half - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आधी सड़क पर अतिक्रमण, कैसे निकले आमजन
जयपुर। गुलाबी नगर को मेट्रो शहरों में गिना जाता है, लेकिन हालात तो कुछ ओर ही बयां करते हैं। स्टेशन रोड पर सिंधीकैम्प के सामने और आसपास निजी बस संचालक सड़क पर काउंटर तथा छतरियां लगाकर टिकट बेचते हैं। आधी सड़क पर कतारबद्ध निजी बसों को जमावड़ा रहता है। बसों में लोडिंग के लिए सामान और होटलों के होर्डिंग सड़क पर रखते हैं। वहीं खाने-पीने के सामान के ठेले भी यहां सड़क किनारे ही लगते हैं। यहां हमेशा जाम के हालात बने रहते हैं। इससे यात्री और आमजन को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिम्मेदार प्रशासन इन पर कार्रवाई के नाम पर कुछ दिन सख्त होता है बाद में हालात जस के तस हो जाते हैं। सिंधीकैंप बस स्टैंड के सामने सड़कों पर अवैध तरीके से टिकट काउंटर और बस लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। इसके चलते आमजन को आवाजाही में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सिंधीकैंप बस स्टैंड के बाहर की सड़क को तत्कालीन जिला कलेक्टर राजेश्वर सिंह ने 2006 में नो पार्किंग जोन घोषित किया था। इसके बावजूद भी यहां दिनभर अवैध तरीके से निजी बसों का जमावड़ा रहता है। वहीं आधी सड़क पर टिकट काउंटर लगे हुए हैं, इनकी वजह से यहां जाम लगता है।

भरत ने भारत को संभाला
लेस्टरशायर। विकेट श्रीकर भरत (नाबाद 70) के शानदार और जुझारू अर्धशतक ने भारत को लेस्टरशायर के खिलाफ छह विकेट पर 138 रन की नाजुक स्थिति से उबारा और इंग्लैंड दौरे के पहले चार दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन गुरूवार को आठ विकेट पर 246 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया।
भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया 135 रन की अच्छी शुरुआत  के बाद भारत लड़खड़ाया और 138 रन तक जाते जाते उसने अपने छह विकेट गंवा दिए।

भरत ने इस स्थिति में भारत को संभाला और स्टंप्स तक 246 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचा दिया। मैच के दौरान बारिश से कुछ देर के लिए बाधा पड़ी लेकिन इसका भरत की एकाग्रता पर कोई असर नहीं हुआ।उमेश के साथ बनाई 66 रन की साझेदारी : भरत ने 111 गेंदों पर नाबाद 70 रन में आठ चौके और एक छक्का लगाया। भरत ने उमेश यादव के साथ आठवें  विकेट के लिए 66 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। उमेश ने 32 गेंदों पर 23 रन में चार चौके लगाए। उमेश के आउट होने के बाद भरत को मोहम्मद शमी के रूप में एक अच्छा जोड़ीदार मिला जिन्होंने नौंवें  विकेट के लिए 32 रन की अविजित साझेदारी की। शमी स्टंप्स तक 26 गेंदों में 18 रन बनाकर क्रीज पर थे।

सलामी जोड़ी ने जोड़े 35 रन
सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने पहले विकेट के लिए 35 रन जोड़े। गिल 28 गेंदों में 21 और रोहित 47 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हुए। हनुमा विहारी तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे। श्रेयस अय्यर शून्य और रवींद्र जडेजा 13 रन बनाकर आउट हुए। भारत ने अपना पांचवां विकेट 81 के स्कोर पर गंवाया। भरत ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ छठे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। विराट 69 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के की मदद से 33 रन बनाकर रोमन वाकर का शिकार बने।

वाकर ने भरत के शीर्षक्रम को ध्वस्त किया। वाकर ने 11 ओवर में 24 रन देकर पांच विकेट झटके।  सभी खिलाड़ियों को अभ्यास का अवसर मिले इसलिए भारत के चार खिलाड़ी लेस्टरशायर की तरफ से खेलें। इनमें दो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा तथा चेतेश्वर पुजारा और रिषभ पंत शामिल है। बुमराह को नौ ओवर में 34 रन देकर कोई विकेट नहीं मिला जबकि कृष्णा को 10 ओवर में 37 रन  पर एक विकेट मिला। कृष्णा ने श्रेयस अय्यर को विकेटकीपर रिषभ पंत के हाथों कैच कराया। लेस्टरशायर की तरफ से विल डेविस ने 14 ओवर में 64 रन पर दो विकेट लिए। भारत के स्कोर में 34 अतिरिक्त रनों का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

