dr. bhimrao ambedkar - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बागडे ने अम्बेडकर को अर्पित की पुष्पांजलि, संविधान निर्माण में उनका योगदान बताया अनुकरणीय
जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती पर अम्बेडकर सर्किल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। राज्यपाल बागडे ने इस अवसर पर संविधान निर्माण के उनके महती योगदान के साथ वंचित वर्ग के सर्वांगीण विकास के लिए किए गए उनके कार्यों को अनुकरणीय बताया।

बागडे ने कहा कि संविधान के जरिए देश के समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय, प्रतिष्ठा और अवसर की समता और बंधुत्व का मंत्र देने वाले बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के आदर्शों को जन-जन को अपनाने की आवश्यकता है।

भजनलाल शर्मा ने बाबा साहब अम्बेडकर को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा- भारतीय संविधान के निर्माण में निभाई महत्वपूर्ण भूमिका
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सुबह मुख्यमंत्री आवास पर भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने बाबा साहब के योगदान को नमन करते हुए कहा कि डॉ. अम्बेडकर ने भारतीय संविधान के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने बाबा साहब की शिक्षाओं और विचारों को प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि वे समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व के सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके विचार आज भी सामाजिक समानता और न्याय की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। इस मौके पर कई गणमान्य व्यक्तियों और सरकारी अधिकारियों ने भी उपस्थित होकर बाबा साहब को पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों को अपनाकर समाज में समानता और न्याय की स्थापना में योगदान दें। समारोह को सादगी और गरिमा के साथ संपन्न किया गया।

अंबेडकर की मूर्तियों की डिमांड पिछले कुछ सालों से बढ़ी : राजा
जयपुर। डॉ. बी. आर. अंबेडकर की 134वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। इसको लेकर जयपुर के मूर्तिकार राजा भी अंबेडकर की मूर्तियां बनाकर जयंती को मनाने में अपनी भूमिका निभा रहे हैं। राजा का कहना है कि पिछले कुछ सालों से अंबेडकर की मूर्तियों की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। हर महीने करीब पांच से सात बड़ी मूर्तियों की बिक्री होती है। जो कि पहले एक-दो के करीब रहती थी। वहीं बात की जाए सालभर की तो ये करीब 28 से 30 मूर्तियों की बिक्री हो जाती है। वहीं छोटी मूर्तियों की बिक्री करीब 15 रहती है। सबसे बड़ी मूर्ति सात फीट की है, जिसकी कीमत करीब 2.5 लाख रूपए रहती है। मूर्तिकार ने बताया कि इसकी रेट में भी अंतर मूर्ति की बनावट से रहता है। एक मूर्ति ऐसी है, जिसमें अंबेडकर के हाथ में किताब और एक हाथ संविधान की तरफ की मर्ति की कीमत 2.50 से 3 लाख तक के करीब रहती है। मूर्तिकार ने कहा कि पहले अंबेड़कर की मूर्तियों को बनवाने के ऑर्डर इतने नहीं आते थे, लेकिन कुछ सालों में अंबेड़कर जयंती को लेकर लोगों में खासा जोश देखने को मिल रहा है।

राजा ने कहा कि पिछले कुछ सालों से पूरे देशभर से अंबेड़कर की मूर्तियों के ऑर्डर आ रहे है। विभिन्न समितियों के ऑर्डर के अनुसार मूर्तियां तैयार की जाती है। राजा ने बताया कि अंबेडकर की मूर्तियां ब्लैक और व्हाइट मार्बल से तैयार होती हैं। ब्लैक मार्बल भैसराणा से आता है और व्हाइट मार्बल मकराना से। पुरानी यादों को ताजा करते हुए कलाकार ने बताया कि 2008 में 15 फीट की मूर्ति बना रहे थे, लेकिन 2-3 बार मूर्ति बन नहीं पाई। लेकिन बाद में जब वो मूर्ति इतनी सुंदर बनी की उसको लेने वाले ने पांच-छह मूर्तियों का ऑर्डर एडवांस में दे दिया। एक मूर्ति अंबेडकर जयंती के लिए महाराष्ट्र भेजी है। ज्ञातव्य है कि हर साल 14 अप्रैल को भीमराव अंबेडकर जयंती देशभर में धूमधाम से मनाई जाती है।

