protection - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली पुलिस ने किया बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश: 5 बच्चे सुरक्षित, डॉक्टर समेत 12 गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली की केंद्रीय जिला पुलिस ने एक बड़े अंतर्राज्यीय बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच नवजात बच्चों को सुरक्षित बचाया और 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस मामले की जांच तब शुरू हुई जब एक महिला के बारे में पुख्ता जानकारी मिली। उस महिला को पहले एक नवजात बच्चे के साथ देखा गया था, जो बाद में गायब हो गया। जानकारी देने वाले ने बताया कि करीब 20 दिन बाद उसी महिला को फिर से एक दूसरे नवजात बच्चे के साथ देखा गया, जिससे बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह का शक गहरा गया।

केंद्रीय दिल्ली के पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पुलिस दलों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और सुराग जुटाए, जिससे संदिग्ध महिला की पहचान ज्योति उर्फ कमलेश के रूप में हुई। पुलिस ने महिला को पकड़ने के लिए जाल बिछाया, जिसमें पुलिसकर्मी खुद बच्चा खरीदने वाले ग्राहक बनकर महिला के पास पहुंचे। बातचीत के दौरान आरोपी महिला ने एक नवजात बच्चे के लिए 20,000 रुपये की मांग की। सौदा 5 जून के लिए तय हुआ और यह बच्चा महज चार से पांच दिन का था।

पुलिस ने ज्योति को उसके दो साथियों के साथ धर दबोचा और बाल तस्करी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने एक बड़े गिरोह से जुड़े होने का खुलासा किया, जिसमें कई लोग शामिल थे। आगे की जांच में पुलिस दल बेगमपुर पहुंचे, जहां हीरा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल चलाने वाले एक डॉक्टर विवेकी की भूमिका सामने आयी। पुलिस का आरोप है कि इस अस्पताल का इस्तेमाल नवजात बच्चों की तस्करी के केंद्र के रूप में किया जा रहा था, जहां उन दंपतियों से सौदे किए जाते थे जो माता-पिता नहीं बन पा रहे थे।

अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह लड़कियों को लगभग एक लाख रुपये और लड़कों को करीब दो लाख रुपये में बेचता था। माना जा रहा है कि डॉक्टर ही इस पूरे अवैध धंधे का मुख्य साजिशकर्ता है जो इन सौदों को करवाता था। इस मामले में एक और आरोपी सबा भाई उर्फ कालिया को गुजरात से गिरफ्तार किया गया है, जो उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को थोड़े से पैसों का लालच देकर उनके बच्चे ले आता था। शक है कि उसने पिछले कुछ वर्षों में 30 से अधिक बच्चों की तस्करी की है। पुलिस ने इस पूरी कार्रवाई के दौरान 2.25 लाख रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बचाए गए बच्चों को सुरक्षित देखरेख में भेज दिया गया है, जबकि पुलिस अब उन परिवारों का पता लगाने में जुटी है जिन्होंने मध्य प्रदेश सहित अलग-अलग राज्यों से इन बच्चों को अवैध रूप से खरीदा था।

अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने गुरुवार को तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को एक बड़ी राहत देते हुए कथित 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में अगले 21 दिनों तक किसी भी दंडात्मक कार्रवाई या गिरफ्तारी से अंतरिम सुरक्षा प्रदान कर दी है। न्यायमूर्ति कौशिक चंदा की एकल-न्यायाधीश अवकाशकालीन पीठ ने साथ में यह साफ कर दिया है कि यह राहत पूरी तरह से इस शर्त पर निर्भर करेगी कि वे राज्य के आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) की जांच में पूरी तरह सहयोग करें।

यह आदेश तब आया जब बनर्जी के वकील अयान भट्टाचार्य ने न्यायालय को आश्वस्त किया कि उनके मुवक्किल गुरुवार शाम 6 बजे ही कोलकाता के भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय में जांचकर्ताओं के सामने पेश होंगे और भविष्य में भी जब भी जरूरत होगी, वे सुबह 10 बजे से रात 10 बजे के बीच एजेंसी के समन का जवाब देंगे। न्यायालय ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि आज शाम की पूछताछ प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे वहां से जाने के लिए स्वतंत्र होंगे और अब इस मामले की अगली सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी, जिसमें सीआईडी को अपनी प्रगति रिपोर्ट सौंपनी होगी।

गौरतलब है कि यह पूरा कानूनी विवाद पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में शोभनदेव चट्टोपाध्याय को नामित करने वाले एक प्रस्ताव पत्र से जुड़ा है, जिसे 20 मई को विधानसभा अध्यक्ष को सौंपा गया था। इस पत्र पर बनर्जी के भी हस्ताक्षर थे, लेकिन टीएमसी के ही दो विधायकों, ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने शिकायत दर्ज कराई कि इस दस्तावेज़ पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किए गए हैं। राज्य सरकार और अभियोजन पक्ष ने अदालत में दलील दी कि इस प्रस्ताव की तारीखों में भारी विसंगतियां हैं, क्योंकि रिकॉर्ड के अनुसार विधायकों ने 6 मई को हस्ताक्षर किए थे, जबकि बाद में कहा गया कि यह बैठक 19 मई को हुई थी। कई विधायकों ने जांचकर्ताओं को लिखित में दिया है कि 6 मई को ऐसी कोई बैठक ही नहीं हुई थी और न ही उन्होंने किसी प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए थे।

अभिषेक बनर्जी ने सीआईडी द्वारा पहले भेजे गए तीन समन की अनदेखी की थी और स्वास्थ्य कारणों का हवाला देकर पेश नहीं हुए थे, जिसके बाद बार-बार मिल रहे नोटिस और गिरफ्तारी की आशंका के खिलाफ उन्होंने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

