्म करना चाहते हैं। चिदंबरम 3 दिन कांग्रेस चिंतन शिविर में हमारे साथ रहे। वंहा से जब वो अपने  घर पहुंचे तो उनके घरों और कार्यालयों पर सीबीआई की छापेमारी कर दी।

जिन पत्थरों को बख्शी थी धड़कन, जुबां मिली तो हम पर ही बरस पड़े : राजे
जयपुर। पूर्व उपराष्ट्रपति भैंरोसिंह शेखावत पर लिखी धरती पुत्र भैंरोसिंह शेखावत पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में सोमवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में पूर्व सीएम व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा कि मैं शेखावत की चलती फिरती राजनीति की पाठशाला की विद्यार्थी थी। उससे मैं ही नहीं, कई राजनेता तालीम लेकर निखरे हैं। राजस्थान की गंभीर राजनीति में वे ही मुझे लेकर आए। आज मेरे मुकाम में उनकी अहम भूमिका है। वे कहते थे कि राजनीति में जितनी बाधायें आती हैं, जितना कठिन समय आता है। व्यक्ति उतना ही तप कर मजबूत होता है। ऐसे ही दौरे में अपने परायों की पहचान होती है।

मुश्किलें आती हैं तो सबसे पहले अधिकतर वे इंसान ही आपसे अलग होते हैं जिनकी आपने सबसे अधिक मदद की हो। इसलिए टीम का चयन सोच समझकर करें। उनकी इस बात का मुझे कई बार अहसास होता रहा है। वो एकदम सही कहते थे, ‘हम ही ने बख्शी थी धड़कनें जिन पत्थरों को, जुबां जब उन्हें मिली तो हम ही पर बरस पड़े’। वे जब 1996 में इलाज कराने विदेश गए तो जिन लोगों की उन्होंने खूब मदद की वे ही सरकार गिराने का ऑपरेशन चला रहे थे। राजनीति में वे सभी से मित्रता रखते थे, लेकिन पार्टी की बात आती थी तो किसी से समझौता नहीं करते थे। उनसे ही सीखा कि राजनीति को सेवा नीति बनाओ। उनकी सीख से ही हमारी सरकार रहीं तो अंतिम पंक्ति के लोगों को याद रख काम किए। उनसे जुड़े संस्मरण भी राजे ने सुनाए। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोग और भाजपा नेता, सांसद, विधायक, पूर्व जनप्रतिनिधि आए। सभागार भर गया। बाहर स्क्रीन पर भाषण सुना। जमकर राजे के पक्ष में कई बार नारेबाजी भी हुई।

कैलाश मेघवाल ने खुलकर कहा, 'विजनरी सीएम की आवश्यकता प्रदेश वसुन्धरा की तरफ देख रहा'
अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि राजस्थान को विजनरी सीएम की आवश्यकता है। राजस्थान वसुन्धरा राजे की ओर देख रहा है। क्योंकि उनमें प्रदेश को विजनरी सीएम दिखता है। राजे ने सीएम रहते हुए हर क्षेत्र में विजन से काम किया। वे भाजपा की राष्टÑीय उपाध्यक्ष हैं। इस नाते मैं वसुन्धरा से कहना चाहूंगा कि वे राजस्थान को दिशा देने से पीछे नहीं रहें। शेखावत से जुड़े भी कई संस्मरण सुनाए। कहा कि वे भाईचारे, संवेदनशीलता, मानवता की राजनीति करते थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने भैंरोसिंह के अपने से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि राजे सरकार के कामों में शेखावत के कामों की झलक मिलती है। उनके दामाद व विधायक नरपत सिंह राजवी ने भी उनके बारे में विचार व्यक्त किए।