where - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देश में कोई युद्ध के हालात नहीं जो हर घर पर तिरंगा फहराया जाए: रामलाल जाट
जयपुर। पीसीसी कार्यालय में मंत्री रामलाल जाट ने मीडिया से बात करते हुए भाजपा नेताओं पर निशाना साधा।
उदयपुर घटना में विरोध कर रहे लोगों के हर घर मे तिरंगा लहराने के बयान पर जाट ने कहा कि तिरंगा हर छत पर तब फहराना चाहिए था, जब कोई युद्ध की स्थिति होती। हिंदुस्तान पाकिस्तान या चीन के साथ युद्ध नही हो रहा कि भाजपा ऐसी बात कर रही है।

उदयपुर की घटना को लेकर रामलाल जाट ने कहा कि नुपुर शर्मा यह बयान नहीं देती तो कन्हैयालाल जिंदा होता। भाजपा के नेताओ के बयान भड़काने वाले आते है। ऐसा कानून बनना चाहिए ताकि धार्मिक भावनाऐ भड़काने वालो को फांसी पर लटकाए। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र शेखावत को सीएम अशोक गहलोत के निकम्मा कहने पर जाट ने उनके बयान पर सहमति जताई। जाट ने कहा कि गहलोत ने सही कहा है,जो काम नहीं करता वो निकम्मा होता है। पीसीसी में आई फरियादो पर कहा कि पीसीसी में जनसुनवाई के माध्यम से लोगो की सुनवाई हो रही है। तबादले से सबंधित एप्लीकेशन भी सामने आई है। जिसमे शिक्षा विभाग की सर्वाधिक एप्लीकेशन है।

निकम्मा पर मंत्री रामलाल जाट के बयान से सहमत नहीं विधायक सोलंकी,बोले: बोला हुआ सब कुछ सही हो,ये ठीक नहीं
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एक केंद्रीय मंत्री गजेंद्र शेखावत को निकम्मा कहने पर राजस्व मंत्री रामलाल जाट के बयान पर चाकसू विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने असहमति जताई है। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए सोलंकी ने कहा कि मंत्री जाट में जो बयान दिया है, मैं उससे पूरी तरह सहमत नहीं हूं। जो उन्होंने कहा है वह सब कुछ सही कहा है, यह सच नहीं है। सबके अपने-अपने विचार हो सकते हैं। राजनीति में हर व्यक्ति की अपनी गरिमा होती है। इसमें कोई शक नहीं है कि हमारी जितनी उम्र है उतनी तो मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजनीति कर चुके। उदयपुर घटना हो या कोई अन्य घटना हो, राजस्थान की जनता सब देख रही है। पीसीसी में जनसुनवाई के दौरान कार्यकर्ताओं की शिकायतों पर कहा कि जनसुनवाई में कई वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता भी अपनी समस्याओं को लेकर आए। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए विधायक की डिजायर अनिवार्य नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस के जितने भी पुराने वरिष्ठ कार्यकर्ता है। चाहे वह पूर्व प्रधान हो या पूर्व पदाधिकारी हो या अन्य और कोई हो। मंत्री विधायकों को उनके सीधे काम करने चाहिए।

वहीं पहुंचा कोरोना जहां से शुरू हुई थी महामारी , वुहान में दो संक्रमित, जीरो कोविड पॉलिसी 2.0 लाएंगे जिनपिंग
बीजिंग। कोरोना वायरस की शुरूआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। यहां से यह घातक वायरस पूरी दुनिया में फैल गया। करीब ढाई साल बाद जब दुनिया के ज्यादातर देशों में महामारी पर काबू पा लिया गया है, चीन कोरोना की अब तक की सबसे घातक लहर से जूझ रहा है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि एक बार फिर संक्रमण के मामले वहीं से मिले हैं जहां से इनकी शुरूआत हुई थी। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक बार फिर जीरो कोविड पॉलिसी पर जोर दिया है। खबरों के मुताबिक मध्य चीनी शहर में कोरोना के दो बिना लक्षण वाले मामले सामने आए हैं। चीन में जल्द ही मास टेस्टिंग की चौथी लहर आ सकती है। शुक्रवार को अनहुई प्रांत में 107 मामले सामने आए और लिंगबी काउंटी में लॉकडाउन लगा दिया गया। गुरुवार को पूरे देश में 163 मामले सामने आए जो बीते तीन हफ्तों में सबसे बड़ा आंकड़ा है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब कुछ दिनों पहले ही जिनपिंग ने वुहान का दौरा किया था।

