neet pg - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

NEET PG का रिजल्ट घोषित, जल्द शुरू होगी काउंसलिंग-2024
जयपुर। नीट पीजी 2024 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। अब परीक्षा क्वालीफाई कर चुके उम्मीदवारों को नीट पीजी काउंसलिंग का बेसब्री से इंतजार है। मेडिकल काउंसलिंग कमिटी जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (नीट पीजी-2024) काउंसलिंग शेड्यूल जारी करेगा। नीट पीजी काउंसलिंग के सितंबर के दूसरे हफ्ते में शुरू होने की संभावना है।

हालांकि एमसीसी ने इस संबंध में अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। नीट पीजी 2024 पास करने वाले उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। नीट पीजी में चंडीगढ़ के वैभव गर्ग ने हासिल किया आॅल इंडिया रैंक 1 हासिल किया है। इस साल नीट पीजी 2024 रिजल्ट में राजस्थान के कई छात्रों ने टॉप 100 में जगह बनाई है। नीट पीजी 2024 इंफॉर्मेशन बुलेटिन में मिनिमम क्वालीफाइंग क्राइटेरिया के मुताबिक विभिन्न कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए कट-आॅफ पर्सेंटाइल अलग-अलग हैं। जनरल और ईडब्ल्यूएस के लिए कट-आॅफ पर्सेंटाइल 50वां पर्सेंटाइल, जनरल-पीडब्ल्यूडी के लिए कट-आॅफ पर्सेंटाइल 45वां पर्सेंटाइल, एससी, एसटी, ओबीसी और एससी, एसटी और ओबीसी कैटेगरी के दिव्यांगों के लिए 40वां पर्सेंटाइल है।

11 अगस्त को हुई थी परीक्षा
नीट पीजी परीक्षा 11 अगस्त 2024 को दो शिफ्ट में हुई थी, जिसमें 2.28 लाख उम्मीदवारों ने भाग लिया है। बोर्ड ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के अंकों को पीडीएफ में जारी किया है। बोर्ड रिजल्ट की घोषणा के कुछ दिनों बाद पर्सनल स्कोरकार्ड जारी करेगा। यह परीक्षा 2024-25 प्रवेश सत्र के एमडी/एमएस/डीएनबी/डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी।

नीट पीजी काउंसलिंग में देरी का मामला : रेजीडेंट्स डॉक्टरों का रहेगा कार्य बहिष्कार, वार्ता विफल
जयपुर। नीट पीजी काउंसलिंग में देरी सहित अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर रेजीडेंट डॉक्टर्स ने अब और भी कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। रेजीडेंट्स ने अब जयपुर सहित प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में सोमवार रात आठ बजे के बाद सभी तरह की सेवाओं का बहिष्कार शुरू कर दिया है। इससे पहले रेजीडेंट्स ने इमरजेंसी सेवाओं को कार्य बहिष्कार से मुक्त रखा था।

वहीं रेजीडेंट्स डॉक्टर्स की सोमवार शाम को चिकित्सा शिक्षा आयुक्त शिवांगी स्वर्णकार, अजमेर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सहित विभागीय अधिकारियों की मौजूदगी में वार्ता हुई। वार्ता में जयपुर एसोसिएशन आॅफ रेजीडेंट डॉक्टर्स के प्रतिनिधि मौजूद रहे। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अमित यादव ने बताया कि वार्ता में सभी आठ मांगों पर चर्चा हुई, लेकिन लिखित में समझौता नहीं होने से बात नहीं बनी। ऐसे में एसोसिएशन ने सोमवार रात आठ बजे से इमरजेंसी सहित सभी तरह की सेवाओं का बहिष्कार करने का निर्णय लेते हुए कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। डॉ. यादव ने बताया कि जब तक हमारी मांगों पर लिखित में समझौता नहीं किया जाता तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

