dead body - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर की नींदड़ पहाड़ी पर युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड का मामला
जयपुर। रविवार सुबह नींदड़ की पहाड़ी पर एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया है। मृतक की पहचान हरमाड़ा के लोहामंडी निवासी विजेंद्र (31) पुत्र पूरण सैनी के रूप में हुई है। वह एक फैक्ट्री में नौकरी करता था। घटना की पूरी जानकारी हरमाड़ा थाना पुलिस के अनुसार, विजेंद्र शनिवार सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गया था और रात तक वापस नहीं लौटा। उसके परिजन उसकी तलाश में जुटे हुए थे।

रविवार सुबह करीब 7 बजे नींदड़ की पहाड़ी पर एक सुनसान जगह में एक पेड़ से उसका शव रस्सी के फंदे से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही हरमाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) टीम की मदद से मौके से जरूरी सबूत जुटाए और शव को फंदे से नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव को कांवटिया हॉस्पिटल की मॉर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस जांच में क्या सामने आया? हरमाड़ा थाने के SHO उदय यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। मृतक के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

पुलिस ने बताया कि करीब 15 दिन पहले विजेंद्र ने नाराजगी में अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया था। शनिवार सुबह भी परिजनों के पूछने पर वह बिना कुछ बताए घर से चला गया था। पुलिस का मानना है कि विजेंद्र संभवतः शनिवार देर शाम पहाड़ी पर पहुंचा, जहां सुनसान जगह में उसने रस्सी का फंदा लगाकर फांसी लगा ली। पुलिस अब सुसाइड के पीछे के सटीक कारणों की गहन जांच कर रही है

जलमहल में फिर मिली डेड बॉडी : राहगीर ने देखा, पुलिस जांच में जुटी; सुरक्षा इंतजाम नदारद
जयपुर। राजधानी जयपुर के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जलमहल में आज सुबह एक बार फिर डेड बॉडी तैरती हुई मिली। सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले लोगों ने जब पानी में एक शव को तैरते हुए देखा, तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलने पर ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया गया।

नजर में आई डेड बॉडी, लोगों में मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शी राजू सोनी ने बताया कि वह रोज की तरह आज सुबह भी जलमहल की पाल पर टहलने गया था। उसी दौरान उसकी नजर पानी में एक शव पर पड़ी, जो तैरता हुआ दिखाई दे रहा था। राजू के शोर मचाने पर आसपास के अन्य लोग भी इकट्ठा हो गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। कुछ ही देर में ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को बाहर निकलवाया।

शव की पहचान को लेकर जांच जारी
मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को बाहर निकालने के बाद उसकी तस्वीरें आसपास के सभी थानों में सर्कुलेट कर दी हैं ताकि पहचान की जा सके। पुलिस के अनुसार, मृतक के पास से कुछ कागजात भी बरामद हुए हैं, जिनके आधार पर उसकी पहचान करने की कोशिश की जा रही है। हालांकि अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को एसएमएस मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है और मामले की जांच की जा रही है।

