rest - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चंबल का पानी नहीं आने तक चैन से नहीं बैठेंगे पूर्वी राजस्थान के किसान
टोडाभीम। पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति के प्रदेशाध्यक्ष रामनिवास मीना ने कहा है कि चंबल का पानी पूर्वी राजस्थान के लोगों के जीवन के लिए आवश्यक है। पानी के अभाव में भयावह हालात बनते जा रहे हैं। ऐसे में सरकार को ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा देकर 13 जिलों के निवासी लोगों को नया जीवन देने का कार्य करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चंबल का पानी नहीं आने तक पूर्वी-उत्तरी क्षेत्र के लोग चैन से नहीं बैठेंगे। प्रदेशाध्यक्ष मीना रविवार को मासलपुर के सकरघटा के पास नीमरीकापुरा की ढाणी चतुर्भुज का पुरा में पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना किसान संघर्ष समिति की ओर से आयोजित चतुर्थ किसान महापंचायत को संबोधित कर रहे थे। प्रदेशाध्यक्ष मीना ने कहा कि ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने की केन्द्र सरकार से मांग करते हुए 13 जिलों में जनजागरण अभियान चलाया हुआ है।

इस अभियान की शुरूआत मंडरायल स्थित चंबल नदी पर जाकर महाआरती के साथ की गई थी। राजस्थान में पहली बार चंबल की पूजा अर्चना और महाआरती का आयोजन हुआ। उसके बाद प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया और चंबल की चिट्ठी तैयार कर प्रदेश के सभी 200 विधायक और 25 सांसदों को भेजी गई। इस चिट्ठी के माध्यम से पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों के लिए चंबल की पानी की आवश्यकता बताते हुए ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने का आग्रह किया गया। उसके बाद टोडाभीम में महस्वा के कुठीला वाले हनुमान मंदिर, हिण्डौन में ढिंढोरा के खेल मैदान और नादौती में तालचिडा की मीना पट्टी के छत्री वाले हनुमान मंदिर किसान महापंचायत की गई और अब करौली के सकरघटा के चामुंडा मंदिर पर किसान महापंचायत हुई है।

इन महापंचायतों के माध्यम से आमजन को ईआरसीपी के प्रति जागरूक करने का कार्य किया जा रहा है। महापंचायत में प्रदेश संयोजक अमर सिंह नीमरोठ ने ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना की स्वीकृति के लिए एक जुटता की आवश्यक बताया। संघर्ष समिति से जुड़े राजेश दांतकापुरा और समिति के प्रदेश प्रवक्ता गिरीश अलीपुरा ने ईआरसीपी को स्वीकृत होने पर वरदान बताया। हिण्डौन के सामाजिक कार्यकर्ता हुकम सिंह कश्यप ने कहा कि पानी के अभाव में पूर्वी राजस्थान के खेत बंजर होते जा रहे हैं। इसका समाधान चम्बल का पानी नहरों के माध्यम से लाकर ही किया जा सकता है। महापंचायत में हिण्डौन के युवा नेता कर्णसिंह राजौरा ने कहा कि युवाओं को भी इस प्रोजेक्ट को राष्ट्रीय परियोजना घोषित कराने के लिए आगे आकर महत्वपूर्ण भूमिका निभानी चाहिए। महापंचायत में नादौती के तालचिड़ा चेनपुरा की मीना पट्टी के सैकड़ों किसान शामिल हुए। महापंचायत के दौरान सकरघटा क्षेत्र के किसानों ने पांचना का पानी सेशन नदी में लाने की मांग की। किसानों का कहना रहा कि मोठीयापुरा से चलकर जगर में जाने वाली इस नदी में पानी आने से 50 से ज्यादा गांवों को लाभ मिलेगा।

कांग्रेस विधायकों का उदयपुर कैम्प में पहुंचना जारी, तीन निर्दलीय विधायक देर रात को पहुंचे, बाकी का इंतजार
उदयपुर। राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस विधायकों की बाड़ाबंदी शुरू हो चुकी है। इसके लिए उदयपुर को सबसे सुरक्षित स्थान माना गया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सूचना पर तीन निर्दलीय विधायक बुधवार देर रात को उदयपुर पहुंच चुके हैं जबकि शेष विधायकों के आने का क्रम भी शुरू हो चुका है। जयपुर में मुख्यमंत्री आवास से वाहनों में सवार होकर विधायकों की टीम शाम को रवाना हो चुकी है जिसके देर रात तक उदयपुर पहुंची।

