rained - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर सहित कई जिलों में बारिश : आसपास के इलाकों में गिरे ओले, तेज हवा और तापमान में गिरावट से बढ़ा ठंड का असर
जयपुर। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर आज राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में देखने को मिला है। इसके असर से अल सुबह से ही रुक रुक कर बारिश हो रही है और मौसम पूरी तरह से बदल गया है। नए सिस्टम के असर से जयपुर, अलवर, टोंक सहित कई जिलों में बुधवार सुबह से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जयपुर शहर के आसपास के इलाकों में ओले भी गिरे। तापमान में गिरावट के साथ हवा में भी ठंडक बढ़ गई है। आज 13 जिलों में आंधी-बारिश के साथ ओले गिरने का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, 13 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इससे पहले मंगलवार को भी कई जिलों में हल्की बारिश हुई। नागौर में ओले भी गिरे। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार 20 फरवरी से मौसम में फिर बदलाव होगा।

जयपुर में देर रात से हो रही बारिश:

राजधानी जयपुर में बीते कई दिनों से बढ़े तापमान में मंगलवार रात से गिरावट हुई है। तेज हवा और बिजली चमकने के साथ बुधवार सुबह 3.30 बजे से कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हो रही है। शहर के कई इलाकों में ओले भी गिरे। इसके बाद से ठंडी हवा चल रही है। वहीं, कोटा, टोंक, अलवर बुधवार सुबह 20 से 25 मिनट तक तेज बारिश्ह ई। मौसम बदलने के साथ फिर से सर्दी महसूस हो रही है। मौसम एक्सपर्ट के अनुसार बारिश के बाद एक-दो दिन हल्की ठंड का एहसास हो सकता है। मौसम केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राज्य में आज इस सिस्टम का असर सबसे ज्यादा उत्तर-पूर्वी हिस्सों में रहेगा। 19 फरवरी को तापमान में थोड़ी कमी होगी, लेकिन उसके बाद वापस तापमान में बढ़ोतरी दर्ज होगी और आसमान साफ रहेगा।

भरपूर बरसे बादल : फिर भी प्यासे 133 बांध, पानी की आवक में रुकावटें बनीं बड़ी वजह
जयपुर। राजस्थान में इस साल मानसून मेहरबान रहा। सामान्य की तुलना में 94% वर्षा दर्ज की गई, जो औसत से 85% अधिक है, लेकिन जब जलग्रहण क्षेत्रों से होकर बहते पानी की बात आती है, तो तस्वीर बदली-बदली सी नजर आती है। राज्य के 693 बांधों में से 133 अभी भी पूरी तरह खाली हैं, यानी लगभग हर 5वां बांध अब भी बारिश के पानी का इंतजार कर रहा है।

जल विशेषज्ञ क्या कहते हैं?
बांधों में पानी न पहुंचने की मुख्य वजह अवैध अतिक्रमण, रेन वाटर चैनल्स का टूटना, और जलग्रहण क्षेत्रों में अर्बन डेवेलपमेंट है। कई स्थानों पर पानी का प्राकृतिक बहाव रोक दिया गया है, जिससे बारिश का जल सतही बहाव से पहले ही रुक जाता है या अन्यत्र बिखर जाता है।

मानसून सक्रिय, कई इलाकों में बरसे बदरा
जयपुर। राजस्थान में प्रवेश के साथ ही मानसून सक्रिय हो गया है। बीते 24 घंटों में जयपुर, जोधपुर, भीलवाड़ा, बूंदी, झुंझुनूं, सीकर, राजसमंद, अलवर पाली समेत कई शहरों में 2 से लेकर 4 इंच तक पानी बरसा। राज्य में लगातार हो रही बारिश से कई छोटे डैम ओवरफ्लो हो गए। बरसाती नदियां, झरने बहने लगे हैं। मौसम वैज्ञानिकों ने 30 जून तक दक्षिण-पूर्वी और उत्तरी राजस्थान के कई जिलों में मध्यम से अति भारी बारिश होने की संभावना जताते हुए 4 जिलों में रेड और 10 जिलों में आॅरेंज अलर्ट जारी किया है। कोटा, झालावाड़, बारां में मौसम विभाग ने 29 जून को अतिभारी बारिश होने की भी आशंका जताई है। पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 4 इंच के आसपास बारिश पाली के सोजत में दर्ज की गई। राजसमंद के कुनवारिया में 91, टोंक के मालपुरा में 86, नागौर के मकराना में 75, झुंझुनूं के चिड़ावा में 81, जयपुर के कोटपूतली में 70, बूंदी के गुढ़ा डैम पर 66, बारां के शाहबाद में 69 और अजमेर के गेगल में 71 एमएम पानी बरसा है। वहीं मंगलवार सुबह तक जोधपुर में 65, भीलवाड़ा में 59, बूंदी में 56 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, 48 से 72 घंटे में मानसून पूरे राजस्थान में एक्टिव हो जाएगा और इसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कोटा संभाग में कई जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं। जयपुर में मंगलवार को मानसून थोड़ा सुस्त रहा और शहर के अलग अलग इलाकों में छितराई बारिश हुई। यहां दिन का तापमान 32.4 डिग्री और बीती रात का तापमान 25.2 डिग्री दर्ज किया गया।