अम्बेडकर को लेकर खराड़ी-गर्ग और जूली में तकरार
जयपुर। जनजाति क्षेत्रीस विकास विभाग की मांगों के दौरान विभाग के मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अम्बेडकर के सामने कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी खड़ा कर उन्हें चुनाव हराने के आरोप लगाए। जिस पर सत्ता और प्रतिपक्ष आमने सामने हो गए। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि उन्हें आरएसएस ने चुनाव हराया था। मेरे पास इसके प्रामाणिक दस्तावेज हैं। अम्बेडकर ने अपने मित्र को पत्र लिखकर कहा था कि आरएसएस ने उन्हें चुनाव हराया। इस पर मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने उनके आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि आरएसएस ने तो उनके चुनाव प्रचार में उन्हें जिताने के लिए काम किया था। अम्बेडकर को कानून मंत्री से तत्कालीन पीएम जवाहर लाल नेहरू ने हटाया।

अम्बेडकर ने अपने इस्तीफे में अपनी पीड़ा लिखी थी। इस पर जूली ने गर्ग को तथ्य पेश करने की चुनौती दी। जिसे गर्ग ने स्वीकार कर लिया। अनुदान मांगों पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के मंत्री अविनाश गहलोत के जवाब और मांगों के पारित के बाद गर्ग ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी की मंजूरी से अम्बेडकर के चुनाव में संघ के सहयोग और  उनके मंत्री पद से इस्तीफे की कॉपी सदन में टेबल की। इसके बाद जूली ने भी अम्बेडकर के अपने मित्र को लिखे पत्र को टेबल किया। जूली ने कहा कि आरएसएस के डोंगे और सावरकर ने उन्हें चुनाव हराया, इसका जिक्र इस पत्र में है।

बिरसा मुंडा पर नहीं बोल पाए मंत्री :

जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग की अनुदान मांगों पर चर्चा के जवाब में विभाग के मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने अपनी बात की शुरुआत आदिवासी वर्ग के महापुरुष बिरसा मुंडा से की। वे मुंडा का इतिहास बताने लगे। लेकिन उनका इससे जुड़ा कागज इधर-उधर हो गया। जिसके चलते वे मुंडा पर आगे कुछ नहीं बोल पाए। एकाध मिनट के लिए वे कागज ढूंढते भी रहे। लेकिन कागज नहीं मिलने पर उन्होंने दूसरे विषय पर अपनी बात कहनी शुरू कर दी।

अंबेडकर पुरस्कार के लिए मांगे आवेदन : पात्र व्यक्ति निर्धारित प्रपत्र में जमा करा सकते है आवेदन, अविनाश गहलोत ने दिए निर्देश
जयपुर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत के निर्देश पर विभाग ने वर्ष-2025 के राज्य एवं जिला स्तरीय अंबेडकर पुरस्कार के लिए योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे हैं। निदेशक एवं संयुक्त शासन सचिव बचनेश कुमार अग्रवाल ने बताया कि भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती  (14 अप्रैल 2025) के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति जिला एवं राज्य स्तरीय अंबेडकर पुरस्कार-2025 दिए जाने हैं। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्ति निर्धारित प्रपत्र में 15 मार्च 2025 तक डाक अथवा व्यक्तिश आवेदन जमा करवा सकता है। जिला स्तरीय आवेदन संबंधित जिले के कार्यालय में जमा कराए जा सकते हैं, जबकि राज्य स्तरीय आवेदन निदेशालय, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग जयपुर में जमा कराए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि 15 मार्च के बाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पात्रता एवं अन्य जानकारियों के लिए आवेदक विभाग की वेबसाइट देख सकते हैं।

