lalsot - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जिला कलक्टर ने लालसोट के कांकरिया में रात्रि चौपाल में सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
दौसा। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को लालसोट पंचायत समिति की कांकरिया ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल एवं रात्रि विश्राम का आयोजन किया गया। चौपाल में जिला कलक्टर ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और अधिकारियों को पूर्ण संवेदनशीलता के साथ त्वरित निस्तारण कर आमजन को राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कांकरिया गांव के राजस्व मानचित्र को दुरुस्त करवाने, श्मशान घाट में टीन शेड एवं एवं अन्य सुविधाएं विकसित करवाने की मांग की। इसी प्रकार नई सड़कों का निर्माण, स्कूल में भौतिक सुविधाएं बढ़ाने, आम रास्तों को दुरुस्त करवाने एवं खुलवाने, नाली निर्माण करवाने, बिजली के ढीले तार ठीक करवाने, बिजली कनेक्शन जारी करवाने, स्ट्रीट लाइट लगवाने जैसी मांगें रखीं। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने ग्राम वासियों की परिवेदनाओं को संजीदगी से सुनकर संबंधित विभागाध्यक्ष से वस्तुस्थिति और तथ्यात्मक जानकारी ली और समयबद्ध तरीके से निस्तारण के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि अधिकारी जिला एवं ब्लॉक स्तर के प्रकरणों का तीन दिन में निस्तारण करें और बजटीय जरूरतों वाले प्रकरणों के प्रस्ताव बनाकर राज्य सरकार को प्रेषित करें। रात्रि चौपाल में विभागीय अधिकारियों ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

रात्रि चौपाल में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार मीणा, उपखंड अधिकारी लालसोट नरेंद्र कुमार मीणा, तहसीलदार, ब्लॉक विकास अधिकारी सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।

नालावास गांव में ग्रामीणों ने बनाया मिट्टी का बांध, बारिश में टूटने पर ग्रामीण फिर जुटे पानी को रोकने में
दौसा। लालसोट उपखंड क्षेत्र की झापंदा ग्राम पंचायत के ग्राम नालावास में मोरेल नदी बहाव क्षेत्र में नालावास व गोकुलपुरा गांव के ग्रामीणों ने आपसी जन सहयोग से मोरेल नदी के पानी को रोककर मिट्टी का बांध बनाया। परंतु गत दिनों क्षेत्र में हुई भारी बारिश के चलते नदी में पूरे वेग से पानी आने के कारण मिट्टी के कटाव होने से क्षतिग्रस्त होकर बांध का पानी पूरे वेग से बहकर चला गया।

नालावास के ग्रामीण कन्हैयालाल नालावास ने बताया कि नालावास व गोकुलपुरा के ग्रामीणों ने जनसहयोग जुटा कर क्षेत्र में जल स्तर बढ़ाने के लिए अपने स्तर पर ग्रामीणों ने 5 किलोमीटर लम्बाई और 300 मीटर की चौड़ाई का कच्चा एनीकेट तैयार किया, जिसकी गहराई 13 फीट बताई। परंतु तेज बारिश होने के कारण नदी में तेज बहाव के साथ पानी की आवक तेज होने से मिट्टी के कच्चे बांध के ओवरफ्लो होने पर ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर पानी को निकाला, लेकिन पानी के तेज बहाव के कारण मिट्टी कटाव से मौरी की चौड़ाई 30 फीट से 70 फिट हो गई और एनीकट टूटकर क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे पानी बहकर नदी में निकल गया।