बजरी के डंपर ने व्यापारी को कुचला, गुस्साए ग्रामीण, पुलिस से हल्की झड़प
जैतारण/निमाज। निमाज से 1 किलोमीटर आगे फार्म हाउस से निकल रहे सब्जी व्यापारी को बजरी से भरे डंपर ने चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। व्यापारी की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम लगा दिया और शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से समझाइश भी की लेकिन वे एक करोड़ के मुआवजे एवं दोषियों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़ गए। देर रात तक मांगों को लेकर सहमति नहीं बनी। पुलिस के अनुसार सब्जी व्यापारी मल्लाराम कुमावत रविवार सुबह बाइक से निमाज से बर की ओर जा रहे था। इसी दौरान निमाज से एक किलोमीटर आगे फार्म हाउस से निकल रहे डंपर ने मल्लाराम को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजन मल्लाराम को निमाज राजकीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन
व्यापारी मल्लाराम की मौत की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। ग्रामीण शव को सड़क पर रखकर मुआवजे और आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब तक मांगे नहीं मानी जाएंगी वो यहां से नहीं हटेंगे। लगभग 40 डिग्री तापमान में व्यापारी का शव खराब न हो, इसको लेकर डीप फ्रीजर मौके पर मंगवाया गया। शव को फ्रीजर में रखकर निमाज से बर-जयपुर-जोधपुर हाइवे को जोड़ने वाली सड़क पर नारेबाजी कर ग्रामीणों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो ग्रामीणों और पुलिस के बीच हल्की झड़प हो गई। जैतारण, बर, सेंदड़ा और रायपुर थाने का जाप्ता मौके पर तैनात किया गया। जैतारण उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश लक्ष्कार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्यावर भूपेंद्र शर्मा, जैतारण वृता अधिकारी सत्येंद्र सिंह नेगी, जैतारण थाना अधिकारी मंजू मूलेवा, जैतारण तहसीलदार रविंद सिंह चौहान सहित चारों थाने की पुलिस व माइनिंग विभाग की टीम मौके पर मौजूद रही। इधर व्यापार मंडल अध्यक्ष घेवरराम कुमावत ने मांगे नहीं माने जाने तक बाजार बंद रखने की घोषणा की। जिसके चलते संपूर्ण बाजार बंद रहा।

पत्नी के शव को कंधे पर डालकर अस्पताल परिसर में घूमता रहा : अस्पतालकर्मियों के टोकने पर बोला, मेरी मर्जी, मैं तो ले जाऊंगा
चूरू। शहर के गर्वमेंट डीबी अस्पताल में उस समय हंगामा हो गया, जब एक 45 वर्षीय महिला की मौत के बाद पति उसके शव को बिना परमिशन इमरजेंसी के बाहर पार्किंग तक कंधे पर डालकर ले आया। इमरजेंसी वार्ड में अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे रोकने का प्रयास किया लेकिन पति आक्रोशित हो गया। अस्पताल चौकी पुलिस ने समझाइश का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और यह कहते कि मेरी मर्जी मैं तो ले जाऊंगा। करीब दस वह पत्नी के शव को कंधे पर डालकर अस्पताल परिसर में घूमता रहा। उसके बाद मौके पर पहुंच पुलिस ने बामुश्किल शव को मोर्चरी में रखवाया।

कोतवाली पुलिस ने मामले की जानकारी रतनगढ़ पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची रतनगढ पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रतनगढ थाना के हैड कांस्टेबल भंवरलाल ने बताया कि सेहला निवासी हरलाल ने रिपोर्ट दी कि उसकी 45 वर्षीय पत्नी झूमा देवी मंगलवार को घर में सफाई कर रही थी। रसोई में पोंछा लगाते समय गीला कपड़ा आटा चक्की से टच हो गया, जिससे उसे करंट का झटका लगा। शीघ्र निजी वाहन से उसे डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया।

सुचिर बालाजी का अपार्टमेंट में मिला शव, ओपन एआई पर लगाए थे कई आरोप
वाशिंगटन। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के रिसर्चर सुचिर बालाजी की मौत हो गई है। सुचिर का सैन फ्रांसिस्को में उनके अपार्टमेंट में शव मिला है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच के दौरान किसी तरह की गड़बड़ी होने के साक्ष्य नहीं मिले हैं।

हालांकि हादसे को लेकर कहा जा रहा है कि सुचिर ने आत्महत्या की है। अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बालाजी ने 2020 से अगस्त 2024 ओपन एआई के लिए काम किया था। दो महीने पहले उन्होंने ओपनएआई पर कॉपीराइट कानून का उल्लंघन करने का आरोप लगाया था। बालाजी ने दावा किया था कि ओपनएआई के काम करने के तरीके बेहर खतरनाक है।

जयपुर में नशे के ओवरडोज से युवक की संदिग्ध मौत
जयपुर। बिंदायका थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक खाली प्लॉट में युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय सुनील वर्मा, निवासी बिंदायका, के रूप में हुई। लाश के पास नशे की गोलियों के पैकेट भी पाए गए, जिससे पुलिस ने अनुमान लगाया कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज से हुई है। घटनास्थल और पुलिस की कार्रवाई घटना बिंदायका के विनायक विहार क्षेत्र की है। सुबह करीब 9:30 बजे स्थानीय लोगों ने खाली प्लॉट में युवक का शव देखा और पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची बिंदायका थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एसएमएस अस्पताल की मॉर्चुरी में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