गत वर्षो में पुरस्कृत संस्था या व्यक्ति आवेदन नहीं करें। उन्होंने बताया कि आवेदन पत्र विभाग की वेबसाइट एवं जिले के जिलाधिकारी सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। जिला स्तर पर चयनित व्यक्ति को पुरस्कार के रूप में केवल प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा, जबकि राज्य स्तर पर अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार के लिए 1 लाख रुपए,  अंबेडकर महिला कल्याण पुरस्कार के लिए 51 हजार रुपए तथा अंबेडकर न्याय पुरस्कार के लिए 51 हजार रुपए एवं प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

कांग्रेस ने बाबा साहब का कभी नहीं किया सम्मान : शिवराज
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने कहा है कि कांग्रेस ने बाबा साहब डॉ. बी. आर. अम्बेडकर का न तो कभी का सम्मान किया है और न ही कभी उनके नाम पर कोई स्मारक बनाया है। चौहान ने सोमवार को यहां सोशल मीडिया पर जारी एक संदेश में कहा कि महू में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को डॉ. अम्बेडकर का अपमान करने के लिए प्रायश्चित करना चाहिए।

भाजपा नेता ने कहा कि “मल्लिकार्जुन खरगे जी और राहुल गांधी जी आप महू आ रहे हैं। महू में भारतरत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जन्मस्थली पर बने भव्य स्मारक को जरूर देखिए, जिसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनवाया है। साथ ही बाबा साहब के स्मारक के सामने आंखे बंद करके प्रायश्चित भी जरूर कीजिए क्योंकि आपने और आपकी पार्टी ने हमेशा बाबा साहब का अपमान किया।”

चौहान ने कहा कि मध्यप्रदेश में आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस की सरकारें रहीं लेकिन कांग्रेस ने उनके जन्म स्थान पर न तो कोई आयोजन किया और न ही कोई स्मारक बनाने की कल्पना की। मध्यप्रदेश में जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी तब तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. सुंदर लाल पटवा ने महू में स्मारक का भूमि पूजन किया। इसके बाद कांग्रेस की सरकार आई और वहां काम रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि “फिर पुनः भाजपा की सरकार आई और मैं मुख्यमंत्री बना तब हमने बाबा साहब के सम्मान में दिव्य और भव्य स्मारक का निर्माण कराया।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में अब अम्बेडकर महाकुंभ का आयोजन होता है, जिसमें बाबा साहब के हजारों अनुयायी आते हैं, जिनके रुकने, ठहरने एवं भोजन सहित अन्य समुचित व्यवस्थाओं का प्रबंध भारतीय जनता पार्टी की सरकार कर रही है। गौरतलब है कि खरगे और गांधी आज महू में “जय बापू जय भीम जय संविधान” रैली कर रहे हैं।

सियासत के महाभारत में ‘भीम’ सब पर भारी
जयपुर। एक वक्त था जब सबसे अधिक आदमकद या छोटी मूर्तियां महात्मा गांधी, पं. जवाहरलाल नेहरू या इंदिरा-संजय-राजीव की लगाई जाती थीं, लेकिन अब उन सभी मूर्तियों को लोकप्रियता में डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने पीछे छोड़ दिया है। मूर्तिकारों का कहना है कि जब कभी अम्बेडकर पर कोई कंर्ट्रोवसी होती है, उनकी मूर्तियों की मांग आश्चर्यजनक रूप से बढ़ जाती है।

केन्द्र में भाजपा सरकार बनने के बाद जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय, सरदार पटेल और पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की मूर्तियों की मांग भी बढ़ी है, लेकिन डॉ.अम्बेडकर की मूतियों की मांग साफ बता रही है कि आज की सियासत के महाभारत में अंबेडकर अब बलशाली भीम बन गए हैं और बाकी उनके बल का सामना नहीं कर पा रहे।

गांधीजी अब भी पॉपुलर, लेकिन पुराने नेता अब भुलाए जाने लगे :