इसलिए होगी तेज बारिश
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक ओडिशा और उत्तरी क्षेत्र के ऊपर एक लो-प्रेशर सिस्टम बना हुआ है। इस सिस्टम से एक ट्रफ लाइन निकल रही है, जो उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान होते हुए हरियाणा तक जा रही है। इसी ट्रफ  और सिस्टम के कारण इन राज्यों में अगले दो-तीन दिन तक बारिश होने का अनुमान है।

कोटा में भादो में लगी सावन की झड़ी ,पूरी रात हुई बरसात ,नदी-नाले उफान पर
कोटा। सावन का महीना बीतने के बाद भादो लगते ही कोटा में बारिश की झड़ी ऐसी लगी कि सावन का नजारा देखने को मिला । गुरुवार देर रात से शुरू हुई बरसात शुक्रवार को दोपहर तक लगातार जारी रही । मध्यप्रदेश और राजस्थान में हुई बारिश के चलते कोटा बैराज के आठ गेट खोलकर 58 हजार पानी की निकासी की गई । कोटा में गुरुवार देर शाम को शुरू हुआ बरसात का दौर पूरी रात चला और शुक्रवार को भी दोपहर तक मूसलाधार बरसात हुई। जिससे शहर के मुख्य मार्ग ,सड़के तो पानी से लबालब हुई कई निचले इलाकों और बस्तियों में पानी भर गया। नदी नाले उफान पर आ गए और उनका जलस्तर बढ़ गया ।कोटा बैराज के 8 गेट खोल कर 58000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है जिससे निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई ।वही हाड़ौती संभाग के अन्य जिलों में भी अच्छी बरसात होने से पानी ही पानी हो गया। गांधी सागर का जलस्तर 302 फीट रहा। राणा प्रताप बांध से 6000 क्यूसेक पानी की निकासी की गई जबकि जवाहर सागर बांध से 11000 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही है। लगातार हो रही बरसात के चलते झालावाड़ की अमझार पुलिया, पार्वती नदी, कैथून की पुलिया समेत कई पुलिया पर पानी की चादर चल गई । मौसम विभाग के अनुसार कोटा में पिछले 24 घंटे में करीब 2 इंच से अधिक बरसात हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में कोटा समेत अन्य जिलों में भारी बरसात की संभावना है।

43 साल बाद जुलाई में एक दिन में बरसा रिकॉर्ड साढ़े 4 इंच पानी
अजमेर। जिलेभर में शुक्रवार को मानसून की पहली झमाझम बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित रहा। अकेले अजमेर शहर में रिकॉर्ड साढ़े 4 इंच पानी बरसा। जिसने बीते 43 साल बाद जुलाई में एक दिन की दूसरी सर्वाधिक बारिश का कीर्तिमान बनाया। दिनभर कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश से सड़कें तलैया बन गईं और ट्रेफिक रेंगते हुए आगे बढ़ा। कुछ जगह सड़कें धंसने के भी समाचार हैं।