चीन के आंकड़ों पर अमेरिका को संदेह
चीन में कोरोना संक्रमण की दर वैश्विव मानकों से काफी कम है। इसके बावजूद अपनी जीरो कोविड पॉलिसी के तहत चीन ने कठोर नियमों को लागू किया हुआ है। चीन का दावा है कि इतनी कठोर नीति देश के बुजुर्गों और चिकित्सा प्रणाली की रक्षा करने के लिए लागू की गई है। चीन की सरकारी डेटा के अनुसार, 140 करोड़ लोगों के देश में कोरोना से सिर्फ 5,226 मौतें हुई हैं। हालांकि, अमेरिका समेत कई देशों ने चीन के इन आंकड़ों पर संदेह भी जताया है।

बड़े पैमाने पर टेस्टिंग और लॉकडाउन में तेजी आने की उम्मीद
जिनपिंग ने वायरस को रोकने के लिए शहरों में एक बार फिर लॉकडाउन और सख्त प्रतिबंध लगाने की इच्छा जताई। जिनपिंग अब एक अपडेट जीरो कोविड पॉलिसी की शुरूआत करेंगे जो बाहर से आने वाले यात्रियों और संपर्क में आने वाले लोगों की क्वारंटीन अवधि को आधा कर देगी। बड़े पैमाने पर टेस्टिंग और लॉकडाउन में तेजी आने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

पुलिस को मिला वह कमरा, जहां रची थी हत्या की साजिश
उदयपुर। शहर के मालदास स्ट्रीट क्षेत्र में टेलर कन्हैयालाल की जघन्य हत्या के मामले में पकड़े गए एक आरोपी रियाज के किराए के कमरे को पुलिस ने तलाश कर सीज कर दिया। बताया गया कि इसी कमरे में कन्हैयालाल की हत्या की साजिश रची गई थी।

तालिबानी तरीके से हत्या करने वाले दोनों आरोपियों के ठिकाने पुलिस ने तलाश लिए हैं। शहर के किशनपोल में किराए के कमरे में रहने वाले आरोपियों के मकान मालिक और पड़ोसियों से भी पुलिस ने लंबी पूछताछ की है। इस हत्याकांड के बाद इन दोनों के पड़ोसी डरे-सहमे हुए हैं। एएसपी गोपालस्वरूप मेवाड़ा के नेतृत्व में टीम आरोपी रियाज जब्बार के घर पहुंची। टीम ने करीब 2 घंटे तक घर के कमरों को चेक किया। टीम ने मकान मालिक और पड़ोसियों से भी पूछताछ की। घटना के बाद आरोपी की पत्नी व दोनों बच्चे गायब है।

11 को समझौता, 12 को बदला मकान
बताया गया कि कन्हैयालाल को 11 जून को पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट डालने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसी दिन उसे समझौता कर छोड़ दिया गया। अगले दिन 12 जून को रियाज परिवार के साथ किशनपोल के इस मकान में शिफ्ट हुआ था। मूलत: भीलवाड़ा जिले के आसींद के रहने वाले रियाज ने यहां मेन रोड पर ट्रक ड्राइवर मोहम्मद उमर के घर में कमरा किराए पर लिया था। उमर ने पुलिस को बताया कि रियाज की पत्नी कमरा किराए लेने के लिए आई थी। इससे पहले वह किशनपोल में टीटू भाई के घर में रहता था। वारदात के बाद आरोपी परिवार रिश्तेदारों के यहां चला गया। आरोपी रियाज पत्नी और 13 वर्ष की बेटी और 11 वर्ष के बेटे दो बच्चों के साथ यहां रहता था।