ग्रामीणों ने बताया की इस एनीकट के बन जाने से करीबन 25-30 गांवों के लोग लाभान्वित होंगे। मिट्टी के कच्चे बांध के निर्माण में 5 जेसीबी मशीन, 50 ट्रैक्टर और 200 लोगों ने 7 दिन लगातार निर्माण कार्य करके तैयार किया गया। इस बांध की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी ग्रामीणों ने ली। तेज बारिश होने से ग्रामीणों ने रात भर एनीकट की देखरेख की लेकिन तेज पानी की आवक होने से मिट्टी कटाव होने के कारण पानी नहीं रूक पाया, जिसके चलते बांध में कटाव होने के साथ पानी पूरे वेग के साथ से बहकर निकलना शुरू हो गया। ग्रामीणों ने कटाव क्षेत्र में मिट्टी के कट्टे एवं पॉलिथीन का तिरपाल डालकर पानी को रोकने का भरसक प्रयास किया, परंतु इसके बावजूद पानी का वेग अधिक होने के कारण पानी मिट्टी का कटाव करते हुए बहकर निकल गया और ग्रामीण हताश हो गये।

उल्लेखनीय है कि लालसोट विधायक रामबिलास मीना ने भी ग्रामीणों द्वारा बनाए गए इस मिट्टी के कच्चे बांध का अवलोकन किया। उन्होंने भी ग्रामीणों से इसकी सुरक्षा को लेकर चर्चा करते हुए पुख्ता इंतजाम किए जाने को कहा था। परंतु बांध का पानी मिट्टी का कटाव करते हुए पूरे वेग से बहकर चला गया। इस तरह ग्रामीणों की कडी मेहनत के बावजूद भी वे इस कच्चे बांध में पानी को नहीं रोक पाए।

ग्रामीण कन्हैयालाल नालावास एवं पप्पू लाल ने बताया कि ग्रामीणों ने अभी तक हार नहीं मानी और मिट्टी के इस कच्चे बांध की मरम्मत का कार्य फिर तेजी से शुरू कर दिया।

विकास में नहीं छोड़ेंगे कोई कसर, प्राथमिकता से कराएं जाएंगे कार्य- रामबिलास मीना
दौसा। विधायक रामबिलास मीना ने कहा कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में कोई कसर बाकी नहीं रहने देंगे। जहां भी आवश्यकता होगी विकास कार्य प्राथमिकता के साथ कराए जाएंगे। विधायक रामबिलास मीना लालसोट कस्बे में कोथून रोड स्थित होटल केसर गुलाब पर अपने अभिनंदन और स्वागत सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकर्ताओं और आम जन को संबोधित करते हुए यह बात कही।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डिडवाना सीएचसी को मॉडल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के 6 माह के भीतर ही राज्य के परिवर्तित बजट में मुख्यमंत्री द्वारा लालसोट विधानसभा क्षेत्र में कई बड़ी सौगातें दी है इसके लिए वे और क्षेत्र की जनता उनकी आभारी है।

विधायक मीना ने कहा कि उनके आग्रह पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के परिवर्तित बजट में विधानसभा क्षेत्र लालसोट में 20 हैंडपंप और 10 ट्यूबवेल, लालसोट से खटवा सड़क का नवीनीकरण और चौडाईकरण (09.25 किमी.) हेतु 05 करोड 10 लाख रूपए स्वीकृत, एनएच 148 डूंगरपुर मोड से डोब वाया हरिपुरा सडक नवीनीकरण और चौडाईकरण (06.10 किमी.) हेतु 05 करोड 49 लाख रुपए स्वीकृत, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्यामपुरा कलां को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत, राहूवास में उपखंड कार्यालय स्वीकृत,नगर पालिका लालसोट को नगरपरिषद में क्रमोन्नत किया गया है।
इसी तरह बीछा मे एनिकट निर्माण/मरम्मत और जीर्णोद्धार हेतु 07.00 करोड रूपए स्वीकृत और रामगढपचवारा में नवीन कृषि मंडी की स्थापना की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि आगे भी क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर बाकी नहीं रखेंगे। इस अवसर पर विधायक रामबिलास मीना ने कहा कि वे क्षेत्र की जनता और कार्यकर्ताओं के विश्वास को कायम रखते हुए क्षेत्र के विकास में सदैव प्रयासरत रहेंगे। इस अवसर पर विधायक मीना का 51 किलो की माला और साफा पहनाकर भव्य स्वागत और अभिनंदन करते उनका आभार जताया। इस अवसर पर नगर पालिका चेयरमैन पिंकी चतुर्वेदी, दोसा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा, समाजसेवी सोनू बिनौरी, हरिनारायण माठा, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रभु दयाल शर्मा, पूर्व आईएएस ब्रजमोहन मीणा, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष रतनलाल सैनी, पूर्व चेयरमैन जगदीश सैनी, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सत्यनारायण बोहरा, रूपसिंह बैपलावत, कान्जी मीना, पुरुषोत्तम जोशी, शंभू लाल कुईवाले, शिव शंकर जोशी, राकेश जोशी, बलराम बैरवा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी दीपक जोशी, सतपाल मीना, पूर्व उप प्रधान केदार मीना, अनिल बुर्जा सहित नगर पालिका पार्षद गण, भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता गणों सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों का भी माला और साफा पहनकर भव्य स्वागत किया गया।

