dr. satish poonia - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

डॉ. सतीश पूनिया ने हरियाणा से ग्वालियर पहुंचकर दी राजमाता को श्रद्धांजलि
जयपुर। हरियाणा भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने ग्वालियर पहुंचकर राजमाता माधवी राजे सिंधिया को श्रद्धांजलि अर्पित की।

पूनिया ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को माता के निधन पर सांत्वना दिया और परिवारजनों को ढाँढस बंधाया।

हरियाणा प्रवास पर डॉ. सतीश पूनियां
जयपुर। राजस्थान में चूरू, श्रीगंगानगर-हनुमानगढ़ में लोकसभा चुनाव प्रचार एवं मैराथन बैठकें कर आज एक दिवसीय हरियाणा प्रवास पर पहुंचे। डॉ. सतीश पूनियां ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र में फतेहाबाद भाजपा जिला कार्यालय पर कोर कमेटी एवं चुनाव प्रबंधन की बैठक ली।

हरियाणा भाजपा प्रदेश लोकसभा प्रभारी एवं भाजपा राजस्थान पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां इसके बाद हिसार भाजपा कार्यालय पहुंचकर कोर कमेटी एवं चुनाव प्रबंधन की बैठक लेंगे और आज रात तक जयपुर पहुंचेंगे।

पूनियां ने साइकिल चलाकर साइक्लोथोन का किया शुभारंभ
जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा सतीश पूनियां ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिट इंडिया अभियान का आह्वान करते हुए कहा है कि पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को पेड़ और साइकिल को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए।

डा पूनियां ने ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर और मारवाड़ी युवा मंच द्वारा जयपुर में आयोजित साइक्लोथोन कार्यक्रम का गांधी सर्किल पर शुभारंभ के अवसर पर बात कही। उन्होंने कार्यक्रम में मोदी के फिट इंडिया अभियान का आह्वान किया और कहा कि हर व्यक्ति अपने जन्मदिन या खुशी के अन्य किसी अवसर पर पेड़ जरूर लगाए और साइकिल चलाये तथा पर्यावरण संरक्षण के हित में हम सभी को पेड़ और साइकिल को अपने जीवन का अनिवार्य हिस्सा बनाना चाहिए।

इस मौके उन्होंने युवाओं, व्यापारियों सहित जयपुरवासियों के साथ कई किलोमीटर तक साइकिल चलाई। इस अवसर पर सांसद रामचरण बोहरा एवं भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी आदि मौजूद थे।

डॉ. सतीश पूनियां ने अशोक गहलोत को लिखा पत्र, राइट टू हेल्थ बिल के लेकर उचित समाधान निकालने का किया आग्रह
जयपुर। भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक डॉ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि प्रदेश की जनता की सहूलियत को दृष्टिगत रखते हुये चिकित्सक वर्ग के साथ सामन्जस्य स्थापित कर उचित समाधान निकालने का गंभीरता से प्रयास करें, जिससे राजस्थान के आमजन को राहत मिल सके। डॉ.पूनियां ने पत्र में लिखा कि, प्रदेश में राइट टू हेल्थ बिल विधानसभा से पारित होने के बावजूद प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों द्वारा बिल के विरोध में विगत कुछ दिनों से हड़ताल-प्रदर्शन किये जा रहे हैं,  जिसके कारण प्रदेश में आमजन को स्वास्थ्य लाभ के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है एवं गंभीर मरीजों के समक्ष संकट उत्पन्न हो गया है।

पूनियां ने कहा कि इन प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्सकों के समर्थन में अखिल भारतीय सेवारत चिकित्सा संस्थान द्वारा दिनांक 29 मार्च, 2023 को सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया है, जिसके कारण प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं पूर्णतया ठप्प होने का अंदेशा है। जैसा की आपको विदित ही है कि कोरोना वैश्विक महामारी के प्रथम एवं द्वितीय लहर में चिकित्सक वर्ग ने जान जोखिम में डालकर समाज की सेवा करने का कार्य किया है। अतः मेरा आपसे आग्रह है कि जनता की सहूलियत को दृष्टिगत रखते हुए चिकित्सक वर्ग के साथ सामन्जस्य स्थापित कर उचित समाधान निकालने का श्रम करावें, जिससे राजस्थान के आमजन को राहत मिल सके।

