vegetable - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गैस संकट से ठंडी पड़ी सब्जी बाजार की रफ्तार
कोटा। शहर में जारी एलपीजी संकट का असर अब सब्जी बाजार पर गहराने लगा है। गैस सिलेंडरों की कमी के चलते होटल, रेस्टोरेंट, मैरिज गार्डन और छोटे ढाबों में भोजन तैयार करने का काम प्रभावित हुआ है। इससे सब्जियों की थोक और खुदरा मांग में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मांग घटने के कारण सब्जियों के दामों में भी कमी आई है, जिससे आम उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है, लेकिन किसानों और व्यापारियों के सामने नई चिंता खड़ी हो गई है। व्यापारियों के मुताबिक पहले जहां शहर की मंडियों में रोजाना भारी मात्रा में सब्जियों की खपत होती थी, वहीं अब हालात यह हैं कि मंडियों में माल बचने लगा है। होटल और ढाबों की खरीद आधी रह गई है, जबकि कई छोटे व्यवसाय अस्थायी रूप से बंद भी हो गए हैं। इसके चलते थोक बाजार में आवक अधिक और खपत कम होने से कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

इन सब्जियों के दामों में आई गिरावट
पिछले एक सप्ताह में टमाटर, आलू, प्याज, भिंडी, लौकी, बैंगन और हरी सब्जियों के दामों में 10 से 30 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है। जहां टमाटर के भाव पहले 30-40 रुपए किलो थे, वहीं अब 10-15 रुपए किलो तक आ गए हैं। पहले भिंडी सबसे महंगी 60 रुपए प्रति किलो तक बिक रही थी। अब इसकी भी डिमांड कम होने से भाव टूट कर 30 रुपए प्रति किलो पर आ गए हैं। इसके अलावा आलू भी 10 रुपए किलो बिक रहा है। अन्य सब्जियों के भावों में कमी दर्ज की गई है। जिससे आमजन को घरेलू बजट पर कुछ राहत मिली है।

आमजन को राहत, किसान आहत
सब्जियों के दाम कम होने से आम उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिला है। गृहिणियों का कहना है कि पिछले कुछ समय से बढ़ती महंगाई के बीच सब्जियों के सस्ते होने से रसोई का खर्च कुछ कम हुआ है। खासकर मध्यम वर्ग और दैनिक आय वाले परिवारों को इससे राहत महसूस हो रही है। वहीं दूसरी ओर किसानों और व्यापारियों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। कम मांग के कारण उन्हें अपनी उपज कम दामों पर बेचनी पड़ रही है। कई बार तो लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि यदि यही स्थिति लंबे समय तक बनी रही तो उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

डिमांड बढ़ते ही भावों में आएगी तेजी
सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि अभी डिमांड कम होने से सब्जियों की खपत घट गई है। बाद में जैसे ही एलपीजी आपूर्ति सामान्य होगी और होटल और रेस्टोरेंट फिर से पूरी क्षमता से संचालित होंगे तो सब्जियों की मांग में तेजी आएगी। इसके साथ ही दामों में भी फिर से बढ़ोतरी हो सकती है। अभी शादियों की सीजन भी शुरू नहीं हो पाया है। विवाह सीजन का दौर चालू होने के बाद फिर से सब्जियों के भावों में तेजी आने की उम्मीद है। फिलहाल, बाजार में सुस्ती के बीच आमजन को सस्ती सब्जियों का लाभ मिल रहा है, जबकि किसान और व्यापारी हालात सुधरने का इंतजार कर रहे हैं।

पहले रोजाना पूरा माल निकल जाता था, लेकिन अब आधा भी नहीं बिक रहा। मजबूरी में कम दाम पर बेचना पड़ रहा है, जिससे नुकसान हो रहा है।
-शब्बीर वारसी, सब्जी व्यापारी

सब्जियों के दाम कम होने से थोड़ी राहत मिली है। पहले जहां 500-600 रुपए में हफ्ते की सब्जी आती थी, अब 300-400 में काम चल रहा है।
-मीना कुमारी, गृहिणी

खेत में मेहनत करने के बाद भी सही दाम नहीं मिल रहे। मंडी में भाव गिर गए हैं, जिससे लागत निकालना भी मुश्किल हो रहा है।
-रामकेश मीणा, सब्जी उत्पादक

गैस सिलेंडर की दिक्कत के कारण ढाबा पूरा नहीं चला पा रहे हैं। इससे सब्जियों की खरीद भी कम कर दी है।
-अशोक रोहिड़ा, ढाबा संचालक