देर रात पहुंचे तीनों विधायक किशनगढ़ से सुरेश टांक, मारवाड़ जंक्शन के खुशवीर सिंह, दूदू से विधायक बाबूलाल नागर शहर के बाहर ताज अरावली होटल में ठहरे हैं। सिरोही से निर्दलीय विधायक व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार संयम लोढ़ा 5 जून के बाद उदयपुर आएंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी रशीद खान राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी के साथ पहले ही उदयपुर पहुंच चुके हैं और वे यहां सारा प्रबंध संभाले हुए हैं। शुक्रवार को शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला भी पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के आवास पर लंच के बाद विधायकों का दल वाहनों में सवार होकर शाम को जयपुर से उदयपुर से रवाना हुआ। इनका रास्ते में भीलवाड़ा में ठहराव होगा, जहां राजस्व मंत्री रामलाल जाट की ओर से डीनर की व्यवस्था की गई है।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रघुवीरसिंह मीणा ने बताया कि वे खुद शाम को जयपुर से रवाना हुए हैं। मुख्यमंत्री आवास पर सभी विधायक थे और उन्हें लाने के लिए वाहन लगे हुए थे। वे अन्य विधायकों के साथ नहीं आकर अलग आ रहे हैं और देर रात को उदयपुर पहुंचेंगे। उदयपुर में विधायकों को राज्यसभा चुनाव होने से पहले तक ठहराने की सारी व्यवस्था महेश जोशी और महेंद्र चौधरी देख रहे है। मीणा ने बताया कि सारी व्यवस्थाएं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश में हो रही है और वे स्वयं इनकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं। यदि पार्टी को जरुरत होगी तो उन्हें जिम्मेदारी सौंपेगी तो वे बखूबी निभाएंगे। राज्यसभा चुनावों को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपने बाड़े तैयार कर रहे हैं। अब राज्यसभा की चार सीटों के लिए होने वाले मतदान तक ये विधायक इन्हीं बाड़ों में रहेंगे।

कड़ी सुरक्षा में घेरा बाड़ास्थल को
शहर से बाहर जिस सितारा होटल में ठहराए गए विधायकों को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। होटल में किसी भी बाहरी के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक है। सिर्फ होटल के मेहमानों और कांग्रेस विधायकों को ही होटल में पूरी जांच पड़ताल के बाद प्रवेश दिया है। यहां ठहरने वाले विधायकों से यदि कोई मिलने आएगा भी तो विधायक और मिलने आने वाले पर पार्टी की ओर से पूरी निगरानी रखी जाएगी। मीडिया को यहां प्रवेश की अनुमति बिलकुल भी नहीं दी जा रही है। यहां तक कि होटल के बाहर लगे पीने के पानी के आरओ प्लांट से पानी भी पीने नहीं दिया जा रहा।

होटल में बुक कराए 142 कमरे
राज्यसभा चुनाव में भाजपा समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी सुभाष चंद्रा की सेंध के डर से उदयपुर लाए जा रहे कांग्रेस विधायकों के लिए यहां होटल में 142 कमरे बुक करवाए गए हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार इन विधायकों को आगामी 10 जून को होटल से सीधे जयपुर स्थित विधानसभा भवन में मतदान के लिए ले जाया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा मतदान तक विधायकों के साथ रहेंगे। कांग्रेस को गहलोत सरकार का समर्थन कर रहे 13 निर्दलीय विधायकों में टूट की आशंका है।