भारत पहली पारी

रन

गेंद

4

6

रोहित को. साकन्दे बो. वाकर

25

47

3

0

गिल को. पंत बो. डेविस

21

28

4

0

विहारी को. बेट्स बो. वाकर

3

23

0

0

कोहली पगबाधा बो. वाकर

33

69

4

1

श्रेयस को. पंत बो. प्रसिद्ध

0

11

0

0

जडेजा पगबाधा बो. वॉकर

13

13

2

0

एस. भरत अविजित

70

111

8

1

शार्दुल बो. वाकर

6

4

1

0

उमेश को. एविशन बो. डेविस

23

32

4

0

शमी अविजित

18

26

2

1

अतिरिक्त - 34

कुल : 60.2 ओवर में 8 विकेट पर 246 रन।

विकेट पतन : 1-35 (गिल), 2-50 (रोहित), 3-54 (विहारी), 4-55 (श्रेयस), 5-51 (जडेजा), 6-138 (कोहली), 7-148 (शार्दुल), 8-214 (उमेश)

गेंदबाजी : बुमराह 9-1-34-0, डेविस 14-1-14-2, कृष्णा 10-0-37-1, वाकर 11-5-24-5, साकन्दे 15-1-56-0, बॉउली 1.2-0-15-0.

वन विभाग की लापरवाही, डेढ़ माह में 6 बाघों की मौत
सवाईमाधोपुर।  रणथंभौर में मिस मैंनेजमेंट के चलते महज डेढ़ माह में 6 बाघों की मौत हो चुकी है। रणथंभौर में इस समय ट्रेंकिग नहीं होने की वजह से वन विभाग सवालों के घेरे में है। वन विभाग पिछले 25 दिनों में बाघिन टी.39 नूर के दोनों शावकों की तलाश करने में नाकाम रहा है। हाल ही में हुए घटनाक्रम से  वन विभाग की मॉनिटरिंग और ट्रेकिंग पर सवाल खड़े कर रहे है।

केस नं एक : शहर के राजबाग से आगे वन क्षेत्र में आम चौकी स्थित बाबाजी का कुआं के पास 2 जून 2022 को एक बुजुर्ग महिला रामकन्या का 15 दिन पुराना कंकाल मिला। महिला को किसी जंगली जानवर के खाने की आशंका जताई गई थी। जिसके बाद यह सवाल खड़े होने लगे की 15 दिन तक वन विभाग को महिला का शव क्यों नहीं मिल पाया।

केस नं दो : रणथंभौर के जोन नम्बर 6 में 5 जून 2022 को वन कर्मियों को गश्त के दौरान 7 दिन पुराना बाघ टी.34 कुंभा का शव मिला। जिसके बाद वन विभाग की मॉनिटरिंग और ट्रेकिंग सवालों के घेरे में आई। वन विभाग के अनुसार बाघ का शव एक सप्ताह पुराना था। बाघ का शव पुरी तरह से सूख चुका था। बाघ के शव को मेगेट्स पूरी तरह से नष्ट कर चुके थे।

केस नं तीन : बाघिन.39 नूर के दो शावक 25 दिनों से गायब है। जिनकी तलाश करने में वन विभाग पूरी तरह से नाकाम रहा है। इसके बाद बाघिन टी.39 बाघ टी.101 के साथ मेटिंग करती हुई दिखाई दी थी। जिसके बाद शावकों की मौत होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन वन विभाग इन्हें खोजने में पूरी तरह से नाकाम रहा है। वन विभाग को शावकों के शव या शावक अभी तक नहीं मिल पाए है।

केस नं चार : 16 जून 2022 को बाघिन सुल्ताना के एक शावक की गोमुखी में गिरने से मौत संभावना जताई गई है कि शावक  गोमुखी में मौजूद मगरमच्छ का शिकार शावक बन गया लेकिन इस केस में बी वन विभाग की मॉनिटरिंग और ट्रेकिंग पर सवाल खड़े हो रहे है। बाघिन की ओर से जब शावकों को यहां से शिफ्ट किया जा रहा था। जब विभाग की ओर से गुफा का होल बन्द क्यों नहीं किया गया।