कई निचली बस्तियों और आवासियों कॉलोनियों में जलभराव से लोग परेशान रहे। ब्यावर, किशनगढ़, पुष्कर, केकड़ी सहित अन्य उपखण्डों में भी जमकर पानी बरसा। पुष्कर सरोवर में तीन फीट पानी आया तो कई छोटे-बड़े तालाबों में भी पानी की अच्छी आवक दर्ज हुई। ऐतिहासिक आनासागर झील भी छलकने को आतुर है। मौसम विभाग के अनुसार सायं साढ़े 5 बजे तक शहर में 112.6 एमएम बारिश हुई। सुबह साढ़े 8 बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ जो करीब डेढ़ घंटे तक चला। इसके बाद सायं 4 बजे तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश चली। जिसके चलते बाजार भी देरी से खुले। मुख्य सड़कों पर घुटने तक पानी भरने से यातायात व्यवस्था थम सी गई। वाहन रेंगते हुए आगे बढ़े। कई निचले इलाकों में पानी भरने से लोग घंटों तक घरों में कैद रहे। पारा लुढ़कने से मौसम में ठंडक घुल गई।

16 जुलाई 1979 में बरसा था रिकॉर्ड 294 एमएम पानी

मौसम विभाग के जुलाई में बारिश के आंकड़ें देखें तो शहर के इतिहास में 16 जुलाई 1979 को एक ही दिन में सर्वाधिक 294 एमएम बारिश हुई थी।

एक ऐसा मैच जहां चौके-छक्कों की बारिश, 50 ओवर में बनाए 498 रन
एम्सटेलवीन। विश्व चैेंपियन  इंग्लैंड ने शुक्रवार को यहां नीदरलैंड को खेले गए वनडे में 232 रन के विशाल अंतर से पराजित कर कई विश्व रिकॉर्ड बना डाले।  इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए एकदिवसीय क्रिकेट के सबसे बड़े टीम स्कोर का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 498 रन बनाए।जवाब में नीदरलैंड की टीम 49.4 ओवर में 266 रन ही बना सकी।

नीदरलैंड ने टॉस जीत पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी  का निमंत्रण दिया।  इंग्लैंड ने एम्सटेलवीन में जॉस बटलर (162), फिलिप सॉल्ट (122) और लियम लिविंग्स्टोन (66) की बदौलत 50 ओवर में 498 रनर बना  क्रिकेट में नया कीर्तिमान रचा। इससे पहले इंग्लैंड ने ही 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में 481 रन बनाकर उस समय का सबसे बड़ा एकदिवसीय टीम स्कोर दर्ज किया था। शेन स्नेटर सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को एक रन के स्कोर पर आउट करने में सफल भी रहे, लेकिन इसके बाद नीदरलैंड के गेंदबाजों की एक न चली। रॉय के साथी सॉल्ट ने 93 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 122 रन बनाए, जबकि डेविड मलान ने 109 गेंदें खेलकर 125 रन जोड़े। अपनी पारी में मलान ने नौ चौके और तीन छक्के लगाए।

बटलर ने 70 गेंदों पर खेली 162 रनों की पारी
मैच के 30वें ओवर में 223 रन के टीम स्कोर पर सॉल्ट आउट हुए, और चौथे नंबर पर आए जॉस बटलर ने पारी की रफ्तार को बदल कर रख दिया। इंग्लैंड ने अंतिम 20.2 ओवर में 275 रन जोड़े, जिसमें बटलर ने 162 रन का विशाल योगदान दिया। बटलर ने 70 गेंदों की इस विस्फोटक पारी में 14 छक्के और सात चौके जड़े।

इंग्लैंड पारी में लगे रिकॉर्ड 26 छक्के
इस मैच में 26 छक्कों की बारिश के साथ इंग्लैंड ने एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा जॉस बटलर ने भी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर अपना नाम लिखवा लिया। उन्होंने 65 गेंदों में 150 रन पूरे किए, जबकि ए बी डिविलियर्स यह कारनामा 64 गेंदों में कर चुके हैं।

जिन पत्थरों को बख्शी थी धड़कन, जुबां मिली तो हम पर ही बरस पड़े : राजे
जयपुर। पूर्व उपराष्ट्रपति भैंरोसिंह शेखावत पर लिखी धरती पुत्र भैंरोसिंह शेखावत पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में सोमवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में पूर्व सीएम व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुन्धरा राजे ने कहा कि मैं शेखावत की चलती फिरती राजनीति की पाठशाला की विद्यार्थी थी। उससे मैं ही नहीं, कई राजनेता तालीम लेकर निखरे हैं। राजस्थान की गंभीर राजनीति में वे ही मुझे लेकर आए। आज मेरे मुकाम में उनकी अहम भूमिका है। वे कहते थे कि राजनीति में जितनी बाधायें आती हैं, जितना कठिन समय आता है। व्यक्ति उतना ही तप कर मजबूत होता है। ऐसे ही दौरे में अपने परायों की पहचान होती है।