भ्रष्टाचारियों को बचा रही सरकार, सीएम भी काले आदेश की तरफदारी कर रहेः पूनिया
जयपुर। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने एसीबी के भ्रष्टाचारियों के नाम और पहचान छिपाने के आदेश पर कहा है कि भ्रष्टाचार और जीरो टालरेंस पर यह सरकार का यू-टर्न है। अशोक गहलोत सरकार का यह तुगलकी फरमान है, जिसमें साफ  दिख रहा है कि यह आदेश भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाला आदेश है, जबकि अपराधी और भ्रष्टाचारी तो बेनकाब होने चाहिए। स्वयं मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में पब्लिक डोमेन में स्वीकार किया गया कि तबादलों के लिए रिश्वत ली जाती है। राजस्थान में एसीबी की कार्रवाई का उल्लेख करें तो लगभग प्रतिवर्ष 600 मामले निशाने पर आते हैं। कांग्रेस शासन में कोई ऐसी जगह बची नहीं जहां भ्रष्टाचार नहीं होता हो। एक आंकलन है कि कांग्रेस सरकार के शासन में हर 12 किलोमीटर पर भ्रष्टाचार होता है। भ्रष्टाचार इस चरम पर है कि भ्रष्टाचार का मैन्यू कार्ड बना हुआ है। दबे सुर में अधिकारी भी इस बात को स्वीकार करते हैं। एसीबी ने जो कल आदेश जारी किया है उसमें बताया कि अब जो भ्रष्टाचारी ट्रैप किए जाएंगे, उनकी फोटो और नाम जगजाहिर नहीं किए जाएंगे। यह तो कहा जाता है कि अपराधी को समाज के समक्ष लाओ, जिससे वह शर्मिंदा भी हो। उसकी मानहानि भी हो। कानून अपना काम करेगा।

सीएम भी काले आदेश की तरफदारी कर रहे: राठौड़
विधानसभा में उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने सीएम अशोक गहलोत के पाली में एसीबी में दिए गए बयान पर कहा है किएसीबी द्वारा भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों को ट्रैप करने के बाद नाम और फोटो जारी नहीं करने का नया आदेश दुर्भाग्यपूर्ण है। हैरानी है कि मुख्यमंत्री भी इस काले आदेश की तरफदारी कर रहे हैं। अपराधी अब बेखौफ  होकर भ्रष्टाचार को अंजाम देंगे। सरकार भयभीत है कि भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम व फोटो सार्वजनिक होने के बाद कहीं सरकार के काले कारनामों की पोल ना खुल जाए। सरकार को आरोपी के मानवाधिकारों की ही इतनी चिंता क्यों है।

आईपीसी व अन्य स्पेशल एक्ट्स के तहत किए अपराधों के आरोपियों को इस सुविधा से क्यों नहीं नवाजा गया। राजस्थान में भ्रष्टाचार दीमक की तरह फैल कर समूचे सरकारी तंत्र को खोखला कर रहा है। एसीबी भ्रष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ  कार्रवाई तो करती है, लेकिन सरकारी स्तर पर अभियोजन स्वीकृति नहीं मिलने से दोषी अधिकारी-कर्मचारी खुले में घूमते हैं और फिर से विभाग में पोस्टिंग पाकर अपना धंधा शुरू कर देते हैं।