मूर्तिकारों का कहना है कि महात्मा गांधी की मूर्ति की मांग तो आज भी है, लेकिन पं.नेहरू, इंदिरा गांधी  आदि की मूर्तियों की मांग अब कम है। जिन राज्यों में कांग्रेस की सरकारें होती हैं, वहां पर जरूर मांग आती है, लेकिन नब्बे के दशक जैसी मांग अब कहीं नहीं है।

गुजरात में सरदार पटेल की मूर्ति लगने के बाद बढ़ी मांग :

गुजरात में स्टेच्यू ऑफ यूनिटी 182 मीटर का उद्घाटन 25 अक्टूबर, 2018 को होेने के बाद पटेल की मूर्तियों की भी मांग बढ़ी है। खजाने वालों के रास्ता स्थित मनमोहन मूर्ति कलाकार मनमोहन शर्मा ने बताया कि पटेल की मूर्तियों की भी मांग तेजी से बढ़ी है। अब महाराणा प्रताप की मूर्तियों की मांग भी देश के विभिन्न हिस्सों से आने लगी हैं। लेकिन इस समय ज्योति बा फुले और सावित्री बाई फुले की मूर्तियों की मांग भी होने लगी है।

अम्बेडकर की मूर्ति की अधिक मांग क्यों :

अम्बेडकर की मूर्ति न्यायालयों, विधि कॉलेज, विश्वविद्यालय में लगाने के साथ ही आरक्षित समाज के लोग उसे अपने खर्चे पर गांव, चौराहे, समाज के भवनों पर लगाने से मांग में तेजी से इजाफा हुआ है। गुजरात केन्द्रीय विश्वविद्यालय के  प्रो.जनक  सिंह मीणा बताते हैं कि डॉ. अम्बेडकर को 1990 में भारत रत्न मिलने के बाद से ही डॉ. अम्बेडकर की मूर्तियों की मांग में तेजी आई थी, जो अब अपने उफान पर हैं। वे बताते हैं कि डॉ. अम्बेडकर की मूर्तियां तो आजादी के बाद से ही लगने लगी थी।

इस बदलाव को सामाजिक रूपांतरण के रूप में देखा जा सकता है। देश में संविधान पर विश्वास करने वाले लोगों की संख्या में इजाफा होने से डॉ. अम्बेडकर की मूर्तियों की मांग में बढ़ोतरी हुई है। मुझे लगता है कि समाज के हर वंचित वर्ग ने डॉ. अम्बेडकर को अपना लिया है। यह मांग अब और बढ़ेगी।

-प्रो.राजीव गुप्ता, समाजशास्त्री, जयपुर :
एक दौर था जब गांधी, नेहरू और गांधी परिवार की मूर्तियों की मांग रहती थी, लेकिन डॉ. अम्बेडक र की मूति ने सभी की मूर्तियों को पछाड़ दिया है। जयपुर में मूर्तियों की मण्डी सबसे बड़ी है। इस आधार पर कहा जा सकता है कि डॉ. अम्बेडकर की मूर्तियों की सबसे अधिक मांग है।

-प्रकाश शर्मा, मूर्तिकार, जयपुर :
मूर्तियां उन लोगों की बनती हैं, जो अपने समय के ऑइकॉन होते हैं। इस समय के ऑइकॉन अंबेडकर हो गए हैं और यह उनकी मूर्तियों की मांग से स्पष्ट है। प्रदेश के विभिन्न इलाकों के अपने-अपने ऑइकॉन हैं।

मोदी ने किया कांग्रेस पर हमला, एक व्यक्ति को श्रेय देने के लिए अंबेडकर को भुलाया
खजुराहो। देश में इन दिनों बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर चल रहे आरोप प्रत्यारोपों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि एक ही व्यक्ति को श्रेय देने के लिए पानी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले सच्चे सेवक डॉ अंबेडकर के योगदान को भुला दिया गया। मोदी ने यहां आयोजित भव्य कार्यक्रम में देश की पहली महत्वाकांक्षी और बहुउद्देशीय केन-बेतवा राष्ट्रीय नदी जोड़ो परियोजना का शिलान्यास करने के साथ ही खंडवा जिले की ओंकारेश्वर फ्लोटिंग सौर परियोजना का लोकार्पण और 1153 अटल ग्राम सुशासन भवनों का भूमिपूजन किया। प्रधानमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की स्मृति में डॉक टिकट और सिक्का भी जारी किया। इस अवसर पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, अनेक केंद्रीय मंत्री और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा भी मौजूद थे।

