अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने दिल्ली में किया रोड शो

सुनीता केजरीवाल का पहला राजनीतिक अभियान है

अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने दिल्ली में किया रोड शो

दिल्ली से आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए। बता दें कि, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में सुनीता केजरीवाल का पहला राजनीतिक अभियान है। 

नई दिल्ली। जेल में बंद दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी ने राजधानी दिल्ली में शनिवार को ने रोड शो किया। आम आदमी पार्टी के रोड शो में प्रचार वैन पर सवार, हाथ जोड़े लोगों का अभिवादन स्वीकार करती सुनीता केजरीवाल आगे बढ़ती रहीं और इस दौरान समर्थक आई लव केजरीवाल के पोस्टर हाथ में लिए रहे। पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में दिल्ली से आम आदमी पार्टी के मंत्री, विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता शामिल हुए। बता दें कि, अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में सुनीता केजरीवाल का पहला राजनीतिक अभियान है। 

समर्थकों ने मिस यू केजरीवाल के पोस्टर लहराए 
पूरे रोड शो के दौरान, समर्थकों के हाथ में जेल का जवाब वोट से...वी मिस यू केजरीवाल, आई लव केजरीवाल के पोस्टर दिखे। रोड शो के दौरान सुनीता केजरीवाल ने जनता से भावुक अपील की। उन्होंने कहा कि सभी को मेरा नमस्कार-प्रणाम, आपके मुख्यमंत्री मेरे पति को जबरदस्ती जेल में डाल दिया गया, जबकि कोर्ट ने उन्हें दोषी करार नहीं दिया है।

 

Tags: campagin

Post Comment

Comment List

Latest News