विधानसभा हस्ताक्षर विवाद: गिरफ्तारी से बचने के लिए कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचे अभिषेक बनर्जी, शुक्रवार को सुनवाई
कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता की नियुक्ति से संबंधित पत्र में कथित हस्ताक्षर विसंगतियों की जांच के सिलसिले में गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग करते हुए बुधवार को कलकत्ता उच्च न्यायालय का रुख किया। अभिषेक बनर्जी ने आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा जारी नोटिस को चुनौती देते हुए एजेंसी की किसी भी दंडात्मक कार्रवाई से कानूनी संरक्षण देने की मांग की है, जिसमें गिरफ्तारी भी शामिल है।

मामले की सुनवाई शुक्रवार को न्यायमूर्ति अपूर्ब सिन्हा राय की पीठ के समक्ष होने की संभावना है। न्यायालय ने उन्हें याचिका दाखिल करने की अनुमति प्रदान कर दी है। विवाद उस पत्र को लेकर है, जिसे तृणमूल कांग्रेस विधायक दल की ओर से विधानसभा में प्रमुख पदों के लिए पार्टी नेताओं के नाम प्रस्तावित करते हुए प्रस्तुत किया गया था। पत्र में शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता, असीमा पात्रा और नयना बंद्योपाध्याय को उपनेता तथा फिरहाद हकीम को मुख्य सचेतक नियुक्त करने की अनुशंसा की गयी थी।

आरोप है कि इस दस्तावेज में कई हस्ताक्षर या तो गायब थे, अथवा उनमें अनियमितताएं थीं। सूत्रों के अनुसार, पत्र में 70 विधायकों के नाम दर्ज थे, लेकिन इनमें से कम से कम 14 नाम केवल बड़े अक्षरों में लिखे गये थे और उनके साथ हस्ताक्षर नहीं थे। कुछ अन्य हस्ताक्षरों की प्रामाणिकता पर भी सवाल उठाये गये हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने मामले की जांच सीआईडी को सौंप दी। अभिषेक बनर्जी चूंकि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं, इसलिए पत्र पर उनके हस्ताक्षर भी मौजूद थे।

सीआईडी अधिकारियों ने शनिवार को उनके आवास पर जाकर जांच में सहयोग करने के लिए नोटिस दिया था और उन्हें सोमवार को भवानी भवन स्थित सीआईडी मुख्यालय में उपस्थित होने को कहा गया था। बनर्जी हालांकि निर्धारित तिथि पर जांच एजेंसी के समक्ष उपस्थित नहीं हुए और उन्होंने कथित तौर पर अतिरिक्त समय की मांग की थी। बुधवार को उन्होंने सीआईडी के नोटिस को चुनौती देते हुए तथा गिरफ्तारी से संरक्षण की मांग करते हुए उच्च न्यायालय में याचिका दायर की। इससे पहले भी उन्होंने संकेत दिया था कि एजेंसी की कार्रवाई के खिलाफ वह कानूनी उपाय अपनाएंगे।

विवाद उस समय और गहरा गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने सोमवार को दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस के दो विधायक ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा ने कथित हस्ताक्षर विसंगतियों को लेकर विधानसभा अध्यक्ष रथीन्द्र बोस से शिकायत की है। शिकायत मिलने के बाद विधानसभा ने मामले की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी थी। आरोप सार्वजनिक होने के कुछ ही समय बाद तृणमूल कांग्रेस ने ऋतब्रत बनर्जी और संदीपन साहा दोनों को पार्टी से निष्कासित कर दिया। इस बीच, विधानसभा अध्यक्ष रथीन्द्र बोस बुधवार को विपक्ष के नेता की नियुक्ति को लेकर उत्पन्न गतिरोध पर चर्चा करने वाले हैं।

सौरभ भारद्वाज की बढ़ी मुश्किलें : जनकपुरी पॉक्सो मामले में नाबालिग की पहचान उजागर करने पर प्राथमिकी दर्ज, स्कूल की शिक्षिका गिरफ्तार
नई दिल्ली। पश्चिम दिल्ली के जनकपुरी इलाके स्थित एक पब्लिक स्कूल में यौन उत्पीड़न की शिकार तीन वर्षीय बच्ची की पहचान उजागर करने के मामले में जनकपुरी थाने में आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह प्राथमिकी भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 72, किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधिनियम, 2015 की धारा 74 और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 23(4) के तहत दर्ज की गयी है, जो पीड़ित बच्चों की पहचान उजागर करने को प्रतिबंधित करती हैं।

यह घटनाक्रम जनकपुरी के एक पब्लिक स्कूल में नर्सरी की तीन वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न की जांच के दौरान सामने आया है। पीड़िता के परिवार ने इस संदर्भ में एक मई को शिकायत दर्ज करायी थी। इसके बाद इस मामले में विद्यालय के एक 57 वर्षीय केयर टेकर को गिरफ्तार किया गया था। बाद में आरोपी को द्वारका अदालत ने जमानत दे दी थी।

मामले में कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस ने सबूत जुटाने के बाद विद्यालय की एक महिला शिक्षिका को भी गिरफ्तार कर लिया है। अदालत ने आगे की पूछताछ के लिए शिक्षिका को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। इस मामले में दिल्ली सरकार ने गंभीर रूख् अपनाया है और स्कूल प्रशासन को अपने हाथ में लेने पर विचार कर रही है, क्योंकि स्कूल बाल सुरक्षा और निगरानी तंत्र में गंभीर खामियों को लेकर शिक्षा विभाग के कारण बताओ नोटिस का जवाब देने में विफल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत: गोपालगंज न्यायालय ने लगाई गिरफ्तारी पर रोक, 5 जून को होगी अगली सुनवाई
गोपालगंज। मोकामा के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) विधायक अनंत सिंह और भोजपुरी गायक गुंजन सिंह की गिरफ्तारी पर शनिवार को गोपालगंज न्यायालय ने तत्काल रोक लगाने के साथ अगली सुनवाई के लिए पांच जून की तिथि निर्धारित की है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश (एडीजे) तृतीय सह एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश राजेंद्र कुमार पांडेय ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों व्यक्तियों की गिरफ्तारी पर पांच जून तक रोक लगाई है।

