hawa mahal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

विश्व विरासत दिवस : हवामहल में दो दिवसीय प्रदर्शनी की शुरुआत, कल से पर्यटकों के लिए सुबह 10 से शाम 6 बजे तक खुली रहेगी एग्जीबिशन
जयपुर। विश्व विरासत दिवस के अवसर पर हवामहल स्मारक के प्रथम चौक में शनिवार से दो दिवसीय आकर्षक एग्जीबिशन की शुरुआत की जाएगी। आयोजक राजकुमार गुप्ता ने बताया कि प्रदर्शनी में पर्यटकों के लिए कला, संस्कृति और विरासत से जुड़ी झलकियां प्रस्तुत की जाएंगी।

यह एग्जीबिशन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक आमजन और पर्यटकों के लिए खुली रहेगी। आयोजन का उद्देश्य शहर की समृद्ध विरासत को करीब से दिखाना और लोगों में ऐतिहासिक धरोहरों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।

हवामहल और सिसोदिया रानी के बाग को रात्रि भ्रमण के लिए खोलने की तैयारी, पर्यटकों की संख्याओं में बढ़ोतरी की संभावना
जयपुर। पर्यटन सीजन और त्योहारों की रौनक ने गुलाबी नगरी की खूबसूरती में चार चांद लगा दिए हैं। शहर के बाजारों और स्मारकों में पर्यटकों की भीड़ उमड़ रही है। खासकर आमेर महल, हवामहल और जंतर-मंतर स्मारक जैसे धरोहर स्थलों पर सैलानी बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। आमेर महल और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय को पर्यटक दिन के साथ-साथ रात्रि 8 बजे तक भी देख सकते हैं। अब पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग इसी तर्ज पर हवामहल और सिसोदिया रानी का बाग को भी रात्रि 8 बजे तक पर्यटकों के लिए खोलने की तैयारी कर रहा है। विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में निदेशालय की ओर से संबंधित स्मारकों के अधिकारियों से सुझाव मांगे गए हैं। साथ ही रात्रिकालीन संचालन के लिए आवश्यक सुविधाओं की जानकारी भी मांगी है।

पर्यटन विशेषज्ञों का मत
पर्यटन के जानकारों का कहना है कि यदि हवामहल को रात में खोला जाता है, तो यह रात्रि पर्यटन को नई दिशा देगा। पर्यटन सेक्टर से जुड़े संजय कौशिक ने कहा कि इससे न केवल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि शहर की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा। रात के समय स्मारकों की रोशनी और वास्तुकला का दृश्य सैलानियों को विशेष अनुभव प्रदान करेगा। रात्रिकालीन पर्यटन से जयपुर की पहचान 'नाइट हेरिटेज सिटी' के रूप में मजबूत हो सकती है।

आंकड़ों पर नजर
पुरातत्व विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार हवामहल में पिछले वर्ष 15 लाख 63 हजार 673 पर्यटक आए थे। जबकि सिसोदिया रानी का बाग में करीब 32 हजार से अधिक सैलानी पहुंचे थे। यदि इन्हें रात 8 बजे तक भी खोला गया तो इन संख्याओं में बढ़ोतरी की संभावना है।

हिन्दी दिवस के अवसर पर हवा महल में निबंध प्रतियोगिता : विद्यार्थियों ने दिखाई लेखन प्रतिभा, विजेताओं को मिला सम्मान
जयपुर। हिन्दी दिवस के अवसर पर हवा महल स्मारक में निबंध लेखन प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में शहीद अमित भारद्वाज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जयपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना 2 इकाई की गुंजन भामू और आतु टहिलयानी के सहयोग से विद्यालय के विद्यार्थियों सहित अन्य विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर हवामहल स्मारक की अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने विद्यार्थियों को हिन्दी भाषा की महत्ता, हवामहल स्मारक के गौरवशाली इतिहास, धरोहर की सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान आने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। वहीं अन्य प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र दिया गया।