मोदी ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि देश के आजाद होने के बाद जलशक्ति और पानी के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए किसने सोचा था। इस दिशा में किसने बेहतर काम किया था। इस सच्चायी को दबाकर रखा गया। मोदी ने किसी का नाम लिए बगैर कहा कि एक ही व्यक्ति को क्रेडिट (श्रेय) देने के चक्कर में सच्चे सेवक को भुला दिया गया। बांधों की रचना और जल संरक्षण आदि के लिए क्रेडिट बाबा साहेब अंबेडकर को है। जो बड़ी नदी घाटी परियोजनाएं बनीं। बांध बने, सबके पीछे अंबेडकर का विजन था। केंद्रीय जल आयोग के पीछे भी अंबेडकर के प्रयास थे। लेकिन कांग्रेस ने कभी भी अंबेडकर को श्रेय नहीं दिया।

मोदी ने कहा कि जल संरक्षण और पानी के क्षेत्र में काम के लिए कांग्रेस कभी भी गंभीर नहीं रही। यही कारण है कि देश की आजादी के सात दशक बाद भी देश के राज्यों के बीच पानी को लेकर कुछ न कुछ विवाद हैं। जब पंचायत से लेकर संसद तक कांग्रेस का ही शासन था, तब ये सुलझ सकते थे। लेकिन कांग्रेस की नीयत ही खराब थी, इसलिए उसने इस दिशा में ठोस प्रयास नहीं किए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब देश में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार बनी, तो उसने पानी के संबंध में अनेक कार्य किए थे। लेकिन 2004 में जैसे ही अटल बिहारी वाजपेयी सरकार गयी, कांग्रेस ने आते ही पानी संबंधी परियोजनाओं को ठंडे बस्तों में डाल दिया। इसका खामियाजा बुंदेलखंड अंचल के लोगों ने भी भुगता, जो हमेशा पानी की कमी के लिए जाना जाता रहा। इसी वजह से यहां श्रमिकों का भी पलायन होता रहा है। मोदी ने कहा कि अब 'केन बेतवा लिंक परियोजना साकार होने वाली है। इससे बुंदलेखड अंचल में दस जिलों को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब वे इस मंच पर आने से पहले किसानों से मिले, तब किसानों की खुशी और चेहरों के आनंद देखते ही बन रहा था। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश के बुंदेलखंड के हिस्से को इस परियोजना का लाभ मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश में एक वर्ष के दौरान मोहन यादव सरकार के कामकाज की सराहना करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश देश का पहला राज्य है, जहां नदियों को जोडऩे की दो परियोजनाओं पर काम शुरू हुआ है। 'पार्वती कालीसिंध चंबल और केन बेतवा नदियों से जुड़ी लिंक परियोजनाओं के माध्यम से अनेक नदियां जुड़ेंगी। मध्यप्रदेश को आने वाले समय में इसका काफी लाभ होगा। उन्होंने बताया कि बुंदेलखंड में पानी से जुड़ीं योजनाओं पर 45 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं। बनने वाले बांध से कई नहरें निकलेंगी। इसका पानी जमीनों तक पहुंचेगा।

अंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में बसपा ने किया प्रदर्शन, तख्तियां लेकर भाजपा के खिलाफ की नारेबाजी
जयपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. भीमराव अंबेडकर पर टिप्पणी के विरोध में बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई ने मंगलवार को कलेक्ट्री पर विरोध प्रदर्शन किया। बसपा कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की।