यदि पिछले एक साल यानी जून 2021 से जून 2022 तक की बात की जाए तो ये आंकड़ा 9 तक पहुंच जाता है। 1 अप्रैल 2021 को गंधार देह में बाघिन टी 60 के शावक का शव मिला था। साल 2021 के मई माह में तांबाखान वन क्षेत्र में बाघिन टी 102 के शावक का शव मिला था। 6 जुलाई 2021 को खंडार रेंज में पानी में बाघ टी 65 का शव मिला। 13 मई 2022 को जामोदा के नाले में बाघिन टी 61 का शव मिला। 24 मई 2022 को खंडार रेंज में बाघिन टी 69 के मादा शावक का शव मिला। 5 जून 2022 को आरओपीटी रेंज में बाघ टी 34 का शव मिला। रणथंभौर में यह सभी मौते डीएफओ महेन्द्र शर्मा के कार्यकाल के दौरान हुई है। सूत्रों की माने तो वनाधिकारी वन्यजीव सुरक्षा से ज्यादा विकास कार्यों को तहरीज दे रहे है। जिसके चलते मॉनिटरिंग और ट्रेकिंग सिस्टम गड़बड़ा गया है।

कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक गिरे
मुंबई। दुनिया में ब्याज की ऊंची दरें और चीन में कोरोना की रोकथाम के लिए लागू लॉकडाउन से वैश्विक अर्थव्यवस्था की रफ्तार धीमी पडऩे की आशंका में विदेशी बाजारों में आई गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर हुई बिकवाली से सोमवार को कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सेंसेक्स और निफ्टी आधे प्रतिशत से अधिक गिर गए।

बीएसई की तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 364.91 अंक टूटकर दो माह के निचले स्तर 54470.67 अंक पर आ गया। इससे पूर्व 08 मार्च को यह 54647.33 अंक पर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 109.40 अंक उतरकर 16301.85 अंक पर रहा। इस दौरान बीएसई का मिडकैप 1.89 प्रतिशत का गोता लगाकर 22,692.18 अंक और स्मॉलकैप 1.67 प्रतिशत गिरकर 26,641.21 अंक पर आ गया। बीएसई में कुल 3614 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2418 में गिरावट जबकि 1048 में तेजी रही वहीं 148 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह 31 कंपनियां लाल जबकि 18 हरे निशान पर रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।

इस दौरान बीएसई के 16 समूहों में बिकवाली जबकि तीन में लिवाली हुई। पावर समूह को सबसे अधिक 2.47 प्रतिशत का नुकसान हुआ। इसी तरह बेसिक मैटेरियल्स 1.41, सीडीजीएस 1.46, ऊर्जा 2.27, एफएमसीजी 1.56, इंडस्ट्रियल्स 1.49, यूटिलिटीज 2.46, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 1.89, धातु 1.98, तेल एवं गैस 2.03 और रियल्टी समूह के शेयर 1.38 प्रतिशत टूटे। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मंदी का रुख रहा। ब्रिटेन का एफटीएससी 1.10, जर्मनी का डैक्स 0.97, जापान का निक्केई 2.53 और हांगकांग का हैंगसेंग 3.81 प्रतिशत लुढ़क गया वहीं चीन का शंघाई कंपोजिट गिरावट से उबरकर 0.09 प्रतिशत की बढ़त पर टिकने में सफल रहा।

विधानसभा चुनाव से पहले आधी आबादी पर कांग्रेस की नजर
जयपुर। सत्तारूढ़ पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में ‘आधी आबादी’ यानी महिलाओं पर फोकस कर रही है। पार्टी महिलाओं के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ने के लिए जल्दी ही कई कार्यक्रम शुरू करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के महिलाओं को आगे बढ़ाने के फॉर्मूले पर भी राजस्थान में मंथन किया जाएगा। समाज का बड़ा हिस्सा होने के कारण प्रदेश कांग्रेस के रणनीतिकारों ने महिला आबादी पर फोकस करने की रणनीति बनाई है। कांग्रेस के सत्ता और संगठन दोनों ही आगामी दिनों में कई कदम उठाएंगे। बजट घोषणा में महिलाओं को स्मार्टफोन देने की घोषणा भी इसी दिशा में उठाया कदम है। संगठन भी महिला दिवस से महिलाओं को जोड़ने के लिए एप लांच और सेल्फ डिफेंस से जुड़े काम शुरू करने जा रहा है।'

