debate - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

2 साल बनाम 5 साल पर बहस से पहले सदन में हंगामा : सत्ता-विपक्ष आमने-सामने, गतिरोध के चलते कार्यवाही स्थगित
जयपुर। विधानसभा में कांग्रेस सरकार के पांच साल और भजनलाल शर्मा सरकार के दो साल के कार्यकाल पर प्रस्तावित चर्चा से पहले ही जोरदार हंगामा हो गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बहस के विषय और प्रस्ताव की भाषा को लेकर तीखी नोकझोंक हुई, जिसके चलते विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी को सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित करनी पड़ी। इसके बाद लगातार गतिरोध के चलते चार बार सदन कार्यवाही स्थगित की गई।  बहस का प्रस्ताव बदलने या नहीं बदलने को लेकर अभी सदन में गतिरोध बरकरार है।

दरअसल, सत्ता पक्ष की ओर से सरकार के दो साल के कार्यों का प्रतिवेदन सदन में रखते हुए उसी पर चर्चा कराने का प्रस्ताव रखा गया था। विपक्ष ने इसका विरोध करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले कांग्रेस सरकार के पांच साल बनाम भाजपा सरकार के दो साल पर बहस की बात कही थी। ऐसे में केवल दो साल के कार्यकाल पर चर्चा कराना उचित नहीं है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और विधायक गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि जब मुख्यमंत्री खुद दो साल बनाम पांच साल पर बहस की बात कह चुके हैं तो अब प्रस्ताव में बदलाव किए बिना चर्चा कराना गलत है। उन्होंने विधानसभा की कार्यवाही का हवाला देते हुए कहा कि प्रस्ताव में संशोधन होना चाहिए।

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरोप लगाया कि सरकार व्यापक चर्चा से बचना चाहती है। वहीं संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने स्पष्ट किया कि चर्चा दो साल बनाम पांच साल के मुद्दे पर ही होगी और विपक्ष अनावश्यक विवाद खड़ा कर रहा है। विपक्षी सदस्यों ने मसौदे में बदलाव की मांग करते हुए कहा कि मौजूदा प्रस्ताव के आधार पर बहस नहीं हो सकती। इसके जवाब में सत्ता पक्ष के मंत्रियों ने आरोप लगाया कि विपक्ष चर्चा से भाग रहा है। हंगामे के बीच दोनों पक्षों के सदस्य अपनी-अपनी सीटों से खड़े होकर नारेबाजी करने लगे। स्थिति बिगड़ती देख अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिए स्थगित कर दी।

सृजन वाद-विवाद प्रतियोगिता : स्कूलों के 30 विद्यार्थियों ने लिया भाग, विजेताओं को पुरस्कार देकर किया सम्मानित
जयपुर। भगवान महावीर स्वामी सृजन समारोह के अंतर्गत महावीर स्कूल में फूलचंद गंगवाल स्मृति सृजन वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सोशल मीडिया युवा शक्ति के पतन का कारण है विषय पर आधारित इस प्रतियोगिता में जयपुर के 15 प्रतिष्ठित स्कूलों के 30 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में महावीर पब्लिक स्कूल के  छात्र  देवांश गोधा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान सेंट एंस्लम स्कूल, मानसरोवर और तृतीय स्थान माहेश्वरी गर्ल्स स्कूल, चौड़ा रास्ता को मिला।

विजेताओं को ट्रॉफी, नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि रमेशचंद गंगवाल, शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष उमराव मल संघी, संयुक्त मंत्री कमल जैन तथा विद्यालय समन्वयक  सुशील कुमार जैन ने दीप प्रज्वलन कर किया।
संस्था के मानद मंत्री सुनील ने अपने स्वागतोद्गार में कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिकता एवं अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना है। संस्था के अध्यक्ष उमराव मल संघी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वाद-विवाद जैसी गतिविधियाँ बच्चों में आत्मविश्वास तथा चिंतन-शक्ति का विकास करती हैं।