रॉबर्ट वाड्रा जमीन हड़पने वाले माफिया से कम नहीं, सरकार किसानों की जमीन वापस दिलवाए : पूनिया
जयपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राजस्थान में पाक बॉर्डर के नजदीक किसानों की 125 बीघा जमीन बेचने के मामले में रॉबर्ट वाड्रा पर निशाना साधा है। पुनिया ने कहा कि रॉबर्ट वाड्रा की स्काई लाइट कंपनी ने बॉर्डर पर किसानों की यह जमीन खरीदी है। कंपनी के मैनेजर की ओर से इस मामले में कोर्ट में एसएलपी दायर करके जांच को समाप्त करने की अपील की गई थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इससे साफ हो गया है कि कानूनी तौर पर रॉबर्ट वाड्रा और उनकी स्काई लाइट कंपनी कहीं ना कहीं कानूनी तौर पर इस मामले में लिप्त है। अब इस मामले में सरकार का कार्रवाई नहीं करना जिंदा मक्खी को निगलने जैसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि रॉबर्ट वाड्रा जमीन हड़पने वाले माफिया से कम नहीं है, लेकिन कांग्रेस की राजस्थान की सरकार इस मामले में पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। सरकार को चाहिए कि वह चुप्पी तोड़े और किसानों को उनकी जमीन वापस दिलाएं। साथ ही जमीन रखने वालों पर कार्रवाई करें। राहुल गांधी ने राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इस मामले में कुछ नहीं कहा। जबकि मामला उनके रिश्तेदार के खिलाफ ही है। उन्हें बताना चाहिए था कि किसानों को उनकी जमीन वापस कब मिलेगी और जमीन खरीद करने वाले लोगों पर कब कार्रवाई होगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गांधी परिवार के दामाद को खुश करने के लिए उन्हें जमीन दी। गहलोत का किसानों से कोई सरोकार नहीं है। उनके लिए तो ना खाता ना बही केवल सोनिया गांधी जो कहे वही सही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में भारतीय जनता पार्टी का आगामी एक्शन क्या होगा यह पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा क्योंकि जमीन खरीद मामले में जुड़े लोग एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल से जुड़े हुए हैं। पुनिया ने सलमान खुर्शीद के उस बयान की भी निंदा की है, जिसमें उन्होंने राहुल गांधी को भगवान श्री राम के समतुल्य बताया, उन्होंने कहा कि राहुल गांधी खुद कह चुके हैं, कि मेरी तुलना महात्मा गांधी से नहीं हो सकती है, तो फिर उनकी तुलना भगवान राम से कैसे हो सकती है। यह सलमान खुर्शीद की चाटुकारिता की हद है। केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य ओम प्रकाश माथुर के विवादास्पद बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि मैं जहां खुटा गाड़ दूंगा, उसे मोदी भी नहीं हिला सकेंगे, को लेकर कहा कि बीजेपी मजबूत संगठन है और एक बहुत बड़ी विचारधारा वाला संगठन है। मोदी के नाम और काम पर लोगों में आकर्षण है।

पेपर लीक मामले में उन्होंने फिर से सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि हमने पहले भी कहा था कि पेपर लीक की नैतिक जिम्मेदारी सरकार की होती है। यह अपराध नहीं पाप है। पेपर लीक के बाद हनुमानगढ़ में एक युवक ने इससे दुखी होकर आत्महत्या कर ली। लेकिन यह आत्महत्या नहीं हत्या है। जिसकी दोषी सरकार है। सरकार ने राजस्थान में नकल कानून को प्रभावी रूप से लागू नहीं किया। अब तक के पेपर लीक के मामले में इसमें भी कोई दो राय नहीं होनी चाहिए कि इसमें कांग्रेस के लोग शामिल है। अशोक गहलोत सरकार को यूपी में योगी सरकार की तरह पेपर लीक करने वालों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए और उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाने चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर 3 साल पूरे होने पर सतीश पूनिया ने कहा कि आगे उनकी क्या भूमिका रहेगी यह फैसला पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व करेगा। उन्होंने अब तक निष्ठा से काम किया है, और उन्हें अपने काम को लेकर जॉब सेटिस्फेक्शन है। आगे की भूमिका पार्टी तय करेगी।

पूनियां ने की बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में राहत कार्यों में तेजी लाने की मांग
जयपुर। राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने प्रदेश के बाढ़ग्रस्त जिलों में राहत कार्यों में तेजी लाने और नुकसान का आकलन कराकर आर्थिक संबल प्रदान करने की राज्य सरकार से मांग की है। पूनियां ने गुरुवार सुबह बयान जारी कर भारी बारिश से प्रदेश के बाढग़्रस्त क्षेत्रों में जान-माल और फसलों को हुए नुकसान का आंकलन कराकर निश्चित समयावधि में आर्थिक संबल प्रदान करने की मांग की है। उन्होंने तेज बारिश से राज्य के उदयपुर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई इलाकों में बाढ़ से उत्पन्न स्थिति को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से आग्रह किया कि प्रशासन को निर्देशित कर राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाएं और नुकसान पर आर्थिक संबल प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि बारां, झालावाड़, कोटा, चित्तौडग़ढ़, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, सवाईमाधोपुर, करौली और धौलपुर आदि जिलों में तेज बारिश से बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि इन बाढग़्रस्त क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के साथ ही लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने, भोजन और चिकित्सा सुविधाओं में तेजी लाने के लिए विशेष टीमों के गठन करने की जरुरत है।

