in - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रदेश में कोरोना से चार मौतें
जयपुर। प्रदेश में सोमवार को कोरोना के 425 नए केस मिले और दूसरे दिन भी चार लोगों की जान गई, इनमें तीन जयपुर और एक मौत सवाईमाधोपुर में हुई। चिंता की बात यह है कि जांचें 3874 हुई और संक्रमण दर 10.97 फीसदी रही है यानी हर सौ जांचों में 11 लोग संक्रमित मिले हैं। 741 मरीज रिकवर हुए। एक्टिव केस 3,924 रह गए। इनमें अकेले जयपुर में 1480 एक्टिव केस हैं। प्रदेश में वर्तमान में बारां और करौली ही कोरोना फ्री जिले हैं। जयपुर में 195, भरतपुर में 27, जोधपुर में 25, अजमेर में 24, भीलवाड़ा में 18, उदयपुर में 16, राजसमंद में 15, प्रतापगढ़, सिरोही में 12-12, बूंदी, चित्तौड़गढ़ में 11-11, बीकानेर, नागौर, पाली में 8-8, सवाईमाधोपुर में 7, अलवर में 6, झुंझुनूं में 5, डूंगरपुर में 4, कोटा में 3, जैसलमेर, बांसवाड़ा, झालावाड़ में 2-2, गंगानगर, जालौर, हनुमानगढ़, सीकर में 1-1 नए रोगी मिला है।

जयपुर सराफा बाजार में सोना-चांदी धड़ाम
जयपुर। सोने चांदी की ग्लोबल बिकवाली के असर से बुधवार को जयपुर सराफा बाजार में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। चांदी 2500 रुपए कम होकर 57, 800 रुपये प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 900 रुपए फिसलकर 52,900 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना  900 रुपए टूटकर 50,700 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। सराफा ट्रेडर्स कमेटी के महामंत्री मातादीन सोनी ने बताया कि चांदी के भाव दो साल ओर सोने के भाव सात माह के निचले स्तर पर है। ये केंद्रीय बैंक की ओर से अपनाई गई तरल नीति का प्रभाव हैं। अमेरिका में मंदी के बादल मंडरा रहे हैं। डॉलर मजबूती बनाए हुए हैं।

इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र के नाम से वायरल पोस्ट निकली किसी की शरारत
अजमेर। उदयपुर में हुए कन्हैया हत्याकाण्ड के आरोपियों के समर्थन में इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्र के नाम से वायरल हो रही पोस्ट का मामला फिलहाल पुलिस जांच में किसी की शरारत होना पाया गया है। छात्र ने उक्त स्टेटस मैसेज के संबंध में अनभिज्ञता जाहिर की है। उसने मामले में कुलगांव (जम्मू-कश्मीर) में रिपोर्ट भी दर्ज कराई है। साथ ही अपना मोबाइल फोन भी पुलिस को जांच के लिए सौंप दिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच करने में जुटी है।

आदर्शनगर थाना सीआई सुगन सिंह ने बताया कि छात्र तुलीनोपुरा कुलगांव जम्मू एण्ड कश्मीर निवासी वाहिद मुश्ताक पुत्र मुश्ताक अहमद नाईकु है, जो अजमेर में बडलिया चौराहा स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का छात्र है। सोशल मीडिया पर उसके द्वारा उदयपुर हत्याकाण्ड के आरोपियों के समर्थन में व्हाट्सएप पर स्टेटस लगाए जाने के संबंध में मैसेज वायरल हो रहा था। इस संबंध में आदर्शनगर थाना पुलिस को भी सूचना मिली। एसपी चूनाराम जाट ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीशनल एसपी विकास सांगवान व सीओ साउथ सुनील सिहाग के निर्देशन में सीआई सुगन सिंह को जांच करने के निर्देश दिए।