नियुक्तियों को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री ने छेड़ी नई बहस: सरकारें जानबूझकर युवाओं को परेशान करने के लिए नियुक्तियां घर से दूर देती थी
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को 25 हजार भर्तियों की प्रक्रिया के तहत दो हजार से अधिक नियुक्ति पत्र सौंपे और युवाओं से धैर्य बनाये रखने का आह्वान करते हुए दावा किया कि सरकार गंभीरता से कार्य कर रही है कि भर्ती प्रक्रिया कानूनी पेचीदगियों में न फंसे।

मान ने दावा किया कि पिछली सरकारें जानबूझकर युवाओं को परेशान करने के लिए नियुक्तियां घर से दूर देती थीं लेकिन उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि घरों के नजदीक नियुक्तियां दी जाएं। उन्होंने हालांकि इसी के साथ युवाओं से अनुरोध किया कि घर से दूर हों तब भी वह हिचकिचाएं नहीं क्योंकि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, अभिनेता अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान जैसे फिल्मी सितारों को भी अपने सपने पूरे करने के लिए घर से दूर जाना पड़ा था। आज की नियुक्तियां जल विभाग, स्वास्थ्य विभाग में थीं।

उन्होंने म्युनिसिपल भवन में 2373 नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि विरोध कर रहे युवाओं को थोड़ा धैर्य रखना चाहिए और सरकार को इतना समय देना चाहिए कि सरकार भर्तियों के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर सकें क्योंकि जल्दबाजी में उठाया कोई कदम उल्टा पड़ सकता है यदि किसी ने इसे अदालत में चुनौती दे दी तो। उन्होंने दावा किया कि पिछली  सरकारें जो काम अपने पूरे कार्यकाल में नहीं कर पाईं थीं, वे उन्होंने पहले दो महीने में किये हैं।

पहली बार मुस्लिमों ने टाइम्स स्क्वायर पर पढ़ी नमाज
न्यूयॉर्क। अमेरिका के इतिहास में पहली बार मुसलमानों ने तरावीह की नमाज को न्यूयॉर्क के विश्वप्रसिद्ध टाइम्स स्क्वायर की सड़क पर अदा किया है। अपनी तरह की इस दुर्लभ घटना में हजारों की तादाद में मुस्लिम इकट्ठा हुए और शनिवार को रमजान के पवित्र महीने की शुरुआत होने पर तरावीह की नमाज पढ़ी। इस बीच मुस्लिमों के सड़क पर नमाज पढ़ने से सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। कई लोग जहां टाइम्स स्क्वायर पर नमाज पढ़ने का समर्थन कर रहे हैं, वहीं बड़ी संख्या में ऐसे भी लोग हैं जो इसका खुलकर विरोध कर रहे हैं। गल्फ टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है जब मुस्लिमों ने टाइम्स स्क्वायर जैसी चर्चित जगह पर नमाज पढ़ी है। इस कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि अमेरिका में रह रहे मुस्लिम चाहते थे कि रमजान को न्यूयॉर्क सिटी के इस बहुचर्चित स्थान पर मनाया जाए और दूसरों को यह बताया जाए कि इस्लाम एक शांतिपूर्ण धर्म है।

लोगों का रास्ता रोकने की कोई जरूरत नहीं
आयोजकों ने कहा कि हम सभी लोगों को अपने धर्म के बारे में बताना चाहते थे जो इसके बारे में नहीं जानते थे। इस्लाम शांति का धर्म है। मुस्लिमों का पवित्र रमजान महीना शनिवार को शुरू हुआ है। चांद दिखाई देने के बाद रमजान का ऐलान किया गया था। इस बीच टाइम्स स्क्वायर पर नमाज पढ़ने को लेकर सोशल मीडिया में बहस छिड़ गई है। यह टॉप ट्रेंड पर भी रहा।

फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर विभिन्न धर्मो के बीच बढ़ेगी खाई : गहलोत
जयपुर। द कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर किसी बहस की आवश्यकता नहीं है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि फिल्म को लेकर जो माहौल बनाया जा रहा है। उससे हिन्दू-मुस्लिम सहित विभिन्न धर्मो के बीच खाई और बढ़ेगी, जो किसी भी प्रकार से देशहित में नहीं है। गहलोत ने कहा कि कश्मीर फाइल्स फिल्म को लेकर किसी बहस की आवश्यकता नहीं है। इस फिल्म पर जो डिबेट होती है। उससे सद्भाव का माहौल बिगड़ता है। इससे बचना चाहिए।

