neet ug - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

देश में नीट-यूजी परीक्षा शुरू : 22 लाख छात्रों ने कराया पंजीकरण ; 552 शहरों में बनाए परीक्षा केंद्र, हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं में हो रहा एग्जाम
नई दिल्ली। देश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी 2026) रविवार दोपहर दो बजे से पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा संचालित इस परीक्षा के लिए इस साल रिकॉर्ड 22.79 लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें अकेले तेलंगाना से ही 73,000 से अधिक अभ्यर्थी शामिल हैं। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए देश के 552 शहरों और विदेशों में 14 स्थानों पर केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 199 केंद्र तेलंगाना में स्थित हैं। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों में सुबह 11:00 बजे से दोपहर 13:30 बजे तक ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे यातायात की स्थिति और संभावित खराब मौसम को ध्यान में रखते हुए केंद्रों पर समय से काफी पहले पहुँचें।

परीक्षा की पारदर्शिता और शुचिता सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने तीन-स्तरीय सुरक्षा घेरा तैयार किया है और बायोमेट्रिक उपस्थिति अनिवार्य की है। जिला अधिकारियों के समन्वय से सभी केंद्रों के आसपास भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू की गई है। यह परीक्षा पेन-एंड-पेपर मोड में हिंदी, अंग्रेजी और अन्य क्षेत्रीय भाषाओं सहित कुल 13 भाषाओं में आयोजित की जा रही है।

प्रश्नपत्र में कुल 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे, जिनमें भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान से 45-45 और जीव विज्ञान (वनस्पति विज्ञान और प्राणी विज्ञान) से 90 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक सही उत्तर पर चार अंक निर्धारित हैं, जबकि गलत उत्तर देने पर 'नेगेटिव मार्किंग' के तहत एक अंक काट लिया जाएगा। एनटीए ने ड्रेस कोड और प्रतिबंधित वस्तुओं को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बटुआ या धातु की वस्तुएं ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल आधी आस्तीन के साधारण कपड़े और चप्पल या सैंडल जैसे फुटवियर ही पहनने की इजाजत है। बारिश की आशंका को देखते हुए परीक्षार्थियों को अपना एडमिट कार्ड और आधार कार्ड पारदर्शी पाउच में रखने का सुझाव दिया गया है। किसी भी तरह की पूछताछ के लिए हेल्पलाइन सहायता भी उपलब्ध कराई गई है।

NEET-UG ओएमआर सीट में छेड़छाड़ के आरोप वाली याचिका खारिज
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल स्नातक (एमबीबीएस एवं बीडीएस) के अलावा कई समक्ष पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए चार मई को आयोजित राष्ट्रीय पात्रता से प्रवेश परीक्षा (नीट)-2025 की ओएमआर सीट में छेड़छाड़ के आरोप वाली एक याचिका गुरुवार को खारिज कर दी। न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति एएस चंदुरकर की पीठ आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देने वाले विद्यार्थी दुदेकुला शमीरा की याचिका खारिज कर दी।

पीठ के समक्ष याचिकाकर्ता का पक्ष रखते हुए अधिवक्ता मैथ्यूज जे. नेदुम्परा ने दलील देते हुए दावा किया कि उसकी ओएमआर में छेड़छाड़ की गई है। परीक्षा के बाद उसे (विद्यार्थी को) जो ओएमआर उत्तर पत्रक दिया गया था, वह वहीं नहीं था जो उसने जमा किया था, क्योंकि उसने 180 में से 171 प्रश्नों के सही उत्तर दिए थे। इसके विपरीत परीक्षा परिणाम वाले ओएमआर पत्रक में बताया गया कि उसने केवल 11 प्रश्नों के उत्तर दिए थे। याचिकाकर्ता अभ्यर्थी का यह भी दावा किया कि विवादित ओएमआर पत्रक पर हस्ताक्षर और अंगूठे का निशान उसका नहीं था।