स्थानीय लोगों में भय और आशंका शव मिलने की सूचना के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। यह क्षेत्र पहले भी नशे और अवैध गतिविधियों को लेकर चर्चा में रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से मिले सबूतों को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में खुलासा पुलिस के अनुसार मृतक नशे का आदी था और मौके पर मिली दवाइयां नशे के ओवरडोज का संकेत देती हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, जो मौत के सटीक कारण का खुलासा करेगी। पुलिस की अपील पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि नशे से संबंधित किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इस घटना ने समाज में नशे की बढ़ती समस्या की गंभीरता को फिर से उजागर कर दिया है।

मोरेल बांध में बहे युवक का शव मिला, एसडीआरएफ ने 20 घंटे बाद 300 मीटर दूर बांध से निकाला
दौसा। लालसोट उपखंड क्षेत्र के मोरेल बांध की वेस्टवेयर में बहे युवक को ढूंढने में आखिरकार दूसरे दिन गुरुवार की सुबह एसडीआरएफ को करीब 20 घंटे बाद सफलता मिली। शव को वेस्टवेयर से करीब 300 फीट दूर बांध से बरामद किया गया। मृतक युवक का शव घनी झाड़ियों की जड़ों में फंसा हुआ था। शव को पानी से बाहर निकाला और उसे बगड़ी सीएचसी की मॉर्च्युरी में रखवाया, जहां परिजनों की मौजूदगी में मेडिकल टीम ने शव का पोस्टमॉर्टम किया। शव का पोस्टमॉर्टम किए जाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

उपखंड अधिकारी नरेंद्र कुमार मीना ने बताया कि बुधवार को बगडी ग्राम निवासी रिंकू (25) पुत्र कमलेश मीणा पानी के तेज बहाव में बह गया था। सिविल डिफेंस और एसडीआरएफ की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी थी। गुरुवार सुबह लगभग साढ़े छह बजे रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान युवक का शव वेस्टवेयर से करीब 300 मीटर की दूरी पर मिला।

उल्लेखनीय है कि विधायक रामबिलास मीना एवं जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार यादव ने बुधवार शाम को मोरेल बांध का दौरा किया और रेस्क्यू से संबंधित जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए थे। भरतपुर और जयपुर से अतिरिक्त एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया था, लेकिन उनसे आने से पहले ही दौसा की एसडीआरएफ टीम ने शव को बाहर निकाल लिया। मौके पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मंडावरी थाना अधिकारी सुनील टांक के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात रहा।

रिंकू के दो महीने पहले ही बेटी हुई थी
युवक रिंकू के पिता कमलेश मीणा ने बताया कि मैं बगड़ी में स्थित माताजी के चला गया था। जहां मुझे फोन के माध्यम से सूचना मिली कि आपका लड़का मोरल बांध के पानी में बह गया। मैं तुरंत मौके पर पहुंचा। उन्होंने बताया कि पास में ही मेरा खेत है और वह भी मेरे साथ खेत के काम में हाथ बंटाता है। मेरे एक ही बेटा और दो बेटियां है। बेटे की करीब चार साल पहले शादी हुई थी। दो महीने पहले ही उसके एक बेटी हुई थी। मृतक युवक के परिवार जनों का रो-रो कर हाल बेहाल बना हुआ था।

नाहरगढ़ पहाड़ी से लापता दो सगे भाइयों में से छोटे का मिला शव, बड़े के लिए देर रात तक तलाश
जयपुर। शास्त्री नगर थाना इलाके से लापता हुए दो सगे भाइयों में से रविवार को छोटे भाई आशीष शर्मा का झाड़ियों में शव मिलने से कोहराम मच गया जबकि उसके बड़े भाई राहुल शर्मा को प्रशासन सोमवार देर शाम तक भी नहीं तलाश पाया।