विधायक रामबिलास मीना के स्वागत सम्मान समारोह में बिछाए पलक पावड़े, जगह-जगह भव्य स्वागत, स्वागत में उमड़े लोग
लालसोट विधायक रामबिलास मीना के लालसोट आगमन पर जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। लालसोट नगर पालिका कार्यालय पर चैयरमेन पिंकी चतुर्वेदी के नेतृत्व काफी संख्या में लोगों ने विधायक मीना का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान पालिका पार्षद, भाजपा कार्यकर्ता और काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। इसी तरह राजौली मोड, बस स्टैंड, बड़ाया धर्मशाला, नगर पालिका कार्यालय, कोथून रोड पर जगह-जगह लोग विधायक मीना के स्वागत को आतुर नजर आए तथा उनके पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विधायक मीना के सम्मान में जगह-जगह स्वागत द्वार लगाए गए। डिडवाना ग्राम में बस स्टैंड पर विधायक रामबिलास मीना का भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान रामकरण चोपड़ा रामकिशोर पाटीवाला, रामावतार शर्मा, रामगोपाल पटेल, प्रकाश चोपड़ा, प्रभु लाल सैनी, राम प्रसाद पाटीवाला, मोतीलाल, राम मनोहर गुप्ता, प्रकाश सैनी, हनुमान शर्मा नेताजी, प्रकाश पटेल सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
बाईस मील डिडवाना पर विधायक मीना का विष्णु कुई वाला, राकेश सामोत्या, ओमकार पीथावत, गंगा साईं सैनी ओमप्रकाश सैनी रामविलास शर्मा दिनेश सैनी कमलेश पिसावत रामशिलाल सैनी बाबूलाल बोहरा सहित काफी संख्या में लोगों ने स्वागत किया। विधायक मीना तुंगा रोड से प्रहलादपुरा से वाहनों के काफिले के साथ जुलूस के रूप में लालसोट पहुंचे। इस दौरान काफी संख्या में लोगों ने जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया।

लालसोट नगर पालिका नगर परिषद में क्रमोन्नत
दौसा। परिवर्तित बजट 2024-2025 में लालसोट विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक रामबिलास मीना के प्रयास रंग लाए एवं जिसके चलते क्षेत्र को उनके प्रयासों से विभिन्न सौगातें मिली है। बजट में विभिन्न विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं जिनमें विधानसभा क्षेत्र लालसोट में 20 हैंडपंप एवं 10 ट्यूबवेल, लालसोट से खटवा सड़क का नवीनीकरण एवं चौडाईकरण (09.25 किमी.) हेतु 05 करोड 10 लाख रूपए स्वीकृत, एनएच 148 डूंगरपुर मोड से डोब वाया हरिपुरा सडक नवीनीकरण एवं चौडाईकरण (06.10 किमी.) हेतु 05 करोड 49 लाख रुपए स्वीकृत, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र श्यामपुरा कलां को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत, राहूवास में उपखंड कार्यालय स्वीकृत,नगर पालिका लालसोट को नगरपरिषद में क्रमोन्नत किया गया है। इसी तरह बीछा मे एनिकट निर्माण/मरम्मत एवं जीर्णोद्धार हेतु 07.00 करोड रूपए स्वीकृत एवं रामगढपचवारा में नवीन कृषि मंडी की स्थापना की घोषणा की गई है।