नीट यूजी में 108 नंबर पर एमबीबीएस में मिलेगा प्रवेश
जयपुर। नीट यूजी के परिणाम के बाद मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की काउंसलिंग कई चरणों के बाद समाप्त हो गई है। कमेटी के काउंसलिंग परिणाम के अनुसार 108 नंबर वाले स्टूडेंट को भी निजी या डीम्ड मेडिकल कॉलेज की सीट आवंटित हो गई है। ऐसे में जिस विद्यार्थी ने नीट यूजी 2022 में 720 में से 108 अंक प्राप्त किए हैं यानी जिसे 15 फीसदी अंक मिले हैं, उसे भी मेडिकल कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। कमेटी के स्टैटिक्स देखते हैं, तब सामने आता है कि जनरल कैटेगरी रैंक 21,227 था, जिसमें 595 नंबर नीट यूजी 2021 में स्टूडेंट्स के आए थे। ईडब्ल्यूएस कैटेगरी का 21,238 रैंक था और ओबीसी में 21,188। इनमें भी 595 नंबर ही थे। एससी कैटेगरी में 109310 रैंक पर 470 अंक आए थे। वहीं, एसटी कैटेगरी में 1,30,823 रैंक पर 452 नंबर थे।

यह रही क्लोजिंग रैंक
डीम्ड यूनिवर्सिटी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में सबसे लास्ट की क्लोजिंग रैंक 9,22,560 आई है, जिसमें 108 नंबर है। ऐसे में कहा जा सकता है कि 452 अंक से कम लाने वाले विद्यार्थियों को सरकारी सीटों पर प्रवेश नहीं मिला है, लेकिन प्राइवेट सीटों पर प्रवेश मिल रहा था। उनमें से अधिकांश ने निजी सीट भी ज्यादा फीस होने के चलते एडमिशन नहीं ली है।  इसीलिए निचले कट ऑफ रैंक के विद्यार्थियों को भी सीट एमबीबीएस की निजी या डीम्ड यूनिवर्सिटी में मिली है।

एम्स में 2000 और निजी में 25 लाख साल की फीस
दिल्ली के सरकारी कॉलेज में दो से ढाई हजार रुपए साल की फीस है, जबकि एम्स में 6 से 8 हजार के बीच ही एमबीबीएस पूरी हो जाती है। अधिकांश स्टेट के गवर्नमेंट कॉलेजों में भी डेढ़ लाख रुपए तक फीस है। महाराष्ट्र के एमजीआईएमएस वर्धा में 3 लाख रुपए सालाना फीस है। इससे ज्यादा फीस कहीं भी नहीं है। जबकि भारत के डीम्ड यूनिवर्सिटी या प्राइवेट मेडिकल कॉलेजों में 7 से 8 लाख रुपए सालाना से फीस शुरू होती है। यह 22 से 25 लाख रुपए तक भी पहुंच रही है। हालांकि सरकारी मेडिकल कॉलेजों में सीट नहीं होने पर विद्यार्थी परेशान होते हैं।

8 लाख 70 हजार विद्यार्थियों को किया क्वालीफाई घोषित
करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट परिजात मिश्रा ने कहा कि नीट यूजी 2021 की बात की जाए, तो 16 लाख स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था, इनमें 15 लाख 50 हजार के आसपास विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 8 लाख 70 हजार स्टूडेंट्स को क्वालीफाई घोषित किया था।

नीट यूजी द्वितीय राउण्ड की काउंसलिंग का शेड्यूल किया जारी
जयपुर। मेडिकल प्रवेश परीक्षा के बाद एमबीबीएस व अन्य समकक्ष कोर्सेज के लिए हो रही प्रवेश प्रक्रिया के तहत राजस्थान नीट-यूजी के द्वितीय राउण्ड की काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार काउंसलिंग प्रक्रिया ऑफलाइन मोड में संचालित की जाएगी तथा इसका स्थान आरयूएचएस डेंटल कॉलेज जयपुर रहेगा। कोविड गाइडलाइन्स की पालना के लिए कैंडिडेट को बारी-बारी से अपनी रैंक एवं कैटेगिरी के अनुसार काउंसलिंग वेन्यू पर उपस्थित होना पड़ेगा। इसका भी संपूर्ण विवरण काउंसलिंग वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया गया है।