परिजन समेत स्थानीय निवासी थाने के बाहर पुलिस की कार्यशैली से नाराज होकर प्रदर्शन और नारेबाजी करते रहे। दिनभर पुलिस अधिकारियों की लोगों को समझाइश जारी रही। नाहरगढ़ की पहाड़ियों पर एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस की टीमों ने पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन जारी रखा। एडीसीपी बजरंग सिंह शेखावत के अनुसार जांच में सामने आया कि आशीष एक चढ़ाई से 50 फीट नीचे गिर गया था, जिससे उसको अंदरूनी चोट आई और उसकी मौत हो गई।

हालांकि पूरा खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही हो सकेगा। बड़े बेटे राहुल की तलाश के लिए चरण मंदिर के पीछे के जंगलों में सिविल डिफेंस, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों की सहायता से सर्च किया जा रहा है। देर रात तक उसका पता नहीं चल सका है। आशीष के शव को सवाई मानसिंह अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया है।

लोगों ने किया प्रदर्शन
आशीष का शव मिलने के बाद बड़ी संख्या में भीड़ शास्त्री नगर थाने के बाहर जमा हो गई और सड़क जाम कर दी। लोगों ने मांग की कि पहले लापता राहुल का पता लगाएं और समय पर कार्रवाई नहीं करने वाले पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करें। मृतक परिवार को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता दिलवाई जाए। पीड़ित के मामा मोहन शर्मा ने कहा कि हम रविवार को शास्त्री नगर थाने गए थे लेकिन पुलिस अधिकारियों ने हमें फटकार लगाई और तुरंत वहां से चले जाने को कहा। पुलिस ने कहा कि थाना इलाका ब्रह्मपुरी लगता है वहां जाकर बताओ।

माता-पिता की आंखों से नहीं रुक रहे आंसू
आशीष और राहुल के पिता सुरेश शर्मा ने बताया कि जीवन में अब कुछ नहीं बचा, सब खत्म हो गया। राहुल ने एम कॉम कर ली थी और आशीष की एम कॉम में द्वितीय वर्ष थी। दोनों ही एक निजी कम्पनी में नौकरी करते थे। सुरेश की आंखों से आंसू रुक नहीं रहे थे और दोनों की मां बार-बार बेहोश होकर अपने दोनों बच्चों के नाम पुकार रही थीं।
ऐसे लापता हो गए दोनों
सुरेश ने बताया कि वे दोनों पहली बार चरण मंदिर दर्शन करने के लिए गए थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे दोनों निकल गए। करीब साढ़े 12 बजे मैंने फोन किया तो आशीष ने कहा कि हम वापस लौट रहे हैं। इस दौरान राहुल का मोबाइल बंद था। करीब दस मिनट उनकी मां ने आशीष को फोन कर पूछा तो कहा कि मैं अकेला रह गया हूं, राहुल भैया से बिछुड़ गया हूं। इस पर मां ने कहा कि वहीं बैठ जाओ मैं किसी को भेज रही हूं। यहां से जब हम गए तो दोनों ही नहीं मिले। शाम करीब चार बजे तब पहाड़ियों में तलाशा लेकिन एक का भी पता नहीं चल सका। इसके बाद थाने आकर जानकारी दी तो वहां भी सुनवाई नहीं हुई।

कोई चोट का निशान नहीं मिला
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों का तलाशने के लिए टीमें भट्टा बस्ती की तरफ  के जंगल में चढ़ी। टीम को आशीष का शव झाड़ियों में लगभग 1.5 किलोमीटर अंदर मिला जबकि राहुल का सुराग नहीं लगा। पिता सुरेश पाराशर शास्त्री नगर में ही कांजी बड़े की दुकान चलाते हैं।

शास्त्री नगर घटना में जिलाध्यक्ष तिवाड़ी देर रात तक मौके पर डटे
शास्त्रीनगर थाने में दो युवकों में से एक युवक के अब भी लापता की घटना में जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवाड़ी भी शास्त्रीनगर थाने पहुंचे। तिवाड़ी ने थाने पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का समर्थन करते हुए जिला कलक्टर और पुलिस कमिश्नर से त्वरित कार्रवाई की मांग की। दूसरे युवक के नहीं मिलने पर तिवाड़ी देर रात तक परिवारजनों के साथ ही मौजूद रहे।

