due to - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

खदान में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत
ब्यावर। सदर थाना क्षेत्र के रावला बाड़िया गांव में गुरुवार को पानी से भरी खदान में नहाते समय डूब जाने के कारण दो मासूम सगे भाइयों की मौत हो गई। हादसे से गांव में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्रित हो गए। पुलिस ने शवों को पानी से बाहर निकलवाया तथा राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। हादसे को लेकर गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

पुलिस के अनुसार मुस्ताक काठात का पुत्र अरबाज खान(10) व आरिफ खान(7) दोनों सुबह घर से स्कूल गए थे। दोपहर में अवकाश के बाद वे सीधे घर जाने के बजाय स्कूल के पास ही एक पुरानी खदान में भरे पानी में नहाने चले गए। गहरे पानी में उतर जाने से दोनों डूब गए। काफी देर तक घर नहीं पहुंचे तो परिजन स्कूल की तरफ तलाशने गए।

खदान के पास मिले कपड़े व बैग

बताया गया है कि खदान के समीप दोनों बच्चों के कपड़े तथा स्कूल बैग एवं जूते पडेÞ नजर आए। जिसके बाद खदान में तलाशी ली गई तो दोनों के शव मिले। घटना की खबर जैसे ही गांव में लगी हड़कंप मच गया। पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाया तथा देर शाम एकेएच में पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिए गए।

परिवार सदमे में, हर कोई स्तब्ध

हादसे से परिवार के लोग गहरे सदमे में है। वहीं जिसे भी हादसे का पता चला, वह स्तब्ध हो गया। बताया जाता है कि मुस्ताक गांव में ही खेतीबाड़ी करता है। उसके तीन पुत्र हैं। सबसे बड़ा अफजल(14) है। जबकि हादसे का शिकार होने वाला अरबाज दूसरे नंबर तथा आरिफ तीसरे नंबर का पुत्र था। अरबाज गांव में ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की कक्षा 4 का छात्र था जबकि आरिफ कक्षा 2 में पढ़ रहा था। घटना पर विद्यालय परिवार ने भी गहरा शोक व्यक्त किया है।

खराब फॉर्म के चलते टेस्ट रैंकिंग में फिसले कोहली, 6 साल में पहली बार विराट टॉप-10 से बाहर
दुबई। खराब फॉर्म से गुजर रहे भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली छह साल में पहली बार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष-10 से बाहर हो गये हैं।

आईसीसी की ओर से बुधवार को जारी ताजा रैंकिंग के अनुसार, कोहली चार पायदान फिसल कर 714 रेटिंग के साथ 13वें स्थान पर आ गये हैं। कोहली ने पहली बार 21 नवंबर 2016 को आईसीसी टेस्ट रैंकिंग के शीर्ष-10 में जगह बनायी थी। वह 2,053 दिनों तक शीर्ष 10 में बने रहे। खराब फॉर्म से जूझ रहे कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट की दो पारियों में सिर्फ 31 (11, 20) रन बनाये थे।

इसी बीच, भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने एजबेस्टन टेस्ट में 146 और 57 रन के स्कोर के साथ रैंकिंग में बड़ी छलांग लगायी है। पंत पांच पायदान ऊपर उठकर 801 की रेटिंग के साथ टेस्ट रैंकिंग में पांचवें स्थान पर आ गये हैं। कोरोना के कारण इस टेस्ट से बाहर रहे रोहित शर्मा एक पायदान फिसल कर नौंवे स्थान पर आ गये हैं, जबकि पिछली पांच पारियों में चार शतक लगाने वाले इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो ने 11 पायदान की छलांग लगाकर 10वां स्थान हासिल कर लिया है। पटौदी ट्रॉफी में इंग्लैंड के मैन ऑफ द सीरीज रहे जो रूट 923 रैंकिंग के साथ शीर्ष टेस्ट बल्लेबाज बने हुए हैं।

आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र व पुत्री बने काल का ग्रास
कुशलगढ़। कुशलगढ़ मुख्यालय से 15 किमी. दूर भोराज गांव में आकाशीय बिजली गिरने स पिता-पुत्र व पुत्री काल का ग्रास बन गये वहीं दो अन्य घायल हुए। घटना की जानकारी मिलने के तत्काल बाद जिला कलक्टर पीसी शर्मा व पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराने का आश्वासन दिया। बताया जाता है कि दोपहर तीन बजे मूसलाधार बारिश शुरु हुई सायं लगभग साढ़े चार बजे भोराज गांव का मोहन पुत्र हीरा वड़खिया अपनी पन्द्रह वर्षीया पुत्री सुनीता व चौदह वर्षीय पुत्र राजपाल के साथ घर के आंगन में बैठा हुआ था, पत्नी व बड़ा पुत्र तेजपाल भोजन की तैयारियों में लगे थे। अचानक आकाशीय बिजली गिरने से पिता-पुत्र एवं पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए कुशलगढ़ चिकित्सालय लाया गया, जहां उनकी मौत हो गयी। बड़े पुत्र तेजपाल का उपचार जारी है। घटना के कुछ समय बाद ही पुलिस उप अधीक्षक बलवीर सिंह मीणा जाप्ते के साथ चिकित्सालय पहुंचे। तीनों शव मोर्चरी में रखे गये हैं। परिजनों का रो-रो के बुरा हाल हो गया, मृतक मोहन की पत्नी रोते-रोते बेसुध हो गयी। चिकित्सा प्रभारी डॉ. मजहर हुसैन व उनकी टीम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरी संवेदनाएं बरती। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पीड़ित परिवारजनों को सांत्वना देते हुए विश्वास दिलाया कि प्रशासन उनके साथ है। मौके पर थानाधिकारी महीपाल सिंह सिसोदिया, उप मुख्य चिकित्साधिकारी गिरिश भाबर, चिकित्सा अधिकारी अरुण गुप्ता, नायग तहसीलदार विजयलाल कोठारी सहित अनेक अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

जिंदा जलने से हुई 3 लोगों की मौत
जोधपुर। एक ही दिशा में चल रहे दो ट्रेलरों में टक्कर के बाद लगी आग में जिंदा जलने से 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दोनों ट्रेलरों के ड्राइवर और एक क्लीनर शामिल है। हादसा जोधपुर में शेरगढ़ थाना इलाके में साेमवार रात को सोइंतरा-देवीगढ़ गांव के पास हुआ।

जिस जगह हादसा हुआ वहां सड़क टूटी हुई है। दोनों ट्रेलर के बीच में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चल रही थी। अचानक दोनों ट्रेलर टकरा गए। इस दौरान ट्रैक्टर तो आगे निकल गया, लेकिन उसकी ट्रॉली दोनों ट्रेलर के बीच फंस गई। हादसे में एक ट्रेलर का डीजल टैंक फटने से दोनों वाहनों में आग लग गई। दोनों वाहनों के अंदर क्या भरा था, इसकी भी जानकारी नहीं मिल पाई है। आग इतनी भयानक थी कि कुछ ही देर में दोनों ट्रेलर खाक हो गए। पुलिस पहुंची तब तक दोनों वाहन बुरी तरह आग की लपटों से घिरे थे। आग इतनी भीषण थी कि उनके निकट भी कोई नहीं पहुंच पाया। 100 किलोमीटर दूर बालोतरा व जोधपुर से फायर ब्रिगेड बुलाई गई। घटनास्थल पर दोनों तरफ जाम लग गया।

सूचना पर SDM पुष्पा कंवर सिसोदिया, बालेसर के CO राजूराम चौधरी, थाना अधिकारी देवेंद्रसिंह, ASI माधोसिंह, पन्नाराम व कॉन्स्टेबल श्रवण सहित पुलिस जाब्ता घटनास्थल पर पहुंचा। हादसे के बाद दोनों ट्रेलर में ड्राइवर-क्लीनर के शव बुरी तरह जले मिले। इनकी शिनाख्त भी नहीं हो पाई है।

