vandalism - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

अलोद में धार्मिक स्थल पर आपत्तिजनक नारा लिखने से तनाव का माहौल: पुलिस जाप्ता तैनात, क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम
हिंडोली। उपखंड क्षेत्र के अलोद गांव में एक धार्मिक स्थल की दीवार पर आपत्तिजनक नारा लिखे जाने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलते ही समुदाय विशेष के लोग मौके पर एकत्रित हो गए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इधर सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन हरकत में आया।

मौके पर पहुंचे डीएसपी अजीत मेघवंशी ने लोगों को समझाइश कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया। एहतियात के तौर पर बूंदी पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात किया गया। पुलिस की मुस्तैदी से फिलहाल क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। समुदाय विशेष की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। पुलिस की ओर से लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

इनका कहना है

ईदगाह की दीवार पर नारा लिखे जाने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी। लेकिन समझाइश के बाद मामला शांत हो गया है और क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर निगरानी रखी जा रही है।

उत्तराखंड में दरगाह पर तोड़फोड़ के बाद महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, लगाया पाखंड का आरोप
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने उत्तराखंड के मसूरी में प्रसिद्ध सूफी संत बाबा बुल्ले शाह की दरगाह पर कथित तौर पर तोडफ़ोड के बाद मंगलवार को केंद्र सरकार पर पांखड का आरोप लगाया। पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा नेता पश्चिम एशिया के शेखों का स्वागत करते हैं, लेकिन सूफी दरगाहों पर तोडफ़ोड़ को खुशी खुशी देखते हैं।

महबूबा मुफ्ती ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, केंद्र सरकार के नेता विदेशों में मस्जिदों में तस्वीरें खिचवाते हैं और पश्चिम एशिया के शेखों के लिए लाल कालीन बिछाते हैं, लेकिन अपने देश में वे सूफी कवि बाबा बुल्ले शाह की दरगाह पर तोडफ़ोड़ को खुशी खुशी से देखते हैं। यह पाखंड आकस्मिक नहीं बल्कि जानबूझकर किया गया है।

इसके आगे मुफ्ती ने आरोप लगाते हुए कहा, सछ्वाव के प्रतीकों को नष्ट करना आसान है लेकिन बढ़ती गरीबी, बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और युवा पीढ़ी से छीने गए भविष्य पर जवाब देना मुश्किल है।

बर्बरता की हदें : नूपुर का समर्थन करने पर टेलर का गला काटा, दरिन्दे गिरफ्तार
उदयपुर। शहर के मध्य भूतमहल के पास मालदास स्ट्रीट के निकट टेलरिंग का काम करने वाले अधेड़ की दो हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेत कर इसलिए हत्या कर दी कि उसने नुपूर शर्मा के समर्थन में पोस्ट डाली थी। घटना के दौरान हमलावरों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली। वीडियो में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को भी धमकी दी। इसके बाद हिंदू संगठनों का आक्रोश भड़क उठा। पुलिस एवं प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए शहर में इंटरनेट बंद कर दिया। जबकि सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया।

पुलिस ने दोनों हमलावरों को राजसमंद जिले के भीम के निकट से गिरफ्तार कर लिया। मृतक के परिवार वालों ने सरकार से 50 लाख रुपए और सरकारी नौकरी की मांग की है। उधर दिल्ली से एनआईए की पांच सदस्यीय टीम आरोपियों से पूछताछ के लिए उदयपुर के लिए  रवाना हो गई। देर रात संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट ने बताया कि पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए सभी लोगों से आग्रह करेंगे। कुछ लोगों से कलेक्टर ने भी बात की है। आश्रित परिवार के बच्चे को भी यूआईटी में नौकरी दी जाएगी। इधर, प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजनों से शव का उठा लिया।

जांच के लिए एसआईटी गठित
राज्य सरकार ने उदयपुर घटना की जांच की लिए एसआईटी का गठन कर दिया है, जिसमें एसओजी, एडीजी अशोक राठौड़, एटीएस आईजी प्रफुल्ल कुमार एवं एक एसपी और एडिशनल एसपी होंगे।

