whole - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गहलोत ने कहा... उदयपुर घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया, एनआईए जल्द जांच कर आरोपियों को सजा दिलाएं
जयपुर/उदयपुर ।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एनआईए को उदयपुर में घटित घटना के मामले में जल्द से जल्द जांच पूरी कर चालान पेश करने और आरोपियों को जल्द से जल्द सजा दिलाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि उदयपुर की जो घटना हुई है, उसने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है, जिस तरीके से हत्या की गई, वो एक जघन्य अपराध है। हमने तत्काल और त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया, एसओजी-एटीएस को केस दे दिया और पूरी रातभर में ही पता लगा लिया कि अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से संबंधित है ये घटना, इसके मायने होते हैं कि आतंकवाद से संबंधित घटना है। ये कोई 2 धर्मों के बीच में झगड़े होने वाली बात नहीं है। इसलिए जब ये यूएपीए के अंतर्गत जो आतंकवादी गतिविधि होती है, उसकी धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है एसओजी द्वारा, तो स्टेट गवर्नमेंट की तरफ से बहुत तत्काल कार्रवाई हुई है।

उन्होंने कहा कि मैंने सभी राजनीतिक पार्टियों के नेताओं से जब मीटिंग ली, तो सबने एक स्वर में इस बात की तारीफ की। 2 बातें, एक तो अभियुक्त पकड़े गए, भाग सकते तो मुश्किल हो जाती, पता नहीं वो कहां जाते और दूसरा जो धाराएं लगाई गई हैं अंतर्राष्ट्रीय संगठनों से इनके संबंध होना, पाकिस्तान इनका जाना, ये तमाम जानकारियां प्राप्त कर ली गईं और यूएपीए के अंतर्गत जो केस दर्ज किए गए हैं आतंकवाद के नाम पर, उसके बाद में एनआईए (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) ने केस ले लिया है, अब एसओजी उनको पूरा सहयोग करेगी क्योंकि उनका दायरा बड़ा दायरा होता है, वो राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय जब कोई ऐसी घटना होती है आतंकवाद की, उसी रूप में वो पहले बैकग्राउंड देखकर तमाम तरीके से इसको प्रयास करती है कि कैसे हम तह तक पहुंचें।

गहलोत ने कहा कि  "मुझे उम्मीद है कि एनआईए भी त्वरित कार्रवाई करके जितनी जल्दी हो उतनी जल्दी सजा दिलवाए इनको, चालान पेश करके, ये अपेक्षा पूरे प्रदेशवासी भी और मैं समझता हूं कि पूरे देशवासी चाहते हैं। इस घटना को लेकर जो आक्रोश दिलों मे पैदा हुआ है, हर नागरिक चाहता है, चाहे वो किसी धर्म का हो, जाति का हो, त्वरित न्याय मिले, त्वरित कार्रवाई हो और जल्दी से जल्दी सजा मिले इनको। मैं उम्मीद करता हूं कि एनआईए इस भावना को समझेंगे, उसी रूप में वो तफ्तीश जल्दी करके अंजाम तक पहुंचाएंगे, जो आम लोग अपेक्षा करते हैं। ऐसे मौके पर मैं कहना चाहूंगा कि ये कोई आपस में झगड़ा नहीं है धर्म के नाम पर, लेकिन जो विभिन्न जिलों में जो आयोजन हो रहे हैं बंद के, मैं समझता हूं कि उससे और तनाव पैदा होता है, उसकी जरूरत नहीं है। जब एक लिंक मिल गया आतंकवाद का, उसके बाद में सभी धर्मों ने इसकी आलोचना की है, उसी रूप में इसको लेना चाहिए। मैं मार्मिक अपील करूंगा प्रदेशवासियों से भी कृपया वो जिलों में, ब्लॉक में कोई धरने-प्रदर्शन की आवश्यकता नहीं है, शांति बनाए रखें, सरकार पूरी तरह मुस्तैद है, गंभीर है, संवेदनशील है, उसी रूप में हम लोग कार्रवाई कर रहे हैं और आगे भी पूरा सुनिश्चित करेंगे कि कैसे इनको सजा मिले, ये मेरा मानना है।"