तत्कालीन परिस्थितियों में क्या स्थिति थी। उस पर वर्तमान में विवेचना को उचित नहीं कहा जा सकता है उस समय कश्मीर से पंडितों का जो पलायन हुआ उसका दर्द सभी देशवासियों को हुआ। वह किसी भी धर्म के है।

आमेर में आने वाला पर्यटक पूछता है... व्हेयर इज नाथी का बाड़ा…
जयपुर। विधानसभा में गुरुवार को बजट बहस के दौरान एक बार फिर नाथी का बाड़ा और रीट धांधलियों की गूंज सुनाई दी। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष और आमेर विधायक सतीश पूनिया ने कहा कि सरकार ने पर्यटन को उद्योग को दर्जा दिया, यह तो अच्छी बात है। आमेर किला बड़ा पर्यटन स्थल है और हर दूसरा पर्यटक आमेर आता है। आमेर आने वाला हर पर्यटक पूछता है कि नाथी का बाड़ा कहां है, मुझे विजिट करके आना है।

पूनिया ने कहा कि रीट के नाम पर जमकर धांधली हुई। रीट धांधली की जांच सीबीआई से करानी चाहिए। दो-दो मंत्रियों की भूमिका सवालों के घेरे में है। रीट  धांधली की सीबीआई जांच होगी तो कइयों के नकाब उतर जाएंगे। पूनिया ने सीएम के बजट में पढ़े गए शेर का जवाब देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जी बजट के वक्त शेरो-शायरी कर रहे थे। मेरा कहना है कि मंजिल तो मिल ही जाएगी भटकर ही सही, गुमराह तो वो हैं जो घर से निकले ही नहीं। सीएम दो साल घर से ही नहीं निकले, ऑफिस तक नहीं गए। यहां आकर केंद्र को कोसना, बजट पर तालियां बजवाना अलग बात है। राजस्थान आर्थिक रूप से भारी कमजोर हो गया है।

बिना बहस के कृषि कानून वापसी बिल संसद के दोनों सदनों से पारित
नई दिल्ली। विवादास्पद तीनों कृषि सुधार कानूनों को वापस लेने की संसदीय प्रकिया सोमवार को संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन पूरी कर ली गई। संसद के दोनों सदनों में इन कानूनों को वापस लेने के लिए सरकार की ओर से प्रस्तुत कृषि कानून निरसन विधेयक 2021 को हंगामे के बीच ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। लोकसभा की कार्यसूची में यह प्रस्ताव पहले दर्ज था। लोकसभा में मंजूरी के बाद राज्य सभा के सदन पटल पर इसे (सोमवार को) आज ही रख दिया गया।

लोकसभा में पूर्वाह्न पहले स्थगन के बाद दोपहर 12 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होने पर कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने विधेयक को पेश और पारित कराने के प्रस्ताव रखे। विपक्षी सदस्य इस पर बहस कराने की मांग को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के आसन के सामने आ गये और हंगामा करने लगे।  बिरला ने कहा कि सदस्यों को बोलने का पूरा अवसर दिया गया है लेकिन इस स्थिति में (आसन के सामने हंगामा) बहस नहीं करायी जा सकती। अध्यक्ष ने विधेयक  को ध्वनिमत से पारित किये जाने की घोषणा की।

राज्य सभा में भी यह विधेयक  तोमर ने पेश किया जिसे बाद में ध्वनिमत से पारित कर दिया गया। इस दौरान हालांकि कुछ सदस्यों ने अपनी बात रखनी चाही लेकिन शोरशराबे के कारण वे ऐसा नहीं कर सके। इससे पूर्व सदन में कांग्रेस के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ने कहा कि विधेयक वापस लेने में काफी देर कर दी गयी है। इस कानून के विरोध में आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में किसानों की मौत हुई है।