श्रीलंका में आर्थिक संकंट के कारण स्कूल बंद, 10 दिनों का ही शेष बचा ईंधन
कोलंबो। श्रीलंका ने घोर आर्थिक एवं  ईंधन संकट के  कारण सभी स्कूलों को बंद करने की घोषणा की और मंगलवार से दो सप्ताह के लिए स्वास्थ्य, ट्रेनों और बसों जैसी आवश्यक सेवाओं के लिए ही ईंधन की आपूर्ति की अनुमति दी है। श्रीलंका पिछले कुछ महीनों से घोर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। यहां विदेशी मुद्रा भंडार रिकॉर्ड निचले स्तर पर है जिससे यह देश भोजन, दवा और ईंधन के आवश्यक आयात के लिए भुगतान करने में असमर्थ है।

रिपोर्ट के अनुसार, देश में ईंधन केवल 10 दिनों तक लिए शेष बचा है,जो नियमित मांग के आधार पर सिर्फ एक हफ्ते में ही खत्म हो जाएगा। सरकारी कैबिनेट के प्रवक्ता बंडुला गुनेवर्धने ने कहा कि देश में सिर्फ ट्रेनों और बसों, चिकित्सा सेवाओं और वाहनों को चलाने के लिए ईंधन की आपूर्ति की जाएगी। जो मंगलवार से 10 जुलाई तक भोजन का परिवहन करते हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारियों ने ईंधन संकट के मद्देनजर  शहरी क्षेत्रों में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया और सभी से घर से काम करने का आग्रह किया है।

इनोवा-बुलेट में टक्कर से दोनों गाड़ियों में लगी आग, बाइक सवार दोनों स्टूडेंट्स झूलसे, एक की मौत
जयपुर। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर चौराहे पर रविवार देर रात इनोवा कार ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दोनों स्टूडेंट्स झूलसने के साथ गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायल दोनों स्टूडेंट्स को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह एक की मौत हो गई। घायल साथी का इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में साहिबरामपुरा चौमूं निवासी विजय चौधरी (22) पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। उसके दोस्त भरतपुर निवासी मृगांक राणा (21) पुत्र विकास राणा का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। दोनों दोस्त हॉस्टल में रहकर SMS मेडिकल कॉलेज से MBBS सेकंड ईयर की स्टेडी कर रहे थे। रात करीब 3 बजे दोनों दोस्त बुलेट बाइक से JDA चौराहे से मोतीडूंगरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मोतीडूंगरी गणेश मंदिर चौराहे पर तख्तेशाही रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सहित दोनों स्टूडेंट नीचे रोड पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर इनोवा कार छोड़कर भाग निकला।  कुछ ही देर में बाइक का फ्यूल टैंक फटने से आग लग गई। आग से बाइक के पास पड़े दोनों स्टूडेंट झुलस गए। बाइक के साथ ही आग की लपटों ने इनोवा कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।  दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह विजय चौधरी की मौत हो गई। घायल मृगांक का इलाज चल रहा है।

करंट से महिला व किशोर की दर्दनाक मौत
उदयपुर। जिले के सायरा क्षेत्र के सोनलई गांव में सोमवार सुबह कुएं पर मोटर चालू करते समय करंट लगने से महिला और किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार सायरा निवासी मोहनसिंह की पत्नी छगनी कुंवर (50) सुबह खेत पर फसलों को पानी पिलाने के लिए कुएं पर लगी मोटर स्टार्ट करने लगी, तभी अचानक करंट लगने वह चिपक गई। उसके चिल्लाने पर पास ही खेत में काम कर रहा ढीकोड़ा निवासी मोहन (17) पुत्र चेनाराम गमेती दौड़कर पास पहुंचा। छगनी को बचाने के प्रयास में मोहन भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना की सूचना पर सायरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा नायब तहसीलदार को सूचित किया। पुलिस ने दोनों शवों को सायरा चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सेंसेक्स हरा, छोटी और मझौली कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजार की तेजी कुछ मंद
मुंबई। अंतरराष्ट्रीय स्तर से मिले मिश्रित संकेतों के बीच घरेलू स्तर पर  एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों में हुईं लिवाली के बल पर सेंसेक्स छह दिनों के बाद हरे निशान में लौटने में सफल रहा लेकिन छोटी और मझौली कंपनियों में भारी बिकवाली देखी गयी जिससे शेयर बाजार की तेजी कुछ मंद रही।

बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 237.42 अंकों की तेजी के साथ 51597.84 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 56.65 अंकों की बढ़त के साथ 15350.15 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों में लिवाली से जहां सेंसेक्स को बढ़त हासिल करने में मदद मिली वहीं छोटी और मझौली कंपनियों में जमकर बिकवाली की गयी जिससे बीएसई का मिडकैप 1.95 प्रतिशत उतरकर 20999.37 अंक पर और स्मॉलकैप 2.95 प्रतिशत गिरकर 23422.16 अंक पर रहा।

बीएसई में कुल मिलाकर 3578 कंपनियों में कारोबार हुआ जिसमें से 2725 को नुकसान हुआ जबकि 689 बढ़त हासिल करने में सफल रही। इस दौरान 164 कंपनियां उतार चढ़ाव के बीच स्थिर रही।

बीएसई में शामिल अधिकांश समूह लाल निशान में दिखे जिसमें धातु में सबसे अधिक 4.46 प्रतिशत की गिरावट रही। इसी तरह से तेल एवं गैस में 3.48 प्रतिशत, एनर्जी में 3.26 प्रतिशत, बेसिक मटेरियल्स में 2.30 प्रतिशत और कैपिटल गुड्स में 2.14 प्रतिशत की गिरावट रही। बीएसई में शामिल मात्र चार समूह ही बढ़त में रहा जिससे सेंसेक्स हरे निशान में रहा। इसमें एफएमसीजी 1.21 प्रतिशत, वित्त 0.32 प्रतिशत, सीडी 0.41 प्रतिशत और हेल्थकेयर 0.17 प्रतिशत शामिल है।

वैश्विक स्तर पर यूरोपीय बाजार में तेजी रही जबकि एशियाई बाजार मिश्रित रहा। ब्रिटेन का एफटीएसई 0.99 प्रतिशत, जर्मनी का डैक्स 0.31 प्रतिशत और हांगकांग का हैंगसेंग 0.42 प्रतिशत की बढ़त में रहा। इस दौरान जापान का निक्केई 0.74 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.04 प्रतिशत उतर गया।

बीएसई का सेंसेक्स 110 अंकों की तेजी के साथ 51470.03 अंक पर खुला। शुरूआती कारोबार में ही सेंसेक्स ने बढ़क को गंवाकर 51062.93 अंक के निचले स्तर तक उतरा लेकिन इसके बाद फिर से लिवाली शुरू हुयी। उतार चढ़ाव के बीच सत्र के अंतिम समय में यह लिवाली के बल पर 51714.61 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचने में सफल रहा। अंत में यह पिछले दिवस के 51360.42 अंक की तुलना में 237.42 अंक अर्थात 0.46 प्रतिशत बढ़कर 51597.84 अंक पर रहा।

एनएसई का निफ्टी 41अंकों की बढ़त के साथ 15334.50 अंक पर खुला। सत्र के दौरान यह 15191.10 अंक के निचले स्तर तक टूटा लेकिन लिवाली के बल पर यह 15382.50 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में यह पिछले दिवस के 15293.50 अंक की तुलना में 0.37 प्रतिशत अर्थात 56.65 अंक बढ़कर 15350.15 अंक पर रहा। निफ्टी में शामिल 50 कंपनियों में से 27 हरे निशान में और 23 लाल निशान में रही।