जदयू विधायक सिंह के अधिवक्ता राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि न्यायालय में पुलिस फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट नहीं सौंप सकी और सरकार के अधिवक्ता ने न्यायालय से इसके लिए समय मांगा है। इसलिए अग्रिम जमानत के बिंदु सुनवाई करते हुए कोर्ट ने पांच जून की अगली तिथि निर्धारित की है, वहीं, सरकार की ओर से अनंत सिंह के केस को सीआईडी को सौंपे जाने के निर्णय के बाद गोपालगंज पुलिस केस से जुड़ीं फाइलें बिहार सीआईडी को सौंप चुकी है।

इस निर्णय के बाद सबकी निगाहें न्यायालय के पांच जून को होने वाली सुनवाई पर टिकी हुई है। उल्लेखनीय है कि मीरगंज थाने के सेमरांव गांव में बीते 02-03 मई को अनंत सिंह एवं गुंजन सिंह एक उपनयन संस्कार कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां समर्थकों का कथित हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था। मीरगंज पुलिस ने इसी मामले में विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह, सहित 09 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की थी।

गर्मी में स्किन-हेयर केयर के लिए बेस्ट समर ब्यूटी एसेंशियल्स, सनस्क्रीन से फ्रेग्रेंस तक फ्लिपकार्ट पर शानदार विकल्प उपलब्ध
गर्मियों के मौसम में लंबे दिनों और तेज धूप का रोजमर्रा की दिनचर्या पर काफी असर होता है। बढ़ते तापमान में हल्के कपड़े पहनना जरूरी हो जाता है तथा आपकी स्किन और बालों को और अधिक देखभाल की जरूरत पड़ने लगती है। गर्मी और नमी के कारण टैनिंग, बहुत ज्यादा ऑयली स्किन होना, बालों का उलझना, बालों का टूटना, फुंसियां होना और डीहाईड्रेशन होना बहुत आम हो जाता है, इसलिए गर्मियों के मौसम में अपनी दिनचर्या को भी उसी के अनुरूप ढालना महत्वपूर्ण हो जाता है।

गर्मियों के मौसम की बदलती जरूरतों के अनुरूप ब्यूटी और पर्सनल केयर की दिनचर्या में भी बदलाव लाना चाहिए। फ्लिपकार्ट ब्यूटी पर आपको विभिन्न श्रेणियों में अनेकों प्रोडक्ट एक ही जगह मिलते हैं, जिससे विभिन्न स्किन और हेयर टाईप के अनुसार प्रोडक्ट आसानी से चुनकर गर्मियों की सभी चिंताओं से छुटकारा मिलता है।

फ्लिपकार्ट द्वारा यहाँ पर एक समर ब्यूटी एसेंशियल्स गाईड दी जा रही है, जो आपको गर्मियों के पूरे मौसम में सुरक्षित, तरोताजा और आरामदायक महसूस करने में मदद करेगी।

सनस्क्रीनः आपकी दैनिक सुरक्षा

सनस्क्रीन आपके शरीर को तेज धूप में सुरक्षा कवच प्रदान करती है। ज्यादा धूप से स्किन टैनिंग, स्किन बर्न, डार्क स्पॉट हो सकते हैं और आपकी स्किन को नुकसान पहुँच सकता है। सनस्क्रीन स्किन को इससे सुरक्षा प्रदान करती है। यह रोज आसानी से लगाई जा सकती है। रोज सनस्क्रीन का इस्तेमाल करने से स्किन गर्मियों में भी सुरक्षित, कूल और सेहतमंद रहती है।

आप फ्लिपकार्ट ब्यूटरी पर अनेकों प्रीमियम सनस्क्रीन पाएंगे, जो भारत की गर्मियों के लिए परफेक्ट हैं। (अस्वीकरणः प्रोडक्ट के मूल्य उपलब्धता, सेलर के विवेक और प्लेटफॉर्म पर चल रहे ऑफर के अनुसार बदल सकते हैं।)

ब्यूटी ऑफ़ जोसियन एसपीएफ 50 PA+++ राइस प्रोबायोटिक्स सनब्लॉक, केवल 1,035 रुपये में

यह प्रोबायोटिक्स से भरपूर, हल्का K-ब्यूटी फ़ॉर्मूला है, जो स्किन पर कोई सफेद निशान नहीं छोड़ता है और नमी वाले मौसम के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।

ब्रिंटन यूवी डॉक्स सिलिकॉन जेल एसपीएफ 50, केवल 743 रुपये में

यह डर्मिटोलॉजिस्ट से प्रमाणित मैट फिनिश वाला सिलिकॉन जेल है, जो ऑयली और मुहांसों वाली स्किन के लिए अच्छा है।

सेटाफिल सन लाइट जेल एसपीएफ 50, केवल 1,081 रुपये में

यह नॉन-स्टिकी, क्लीनिकली टेस्टेड और जेंटल फॉर्मूला है, जो सेंसिटिव स्किन के लिए परफेक्ट है और काफी अधिक सुरक्षा प्रदान करता है।

न्यूट्रोजेना अल्ट्रा शीयर फ्लूइड एसपीएफ 50, केवल 899 रुपये में

यह पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है, यह हल्का और वेटलेस फिनिश भरोसेमंद भी है और ब्रॉड-स्पेक्ट्रम सुरक्षा भी प्रदान करता है।

लाईटवेट समर मॉईस्चुराईज़र: हाईड्रेशन जो स्किन को सांस भी लेने दे

भारी क्रीम गर्मियों में स्टिकी और ऑयली हो जाती हैं। उनकी वजह से स्किन पर पसीना भी आने लगता है। इसलिए गर्मिरूों में अपनी स्किन को सॉफ्ट रखने के लिए मॉईस्चुराईज़र का उपयोग करना चाहिए, जो बिना भारी एहसास के स्किन को हाईड्रेटेड भी रखे। इससे गर्मियों में आपकी स्किन फ्रेश भी रहेगी और कम्फर्टेबल भी।

फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध समर मॉईस्चुराईज़र गर्मियों में आपकी स्किन को कूल और हाईड्रेटेड रखेंगेः

