spread - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली में अज्ञात हमलावरों ने की अंधाधुंध फायरिंग : युवक को लगी गोली, इलाके में फैली दहशत
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के करोल बाग इलाके में शुक्रवार तड़के अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें एक युवक को गोली लग गई। गोलीबारी की इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस के अनुसार, घटना के संबंध में तड़के करीब 3:55 बजे एक फोन आया। फोन करने वाले ने सूचित किया कि गोली लगने से घायल एक व्यक्ति को सुचेता कृपलानी अस्पताल ले जाया गया है। घायल युवक की पहचान बाद में रोहित के रूप में हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, आनंद पर्वत के थान सिंह नगर निवासी रोहित को गोली लगी है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ के दौरान घायल ने हमलावरों के बारे में कुछ शुरुआती जानकारी साझा की है। न्यायालयिक विज्ञान प्रयोगशाला की एक टीम ने अपराध स्थल का दौरा किया और दो खाली कारतूस बरामद किया, जिससे संकेत मिलता है कि लगभग तीन चक्र गोलियां चलाई गई थीं। इस घटना से इलाके में तनाव व्याप्त हो गया है। पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

सफाई नहीं होने से सड़क पर फैला कीचड़
दीगोद। आजादी के सत्तर साल बाद भी कई गांवों में अभी तक बुनियादी सुविधाओं का अभाव है। आजादी के इस अमृतकाल में ग्रामीण आबादी तक बुनियादी सुविधाएं नहीं पहुंच पाई हैं। इसका जीता जागता सबूत दीगोद क्षेत्र के फतेहपुर गांव में देखने को मिलता है जहां नालियों की सफाई नहीं होने के कारण मुख्य रोड पर कई दिनों से कीचड़ फैला हुआ है। जिससे आम जनता व राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार पूरे रोड पर कीचड़ फैला होने के कारण आवागमन के समय ग्रामीणों के कपड़े खराब हो जाते हैं। कई बार कीचड़ के कारण फिसल कर गिरने से चोटिल होते रहते हैं। इसी प्रकार कीचड़ में बाइक सवार असंतुलित होकर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। जिम्मेदारों का इस पर कोई ध्यान नहीं है। लोगों को बीमारियां फैलने का भय सता रहा है। सबसे बड़ी परेशानी तो स्कूल में पढ़ने जाने वाले बच्चों को हो रही है। स्कूल से आते-जाते बच्चे रोज कीचड़ में लथपथ हो जाते हैं। खेतों में जाते समय भी ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत को अवगत करा दिया गया है। फिर भी अभी तक कोई ध्यान नहीं दिया गया है। जल्द से जल्द वहां सफाई नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे। ग्रामीणों ने बताया कि नालियां टूटी फूटी होने व काफी समय से उनकी सफाई नहीं होने के कारण आम रास्तों व सड़कों पर कीचड़ फैला हुआ है। बारिश के कारण लोगों को और अधिक मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के साथ कई बार हादसे हो चुके हैं। ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत प्रशासन इस मामले को जल्द से जल्द संज्ञान में लेकर उचित कार्रवाई कर ग्रामीणों की समस्या का हल करे। ंग्रामवासी सोनू शर्मा ने कहा कि यह समस्या ग्रामीणों के लिए बहुत बड़ी समस्या है। इस पर ग्राम पंचायत को विचार करना चाहिए। वरना समस्त ग्रामवासी इस समस्या को लेकर आंदोलन करेंगे।

यह समस्या कई दिनों से बनी हुई है। फिर भी पंचायती राज विभाग के अधिकारियों का इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं है। यह बहुत शर्म की बात है।
-बाबूलाल मीणा, ग्रामवासी

इस रास्ते से ग्रामीणों का रोजाना का आना-जाना है। कीचड़ होने के कारण उन्हें हादसों का काफी खतरा है। इस मांग पर जल्द से जल्द कार्रवाई हो। -वहीद पठान, समाजसेवी

ग्राम पंचायत में विकास कार्य का बजट पास नहीं होने के कारण कार्य प्रगति पर नहीं है। जल्द से जल्द समस्या को दूर करने का प्रयास करेंगे।
-मुरली बाई मेघवाल, सरपंच