प्रत्याशी बाहरी होने से नाराजगी
इस बीच, कांग्रेस विधायकों में भी राज्यसभा चुनाव में तीनों प्रत्याशी बाहरी होने से नाराजगी झलक रही है। कांग्रेस वर्किंग कमेटी के सदस्य रघुवीर सिंह मीणा दो दिन पूर्व  दिल्ली में सोनिया गांधी से भेंट कर बाहरी प्रत्याशियों के कारण उपजी जमीनी हकीकत से वाकिफ करवा चुके हैं। पूर्व प्रदेश सचिव नवीन यादव भी पार्टी को घेरते हुए कह चुके हैं कि कांग्रेस राजस्थान के मतदाताओं के साथ ठगी कर रही है। कांग्रेस ने सभी दस राज्यसभा प्रत्याशी बाहर के उतारे हैं और अगर ये जीत जाते हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाता कांग्रेस को राजस्थान की सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। इधर, बसपा के प्रदेश अध्यक्ष भगवानसिंह बाबा भी राज्यपाल व विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर उन छह विधायकों को राज्यसभा चुनाव में मतदान से रोकने का आग्रह कर चुके हैं जिन्होंने नियम विरुद्ध बसपा विधायक दल का कांग्रेस में विलय किया था। इससे जुड़ा मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। सूत्रों की मानेंतो बाहरी प्रत्याशी होने से नाराज भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दोनों विधायक भी मतदान में हिस्सा नहीं लेंगे। हालांकि कांग्रेस राज्यसभा चुनाव के लिए 126 विधायकों के समर्थन का दावा कर रही है। तीनों उम्मीदवारों के लए 123 विधायकों के वोट जरूरी हैं। कांग्रेस के खुद के 109 वोट हैं लेकिन माकपा और बीटीपी के दो-दो विधायकों के रूख ने कांग्रेस की चिंता बढ़ा रखी है।

89.44 लाख के नकली नोट जब्त, शेष पूरी तरह खराब
अजमेर। आनासागर झील में मिले 2 हजार रुपए के नोटों की गड्डियों के सभी नोट नकली निकले। गंज थाना पुलिस ने इस संबंध में शनिवार को दो बैंकों के अधिकारियों को बुलवाकर जांच करवाई है। पुलिस ने अब मामले में भारतीय मुद्रा के नकली नोट बनाने के संबंध में अपनी जांच का दायरा और बढ़ा दिया है। गंज थाना क्षेत्र की आनासागर पुलिस चौकी प्र्रभारी बलदेव राम की शिकायत पर उनकी ओर से कोतवाली थाने में नकली नोट का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिसकी जांच कोतवाली थाना प्रभारी करेंगे। क्योंकि नकली नोटों की जांच के संबंध में नोडल थाना कोतवाली को बना रखा है।

सूखने पर नकली नोट जब्त

एएसआई बलदेव ने बताया कि शनिवार को नोटों के सूखने के बाद में उनकी अच्छे से जांच की गई। जांच में कुल 89 लाख 44 हजार रुपए के नकली नोट मिले हैं। कुछ नोटों की गड्डी की पूरी तरह लुगदी बन गई। कुछ नोट गलने से खराब हो गए। उनका रंग उड़ गया और लिखा अस्पष्ट है। उन्हें भी अलग से जब्त कर लिया गया है। जब नोट को चैक किया गया तो उनमें अधिकांश नोट चार सीरिज की गड्डी में मिले हैं। जिससे देखकर स्पष्ट हो रहा था कि एक नोट की ही फोटो स्टेट कर ली गई।

अजमेर में नकली नोट का कारोबार की संभावनाएं बढ़ी

सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू, संदिग्धों से पूछताछ शुरू

आनासागर झील में 2 हजार के नकली नोटों की 58 गड्डी एक साथ पड़ी मिलने से पुलिस अधिकारी अब नकली नोट का कारोबार अजमेर में होने की बात से इंकार नहीं कर रहे हैं। ऐसे में पुलिस के अधिकारियों ने अब मामले में इस ओर भी जांच करना शुरू कर दिया है।

गंज थाना सीआई धर्मवीर सिंह ने बताया कि अब नोट मिलने के घटनास्थल व उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को चैक किया जा रहा है। जिससे नोट आनासागर झील में फेंकने वाले आरोपियों का सुराग लग सके। एएसआई बलदेव ने बताया कि घटनास्थल के आसपास रहने वाले संदिग्धों की सूची तैयार की गई है। कुछ लोगों से मामले में पूछताछ भी की जा रही है। क्योंकि नकली नोट जिस जगह डाले गए हैं। उस स्थान पर वहीं के आसपास के किसी शातिर का हाथ होने का अन्देशा है। ऐसे में आसपास के क्षेत्र में बाहर से आकर रहने वाले लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इतनी बड़ी संख्या में अगर नोटों की फोटो कॉपी कर उनकी गड्डी बनाकर अगर कोई व्यक्ति उसका संग्रहण करता है। उसके बाद वह ऑरिजनल से अगर मेल नहीं खाने पर उसे कोई इस तरह झील में फेंकता है तो वह भी अपराध की श्रेणी में ही आता है। क्योंकि नोटों की फोटो कॉपी करने के पीछे भी संबंधित व्यक्ति की मंशा लोगों से धोखाधड़ी करने की ही है। बरहाल पुलिस टीमें मामले में गहनता से जांच करने में जुट गई है। पुलिस जल्द ही नकली नोट के असली खिलाड़ी को बेनकाब करने के प्रयास में जुट गई है।