अपराध के मामले में प्रदेश नंबर वन : पूनिया
भरतपुर। अवैध खनन के खिलाफ साधु-संतों द्वारा आंदोलन किया जा रहा था और साधु-संतों द्वारा पूर्व में ही आत्मदाह की चेतावनी भी दी गई थी। लेकिन राज्य सरकार ने इसे हल्के में लिया और उसके फलस्वरूप बाबा विजयदास द्वारा आत्मदाह की घटना को अंजाम दिया गया। बाबा जो कि 80 से 85 प्रतिशत तक जल चुके थे उन्हें जयपुर भेजा गया और वहां से दिगी भेज दिया गया जहां उन्होने अंतिम सांस ली। बाबा विजयदास द्वारा भी सरकार की नीति से परेशान हो करो या मरो की बात की थी। मैं उन्हें श्रद्धाजंलि देने आया हूं। यह बात भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने पत्रकार से बातचीत करते हुए कही। उन्होने कहा कि राजस्थान के गृहमंत्री जो कि मुख्यमंत्री हैं ने अपनी इंजटेलीजेन्स एवं पुलिस अपने विधायकों की जासूसी करने में लगा रखी है, क्योंकि उनको अपना कुर्सी बचाने की  यादा चिंता है। जबकि उन्होने विधायकों को खुली लूटमार करने का मौका दे रखा है। राज्य सरकार कांगे्रस सरकार निकम्मी, नकारा, अर्कण्डय सरकार है। आज देश में अपराध के मामले में राजस्थान पहले नम्बर पर है। लोक कल्याणकारी सरकार का दायित्व है वह पीड़ित के घर पहुंचकर उसे न्याय दिलाएं। उच्च न्यायालय भी स्वप्रेरणा से संज्ञान लेता है फिर सरकार पीड़ित के दरवाजे में क्यों नहीं पहुंच सकती। भाजपा ने राष्टÑीय एवं प्रदेश स्तर पर कमेटियां बनाकर पोसपा की घटना की जांच करायी जा रही है। भाजपा सांधु-संतों के साथ है और उनकी बाजिव मांगों के लिए उनके साथ हमेशा खड़ी रहेगी।  प्रेस वार्ता में प्रदेश महामंत्री भजनलाल शर्मा, मुकेश दाधीच, जिलाध्यक्ष डॉ. शैलेश सिंह, जिला प्रमुख जगत सिंह, दीपराज सिंह, भाजपा महिला जिलाध्यक्ष हंसिका गुर्जर, जिला प्रवक्ता नरेश सैन सहित प्रमुख भाजपा नेता मौजूद रहे।

कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में पटखनी देने के लिए बीजेपी ने कसी कमर,लोकल मुद्दे भुनाने की बनी रणनीति
जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव में अब केवल 15 महीने बचे हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी सत्ता पाने के लिए गहलोत सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी का माहौल बनाकर जीत हासिल करने की योजना बनाने में जुटी है। आम जनता की नब्ज़ को पकड़ते हुए भारतीय जनता पार्टी चाहती है कि लोगों के मुद्दों को पुरजोर तरीके से उठाया जाए  ताकि सरकार के खिलाफ चुनाव से पहले नकारात्मक माहौल बने और कांग्रेस को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाया जा सके। इसके लिए भाजपा ने राजस्थान के हर जिले और नगर पालिका क्षेत्रों में लोकल मुद्दों को तवज्जो देना शुरू कर दिया है।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने हाल ही में राजस्थान के भाजपा के पंचायत और नगर निकायों के प्रतिनिधियों की 2 दिन की मैराथन बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की थी। इन बैठकों में भाजपा के नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौर सहित वरिष्ठ नेताओं ने पंचायत निकाय के प्रतिनिधियों को जनता के स्थानीय मुद्दों से जोड़ने और सरकार की पंचायतों निकायों की छोटी-छोटी समस्याओं पर सरकार के खिलाफ माहौल बनाने के लिए भी निर्देश दिए हैं। पंचायतों और निकायों के प्रतिनिधियों को कहा गया है कि वह अपने स्थानीय कामों के लिए सरकार के द्वारा पैसे नहीं देने, भाजपा निकायों से भेदभाव करने और विकास कार्य न कराने के मुद्दे जनता के बीच जोर शोर से उठाए। लोकल स्तर के मुद्दों की पूरी सूची बनाकर उन पर व्यवस्थित ढंग से जनता के बीच जाए। इन मुद्दों को लेकर भाजपा पंचायत और निकाय स्तर पर जनता के बीच स्थानीय नेताओं के साथ जाएगी और जनता को सरकार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी पैदा करने के लिए हथियार के रूप में काम में लेगी। हालांकि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश स्तर के मुद्दों और कांग्रेस सरकार की विफलताओं सहित कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में हुए वायदों को लेकर अलग से जनता से संपर्क करने की कार्य योजना भी बना रही है।