न्यूट्रोजेना हाइड्रो बूस्ट वॉटर जेल, केवल 749 रुपये में

यह सबका पसंदीदा और हाइलूरोनिक एसिड से भरपूर वॉटर जेल है, जो हर तरह की स्किन को हल्के और ताजगीभरे टेक्सचर के साथ गहरा हाइड्रेशन प्रदान करता है।

मिनिमलिस्ट विटामिन B5 ऑयल-फ्री मॉईस्चुराईज़र, केवल 314 रुपये में

यह ऑयल-फ्री मॉईस्चुराईज़र ज़िंक और कॉपर से भरपूर है। इसका फॉर्मूला ऑयली स्किन के लिए अच्छा है, यह स्किन के छिद्रों को बंद किए बिना स्किन में नमी बनाए रखता है।

गार्नियर नियासिनेमाइड सॉर्बेट क्रीम, केवल 329 रुपये में उपलब्ध

यह क्रीम लाइटवेट और ताजगीभरी है। यह सॉर्बेट टेक्सचर का मॉईस्चुराईज़र, स्किन को हाइड्रेशन के साथ नियासिनेमाइड भी प्रदान करता है, जिससे स्किन भरी-भरी और स्वस्थ नजर आती है।

डॉट एंड की वाटरमेलन कूलिंग जेल, केवल 425 रुपये में

इस बेहतरीन कूलिंग जेल में हाइलूरोनिक एसिड है, जो स्किन को तुरंत तरोताजा और शांत करता है, यह गर्मियों के दिनों के लिए परफेक्ट है।

फेस मास्कः आपको गो-टू-ग्लो बूस्टर

जब गर्मियों में स्किन मुरझाई हुई महसूस होने लगे, तो फेस मास्क बहुत काम के होते हैं। गर्मी और पसीने से स्किन ऑयली, ड्राई और बेजान हो सकती है। फेस मास्क स्किन से एक्स्ट्रा ऑयल हटाकर उसे नम बनाते हैं। फेस्क मास्क का उपयोग करना आसान है और ये तुरंत आपकी स्किन को साफ करके उसे ताजगी देते हैं।

फ्लिपकार्ट ब्यूटी पर उपलब्ध फेस मास्क आपकी स्किन को जीवंत बनाते हैं।

बायोडांस हाइड्रो सेरा-नोल मास्क, 361 रुपये में

यह सेरामाइड से भरपूर K-ब्यूटी शीट मास्क स्किन को नमी देता है, जिससे आपकी स्किन मुलायम, भरी-भरी और नरिश्ड महसूस होती है।

फॉक्सटेल डी-टैन ब्राजीलियन क्ले मास्क, 52 रुपये में

इसमें लैक्टिक एसिड और ब्राजीलियन क्ले है। यह मास्क स्किन से टैन को कम करके उसे प्राकृतिक निखार देता है।

बीयर्डो डी-टैन पील-ऑफ मास्क, 186 रुपये में

यह पील-ऑफ मास्क पुरुषों की ग्रूमिंग के लिए बनाया गया है। यह स्किन से टैन हटाता है और उसे साफ व तरोताजा बनाता है।

मामाअर्थ राइस ड्यूई ब्राइट फेस पैक, 300 रुपये में

इसमें राइस वाटर और नियासिनेमाइड है। यह पैक स्किन के नैचुरल ग्लो को बढ़ाकर उसमें निखार लाता है।

लिप बामः कोमल, मुलायम होंठों के लिए दैनिक केयर

गर्मियों में होंठ सूखे और गहरे रंग के हो जाते हैं। धूप के कारण होंठ फटने लगते हैं। लिप बाम होंठों को कोमल और मुलायम बनाकर रखता है। अगर इसमें एसपीएफ है, तो यह धूप से होने वाले नुकसान से होंठों की रक्षा भी करता है। आप यह आसानी से हर जगह अपने पास रख सकते हैं और अपने होंठों को स्वस्थ व तरोताजा बना सकते हैं।

फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध लिप बाम आपके होंठों को पूरे दिन स्वस्थ व मुलायम रखेंगेः

डॉट एंड की मेल्टी लिप बाम एसपीएफ50, केवल 229 रुपये में

इस हाई प्रोटेक्शन एसपीएफ 50 बाम में स्वादिष्ट बेरी क्रंबल फ्लेवर है, जो आपके होंठों को पोषण प्रदान करने और धूप से बचाने के लिए बनाया गया है।

डिकॉन्स्ट्रक्ट ब्राइटनिंग लिप बाम एसपीएफ 50, 193 रुपये में

यह नॉन-टिंटेड और लाइटवेट बाम गहरे होंठों में चमक लाता है और उन्हें धूप से सुरक्षा भी देता है।

विशकेयर सेरामाइड लिप बाम एसपीएफ 50, 239 रुपये में

इसमें सेरामाइड्स हैं।यह बाम होंठों की नमी वापस लाता है, तथा एसपीएफ धूप से सुरक्षा देकर होंठों को नैचुरल टोन प्रदान करता है।

लानेइज लिप स्लीपिंग मास्क, 583 रुपये में

इसमें विटामिन C और शिया बटर है, जो रात में होठों पर लगाने पर उन्हें सुबह तक बेहद नम और मुलायम बना देता है।

केमिस्ट एट प्ले चेरी लिप बाम, 229 रुपये में

कोजिक एसिड से बना यह बाम फटे होंठों को ठीक करता है, और होंठों के रंग को अधिक चमकदार एवं एक समान बनाता है।

रोल-ऑन्स एवं फ्रेग्रेंसः पूरा दिन चलने वाली ताजगी

गर्मियों में पसीने के कारण शरीर में बदबू आ सकती है, जो आपको बेचैन महसूस करा सकती है। रोल-ऑन्स पसीने को कंट्रोल करके आपको लंबे समय तक तरोताजा बनाते हैं। हल्के परफ्यूम शरीर को अच्छी खुशबू देते हैं, जिससे शरीर में पूरे दिन ताजगी बनी रहती है। इनका उपयोग करके आप स्वच्छ और आरामदायक महसूस करते हैं, जिससे गर्मियों में भी आपका आत्मविश्वास बना रहता है।