सेल्फ डिफेंस के लिए बांटेंगे मिर्च स्प्रे
कांग्रेस एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लिलोठिया ने अपने जयपुर दौरे में बताया था कि अंतर्राष्टÑीय महिला दिवस पर कांग्रेस जयपुर से इंदिरा शक्ति मोबाइल एप लांच करेगी। इस एप से महिला चार सेकंड तक बटन दबाएगी तो उसका मैसेज और लोकेशन फोन में फीड चार नम्बरों पर पहुंचेगा और उसको मदद मिल जाएगी। वहीं युवतियों को मिर्च स्प्रे दिया जाएगा, ताकि वह छेड़खानी करने वालों को सबक सीखा सके।

सरकार देगी स्मार्टफोन
राज्य सरकार ने बजट में 1.33 करोड़ चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखियाओं को इंटरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्टफोन देने, बालिकाओं के लिए हॉस्टल संख्या बढ़ाने, इंदिरा गांधी मातृत्व पोषण योजना को प्रदेशभर में लागू करने, महिला स्वयं सहायता समूहों को एक हजार डेयरी बूथ आवंटित करने जैसी कई घोषणाएं कर महिलाओं को भावनात्मक रूप से जोड़ने पर काम शुरू कर दिया है।

विधानसभा-लोकसभा चुनाव में महिलाओं को ज्यादा सीटें
कांग्रेस राजस्थान में आधी आबादी को जोड़ने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के यूपी में महिलाओं के लिए लाए फॉर्मूल पर भी यहां के हालातों के हिसाब से लागू करने पर फोकस करेगी। महिलाओं को सरकारी योजनाओं और संगठन गतिविधियों के माध्यम से जोड़ने के लिए पंचायत से लेकर विधानसभा-लोकसभा चुनाव तक महिलाओं को अधिक सीटें देने की कवायद भी की जाएगी।

कोरोना गाइडलाइन जारी : तीन जनवरी के बाद सिनेमाघरों में दर्शक क्षमता 50 फीसदी, शादी-समारोह में 200 लोग ही हो सकेंगे शामिल, थर्टी फर्स्ट की रात कर्फ्यू में ढाई घण्टे की होगी छूट
जयपुर। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर राज्य सरकार ने बुधवार को नई गाइड लाइन जारी कर सख्ती बढ़ा दी। यह सख्ती तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई। इसके तहत शादी समारोह में 200 लोगों के ही शामिल होने की अनुमति होगी। इसके साथ ही रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक लागू रात्रिकालीन कर्फ्यू की सख्ती से पालना कराई जाएगी। हालांकि रात्रिकालीन कर्फ्यू में 31 दिसम्बर की रात 11 बजे से एक बजे तक छूट दी गई है। उस रात रेस्टोरेंट के संचालन में भी रात दस बजे से साढ़े बारह बजे ढाई घण्टे तक की  छूट दी है। सिटी और मिनी बसों का संचालन सुबह पांच से रात 11 बजे तक ही होगा। इनमें कोई यात्री खड़ा होकर यात्रा नहीं कर सकेगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अध्यक्षता में बुधवार  को हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए निर्णय के बाद यह गाइडलाइन जारी की गई है।

बाजार भी दस बजे तक ही खुलेंगे
समस्त मॉल्स, दुकानें एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को रात्रि 10 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। इनके सभी कर्मचारियों के लिए कोविड की दोनों डोज अनिवार्य होगी। इसके साथ ही स्क्रीनिंग की सुविधा, मास्क का उपयोग एवं अन्य कोविड उपयुक्त व्यवहार की अनुपालना करना अनिवार्य होगा।

स्कूल बसों में दोनों डोज की अनिवार्यता
समस्त विश्वविद्यालय और महाविद्यालय, विद्यालय, कोचिंग संस्थान के शैक्षणिक एवं अशैक्षणिक स्टाफ, 18 वर्ष से अधिक आयु के छात्र-छात्राएं एवं संस्थान आवागमन के लिए संचालित बस, आॅटो एवं कैब के चालक को वैक्सीन की दोनों डोज अनिवार्य रूप से लगानी होगी। इसी प्रकार सरकारी कर्मचारियों को भी कोविड-19 की दोनों डोज लगवाना आवश्यक होगा।