महिला को उठा ले गया पैंथर, झाड़ियों में मिला शव
राजसमंद। शहर-देहात के आबादी क्षेत्र में विचरण कर रहे पैंथर के लगातार मानव हमले काफी बढ़ गए हैं और इसके तहत सोमवार दोपहर में बीड़ में बकरियां चरा रही महिला का पैंथर ने शिकार कर लिया। घटना के बाद साथ में आई अन्य बच्ची की चीख व चिल्लाने पर ग्रामीण आए, तब तक पैंथर ने उसे मार डाला।

उपवन संरक्षक सुदर्शन शर्मा ने बताया कि भील बस्ती, काना तालाब मोरवड़ निवासी रकमादेवी (35) पत्नी रामु गमेती बोरज ग्राम पंचायत के अण्डेला (खारण्डिया भील बस्ती के पास क्षेत्र में बकरियां चरा रही थी, तभी मार्बल लफरों से निकल कर आए पैंथर अचानक हमला कर दिया। महिला को घसीटकर झाडिय़ों में ले गया। तभी उसके साथ बकरियां चराने में साथ बच्ची चीखी और भागते हुए ग्रामीणों व परिजनों को सूचना दी। इस पर बड़ी तादाद में ग्रामीण, मार्बल माइंस मालिक व श्रमिक पहुंच गए। बाद में सूचना पर राजसमंद से वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेते हुए घटना स्थल का मुआयना किया। वन विभाग के सतर्कता दल द्वारा ग्रामीणों व माइंस पर कार्य करने वाले लोगों को भी सतर्क व सावधान रहने के लिए नसीहत दी जा रही है। साथ ही वन विभाग द्वारा मौके पर पिंजरा रखवाया गया। बताया गया कि पैंथर उसे घसीटकर झाडिय़ों में ले गया, जिससे महिला लहुलूहान होकर शव क्षत विक्षत हो गया और उसके पहने कपड़े भी फट गए।

मुआवजे की मांग पर मोर्चरी में जमा हुए ग्रामीण
पैंथर के हमले में मृत विधवा रकमादेवी गमेती की मौत के बाद पिछे उसके नाबालिग पांच बच्चे है, उनका पालन पोषण करने वाला कोई नहीं है। इसके अलावा क्षेत्र में आए दिने हो रहें पैंथर के हमले को लेकर ग्रामीणों ने वन विभाग व आप्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीण आरके अस्पताल की मोर्चरी पहुंच गए और मृतका के परिवार को आर्थिक मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्यों को नौकरी देने की मांग पर अड़ गए। सूचना पर कांकरोली सीआई हनवंतसिंह सौढ़ा, उपवन संरक्षक सुदर्शन शर्मा मोर्चरी परिसर में पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से समझाईश की। इसके बाद उपवन संरक्षक सुदर्शन शर्मा द्वारा नियमों के अनुसार मृतक परिवार को पांच लाख रूपये का आर्थिक मुआवाजा, बच्चों को पालनहार योजना के अंतर्गत जोडऩे तथा पीएम आवास योजना में घर स्वीकृत कराने तथा एक बच्चे को दैनिक मानदेय पर नौकरी देने के आश्वासन पर प्रदर्शन कारी शांत हुए। उसके बाद शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। अब रात होने के चलते शव का मंगलवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान महेन्द्रसिंह चौहान, पिपलांत्री पूर्व सरपंच श्यामसुन्दर पालीवाल, बोरज पूर्व सरपंच निर्भयसिंह चौहान, डूगरसिंह चौहान, भील समाज के उदयलाल भील, गंगाराम भील, भंवरलाल भील सहित समाजजन व ग्रामीण मौजूद थे।