फायरिंग कर दहशत फैलाने वाला मुख्य आरोपी सहित चार गिरफ्तार
सरदारशहर। कस्बे में फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपी व उसके सहयोगियों को महज 48 घंटे में पुलिस ने हरियाणा के करनाल से गिरफ्तार कर लिया है। 13 जून को मान खां पुत्र अजीम खां चायल निवासी वार्ड 29 व मांगीलाल जैसनसरिया निवासी वार्ड 40 ने अरशद क्यामखानी व अन्य पर फिरौती मांगने व जान से मारने की नियत से फायरिंग करने का मामला दर्ज करवाया था। घटना की गंभीरता को देखते हुए चूरू पुलिस अधीक्षक दिंगत आनंद ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद मीणा, आरपीएस इंसार अली के सुपर विजन में सीआई बलराज सिंह मान, पुलिस उपनिरीक्षक रामप्रताप, उप निरीक्षक सुरेश कुमार थाना प्रभारी साहवा व जोगिंदर एएसआई जिला विशेष टीम के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर की।

उच्च अधिकारियों के निर्देश में उप निरीक्षक सुरेश कुमार प्रभारी जिला विशेष टीम के नेतृत्व में डीएसटी टीम ने लगातार 48 घंटे तक रतनगढ़, जयपुर, गुड़गांव व दिल्ली में पीछा करते हुए मुख्य आरोपी अरशद पुत्र रजाक, शाहरुख पुत्र लियाकत अली, इमरान पुत्र हबीब खां व हिमायत खान पुत्र शाहदत अली को करनाल हरियाणा से गिरफ्तार कर अनुसंधान अधिकारी को सुपुर्द कर दिया।मामले का खुलासा करते हुए गुरुवार को चूरू पुलिस अधीक्षक डी आनंद ने सरदारशहर थाने में प्रेस वार्ता कर कई खुलासे किये।

एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी में हरियाणा पुलिस, डीएसटी टीम व साइबर सैल चूरू की विशेष भूमिका रही। एसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का पहले से आपराधिक रिकार्ड मौजूद है। ऐसे में आरोपियों से गहन पूछताछ में अन्य वारदातों का खुलासा होने की भी संभावना है। कार्रवाई में उप निरीक्षक सुरेश कंस्वा प्रभारी जिला विशेष टीम, कांस्टेबल श्रवण कुमार, राजेश छापोला, रुपाराम सुभाष पांडर, राजेश कुमार थाना साहवा, जोगेंद्र एएसआई प्रभारी जिला विशेष टीम, कॉन्स्टेबल रोशन, अजय कुमार, प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार, कुलदीप, मोहरपाल, सुमित, संदीप कुमार, विक्रम, मुकेश कुमार, धन्नाराम, रामफल, भीम, उप निरीक्षक रामप्रताप गोदारा, हेड कांस्टेबल भागीरथ साइबर सेल चूरू व धर्मवीर साइबर सेल चूरू आदि शामिल रहे।

ब्रिटेन में मंकीपॉक्स ने पसारे पैर, 104 नए मामले दर्ज
लंदन। कोरोना के बाद विश्वभर में मंकीपॉक्स की दहशत खत्म होते नजर आ रही है। दरअसल इस बार मंकीपॉक्स का आतंक ब्रिटेन में देखने को मिल रहा है। ब्रिटेन में मंकीपॉक्स के 104 नए मामले दर्ज किए गए हैं।

ब्रिटेन की स्वास्थ्य सुरक्षा एजेंसी ने यह जानकारी दी है। एजेंसी ने लोगों से अपील की कि अगर उन्हें छाले के साथ दाने हैं और अगर पिछले तीन हफ्तों में वे किसी ऐसे व्यक्ति के साथ निकट संपर्क में हैं, जिसे मंकीपॉक्स है या या पश्चिम या मध्य अफ्रीका गए हो, तो यौन स्वास्थ्य क्लिनिक जाकर अपनी जांच करवा लें। एजेंसी ने कहा कि किसी को भी मंकीपॉक्स हो सकता है, खासकर यदि आपने लक्षणों वाले व्यक्ति के साथ यौन संपर्क स्थापित किया है या निकट संपर्क में रहे हैं। एजेंसी के मुताबिक रविवार तक, इंग्लैंड में  452, स्कॉटलैंड में 12, वेल्स में 4 और उत्तरी आयरलैंड में 02 मंकीपॉक्स के मामलों की पुष्टि हो चुकी है।