हत्या से 3 घंटे पहले कमरे पर ही था
उमर ने बताया कि मंगलवार सुबह सुबह 11 बजे तक रियाज कमरे पर ही था। अपराह्न में लोगों ने बताया कि सोशल मीडिया में यह वीडियो आया है कि रियाज ने किसी को मार दिया है। इसके बाद पुलिस आई और मुझे भी ले गई। शाम को रियाज के पकड़े जाने पर मुझे छोड़ दिया गया। घटना के बाद रियाज के कमरे की तलाशी ली गई। हालांकि, यहां से क्या सामान मिला है, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। उमर ने पुलिस को बताया कि यदि उन्हें पता होता तो वे कभी ऐसे व्यक्ति को मकान किराये पर नहीं देते। रियाज ने इंसानियत को शर्मसार किया है।

दोनों कमरे सीज
पुलिस ने मंगलवार शाम से खांजीपीर और किशनपोल में भारी पुलिस बल लगा रखा था। बुधवार दोपहर को अंतिम संस्कार के बाद पुलिस ने ढील दी। पुलिस ने रियाज के अलावा गौस मोहम्मद के कमरे पर भी सर्च किया। दोनों आरोपियों को कमरों को सीज कर दिया गया है।

स्वाद की रेलगाड़ी: जहां टेबल पर रेल की पटरियां और परोसने के लिए पौने दो लाख रुपए का इंजन
जोधपुर। जोधपुर में एक रेस्टोरेंट ऐसा है जहां पर टेबल तक खाना कोई वेटर नहीं लाता बल्कि पटरियों के माध्यम से ट्रेन से पहुंचता है। रह गए ना दंग! पर सच यही है। जोधपुर में नगर निगम कार्यालय के पास ये स्वाद की रेलगाड़ी नजर आने लग जाती है। यह रेस्टोरेंट पूरी तरह से वेजिटेरियन है। ये रेस्टोरेंट ट्रेन थीम पर बना है। इसमें ग्राहकों के लिए कुसिर्या भी चेयरकार नुमा है। सामने टेबल है जिस पर रेल की पटरियां बनी है। ग्राहकों को खाना परोसने के लिए एक टॉय ट्रेन गुजरती है। इस ट्रेन के जरिए किचन से खाना ग्राहकों की टेबल पर भेजा जाता है।
इसका कॉन्सेप्ट प्लान किया जयपुर के अनिकेश वर्मा व उनके मित्र हिमांशु ने। जिन्होने पहले इसकी शुरूआत जयपुर से की फिर धीरे-धीरे जोधपुर और बाद में कोटा में भी इस तरह का रेस्टोरेंट प्लान किया। जो लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है।

छाछ टॉवर भी बना हुआ आकर्षक : ट्रेन रेस्टोरेंट के साथ-साथ हाल ही में यहां पर एक नया कॉन्सेप्ट भी प्लान किया है। जिसका नाम है छाछ टॉवर।बीयर टॉवर आपने सुना होगा, मगर इसको जिस तरह से छाछ टॉवर में कन्वर्ट किया है वो हर किसी के लिए काफी आकर्षक बना हुआ है। इस छाछ टॉवर में एक नल दिया हुआ है जिसको ऑन करते ही आप उसमें से छाछ निकालकर पी सकते हैं और यह दिखने में काफी आकर्षक भी लगता है।

ऑर्डर देते ही रेल की सिटी सुनाई देती है
कस्टमर के खाना आर्डर करने के बाद उनका ऑर्डर किचन में तैयार होता है फिर टॉय ट्रेन में कस्टमर का आर्डर रखकर रिमोट के जरिये ट्रेन को ग्राहक की टेबल तक भेजा जाता है। कस्टमर अपना भोजन निकालकर सर्व कर लेता है। उसके बाद ट्रेन वापस किचन के लिए रवाना हो जाती है।