देखरेख के अभाव में कुंदनपुर हाट बाजार में लगे गंदगी के ढेर, सुविधाघर में शराब की बोतलों से सब्जी विक्रेताओं में नाराजगी
कुंदनपुर। कुंदनपुर में सहकारी समिति द्वारा लाखों की लागत से बने भवनों की देखरेख की जिम्मेदारी कोई निभाता नजर नहीं आ रहा है। सहकारी गोदाम परिसर में आवारा पशुओं का जमावड़ा रहता है। परिसर में गंदगी और बारिश का पानी भरकर तालाब जैसा दृश्य बना देता है। मुख्य दरवाजा टूटा होने से गोदाम पशुओं का रैन बसेरा बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि समिति का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। नाबार्ड विभाग की ओर से लाखों की लागत से बने हाट बाजार की भी हालत खराब है। यहां सफाई व्यवस्था नदारद है। पेशाबघरों में शराबी बोतलें छोड़कर चले जाते हैं, जिससे पूरी मंडी में सड़ांध फैल जाती है। सब्जीमंडी के दुकानदार सीताराम सुमन, राजाराम, सुमन ने बताया कि शराबी कब आकर पीकर बोतलें छोड़ जाते हैं, पता ही नहीं चलता। समय पर सफाई नहीं होने से दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

समिति से लगाई सफाई की गुहार
दुकानदार गजराज सिंह चंद्रावत, दिनेश नागर, दिनेश गुर्जर और राकेश सुमन ने बताया कि पेशाबघरों में शराब की बोतलें भरी पड़ी रहती हैं, जिनसे दुकानों में बदबू आती रहती है। उन्होंने समिति से हाट बाजार की सफाई करवाने और बोतलें हटाने की मांग की है।

समिति की दुकानों में टपकता पानी
ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा मुख्य बाजार में बनाई गई दुकानों में बरसात के दिनों में पानी टपकने की समस्या बनी रहती है। दुकानदारों का कहना है कि बारिश आते ही सामान खराब होने का डर सताने लगता है। उन्होंने छतों की मरम्मत करवाने की मांग उठाई है।

इनका कहना
हाट बाजार के पेशाबघरों में शराबियों द्वारा बोतलें छोड़ने का मामला सामने आया है। सफाईकर्मी लगाया गया है और एक-दो दिन में सफाई करवा दी जाएगी। सब्जीमंडी में दुकान लगाने वाले दुकानदारों को भी निगरानी रखनी चाहिए।
-सम्पतराज गोस्वामी, व्यवस्थापक, सहकारी समिति, कुंदनपुर

असर खबर का - अतिक्रमण पर किया प्रहार, तीन घंटे चली कार्रवाई
कोटा। शहर में एरोड्राम के पास स्थित थोक फल सब्जीमंडी में अतिक्रमण के कारण  कारोबार प्रभावित हो रहा था। इस पर मंडी प्रशासन ने गुरुवार को पुलिस और नगर निगम के सहयोग से मंडी परिसर और गेटों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रभारी कार्रवाई की। करीब तीन घंटे तक चले अभियान के दौरान मंडी परिसर में जमा अवैध फल और सब्जी विके्रताओं को खदेड़ दिया। इस दौरान मंडी में टीनशेड के नीचे नीलामी स्थल पर पड़े माल को भी हटाया गया। मंडी प्रशासन काफी समय से अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करना चाहता था, लेकिन पुलिस जाब्ता उपलब्ध नहीं हो पा रहा था। गुरुवार को पुलिस जाब्ता और नगर निगम की टीम उपलब्ध होने के बाद सुबह करीब साढ़े पांच बजे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, जो सुबह करीब साढेÞ आठ बजे तक चली। तीन घंटे की कार्रवाई के दौरान मंडी परिसर को अतिक्रमण से मुक्त कर दिया।

अब मंडी परिसर की लगातार होगी मॉनिटरिंग
थोक फलसब्जी मंडी के सचिव विश्वजीत सिंह ने बताया कि मंडी परिसर और गेट के बाहर काफी समय से अतिक्रमण की समस्या हो रही थी। इससे थोक मंडी का कारोबार प्रभावित हो रहा था। पुलिस और नगर निगम का जाप्ता उपलब्ध होने के बाद गुरुवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। मंडी परिसर में सीसीटीवी कैमरों का संचालन शुरू हो गया है। ऐसे में अब मंडी परिसर में कैमरों के माध्यम से मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा मंडी के कर्मचारी को मौके पर भेजकर लगातार जायजा लिया जाएगा, ताकि मंडी परिसर में फिर से अतिक्रमण नहीं हो सके। परिसर से पूरी तरह से अतिक्रमण हटा दिया गया है। इससे अब कारोबार में कोई दिक्कत नहीं आएगी। वहीं व्यापारियों और ग्राहकों को अच्छी सुविधा मिल सकेगी।