पुतिन यूक्रेन में कर सकते हैं परमाणु हथियारों का इस्तेमाल, जेलेंस्की ने पूरी दुनिया को दी चेतावनी
कीव।  यूक्रेन-रूस युद्ध के बीच यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दुनिया को चेतावनी दी है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा यूक्रेन में सामरिक परमाणु हथियारों का उपयोग करने की संभावना के लिए तैयार रहें। यह सूचना सीएनएन के जरिए दी। सीएनएन के साथ एक साक्षात्कार में जेलेंस्की ने कहा कि केवल मुझे ही नहीं पूरी दुनिया को सभी देशों को चिंतित होना होगा क्योंकि यह वास्तविक जानकारी नहीं हो सकती है, लेकिन यह सच हो सकती है। मीडिया आउटलेट ने उन्हें यह कहते हुए उद्धृत किया कि उन्हें रासायनिक हथियार का प्रयोग करना चाहिए, वे कर सकते हैं क्योंकि उनके लिए लोगों का जीवन कुछ भी नहीं। इसलिए। हमें सोचना चाहिए डरना नहीं चाहिए बल्कि तैयार रहना चाहिए। लेकिन यह कोई केवल यूक्रेन के लिए सवाल नहीं है, बल्कि मुझे लगता है कि पूरी दुनिया के लिए है। ऐसा इसलिए हुआ है क्योंकि अमेरिकी अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि पुतिन यूक्रेन में सामरिक परमाणु हथियारों का उपयोग कर सकते हैं। एक कोने में वे इसका समर्थन करते हैं। मीडिया आउटलेट ने सेंट्रल इंटेलिजेंस एजेंसी (सीआईए) के निदेशक बिल बर्न्स के हवाले से कहा कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन और रूसी नेतृत्व की संभावित हताशा को देखते हुए उन्हें अब तक सैन्य रूप से जिन असफलताओं का सामना करना पड़ा है।

हम में से कोई भी सामरिक परमाणु हथियारों या कम क्षमता वाले परमाणु हथियारों के संभावित खतरे को हल्के में नहीं ले सकते हैं। इस बीच यूक्रेन द्वारा रूस के सैनिकों के नुकसान की तुलना करते हुए जेलेंस्की ने दावा किया कि यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार युद्ध में लगभग 2,500 से 3,000 यूक्रेनी सैनिक मारे गए हैं, हालांकि, रूस की हताहतों की संख्या 19,000 से 20,000 है। उन्होंने कहा कि युद्ध में लगभग 10,000 यूक्रेनी सैनिक घायल हुए हैं और यह कहना मुश्किल है कि उनमें से कितने जीवित रहेंगे। नागरिक के हताहतों पर उन्होंने कहा कि नागरिकों के बारे में बात करना बहुत मुश्किल है क्योंकि हमारे देश के दक्षिण में जहां कस्बों और शहरों को अवरुद्ध कर दिया गया है खेरसान, बर्डियांस्क, मारियुपोल आगे पूर्व में और पूर्व में वोल्नोवाखा क्षेत्र-हम नहीं जानते कि उस क्षेत्र में कितने लोग मारे गए हैं जो अवरुद्ध है। 24 फरवरी को रूस ने यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान के तहत कार्रवाई शुरू की, जिसे पश्चिम ने एक अकारण युद्ध करार दिया। इसके परिणामस्वरूप पश्चिमी देशों ने मास्को पर कई गंभीर प्रतिबंध लगाए हैं।