विधायक रामबिलास मीना ने कहा कि लालसोट विधानसभा क्षेत्र के लिए मुख्यमंत्री जी ने उनके आग्रह पर कई सौगातें देकर क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान की है। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार जताते हुए कहा कि लालसोट क्षेत्र के विकास में आगे भी कोई कोर कसर बाकी नहीं रखी जावेगी। क्षेत्र के विकास के लिए वे सदैव प्रयासरत रहेंगे।

उल्लेखनीय की लालसोट नगर पालिका चेयरमैन पिंकी चतुर्वेदी ने 19 जून को विधायक रामबिलास मीना को पत्र लिखकर लालसोट नगर पालिका को 40 शहरों का कायाकल्प योजना में शामिल किए जाने का आग्रह किया था। विधायक मीना ने चैयरमेन को आश्वासन दिया था कि उन्हें इससे भी अधिक सौगात दी जाएगी और नगर पालिका को नगर परिषद में क्रमोन्नत करवा कर विधायक मीना ने लालसोट क्षेत्र वासियों को नई सौगात दी है। नगर पालिका चेयरमैन पिंकी चतुर्वेदी ने इस पर विधायक मीना का आभार जताते हुए कहा कि अब नगर परिषद बनने शहरी क्षेत्र के विकास को और अधिक गति मिल सकेगी। वहीं लालसोट क्षेत्र को मिली विभिन्न सौगातों पर क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक मीना का आभार जताया है।

कृषि अधिकारियों ने लालसोट में खाद- बीज की दूकानों से लिए 08 नमूने
दौसा। खरीफ मौसम पूर्व सघन गुण नियंत्रण अभियान के तहत मंगलवार  को कृषि अधिकारी दौसा अशोक कुमार मीना ,धर्म सिंह गुर्जर ने लालसोट स्थित खाद-बीज विक्रेताओं के विक्रय परिसरों एवं गोदामों का निरीक्षण कर उर्वरक व बीज के 08  नमूने आहरित किये गए। कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा लिए गए उर्वरक व बीज नमूनों को विभिन्न राजकीय परीक्षण प्रयोगशालाओं में जांच हेतु भिजवाया जाएगा। यदि नमूने अमानक  पाए जाते हैं तो संबंधित के खिलाफ बीज नियंत्रण आदेश 1983, उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 व आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 तहत नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जावेगी।

कृषि आदान विक्रेताओं को  किसानों को उचित दर पर गुणवत्तापूर्ण बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक उपलब्ध कराने के आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए। साथ ही अनियमितता करने वाले खाद-बीज विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जावेगी। कृषि अधिकारियों ने कहा कि किसान अधिकृत विक्रेताओं से ही बीज ,उर्वरक, एवं कीटनाशक खरीदे व कृषि आदानो की गुणवत्ता से संबंधित किसी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत कृषि विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाए ताकि अनियमितता करने वालों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की सके।

जिला कलक्टर रहे लालसोट क्षेत्र के दौरे पर, उपखंड स्तरीय अधिकारियों की बैठक को लेकर दिए दिशा- निर्देश
दौसा। जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार लालसोट उपखण्ड क्षेत्र के दौरे पर रहें। उन्होंने लालसोट उपखंड स्तर पर रात्रि विश्राम के दौरान सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर उपखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ जवाबदेही प्रशासन की व्यवस्था, आवश्यक सेवाओं एवं गुड-गवर्नेंस को कायम करने के संबंध में बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए। बुधवार को प्रातः काल लालसोट से वापस आते समय जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने निर्झरना में निर्माणाधीन तहसील भवन एवं मनरेगा कार्यों का निरीक्षण किया।