सेंसेक्स में शामिल 30 कंपनियों में से 17 हरे निशान में और 13 लाल निशान में रही। बढ़त में रहने वालों में एचडीएफसी 3.97 प्रतिशत, हिन्दुस्तान यूनिलवर 3.95 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 2.96 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 2.96 प्रतिशत, एचडीएफसी बैंक 2.47 प्रतिशत, विप्रो 2.30 प्रतिशत, इंफोसिस 1.95 प्रतिशत, नेस्ले इंडिया 1.68 प्रतिशत, टेक महिंद्रा 1.47 प्रतिशत, सन फार्मा 1.44 प्रतिशत, टाइटन 1.40 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.82 प्रतिशत, टीसीएस 0.78, कोटक बैंक 0.27प्रतिशत, डॉ रेड्डीज 0.23 प्रतिशत, आईटीसी 0.23 प्रतिशत और एचसीएलटेक 0.11 प्रतिशत शामिल है।

गिरावट में रहने वालों में टाटा स्टील 5.03 प्रतिशत, इंड्सइंड बैंक 2.92 प्रतिशत, एनटीपीसी 2.17 प्रतिशत, रिलायंस 1.80 प्रतिशत, पावरग्रिड 1.56प्रतिशत, महिंद्रा 1.54प्रतिशत, स्टेट बैंक 1.53 प्रतिशत, एल टी 1.23 प्रतिशत, एक्सिस बैंक 1.20 प्रतिशत , मारूति 0.40 प्रतिशत, आईसीआईसीआई बैंक 0.39 प्रतिशत, बजाज फिनसर्व 0.38 प्रतिशत और एयरटेल 0.36 प्रतिशत शामिल है।

भारत-द. अफ्रीका के बीच सीरीज 2-2 से बराबर, 5वां मैच बारिश के कारण रद्द
बेंगलुरु।  भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांचवां और निर्णायक टी-20 मैच रविवार को बारिश के कारण रद्द हो गया। दक्षिण अफ्रीका ने दिल्ली और कटक में पहले दो मैच जीते जबकि भारत ने शानदार वापसी करते हुए विशाखापत्तनम और राजकोट में अगले दो मैच जीतकर सीरीज में 2-2 से बराबरी की लेकिन अंतिम मैच रद्द हो जाने से सीरीज बराबरी पर समाप्त हुई।

सलामी बल्लेबाज सस्ते  में निपटे
मैच बारिश के कारण देरी से शुरू हुआ। दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन खेल शुरू होने के कुछ देर बाद फिर बारिश आ गई और खेल रुक गया। बारिश के कारण खेल रुकने के समय भारत 3.3 ओवर में 28 रन पर अपने दो विकेट खो चुका था। ईशान किशन 15 और रुतुराज गायकवाड 10 रन बनाकर  एनगिडी के शिकार बने। मैच भारतीय समयानुसार रात नौ बजकर 50 मिनट पर अम्पायरों ने रद्द घोषित किया। मैच रद्द होने के बाद ड्रेसिंग रूम वाले एरिया में सभी खिलाड़ी एक दूसरे से हाथ मिला रहे हैं। वहां अंपायर भी मौजूद थे।

11 साल से सीरीज नहीं जीत सका भारत
निर्णायक मुकाबले का बारिश से धुल जाना निराश करने वाला है। भारत के पास घर में दक्षिण अफ्रीका से पहली टी-20 सीरीज जीतने के बढ़िया मौका था। भारत में 2011 के बाद से दक्षिण अफ्रीका सीमित ओवरों की सीरीज में अपराजेय रहा है।

मौसम को कंट्रोल नहीं कर सकते:महाराज
दक्षिण अफ्रीका के कप्तान केशव महाराज ने कहा, हम मौसम को कंट्रोल नहीं कर सकते लेकिन पूरे मैच के ना होने से एक निराशा तो है। पहले दो मैचों में हमने जिस तरह का खेल दिखाया वह तारीफ योग्य है। हालांकि पिछले दो मैच हमारे लिए निराशजनक थे हमें वहां बढ़िया प्रदर्शन करना चाहिए था।

