interaction - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हाजियों की दूसरी फ्लाइट पहुंची जयपुर: जद्दा से लौटे 428 जायरीन, एयरपोर्ट पर हुआ गर्मजोशी से स्वागत
जयपुर। हज यात्रा 2026 से लौट रहे राजस्थान के हाजियों की दूसरी फ्लाइट रविवार देर रात जद्दा से उड़ान भरकर जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंची। राजस्थान स्टेट हज कमेटी के निवर्तमान सदस्य अब्दुल हकीम खान ने बताया कि फ्लाइट रात 1:40 बजे जयपुर पहुंची, जिसमें कुल 428 हाजी सवार थे। पवित्र हज यात्रा पूरी कर स्वदेश लौटे हाजियों का एयरपोर्ट पर परिजनों, रिश्तेदारों और स्वागतकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ गर्मजोशी से इस्तकबाल किया। हाजियों के चेहरों पर मुकद्दस सफर की खुशी साफ झलक रही थी।

एयरपोर्ट परिसर में देर रात तक स्वागत का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में लोग अपने प्रियजनों के स्वागत के लिए पहुंचे। हाजियों ने हज यात्रा को यादगार और आध्यात्मिक अनुभव बताते हुए देश और प्रदेश की खुशहाली के लिए दुआएं कीं। उल्लेखनीय है कि राजस्थान के हाजियों की पहली वापसी फ्लाइट 5 जून को जयपुर पहुंची थी, जिसमें भी 428 यात्री सवार थे। हज यात्रियों की वापसी का सिलसिला लगातार जारी है।

भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के आगमन से पार्टी को मिलेगी नयी मजबूती: मदन राठौड़
जयपुर। राजस्थान प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष मदन राठौड़ ने प्रदेश संगठन महामंत्री के रूप में अजेय कुमार की नियुक्ति भाजपा संगठन के लिए अत्यंत खुशी और गर्व का विषय बताते हुए कहा है कि राष्ट्रीय नेतृत्व ने संगठन की भावना का सम्मान करते हुए अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। राठौड़ ने शनिवार को श्री कुमार के जयपुर आगमन एवं इसके बाद प्रदेश कार्यालय में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ संगठनात्मक बैठक में यह बात कही। इससे पहले श्री कुमार ने मोती डूंगरी गणेश मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की।

बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष, जिले के संगठनात्मक प्रभारी, सह प्रभारी, मोर्चो के अध्यक्ष- महामंत्री, बारह साल विश्वास के, विकास के, जन कल्याण के अभियान की टोली, अभियान के प्रकल्पों की मानिटरिंग टीम मौजूद थी। राठौड़ ने कहा कि संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने अपना संपूर्ण जीवन समाज और संगठन की सेवा को समर्पित किया है तथा उनके अनुभव का लाभ राजस्थान भाजपा को मिलेगा। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त, सक्षम एवं प्रभावी बनेगा तथा नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन महामंत्री की नियुक्ति के बाद अब उन्हें प्रदेशभर में कार्यकर्ताओं और आमजन के बीच अधिक समय देने का अवसर मिलेगा।

चिंतन शिविर : राहुल गाँधी ने की कांग्रेस जिलाध्य्क्ष के परिजनों से मुलाकात, व्हीलचेयर पर बैठे बुजुर्गों का जाना हाल
अजमेर। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चिंतन शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रदेश भर के सभी कांग्रेस जिला अध्यक्ष के परिवारों से व्यक्तिगत मुलाकात कर परिवार सहित फोटोशूट करवाया। राहुल गांधी ने जिला अध्यक्षों के अलावा उनके परिजनों से भी कांग्रेस संगठन और उनकी व्यक्तिगत रुचि सहित उनके जिले शहर और आसपास की गतिविधियों के बारे में फीडबैक लिया। राहुल गांधी से मिलकर बाहर निकले परिजनों ने पत्रकारों के समक्ष खुशी का इजहार करते हुए कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता से व्यक्तिगत रूप से मिलकर काफी खुशी हुई।

राहुल गांधी बहुत सरल और सभ्य है ऐसे नेता के नेतृत्व में कांग्रेस की केंद्रीय प्रदेश में सरकार बनना ही चाहिए। क्योंकि राहुल गांधी संवेदनशील नेता होने के साथ शालीन और पढ़े-लिखे नेता है। हर वर्ग के लिए संघर्ष करते हैं, जिला अध्यक्ष के परिवारों से कई युवा ने भी राहुल गांधी को भरोसा दिलाया कि उनकी शिक्षा पूरी होने के बाद वह भी अवश्य कांग्रेस संगठन ज्वाइन करेंगे। राहुल गांधी से मुलाकात करने वाले परिवारों में कई बुजुर्ग भी मौजूद रहे।