लालसोट में उपखंड स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक
बैठक में जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने उपखंड स्तरीय अधिकारियों से कहा कि वें गुडगवर्नेंस एवं जवाबदेही प्रशासन हेतु आवश्यक कारकों का शत-प्रतिशत पालन करें। जिनमें कार्यालय समय पर आना-जाना, फाइलों का त्वरित निस्तारण, ई- फाइल मुवमेंट एवं आमजन के साथ संवेदनशील व्यवहार इत्यादि हैं। उन्होंने कहा कि मानसून सत्र के दौरान पौधारोपण कार्य को जन अभियान का रूप देकर अधिकाधिक संख्या में वृक्षारोपण करें। उन्होंने निर्देशित किया कि आवश्यक सेवाओं जिनमें बिजली, पानी एवं चिकित्सा व्यवस्था से संबंधित अधिकारी किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। जिला कलेक्टर ने कहा कि समस्त उपखंड स्तरीय अधिकारी अपने विभाग संबंधित संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवादों (मुख्यमंत्री कार्यालय, संभागीय आयुक्त कार्यालय, जिला कलेक्टर कार्यालय, जनसुनवाई एवं 181 इत्यादि) का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करें।

निर्झरना में मनरेगा कार्य एवं निर्माणाधीन तहसील भवन का किया निरीक्षण
जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार ने मनरेगा योजनान्तर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण किया तथा श्रमिको के लिए कार्य स्थल पर छाया, पानी एवं मेडिकल किट के बारे मे जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने श्रमिकों से भी प्रतिदिन के टास्क, कार्य का समय तथा औसत मजदूरी एवं गत पखवाड़ों के भुगतान प्राप्ति के बारे मे जानकारी प्राप्त की तथा हीटवेव के मध्य नजर कार्यस्थल पर छाया, पानी एवं प्राथमिक उपचार की दवाओं के किट की उपलब्धता जांची।

जिला कलेक्टर ने निर्झरना तहसील के निर्माणाधीन तहसील भवन का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को निश्चित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर लालसोट उपखण्ड अधिकारी नरेंद्र कुमार मीणा, तहसीलदार लालसोट अमितेश कुमार मीणा, तहसीलदार निर्झरना, नमन शर्मा अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका लालसोट, बिहारी लाल वर्मा एसीबीईओ लालसोट, डॉ.पवन जैन बीसीएमओ, रामगढ़ पचवारा तहसीलदार मदनलाल मीणा, लालसोट सहित अन्य उपखंड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

70 वर्षीय वृद्ध की मौत, हत्या का नामजद मामला दर्ज
दौसा। लालसोट उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत देवली के बाढ़ रघुनाथपुरा चक नम्बर तीन गांव में विगत रात्रि को एक बुजुर्ग की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया। सत्तर वर्षीय बुजुर्ग रामगोपाल की मौत के मामले में मृतक के बेटे ने लालसोट थाने में नामजद हत्या का मामला दर्ज कराया है। लालसोट पुलिस थानाधिकारी हवा सिंह ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बुजुर्ग के शव को जिला अस्पताल लालसोट के शव गृह में रखवाया। मृतक के परिजन मंगलवार को सुबह नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। मौके पर पहुंचे पुलिस उपाधीक्षक उदय सिंह मीना एवं थानाधिकारी हवा सिंह यादव की समझाइश पर परिजन व ग्रामीण माने और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

मृतक रामगोपाल मीणा (70) के बेटे मुनिराज मीणा ने लालसोट थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि विगत रात्रि को करीब 10 बजे खटवा गांव से ईंट खाली करके अपने ट्रैक्टर ट्राली से वापस अपने घर आ रहा था। घर के सामने आते ही रास्ते में प्यारेलाल मीणा और उसके बेटे मनमोहन मीणा ने ट्रैक्टर रोक लिया और गाली गलौच करने लग गए। जब वे ट्रैक्टर के आग लगाने लगे तो उसने जोर-जोर से शोर मचाया। शोर मचाने पर मुनिराज के परिवार के लोग आ गए। मुनिराज के भाई और पिता उसे बचाने के लिए वहां पहुंचे। जहां प्यारेलाल और मनमोहन ने बुजुर्ग राम गोपाल को पकड़ कर जमीन पर पटक दिया और उसका गला दबा दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक के बेटे मुनिराज ने कहा कि जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करेगी, तब तक उसके पिता रामगोपाल के शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करने दिया जाएगा। लालसोट शव गृह में रघुनाथपुरा गांव के ग्रामीण भी पहुंच गए, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। डीएसपी एवं थानाधिकारी के द्वारा मामले में निष्पक्ष कार्रवाई किए जाने के आश्वासन के बाद परिजन मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए राजी हुए। इसके बाद मेडिकल बोर्ड द्वारा मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