एक ऐसा मैच जहां चौके-छक्कों की बारिश, 50 ओवर में बनाए 498 रन
एम्सटेलवीन। विश्व चैेंपियन  इंग्लैंड ने शुक्रवार को यहां नीदरलैंड को खेले गए वनडे में 232 रन के विशाल अंतर से पराजित कर कई विश्व रिकॉर्ड बना डाले।  इंग्लैंड पहले बल्लेबाजी करते हुए एकदिवसीय क्रिकेट के सबसे बड़े टीम स्कोर का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ते हुए 498 रन बनाए।जवाब में नीदरलैंड की टीम 49.4 ओवर में 266 रन ही बना सकी।

नीदरलैंड ने टॉस जीत पहले इंग्लैंड को बल्लेबाजी  का निमंत्रण दिया।  इंग्लैंड ने एम्सटेलवीन में जॉस बटलर (162), फिलिप सॉल्ट (122) और लियम लिविंग्स्टोन (66) की बदौलत 50 ओवर में 498 रनर बना  क्रिकेट में नया कीर्तिमान रचा। इससे पहले इंग्लैंड ने ही 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नॉटिंघम में 481 रन बनाकर उस समय का सबसे बड़ा एकदिवसीय टीम स्कोर दर्ज किया था। शेन स्नेटर सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को एक रन के स्कोर पर आउट करने में सफल भी रहे, लेकिन इसके बाद नीदरलैंड के गेंदबाजों की एक न चली। रॉय के साथी सॉल्ट ने 93 गेंदों पर 14 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 122 रन बनाए, जबकि डेविड मलान ने 109 गेंदें खेलकर 125 रन जोड़े। अपनी पारी में मलान ने नौ चौके और तीन छक्के लगाए।

बटलर ने 70 गेंदों पर खेली 162 रनों की पारी
मैच के 30वें ओवर में 223 रन के टीम स्कोर पर सॉल्ट आउट हुए, और चौथे नंबर पर आए जॉस बटलर ने पारी की रफ्तार को बदल कर रख दिया। इंग्लैंड ने अंतिम 20.2 ओवर में 275 रन जोड़े, जिसमें बटलर ने 162 रन का विशाल योगदान दिया। बटलर ने 70 गेंदों की इस विस्फोटक पारी में 14 छक्के और सात चौके जड़े।

इंग्लैंड पारी में लगे रिकॉर्ड 26 छक्के
इस मैच में 26 छक्कों की बारिश के साथ इंग्लैंड ने एक मैच में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इसके अलावा जॉस बटलर ने भी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे तेज 150 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर अपना नाम लिखवा लिया। उन्होंने 65 गेंदों में 150 रन पूरे किए, जबकि ए बी डिविलियर्स यह कारनामा 64 गेंदों में कर चुके हैं।

भाजपा का चुनावी पैटर्न: जहां चुनाव हो, एक साल पहले करवा दो ‘दंगे’
उदयपुर। कांग्रेस के चिंतन शिविर में पहुंचे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को भाजपा पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा ने चुनावी पैटर्न बदल दिया है। नया तरीका यह है कि जिन राज्यों में चुनाव हो, वहां एक साल पहले दंगे करवा दो। उन्होंने इस आरोप के समर्थन में तर्क दिया है कि उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में चुनाव के दौरान दंगे हुए, लेकिन अब कुछ भी नहीं हो रहे। अब कर्नाटक और राजस्थान में चुनाव होने हैं तो यहां यह नीति अपनाई जा रही है।

कोडियात स्थित होटल अनंता में नव संकल्प शिविर को लेकर पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि रामनवमी पर करौली सहित सात राज्यों में एक साथ दंगे हुए, यह भाजपा की ही कार्यप्रणाली थी। हमने अमित शाह से मामलों की जांच की मांग की, जो अब तक नहीं हो पाई है। मोदी सरकार ने चौतरफा धर्मांधता-रूढ़िवादिता का अंधकार फैलाकर अल्पसंख्यक वर्गों, खासकर मुस्लिम, ईसाइयों व सिखों को निशाना बना रखा है। रोज नया हिंदू-मुस्लिम विवाद पैदा कर देशवासियों की आंखों पर धर्मान्धता की पट्टी बांधी जा रही है। समाज में हिंदू-मुस्लिम विभाजन के बीज बोकर व तुष्टिकरण की इस राजनीति को आधार बनाकर भाजपा चुनावी जीत तलाशती है।