नाटो में शामिल होने के लिए जेलेंस्की समय हासिल करना चाहते है: रूस
मॉस्को। रूसी संसद के निचले सदन के अध्यक्ष व्याचेस्लाव वोलोदिन ने रविवार को कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने हाल ही में क्रीमिया मुद्दे पर चर्चा करने के लिए अपनी कथित तत्परता व्यक्त की थी और नाटो में शामिल होने से इनकार किया था लेकिन इसके पीछे उनका मकसद नाटो से सैन्य सहायता के लिए कुछ समय हासिल करना था। वोलोदिन ने कहा कि जेलेंस्की ने तुर्की में वार्ता से पहले भी यही कहा था, जब रूसी सेना कीव पहुंच चुकी थी। उनके अनुसार, मॉस्को ने कीव क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियों को कम कर दिया था। अपने सैनिकों को वापस ले लिया था। जिसके बाद बुचा में सैनिकों को उकसाया गया और कीव ने समझौते को स्वीकार नहीं किया। वोलोदिन ने कहा कि आज भी स्थिति वैसी ही है। इसके पीछे कारण स्पष्ट है।

राष्ट्रपति जेलेंस्की सैन्य सहायता के लिए नाटो की ओर रुख करते हुए समय हासिल करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेनी सेना पहले ही अपने 23,367 साथियों को खो चुकी है और मारियुपोल में शनिवार को 1,464 यूक्रेनी सैनिकों ने आत्मसमर्पण किया। उन्होंने कहा कि अगर वह (जेलेंस्की) अपने नागरिकों की हित चाहते हैं, तो यूक्रेन को डोनेट्स्क और लुहान्स्क गणराज्यों से अपने सैनिकों को वापस लेना चाहिए और क्रीमिया पर रूस की संप्रभुता को ध्यान में रखना चाहिए। इसके अलावा नाटो में शामिल नहीं होने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।

कीव को हथियारों की जल्द आपूर्ति जरूरी : यूरोपीय आयोग
यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने यूक्रेन में रूस के चल रहे विशेष सैन्य अभियान के बीच यूरोपीय संघ (ईयू) के देशों से यूक्रेन को जल्द से जल्द और अधिक हथियारों की आपूर्ति करने का आह्वान किया है।  लेयेन ने रविवार को प्रकाशित जर्मन बिल्ड एम सोनटैग अखबार के साथ एक साक्षात्कार में कहा कि सभी सदस्य राज्यों को यूक्रेन को यथाशीघ्र हथियार  मुहैया कराना चाहिए, तभी वह रूस के खिलाफ अपने रक्षात्मक संघर्ष में बच सकता है। यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने में मदद के लिए हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है, हालांकि युद्ध सबसे खराब स्थिति में महीनों या वर्षों तक चल सकता है। लेयेन ने कहा कि यूक्रेन को वह देने की जरूरत है जो उसे अपनी रक्षा के लिए चाहिए और जो वह संभाल सकता है।इस महीने की शुरुआत में लेयेन के साथ कीव की अपनी यात्रा के बाद, ईयू की विदेश नीति के प्रमुख जोसेप बोरेल ने कीव को और सैन्य सहायता प्रदान करने की ईयू की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कहा कि यूक्रेन में संघर्ष युद्ध के मैदान में जीता जाएगा।

उल्लेखनीय है कि अमेरिका में रूसी राजदूत अनातोली एंटोनोव ने चेतावनी दी है कि पश्चिम से यूक्रेन में संघर्ष क्षेत्र में हथियारों का निरंतर प्रवाह आग में ईंधन डाल रहा है। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को मिल रही घातक सैन्य आपूर्ति को रोकना महत्वपूर्ण है। रूस ने यह भी चेतावनी दी है कि पश्चिम द्वारा कीव को जो हथियार दिए जाते हैं, वे ईयू में कहीं भी आतंकवादियों के हाथ लग सकते हैं।

कपिल शर्मा शो में सिद्धू की जगह पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, जाने क्या है पूरी सच्चाई
लंदन।आपने अब तक कई पाकिस्तानी क्रिकेटर्स को बतौर गेस्ट द कपिल शर्मा शो में देखा होगा। लेकिन क्या आप कल्पना कर सकते है कि चर्चा इस बात की है कि बतौर प्रधानमंत्री पाकिस्तान से इमरान खान का विकेट गिरने के बाद उनकी पूर्व पत्नी ने अट-पटा बयान दिया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पूर्व पत्नी रेहम खान ने एक बार फिर इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा है कि उनके पास 'हास्य प्रतिभा' है और वह 'द कपिल शर्मा शो' में नवजोत सिंह सिद्धू के स्थान पर एक अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं। रेहम ने एक वायरल वीडियो में रिपोर्टर से यह कहती नजर आ रही हैं कि इमरान 'भ्रांतिपूर्ण' और 'मिनी-ट्रम्प' हैं।