मैसेज बदनाम करने की साजिश

सीआई सिंह ने जांच की तो छात्र इंजीनियरिंग कॉलेज का सिविल ब्रांच में तृतीय वर्ष का नियमित छात्र होना सामने आया। उसके संबंध में कॉलेज प्रशासन के डॉ. गणपत सिंह, महेश सिंह व स्वाति के बयान लिए। जिन्होंने छात्र वाहिद मुश्ताक को 20 मई को परीक्षा समाप्त होने के बाद 45 दिन की इंटरशिप में अभी अपने पैतृक निवास गांव कुलगांव जम्मू-कश्मीर जाना बताया। कॉलेज प्रशासन ने बताया कि उन्हें भी सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में जानकारी मिलने पर उससे फोन पर सम्पर्क किया था। वाहिद ने उसे बदनाम करने के लिए इसे किसी की साजिश बताया है। जिसने उसके नाम से उक्त पोस्ट को वायरल किया है। मामले में जब पुलिस ने वाहिद से सम्पर्क किया तो उसने बताया कि वह अपने गांव कुलगांव जम्मू कश्मीर में है। उसने बताया कि इस तरह की गलत पोस्ट उसने नहीं डाली है। उसने बताया कि उसके पास भी सोमवार से ही इस संबंध में परिचित लोगों के फोन आ रहे हैं।

पिता भी पुलिसकर्मी

छात्र ने बताया कि उसके पिता भी जम्मू-कश्मीर पुलिस में तैनात हैं। उसने पुलिस से बातचीत में कहा है कि वह उदयपुर में हुई घटना की निन्दा करता है। ऐसा अपराध करने वाले को सख्त सजा मिलनी चाहिए।

मामले में जांच जारी

सीआई सुगन सिंह ने बताया कि स्टाफ व छात्रों से सम्पर्क करने पर फिलहाल छात्र वाहिद का आचरण व चरित्र भी अच्छा होना सामने आया है। प्रारम्भिक जांच में मैसेज इंजीनियरिंग कॉलेज से वायरल नहीं होना सामने आया है। मामले में निगरानी रख जांच जारी है।

नौसेना जवान मुनेश कुमार पंचतत्व में विलीन, गांव बिरोल में सैन्य सम्मान के साथ हुई अंत्येष्टि
नवलगढ़। कस्बे के बिरोल गांव में मंगलवार को ज्यूं ही मुनेश कुमार का पार्थिव शरीर घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। पत्नी किरण देवी का रो रो कर हाल बुरा हो गया। मुनेश कुमार राड नौसेना में था पिछले दो साल से ड्यूटी के दौरान जिंदगी और मौत से लड़ रहा था सोमवार सुबह 27 जून को उन्होंने अंतिम सांस ली मुनेश 6 बहिनों का इकलौता भाई था इनके दो पुत्र हैं पत्नी किरण भी राजस्थान पुलिस में तैनात है। मुनेश अपनी बटालियन में होनहार ओर बहादुर बताया जाता था।

मंगलवार को झुन्झुनू जिले के नवलगढ़ तहसील के पैतृक गांव बिरोल में सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम ससंस्कार किया गया। भारत माता की जय मुनेश कुमार अमर रहे के नारों से आस-पास का माहौल गूंजने लगा। नौ सेना की टीम ने मुनेश को गार्ड आॅफ  आॅनर दिया। वहीं नौ सेना के अधिकारियों ने मुनेश कुमार की पत्नी को तिरंगा सौंपा। इस मौके पर सेना के अधिकारियों व स्थानीय लोगों ने पुष्प चक्र चढ़ा कर नमन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में आसपास के गांवों के हजारों लोगों ने नम आंखों से विदाई दी।

अंतिम विदाई के दौरान गौरव की बात यह थी कि शहीद पत्नी श्मशान घाट जाकर पहले तो भारत माता की जय बोली फिर पति को अंतिम प्रणाम कर फक्र से विदाई दी। इस समय सब की आंखे नम हो गई। फिर सेना के अधिकारियों ने पत्नी किरण को तिरंगा भेट किया। शहीद के पिता गोपाल राम का निधन पहले ही हो चुका था माता चावली देवी जवान बेटे का शव देखकर सुदबुद खो बैठी उनकी बूढ़ी आंखे दबदबा गई और कहने लगी बेटा मेरी अर्थी को कंधा कोन देगा मेरे से पहले दुनिया छोड़ दी।

