jharkhand - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

झारखंड के कोड़रमा में हाथियों का कहर : दो की मौत, तीन घायल, ग्रामीणों में दहशत
कोडरमा। झारखंड के कोडरमा जिले में जयनगर थाना क्षेत्र के कंझियाडीह गांव में बीती रात हाथियों के हमले में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान बिहार के फतेहपुर गांव निवासी 32 वर्षीय राजकुमार मांझी और 12 वर्षीय लवकुश के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि कंझियाडीह स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों के बीच उस समय अफरा-तफरी मच गई जब हाथियों का झुंड अचानक पहुंच गया। हाथियों ने झोपड़ियों को तोड़ना शुरू कर दिया, जिससे लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान एक छोटा बच्चा झोपड़ी में फंस गया। उसे बचाने के प्रयास में परिवार के लोग वापस वहां पहुंचे, लेकिन अफरा-तफरी के बीच बच्चा हाथियों के झुंड के पास पहुंच गया, जहां उसे कुचलकर मार डाला गया।

घटना इतनी भयावह थी कि शव के टुकड़े हो गए। हमले में राजकुमार मांझी की पत्नी गौरी देवी, लवकुश की मां कारी देवी और एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। वहीं, सतगावां थाना क्षेत्र के मीरगंज पंचायत स्थित कानीकेंद्र गांव में भी हाथियों ने एक मिट्टी का मकान ध्वस्त कर दिया और उसमें रखे अनाज को नष्ट कर दिया। हालांकि, उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। लगातार बढ़ रही घटनाओं से इलाके में दहशत का माहौल है। पिछले एक महीने में जिले में हाथियों के हमले से करीब सात लोगों की मौत हो चुकी है। जयनगर, मरकच्चो और सतगावां समेत कई प्रखंड इससे प्रभावित हैं। वहीं घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में वन विभाग की कार्यशैली के प्रति भारी आक्रोश है और लोगों ने जल्द ठोस कार्रवाई की मांग की है।

झारखंड में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 1 करोड़ के इनामी नक्सली समेत 12 की मौत
चाईबासा। झारखंड के सारंडा जंगल में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी नक्सली अनल दा उर्फ तूफान समेत करीब 12 के मारे की जानें की खबर सामने आ रही है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल, सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ अभी भी जारी है। बताया जा रहा है कि तूफान अनल भाकपा संगठन का सेंट्रल कमेटी मेंबर था और काफी दिनों से सुरक्षाबलों को इसकी तलाश थी।

मुठभेड़ के बाद सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है और तलाशी अभियान को तेज कर दिया है। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों की मुठभेड़ कोबरा-209 बटालियन से हुई है। सुरक्षाबलों ने जानकारी देते हुए बताया है कि तुफान पर हत्या, ब्लास्ट, हथियार और लूट जैसे कई गंभीर अपराधों के मामले दर्ज थे।

हेमंत सोरेन एमपी-एमएलए कोर्ट के सामने हुए पेश
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी समन अवहेलना मामले में हाईकोर्ट के निर्देश पर रांची सिविल कोर्ट स्थित विशेष न्यायालय पहुंचे। सीएम हेमंत सोरेन एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश सार्थक शर्मा की अदालत में हाजिर हुए। सोरेन ने इस दौरान सात-सात हजार के दो बेल बॉन्ड भी भरे।

मुख्यमंत्री सोरेन भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सिविल कोर्ट पहुंचे  न्यायिक कार्य के बाद सीधे अपने आवास के लिए रवाना हुए। जिस समय कोर्ट के समक्ष मुख्यमंत्री हाजिर हुए, उनके साथ महाधिवक्ता राजीव रंजन सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता कोर्ट में मौजूद रहे। सोरेन के अधिवक्ता प्रदीप चंद्रा ने बताया कि कि इस केस में हाईकोर्ट के निर्देशानुसार आगे मुख्यमंत्री को कोर्ट के समक्ष उपस्थित नहीं होना पड़ेगा।

झारखंड विधानसभा चुनाव : हेमंत सोरेन की झामुमो का दोबारा सत्ता में आना तय, बनाई बढ़त
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव में हेमंत सोरेन की झामुमो का दोबारा सत्ता में आना तय हो गया है। 81 सीटों पर वोटों की गिनती के दौरान झामुमो गठबंधन ने 54 सीटों पर बढ़त बना ली है। यह आंकड़ा 41 के बहुमत से 13 सीट ज्यादा है। भाजपा गठबंधन 29 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य 1 सीट पर बढ़त बनाए हुए हैं।

2019 विधानसभा चुनाव में झामुमो 30, कांग्रेस 16 और राजद ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। तीनों पार्टियों का गठबंधन था। तब मुख्यमंत्री झामुमो नेता हेमंत सोरेन बने थे। भाजपा को 25 सीटें मिली थीं।