पूरा दिन ताजगी और आत्मविश्वास महसूस करने के लिए फ्लिपकार्ट ब्यूटी पर शॉपिंग करेंः

दैनिक सुरक्षा के लिए रोल-ऑन

निविया पर्ल ब्यूटी रोल-ऑन केवल 149 रुपये में

यह जेंटल, एल्कोहल-फ्री फॉर्मूला अंडरआर्म के स्किन टोन में सुधार लाता है और लंबे समय तक ताजगी प्रदान करता है।

निविया मेन फ्रेश एक्टिव रोल-ऑन, केवल 144 रुपये में

इसमें ओशन एक्सट्रैक्ट हैं। यह एंटीबैक्टीरियल फॉर्मूला ऑल-डे प्रोटेक्शन के साथ क्लीन और रिफ्रेशिंग लुक प्रदान करता है।

केमिस्ट एट प्ले 5% ए.एच.ए रोल-ऑन, केवल 329 रुपये में

इसमें लैक्टिक एसिड है। यह रोल-ऑन बदबू को कंट्रोल करके अंडरआर्म की स्किन को एक्सफोलिएट भी करता है, जिससे उसमें निखार आता है।

फिटकू एलम एलो रोल-ऑन, केवल 799 रुपये में

यह फिटकरी और एलो से बना नैचुरल डियोड्रंट विकल्प है, जो स्किनफ्रेंडली भी है और लंबे समय तक बदबू को कंट्रोल भी करता है।

पुरुषों के लिए फ्रैग्रेंसः

बेला वीटा सीईओ मैन ओ दे परफ्युम, केवल 427 रुपये में

इसमें टोंका, अगरवुड और एंबर्गिस का बेहतरी मिश्रण है, जो स्ट्राँग और स्थायी प्रभाव उत्पन्न करता है।

ब्ला ब्ली ब्लू सेल्फमेड परफ्यूम, केवल 640 रुपये में

वैनिला और बर्गामोट का मिश्रण, जो ताजगी और उत्साह का बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है।

द मैन कंपनी ब्लैक ओ दे तॉयलेट केवल 232 रुपये में

यह क्लासिक और गहरा फ्रैग्रेंस है, जो दैनिक आत्मविश्वास और सॉफिस्टिकेशन के लिए बनाया गया है।

महिलाओं के लिए फ्रैग्रेंसः

स्किन बाय टाईटन सेलेस्टे ओ दे परफ्युम केवल 2590 रुपये में

यह एक रिफाईंड और एलीगेट सेंट है, तो ताजगी के साथ मोहक खुशबू प्रदान करता है। यह दिन और रात, दोनों समय के लिए परफेक्ट है।

सीक्रेट टेंपटेशन रोमांस ओ दे परफ्युम, केवल 180 रुपये में

यह सॉफ्ट, फ्लोरल और रोमांटिक परफ्यूम है, जो रोज आपका आकर्षण बढ़ाता है।

वेनेसा डिज़ायर ओ दे परफ्युम, केवल 427 रुपये में

इस जीवंत और लंबे समय तक बना रहने वाले परफ्युम में बोल्डनेस के साथ ताजगी का एहसास होता है।

गर्मियों का ग्लो अभी खत्म नहीं हुआ है। फ्लिपकार्ट ब्यूटी पर इनके अलावा भी अनेकों प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। इसलिए ब्यूटी एसेंशियल्स की खरीददारी के लिए फ्लिपकार्ट ऐप या वेबसाईट पर जाएं।

वन्यजीव संरक्षण: राजस्थान में 51 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ संख्या 721, 8 प्रतिशत की वृद्धि
जयपुर।  फरवरी 2024 में जारी 'भारत में तेंदुओं की स्थिति, 2022 रिपोर्ट' ने वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उत्साहजनक तस्वीर पेश की। देशभर में तेंदुओं की संख्या 2018 के 12,852 से बढ़कर 2022 में 13,874 हो गई। जो करीब 8 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाती है। इस सूची में मध्य प्रदेश 3,907 तेंदुओं के साथ शीर्ष स्थान पर है, जबकि महाराष्ट्र, कर्नाटक और तमिलनाडु भी प्रमुख राज्यों में शामिल हैं।  राजस्थान की बात करें तो यहां तेंदुओं की संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई थी। रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2018 में जहां यह संख्या 476 थी, वहीं 2022 में बढ़कर 721 हो गई। यानी करीब 51.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

रिपोर्ट के अनुसार सरिस्का टाइगर रिजर्व में 167, रणथंभौर में 87, मुकुंदरा हिल्स में 49 और रामगढ़ विषधारी में 19 तेंदुए पाए गए हैं। इसके अलावा उदयपुर क्षेत्र में 56 और जयपुर के झालाना व आमागढ़ में 40 तेंदुओं की मौजूदगी दर्ज की गई।

राजस्थान की सरकारी वेबसाइट्स की सुरक्षा के लिए बनेगा अति-आधुनिक साइबर शील्ड
जयपुर। राजस्थान सरकार ने साइबर सुरक्षा को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। प्रदेश की सरकारी वेबसाइट्स पर बढ़ते साइबर हमलों को रोकने के लिए आज आईटी मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने भारत के सर्वश्रेष्ठ साइबर वारियर्स और DOIT (डिपार्टमेंट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) के अधिकारियों के साथ अहम बैठक की।

बैठक में मंत्री राठौड़ ने कहा कि सरकारी वेबसाइट्स को हैकिंग से बचाने के लिए एक फुल प्रूफ प्लान तैयार किया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि DOIT अब स्किल अपग्रेडेशन पर फोकस करेगा और कर्मचारियों को हाई-लेवल टेक्नोलॉजी ट्रेनिंग प्रदान करेगा। राज्य में अत्याधुनिक साइबर शील्ड बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है, जो सरकारी वेबसाइट्स की सुरक्षा के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन की जाएगी। यह शील्ड न केवल वर्तमान तकनीकी खतरों को निष्प्रभावी करेगी बल्कि भविष्य के साइबर खतरों के लिए भी तैयार रहेगी। इस पहल को राजस्थान की डिजिटल सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है। मंत्री राठौड़ ने कहा कि राज्य को तकनीकी और कौशल दोनों क्षेत्रों में सशक्त बनाना जरूरी है।