बुजुर्ग की मौत मामले में पुलिस ने किया एक जन को डिटेन

लालसोट पुलिस ने इस मामले में प्यारेलाल मीणा को हिरासत में लिया जिससे पूछताछ की जा रही है। शव गृह में मौजूद डीएसपी उदय सिंह मीणा व सीआई हवा सिंह यादव ने ग्रामीण व परिजनों से समझाइश की। परिजनों की सहमति पर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।

यूरिया खाद और कीटनाशक दवाई युक्त पानी पीने से 20 बकरियों की मौत
लालसोट। उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत रतनपुरा के गांव उदयपुरिया में शनिवार देर शाम को यूरिया खाद एवं कीटनाशक दवा युक्त पानी पीने से 20 बकरियों की मौत हो गई। गांव उदयपुरिया के किसान परिवार के श्योराम मीणा कृषि कार्य एवं बकरी पालन कर अपने परिवार का जीवन यापन करते थे। श्योरम प्रतिदिन अपनी बकरियों को दिन में जंगल में चराने के लिए लेकर जाते थे एवं शाम को घर लेकर आते थे। शनिवार को खेत पर खेती संबंधित कार्य होने की वजह से उनकी पत्नी नाथी देवी बकरियां चराने के लिए गई थी। श्योरम ने खेत में खीरे की फसल में यूरिया खाद एवं कीटनाशक दवाई देने के लिए पानी में एक घोल बनाया लेकिन लाइट नहीं आने की वजह से उसे फसल में नहीं दे पाया और उसको वैसे ही रख कर किसी निजी कार्य से बाहर चला गया। उसी दौरान श्योराम की पत्नी नाथी देवी उम्र 70 वर्ष बकरियां चराकर घर लौटी। उम्र के पड़ाव के कारण नाथी देवी को आंखों से कम दिखाई देता था। उसने सोचा की यह सफेद रंग का छाछ का पानी रखा हुआ है तो उसने बकरियों को पिला दिया। थोड़ी देर बाद अचानक से एक के बाद एक बकरियां धरती पर गिरकर तड़पती नजर आई। ऐसी स्थिति को देखकर परिवार जनों ने पशु चिकित्सक को बुलाया। श्यामपुरा कलां में कार्यरत पशु चिकित्सक डॉ.रमेश मीना मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर स्थिति को देखकर बकरियों का इलाज करना प्रारंभ किया परंतु पॉइजनिंग की मात्रा अधिक होने के कारण बकरियों को बचाया नहीं जा सका। पशु चिकित्सक रमेश मीना का कहना था कि अगर बकरियां में प्वाइजनिंग की मात्रा 40 से 50 ग्राम की होती तो बकरियों को बचाया जा सकता था लेकिन बकरियां में प्वाइजनिंग की मात्रा अधिक होने के कारण बकरियों को बचाया नहीं जा सका। उन्होंने बकरियों को बचाने के लिए फ्लुड थेरेपी एवं पॉइजनिंग को डिस्ट्रॉय करने के लिए विनेगर आदि उपचार विधि का प्रयोग कर बचाव के भरसक प्रयास किए परंतु बकरियों को बचाया नहीं जा सका।