उन्होंने कहा कि वह भावुक हो गए हैं। मुझे लगता है कि भारत या बॉलीवुड को उनके लिए जगह बनानी चाहिए। मेरा मानना है कि वह ऑस्कर विजेता जैसा प्रदर्शन कर सकते हैं। रेहम ने कहा कि यह उनके ऊपर निर्भर करता कि बॉलीवुड में वह नायक या खलनायक बनते हैं और खलनायक अधिक लोकप्रिय हो जाते हैं। लेकिन मुझे लगता है कि उनके पास हास्य प्रतिभा भी है (अगर कुछ नहीं तो उनकी कपिल शर्मा शो में जा सकते हैं। वह पाजी (नवजोत सिद्धू) की जगह ले सकते हैं। जैसा कि हम देख सकते हैं कि वह अब शेरो-शायरी भी करने लगे हैं। साथ ही, पाजी के साथ उनके अच्छे संबंध हैं, इसलिए पाजी के साथ कुछ साझा कर सकते हैं।

अंत में, रिपोर्टर ने कैमरे की ओर रुख किया और कहा कि 'कपिल शर्मा, मुझे यकीन है कि आप रेहम की बात सुन रहे हैं। यह टिप्पणीखान को प्रधानमंत्री पद से हटाये जाने के कुछ दिन बाद पेशावर में उनकी एक रैली को संबोधित करने के बीच आयी है।

पूरी रात दुआओं का दौर: अजमेर दरगाह में शबे बरात पर जायरीनों का उमड़ा हुजूम
अजमेर। राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में शबान महीने की 15वीं रात शबे बरात पर जायरीनों का हुजूम उमड़ पड़ा। अजमेर में शबे बरात के मौके पर दरगाह शरीफ में पूरी रात दुआओं का दौर चला जो आज तड़के सवेरे तक जारी रहा। इस रात जायरीन एवं अकीदतमंद अपने गुनाहों से तौबा करके आने वाले दिनों में खुशहाली व रहमत की दुआ करते हैं। इतना ही नहीं अकीदतमंद अपने पूर्वजों की कब्रों पर बैठकर भी दुआ करते है और उनकी रुह को शांति की प्रार्थना करते हैं। अजमेर दरगाह शरीफ में यह क्रम पूरी रात चला जो आज सवेरे तक जारी रहा।जायरीन सुबह से ही दरगाह शरीफ में हाजिरी लगाने के लिए उमड़ पड़े। उन्होंने गरीब नवाज की बारगाह में दुआ की और शबे बरात को धार्मिक रस्म के तौर पर मनाया। वहीं पूर प्रदेश मे पूरी रात दुआओं का दौर चला हर गली मोहल्लों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दुआ की।

उल्लेखनीय है कि शबे बरात शबान इस्लामी साल का आंठवा महीना है जिसका मतलब जमा करना और अलग करना होता है। अकीदतमंद गुनाह भरी बातों को अलग कर उससे निजात की दुआ करते हैं और आने वाले दिनों के लिए अल्लाह से रहमत मांगते हैं और पूरे परिवार के लिए खुशहाली की कामना करते हैं।