मोदी झारखंड में करेंगे 83 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो अक्टूबर को झारखंड का दौरा करेंगे और 83,300 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार मोदी झारखंड के हजारीबाग में दोपहर बाद लगभग दो बजे देश भर में जनजातीय समुदायों के व्यापक और समग्र विकास को सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप 79,150 करोड़ रुपये से अधिक के कुल परिव्यय के साथ धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शुरू करेंगे। यह अभियान लगभग 63 हजार गांवों को कवर करेगा, जिससे 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के 549 जिलों और 2740 ब्लॉकों में पांच करोड़ से अधिक आदिवासी लोगों को लाभ होगा। इसका लक्ष्य केंद्र सरकार के विभिन्न 17 मंत्रालयों और विभाग द्वारा कार्यान्वित 25 हस्तक्षेपों के माध्यम से सामाजिक बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा, आजीविका में महत्वपूर्ण अंतराल की संतृप्ति प्राप्त करना है।

मोदी जनजातीय समुदायों के लिए शैक्षिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए 40 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (ईएमआरएस) का उद्घाटन करेंगे और 2800 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले 25 ईएमआरएस की आधारशिला रखेंगे। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम-जनमन) के तहत 1360 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसमें 1380 किलोमीटर से अधिक सड़क, 120 आंगनबाड़ियां, 250 बहुउद्देश्यीय केंद्र और 10 स्कूल छात्रावास शामिल हैं।

प्रधानमंत्री इसके अलावा पीएम जनमन के तहत ऐतिहासिक उपलब्धियों की एक श्रृंखला का भी अनावरण करेंगे, जिसमें लगभग तीन हजार गांवों में 75 हजार 800 से अधिक विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूहों (पीवीटीजी) के घरों का विद्युतीकरण, 275 मोबाइल चिकित्सा इकाइयों का संचालन, 500 आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन, स्थापना तथा 250 वन धन विकास केंद्रों और 5550 से अधिक पीवीटीजी गांवों को'नल से जल से संतृप्त करना शामिल है।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने बाबा बैद्यनाथ धाम में की अर्चना
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने झारखंड प्रवास के दौरान देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में विराजमान भगवान शिव के पूर्ण विधि विधान से दर्शन कर पूजा अर्चना की।

सीएम ने कहा कि भगवान भोलेनाथ की कृपा की वर्षा समस्त प्रदेशवासियों पर अनवरत होती रहे। सब सुखी हों, सबका मंगल हो, सबका कल्याण हो, मेरी यही प्रार्थना है।

सीएम ने सोशल मीडिया पर तस्वीरेंं साझा की।

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् |
उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय माऽमृतात् ||

आज झारखंड प्रवास के दौरान देवघर स्थित प्रसिद्ध बाबा बैद्यनाथ धाम में विराजमान भगवान शिव के पूर्ण विधि विधान से दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

भगवान भोलेनाथ की कृपा की वर्षा… pic.twitter.com/GCvEPwV7tV

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) September 28, 2024

BJP ने की महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर के लिए चुनाव प्रभारियों की नियुक्त
नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर चार राज्यों  महाराष्ट्र, हरियाणा, झारखंड  और जम्मू कश्मीर के लिए प्रदेश चुनाव प्रभारी एवं सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है।

पार्टी के मुताबिक केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को महाराष्ट्र  का प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि अश्विनी वैष्णव को सह प्रभारी बनाया गया है। इसी तरह से हरियाणा के लिए धर्मेंद्र प्रधान को प्रभारी और विप्लव कुमार देव को सह प्रभारी बनाया गया है। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान को झारखंड का प्रभारी बनाया गया है, जबकि हिमंत विश्व शर्मा को सह प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के लिए जी किशन रेड्डी को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा के पिछले  चुनाव अक्टूबर 2019 में कराये गये थे, जबकि झारखंड में उसी साल नवंबर-दिसंबर में चुनाव हुए थे। महाराष्ट्र में विस की 288, हरियाणा में 90 और झारखंड में 81 सीटें हैं। जम्मू-कश्मीर से संबंधित संविधान के अनुच्छे 370 और 35 ए को निरस्त किए जाने और राज्य को लद्दाख और जम्मू-कश्मीर नाम से दो केंद्र शासित प्रदेश में तब्दील किये जाने के बाद पहली बार विस चुनाव होने वाले हैं।

झारखंड में राजभवन, मुख्यमंत्री आवास और ईडी ऑफिस के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू
रांची। झारखंड के राजभवन, मुख्यमंत्री आवास और ईडी ऑफिस के 100 मीटर की परिधि में धारा 144 लागू कर दी गई है।

सदर एसडीओ ने आज यहां इस आशय का आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार इन स्थानों के 100 मीटर की परिधि में दिन के दस बजे से रात के दस बजे तक धारा 144 लागू रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि इन स्थानों पर संगठनों, दलों द्वारा धरना, प्रदर्शन, जुलूस और रैंक किये जाने की सूचना है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से सरकारी काम-काज में व्यवधान उत्पन्न होने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था बाधित होने, विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने और लोक परिशांति भंग होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनाती की गई है।

झारखंड के रांची समेत अन्य स्थानों पर ईडी की छापेमारी जारी
रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव सहित उनके कई करीबियों के ठिकानों पर ईडी की टीम ने  छापेमारी की है।