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष की मुख्यमंत्री को चिठ्ठी, पत्र की बड़ी बातें जानने के लिए पढ़े यह ख़बर
जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को पत्र लिखकर भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में 45 वर्ष से बंद भगवान देवनारायण मंदिर को पुनः शीघ्रातिशीघ्र खोले जाने एवं पूजा- अर्चना शुरू करवाये जाने की मांग की हैl डॉ. पूनियां ने गहलोत को पत्र में लिखा कि, भीलवाड़ा जिले के मांडल कस्बे में भगवान देवनारायण मंदिर पिछले 45 वर्ष से बंद है। भगवान देवनारायण मंदिर के पिछले 45 वर्ष से बंद होने के कारण गुर्जर समाज सहित विभिन्न वर्गों एवं संगठन के लोगों की धार्मिक भावनाओं/आस्था को गहरा आघात पहुंचा है एवं इस कारण से लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

45 वर्ष से बंद इस मंदिर को खोले जाने एवं पूजा अर्चना शुरू करवाये जाने के संबंध में गुर्जर समाज सहित विभिन्न वर्गों एवं संगठन के लोगों ने प्रशासन को कई बार अवगत भी कराया है परन्तु मंदिर को खोले जाने की कार्यवाही आज तक नहीं की गई है। अतः उक्त क्रम में मेरा आपसे आग्रह है कि गुर्जर समाज सहित विभिन्न वर्गों एवं संगठन के लोगों की धार्मिक भावनाओं/आस्था को दृष्टिगत रखते हुये भगवान देवनारायण मंदिर को खोले जाने हेतु आप व्यक्तिश संज्ञान लेते हुये आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान कराये जाने का श्रम करावें, ताकि लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत ना हो। साथ ही आपसे यह भी आग्रह है कि मंदिर को खोले जाने को लेकर किये आंदोलनों/ प्रदर्शनों में प्रकरण से जुडे़ लोगों/युवाओं पर दर्ज मुकदमे भी वापस लिये जायें।

पूनियां ने कार्यकर्ता के घर सुनी PM मोदी की "मन की बात"
जयपुर। नौजवानों को जॉब क्रिएटर्स के रू प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने जयपुर के करणी विहार मण्डल में बूथ नंबर 316 पर कार्यकर्ता के घर कार्यकर्ताओं के साथ सुना। डॉ. पूनियां ने पार्टी के प्रदेशभर के सभी बूथ अध्यक्षों से आग्रह करते हुये कहा कि, मन की बात कार्यक्रम को सुनने में निरंतरता लाएं और मन की बात देश के लोगों को जोड़ता है और मकसद के लिए प्रेरित करता है।डॉ. पूनियां ने कहा कि, हमेशा की तरह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम ने सबके मन को छुआ।

जिस तरीके से प्रधानमंत्री ने कहा कि मन की बात अब मकसद की बात होती जा रही है। खास तौर पर आयुष्मान भारत योजना की उपलब्धियां और मथुरा की सुखदेवी के मुख से जब आयुष्मान की अहमियत समझी, तो उस बात ने भावुक कर दिया कि किस तरीके से 40 वर्ष की उम्र में अनेक वर्ष बिस्तर पर बिताये, जिसके परिवार और जीवन को चुनौती थी, जीवन से उम्मीद छोड़ दी, ऐसे समय में आयुष्मान योजना उनके जीवन में रोशनी बनकर आई। इसी तरह आयुष्मान से लेकर तमाम कल्याणकारी योजनाएं देश के हर वर्ग को लाभान्वित कर रही हैं। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने स्टार्ट-अप की अभिनव पहल से देश एवं प्रदेश के नौजवानों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया है, उनको जॉब क्रिएटर्स के रूप में नई दिशा दी है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।