मुश्किलें आती हैं तो सबसे पहले अधिकतर वे इंसान ही आपसे अलग होते हैं जिनकी आपने सबसे अधिक मदद की हो। इसलिए टीम का चयन सोच समझकर करें। उनकी इस बात का मुझे कई बार अहसास होता रहा है। वो एकदम सही कहते थे, ‘हम ही ने बख्शी थी धड़कनें जिन पत्थरों को, जुबां जब उन्हें मिली तो हम ही पर बरस पड़े’। वे जब 1996 में इलाज कराने विदेश गए तो जिन लोगों की उन्होंने खूब मदद की वे ही सरकार गिराने का ऑपरेशन चला रहे थे। राजनीति में वे सभी से मित्रता रखते थे, लेकिन पार्टी की बात आती थी तो किसी से समझौता नहीं करते थे। उनसे ही सीखा कि राजनीति को सेवा नीति बनाओ। उनकी सीख से ही हमारी सरकार रहीं तो अंतिम पंक्ति के लोगों को याद रख काम किए। उनसे जुड़े संस्मरण भी राजे ने सुनाए। कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोग और भाजपा नेता, सांसद, विधायक, पूर्व जनप्रतिनिधि आए। सभागार भर गया। बाहर स्क्रीन पर भाषण सुना। जमकर राजे के पक्ष में कई बार नारेबाजी भी हुई।

कैलाश मेघवाल ने खुलकर कहा, 'विजनरी सीएम की आवश्यकता प्रदेश वसुन्धरा की तरफ देख रहा'
अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने कहा कि राजस्थान को विजनरी सीएम की आवश्यकता है। राजस्थान वसुन्धरा राजे की ओर देख रहा है। क्योंकि उनमें प्रदेश को विजनरी सीएम दिखता है। राजे ने सीएम रहते हुए हर क्षेत्र में विजन से काम किया। वे भाजपा की राष्टÑीय उपाध्यक्ष हैं। इस नाते मैं वसुन्धरा से कहना चाहूंगा कि वे राजस्थान को दिशा देने से पीछे नहीं रहें। शेखावत से जुड़े भी कई संस्मरण सुनाए। कहा कि वे भाईचारे, संवेदनशीलता, मानवता की राजनीति करते थे। विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत ने भैंरोसिंह के अपने से जुड़े संस्मरण सुनाते हुए कहा कि राजे सरकार के कामों में शेखावत के कामों की झलक मिलती है। उनके दामाद व विधायक नरपत सिंह राजवी ने भी उनके बारे में विचार व्यक्त किए।

भाजपा कार्यकर्ताओं का विधानसभा कूच, 22 गोदाम सर्किल पर पुलिस ने रोका, खदेड़ने के लिए वाटर कैनन से पानी बरसाया
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने भाजपा ऑफिस पर सभा के बाद विधानसभा की घेराव के लिए पैदल कूच किया। लेकिन भाजपाइयों को 22 गोदाम सर्किल पर ही बैरिकेड लगाकर पुलिस ने रोक दिया । यहां पर पुलिस बड़ी संख्या में तैनात थी लेकिन पहला बैरिकेड तोड़कर भाजपाई विधानसभा की तरफ आगे बढ़ गए है। लेकिन थोड़ा आगे ही दोबारा से बैरिकेडिंग पर भाजपाइयों को रोक दिया गया।

भाजपाइयों को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन से पानी बरसाया
भाजपाइयों के बैरिकेडिंग तोड़ने की कोशिश करने के बाद पुलिस ने उन्हें यहां से खदेड़ने के लिए वाटर कैनन के माध्यम से पानी की बौछारें छोड़कर तितर-बितर करने की कोशिश की है।

भाजपा नेताओं की हुई गिरफ्तारी
22 गोदाम सर्किल से विधानसभा की ओर जाने पर अडेल भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की अब पुलिस ने गिरफ्तारियां की है। भाजपा के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा सहित सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस गाड़ी में भरकर ले गई है । संभवत कुछ ही देर में भाजपा के कार्यकर्ताओं को यहां से हटा कर सर्किल से होकर वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाएगी

रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग

उल्लेखनिय है कि रीट पेपर लीक मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव करने से पहले भारतीय जनता पार्टी कार्यालय के बाहर सभा का आयोजन किया। सभा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह प्रदेश के कई सांसद विधायक और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया है कि रीट पेपर लीक में कांग्रेस के बड़े नेता है। इसलिए बिना सीबीआई जांच के दोषियों को सजा नहीं मिल सकती है। सभा के बाद भाजपा नेताओं सहित कार्यकर्ताओं ने विधानसभा घेराव के लिए कूच किया।

केन्द्र पर बरसे गहलोत: केन्द्र की गलत नीतियों का परिणाम पूरा देश भुगत रहा
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में 12 दिसंबर को महंगाई विरोधी रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों को अधिक से अधिक पहुंचने की अपील करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम गहलोत ने पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत सरकार की गलत नीतियों का परिणाम भुगतना पड़ रहा । केन्द्र सरकार संघवाद के खिलाफ जा रही है। राज्यों को कमजोर किया जा रहा। कर्जा लेकर राज्य काम चला रहे। राज्य मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा। पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रहीं है। इससे दूसरी चीजें भी महंगी होती है। अभी तो चुनाव के चक्कर में कीमतें नहीं बढ़ रही। जब चुनाव के नाम पर रोकी जा सकती है तो हमेशा क्यों नहीं। एक्साइज ड्यटी का बंटवारा होता था उसे कमजोर कर दिया। स्पेशल एक्साइज ड्यूटी और एडिशनल एक्साइज ड्यूटी बढ़ा रहे। इसमें राज्यो को हिस्सा नहीं मिलता। केंद्र का खजाना भर रहा, राज्यों का हिस्सा बंद कर दिया। जो कीमतें कम की वो राज्यो के हिस्से में से की।

सीएम गहलोत ने कहा कि  कोरोना काल में रेवेन्यू के 20 हजार करोड़ रुपये कम हुए। जीएसटी का हमारा पैसा रोका हुआ है। पुनर्भरण की सीमा 2027 तक बढाई जाए। महंगाई की मार ने लोगों को हिला दिया है। महंगाई और बेरोजगारी ये 2 बड़े मुद्दे देश के सामने है। 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था। इनके पास कोई जवाब ही नहीं है। ये इन मुद्दों पर कभी बात ही नहीं करते। आम लोगों से जुड़ा हुआ हुआ मुद्दा है। भाजपा के लोग अभी पब्लिक का मूड देखकर घबराए हुए हैं। यहां चुनाव में तीसरे-चौथे नम्बर पर आई। हिमाचल प्रदेश में हार गए। पूरे देश में चर्चा है।

भगवान करे ये घबराए हुए रहें। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा अभी तक नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने सलाहकारों के मसले पर कहा कि हम सरकार चला रहे हैं। हमें भी तो पता है कि किसे बना सकते हैं किसे नहीं। मीडिया बिना मतलब का इश्यू बना रहा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुविधाएं नहीं मिल सकती है।हमने कोई आदेश निकाला ही नहीं है।
मैं किसी से एडवाइज लूं इसमें किसी को क्या एतराज हो सकता है? अन्य सवाल के जबाव में कहा कि बेरोजगारों का लखनउ जाकर धरना करने का क्या तुक है? भाजपा वाले उन्हें भड़का रहे हैं। राजनीतिक दफ्तरों, नेताओं के घरों के बाहर धरना देना गलत है। राजस्थान में देश इन सबसे ज्यादा रोजगार मिल रहा है। जो पढ़ाई नहीं कर रहे वो यूनियन बनाकर दबाव बना रहे । इनमें कुछ तो आगे चुनाव में खड़े होना चाहते हैं। बस भाजपा या कांग्रेस कोई भी टिकट दे दे । राजेन्द्र गुढा मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हे कोई तकलीफ हो सकती है। सभी को समान रूप से संतुष्ट नहीं किया जा सकता। अध्यक्ष जी और मैं उनसे बात करेंगे।

सीएम गहलोत ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत प्रधानमंत्री की घोषणा को पूरी नहीं करवा पाए। तो क्या उन्हें मंत्री रहने का अधिकार है क्या? ईस्टर्न राजस्थान कैनाल को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करवा पाए। वो हमारे अपने मंत्री हैं। वो राजस्थान की क्या पैरवी कर रहे हैं? क्या वो अपने मंत्रालय की पावर यूज नहीं कर सकते।