अब बांकी वनखंड में दावानल
उदयपुर। जिले के वन क्षेत्रों में आग लगने का सिलसिला थमने नाम नहीं ले रहा है। उदयपुर शहर के दक्षिण-पश्चिम में स्थित वनरेंज के बांकी वनखंड में लगी आग ने गुरुवार को विकराल रूप धारण कर लिया। शाम तक करीब 50 हैक्टेयर क्षेत्र में आग फैल गई। स्थिति को नियंत्रण से बाहर देखते हुए कलक्टर ताराचंद मीणा मौका स्थल पर पहुंचे व मौका मुआयना किया। शाम को जामनगर से वायुसेना का हेलीकॉप्टर बुलाया गया। हेलीकॉप्टर ने आग से प्रभावित पूरे क्षेत्र को सर्वे किया। शुक्रवार सुबह से हेलीकॉप्टर आग बुझाने के लिए ऑपरेशन शुरू करेगा।
जानकारों के अनुसार बांकी वनखंड में मंगलवार दोपहर को आग लग गई थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने बुधवार सुबह तक आर्मी के जवानों के सहयोग से आग को काफी हद तक नियंत्रण में कर लिया था। इसके बाद तेज हवा चलने के कारण आग फिर सुलग गई। गुरुवार को आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। कलक्टर ताराचंद मीणा मौके पर पहुंचे व कर्मचारियों से फीडबैक लिया। इसके बाद हेलीकॉप्टर बुलाने का निर्णय किया गया। हेलीकॉप्टर ने सर्वे तो कर लिया पर शाम को अंधेरा हो जाने के कारण ऑपरेशन शुरू नहीं किया जा सका।

100 सदस्यी टीम जुटी है आग बुझाने में
आग से प्रभावित वनखंड आर्मी एरिया व शहरी क्षेत्र दोनों से सटा है जिससे वन विभाग सहित प्रशासन सकते में आ गया है। आर्मी के जवान भी आग पर काबू पाने के लिए भरसक प्रयास कर रहे हैं। गौरतलब है कि इससे पहले सज्जनगढ़ अभयारण्य में भीषण आग लगी थी। हेलीकॉप्टर से पीनी के छिड़काव के बाद ही स्थिति नियंत्रण में आई थी। अभी तक उदयपुर की 9 वन रेंजों में आग की 150 से अधिक घटनाएं हो चुकी हैं। वन विभाग के एसीएफ मुकेश सैनी ने बताया कि आग को नियंत्रित करने का पूरा प्रयास किया जा रहा है। वन विभाग व आर्मी के 100 जवानों की टीम आग को बुझाने के लिए संयुक्त प्रयास कर रही है।

सदन में सरकार का जवाब: जम्मू कश्मीर में 610 कश्मीरी प्रवासियों की संपत्तियां वापस मिली, बाकी की प्रक्रिया में
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि जम्मू कश्मीर में 610 कश्मीरी प्रवासियों की परिसंपत्तियां वापस कर दी गयी है और बाकी की प्रक्रिया चल रही है। सदन में प्रश्नकाल के दौरान गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने एक पूरक प्रश्न के उत्तर में बताया कि राज्य में कश्मीरी प्रवासियों की वापसी के लिए एक पोर्टल बनाया गया है। इस पर कोई कश्मीरी प्रवासी अपनी छीनी गयी संपदा का ब्यौरा दर्ज करा सकता है। इस पर दर्ज मामलों की विस्तृत जांच की जाती है और परिसंपत्तियां वापस कर दी जाती है। उन्होंने कहा कि अभी तक 610 कश्मीरी प्रवासियों की संपदायें वापस की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कश्मीरी प्रवासियों की परिसंपतियों का संरक्षक जिला मजिस्ट्रेट होता है और ये संपदा उसी की अधीन है।

एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर में बुनियादी ढ़ांचे का तेजी से विकास किया जा रहा। वर्ष 2023 तक 500 से अधिक आबादी वाली सभी बस्तियों को सड़क से जोड़ दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सड़कें बन जाने के कारण दूर दराज के इलाकों में जाना सुगम हुआ है। इसके अलावा यात्रा समय में कटौती हुई है। राय ने कहा कि राज्य में 51 हजार करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिलें हैं जिनसे 4.50 लाख से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। उन्होंने राज्य में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं का ब्यौरा देते हुए कहा कि इन्हें नियत समय सीमा के भीतर पूरा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में रोजगार के अवसर सृजित किये जा रहे हैं। सरकारी क्षेत्र में रिक्त पदों को भरा जा रहा है।

घरेलू सीनियर महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए कार्यक्रम की घोषणा : विश्व कप के लिए दावा पेश करेंगी 60 महिला क्रिकेटर
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने घरेलू सीनियर महिला वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चार टीमों का यह टूर्नामेंट चार से नौ दिसंबर के बीच विजयवाड़ा में खेला जाएगा। हालांकि इस टूर्नामेंट के लिए सीनियर खिलाडिय़ों मिताली राज, झूलन गोस्वामी, और महिला बिग बैश लीग (बीबीएल) में खेलीं आठ में से सात खिलाडिय़ों को आराम दिया गया है।

इस बार इस टूर्नामेंट में तीन की जगह चार टीमें खेलेंगी। अगले साल न्यूजीलैंड में होने वाले विश्व कप से पहले बोर्ड कई नए युवा प्रतिभाओं को सीनियर स्तर पर मौका देना चाहता है। महिला बीबीएल में खेलीं राधा यादव एकमात्र ऐसी खिलाड़ी हैं, जो ऑस्ट्रेलिया से लौट कर इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगी। उन्हें टी20 विशेषज्ञ माना जाता है और वह वन डे टीम के लिए अपना दावा करना चाहती हैं।  बीबीएल में भाग लेने वाली अन्य सात खिलाडिय़ों को यह विकल्प दिया गया था कि वह इस टूर्नामेंट में खेलें या नहीं।

स्नेह राणा, तानिया भाटिया, शिखा पांडे और पूजा वस्त्रकर को क्रमश: इंडिया ए, बी, सी और डी टीमों का कप्तान बनाया गया है। प्रत्येक टीम में कुल 15 खिलाड़ी हैं।

चारों टीमें इस प्रकार हैं :

इंडिया ए: स्नेह राणा (कप्तान), शिवली शिंदे, लक्ष्मी यादव, वृंदा दिनेश, झांसी लक्ष्मी, यास्तिका भाटिया, सुश्री दिव्यदर्शनी, महक केसर, बी. अनुषा, एस.एस. कलाल, गंगा.डब्ल्यू, डी.डी. कसात, रेणुका सिंह और सिमरन दिल बहादुर

इंडिया बी: तानिया भाटिया (कप्तान), अंजू तोमर, रिया चौधरी, पलक पटेल, शुभा सतीश, हरलीन देओल, हुमैरा काजी, चंदू वी राम, राशि कनौजिया, जी. तृषा, सौम्या तिवारी, मेघना सिंह, सरला देवी, साइमा ठाकुर और राम्याश्री

इंडिया सी: शिखा पांडे (कप्तान), मुस्कान मलिक, श्वेता वर्मा, शिप्रा गिरी, तरन्नुम पठान, आरती देवी, राधा यादव, सी. प्रत्यूषा, अनुष्का शर्मा, काशवी गौतम, प्रियंका गरखेड़े, आरआर साहा, धारा गुर्जर, प्रिया पुनिया और ऐश्वर्या

इंडिया डी: पूजा वस्त्रकर (कप्तान), अमनजोत कौर, इंद्राणी रॉय, के. प्रत्यूषा, एस. मेघना, दिव्या जी, आयुषी सोनी, कनिका आहूजा, कीर्ति जेम्स, राजेश्वरी गायकवाड़, संजुला नाइक, मोनिका पटेल और अश्विनी कुमारी