टीम ने कमाल की वापसी की: पंत
भारतीय कप्तान रिषभ पंत में कहा, इस मैच का ना होना निराशजनक जरूर है लेकिन एक बात यह भी है कि इस सीरीज में हमारे पास कई सारे सकारात्मक पक्ष रहे। पहले दो मैच हारने के बाद हमने कमाल की वापसी की है। इस सीरीज में मैं अपना 100 फीसदी देने का प्रयास कर रहा था और जो भी गलतियां मैं करता हूं, उसे ठीक करने का प्रयास कर रहा था।  इंग्लैंड में हम जो टेस्ट मैच खेलने वाले हैं, उसे जीतने की पूरी कोशिश होगी। मैं कोशिश करूंगा बल्ले के साथ मैं बढ़िया प्रदर्शन करूं।

भुवनेश्वर रहा प्लेयर ऑफ द सीरीज
भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब दिया गया। उन्होंने कहा, प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब पाना एक गर्व का विषय है। मैं अभी बिल्कुल फिट हूं। टीम में मेरा रोल अब भी वही है जो पहले थे। मैं पावरप्ले में गेंदबाजी करता हूं। इसके बाद मैं अंतिम ओवरों में भी गेंदबाजी करता हूं। इसके अलावा एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर सभी गेंदबाजों से बात भी करनी होती है। टीम ने मुझे अपनी तरह से गेंदबाजी करने की पूरी आजादी दी थी।

तेज रफ्तार में दौड़ रहे ट्रैक्टर से गिरा युवक, टायर की चपेट में आने से मौत
सोप। थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब दस बजे को उनियारा की ओर से बांसला गांव से होकर इन्द्रगढ़ की ओर तेज स्पीड से अवैध बजरी भरे बजरी परिवहन करने जा रहे एक ट्रैक्टर में बैठकर उनियारा से चौथमल मीना पुत्र रामभजन मीणा व विनोद पुत्र राजाराम जाति निवासी धोली प्याल ट्रैक्टर लेकर उनियारा से इन्द्रगढ़ जा रहे थे। जैसे ही बांसला गांव के आगे पहुंचे ट्रैक्टर को साइड में खड़ा कर दोनों पेशाब करने नीचे उतरे और जब वापस इन्द्रगढ़ जाने के लिए जैसे ही ट्रैक्टर पर बैठे तो चालक विनोद ने अपना ट्रैक्टर तेज गति एवं लापरवाही पूर्वक चलाया। जिससे ट्रैक्टर के मरगाड़ पर बैठा चौथमल उछलकर ट्रैक्टर के आगे जा गिरा और ट्रैक्टर उपर चढ़ जाने की वजह से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार इस हादसे में चौथमल मीना (24) पिता भजन लाल मीना निवासी काशपुरिया नैनवा जिला बूंदी की मृत्यु हो गई। मृतक युवक ट्रैक्टर में उनियारा से सवार होकर इन्द्रगढ़ जा रहा था। इसी दौरान बांसला गांव के पास तेज स्पीड से जा रहे ट्रैक्टर न्यूट्रल होकर जंप लेने लगा तो युवक ट्रैक्टर से उछलकर नीचे सड़क पर जा गिरा। घटना के दौरान हुई तेज आवाज को सुनकर आस पास बैठे ग्रामीण बचाव के लिए दौड़कर मौके पर पहुंचे और तब तक उसके सिर में गहरी चोट आने से मौत हो चुकी थी। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर व ट्राली मौके पर ही छोड़कर भाग निकला। ट्रैक्टर चालक व ग्रामीणों ने घटना की जानकारी सोप थानाधिकारी एएसआई सीताराम गुर्जर को दिए जाने के बाद घटनास्थल पर पुलिस जाब्ता के साथ पहुंचे। एएसआई सीताराम गुर्जर ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अलीगढ़ सीएचसी में पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद मृतक के शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है।