इस अवसर पर मौके पर राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के जिलाध्यक्ष सुखराम मीना भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि गत वर्ष भी इस गरीब परिवार पर दुखों का पहाड टूटा और इस वर्ष भी। गत वर्ष शॉर्ट सर्किट होने की वजह से उनके खेतों की फसल जलकर नष्ट हो गई थी और इस वर्ष बकरियों के मरने से इस परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा। उन्होंने पीड़ित परिवार को इस दुख की घड़ी में संभाला और कहा कि पशुपालन जैसी सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने का प्रयास कर पीड़ित परिवार को लाभान्वित करवाने का प्रयास किया जाएगा। घटनास्थल पर इस दौरान रतनपुरा सरपंच गिर्राज मीणा, पुखराज, धनराज, मनराज, बलराम, शंभू लाल अध्यापक, शंकर लाल, मन्नालाल, रामकरण गोठवाल, कजोड़, जयराम, हनुमान, कुंदन गोठवाल एवं ग्रामीण मौजूद रहे तथा पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया।

डिडवाना गांव में श्रावण झूलों का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित, कलाकारों ने दी शानदार प्रस्तुति
लालसोट। डिडवाना गांव में सीताराम जी महाराज के रक्षाबंधन पर आयोजित होने वाले श्रावण झूलों के कार्यक्रम का रविवार शाम विधिवत रूप से शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ शारदा पूजन के साथ हुआ। श्रावण झूला कार्यक्रम में डांसर सोनिका राय,माही राय, मोनिका, मल्लिका अलवर ने नृत्य प्रस्तुति दी। वहीं गायक कलाकारों ने भी जमकर वाह-वाही लूटी।

डिडवाना के नेहरू स्कूल पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिला गायक, कलाकारों एवं हास्य कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुतियों को श्रोताओं ने जमकर सराहा। कार्यक्रम के दौरान झूला कमेटी के संरक्षक बद्री चोपड़ा, मुरारी पुरोहित, अध्यक्ष जगदीश शर्मा, उपाध्यक्ष मुरारी पटेल, महामंत्री राकेश सामोत्या, कोषाध्यक्ष हनुमान शर्मा नेता, सचिव मुरारी पाटीवाला, अजय शर्मा, सूरजमल गुप्ता, भागीरथ सोनी, बाबू ईरानी, प्रकाश पटेल, हेमू जांगिड़, अनुराग पंडा, विशाल पटेल, मनीष जांगिड़, कपिल जैमन, श्याम बोहरा, अशोक पटेल, मुकेश चक्रधारी, संतोष साहू, राकेश पाटीवाला, शाहिद समेत सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद रहे और कार्यक्रम का पूरा आनंद लिया। इस कार्यक्रम में डिडवाना, दौसा, गंगापुर, सवाई माधोपुर व जयपुर तक से लोग कार्यक्रम में पहुंचते हैं। झूला कमेटी के महामंत्री राकेश सामोत्या ने बताया कि आयोजन के दौरान ग्राम के सभी मंदिरों में भव्य रंगीन विद्युत सजावट कर भव्य झांकियां सजाई जा रही है।

सेडुलाई में जलभराव की स्थिति के बाद अब अजगर ने भी डाला डेरा, लोगों में डर का माहौल
लालसोट। सेडुलाई ढाणी में जल भराव की स्थिति के बाद अब अजगर ने भी डेरे डाल दिए है। पूरी कॉलोनी बीते तीन दिन से घरों में कैद है वहीं सोमवार को अजगर निकलने से लोग भयभीत नजर आएं। स्काउट सचिव श्रीकांत शर्मा के घर में अजगर निकल आया। उन्होंने तुरंत सूचना रेंजर जगदीश मीना को दी। जिस पर एक्शन लेते हुए केके शर्मा के नेतृत्व में पांच सदस्यीय टीम गठित कर सेडुलाई भेजी गई लेकिन टीम के पहुंचने तक अजगर नजरों से ओझल हो गया।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर लगातार दो घंटे तक अजगर को ढूंढती रहीं। टीम के साथ गिर्राज शर्मा,महेश शर्मा, ललिता शर्मा, सुमित्रा शर्मा,ज्योति शर्मा के साथ अन्य लोग भी मौके पर अजगर को ढूंढते रहे। वन विभाग की टीम ने मकान के पीछे स्थित खेतों में भी अजगर को ढूंढने में काफी मशक्कत की लेकिन अजगर कहीं नजर नहीं आया। ढाणी में अजगर आने से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है और लोग रात को भी चौकस बने रहते हैं। लोगों ने बताया कि कब अजगर घरों में आ जाए कहा नहीं जा सकता इसलिए बच्चों सहित बड़ों में भी डर का माहौल बना हुआ है।