छह दिन बाद खोली थी दुकान
मृतक कन्हैयालाल गोर्वधन विलास इलाके का रहने वाला था। उसके 2 बेटे यश (19) और तरुण (17) हैं। 10 दिन पहले उसने भाजपा से निकाली गई प्रवक्ता नुपूर शर्मा के पक्ष में सोशल मीडिया पर पोस्ट की। इसके बाद से समुदाय विशेष के लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे थे। 6 दिनों से उसने अपनी दुकान भी नहीं खोली थी। उसने धमकियां देने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे थोड़े दिन संभलकर रहने को कहा, लेकिन आरोपियों की धरपकड़ में गंभीरता नहीं दिखाई। वारदात के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात
शहर के संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल तैनात है। खेरवाड़ा से पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियों को बुलाया गया है। शहर के 5 इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए हैं। लोग मौके पर प्रदर्शन करने भी पहुंचे हैं। एसपी मनोज चौधरी ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

पुलिस से झड़प
हाथीपोल चौराहे पर कुछ युवाओं और पुलिस की झड़प हुई। भाजपा युवा मोर्चा का एक कार्यकर्ता घायल हो गया है। शांति बहाल करने के लिए पुलिस ने चप्पे-चप्पे को छावनी में तब्दील कर दिया है। दूसरी ओर, संभागीय आयुक्त राजेंद्र भट्ट ने मंगलवार शाम को उदयपुर जिले में 24 घंटे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश जारी किया है।

बाइक पर सवार होकर आए आरोपी
पुलिस ने बताया कि कन्हैयालाल तेली (50) पुत्र रूपलाल साहू की भूतमहल के पास सुप्रीम टेलर्स नाम से दुकान है। मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे बाइक सवार 2 युवक आए। कपड़े का नाप देने का बहाना बनाकर दुकान में घुसे। कन्हैयालाल एक युवक का नाप ले रहा था तभी दूसरे ने धारदार हथियार से उसका गला काट डाला। इससे कन्हैयालाल निढाल होकर दुकान के बाहर सड़क पर आ गिरा। वहीं दुकान में काम कर रहा एक अन्य युवक ईश्वर पर भी हमलावरों ने वार किया। इससे उसके पीठ और सिर पर चोट आई। एसपी मनोज कुमार और कलेक्टर ताराचंद मीणा सहित अन्य थानों का जाप्ता, आरएसी बटालियन और पुलिस लाइन से अतिरिक्त जाप्ता पहुंचा।

पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त
प्रभारी एडीजी मुख्यालय रेंज पर रहेंगे मौजूद। महानिदेशक पुलिस मोहन लाल लाठर ने सभी पुलिस अधिकारियों व पुलिसकर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी हैं। रेंज के प्रभारी एडीजी को रेंज मुख्यालय पर मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं। जयपुर कमिश्नरेट इलाके में आरएसी की आठ कम्पनी और लाइन से दो हजार पुलिसकर्मियों का अलग से जाब्ता तैनात किया गया है। फील्ड में सभी अधिकारियों व कर्र्मचारियों को गश्त करने के लिए पाबंद किया गया है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लाम्बा खुद मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

घटना में लिप्त अपराधियों को बख्शा नहीं जाएगा : गहलोत
इस केस की जांच ऑफिसर स्कीम के तहत होगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पुलिस प्रशासन को उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या मामले की जांच और अपराधियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि साम्प्रदायिक सौहार्द्र व शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधी चाहे किसी भी धर्म, जाति या वर्ग से हो, उनके खिलाफ  कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गहलोत ने उदयपुर घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। इस केस की जांच ऑफिसर स्कीम के तहत होगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से मामले को लेकर वीडियो शेयर नहीं करने और शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसी भी कीमत पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गहलोत ने कहा कि ऐसी दुखद घटनाओं से पूरे देश में चिंता और तनाव का माहौल बन रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को देश को संबोधित कर शांति और सौहार्द्रपूर्ण माहौल बनाए रखने की अपील की जानी चाहिए।

मुख्य सचिव ने हाईलेवल मीटिंग के बाद लिया निर्णय वीडियो वायरल करने पर होगी सख्त कार्रवाई
उदयपुर की घटना के बाद राज्य सरकार अलर्ट मोड पर आ गई है। राज्य सरकार ने प्रदेशभर में आगामी 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद कर दिया है और प्रदेश में एक महीने के लिए धारा 144 लागू कर दी है। घटना का वीडियो वायरल करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुख्य सचिव उषा शर्मा ने मंगलवार शाम हाईलेवल मीटिंग लेने के बाद संभागीय आयुक्तों, कलक्टरों और पुलिस आईजी को प्रदेशभर में विशेष सतर्कता और चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। इंटेलीजेंस एजेंसियां भी सक्रिय हो गई हैं। उदयपुर में जरूरत अनुसार कर्फ्यू लगाने के निर्देशों के साथ सभी प्रभारी अतिरिक्त पुलिस महानिदेशकों को रेंज में भेजने के निर्देश दिए हैं।