आए दिन हो रहें है पैंथर के हमले
खारण्डिया भील बस्ती के पास अंडेला में पैंथर का शिकार हुई महिला के शव को आरके जिला चिकित्सालय के मोर्चरी में रखवाया गया। उसके बाद पुठोल, मुंडोल, बोरज व पिपलांत्री पंचायतों से सैकड़ों की तादाद में ग्रामीण पहुंच गए। दो माह में पैंथर के हमले से चार लोगों की मौत और 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने के बावजूद पैंथर को नहीं पकडऩे की बात को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए। जिला अस्पताल में एकत्रित लोगों ने शव नहीं उठाने दिया। विवाद बढऩे पर वन विभाग के उपवन संरक्षक सुदर्शन शर्मा अस्पताल के मोर्चरी में पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने घेराव करते हुए आक्रोश जताया। शाम सात बजे तक भी गतिरोध बना रहा। उसके बाद मांगों पर सहमती जताने एवं आश्वासन के बाद शव का पोस्टमार्टम हुआ। इधर, ग्रामीणों की भीड़ मोर्चरी में पहुंचने के बाद कानून एवं शांति व्यवस्था के लिए राजनगर व कांकरोली थाने से विशेष पुलिस जाब्ता तैनात कर दिया। राजनगर थाना प्रभारी रमेश मीणा, कांकरोली थाना प्रभारी हनवंतसिंह सोढा मौके पर पहुंचे और समझाइश की।

पीएम की चल रहीं थी कार्यवाही, तभी पहुंच गए ग्रामीण
राजनगर थाना प्रभारी रमेश मीणा ने बताया कि काना तालाब, मोरवड़ निवासी रूकमा बाई (35) पत्नी रामा गमेती की पैंथर के हमले में मौतू हो गई। घटना के बाद वन विभाग व पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही थी, तभी पिपलांत्री, पुठोल, मुंडोल व बोरज पंचायत के सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए और मोर्चरी से शव नहीं उठाने दिया। ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन पैंथर लोगों पर हमले कर रहे हैं और यह चौथी मौत हो चुकी है, लेकिन प्रशासन पैंथर को पकड़ क्यों नहीं रहा है। ग्रामीण बोले कि अब ग्रामीणों के लिए खेत व बीड़ में जाना भी मुश्किल हो गया है। पहले तो रात में ही पैंथर हमला करता था, लेकिन अब तक पैंथर आबादी क्षेत्र में दिन में भी दिखाई देता है और अब चलते दुपहिया वाहन चालकों पर हमला कर रहा है। पूर्व सरपंच श्यामसुंदर पालीवाल, महेन्द्रसिंह खारंडिया ने कहा कि बार-बार ग्रामीण पैंथर पकडऩे के लिए कह रहे हैं, लेकिन वन विभाग द्वारा कोई ठोस कदम क्यों नहीं उठाया जा रहा है। इस पर उपवन संरक्षक सुदर्शन शर्मा मौके पर पहुंचे और करीब दो घंटे से समझाइश के प्रयास किए, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि मौखिक तौर पर झूठे आश्वासन हमें नहीं चाहिए, हमें प्रशासन लिखित में दें कि यह कार्रवाई करेंगे और इतने दिन में पैंथर को पकड़ लेंगे। चारों पंचायतों के लोग जिला अस्पताल के मोर्चरी के बाहर एकित्रत थे।

दो माह में तीसरी बड़ी घटना
उल्लेखनीय है कि राजसमंद में पिछले दो माह की समयाविध में यह तीसरी बड़ी घटना हो गई। इससे पहले देलवाड़ा के पास एक महिला के बच्ची को उठा ले गया था, जबकि बोरज का खेड़ा में एक युवक का अपना निवाला बना लिया। उसके बाद भी बोरज, मुंडोल क्षेत्र में आए दिन पैंथर वाहन चालकों व पैदल राहगीरों पर हमला कर रहा है, जिसको लेकर बोरज सरपंच डिम्पल कंवर, वार्डपंच डूंगरसिंह, महेन्द्रसिंह चौहान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वन विभाग के उपवन संरक्षक से लेकर जिला कलक्टर तक को शिकायत कर दी, लेकिन पैंथर को पकडऩे के कोई प्रयास नहीं हुए।