पोलो के जन्मदाता देश में ही गिर रहा है पोलो का स्तर, पूरे भारत में 5 हैंडीकैप का अकेला खिलाड़ी है सिमरन शेरगिल
जयपुर। भारत को मॉडर्न पोलो का जन्मदाता कहा जाता हो या जयपुर को पोलो का मक्का लेकिन हकीकत यह है कि आज देश में इस खेल का स्तर लगातार गिरता जा रहा है। जिस देश में नौ और दस हैंडीकैप के खिलाड़ी हुए हैं, वहीं आज की तारीख में पांच गोल का भी सिर्फ एक ही खिलाड़ी है। इंडियन पोलो एसोसिएशन (आईपीए) की हैंडीकैप कमेटी की मिडटर्म मीटिंग के बाद अब भारत में सिर्फ सिमरन शेरगिल ही पांच गोल के एकमात्र खिलाड़ी हैं। उनका हैंडीकैप भी छह से घटाकर पांच किया गया है। सिमरन ने 2017 में छह हैंडीकैप हासिल किया और इसे पांच साल तक बरकरार भी रखा। सिमरन से पहले पूर्व भारतीय कप्तान समीर सुहाग, शमशीर अली और ध्रुवपाल गोदारा भी छह गोल पर खेल चुके हैं लेकिन ये तीनों भी अब चार हैंडीकैप के खिलाड़ी हैं।

मिडटर्म कमेटी ने घटाए 8 खिलाड़ियों के हैंडीकैप
आईपीए की कमेटी ने मिडटर्म मीटिंग में करीब आधा दर्जन से ज्यादा खिलाड़ियों के हैंडीकैप में कटौती की है, जो मुम्बई में चल रहे पोलो सत्र से ही प्रभावी हुए हैं। कमेटी ने सिमरन शेरगिल का हैंडीकैप 6 से घटाकर 5 किया है वहीं लेफ्टिनेंट कर्नल विशाल चौहान का 4 से 3, सलीम आजमी का 3 से 2, उदय कलान, रणशेर सिंह और अखिल सिरोही का 2 से 1 तथा अधिराज सिंह और अक्षय मलिक का हैंडीकैप एक से घटाकर शून्य किया है।

इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी और महंगे घोड़े हैं कारण
पूर्व पोलो खिलाड़ी और भारत में फेडरेशन इंटरनेशनल पोलो के एम्बेसेडर रहे नरेन्द्र सिंह का कहना है कि बेशक खेल का स्तर नीचे आया है लेकिन इसके कई कारण हैं। सबसे बड़ा कारण देश में पोलो के इन्फ्रास्ट्रक्चर की कमी और घोड़ों का महंगा होना है। लेकिन नई जेनरेशन में अच्छे कुछ अच्छे खिलाड़ी आ रहे हैं, जो अभी चार गोल पर खेल रहे हैं और जल्दी ही हाई हैंडीकैपर हो सकते हैं।

क्या है हैंडीकैप
पोलो के खेल में हैंडीकैप एक खिलाड़ी के खेल कौशल की तुलनात्मक रेटिंग है। एक नौसिखिया खिलाड़ी के हैंडीकैप की शुरुआत -2 से होती है और जैसे-जैसे उसके खेल में निखार आता है उसका हैंडीकैप भी बढ़ता जाता है। हैंडीकैप का निर्धारण खिलाड़ी के गोल या टूर्नामेंट जीतने से ही निर्धारित नहीं किया जाता इसके लिए उसकी खेल भावना, टीम गेम, हॉर्समैनशिप, खेल की रणनीति और खेल की जानकारी को भी देखा जाता है।

दस हैंडीकैप के थे चंदा
सिंह और जसवंत सिंह
भांवरी (जोधपुर) के पूर्व पोलो खिलाड़ी ऋषिराज सिंह के अनुसार पूर्व में जोधपुर, अलवर, पटियाला और हैदराबाद में पोलो की मजबूत टीमें थीं और इन टीमों में नौ और दस गोल के खिलाड़ी थे। पटियाला के जसवंत सिंह और चंदा सिंह दस-दस गोल के खिलाड़ी थे, वहीं जयपुर के पूर्व महाराजा मानसिंह, जोधपुर को रावराजा हनूत सिंह और हरि सिंह ने नौ हैंडीकैप हासिल किया। जबर सिंह आठ और विजय सिंह, प्रेम सिंह, किशन सिंह और सबसे आखिरी में अस्सी के दशक में ब्रिगेडियर वीपी सिंह सात गोल के खिलाड़ी रहे।