यह रहेगा शेड्यूल
सैकंड राउंड 10 मार्च से शुरू होगा तथा 17 मार्च तक कैंडिडेट की स्टेट मेरिट रैंक के अनुसार चलेगा, जिसमें कैंडिडेट को अपने तय दिन व्त्यक्तिगत रूप मे उपस्थिति देनी होगी। इसके लिए 9 मार्च से राजस्थान नीट यूजी वेबसाइट पर एक एंट्री टिकट भी डाउनलोड करना होगा, जिसका कैंडिडेट रजिस्ट्रेशन आईडी तथा पासवर्ड डालकर प्रिंट ले सकेंगे।

इस एंट्री टिकट पर एक क्यू आर कोड होगा, जिसमें कैंडिडेट की संपूर्ण जानकारी डिजिटल फॉर्मेट में रहेगी। यह एक तरह से गेट पास होगा। एक कैंडिडेट के साथ एक व्यक्ति ही काउंसलिंग वेन्यू में प्रवेश करने की अनुमति है। एक बार जो भी कैंडिडेट काउंसलिंग वेन्यू के अंदर चला गया, उसे काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी नहीं होने तक वेन्यू के बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी।

प्रोविजनल स्टेट सीट मैट्रिक्स भी जारी
स्टेट काउंसलिंग अथॉरिटी ने प्रोविजनल एमबीबीएस तथा बीडीएस सीट मैट्रिक्स भी जारी कर दी है। काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि सरकारी एमबीबीएस फ्री सीट्स 677, सरकारी एमबीबीएस पेमेंट सीट्स 215, सरकारी एमबी बीएसएनआर आई सीट्स 156, प्राइवेट एमबीबीएस  सामान्य सीट्स 763, प्राइवेट एमबीबीएस मैनेजमेंट 215, समस्त सरकारी तथा प्राइवेट मेडिकल  कॉलेजेस में एमबीबीएस की 2026 सीट्स तथा समस्त सरकारी तथा प्राइवेट डेंटल कॉलेजेस में 1156 बीडीएस सीट्स  उपलब्ध है, जिनका अलॉटमेंट इसी काउंसलिंग द्वारा किया जाएगा।

'नीट यूजी' के हिंदी अनुवाद पर सवाल की याचिका SC ने की खारिज
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने मेडिकल पाठ्यक्रम में स्नातक स्तर की कक्षाओं में दाखिले से संबंधित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 'नीट यूजी- 2021" में भौतिकी के एक प्रश्न के हिंदी अनुवाद पर सवाल उठाने वाली एक जनहित याचिका को मंगलवार को खारिज कर दी।

न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति ए. एस. बोपन्ना और न्यायमूर्ति विक्रम नाथ की पीठ ने नीट परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था 'नेशनल टेस्टिंग एजेंसी' द्वारा गठित विशेषज्ञों के दो दलों की रिपोर्ट के आधार पर याचिकाकर्ता की दलीलों को  खारिज कर दिया। शीर्ष अदालत ने 'नीट यूजी -2021' की अभ्यर्थी वहीदा तबस्सुम समेत 22 अभ्यर्थियों ने अदालत से गुहार लगाई थी कि हिंदी अनुवाद के कारण उन्हें पांच अंकों का नुकसान हुआ है, लिहाजा उनकी उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों की फिर से गिनती की  जाए। न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने एनटीए की दलीलों को स्वीकार करते हुए विद्यार्थियों की याचिका खारिज कर दी।

शीर्ष अदालत के आदेश पर एनटीए ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गुवाहाटी, दिल्ली टेक्निकल यूनिवर्सिटी और नेशनल फिजिकल लैबोरेट्री के अध्यापकों एवं विशेषज्ञों की तीन सदस्यीय दल से संबंधित प्रश्न के अनुवाद की पुन: जांच करवाई थी। इस दल ने अनुवाद को सही करार दिया था। अभ्यर्थियों के आरोप सामने आने के बाद एनटीए ने इससे पहले भी विशेषज्ञों के एक दल से संबंधित प्रश्न का हिंदी अनुवाद की जांच करवाई थी जिसने अनुवाद को उपयुक्त बताया था।