असर खबर का : जलदाय विभाग चेता, सड़क पर फैली मिट्टी को उठाना किया प्रारंभ
अरनेठा। कस्बे में शुक्रवार को प्रकाशित दैनिक नवज्योति में  सड़क खोदकर जिम्मेदार अधिकारी भूले, कस्बे वासियो का निकलना  हो रहा मुश्किल...  शीर्षक से खबर प्रकाशित के बाद जलदाय विभाग चेता हैं। जलदाय विभाग ने नवज्योति में प्रकाशित खबर को गंभीरता से लिया और सड़क पर फैली मिट्टी को हटवाना शुरु करवाया।

कस्बे में पिछले एक महीने से पेयजल योजना को लेकर पाइप लाइन बिछाई कार्य प्रगति पर चल रहा हैं पाइप लाइन बिछाई के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे  में विभाग द्वारा वापस ठीक प्रकार से मरम्मत नही की जा रही हैं जिसके आमजन आने व जाने में  भारी असुविधा महसूस रहा था। ग्रामीण नेमीचंद चांदीजा, रामपाल सैनी, राजू सुमन,पारी बाई माली ने प्रशासन से उचित कार्यवाही की मांग की थी। मामले पर खबर प्रकाशित के बाद और एसडीएम बलबीर सिंह चौधरी के निर्देश के बाद  विभाग ने सक्रिय होकर शुक्रवार को  जगह जगह पड़े अनावश्यक मिट्टी के ढेरों को उठाना प्रारंभ कर दिया हैं। मिट्टी का एक  स्टोक किया जा रहा हैं ताकि भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर उपयोग लिया जा सके ।

सड़क पर फैली गिट्टी, फिसल रहे वाहन सवार
कोटा। शहर में एरोड्रम से डीसीएम रोड पर फैली गिट्टी के कारण आए दिन दुपहिया वाहन सवार फिसल कर घायल हो रहे हैं। पिछले कई दिनों में एक दर्जन से अधिक दुपहिया वाहन सवार फिसल कर चोटिल हो चुके हैं। इस मार्ग से रोजाना आला अफसर गुजरते हैं, इसके बावजूद समस्या के प्रति अंनदेखी बनाए हुए हैं।

एरोड्रम के पास धान मंडी चौराहे पर इन दिनों विकास कार्य का काम चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान सड़क मार्ग पर काफी मात्रा में गिट्टी फैली हुई है। गिट्टी  के कारण दुपहिया वाहन सवार का संतुलन नहीं बन पाता है और वह फिसल कर चोटिल हो जाते है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में 1 दर्जन से अधिक वाहन सवार यहां पर फिसल कर घायल हो चुके हैं। 2 दिन पहले एक दंपति वाहन पर सवार  होकर जा रहे थे। इसी दौरान गिट्टी के कारण उनका पांव फिसल गया। स्थानीय लोग उनकी मदद करने के लिए दौड़ पड़े और उनको संभाला। हालांकि दोनों को कोई चोट नहीं आई। चौराहे पर मजदूर रोजाना काम कर रहे हैं। इसके बावजूद सड़क पर फैली गिट्टी के प्रति उनका ध्यान नहीं जाता है।  गिट्टी की सफाई हो जाए तो दुर्घटनाओं पर रोक लग सकती है। इस संबंध में न्यास के अधिशासी अभियंता राजेंद्र राठौर का कहना है कि चौराहे पर विकास का काम चल रहा है। यदि सड़क पर गिट्टी फैल रही है तो श्रमिकों से कहकर गिट्टी की सफाई करवा दी जाएगी।