6 लाख बकाया,बिजली कंपनी ने नगर पालिका दफ्तर सहित रोड़ लाईटों का कनेक्शन काटा
लालसोट। मंडावरी कस्बे में विद्युत विभाग ने बिजली बिल बकाया रहने पर नगरपालिका कार्यालय सहित सिंगल प्वाइंट कनेक्शन व रोड लाइटों के कनेक्शन काट दिए हैं। गौरतलब है कि नगर पालिका प्रशासन द्वारा लंबे समय से 6 लाख 14 हजार राशि का बकाया बिल जमा नहीं होने के कारण कनेक्शन काटे गए हैं। पूर्व में भी विभाग द्वारा नोटिस देकर सूचित कर दिया था लेकिन उसके बावजूद बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर बड़ा कदम उठाया गया है। नगरपालिका क्षेत्र व कस्बे में रोड लाइटें नहीं जलने से अंधकार छा गया है। पानी व बिजली की आपूर्ति अव्यवस्थित होने के कारण कस्बे वासियों में खासा आक्रोश हैं।

इनका कहना है

मैं अभी अवकाश पर हूं, जल्दी ही बकाया राशि जमा करवा दी जाएगी। - नमन शर्मा,अधिशासी अधिकारी,नपा मंडावरी

उच्च अधिकारियों के निर्देश पर अभियान के तहत कनेक्शन काटे गए हैं। बकाया राशि जमा होने पर दुबारा कनेक्शन जोड़ दिए जाएंगे।- मनीष पहाड़िया,कनिष्ठ अभियंता,जेवीवीएनएल,मंडावरी

संस्था प्रधान टीम भावना से कार्य करें- सीडीईओ गोविंद नारायण माली
लालसोट। लालसोट उपखंड क्षेत्र के चिमनपुरा ग्राम के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के संस्था प्रधानो की वाक् पीठ संगोष्ठी ब्लॉक लालसोट व रामगढ़ पचवारा की संयुक्त आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण माली रहे। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलन कर संगोष्ठी का शुभारंभ किया एवं संस्था प्रधानों को टीम भावना से कार्य करने व अन्य विभागीय नियमों के बारे में बताया।

सीबीईओ लालसोट  विनोद कुमार नोनिहाल ने प्रधानाध्यापक के दायित्वो के बारे में बताया।अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी बिहारी लाल वर्मा ने प्रधानाध्यापकों उनके कर्तव्य एवं कार्य याद दिलाए। अभिनव त्रिवेदी आरपी ने भी विचार प्रकट किए। वार्ताकार नीरज शर्मा, प्रधानाचार्य ने सूचना के अधिकार पर, अशोक कुमार शर्मा ने परीक्षा उन्नयन एवं पूरणमल बैरवा प्रधानाचार्य ने अवकाश प्रकरण पर वार्ता की। संयोजक महेश गुप्ता ने संगोष्ठी का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। नानगराम मीणा पीईईओ ने अतिथियों का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में ब्लॉक लालसोट के अध्यक्ष हीरालाल मीणा, रामगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सूरजमल बुनकर, कन्हैया लाल शर्मा, प्रभु लाल बैरवा, सुनील गुप्ता, मुकेश पुरोहित ,जयप्रकाश शर्मा आदि अध्यापकों के साथ प्रधानाध्यापक उपस्थित रहे। इस संगोष्ठी में ब्लॉक लालसोट व रामगढ़ पचवारा से 278 संस्था प्रधान आमंत्रित थे जिसमें से 150 की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन विमलेश शर्मा ने किया।