मंडी गेट पर नहीं लगेगा जाम
मंडी समिति के अधिकारियों के अनुसार थोक फल सब्जीमंडी के गेटों पर अवैध रूप से फल और सब्जियों के ठेले खड़े होने के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही थी। मंडी में रोजाना काफी संख्या में ट्रकों और अन्य वाहनों में फल और सब्जियां आती है। मंडी के गेटों पर ठेले खड़े होने से आए दिन लग रहा था। इससे थोक व्यापारियों को परेशानी हो रही थी। वहीं ग्राहकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जाप्ता उपलब्ध होने से गुरुवार को मंडी के गेटों पर खड़े होने वाले फल और सब्जियों के ठेले को हटा दिया गया। वहीं अब उन्हें हिदायत दी गई कि वह गेटों के सामने अपने ठेले नहीं लगाएंगे। यदि फिर से यहां ठेले लगाए तो जब्त कर लिए जाएंगे।

नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मामला
शहर की थोक फलसब्जी मंडी में हो रहे अतिक्रमण के सम्बंध में दैनिक नवज्योति में 25 जून को प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें बताया था कि मंडी के सभी गेटों के बाहर सब्जी और फल विक्रेताओं ने दुकानें और ठेले लगाकर अतिक्रमण कर रखा है। इससे मंडी में रोजाना जाम की स्थिति बनने लगी है। फल और सब्जी लेकर आने वाले बड़े वाहन अतिक्रमण के कारण गेट पर फंस जाते हैं। गेट के बाहर मौजूद अतिक्रमी अपने ठेलों को नहीं हटाते हैं। इससे कई बार विवाद की स्थिति तक हो जाती है। ऐसे में मंडी के गार्डो को आकर जाम हटवाने के लिए मशक्कत करनी पड़ती है। इस सम्बंध में मंडी प्रशासन ने कई बार समझाइश कर अतिक्रमियों को हटाने का प्रयास किया, लेकिन सख्ती नहीं होने से वह फिर से डेरा जमा लेते हैं। इससे मंडी के आढतियों और ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इनका कहना
मंडी प्रशासन ने गुरुवार को पुलिस और नगर निगम के सहयोग से मंडी परिसर और गेटों पर हो रहे अतिक्रमण के खिलाफ प्रभारी कार्रवाई की। करीब तीन घंटे तक चले अभियान के दौरान मंडी परिसर में जमा अवैध फल और सब्जी विके्रताओं को खदेड़ दिया। अब मंडी परिसर की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी।
- विश्वजीत सिंह, सचिव, थोक फल सब्जीमंडी कोटा

असर खबर का - अब तीसरी आंख से होने लगी निगरानी, खराब पड़े 32 सीसीटीवी कैमरों को अब ठीक कर दिया गया
कोटा। शहर के धानमंडी क्षेत्र स्थित थोक फल-सब्जी मंडी में फिर तीसरी आंख से निगरानी शुरू हो गई है। मंडी में काफी समय से खराब पड़े 32 सीसीटीवी कैमरों को अब ठीक कर दिया गया है और इनके माध्यम से परिसर की मॉनिटरिंग भी शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी कैमरों को ठीक करने के लिए वित्त विभाग ने ढाई लाख का बजट मंजूर किया था। बजट स्वीक़ृत होने के बाद मंडी प्रशासन ने टैंडर प्रक्रिया कर एक फर्म को इसका कार्य सौंपा गया था। ठेकेदार फर्म ने गत दिनों कैमरों के खराब हो रहे पैनल को ठीक कर कैमरों का संचालन शुरू कर दिया गया है। इससे अब मंडी परिसर की आसानी से मॉनिटरिंग होने लगी है। कैमरों के खराब होने से आपराधिक वारदातों की आशंका बनी हुई थी। वहीं मंडी परिसर में होने वाली गतिविधियों की भी निगरानी नहीं हो पा रही थी। अब कैमरों की मरम्मत होने से राहत मिली है।