तब तो अपराधों का ग्राफ बढ़ेगा ही
गहलोत ने कहा कि छोटे-मोटे अपराध पर भी हर हाल में एफआईआर दर्ज के आदेश से अपराधों का आंकड़ा बढ़ा है। यह बात तो मैंने 2019 में ही कह दी थी। इसे न्याय की दिशा में नवाचार कहा जा सकता है। प्रदेश में चाक चौबंद व्यवस्था है। यदि ऐसा ही है तो प्रधानमंत्री मोदी को इस बात को सार्वजनिक करना चाहिए था कि हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यह बात उन्होंने आज तक नहीं बोली है। सूरजेवाला ने कहा कि भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा दुर्भाग्य से हमारे वरिष्ठ है। नड्ढा अगर एनसीआरबी के आंकडेÞ जांचें तो पता चलेगा कि अपराधों के मामले में मध्यप्रदेश सबसे टॉप है, जहां भाजपा का शासन है।

धन्ना सेठों के वजीर हैं मोदी
गोविंद सिंह डोटसरा ने कहा कि सभी वर्गों से बड़े-बड़े वादे कर सरकार बना ली। जिनमें से अधिकतर वादे पूरे नहीं किए और हमसे पूछते हैं कि कांग्रेस ने बीते 70 सालों में क्या किया। मोदी सरकार संविधान की धज्जियां उड़ाना चाहते हैं। धर्म के आधार पर सत्ता को गिराने का प्रयास करते रहते हैं, जबकि खुद मोदी देश के धन्ना सेठों के वजीर बने हुए हैं।

बेटे पर दुष्कर्म आरोप मामले में सामने आए महेश जोशी: बोले, 'मैं हमेशा न्याय के साथ, कोई भी प्रकरण हो जहां सत्य वहां महेश जोशी'
जयपुर। जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे और युवा कांग्रेस नेता रोहित जोशी के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने रोहित पर दुष्कर्म के अलावा ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने रोहित के खिलाफ दिल्ली दक्षिणी इलाके के सदर बाजार थाने में रविवार को एफआईआर दर्ज करवाई है। इन आरोपों के बाद राजस्थान के जलदाय मंत्री महेश जोशी पहली बार मीडिया के सामने आए।

इस दौरान महेश जोशी ने कहा कि मैं हमेशा अपने पूरे जीवन सत्य और न्याय पर रहा हूं। पुलिस निष्पक्षता, गहराई और सख्ती के साथ इस मामले की जांच करें। मुझे इस मामले का मीडिया से ही पता लगा है और मैं हमेशा न्याय और सच्चाई के साथ रहूंगा। मीडिया ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए एफआईआर के बारे में जनता तक बात पहुंचा दी, लेकिन अब इस मामले में कयास और मीडिया ट्रायल को छोड़ पुलिस को अपना काम करने देना चाहिए।

पुलिस गहराई में जाकर सच्चाई पता लगाएगी
जोशी ने दिल्ली में एफआईआर दर्ज होने की बात पर कहा कि उन्हें इस मामले में उतना ही पता है जो मीडिया चला रहा है। लेकिन मैं इतना जरूर कहूंगा कि पुलिस इस मामले में न्याय करेगी और गहराई में जाकर सच्चाई का पता लगाएगी। उन्होंने मामले की ज्यादा जानकारी होने से इनकार कर दिया। जोशी ने कहा कि मैं हमेशा न्याय के साथ रहा हूं। चाहे यह प्रकरण हो या कोई और प्रकरण जहां न्याय होगा वहीं महेश जोशी होगा।