गुलाबी नगरी आने वाले पर्यटकों की पहली पसंद हवामहल-आमेर : बारिश से सुहाने हुए मौसम के बाद बढ़ी सैलानियों की तादाद
जयपुर। बारिश के बाद सुहाने हुए मौसम के चलते शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही भी बढ़ने लगी है। पुरातत्व एवं संग्रहालय से मिले आंकड़ों के मुताबिक विभाग के जयपुर में संरक्षित स्मारक आमेर महल, हवामहल स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, जंतर-मंतर स्मारक, नाहरगढ़ दुर्ग, ईसरलाट, सिसोदिया बाग, विद्याधर बाग और गांधी वाटिका में एक अप्रेल से 31 अगस्त इन पांच माह के दौरान 24 लाख 52 हजार 879 पर्यटक भ्रमण के लिए आए। इनसे पुरातत्व विभाग को पांच माह में 16 करोड़ 19 लाख 89 हजार 470 रुपए राजस्व मिला।

पहले पायदान पर हवामहल और दूसरे पर आमेर महल
पुरातत्व विभाग से मिले आंकड़ों के मुताबिक अप्रेल से अगस्त माह के दौरान हवामहल महल स्मारक में सबसे अधिक पर्यटकों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। यहां 6 लाख 33 हजार 381 पर्यटक आए। वहीं दूसरी ओर आमेर महल में 6 लाख 28 हजार 578 पर्यटकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जंतर-मंतर स्मारक में 3,72,709, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में 3,61,125, नाहरगढ़ दुर्ग में 4,12,989, ईसरलाट में 19,463, सिसोदिया बाग में 18,092, विद्याधर बाग में 5,808 और गांधी वाटिका में 734 पर्यटक आए।

अगस्त, 2024 की अपेक्षा अगस्त 2025 में भी बढ़े
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के अधिकारियों से मिले आंकड़ों के मुताबिक शहर के हवामहल स्मारक, आमेर महल सहित अन्य स्मारकों में अगस्त, 2024 की अपेक्षा अगस्त, 2025 में भी पर्यटकों की संख्या में इजाफा देखने को मिला है। इस दौरान 1 लाख 61 हजार 643 पर्यटक बढे़ हैं।

अक्टूबर से पर्यटन सीजन
पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि इस पर्यटन सीजन में पर्यटकों की संख्या में अधिक इजाफा होने की संभावना है। इससे शहर में ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति का सामना करना पड़ता है। इसलिए सरकार को इस स्थिति से निपटने के लिए कार्य करने की जरूरत है। क्योंकि अक्टूबर से पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है।

पर्यटन स्थलों में पिछले साल अगस्त की अपेक्षा इस साल अगस्त में संख्या बढ़ी है। अक्टूबर से पर्यटन सीजन शुरू होगा, तो इसे लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही है।
-डॉ. पंकज धरेन्द्र, निदेशक,
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत टूरिस्ट ने हवामहल पर फहराया तिरंगा, पर्यटकों को धरोहर की सुरक्षा व स्वच्छता का भी दिया गया संदेश
जयपुर। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के शहर के विभिन्न पर्यटन स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुरातत्व विभाग के निदेशक डॉ. पंकज धरेन्द्र ने बताया कि बुधवार से 15 अगस्त तक विभाग के संरक्षित स्मारकों और संग्रहालय में विशेष लाइटिंग की जा रही है। हवामहल स्मारक में स्टाफ, गाइड व देशी-विदेशी पर्यटकों की ओर से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहराया गया। इस अवसर पर पर्यटकों को धरोहर की सुरक्षा व स्वच्छता का भी संदेश दिया गया। इस दौरान महल अधीक्षक सरोजनी चंचलानी भी मौजूद रही। राजकीय संग्रहालय अल्बर्ट हॉल में बुधवार को सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं और पर्यटकों ने संबंधित विषय पर चित्रकारी की। अधीक्षक महेन्द्र कुमार निम्हल ने भाग लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