चूहों ने खराब कर दिया था पैनल
जानकारी के अनुसार यह शहर की प्रमुख फल सब्जीमंडी है और इससे हजारों किसान एवं कई राज्यों के व्यापारी जुड़े हुए हैं। ऐसे में थोक फलसब्जी मंडी में सुरक्षा की दृष्टि से 32 सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। इसके लिए मंडी के दुकानदारों की ओर राशि उपलब्ध कराई गई थी। कुछ माह पहले सीसीटीवी कैमरे के पैनल को चूहे ने नुकसान पहुंचा दिया था। इसके बाद सभी कैमरे बंद पड़े हुए थे। मंडी प्रशासन ने पैनल को दिखवाया तो उसके ठीक करने के लिए ढाई लाख का खर्चा बताया था। इसके बाद मंडी प्रशासन ने ढाई लाख का एस्टीमेट बनवाकर कृषि निदेशालय जयपुर को भेज दिया था, लेकिन काफी समय तक उक्त बजट को मंजूरी नहीं मिली। बाद में ढाई लाख का बजट मिलने पर खराब कैमरों को ठीक करवा उनका संचालन शुरू कर दिया गया है।

नवज्योति ने प्रमुखता से उठाया था मामला
थोक फल मंडी में सभी 32 सीसीटीवी कैमरे खराब होने के सम्बंध में दैनिक नवज्योति के 2 मार्च के अंक में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था। जिसमें बताया था कि काफी समय से सीसीटीवी कैमरे खराब होने से दुकानदार और ग्राहक खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। थोक फल सब्जी मंडी में करीब 150 दुकानें है और हर माह करोड़ों रुपए का कारोबार होता है। इसके बावजूद मंडी में सीसीटीवी कैमरों को अभी तक ठीक नहीं करवाया गया है। मंडी प्रशासन की ओर से कैमरों की मरम्मत के लिए करीब ढाई लाख के बजट की फाइल कृषि निदेशालय को भेज रखी है, लेकिन बजट को हरी झंडी नहीं मिल रही थी। समाचार प्रकाशित होने के बाद मंडी प्रशासन ने फिर से बजट के सम्बंध में रिमांइडर भेजा था। इसके बाद बजट जारी होने पर कैमरे शुरू कर दिए गए हैं।

सुबह के समय मंडी में काफी भीड़ रहती है। इस दौरान जेबकट भी घूमते रहते हैं। मंडी के कैमरे खराब होने से वारदात का अंदेशा ज्यादा बना रहता था। अब मंडी प्रशासन द्वारा कैमरों को शुरू करवाने से खतरा नहीं रहेगा।
- सुनीता देवी, ग्राहक

थोक मंडी में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगा रखे हैं। चूहों के कारण इसका पैनल खराब हो गया था। ठेकेदार फर्म से खराब कैमरों को ठीक करवा कर उनका संचालन शुरू कर दिया है।
- विश्वजीत सिंह, सचिव, थोक फल-सब्जी मंडी कोटा

निगमकर्मियों की बर्बरता, सब्जी वाले को बेरहमी से पीटा
भरतपुर। शहर राजेन्द्र नगर स्थित आयुक्त निवास से महज 10 मीटर की दूरी पर स्थित भगत सिंह चौराहे पर अतिक्रमण का चालान करने पहुंचे नगर निगम के दस्ते ने एक गरीब, सब्जी वाले को बर्बरता से पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वॉयरल हो रहा है।

चालान काटने के नाम पर धमकाते हुए निगमकर्मियों ने बाल पकड़कर, जमीन पर पटक-पटक कर बेरहमी से पिटा। जब स्थानीय लोगों ने इसका विरोध किया तो नगर निगम कर्मचारियों द्वारा दूसरे लोगों को बुला लिया गया जिन्होंने भी सब्जी वाले पर हाथ गर्म किए। जानकारी के अनुसार राजेन्द्र नगर और जवाहर नगर स्थित भगत सिंह चौराहे पर मंगलवार को नगर निगम का एक दस्ता अतिक्रमण हटाने पहुंचा और ठेले वालों के चालान काटने शुरू दिए। जिसमें एक सब्जी वाले कुंवर सिंह के पुत्र ने नगर निगम कर्मचारियों से मात्र इतना कहा कि आप हमारे चालान तो काट रहे जो बाकी ठेले वाले हैं उनके भी चालान काटें। जिस पर नगर निगम दस्ते में शामिल कर्मचारी भड़क गए और उन्होंने कुंवरसिंह के पुत्र को बर्बरता पूर्वक पीटना शुरू कर दी। कुंवर सिंह ठेले वाले का भांजा अभिषेक बीच-बचाव करने के लिए आया, लेकिन तब तक नगर निगम कर्मचारियों द्वारा कुछ व्यक्तिगत लोग झगड़े की सूचना देकर बुला लिए और सभी ने मिलकर अभिषेक की जबरदस्त पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया और उसे गाड़ी में डालकर थाना मथुरागेट ले गए। पुलिस ने धारा 151 के तहत नगर निगम के कर्मचारी और सब्जी वाले को गिरफ्तार कर लिया है।