30 देशों में फैला मंकीपॉक्स, सांस की बूंदों से भी फैल सकता है यह वायरस, WHO ने किया आगाह
जेनेवा/वाशिंगटन। दुनिया में मंकीपॉक्स का प्रसार जारी है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि अब तक दुनिया के 30 देशों में मंकीपॉक्स फैल चुका है। इससे जाहिर है कि वायरस स्थानिक नहीं है। वहीं अमेरिका के रोग नियंत्रण केंद्र का कहना है कि मंकीपॉक्स वायरस ने दुनिया भर में 700 से अधिक लोगों को संक्रमित किया है, जिसमें अमेरिका के 21 लोग भी शामिल हैं। हालांकि सीडीसी के जेनिफर मैकक्विस्टन के अनुसार, जनता के लिए समग्र स्वास्थ्य जोखिम अभी कम है। हालांकि जेनिफर मैकक्विस्टन ने सामुदायिक प्रसार की आशंका से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा कि हो सकता है कि सामुदायिक स्तर का प्रसारण हो रहा हो। इसलिए हम निगरानी प्रयासों को बढ़ाना चाहते हैं। इस बीच, विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने 30 देशों में 550 से अधिक मंकीपॉक्स संक्रमणों की पहचान की है, जिनमें से अधिकांश मामले यूरोप में दर्ज किए गए हैं। वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने कहा कि अब तक अधिकांश रिपोर्ट किए गए मामले यौन स्वास्थ्य या अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के माध्यम से रिपोर्ट किए गए हैं। हालांकि मंकीपॉक्स लैंगिक संक्रामक बीमारी नहीं है। वायरस किसी संक्रमित व्यक्ति के साथ त्वचा से त्वचा के संपर्क के माध्यम से फैल सकता है। यह शरीर के तरल पदार्थ, दूषित चादर और कपड़ों से फैल सकता है। कदाचित अगर किसी संक्रमित व्यक्ति के मुंह में घाव हैं तो यह सांस की बूंदों से भी फैल सकता है।

WHO का बड़ा बयान: मंकीपॉक्स के प्रसार को नियंत्रित नहीं किया जा सकता
जिनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) को अभी इस बात का विश्वास नहीं है कि मंकीपॉक्स के प्रसार को पूरी तरह से नियंत्रित किया जा सकता है। यह बातें यूरोप के लिए डब्ल्यूएचओ के क्षेत्रीय निदेशक हैंस क्लूज ने कही है। उन्होंने कहा कि अभी तक हम नहीं जानते हैं कि क्या हम इसके प्रसार को पूरी तरह से नियंत्रित कर पाएंगे। इसके लिए हमें स्पष्ट संचार, सामुदायिक कार्रवाई, संक्रामक के दौरान को आइसोलेट करना, प्रभावशाली तरीके से नए मामलों का पता लगाना और उनकी निगरानी करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि अब तक मंकीपॉक्स के लिए उन्हीं उपायों को करने की आवश्यकता नहीं है, जो कोरोना वायरस महामारी के दौरान लागू किए गए थे, क्योंकि यह वायरस उसी तरह से नहीं फैलता है। उन्होंने कहा, आने वाले महीनों में कई त्योहार और बड़ी पार्टियां आयोजित होने वाली हैं। ऐसे में इसका अधिक प्रसार हो सकता है।

आधा दर्जन गायों के लहूलुहान मिलने से फैली सनसनी
मिश्रोली। झालावाड़ जिले में भवानीमंडी उपखंड के ग्राम पंचायत सिंहपुर के गांव बणी में शनिवार को आधा दर्जन गायों के लहूलुहान हालत में मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। इस बीच कतिपय लोगों ने अफवाह फैला दी कि गायों को धारदार हथियारों से हमला कर घायल किया गया। इस सूचना पर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। इस पर बड़ी संख्या में गो रक्षक दल के सदस्य और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते एसपी मोनिका सिंह सहित पुलिस लवाजमा मौके पर पहुंचा। जांच में सामने आया कि देर रात गायें रजका खाने के लिए खेत में घुस गई थी ।  खेत पर रखवाली कर रहा किसान जब गायों को खेत से भगाने के लिए पीछे दौड़ा तो गायें खेत की सुरक्षा के लिए लगी नुकीले तारबंदी के बीच होकर निकल भागी जिससे गो वंश लहूलुहान हो गया । सच्चाई सामने आने पर मामला शांत हुआ। इस बीच पशु चिकित्सक को मौके पर बुलाकर गायों का इलाज करवाया गया।

निकटवर्ती क्षेत्र बणी गांव में अज्ञात लोगों ने रात के अंधेरे में आधा दर्जन गोवंश पर हमला किये जाने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मिश्रोली थाना प्रभारी मय जाप्ता लेकर पहुंचे। सूचना आग की तरह फैल गई आस पास क्षेत्र से ग्रामीण, गो रक्षक व गो सेवा समिति सदस्य आदि मौके पर पहुंचने लगे।  शनिवार तड़के ग्रामीणों ने चौराहे पर गंभीर हालत में घायल गायों को देखा जिनके शरीर पर कई गहरे घावों से खून का रिसाव हो रहा था। इस पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सूचना पर एसपी मोनिका सेन,एएसपी प्रकाश चन्द्र, एसडीएम संतोष मीणा, भवानीमंडी डीएसपी अरूण कुमार, गंगधार डिप्टी प्रेमकुमार,पचपहाड़ तहसीलदार,कानूनगो ईश्वर चंद शर्मा, पटवारी अविनाश पाटीदार सहित पगारिया थानाधिकारी रामप्रसाद, डग थानाधिकारी बन्नालाल व मिश्रोली थानाधिकारी मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया।

पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन ने बताया कि पगारिया थाना क्षेत्र के बणी गांव में गायों को धारदार हथियार से घायल करने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंच कर जांच की गई है। जिसमे खेत मालिक किसान प्रहलाद सिंह को हिरासत में लिया गया। पूछताछ पर सामने आया कि किसान ने अपने खेत में रजका बो रखा था। रात के समय गोवंश रजके के खेत में घुस गई। वहां पर रखवाली कर रहे किसान प्रहलाद सिंह ने खेत मे घुसे पशुओं को भगाने के दौरान गो वंश रात में  खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई कि कंटीले तार के अंदर से गुजर गई। नुकीले तार के बीच गुजरने की वजह से चोट लगी थी। पशु चिकित्सालय से पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार करवाया। घायल गो वंश को मिश्रोली गौ शाला में भिजवाकर इलाज करवाया गया है।

नफरत फैलाने वाले ही देश के असली दुश्मन
ब्यावर। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने कहा कि हम भाजपा नहीं है, जहां पर केवल एक व्यक्ति के इशारे पर सब कुछ चलता है। यह कांग्रेस पार्टी है, जहां पर कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाती है। कांग्रेस लोकतांत्रिक पार्टी है जिसमें ऊपर से लेकर नीचे तक का प्रत्येक व्यक्ति कार्यकर्ता कहलाता है। चाहे वह सोनिया गांधी, राहुल गाधी हो या फिर अशोक गहलोत, सचिन पायलट। देसाई बुधवार को आजादी की गौरव यात्रा के ब्यावर आगमन पर स्वागत कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में सब एक समान है। अलग-अलग प्रतिनिधित्व को गुटबाजी कहे जाने पर उन्होंने कहा कि गुटबाजी देखनी हो तो राजस्थान भाजपा में देखो। यहां पर पूर्व सीएम तथा वर्तमान मुखिया में जो चल रहा है वह किसी से छिपा नहीं है। देसाई ने कहा कि गौरव यात्रा के मार्ग में छोटे से छोटे कांग्रेस कार्यकर्ता ने शामिल होकर अपना सहयोग प्रदान किया। देसाई ने प्रदेश के हालात पर बोलते हुए कहा कि आज देश में नफरत फैलाई जा रही है। एक दूसरे को बांटने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि देश की आजादी के लिए जो सपना गांधी, चंद्रशेखर तथा भगतसिंह ने देखा था उसे साकार करने का वक्त आ गया है। कांग्रेस सेवादल की गौरव यात्रा भी इसी आंदोलन का एक हिस्सा है। देसाई ने धर्म की आड़ लेकर राजनीति करने वालों पर प्रहार करते हुए कहा कि जो इस देश में नफरत फैला रहे हैं वे इस देश के असली दुश्मन है। मगर कांग्रेस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी।

एयरपोर्ट परिसर में लगी लापरवाही की आग , सूखी घास की आग आसपास के इलाकों तक फैली
कोटा। झालावाड़ रोड स्थित एयरपोर्ट परिसर में शनिवार को दोपहर बाद अचानक आग लग गई । हवा से आग आसपास के इलाकों में काफी दूर तक फैल गई। जिसे काबू  करने में फायर बिग्रेड की 15 दमकलों को 3 घंटे से भी अधिक का समय लगा ।