यहां आज होगा कार्यक्रम जंतर-मंतर स्मारक में हर घर
तिरंगा कार्यक्रम के तहत सुबह देशी-विदेशी पर्यटकों, गाइडों और स्टाफ की उपस्थिति में तिरंगा लहराया जाएगा। अधीक्षक प्रतिभा यादव ने बताया कि यहां फोटोज के लिए सेल्फी स्टैंड भी लगवाई जाएगी।

प्रपोजल बनाकर भेजा निदेशालय, हवामहल में जल्द शुरू हो सकती है नई व्यवस्था
जयपुर। शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवक की बात की जाए तो आमेर महल के बाद हवामहल स्मारक में सबसे अधिक पर्यटक अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। लेकिन कई पर्यटक तो हवामहल स्मारक के मुख्य भाग (बड़ी चौपड़ की ओर) को निहारकर आगे निकल जाते हैं। इस खबर को दैनिक नवज्योति ने 24 जून को ‘हवामहल स्मारक : मुख्य भाग की तरफ  टिकट व्यवस्था हो तो और बढ़ सकती है पर्यटक संख्या’ शीर्षक से खबर प्रकाशित कर पुरातत्व विभाग के अधिकारियों का ध्यान इस ओर आकर्षित किया था। इसके बाद हवामहल प्रशासन की ओर से इस संबंध में एक प्रपोजल बनाकर निदेशालय को भेजा है, जिसमें बताया गया है कि स्मारक के शरद मंदिर के दाई ओर के कोने से एक छोटा रास्ता बड़ी चौपड़ की ओर निकलता है। जहां एक टिकट विंडों बनाई जा सकती है।

इनका कहना...
हवामहल स्मारक के मुख्य भाग की ओर (बड़ी चौपड़ की ओर) पर्यटकों के लिए टिकट विंडो खोलने के लिए हवामहल प्रशासन की ओर से प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। जल्द ही इस पर कार्य किया जाएगा। यकीनन ऐसा होने से पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी होगी।
-डॉ पंकज धरेंद्र, निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग

हवामहल स्मारक : मुख्य भाग की तरफ टिकट व्यवस्था हो तो और बढ़ सकती है पर्यटक संख्या
जयपुर। हवामहल स्मारक में इस समय पर्यटकों की अच्छी तादाद देखी जा रही है। जून , 2024 में 64,104 पर्यटकों ने स्मारक विजिट की। वहीं इस बार जून, 2025 में इनकी संख्या बढ़कर 95,370 पहुंच गई। यानि कहा जाए तो 31,266 पर्यटक अधिक आए। इन आंकड़ों में खासकर भारतीय पर्यटकों की संख्या में इजाफा हुआ है। पर्यटन विशेषज्ञों का मानना है कि अगर विभाग कोशिश करें तो यहां आने वाले सैलानियों की संख्या और अधिक बढ़ सकती है। अभी पर्यटक त्रिपोलिया गेट की ओर से स्मारक में आते हैं। कई पर्यटक बड़ी चौपड़ से मुख्य भाग को देख चले जाते हैं।

पर्यटन से जुड़े लोगों का कहना है कि हवामहल स्मारक की खूबसूरती और मुकुट के समान दिखाई देने वाला इसका मुख्य भाग पर्यटकों को अधिक आकर्षित करता है। दूसरे राज्यों और विदेशों से आने वाले कई पर्यटक बड़ी चौपड़ की ओर मुकुट के आकार के मुख्य भाग की ओर से केवल फोटो क्लिक कर आगे चले जाते हैं। ऐसे में अगर इस ओर पुरातत्व विभाग की ओर से कोई सूचना पट्ट या प्रवेश टिकट की कोई व्यवस्था की जाए तो यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा हो सकता है।