सिनेमाघर रात्रि दस बजे तक खुलेंगे
प्रदेश के समस्त सिनेमा हॉल्स, थियेटर, मल्टीप्लेक्स 18 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हो के लिए रात्रि 10 बजे तक खोलने की अनुमति होगी। प्रदेश में तीन जनवरी से समस्त सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लेक्स, आॅडिटोरियम एवं प्रदर्शनी के लिए उपलब्ध स्थान 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कोरोना वैक्सीन की
दोनों डोज लिए हुए व्यक्तियों के लिए अनुमत होगा। इसी तरह सभी आॅडिटोरियम एवं प्रदर्शनी उपलब्ध स्थान रात्रि 10 बजे तक केवल उन व्यक्तियों के लिए अनुमत होगा, जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगवा ली हो।

स्कूलों में स्टाफ को दोनों डोज जरूरी
संबंधित संस्था प्रधान, अन्य संस्थानों के संचालकों, मार्केट एसोसिएशन, समस्त विभागाध्यक्ष, कार्यालय प्रमुख स्वयं, स्टाफ कार्मिकों के वैक्सीन की दोनों डोज 31 जनवरी तक अनिवार्य रूप से लगवाना होगा। इसके साथ ही कार्यालय के सदृश्य स्थान पर यह घोषणा भी लगानी होगी कि स्वयं एवं स्टाफ  के दोनों वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। इन सभी संस्थानों में 31 जनवरी के बाद डबल डोज वैक्सीनेटेड लोगों को ही अनुमत किया जाएगा तथा कहीं भी उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्था प्रधान, अन्य संस्थानों के संचालकों, मार्केट एसोसिएशन, समस्त  विभागाध्यक्ष, कार्यालय प्रमुख के विरूद्ध प्रशासन की तरफ से नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नई गाइड लाइन के अनुसार सभी प्रकार के भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक, सामाजिक, राजनीतिक, खेल-कूद सम्बन्धी, मनोरंजन, शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक समारोह, त्योहारों, शादी-समारोह में अधिकतम 200 व्यक्तियों के सम्मिलित होने की अनुमति होगी। इन कार्यक्रमों में शामिल होने वाले व्यक्तियों की संख्या 200 से अधिक होने पर इसकी पूर्व अनुमति जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट से लेना अनिवार्य होगा। बिना अनुमति ऐसा कार्यक्रम करने पर जिसमें 200 से अधिक व्यक्ति होंगे, उनमें आयोजकों एवं सभा स्थल संचालक पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा।
प्रदेश में नए कोविड वेरिएंट के संक्रमण को रोकने के लिए जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की कोविड टीम की ओर से विदेश से आने वाले यात्रियों की सूचना ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से इन्द्राज करने के साथ ही उक्त सूचना संबंधित जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट को भेजनी होगी।

खाने की 24 घण्टे होम डिलीवरी
रेस्टोरेन्ट्स की तरफ से होम डिलीवरी की सुविधा प्रतिदिन 24 घण्टे की जा सकेगी। टेक अवे एवं रेस्टोरेन्ट में बैठाकर खिलाने की सुविधा, बैठक क्षमतानुसार प्रतिदिन रात्रि 10 बजे तक रहेगी।

प्रदेश की सीमाओं पर रहेगी चौकसी
राज्यों से सटे जिलों द्वारा स्थापित सीमा चौकियों पर सख्त निगरानी स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, केन्द्र सरकार की ओर से जारी परिपत्र  तथा दिशा-निर्देशों के अनुसार जारी रहेगी।

रोज बढ़ रहे कोरोना रोगी: फिर 131 नए केस, 23 और ओमिक्रॉन संक्रमित मिले
सात जिलों में पहुंचा ओमिक्रॉन, अब तक 69 संक्रमित मिल चुके