शहीद मुनेश के दो पुत्र एक 13 और दूसरा 10 साल का है।इस मौके पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी परेवज हुसैन, नवलगढ़ तहसीलदार ज्वालासहाय मीणा, नवलगढ चैयरमैन शोएब खत्री, पालिका उपाध्यक्ष कैलाश चोटिया, विधायक भाई सुरेश शर्मा, पबाना सरपंच विजेन्द्रसिंह डोटासरा, बिरोल सरपंच प्रतिनिधि नरेन्द्र कडवाल, पूर्व सरपंच घासीराम सैनी, पंचायत समिति सदस्य प्रताप पूनिया, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश गजराज, भाजपा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, पूर्व पार्षद विजेन्द्र सिंह सुण्डा, मेजर रामलाल साखनिया, मेजर जय राम सिंह सहित अनेक लोगो ने पुष्प चढ़ाकर नमन किया। बडे बेटे ने मुखागिन दी। इस मौके पर आसपास के हजारों लोगों ने अंतिम संस्कार में भाग लिया। इससे पूर्व नवलगढ़ से गांव बिरोल तक तिरंगा रैली निकाली।

बस्सी में जरख का रेस्क्यू
जयपुर। बस्सी रेंज के भटेरी गांव में जरख आने की सूचना मिलते ही गांववालों में भय व्याप्त हो गया। मंगलवार को सूचना मिलने पर जयपुर चिड़ियाघर से क़रीब एक बजे पहुंची रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक़्क़त के बाद जरख को ट्रेंक्यूलाईज कर रेस्क्यू किया। जयपुर जू के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी अशोक तंवर ने बताया कि मेल जरख की उम्र क़रीब दो से तीन साल की है। इसका स्वास्थ्य परीक्षण कर जंगल में छोड़ दिया जाएगा। रेस्क्यू टीम में सहायक वनपाल सुरेश चौधरी, राजेंद्र सिंह, मामराज सिंह और बस्सी रेंज के पृथ्वीराज मीणा ने भी अपना सहयोग दिया।

कोरोना मामलों में बढ़ोतरी, 41 नए पॉजिटिव मिले
जयपुर। जयपुर में सोमवार को कोरोना के 41 नए केस मिले हैं, जबकि 33 मरीज रिकवर हुए। इस तरह से एक्टिव केस बढ़कर 336 हो गए हैं। वहीं मालवीय नगर से 7, वैशाली नगर 4, बजाज नगर 3, एमडी रोड 3, दुर्गापुरा 2, गांधी नगर 2, जगतपुरा 2, झोटवाड़ा 2, खातीपुरा 2, सांगानेर 2, सोडाला 2, आमेर, बापू नगर, सी-स्कीम, चांदपोल, सिविल लाइंस, सी-स्कीम, जवाहर नगर, मानसरोवर, शास्त्री नगर और टोंक फाटक से 1-1 केस पॉजिटिव मिला है।

PM मोदी -7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे जर्मनी
म्यूनिख। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी -7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए रविवार तड़के जर्मनी पहुंच गए। म्यूनिख के हवाईअड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया जहां से वह सड़क मार्ग से श्लॉस एल्माउ के लिए रवाना हो गए जहां जर्मनी की अध्यक्षता में जी-7 शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।  मोदी आज अपराह्न प्रवासी भारतीय समुदाय से संवाद करेंगे और अर्जेंटीना के राष्ट्रपति अल्बर्टो फर्नांडिस से द्विपक्षीय मुलाकात करेंगे।

दुष्कर्म मामले में आरोपी को जेल भेजा
महुवा। पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बलात्कार करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी बुद्धि प्रसाद ने बताया कि 18 जून को एक महिला ने मामला दर्ज कराया था कि आरोपी ने मेरी अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर मेरे साथ बलात्कार किया। जिस पर पुलिस ने हैड कांस्टेबल रामदेव, कांस्टेबल महेश चंद, कालूराम, दिनेश कुमार, भगवान सिंह की टीम गठित कर आरोपी रवि कुमार बैरवा पुत्र हरसहाय निवासी बैरवा बास हुडला को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायधीश उसे जेल भेजने के आदेश दिए हैं।