इंसान की हिफाजत करना सबका फर्ज : खालिद उस्मानी
उदयपुर में हुई घटना पर जयपुर शहर के चीफ काजी सहित कई मुस्लिम संगठनों ने कड़े शब्दों में निंदा की है। प्रदेश के चीफ काजी खालिद उस्मानी ने कहा है कि जिन्होंने भी ये घिनौना कृत्य किया है, हम उनका बायकॉट करते हैं। वे मुसलमान कहलाने के लायक नहीं हैं। इस्लाम का पैगाम है कि अल्लाह के बंदे सब एक-दूसरे से मोहब्बत करें। इंसानियत सबसे बड़ी चीज है और इसकी हिफाजत करना हमारा फर्ज है। जमाअते इस्लामी हिन्द राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष मुहम्मद नाजिमुद्दीन और मुस्लिम प्रोग्रेसिव फेडरेशन के कन्वीनर अब्दुल सलाम जौहर ने भी आमजन से शांति बनाने रखने की अपील की है।

पुलिस अफसर लगातार मॉनिटरिंग करें
सभी संभागीय आयुक्तों को निर्देश हैं कि उदयपुर घटना के वीडियो मोबाइल और अन्य माध्यमों से वायरल करने पर सख्ती से रोक लगाएं। वायरल करने वाले लोगों पर कानूनी दायरे में सख्त कार्रवाई करें। एसीएस गृह अभय कुमार ने कहा कि सभी जिलों में पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ हालात पर नजर रखी जाए।

राज्यपाल ने शांति की अपील की
राज्यपाल कलराज मिश्र ने उदयपुर की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय बताया है। उन्होंने आमजन से शांति, संयम और सौहार्द्र बनाए रखने की अपील भी की है।

सरकार की विफलता : भाजपा
घटना सरकार का फैल्योर है। मैंने सीएम, डीजीपी, एसपी से बात की है। पीड़ित परिवार को मुआवजा, नौकरी दी जाए। कल उदयपुर बंद करेंगे। मैं अभी उदयपुर रवाना हो रहा हूं। -गुलाबचंद कटारिया, नेता प्रतिपक्ष

घटना कांग्रेस सरकार की तुष्टिकरण नीति का परिणाम है। यह हमला समग्र हिन्दू समाज पर है। पीएम नरेन्द्र मोदी तक पर हमला करने की बात कही गई है। मामले की जांच की जाए, इनके तार निश्चित रुप से आतंकवादियों से जुड़े हैं। हत्यारे वीडियो जारी कर पूरी व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। देखना यह है कि सीएम राजधर्म कैसे निभाते हैं। -सतीश पूनियां, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा।

कन्हैयालाल की निर्मम हत्या से साफ है कि अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं कि वे पीएम को लेकर भी हिंसक बयान दे रहे हैं। प्रदेश में साम्प्रदायिक उन्माद व हिंसा की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अपराधियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। घटना के पीछे जिनका हाथ है, उन्हें भी सरकार बेनकाब कर गिरफ्तार करे। -वसुन्धरा राजे, पूर्व सीएम

घटना प्रदेश में जंगलराज का जीता-जागता प्रमाण है। राजस्थान के लोगों में गुस्सा है। अपराधियों के सिमी, पीएफआई या इस्लामिक संगठनों से संबंध से इनकार नहीं कर सकते हैं। सरकार की तुष्टिकरण नीति के कारण सरेआम लोगों का गला काटा जा रहा है।-राजेन्द्र राठौड, उपनेता प्रतिपक्ष

सभी पक्ष शांति और सौहार्द बनाए रखें
उदयपुर में युवक की निर्मम हत्या की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। राजस्थान सरकार अपराधियों पर कठोर कार्रवाई और उन्हें सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। समाज में घृणा और क्रूरता का कोई स्थान नहीं है। सभी पक्ष शांति और सौहार्द बनाए रखें। किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। -गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

उदयपुर में युवक की निर्मम और दिल दहलानी वाली हत्या की घटना अत्यंद दुखद और निदंनीय है। इसकी भर्त्सना करता हूं। इस अमानवीय कृत्य को अंजाम देने वाले अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए। सभी से अपील करता हूं कि शांति और भाईचारा बनाए रखें। -सचिन पायलट, पूर्व डिप्टी सीएम