रातू रोड के शिवपुरी स्थित अभिषेक प्रसाद के घर बुधवार सुबह दो गाड़ियों से ईडी की टीम पहुंचकर छापेमारी कर रही है। प्रेस सलाहकार के घर के बाहर सुरक्षाबल भी तैनात हैं। किसी को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर ईडी की टीम मुख्यमंत्री के मित्र कहे जाने वाले विनोद सिंह और आर्टिटेक रौशन के रातू रोड के पिस्का मोड स्थित आवास पहुंचकर छापेमारी कर रही है। इसके अलावा कई अन्य ठिकानों पर भी ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।

अवैध खनन के जरिये मनी लॉन्ड्रिंग करने के मामले में इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की टीम रांची और राजस्थान में 10 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। ईडी सूत्रों ने बताया कि ईडी की छापेमारी अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू (मीडिया सलाहकार, सीएम हेमंत सोरेन), आईएएस रामनिवास यादव ( उपायुक्त, साहेबगंज व राजस्थान स्थित आवास), आर्किटेक्ट विनोद कुमार, खोड़निया ब्रदर्स ( साहेबगंज ), पप्पू यादव ( देवघर ), डीएसपी राजेन्द्र दूबे ( हजारीबाग और अन्य जगह ) अभय सरावगी ( कोलकाता ) और अवधेश कुमार के यहां चल रही है।

भाजपा संगठन में बड़ा बदलाव: झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पंजाब नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने प्रदेशों के संगठन को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से चार प्रमुख नेताओं को झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और पंजाब में प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी की ओर से आज यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी को तेलंगाना जबकि राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री डी पुरन्देश्वरी को आंध्र प्रदेश में भाजपा की कमान सौंपी है।

इसी तरह से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को उसी राज्य का प्रदेश भाजपा अध्यक्ष तथा कांग्रेस से आए सुनील कुमार जाखड़ को पंजाब में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

झारखंड के सभी स्कूलों को अब 21 जून तक बंद रखने का आदेश
रांची। झारखंड के सभी स्कूलों को अब 21 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। इस संबंध में झारखंड सरकार के स्कूली, शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने रविवार को अधिसूचना जारी की है। अधिसूचना में कहा गया है कि अत्याधिक गर्मी और लू को ध्यान में रखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी, गैर सरकारी सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त अल्पसंख्यक सहित सभी निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से कक्षा आठ  तक  के विद्यालय 21 जून तक बंद रहेंगे। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाएं सुबह सात से 11 बजे तक संचालित होगी।

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 11 जून  को आदेश जारी कर 14 जून तक सभी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया गया था। फिर 14 जून को संशोधित करते हुए 17 जून तक स्कूल बंद किया गया था।

फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप: झारखण्ड की खिलाड़ी अस्टम उरांव भारत की कैप्टन
रांची। भारतीय फुटबॉल संघ ने फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप फुटबॉल के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। भारतीय टीम में झारखण्ड की अस्टम उरांव, नीतू लिंडा, अंजली मुंडा, अनिता कुमारी, पूर्णिमा कुमारी और सुधा अंकिता तिर्की को शामिल किया गया है।

अस्टम उरांव और सुधा अंकिता तिर्की गुमला से हैं जबकि नीतू लिंडा, अनिता कुमारी और अंजली मुंडा रांची से हैं और पूर्णिमा कुमारी सिमडेगा से हैं। पहली बार फीफा 17 विश्व कप फुटबॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम का बतौर कैप्टन नेतृत्व झारखण्ड की खिलाड़ी अस्टम उरांव करेंगी।

साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान जब पूरा देश बंद था। उस दौरान 2021 में होने वाले फीफा अंडर-17 के लिए भारतीय टीम में चयनित झारखण्ड की खिलाड़ियों को गोवा से वापस झारखण्ड लौटना पड़ा था। अधिकतर खिलाडियों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण तैयारी और खानपान में असर पड़ रहा था। मामला मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सबसे पहले फीफा प्रतियोगिता के लिए चयनित राज्य की खिलाडियों की ट्रेनिंग की व्यवस्था का निर्देश खेल विभाग को दिया। जिसके बाद सभी खिलाड़ियों को रांची लाकर मेडिकल सुविधा दिलाकर राजकीय अतिथि शाला में रखा गया। राष्ट्रीय टीम के मेन्यू के अनुरूप उनके लिए खाने की व्यवस्था और कैंप के लिए मोरहाबादी फुटबॉल स्टेडियम ग्राउंड व दो कोच की व्यवस्था की गई। इसके बाद फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम के विश्वस्तरीय प्रशिक्षण की सुविधा जमशेदपुर में मुख्यमंत्री के निर्देश पर सुनिश्चित की गई। जहां 10 महीने तक भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप के लिए प्रशिक्षण प्राप्त किया था। टीम के लिए रहने की व्यवस्था, ग्राउन्ड, स्विमिंग पूल, जिम सहित यात्रा के लिए बस की सुविधा पूरे 10 महीने के लिए सुनिश्चित की गई थी।