प्रशासन की अनदेखी के चलते कई वर्षों से शहर के पुस्तकालयों का हुआ बुरा हाल
बाड़ी। प्रशासन की अनदेखी के चलते कई वर्षों से शहर के पुस्तकालय दुर्दशा का शिकार हो रहे हैं। एक मे एक भी पुस्तक नहीं है तो वही दूसरे में स्टाफ के अभाव के कारण ताला लगा रहता है। नाम मात्र के इन पुस्तकालयों का वर्षों से उपयोग नहीं हो रहा है जिसके कारण नगर में खुली आधुनिक लाइब्रेरियों में युवाओं को फीस देकर अध्ययन करने को मजबूर होना पड़ रहा है। देश में सदियों पहले नालन्दा जैसे विश्वविद्यालय में जिन पुस्तकालयों का इतिहास पुस्तको से ही पढ़ने को मिला था। देश की उस विश्व प्रसिद्ध लाइब्रेरी स्थापना की परंपरा अंग्रेजो से लेकर आजाद हिंदुस्तान में आज भी कायम है। आज भी लोग पुस्तकालयों की पुस्तकों में से ज्ञान का भंडार अर्जित करते हैं।
वर्तमान में पुस्तकालयों को आधुनिकी रूप दिया जा रहा है। यही कारण है कि आज भी युवा विशेष ज्ञान अर्जित करने के लिए पुस्तकालयों का सहारा लेते हैं। इसी परम्परानुसार बाड़ी को नगरपालिका द्वारा किला गेट स्थित नेहरू पार्क में एक पुस्तकालय संचालित किया था।

जिसमें उपखण्ड स्तर के लोग पुस्तकों व अखबारों का अध्ययन बड़ी संख्या में करते थे, लेकिन प्रशासन की बेरुखी व नगरपालिका की लापरवाही के चलते यह पुस्तकालय धीरे-धीरे दुर्दशा का शिकार हो गया। सैकड़ों की संख्या में पुस्तकें गायब हो गई। बैठने व पढ़ने का फर्नीचर जर्जर होकर टूट गया। दीवारें उन पर पुस्तकों को रखने के लिए बनी अलमारियों की खिड़कियां टूटकर कबाड़ हो गई। आज स्थिति यह है कि दो चार अखबारों के लिए इसका संचालन ऐसे किया जा रहा है। जैसे कोई धक्का देकर खींच रहा हो। दूसरी ओर राजस्थान का सार्वजनिक पंचायती पुस्तकालय जो लगभग 25 से 30 वर्ष पूर्व किराए के भवन में संचालित हुआ था, जिसमें हजारों पुस्तकें थी।

प्रतिदिन पत्र-पत्रकाओं का आवागमन होता था। पुस्तकालय के नगर में सैकड़ों स्थाई सदस्य थे, लेकिन वह भी कई किरायों के भवनों में बदल-बदल कर दुर्दशा का शिकार हो गया। पुस्तकें चोरी हो गई। विशेष रूप से स्टाफ का अभाव के चलते इस पुस्तकालय पर भी हर वक्त ताला ही जड़ा देखा जा सकता है। लगभग 2 वर्ष पूर्व इसे नए भवन में स्थानांतरित किया गया है, लेकिन जब से ही इसमे ताला लगा हुआ है जो आज तक नहीं खुला। जब इनसे या नगर पालिका से इस बारे में बात की जाती है तो वह कहते हैं कि अब कम्प्यूटर का जमाना है।

लोग अब पुस्तकालयों में रुचि नहीं रखते, जबकि पिछले एक वर्ष में नगर में तीन से चार आधुनिक लाइब्रेरी निजी स्तर पर लोगों ने खोली है जिनका प्रति माह पढ़ने वाले युवा किराया देते है, जिनमें लगभग 2000 से 3000 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। ऐसे में पुस्तकालयो का अस्तित्व समाप्त होने की बात कहना बेमानी ही है। बल्कि प्रशासन व नगरपालिका का पुस्तकालयो के प्रति अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ना है।

आपके माध्यम से हमें जानकारी मिली है। इसको लेकर नगर पालिका व पुस्तकालय विभाग के संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही इस ओर सुधार हेतु प्रयास किए जाएंगे। -राधेश्याम मीणा, एसडीएम बाड़ी