जेड श्रेणी की सुरक्षा से बची सब्जियों की जान, बारिश से खेतों में मौजूद सब्जियों को नहीं हुआ नुकसान
कोटा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण कोटा जिले में बुधवार रात को तेज बरसात खेतों में मौजूद सब्जियों की फसल के लिए आफत बन सकती थी, लेकिन प्लास्टिक मल्चिंग तकनीक सब्जियों के लिए जेड श्रेणी की सुरक्षा साबित हुई और कोई नुकसान नहीं हो पाया। इस तेज सर्दी के मौसम में बरसात से सब्जियों का उत्पादन प्रभावित होने की संभावना बन गई थी। किसानों द्वारा उद्यान विभाग की मल्चिंग तकनीक से पौधों को सफेद प्लास्टिक से कवर करने से उनकी सुरक्षा हो गई है। अब कोटा जिले में मौसम की मार से परेशान किसान मल्चिंग खेती की ओर कदम बढ़ा रहे है। इससे न केवल उनकी फसल का उत्पादन बढ़ रहा है वहीं उनके खेती के खर्चे में भी कमी आने लगी है।

उत्पादन और आमदनी में हो रहा इजाफा
जिले में सैकड़ों बीघा भूमि के खेतों में किसान अब इसी तर्ज पर मिर्च, करेला, आलू व टमाटर की खेती कर रहे हैं। कृषि एक्सपर्ट का मानना है कि इस तकनीक से किसान के खेत में खरपतवार भी नहीं होती है जिससे उसे खरपतवार हटाने के लिए खुदाई की जरूरत भी नहीं पड़ती है। अब सैकड़ों किसान इस तकनीक से फसल उत्पादन कर रहे है। मल्चिंग तकनीक का अर्थ अपनी फसल को पूरी तरह से सफेद प्लास्टिक के कवर करके उसकी सुरक्षा करना है। इससे पौधों की ग्रोथ में बढ़ोतरी हो रही है और ग्रोथ अच्छी होने से फसल का उत्पादन भी बढ़ने लगा है। इससे किसानों की आमदनी भी अन्य तरकीब से होने वाली आमदनी के बजाय दोगुनी होने लगी है।

पाले से सुरक्षा, शीतलहर का झंझट समाप्त
प्लास्टिक मल्चिंग तकनीक से फसल की पौध को ऊपर की ओर प्लास्टिक से ढंकने के कारण सर्दी के मौसम में पाला पड़ने से सुरक्षा मिल रही है। वहीं शीत लहर से भी फसल को बचाया जा रहा है। उक्त प्लास्टिक सफेद व पारदर्शी होने से सूरज की किरणें भी पर्याप्त मात्रा में पौधों तक पहुंचने के कारण पौधे की बढ़ोतरी में कोई नुकसान नहीं हो रहा है। इस तरकीब को अपनाने से फसल के पौधे के चारों तरफ उगने वाले खरपतवार नहीं होने से खरपतवार हटाने के लिए लगने वाले मजदूर की आवश्यकता नहीं पड़ती है। साथ ही खरपतवार हटाने के लिए रासायनिक दवा की आवश्यकता भी नहीं होती है। इसी प्रकार फसल में किसानों की ओर से दिया जाने वाला रासायनिक खाद व गोबर की खाद भी बूंद- बूंद सिंचाई के साथ देने से खर्च में कमी आती है।

शीत ऋतु में नुकसान का खतरा अधिक
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार जब शीतऋतु में तापमान काफी नीचे गिर जाए और दोपहर बाद अचानक हवा का बहाव बन्द हो जाए व आसमान साफ रहे तो उस रात तेज सर्दी पड़ने के संकेत है। तेज सर्दी के कारण फसलों, फलवृक्षों, सब्जियों के तनों, पत्तियों, फूलों तथा फलों में उपस्थित द्रव बर्फ के रूप में जम जाता है, जो सूर्य की रोशनी से पिघलना शुरू होती है। इससे पौधों के इन भागों की कोशिकाएं फट कर नष्ट हो जाती है। जिससे पौधों की पत्तियां झुलसी हुई नजर आती है और फल व फूल झड़ जाते हैं। इससे सब्जी फसलों का उत्पादन प्रभावित हो जाता है और किसानों को नुकसान उठाना पड़ता है।

हर बार सर्दी में बरसात के कारण सब्जियों की फसल को काफी नुकसान पहुंंचता था। इस साल प्लास्टिक मल्चिंग तकनीक से पौधों को सुरक्षा प्रदान की गई थी। इस कारण तेज बरसात में भी सब्जियों की पौध को कोई नुकसान नहीं हो पाया।
- शिवरतन मीणा, किसान

अब कोटा जिले में मौसम की मार से परेशान किसान मल्चिंग खेती की ओर कदम बढ़ा रहे है। इससे न केवल उनकी फसल का उत्पादन बढ़ रहा है वहीं उनके खेती के खर्चे में भी कमी आने लगी है। तेज बरसात, पाला और शीतलहर से पौधों को सुरक्षा मिलती है।
- एन.बी. मालव, उपनिदेशक, उद्यान विभाग कोटा