केन्द्र पर बरसे गहलोत: केन्द्र की गलत नीतियों का परिणाम पूरा देश भुगत रहा
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने दिल्ली में 12 दिसंबर को महंगाई विरोधी रैली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों को अधिक से अधिक पहुंचने की अपील करते हुए मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। सीएम गहलोत ने पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भारत सरकार की गलत नीतियों का परिणाम भुगतना पड़ रहा । केन्द्र सरकार संघवाद के खिलाफ जा रही है। राज्यों को कमजोर किया जा रहा। कर्जा लेकर राज्य काम चला रहे। राज्य मजबूत होंगे तो देश मजबूत होगा। पेट्रोल डीजल की कीमतें लगातार बढ़ती जा रहीं है। इससे दूसरी चीजें भी महंगी होती है। अभी तो चुनाव के चक्कर में कीमतें नहीं बढ़ रही। जब चुनाव के नाम पर रोकी जा सकती है तो हमेशा क्यों नहीं। एक्साइज ड्यटी का बंटवारा होता था उसे कमजोर कर दिया। स्पेशल एक्साइज ड्यूटी और एडिशनल एक्साइज ड्यूटी बढ़ा रहे। इसमें राज्यो को हिस्सा नहीं मिलता। केंद्र का खजाना भर रहा, राज्यों का हिस्सा बंद कर दिया। जो कीमतें कम की वो राज्यो के हिस्से में से की।

सीएम गहलोत ने कहा कि  कोरोना काल में रेवेन्यू के 20 हजार करोड़ रुपये कम हुए। जीएसटी का हमारा पैसा रोका हुआ है। पुनर्भरण की सीमा 2027 तक बढाई जाए। महंगाई की मार ने लोगों को हिला दिया है। महंगाई और बेरोजगारी ये 2 बड़े मुद्दे देश के सामने है। 2 करोड़ रोजगार का वादा किया था। इनके पास कोई जवाब ही नहीं है। ये इन मुद्दों पर कभी बात ही नहीं करते। आम लोगों से जुड़ा हुआ हुआ मुद्दा है। भाजपा के लोग अभी पब्लिक का मूड देखकर घबराए हुए हैं। यहां चुनाव में तीसरे-चौथे नम्बर पर आई। हिमाचल प्रदेश में हार गए। पूरे देश में चर्चा है।

भगवान करे ये घबराए हुए रहें। ईस्टर्न राजस्थान कैनाल को राष्ट्रीय परियोजना का दर्जा अभी तक नहीं दिया। मुख्यमंत्री ने सलाहकारों के मसले पर कहा कि हम सरकार चला रहे हैं। हमें भी तो पता है कि किसे बना सकते हैं किसे नहीं। मीडिया बिना मतलब का इश्यू बना रहा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सुविधाएं नहीं मिल सकती है।हमने कोई आदेश निकाला ही नहीं है।
मैं किसी से एडवाइज लूं इसमें किसी को क्या एतराज हो सकता है? अन्य सवाल के जबाव में कहा कि बेरोजगारों का लखनउ जाकर धरना करने का क्या तुक है? भाजपा वाले उन्हें भड़का रहे हैं। राजनीतिक दफ्तरों, नेताओं के घरों के बाहर धरना देना गलत है। राजस्थान में देश इन सबसे ज्यादा रोजगार मिल रहा है। जो पढ़ाई नहीं कर रहे वो यूनियन बनाकर दबाव बना रहे । इनमें कुछ तो आगे चुनाव में खड़े होना चाहते हैं। बस भाजपा या कांग्रेस कोई भी टिकट दे दे । राजेन्द्र गुढा मामले पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हे कोई तकलीफ हो सकती है। सभी को समान रूप से संतुष्ट नहीं किया जा सकता। अध्यक्ष जी और मैं उनसे बात करेंगे।

सीएम गहलोत ने कहा कि गजेंद्र सिंह शेखावत प्रधानमंत्री की घोषणा को पूरी नहीं करवा पाए। तो क्या उन्हें मंत्री रहने का अधिकार है क्या? ईस्टर्न राजस्थान कैनाल को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करवा पाए। वो हमारे अपने मंत्री हैं। वो राजस्थान की क्या पैरवी कर रहे हैं? क्या वो अपने मंत्रालय की पावर यूज नहीं कर सकते।