प्रदेश में कोरोना फिर घातक मोड़ की ओर जाता दिख रहा है। प्रदेश में बुधवार को कोरोना के छह माह दो दिन बाद एक दिन में 100 के पार होकर 131 नए केस आए हैं। जयपुर सबसे हाईरिस्की संक्रमण जोन बन रहा है। अकेले यहां ही 80-85 फीसदी केस आ रहे हैं। चिंता की बात यह है कि ओमिक्रॉन भी अब पांव पसारता जा रहा है। बुधवार को फिर से जीनोम सिक्वेंसिंग की जांच में 23 और संक्रमितों के ओमिक्रॉन वेरिएंट के शिकार होने की पुष्टि चिकित्सा विभाग ने की है। इनमें सबसे ज्यादा अजमेर में 10, जयपुर में 9, भीलवाड़ा में 2, अलवर-जोधपुर में 1-1 नए ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं। प्रदेश में 5 दिसम्बर को ओमिक्रॉन की एंट्री हुई थी। उसके बाद से अब तक 69 ओमिक्रॉन पॉजिटिव मिले हैं। इनमें जयपुर में 39, सीकर में 4, अजमेर में 17, उदयपुर में 4, भीलवाड़ा में 2, अलवर में 1 केस मिला है। हालांकि वेरिएंट के विशेषज्ञों के अनुसार सुपर माइल्ड संक्रमण होने के कारण इनमें से 44 केस रिकवर हो चुके हैं। अभी 25 ओमिक्रॉन के एक्टिव केस प्रदेश में हैं।  कोरोना के बुधवार को जयपुर समेत 14 जिलों बीकानेर में 12, अलवर में 6, हनुमानगढ़, भीलवाड़ा, सीकर में 4-4, अजमेर में 3, कोटा, उदयपुर, पाली में 2-2, चूरू, भरतपुर, सिरोही, जोधपुर में 1-1 नए केस आए हैं। हालांकि  कोई नई मौत कोरोना से नहीं हुई है। प्रदेश में अब एक्टिव केसों की संख्या 537 हो गई है। इनमें सर्वाधिक 345 एक्टिव केस अकेले जयपुर में हैं।

कोरोना से डरना जरूरी है क्योंकि खतरनाक डेल्टा वेरिएंट फिर फैल रहा, ओमिक्रॉन भी बढ़ रहा
25 दिन में 876 संक्रमित हुए, ओमिक्रॉन के 7.8 फीसदी ही, 80 फीसदी डेल्टा के शिकार
अस्पतालों के लिए दोहरी चुनौती होगी डेल्टा के साथ ओमिक्रॉन से कम इम्यूनिटी वाले भी होंगे बीमार
राजस्थान की चिंताएं फिर से कोरोना से बढ़ रही है। कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट को वैज्ञानिक भले ही कम खतरनाक बता रहे हैं, लेकिन प्रदेश की चिंताएं कमतर इसलिए नहीं है क्योंकि  दूसरी लहर में जिंदगियों को लील चुका खतरनाक डेल्टा वेरिएंट फिर तेजी से फैल रहा है। प्रदेश में 5 दिसम्बर को ओमिक्रॉन की एंट्री हुई थी। तब से लेकर अब तक प्रदेश में कुल 876 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें ओमिक्रॉन के मात्र 7.8 फीसदी ही शिकार मिले हैं, जबकि 80 फीसदी शिकार डेल्टा वेरिएंट से ही है। यह आंकड़े डराने वाले हैं, क्योंकि डेल्टा फिर से अपना दायरा बढ़ा रहा है। पिछली बार के आंकड़े बताते हैं कि इनमें से 10-15 फीसदी संक्रमितों को यह गंभीर बीमार कर अस्पताल पहुंचा रहा था।

वहीं दूसरी ओर ओमिक्रॉन भी बढ़ रहा है। ओमिक्रॉन को डॉक्टर माइल्ड वेरिएंट बता रहे हैं, लेकिन डेल्टा जिस तरह से फिर बढ़ रहा है, उसमें डेल्टा से छह गुना संक्रमण दर वाला ओमिक्रॉन भी जनसंख्या के मुताबिक फैला तो कुछ फीसदी लोगों का बीमार होना तय है। जिनमें बुजुर्ग, अन्य बीमारियों से ग्रसित रोगी, कम इम्यूनिटी वाले लोग हैं। ऐसे में अस्पतालों को पिछली बार से भी ज्यादा मुस्तैदी से तीसरी लहर से निपटने की तैयारी करनी होगी।