टाइगर के बराबर प्रोटेक्शन का अधिकार फिर भी बेकद्री का शिकार
कोटा। वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट 1972 के तहत मगरमच्छ को सुरक्षा व संरक्षित का उतना ही अधिकार है, जितना टाइगर को है। क्योंकि, दोनों ही एनिमल शेड्यूल-1 में संरक्षित है। इसके बावजूद  मगरमच्छ बेकद्री का शिकार हैं। इनके प्राकृतिक आवास व फूड-चैन को सुरक्षित रखने, नेचुरल हैबीटाट डवलपमेंट व रिहायशी इलाकों में आने से रोकने को लेकर अब तक वन्यजीव विभाग द्वारा कोई एक्शन प्लान तैयार नहीं किया गया। नतीजन, शेड्यूल वन एनीमल मगरमच्छों का गंदे सीवरेज के नाले बसेरा बन गए। वहीं, सुरक्षा दीवार नहीं होने से यह रिहायशी इलाकों में आ रहे हैं। जिससे इंसान और वन्यजीवों के बीच संघर्ष की स्थिति उत्पन्न होती है। वहीं, अनहोनी का खतरा बना रहता है।

रायपुरा नाले में सीवरेज, 5 दर्जन से ज्यादा मगरमच्छ
नेचर प्रमोटर एएच जैदी बताते हैं, रायपुर का नाला बेहद गंदा है। जिसमें सीवरेज व फैक्ट्रियों के अपशिष्ट पदार्थ गिरते हैं। नाले का गंदा पानी आगे जाकर चंद्रलोही नदी से चंबल में गिरता है। यह नाला करीब डेढ़ से दो किमी लंबा और 20 फीट चौड़ा है। जिसमें 5 दर्जन से अधिक मगरमच्छों का बसेरा है, जिनकी लंबाई 3 से 15 फीट तक है। हालात यह हैं, गंदगी के कारण मगरमच्छ का प्राकृतिक रंग सफेद हो चुका है। इस नाले के पास से गुजरते वक्त लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो जाता है। ऐसे दूषित पानी में रहने से मगरमच्छों का सरवाइवल रेट प्रभावित हो सकता है।

चंद्रलोही नदी में मिल रहा नाले का गंदा पानी
स्थानीय निवासी भैरवलाल व पप्पू कुमार ने बताया कि रायपुरा नाले की लंबे समय से सफाई नहीं हुई। वर्तमान में यह गंदगी व कचरे से अटा होने से इसकी गहराई बहुत कम हो गई। फैक्ट्रियों का रसायनयुक्त दूषित पानी भी इसी नाले में प्रवाहित होता है।  नाले का गंदा पानी रायपुरा, देवली अरब व राजपुरा होते हुए चंद्रलोही नदी में मिल रहा है। जहां जलीय जीव-जंतुओं के जीवन पर भी खतरा मंडरा रहा है।

इंसानों पर हमला कर चुका मगरमच्छ
वन्यजीव प्रेमी जुनेद शेख ने बताया कि कुछ वर्षों पहले  रायपुरा नाले के किनारे बाड़ियां हैं, जहां सब्जियों की खेती कर रहे एक किसान पर मगरमच्छ ने हमला कर कर लहुलुहान कर दिया था। किसान का एक पैर जख्मी हो गया था। वहीं, 20 वर्ष पहले देवली अरब में नाले किनारे एक चबुतरा बना हुआ था। जहां एक महिला अपने बच्चे को बिठाकर कपड़े धो रही थी तभी मगरमच्छ ने बच्चे पर हमला कर दिया था।

इंसान और मगरमच्छ दोनों की जान को खतरा
वन्यजीव प्रेमी हेमेंद्र कुमार बताते हैं, रायपुरा नाले से 100 फीट की दूरी पर ही आबादी क्षेत्र है। नाले के किनारे रायपुरा, देवली अरब राजपुरा, बोरखेड़ा सहित कई कॉलोनियां बसी हैं। नाले की फेंसिंग नहीं होने से यह पानी से बाहर निकल जाते हैं। जिससे इंसान व वन्यजीव में संघर्ष की स्थिति बन जाती है। रेस्क्यू टीम के अनुसार, हर साल रिहायशी इलाकों से 70 से 80 मगरमच्छों का रेस्क्यू करते है। वर्तमान में अप्रेल से अब तक 35 से ज्यादा मगरमच्छों का रेस्क्यू किया जा चुका है। कई बार लोग अपने बचाव के लिए मगरमच्छों पर पत्थरों से हमला भी कर देते हैं। वन विभाग की लापरवाही से दोनों की जान का खतरा बना रहता है।

मगरमच्छ को मारने पर 7 साल की सजा
मगरमच्छ शेड्यूल-1 श्रेणी का वन्यजीव है। इसे नुकसान पहुंचाने या मारने पर गैर जमानती 7 साल की सजा का प्रावधान है। जबकि, जुर्माने का कोई प्रावधान नहीं है।

वन्यजीव प्रेमियों ने दिए सुझाव
- नाले से नदी तक के किनारे चारों तरफ तार फेंसिंग करवाकर क्रोकोडाइल प्वाइंट डवलप किया जाए। साथ ही जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं।
- नदी-नालों की सफाई करवाकर नेचुरल हैबीटॉट डवलप हो।
- एक से ज्यादा क्रोकोडाइल रेस्क्यू टीम बनाई जाए।
-वन्यजीव विभाग रेस्क्यू के दौरान मगरमच्छों पर टेगिंग करवाएं।
- नहर व नालों में मृत जीव-जंतु, जानवर, मटन-चिकन के अवशेष व खाद्य सामग्री न फेंकी जाए।
- जब मगरमच्छों को भोजन नहीं मिलेगा तो वह आबादी क्षेत्रों से सटे नहर-नालों में नहीं आएंगे।
- इनके संरक्षण व भोजन की नियमित व्यवस्था की जाए।

इनका कहना है
बेकद्री जैसी कोई बात नहीं है। इस नाले की सफाई होना जरूरी है। मौका स्थिति देख मगरमच्छों के संरक्षण के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रस्ताव तैयार करवाकर उच्चाधिकारियों को भिजवाया जाएगा।
-अनुराग भटनागर, डीएफओ वन्यजीव विभाग

मौका स्थिति दिखवाकर मामले की जानकारी लेंगे। मगरमच्छों के उचित संरक्षण के लिए प्रस्ताव तैयार करवाएंगे। साथ ही फेंसिंग करवाकर आसपास चेतावनी बोर्ड भी लगवाएंगे, ताकि, मगरमच्छ आबादी क्षेत्र में न आ सके। रेस्क्यू के लिए  टीमें 24 घंटे तैनात हैं।
-रामकरण खैरवा, संभागीय मुख्य वन संरक्षक एवं क्षेत्र निदेशक, वन विभाग कोटा