अब मरीजों की और बढ़ेगी परेशानी
पिछले आठ दिनों से लगातार हड़ताल के कारण मरीज परेशान हो रहे हैं। वहीं अब मरीजों की परेशानी और बढ़ जाएगी। इमरजेंसी सेवाएं भी बाधित होने से गंभीर मरीजों को भी एसएमएस सहित अन्य सरकारी अस्पतालों में इलाज मिलने में परेशानी होगी। वहीं रेजीडेंट्स के कार्य बहिष्कार से एसएमएस अस्पताल की ओपीडी सेवाओं का हाल बेहाल है। मुट्ठी भर सीनियर डॉक्टर्स के भरोसे मरीजों को इलाज नहीं मिल पा रहा है। आॅपरेशन लगातार टाले जा रहे हैं। अब लेबर रूम और आईसीयू में भी कार्य बहिष्कार से गंभीर मरीजों की जान पर भी संकट पैदा हो गया है। ऐसे में राज्य सरकार को भी रेजीडेंट्स के साथ वार्ता कर समस्या का हल निकालना होगा नहीं तो मौसमी बीमारियों और कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच मरीजों की जान पर बनी रहेगी।

रेजिडेंट्स डॉक्टर्स की हड़ताल तीसरे दिन भी जारी, मरीज हो रहे परेशान
जयपुर। नीट कॉउंसलिंग में देरी का विरोध कर रहे देशभर के रेजिडेंट डॉक्टर्स के समर्थन में प्रदेश के रेजिडेंट डॉक्टर्स ने भी सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया है। ये कार्य बहिष्कार मंगलवार को लगातार तीसरे दिन भी जारी है। ऐसे में मरीजों की परेशानी फिलहाल काम होती दिखाई नहीं दे रही है।

जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स की ओर से आज मंगलवार को भी एसएमएस अस्पताल सहित एसएमएस मेडिकल कॉलेज से जुड़े अन्य अस्पतालों में सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार किया जा रहा है। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर रेजिडेंट्स सम्पूर्ण कार्य बहिष्कार पर हैं। अस्पताल में हर दिन करीब 10 हजार की ओपीडी है। हर विभाग में तीन से चार सीनियर डॉक्टर के बाद 5 से 6 रेजिडेंट्स पर इन मरीजों के उपचार का जिम्मा होता है, लेकिन  अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार से सारी सेवाएं बाधित हो रही हैं। मरीजों को इलाज में खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। एक ओर जहां ओपीडी में मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है और घंटों इंतजार के बाद भी नंबर नही आने के कारण बिना इलाज ही मरीज वापस लौटने पर मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में मरीजों को मजबूरन निजी अस्पतालों में महंगे दामों पर इलाज के लिए जाना पड़ रहा है।  हालांकि सीनियर डॉक्टरों ने मोर्चा संभाल रखा है लेकिन मरीजों की भीड़ के आगे मुट्ठी भर सीनियर डॉक्टर नाकाफी साबित हो रहे हैं।

कोर्ट में चल रहा है मामला:
रेजिडेंटस नीट पीजी काउंसलिंग को लेकर हो रही देरी पर विरोध जता रहे हैं, जबकि यह पूरा मामला अभी सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट ने मामले में 6 जनवरी की तारीख दी है। इसके बाद फेडरेशन ऑफ आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन ने घोषणा कर दी कि काउंसलिंग में देरी होने पर देशभर में रेजिडेंट कार्य बहिष्कार करेंगे।

जार्ड अध्यक्ष अमित यादव ने बताया कि केंद्र सरकार पीजी कॉउंसलिंग को लेकर गंभीरता नहीं दिखा रही है। कोर्ट में तारीख लेने की बजाय इस पर केंद्र सरकार को इस मामले पर फैसले की कोशिश करनी चाहिए। इसी विरोध में फेडरेशन ऑफ आल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन की घोषणा के बाद संपूर्ण राजस्थान के मेडिकल कॉलेज के रेजिडेंट डॉक्टर्स विरोध कर रहे हैं। आंदोलन और भी तेज किया जा सकता है। उनका कहना है कि अभी दो बैच के रेजिडेंटस पर कार्यभार है। यह इतना ज्यादा है कि रेजिडेंट्रस मानसिक परेशानियों से गुजर रहे हैं। यदि नीट पीजी काउंसलिंग पूरी होती है तो रेजिडेंट्स का एक और बैच मिलने से कार्यभार कम होगा।