क्या है पूरा मामला: राजस्थान के जलदाय मंत्री डॉ. महेश जोशी के बेटे और युवा कांग्रेस नेता रोहित जोशी के खिलाफ एक युवती ने दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने रोहित पर दुष्कर्म के अलावा ब्लैकमेल कर शारीरिक शोषण करने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता ने रोहित के खिलाफ दिल्ली दक्षिणी इलाके के सदर बाजार थाने में रविवार को एफआईआर दर्ज करवाई है। हालांकि पीड़िता ने उसके साथ दुष्कर्म होने का स्थान सवाई माधोपुर बताया है जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने जीरो नंबरी एफआईआर दर्ज कर मामला जांच के लिए महिला थाना सवाई माधोपुर भिजवाया है।

जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं वहां रामनवमी पर दंगे भड़के: गहलोत
जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं वहां रामनवमी पर दंगे भड़के। राजस्थान में सभी समुदायों ने साथ मिलकर रामनवमी का त्यौहार मनाया एवं रामनवमी के जुलूसों का हिन्दू, मुस्लिम, सिख समेत तमाम धर्मों, वर्गों के लोगों ने स्वागत किया। भाजपा को राजस्थान के लोगों की एकता एवं सौहार्दपूर्ण माहौल से ही परेशानी है। ये अफसोस कर रहे हैं कि प्रदेश में रामनवमी का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से कैसे मन गया।

भाजपा के नेतागण लगातार प्रयास कर रहे हैं कि कैसे प्रदेश में सांप्रदायिक माहौल बनाया जाए। इसलिए कभी ये करौली में जाकर भ्रामक बातें करते हैं तो कभी राज्यपाल महोदय को ज्ञापन सौंपते हैं जिससे तनाव बना रहे। परन्तु प्रदेश सरकार ने प्रशासन को चाक चौबंद रहने के निर्देश दिए हैं जिससे कोई भी अप्रिय घटना ना हो सके। कोई भी व्यक्ति यदि राजस्थान की शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी चाहे वो किसी भी पार्टी या वर्ग से संबंध रखता हो।

’’अच्छे दिन आयेंगे‘‘ से ’’अच्छे दिन कहां गए’’ की स्थिति आ गई: गहलोत
जयपुर। कांग्रेस के महंगाई मुक्त भारत अभियान के तहत सिविल लाइंस फाटक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना गुरूवार सुबह शुरू हुआ। धरने को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता संबोधित करना है। गौरतलब है कि केंद्रीय नेतृत्व ने अमहंगाई मुक्त भारत अभियान का आगाज किया है, जिसकी कड़ी में राजधानी जयपुर के सिविल लाइन फाटक पर धरना दिया जा रहा है। धरने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर महंगाई और बढ़ते दामों को लेकर ट्वीट किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने ट्वीट में कहा है कि  ’’अच्छे दिन आयेंगे‘‘ से ’’अच्छे दिन कहां गए’’ की स्थिति आ गई। वहीं गहलोत ने बीजेपी के नारे पर तंज कसते हुए कहा कि  भाजपा 2014 से पहले कहती थी- बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार। गहलोत ने कहा कि बीजेपी के राज में पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, सब्जी, तेल, कपड़े, दूध, दवा, मोबाइल- टीवी रिचार्ज, हाईवे का टोल टैक्स सब महंगा हो गया। सीएम गहलोत ने अपने पोस्ट में 2013 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण को इंगित भी किया है।

2013 में नरेन्द्र मोदी का एक भाषण-
‘‘आप मुझे बताइये अगर इसी प्रकार से महंगाई बढ़ती गई तो गरीब क्या खायेगा? आज प्रधानमंत्री (डा. मनमोहन सिंह) यहां आए थे लेकिन प्रधानमंत्री महंगाई का ‘म‘ बोलने के लिए तैयार नहीं है। इनका अहंकार इतना है कि महंगाई के लिए एक शब्द बोलने के लिए तैयार नहीं है। मरो तो मरो आपका नसीब। अरे गरीब के घर में चूल्हा नहीं जलता है। बच्चा रात-रात रोता है, मां आंसू पीकर सोती है और देश के नेताओं को गरीब की परवाह तक नहीं है। ये गरीबी का हाल कर दिया है। 4 तारीख को वोट करने जाएं तो ज़रा घर में जो गैस सिलेंडर हैं ना उसको ज़रा नमस्कार करके जाइये। गैस सिलेंडर छीन लिए इन लोगों ने और गैस जिस प्रकार से महंगा कर दिया है याद करके जाइये। - नरेन्द्र मोदी