पैंथर बन गया नरभक्षी
ग्रामीणों का कहना था कि पैंथर नरभक्षी हो चुका है, जो इंसानों पर हमले कर रहा है। इसी के तहत अब यह पैंथर ने दिनदहाड़े अण्डेला क्षेत्र में बकरियां चरा रही महिला पर हमला कर उसे मार डाला। घटना को लेकर लोगों में दहशत व्याप्त है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को सुनसान व जंगली इलाकों में जाने को मना किया है साथ ही कहा कि सतर्क व सावधान रहे।

पति की पहले ही हो चुकी है मौत
विधवा रकमादेवी गमेती के पहले रामा गमेती की छह-सात वर्ष पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। परिवार में उसके तीन बेटे व दो बेटियां है। वह बकरियों का पालन कर घर गुजारा चला रही थी और उसके बेटे मजदूरी करते हैं। मॉ की मौत हो जाने के बाद उनके पालन पोषण पर संकट खड़ा हो गया है।

दो माह पहले किया था युवक का शिकार
बोरज गांव के एक युवक का भी 18 जून 2024 को पैंथर शिकार कर दिया, जिसका क्षत विक्षत शव 23 जून शाम को बरामद हुआ। राजनगर थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा, लेकिन अभी तक उस मामले में भी पैंथर का पता नहीं चल पाया। इससे पहले देलवाड़ा कस्बे में भी मासूम बच्ची को पैंथर रात को उठा ले गया। इस तरह पैंथर के हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों में डर व दहशत व्याप्त हो गया है। इसके बाद पुठोल निवासी 43 वर्षीय रणसिंह मुंदावत पुत्र हमेरसिंह मोरवड़ व उमठी क्षेत्र में चलने वाले ट्रेलर पर खलासी का कार्य करता है। इसके तहत वह उमठी में ट्रेलर पर खलासी का काम कर 28 जून को रात करीब साढ़े दस से ग्यारह बजे पैदल अपने घर व गांव पुठोल लौट रहा था। उसी दौरान उमठी से पिपलांत्री मार्ग पर पृथ्वीराज चौहान चौराहे के पास पैंथर ने उस पर हमला कर दिया। उसे बुरी तरह से नोच डाला, तभी पीछे से एक ट्रेलर आयाए जिसे देखकर पैंथर जंगल की तरफ भाग खड़ा हुआ। फिर ट्रेलर चालक व अन्य लोगों के चीखने चिल्लाने पर पैंथर वापस नहीं आया।

VIP पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी के पिता की हत्या, दरभंगा आवास पर मिला पिता का शव
पटना। विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की आज दरभंगा जिले के बिरौल अनुमंडल में अफजल्ला पंचायत के सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक घर में हत्या हो गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) जगुन्नाथ रेड्डी ने मंगलवार को वारदात की पुष्टि करते हुए बताया कि अपराधियों ने घर में ही जीतन सहनी की हत्या कर दी है। घर के अंदर क्षत-विक्षत शव मिला है। पुलिस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

वहीं, मुकेश सहनी ने दूरभाष पर बताया कि वह मुंबई में है। फ्लाइट नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा कि वह रात तक सुपौल स्थित अपने पैतृक घर पहुंचेंगे।

छानबीन के लिए एसआईटी गठित
मामले की छानबीन के लिए विशेष अनुसंधान दल (एसआईटी) का गठन कर दिया। वरीय पुलिस अधीक्षक जगुन्नाथ जला रेड्डी ने मंगलवार को यहां बताया कि 16 जुलाई को  बिरौल थाना को सूचना मिली कि पूर्व मंत्री मुकेश सहनी के पिता जीतन सहनी की हत्या बिरौल थाना क्षेत्र के सुपौल बाजार स्थित उनके पैतृक आवास में कर दी गई है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल एवं तकनीकी कोषांग घटनास्थल पर पहुंचे। रेड्डी ने बताया कि इस घटना के सफल उछ्वेदन के लिए  दरभंगा पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) काम्या मिश्रा के नेतृत्व में विशेष अनुसंधान टीम का गठन किया गया है। इस टीम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिरौल, थानाध्यक्ष बिरौल और  तकनीकी कोषांग, दरभंगा शामिल हैं।