इनका कहना...
पर्यटकों के लिए हवामहल स्मारक के मुख्य भाग की ओर भी प्रवेश टिकट व्यवस्था होनी चाहिए। क्योंकि कई पर्यटक केवल स्मारक के मुख्य भाग को देखकर ही आगे निकल जाते हैं। वे भी स्मारक के अंदर आकर इसकी खूबसूरती को निहारेंगे तो वाकई यहां पर्यटकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।
-संजय कौशिक, पर्यटन विशेषज्ञ

यहां पर्यटकों की संख्या में और अधिक बढ़ोतरी करनी है तो विभाग को हवामहल स्मारक के मुख्य भाग की ओर से भी पर्यटकों के लिए टिकट आदि की व्यवस्था करनी चाहिए। क्योंकि कई पर्यटक इसके मुकुट के आकर जैसे दिखने वाले मुख्य भाग को देखकर ही चले जाते हैं।
-मदन सिंह, पर्यटन विशेषज्ञ

गर्मी का असर : हवामहल स्मारक में किया पानी का छिड़काव, पर्यटकों को मिलेगी राहत
जयपुर। गर्मी का असर पर्यटन स्थलों पर भी देखने को मिल रहा है। भीषण गर्मी के चलते आमेर महल, हवामहल, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, जंतर मंतर स्मारक सहित अन्य स्मारकों पर पर्यटकों की कम आवक दर्ज हो रही है।

वहीं नौ तपे को देखते हुए हवामहल स्मारक के द्वितीय चौक पर पानी का छिड़काव किया गया, ताकि पर्यटकों को गर्मी से राहत मिल सके। गौरतलब है कि पिछली बार भी गर्मी में स्मारक में पानी का छिड़काव किया गया था। हवामहल प्रशासन ने दी जानकारी।

आमेर महल, हवामहल सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर दिखी टूरिस्टों की अच्छी आवक
जयपुर। पर्यटन सीजन शुरू होते ही शहर के पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही अधिक दिखने लगी है। आमेर महल, हवामहल स्मारक, जंतर-मंतर स्मारक, अल्बर्ट हॉल संग्रहालय, नाहरगढ़ दुर्ग, ईसरलाट सहित अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटक परिवार सहित विजिट करते देखे गए।

जानकारी के अनुसार दिल्ली, यूपी, पंजाब सहित अन्य राज्यों से पर्यटक यहां आ रहे हैं। पुरातत्व विभाग के अधिकारियों से मिले आंकड़ों के अनुसार आमेर महल में 7,874 देशी और विदेशी पर्यटक आए। इसके बाद सबसे अधिक पर्यटक संख्या हवामहल स्मारक में देखने को मिली। यहां 7,329 पर्यटकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इसके अतिरिक्त जंतर-मंतर स्मारक में 4,762, ईसरलाट में 132 और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय में 4,305 पर्यटक आए।

46°C तापमान में भी पर्यटकों को हवामहल में मिल रही राहत भरी हवा
जयपुर। शहर के पर्यटन स्थलों पर देसी और विदेशी पर्यटकों की आवाजाही रहती है। हालांकि भीषण गर्मी के चलते इस समय हवा महल स्मारक, आमेर महल, जंतर मंतर स्मारक सहित पुरातत्व विभाग के अन्य स्मारकों में पर्यटकों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। इस बीच भीषण गर्मी और नौतपा के चलते पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी, प्राथमिक उपचार बॉक्स सहित अन्य सुविधाओ पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं करीब 46 डिग्री तापमान के बीच हवामहल स्मारक में सोमवार को विजिट करने आने वाले पर्यटकों को राहत देने के लिए फाउंटेन चलाए गए है। साथ ही भीषण गर्मी में पर्यटकों को राहत देने के लिए द्वितीय चौक में पानी का छिड़काव भी किया जा रहा है।