सीएम गहलोत महंगाई और केंद्र की मोदी सरकार पर तंज कसा।
•    तब गैस का सिलेंडर 450 का हुआ करता था जो आज 900 रुपये का हो गया है पर मोदी जी महंगाई का म बोलने को तैयार नहीं हैं।
•    देश का कर्ज बढ़ता जा रहा है, मोदीजी के 7 साल में ढाई गुना कर्ज बढ़ गया. 2014 में लगभग 57 लाख करोड़ का कर्ज था जो 2022 में ये बढ़कर 136 लाख करोड़ हो गया।
•    बेरोजगारी बढ़ती जा रही है, युवाओं के पास रोजगार नहीं है इसलिए समाज में अपराध भी बढ़ रहे।
•    एक साल में पेट्रोल 27, डीजल 25 रुपये महंगा हुआ. दिवाली पर पेट्रोल 5, डीजल 10 रुपये सस्ता किया अब 14 रुपये महंगा कर दिया।
•    बेसिक एक्साइज ड्यूटी, स्पेशल एक्साइज ड्यूटी, एडिशनल एक्साइज ड्यूटी से लोगों की जेब लूट रहे।
•    बाबा रामदेव तब कहते थे कि पेट्रोल 40 रुपये प्रति लीटर और गैस सिलेंडर 300 रुपये का होना चाहिए। अब वो कहीं दिखाई नहीं देते हैं।
•    राजस्थान में तो हमने दवाइयां, इलाज सब फ्री कर दिया तो आप लोगों को चिन्ता नहीं है। बाकी राज्यों में लोग दवाएं तक नहीं खरीद पा रहे हैं।
•    श्रीलंका में आज लोगों के पास खाना नहीं क्योंकि वहां भी राष्ट्रवाद और अल्पसंख्यक विरोध के नाम पर ध्यान भटकाया गया। ऐसी ही दिशा में भारत को ले जाने की कोशिश कर रही है मोदी सरकार।
•    घरेलू LPG सिलेंडर महंगा यानी घर में खाना महंगा, पेट्रोल-डीजल महंगा यानी घर से कहीं भी बाहर जाना महंगा, कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा यानी घर से बाहर खाना महंगा।
•    बीजेपी को भरोसा हो गया है कि कितनी भी महंगाई बढ़ जाए पर धार्मिक ध्रुवीकरण से चुनाव जीत लेंगे।
•    आप सब तैयारी कर लें, 2023 में राजस्थान में और 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को करारा जवाब देकर राजस्थान से भाजपा का सूपड़ा साफ कर देना है।

पहले पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या, फिर फंदे से झूलकर की आत्महत्या, रंगो के त्योहार पर वारदात के पीछे क्या रहे कारण, जानने के लिए पढ़े यह ख़बर
श्रीगंगानगर। राजस्थान के चुरू जिले में सुजानगढ़ सदर थाना क्षेत्र के बड़ाबर गांव में एक व्यक्ति के पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करके पेड़ पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी पुलिस उपनिरीक्षक नारायण ने बताया कि गुरूवार सुबह लगभग पांच बजे थाने में सूचना प्राप्त हुई कि बडाबर गांव में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की गई तो मृतकों की पहचान भागूराम मेघवाल (45) और उसकी पत्नी विमला (42) के रूप में हुई। विमला का शव घर के एक कमरे में चारपाई पर खून से लथपथ पड़ा था जबकि घर से लगभग 200 मीटर की दूरी पर भागूराम का शव एक खेत में पेड़ से लटक रहा था।