उन्होंने गांधी को बताया कि जब वह 15 साल की उम्र में हुआ करते थे तब कांग्रेस संगठन के लिए एक कार्यकर्ता के रूप में काम करते थे। और आज उनके परिवार से कांग्रेस संगठन के जिला अध्यक्ष है। मुलाकात करने वालों में कुछ जिला अध्यक्ष के परिजन व्हीलचेयर पर आए तो, गांधी ने उनसे अलग से बात कर व्हील चेयर पर आने का कारण पूछा। जब उन्होंने बताया कि एक्सीडेंट हो गया था या वृद्धावस्था के कारण चलने फिरने में परेशानी होती है, इसलिए व्हीलचेयर का उपयोग कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री आवास पर युवाओं की साइकिल रैली, पीएम मोदी के ईंधन बचत संदेश को दिया समर्थन
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार को बड़ी संख्या में युवा साइकिल चलाकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। युवाओं ने साइकिल यात्रा के माध्यम से न केवल स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया, बल्कि पेट्रोल-डीजल की बचत और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी व्यक्त की। मुख्यमंत्री आवास पहुंचने पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने युवाओं से संवाद किया और उनकी आकांक्षाओं, सुझावों तथा राज्य के विकास में उनकी भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने युवाओं से रोजगार, स्वरोजगार, कौशल विकास, स्टार्टअप और नवाचार जैसे विषयों पर विचार-विमर्श किया।

संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा युवाओं के कल्याण के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार और स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए कौशल विकास, उद्यमिता प्रोत्साहन, स्टार्टअप सहायता और विभिन्न भर्ती प्रक्रियाओं को गति देने जैसे कदम उठाए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साइकिल का उपयोग न केवल ईंधन की बचत करता है, बल्कि स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए भी लाभकारी है। युवाओं द्वारा साइकिल के माध्यम से दिया गया यह संदेश समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

युवाओं ने भी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं और रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों के प्रति अपनी जिज्ञासाएं मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने उनके सुझावों को गंभीरता से सुनते हुए युवाओं को प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री आवास परिसर में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। युवाओं ने साइकिल रैली के माध्यम से स्वच्छ पर्यावरण, ऊर्जा संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देते हुए प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान को और अधिक मजबूती प्रदान की।

पीएम मोदी ने सिक्किम में बच्चों के संग खेला फुटबॉल : शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, लिखा-इन खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलना ऊर्जा भरने वाला रहा
गंगटोक। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सिक्किम के अपने दौरे के दूसरे दिन मंगलवार सुबह यहां एक मैदान में बच्चों के साथ कुछ समय फुटबॉल खेला। पीएम मोदी ने मैदान पर अपने हाथ में फुटबॉल लेकर बच्चों के साथ अपनी तस्वीर साझा कीं। फुटबॉल की पोशक पहने बच्चों की टोली में किशोर वय बालक और बालिकाएं शामिल थे। प्रधानमंत्री एक चित्र में गोल पोस्ट के सामने से गोल कर रहे हैं और गोल्ड कीपर उसे पकड़ने में सफल हो गया है। अन्य युवा खिलाड़ी ताली बजाकर प्रधानमंत्री के प्रदर्शन का स्वागत कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने इन तस्वीरों के साथ लिखा, "साफ दिखता है, इन किशोर खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेलना ऊर्जा भरने वाला रहा।" पीएम मोदी सिक्किम राज्य के 50 वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर सोमवार शाम यहां पहुंचे थे और एक रोड शो में भाग लिया था। पीएम मोदी ने कल शाम को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित और अपने क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले राज्य के कुछ लोगों से मुलाकात की। उन्होंने उनके साथ विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

धरती पर हरियाली लाने के लिए प्रयासरत रहें रेंज ऑफिसर्स
जयपुर। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन-बल प्रमुख) डॉ. दीप नारायण पाण्डेय ने कहा है कि रेंज ऑफिसर्स धरती के चेहरे पर हरियाली की मुस्कान लाने के लिए प्रयास करें। पर्यावरण के साथ-साथ उससे जुड़े पहलुओं पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। वे सोमवार को अरण्य भवन में नॉर्थ इंडिया टूअर ऑफ आरएफओ बैच-2021-22 में शामिल प्रतिभागियों से बातचीत कर रहे थे।

इस दौरान डॉ. पाण्डेय ने कहा कि नवनियुक्त रेंज ऑफिसर्स सभी तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहें। अपने आइडियाज अधिकारियों के साथ शेयर करें और पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य करते रहें। उन्होंने प्रकृति को पूरी दुनिया के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसके बिना कहीं भी जीवन संभव नहीं है। पशु-पक्षियों के साथ-साथ मनुष्य भी प्रकृति के बिना अधूरा है, इसलिए हर हाल में पर्यावरण संरक्षण आवश्यक है।

एक प्रतिभागी के सवाल के जवाब में डॉ. पाण्डेय ने इको सिस्टम के बारे में जानकारी देते हुए इसे भी पर्यावरण के लिए बेहद महत्वपूर्ण बताया। मनुष्य और प्रकृति के संबंधों को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि जब-जब दोनों के बीच पॉजिटिव इंटरेक्शन होगा, तब-तब इसके सुखद परिणाम सामने आएंगे। उन्होंने चुनौतियों से बिना घबराए सभी प्रतिभागियों से सही नॉलेज को प्राप्त करने, उस में लगातार वृद्धि करने और उसका इस्तेमाल अपने कार्यक्षेत्र में करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (आईटी) अरिजीत बनर्जी ने भी अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक गोविंद सागर भारद्वाज, अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन सुरक्षा)  उदय शंकर, केसीए अरुण प्रसाद,  पी. कथिरवेल, श्री एन. विजय सहित अन्य अधिकारी और प्रतिभागी मौजूद रहे।