बसपा कार्यकर्ताओ ने शाह पर अंबेडकर विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि शाह ने अंबेडकर का अपमान करके देश के दलित समाज के लोगों का अपमान किया है। बसपा अंबेडकर का यह अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी। शाह ने यदि माफी नही मांगी तो बसपा प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करेगी।

युवा कांग्रेस के प्रदर्शन पर लाठी चार्ज
जयपुर। युवा कांग्रेस ने बेरोजगारी, नशे, और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का डॉ. आंबेडकर पर बयान के खिलाफ शहीद स्मारक पर एक प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री आवास के घेराव का आह्वान किया ।प्रदर्शन शहीद स्मारक, पुलिस कमिश्नरेट के सामने हुआ। इसके चलते पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए बैरिकेड्स लगाए। जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उन बैरिकेड्स पर चढ़े तो उनकी पुलिसवालों से झड़प हो गई। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने उन पर लाठी चार्ज किया और वॉटर कैनन चलाई। इससे पहले प्रदर्शन में कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट, युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पुनिया, गंगानगर सांसद कुलदीप इंदौरा, और युवा कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष यशवीर शूरा ने भी भाषण दिए। गोविंद सिंह डोटासरा ने अपने भाषण में केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान में भाजपा ने नए नेताओं के सीएम के तौर पर चयन इसीलिए किया ताकि पार्टी में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह का वर्चस्व बना रहे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार ने अभी तक अपने कोई वादे पूरे नहीं किए। युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा- राजस्थान और देश में जिस प्रकार युवाओं को ठगा जा रहा है। नौकरी के नाम पर नशा दिया जा रहा है। यूथ कांग्रेस इसके विरोध में नौकरी दो-नशा नहीं अभियान पूरे देश में चला रही है।

अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ा रही भाजपा : सीएम शर्मा
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सही मायने में भाजपा ही संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ा रही है। भाजपा ही बाबा साहेब के अंत्योदय के विचार को लेकर चलती है। बाबा साहेब हमेशा दलित, पिछड़े वर्ग और अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति के उत्थान की बात करते थे। सीएम ने दावा किया कि राज्यसभा में गृह मंत्री अमित शाह की बात से विपक्षी कांग्रेस तिलमिला गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब अंबेडकर का सम्मान कभी नहीं किया। इसीलिए उन्होंने तत्कालीन नेहरू कैबिनेट से इस्तीफा दिया था।

सीएम शर्मा ने सवाल किया कि बाबा साहेब को कांग्रेस ने उस समय चुनाव लड़ने के लिए टिकट क्यों नहीं दिया? जब बाबा साहेब ने चुनाव लड़ा तो कांग्रेस ने उनका विरोध क्यों किया? बाबा साहेब को कांग्रेस ने भारत रत्न क्यों नहीं दिया? जबकि प्रधानमंत्री  मोदी बाबा साहेब की स्मृतियों से संबंधित पंचतीर्थों का निर्माण करवाकर उनके योगदान को देश के सामने लाए।

भाजपा और आरएसएस के मन में अंबेडकर के लिए नफरत, देश से माफी मांगे शाह : जूली
जयपुर। गृह मंत्री अमित शाह के अंबेडकर के लिए दिए बयान पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा और आरएसएस पर हमला बोला है।
जूली ने कहा है कि मनुस्मृति को मानने वालों को अंबेडकर से तकलीफ होती है। गृह मंत्री अमित शाह का बयान बेहद आपत्तिजनक है। इस देश के दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों के लिए डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर ने जो काम किया है, वो काम भगवान ही करता है। इस देश के पिछड़ों-दलितों के लिए बाबा साहेब भगवान ही हैं। एक बहुत बड़ा समाज उन्हें भगवान की तरह मानता है।

इस बात से जाहिर होता है कि भाजपा और आरएसएस के नेताओं के मन में बाबा साहेब अंबेडकर को लेकर बहुत नफरत है। यह बेहद शर्मनाक हैं। अमित शाह को इसके लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।