इसलिए तीसरी लहर में और बड़ी चुनौतियां होगी
डेल्टा वेरिएंट सो कर जागा: दूसरी लहर में बड़ी आबादी में एंटीबॉडी बनी थी। इसलिए बेअसर दिख रहा था। अब एंटीबॉडीज घटने की आशंका, क्योंकि फिर बढ़ रहा। अस्पतालों में मरीज बढ़ेंगे।
ओमिक्रॉन साथ आया, तेज फैलेगा, बीमार भी निश्चित ही होंगे:  ओमिक्रॉन भले माइल्ड वेरिएंट हो, लेकिन छह गुना तेज संक्रमण दर। जनसंख्या ज्यादा ऐसे में फैला तो बुजुर्ग-कोर्मोबेडिटी मरीज बीमार होंगे ही, ऐसे में अस्पतालों पर दोगुना भार होगा। सेवाएं पहले से ज्यादा चरमरा सकती है।
ओमिक्रॉन ज्यादातर में लक्षण विहीन, इसलिए सख्ती नहीं तो बिगड़ेंगे हालात:  ओमिक्रॉन के अधिकांश मरीज लक्षण विहीन है। पता ही नहीं चलेगा कौन संक्रमित है। मास्क और कोविड प्रोटोकॉल में सख्ती नहीं हुई, जनता लापरवाह रही तो एकदम विस्फोटक रूप लेगा।
जीनोम सिक्वेंसिंग क्षमता मात्र 150 की रोजाना, पहचान मुश्किल होगी: अभी केवल जयपुर के एसएमएस मेडिकल कॉलेज, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज में 150 के करीब जीनोम सिक्वेंसिंग की क्षमता। सभी मरीजों में ओमिक्रॉन वेरिएंट का पता लगाना मुश्किल होगा।

जयपुर के आधे हिस्से में कल नहीं आएगा पानी
जयपुर। जलदाय विभाग के आए दिन मेंटीनेंस के नाम पर लिए जाने वाले शटडाउन का दंश एक बार फिर जयपुर की जनता को झेलना पड़ेगा। दरअसल बीसलपुर प्रोजेक्ट के तहत रामनिवास बाग और अमानीशाह में बने पंप हाउस का मेंटीनेंस कार्य होगा। एक दिसम्बर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक शटडाउन लिया जाएगा। ऐसे में चारदीवारी सहित जयपुर में एक दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में पानी सप्लाई बाधित रहेगी। ऐसे में शहर के करीब दो लाख घरों में पानी नहीं आ पाएगा।

प्रोजेक्ट के अधीक्षण अभियंता शुभांशु दीक्षित ने बताया कि बीसलपुर प्रोजेक्ट के तहत रामनिवास बाग और अमानीशाह में बने पम्प हाउस की सफाई और रिपेयरिंग का काम होगा। शटडाउन के कारण जयपुर के करीब 35 फीसदी एरिया में पानी की एक समय की सप्लाई बाधित रहेगी और दो दिसंबर से सप्लाई सामान्य हो जाएगी। प्रभावित एरिया में टैंकर से पानी की सप्लाई होगी।

ये इलाके रहेंगे प्यासे:
शटडाउन के कारण एक दिसंबर को वीकेआई रोड नंबर 9 से 14, जीवन दीप कॉलोनी, निवारू रोड की आंशिक कॉलोनियां, मुरलीपुरा, विद्याधर नगर के सेक्टर 1 से 9, अम्बाबाड़ी, सीकर रोड, रामनगर (लंकापुरी) शास्त्री नगर, नाहरी का नाका, भट्टा बस्ती ब्लॉक सी व डी, शिवाजी नगर, व्यास कॉलोनी, सुभाष नगर, बनीपार्क, गोपालबाड़ी, मोदीखाना, रामचन्द्र चौकड़ी, घाटगेट, आमेर, जयसिंहपुरा खोर, ईदगाह, बासबदनपुरा, ब्रह्मपुरी, वन विहार, दिल्ली बाईपास की कॉलोनियों में एक दिसम्बर को शाम की पानी की सप्लाई पूर्ण रूप से बाधित रहेगी। वहीं चारदीवारी के जिन एरिया में रात 8 बजे बाद पानी की सप्लाई होती है, वहां आंशिक रूप से सप्लाई बाधित रहेगी।