हवामहल स्मारक की अधीक्षक सरोजनी चंचलानी ने बताया पर्यटकों को गर्मी से राहत देने के लिए द्वितीय चौक में फाउंटेन चलाया जा रहा है। साथ ही चारो ओर पानी का छिड़काव करवाया जा रहा है। वहीं दो वाटर कूलर की सुविधा के अतिरिक्त आवश्यकता के अनुसार  पर्यटकों के लिए पीने के पानी के कैम्पर मंगवाए जा रहे हैं। ताकि पर्यटकों को किसी तरह की परेशानी ना हो।

पर्यटक का कहना
यूपी के सहारनपुर से हवा महल स्मारक घूमने आए पर्यटक सागर शर्मा ने कहा कि स्मारक प्रशासन द्वारा गर्मी से बचाव के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है।

Hawa Mahal Memorial पर 544 कलश, कईयों का रंग पड़ा फीका
जयपुर। गुलाबी नगरी की पहचान हवामहल स्मारक में हर साल लाखों की संख्या में देसी और विदेशी पर्यटक विजिट के लिए आते हैं। वे स्मारक  के मुख्य भाग को देख आश्चर्यचकित हो जाते हैं। इसका पृष्ठ भाग कृष्ण के मुकुट के समान दिखाई देता है। इसकी खिड़की, झरोखे और गोल्डन कलर के कलश मुकुटनुमा स्मारक की सुंदरता को और बढ़ा देते हैं। इस बीच पिछले कुछ सालों से 544 कलशों में से कुछ कलशों का रंग फीका पड़ गया है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इन कलशों पर सोने की पॉलिश की जाती है। इन्हें ठीक करने के लिए स्मारक प्रशासन की ओर से आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण (एडमा) को अवगत कराया गया है।

फीकी पड़ रही कलशों की पॉलिश
पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग की ओर से मिली जानकारी के अनुसार करीब 15 साल पहले हवामहल स्मारक पर लगे कलशों पर सोने की पॉलिश करने का कार्य किया गया था। अब इनपर से सोने की पॉलिश उतर रही है। जिससे इनका रंग फीका-फीका सा दिखाई देने लगा है। अधिकारियों का कहना है कि कई बार बंदर इन कलशों को खुरच देते हैं, जिससे इनकी पॉलिश को नुकसान पहुंचता है।

हवामहल स्मारक की अधीक्षक, सरोजनी चंचलानी ने कहा हवामहल स्मारक में आवश्यकता अनुसार संरक्षण एवं जीर्णोद्धार कार्य करवाया जाता है। कलशों के संरक्षण और पॉलिश कार्य के लिए भी आमेर विकास एवं प्रबंधन प्राधिकरण प्रस्ताव भेजे गए हैं। जल्द एडमा द्वारा कार्य करवाया जाएगा।

ईरा को नहीं मिली हवामहल में एंट्री
हवामहल स्मारक में सोमवार को रोचक नजारा  देखने को मिला। जोधपुर से जयपुर घूमने आए सोलो ट्रैवलर अज़्ज़ु ईरा के साथ घूमते नजर आएं। दरअसल अब आप सोच रहे होंगे कि यह ईरा कौन है। तो हम बता दे कि ईरा और कोई नहीं बल्कि अज़्ज़ु की बिल्ली का नाम है, जो क़रीब साढ़े पाँच साल की है। ईरा अपने मालिक अज्जु के साथ हवामहल स्मारक आई। लेकिन अज़्ज़ु को अपनी बिल्ली के साथ स्मारक के अंदर जाने की इजाज़त नहीं मिली। ऐसे में पहले अज़्ज़ु के साथ आई एक महिला मित्र ने हवामहल घुमा। फिर जब वो बाहर आई इसके बाद बिल्ली को उसे सम्भालकर अज़्ज़ु ने हवामहल स्मारक घुमा। अज़्ज़ु ने बताया बिल्ली को क़रीब पाँच माह से साथ घूमा रहे हैं। इससे पहले बस से जयपुर आने के दौरान चालक ने साथ में बिल्ली होने पर कोटपुतली ही उतार दिया था। फिर दूसरी बस पकड़ कर जयपुर पहुंचे।