उन्होंने बताया कि शुरुआती पूछताछ और जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी में काफी समय से विवाद मनमुटाव चल रहा था। दंपति के दो पुत्र और दो पुत्रियां हैं। मजदूरी करने वाला भागूराम जहां अत्यधिक शराब पीने का आदी  बताया जा रहा और दोनों में अक्सर कहासुनी और झगड़ा होता रहता था। बुधवार रात को दंपति के दो बेटे और एक बेटी घर में ही दूसरी तरफ दादा-दादी के पास थे जबकि दस वर्षीय बेटी इनके साथ कमरे में थी। सुबह आंख खुलने पर बेटी  ने मां को खून से लथपथ देखा तो वह जोर से चिल्लाई। दादा-दादी ने आकर देखा तो घटना का पता चला। जब गांव के लोग भागूराम को तलाशा तो उसका शव पेड़ से लटका मिला। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए।

आमेर में आने वाला पर्यटक पूछता है... व्हेयर इज नाथी का बाड़ा…
जयपुर। विधानसभा में गुरुवार को बजट बहस के दौरान एक बार फिर नाथी का बाड़ा और रीट धांधलियों की गूंज सुनाई दी। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और आमेर विधायक सतीश पूनिया ने कहा कि सरकार ने पर्यटन को उद्योग को दर्जा दिया, यह तो अच्छी बात है। आमेर किला बड़ा पर्यटन स्थल है और हर दूसरा पर्यटक आमेर आता है। आमेर आने वाला हर पर्यटक पूछता है कि नाथी का बाड़ा कहां है, मुझे विजिट करके आना है।

पूनिया ने कहा कि रीट के नाम पर जमकर धांधली हुई। रीट धांधली की जांच सीबीआई से करानी चाहिए। दो-दो मंत्रियों की भूमिका सवालों के घेरे में है। रीट  धांधली की सीबीआई जांच होगी तो कइयों के नकाब उतर जाएंगे। पूनिया ने सीएम के बजट में पढ़े गए शेर का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी बजट के वक्त शेरो-शायरी कर रहे थे। मेरा कहना है कि मंजिल तो मिल ही जाएगी भटकर ही सही, गुमराह तो वो हैं जो घर से निकले ही नहीं। सीएम दो साल घर से ही नहीं निकले, ऑफिस तक नहीं गए। यहां आकर केंद्र को कोसना, बजट पर तालियां बजवाना अलग बात है। राजस्थान आर्थिक रूप से भारी कमजोर हो गया है।

बदमाशों ने युवक का अपहरण कर 12 किलोमीटर दूर पटका, उपचार के दौरान मौत
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में शनिवार को कार सवार 3 से 4 बदमाशों ने एक युवक का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की और अपने साथ ले गए। बदमाश 12 किलोमीटर दूर बीलवा में हाईवे किनारे युवक को छोड़ दिया। सूचना पर पहुंची शिवदासपुरा थाना पुलिस ने बेहोशी की हालत में मिले मुकेश चौधरी कॉलोनी सांगानेर को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को लगी तो वे अस्पताल पहुंचे और प्रदर्शन करने लगे। लोगों ने हत्या करने वाले आरोपियों की पहचान करके तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत कराया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है। शव मिलने के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए चाकसू के पास स्थित गांव ले गए। थानाधिकारी हरि सिंह दूदवाल ने बताया कि मुकेश के परिजनों ने शनिवार रात करीब आठ बजे उसके अपहरण की रिपोर्ट दी। इसी दौरान शिवदासपुरा इलाके में बीलवा के पास हाईवे किनारे एक गाड़ी से एक युवक को पटकने की सूचना मिली, जिसे पुलिस ने महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद परिजनों लेकर टीम हॉस्पिटल पहुंची, जहां पर घायल मिले मुकेश की पहचान की।

नामजद दी रिपोर्ट
मृतक के भाई रमेश ने बताया कि मुकेश ने मरने से पहले संजय व अक्षय का नाम बताया था। इस मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। अब तक करीब आधा दर्जन संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ की जा चुकी। रमेश ने बताया कि मुकेश ने हाल ही में पढ़ाई छोड़ी थी। अब वह काम करने की तैयारी कर रहा था।