पारिवारिक बंटवारे के झगडे में मां, पत्नी, तीन बेटे घायल
हिण्डौन सिटी। गांव गद्दीपुरा में बुधवार को पारिवारिक बंटवारे व नलकूप के तार काटने के बाद बुधवार को सुबह झगडे में मां, पत्नी और तीन बेटे घायल हो गए। मां और बेटे की हालत गंभीर होने के कारण राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. जेपी मीना ने बताया कि गद्दीपुरा में पारिवारिक बंटवारे के विवाद के चलते सुबह बड़ा बेटा सतीश पुत्र नत्थी जाटव ने खेत पर लगे नलकूप का तार काट दिया, जिससे पानी की मोटर नीचे गिर गई।

इसी को लेकर मां रूकमणी देवी पत्नी नत्थीलाल पुत्र गौरव व राम सिंह ने नलकूप का तार काटने को लेकर कहासुनी हो गई। मां-बेटों में लाठी, डण्डे चल गए जिससें मां रूकमणी देवी, बेटा गौरव व रामसिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष का बेटा सुपीदा घायल हो गई। मां रूकमणी देवी व सतीश जाटव को गंभीर चोट लगने से दोनों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों भाई व भाभी बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट कर दी।

दिनदहाडे बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक को गोली मारी
नदबई। आगरा जयपुर हाईवे पर गांव बांसी के समीप दिनदहाडे भरतपुर से परीक्षा देकर लौट रहे युवक को गोली मारकर बाइक सवार दो बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग की सूचना पर सेवर थाना प्रभारी अरुण चौधरी ने मौके पर जांच कर घायल युवक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। बाद में गंभीर स्थिति के चलते युवक को जयपुर रैफर कर दिया गया। एडीशनल एसपी अनिल मीणा, सीओ सिटी सतीश वर्मा ने भी जिला चिकित्सालय में घायल युवक की कुशलक्षेम लेते हुए जांच पडताल की।

गांव भदीरा निवासी पंकज सिंह पुत्र सुरेश सिंह जिला मुख्यालय स्थित कॉलेज से बीए की परीक्षा देकर बीलोट स्थित अपनी बुआ के घर जा रहा। इसी दौरान राजमार्ग पर बांसी के समीप बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक पर फायरिंग कर दी। पेट में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जयपुर रैफर कर दिया गया। फायरिंग के बाद बाइक सवार दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति, नागरिकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
सैंपऊ। नालों की सफाई के नाम पर हो रही खानापूर्ति बजाए सुविधा के परेशानियों का सबब बनती जा रही है, जिससे दुकानदार एवं राहगीर काफी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद उच्चाधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। अधिकारियों की कार्यप्रणाली और गैर जिम्मेदाराना रवैया को लेकर लोगों में रोष है। विदित है कि सरपंच के वित्तीय पावर सीज किए जाने के बाद लगातार सफाई की मांग पर संभागीय आयुक्त एवं कार्यवाहक जिला कलेक्टर की फटकार के बाद विकास अधिकारी के द्वारा नालों की सफाई शुरू कराई गई। किंतु परिणाम वही ढाक के तीन पात। जेसीबी से की गई सफाई के दौरान कई जगह नालों में दरारे आ चुकी हैं।

दुकानदारों का आरोप है कि रात्रि में बिना सूचना के सफाई के नाम पर खानापूर्ति की गई है। कई जगह दुकानदारों की दुकानों के आगे पत्थरों को तोड़ दिए जाने से दुकानदार आक्रोशित दिखाई दिए। नाले की गहराई अधिक होने से कचरा नीचे जमा हुआ है। जिससे बरसात का पानी आने पर नाले उफनकर गंदगी दुर्गंध युक्त कचरा व पानी सड़क एवं दुकानों में घुसने से परेशानी होती है।प्रतिवर्ष नाले की सफाई के नाम पर पैसा तो खर्च किया जाता है। किंतु नीचे तक सफाई नहीं होने से समस्या का समाधान नहीं हुआ। कस्बे की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाने से कस्बे में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे देखे जा सकते हैं। आवारा जानवरों द्वारा इसे और बिखेर दिया जाता है। वरिष्ठ नागरिकों ने समुचित सफाई समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।