गगाड़ी नहर में मिला लापता युवक का शव
जोधपुर। जिले के बालेसर क्षेत्र से एक युवक 15 मई को अपने घर से लापता हो गया। जिस बारे मेें पुलिस में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई। काफी तलाश के बाद युवक को शव गगाड़ी नहर के डंपिंग स्टेशन की जाली में मिला। इस बारे में उसके भाई ने अब मथानिया थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी। संभवत : वह पैर फिसलने से गिरा होगा।

मथानिया पुलिस ने बताया कि बालेसर के उटांबर स्थित रामनगर का रहने वाला 30 वर्षीय गणपतराम पुत्र चैनाराम जाट 15 मई को अपने घर से बिन बताए निकल गया था। जिस पर उसकी गुमशुदगी दर्ज करवायी गई। दो दिन तलाश के बाद शुक्रवार को पता लगा कि गगाड़ी नहर में युवक का शव पड़ा है। इस पर उसकी पहचान परिजन ने गणपतराम के रूप में की। उसके भाई प्रेमाराम की तरफ से मथानिया थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

प्रेमी जोड़े की हत्या कर शव चंबल नदी में बहाया, शवों की तलाश जारी
मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक प्रेमी-प्रेमिका के घर से भाग जाने से गुस्साए लड़की के परिजनों ने दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी और फिर शवों को चंबल नदी में बहा दिया। मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने चंबल नदी में शवों को ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान ने ऑनर किङ्क्षलग मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि लड़की के परिवार वालों ने ही दोनों की हत्या करना स्वीकार करने के बाद चंबल में शवों की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। अंबाह थाना क्षेत्र के रतनबसई गांव निवासी राजपाल ङ्क्षसह तोमर की पुत्री शिवानी तोमर और पड़ोसी गांव बालूपुरा के लाखन ङ्क्षसह तोमर के पुत्र राधेश्याम के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लेकिन दोनों के परिवार वाले इसके विरोध में थे। इस बीच तीन जून से प्रेमी और प्रेमिका दोनों गायब थे।

इसके बाद राधेश्याम (प्रेमी युवक) के परिवार ने आरोप लगाया कि लड़की के परिवार वालों द्वारा दोनों की हत्या कर दी गई है। इसके बाद पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो लड़की के पिता राजपाल ङ्क्षसह तोमर ने पूरा राज खोल दिया। उसने बताया कि परिवार के सदस्यों और रिश्तेदारों के साथ मिलकर शिवानी और राधेश्याम तोमर की तीन जून को गोली मारकर हत्या कर रात के समय दोनों के शवों को चंबल नदी के होलाघट में बहा दिया।

बताया गया है कि राधेश्याम का परिवार बीते 10 दिन से अंबाह थाने से लेकर पुलिस अधीक्षक(एसपी) ऑफिस में गुहार लगा रहा था कि दोनों को लड़की पक्ष के लोगों ने मारकर उनके शवों को नष्ट कर दिया है। लेकिन अंबाह पुलिस दोनों के घर से भाग जाने की बात कहकर हत्या की बात को सिरे से खारिज करती आ रही थी। राधेश्याम और शिवानी करीब 20 दिन पहले भी घर से भाग गए थे, इसलिए अंबाह थाना प्रभारी ने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी यही रिपोर्ट दी कि लड़की और लड़का फिर घर से भागे हैं।

पुलिस ने दोनों की गुमशुदगी का केस दर्ज किया था, लेकिन दोनों को गांव से बाहर जाते किसी ने नहीं देखा। हालांकि बाद में शक होने पर पुलिस ने लड़की पक्ष के लोगों से सख्ती से पूछताछ की तो पूरा खुलासा हो गया। इस मामले में अम्बाह अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी पुलिस( एसडीओपी ) परमाल सिंह मेहरा का कहना है कि लड़की के पिता ने पूछताछ में बताया है कि तीन जून को ही राधेश्याम और शिवानी को गोली मारी फिर उनकी लाशें नदी में फेंकी है।

एसडीआरएफ की टीम और गोताखोर चंबल नदी में शव तलाश रहे हैं। जब तक शव नहीं मिल जाते तब तक हत्या की बात को पूरी तरह से पुष्टि नहीं की जा सकती है।