महिला खिलाड़ी का दर्द: मासिक धर्म के कारण हारने के बाद चीन की टेनिस खिलाड़ी किन्वेन झेंग बोली... '' काश मैं मर्द होती''
पेरिस। चीन की युवा टेनिस खिलाड़ी किन्वेन झेंग ने फ्रेंच ओपन में हार के लिये अपने मासिक धर्म को दोष देते हुए कहा कि ''काश वह मर्द होतीं'' तो उन्हें इसका सामना नहीं करना पड़ता। किन्वेन झेंग को विश्व की नंबर एक खिलाड़ी इगा स्वीयातेक  के खिलाफ हुए मैच में 5-7(5), 6-0, 6-2 से हार का सामना करना पड़ा। हार के बाद 19 वर्षीय झेंग ने कहा कि ''लड़कियों वाली समस्या'' के कारण उन्हें दर्द उठा जो उनकी हार का कारण बना। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान महिलाओं के संघर्ष के बारे में भी निराशा व्यक्त की।

उन्होंने कहा, ''यह सिर्फ लड़कियों की समस्या है, आप जानते हैं। पहला दिन हमेशा इतना कठिन होता है, फिर मुझे खेलना होता है और पहले दिन मुझे हमेशा इतना दर्द होता है। मैं अपने स्वभाव के खिलाफ नहीं जा सकती। काश मैं कोर्ट में एक आदमी हो सकती, मैं वास्तव में चाहती हूं कि मैं आदमी बन जाऊं ताकि मुझे इससे न जूझना पड़े। यह कठिन है।''

दुनिया की 74वें स्थान की खिलाड़ी झेंग को दूसरे सेट में 3-0 के बाद मेडिकल टाइमआउट लेना पड़ा, जिसके दौरान उन्होंने अपनी पीठ की मालिश करवाई और अपनी दाहिनी जांघ पर पट्टी बांधकर वापस आ गईं। उन्हें इलाज से ज्यादा मदद नहीं मिली और वह लगातार आठ गेम हार गयीं। उन्होंने कहा, ''पहले सेट में मैं खेल पर ध्यान दे रही थी और मुझे •ा्यादा दर्द भी नहीं था। उसके कुछ देर बाद मेरे पेट में बहुत ते•ा दर्द उठा। मैं उससे लडऩा चाहती थी, मैं सचमुच लडऩा चाहती थी, लेकिन मेरे अंदर और शक्ति नहीं बची थी और हालात बहुत कठिन हो गये थे। मैं अपने प्रदर्शन से बिल्कुल $खुश नहीं हूं।''

बर्फ फैक्ट्री में अमोनिया गैस का रिसाव होने सेल मचा हड़कम्प
जयपुर। मुरलीपुरा इलाके में बर्फ फैक्ट्री में रविवार सुबह अमोनिया गैस का रिसाव होने से हड़कम्प मच गया। सूचना पर पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम को मौके पर बुलाया। सिविल डिफेंस की टीम करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लीकेज बंद किया।

पुलिस ने बताया कि दादी का फाटक ओवर ब्रिज के पास सरदाजी का फार्म में बर्फ फैक्ट्री है। सुबह करीब 4:30 बजे बर्फ फैक्ट्री में अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होना शुरू हो गया। अमोनिया का रिसाव होने पर फैक्ट्री में मौजूद वर्क्स में हड़कम्प मच गया। तुरंत सभी वर्क्स को फैक्ट्री से बाहर भेजा गया। मुरलीपुरा थाना पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम को बुलाया गया। सूचना पर पहुंची सिविल डिफेंस टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद फैक्ट्री में अमोनिया गैस के लीकेज को बंद किया गया। अमोनिया गैस लीकेज से किसी प्रकार की अनहोनी को रोकने लिए मौके पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां भी खड़ी रही। अमोनिया गैस के लीकेज के बंद होने और किसी भी वर्क्स के हाताहत नहीं होने पर टीम ने राहत की सांस ली।