हवाई अड्डा परिसर में मौसम विज्ञान केंद्र के पीछे की तरफ अचानक से दोपहर 1:30 बजे सूखी घास में आग लग गई । आग लगने और धुआं उठने पर जैसे ही एयरपोर्ट प्रबंधन को इसकी सूचना मिली उन्होंने तुरंत कंट्रोल रूम और अग्निशमन विभाग को सूचना दी । सूचना मिलते ही सब्जी मंडी स्थित अग्निशमन केंद्र और श्रीनाथपुरम स्थित अग्निशमन केंद्र से दमकल पहुंचना शुरू हो गई थी। दमकल पर मौजूद कर्मचारियों ने आग बुझाना शुरू किया लेकिन हवा के कारण आग बढ़ती जा रही थी और कंट्रोल नहीं हो पा रही थी । इसके बाद मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक राजौरा, सहायक अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र गौतम व अमजद खान समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और एक के बाद एक कई दमकल सायरन मारती हुई एयरपोर्ट परिसर में पहुंची । एयरपोर्ट परिसर की चारदीवारी के चारों तरफ से आग को कंट्रोल करने के लिए फायरमैन मुस्तैद हो गए और लगातार कार्यवाही करते रहे। लेकिन आग घोड़ा बस्ती, जवाहर नगर ,किशोरपुरा समेत आसपास के कई रिहायशी इलाकों की तरफ बढ़ने लगी।  इसे देखते हुए डीसीएम और थर्मल समेत कई अन्य जगहों से भी दमकलों को मौके पर बुलाया गया । शाम करीब 4:30 बजे तक आग पर काबू  पाने के प्रयास लगातार जारी थे।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी दीपक राजौरा ने बताया कि एयरपोर्ट परिसर में काफी बड़ी और सूखी घास उगी हुई है। जिसे कटवाने के लिए जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी एयरपोर्ट प्रबंधन को कई बार कहा जा चुका है। लेकिन इसके बावजूद उनके द्वारा घास को नहीं कटवाया जा रहा है। जिसकी वजह से हर बार आग लगती है । उन्होंने बताया कि मार्च और अप्रैल के 2 महीने में ही करीब 10 बार यहां पर आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं । अभी तक आग लगने की छोटी-छोटी घटनाएं थी जिन्हें तुरंत काबू पा लिया गया था । लेकिन शनिवार को आग काफी ज्यादा क्षेत्र में फैल गई थी जिसे कंट्रोल करने में काफी अधिक मशक्कत करनी पड़ी। एयरपोर्ट अधिकारी नरेंद्र मीणा और एडीएम सिटी महेंद्र लोढ़ा भी मौके पर मौजूद रहे और आग बुझाने की व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे। गौरतलब है कि हवाई अड्डा परिसर के चारों तरफ घनी बस्ती और पेट्रोल पंप भी है । यदि आग कंट्रोल नहीं हो पाती और इसी तरह से आग की चिंगारी उड़कर आसपास जाती तो पेट्रोल पंप अन्य स्थानों पर काफी नुकसान हो सकता था । मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि एयरपोर्ट प्रबंधन की लापरवाही की वजह से बार-बार आग लग रही है लेकिन उनके द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।

सतीश पुनिया - जेपी नड्डा की मुलाकात: पीएफआई जैसे संगठनों को बताया दहशतगर्दी फैलाने वाला
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (BJP ) ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के नेतृत्व की राजस्थान सरकार के संरक्षण में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ( PFI) जैसा चरमपंथी संगठन राज्य में दहशतगर्दी फैलाने की कोशिश कर रहा है। राजस्थान भाजपा इकाई के अध्यक्ष सतीश पुनिया ने सोमवार को यहां पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात की और उन्हें राजस्थान के करौली शहर में भड़की साम्प्रदायिक हिंसा की घटना के संबंध में जानकारी दी।

पुनिया ने कहा कि राजस्थान जैसे शांतिपूर्ण राज्य में जब जब कांग्रेस की सरकार आती है तब-तब प्रदेश में अमन चैन का माहौल बिगड़ जाता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के संरक्षण में पहले प्रतिबंधित संगठन स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया  (सिमी)  की गतिविधियां चलती थीं लेकिन अब उसका स्थान पीएफआई ने ले लिया है।

पुनिया ने आरोप लगाया कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की नैतिक जिम्मेदारी है कि वह राज्य की कानून व्यवस्था को सुनिश्चित करे लेकिन वह पीएफआई जैसी देहशगर्द संगठन को संरक्षण देने में लगे हैं, इसलिए पीएफआई के हौसले बुलंद हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में बिगड़ती कानून -व्यवस्था को देखते हुए गहलोत को जिनके पास गृह मंत्रालय का विभाग भी है,को अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान के करौली में बीते शनिवार को हिन्दू नववर्ष के मौके पर आयोजित एक जुलूस के दौरान पथराव हो गया और टकराव की स्थिति पैदा हो गयी। इस टकराव ने साम्प्रदायिक हिंसा का  रूप ले लिया।