अग्नीपथ स्कीम का विरोध, बेनाड़ रेलवे स्टेशन पर तोड़फोड़
जयपुर। हरमाड़ा इलाके में बेनाड़ रेलवे स्टेशन पर केंद्र सरकार की अग्निपथ स्कीम के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में शनिवार को कुछ युवाओं ने तोड़फोड़ कर दी। करीब दो दर्जन लोगों ने यहां पर रेलवे स्टेशन पर लगी बेंच, कुर्सियां और मटको को तोड़कर पटरियों पर पटक दिया। सूचना पर आसपास के थाना पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा। लेकिन उससे पहले तोड़फोड़ करने वाले युवक वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने एहतियात के तौर पर मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। इससे पहले भी करधनी इलाके में लोगों ने कालवाड़ रोड़ पर विरोध प्रदर्शन किया था। पुलिस ने इस मामले में 1 दर्जन से अधिक लोगों को पकड़ा था। गौरतलब है कि शनिवार को विरोध प्रदर्शन के चलते जयपुर कमिश्नरेट के पुलिस अधिकारियों ने एक विशेष बैठक लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए थे। अधिकारियों ने करीब 30 टोल नाके चिन्हित कर वहां पर करीब 1200 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात किए हैं। बरहाल पुलिस तोड़फोड़ करने वाले लोगों की तलाश में जुटी हुई है।

मारपीट में युवक की मौत के बाद बस्ती में आगजनी
कुशलगढ़। नगर से 12 किलोमीटर दूर के टिमेडा बड़ा में दो समूह में समझौता वार्ता के दौरान मारपीट में एक युवक की मृत्यु पर वाल्मीकि बस्ती के आधा दर्जन घरों में तोड़फोड़ एवं आगजनी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया गया कि नई आबादी वाल्मीकि बस्ती एवं ग्रामीण बस्ती के लोगों के बीच किसी विवाद के मामले में समझौता वार्ता चल रही थी। इस दौरान सोहन वाल्मीकि ने दलसिंह मालजी राणा के जननांग पर लात मार दी। उसे गंभीर स्थिति में उपचार के लिए कुशलगढ़ लाया जा रहा था, लेकिन उसका रास्ते में ही दम टूट गया। घटना से आक्रोशित लोगों ने वाल्मीकि समाज के आधा दर्जन से अधिक घरों में आग लगा दी जिससे इनमें रहने वाले घर छोड़कर अन्यत्र भाग गए। इधर, मृतक का पोस्टमार्टम नहीं हो पाया। सूचना मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक बलवीर मीणा, सीआई महिपालसिंह सिसोदिया मय जाप्ता घटनास्थल पहुंचे। आग को काबू करने के लिए नगरपालिका की फायर ब्रिगेड मंगवाई गई।

निगमकर्मियों की बर्बरता, सब्जी वाले को बेरहमी से पीटा
भरतपुर। शहर राजेन्द्र नगर स्थित आयुक्त निवास से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित भगत सिंह चौराहे पर अतिक्रमण का चालान करने पहुंचे नगर निगम के दस्ते ने एक गरीब, सब्जी वाले को बर्बरता से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है।

चालान काटने के नाम पर धमकाते हुए निगमकर्मियों ने बाल पकड़कर, जमीन पर पटक-पटक कर बेरहमी से पिटा। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो नगर निगम कर्मचारियों द्वारा दूसरे लोगों को बुला लिया गया जिन्होंने भी सब्जी वाले पर हाथ गर्म किए। जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर और जवाहर नगर स्थित भगत सिंह चौराहे पर मंगलवार को नगर निगम का एक दस्ता अतिक्रमण हटाने पहुंचा और ठेले वालों के चालान काटने शुरू दिए। जिसमें एक सब्जी वाले कुंवर सिंह के पुत्र ने नगर निगम कर्मचारियों से मात्र इतना कहा कि आप हमारे चालान तो काट रहे जो बाकी ठेले वाले हैं उनके भी चालान काटें। जिस पर नगर निगम दस्ते में शामिल कर्मचारी भड़क गए और उन्होंने कुंवरसिंह के पुत्र को बर्बरता पूर्वक पीटना शुरू कर दी। कुंवर सिंह ठेले वाले का भांजा अभिषेक बीच-बचाव करने के लिए आया, लेकिन तब तक नगर निगम कर्मचारियों द्वारा कुछ व्यक्तिगत लोग झगड़े की सूचना देकर बुला लिए और सभी ने मिलकर अभिषेक की जबरदस्त पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया और उसे गाड़ी में डालकर थाना मथुरागेट ले गए। पुलिस ने धारा 151 के तहत नगर निगम के कर्मचारी और सब्जी वाले को गिरफ्तार कर लिया है।