क्या कहते हैं वन्यजीव प्रेमी
क्रोकोडाइल प्वाइंट बनाकर करें सुरक्षित
रायपुरा नाला चंद्रलोही नदी से होते हुए चंबल से जुड़ा है। 2 किमी लंबे नाले में 5 दर्जन से अधिक व चंद्रेसल मठ के पास चंद्रलोही नदी के 200 मीटर के क्षेत्र में बड़ी संख्या में मगरमच्छों की संख्या है। जिनके संरक्षण के लिए वन्यजीव विभाग को ठोस योजना बनानी चाहिए। नाले से नदी तक के किनारों से कुछ दूरी पर फैंसिग कर दी जाए तो यह सुरक्षित रह सकते हैं और ग्रामीणों का भय भी दूर हो सकता है। क्रोकोडाइल प्वाइंट बनने से न केवल पर्यटन बढ़ेगा बल्कि शेड्यूल वन के एनिमल भी संरक्षित रह पाएंगे। इससे पहले नाले की सफाई करवाई जाना जरूरी है।
-एएच जैदी, नेचर प्रमोटर

आलनिया, चंद्रलोही व चंद्रेसल तीनों नदियां प्रदूषित हो रही है, जिनमें मगरमच्छ रह रहे हैं। भोजन नहीं मिलने से यह जानवरों पर अटैक करते हैं और आबादी क्षेत्र में घुसते हैं। इसे रोकने के लिए तीनों नदियों को जीवित करने की जरूरत है, जो वर्तमान में इंडस्ट्रीयल पॉल्यूशन की वजह से मृत अवस्था में है। जब पानी साफ रहेगा तो ईको सिस्टम बनेगा और फूडचैन डवलप होगा।
-तपेश्वर सिंह भाटी, अध्यक्ष पर्यावरण एवं मुकुंदरा समिति

पाकिस्तान, अफगानिस्तान में मिले पोलियो के मरीज: 30 जून राजस्थान में एक करोड़ से ज्यादा बच्चों को सुरक्षा चक्र मिलेगा
जयपुर। भारत के पड़ोसी देश और राजस्थान की बॉर्डर से सटे पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के चार-चार मरीज मिलने के बाद राजस्थान में चिकित्सा विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

पाकिस्तान से भारत में और हमारे यहां से पाकिस्तान में लोगों की आवाजाही के चलते राजस्थान में टीकाकरण से वंचित बच्चों पर पोलियो का खतरा मंडराने लगा है। ऐसे में 30 जून को चिकित्सा विभाग प्रदेशभर में अभियान चलाकर एक करोड़ सात लाख बच्चों को पोलियो के खिलाफ सुरक्षा चक्र प्रदान करने जा रहा है ।

चिकित्सा विभाग के आरसीएच डायरेक्टर, डॉक्टर सुनीत राणावत ने बताया कि इस दिन प्रदेश भर में 65,000 पोलियो बूथों पर 70000 से ज्यादा चिकित्सा कर्मी लगाए गए हैं। ये चिकित्सा कर्मी एक-एक बच्चे को पोलियो की खुराक पिलाने का काम करेंगे, जो बच्चे बूथ पर जाकर पोलियो की दवा लेने से छूट जाएंगे। उन्हें दूसरे दिन घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि देश में 2011 के बाद पोलियो का कोई भी मरीज नहीं मिला है। वही राजस्थान में वर्ष 2009 में दोसा जिले में पोलियो का अंतिम केस मिला था। इसके बाद राजस्थान पोलियो मुक्त हो चुका है लेकिन पाकिस्तान और अफगानिस्तान में पोलियो के मरीज मिलने के बाद प्रदेश में सावधानी बरतनी जरूरी है। इसलिए पोलियो की दवा पिलाने का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

Heat Wave से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन ने जारी की एडवाइजरी
जयपुर। प्रदेश में भीषण गर्मी और हीटवेव से बचाव और जरूरी व्यवस्थाओं के लिए आपदा प्रबंधन विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी के अनुसार जिला कलक्टरों और सभी विभागों को जरूरी उपकरण और दवा उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है। एडवाइजरी का मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से व्यापक प्रचार प्रसार भी किया जाएगा।

एडवाइजरी के अनुसार जिलों में चिकित्सा विभाग से समन्वय करते हुए हीट स्ट्रोक उपचार के लिए जरूरी उपकरणों और दवाईयों, तरल पेय पदार्थ, बर्फ आदि की उपलब्धता तय हो। चिन्हित सरकारी अस्पतालों, डिस्पेंसरी, मेडिकल कॉलेजों में डेडीकेटेड वार्डों और एम्बुलेंसों में दवा, उपकरण, डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ उपलब्धता हो। हीटवेव की अर्ली वार्निंग डिसेमेनिशन को पीएचसी, सीएचसी, जिला अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों से कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी। किसी जगह पर भीड इकट्ठा होने पर संबंधित नजदीकी हेल्थ सेंटर को अलर्ट रखा जाए। धार्मिक और पर्यटन स्थलों पर पीने का पानी,छाया आदि व्यवस्थाएं होनी चाहिए। जनता से जुड़े सरकारी विभागों और भामाशाहों को प्रेरित करते हुए सार्वजनिक एवं पर्यटन स्थलों, मुख्य ट्रेफिक सिग्नलों, बस स्टैण्ड आदि पर पीने का पानी,ओआरएस पैकेट, छाया व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नरेगा श्रमिकों को हीटवेव समय में काम के समय में बदलाव की व्यवस्था हो। निर्माण क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्रों और वाणिज्यिक संस्थान परिसरों में हीटवेव संबंधी बीमारियों के संबंध में ट्रेनिंग दी जाए। पशुधन के लिए चारे पानी और जरूरी दवाईयों की व्यवस्था की जाए।