दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली भाजपा में हुए शामिल

शीला दीक्षित सरकार में मंत्री राजकुमार भी शामिल

दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष अरविंद सिंह लवली भाजपा में हुए शामिल

अरविंद सिंह लवली ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन होने के बाद कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। लवली इस गठबंधन के खिलाफ थे। 

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आम आदमी पार्टी (आप) के साथ चुनावी समझौते के विरोध में दिल्ली प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष पद छोड़ने वाले विधायक अरविन्दर सिंह लवली शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए।

लवली के साथ दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता अमित मल्लिक, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राज कुमार चौहान, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के नेता नीरज बसोया और नसीब सिंह ने भी यहां भाजपा के केंद्रीय कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।  

भाजपा के प्रवक्ता अनिल बलूनी ने कांग्रेस से भाजपा में आये दिल्ली के नेताओं का स्वागत किया।      

इस अवसर पर केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और भाजपा के महासचिव विनोद तावड़े उपस्थित थे।  

Read More लोकसभा चुनावों के बाद सरकार में होगी राजनीतिक नियुक्तियां, संगठन में बेहतरीन काम करने वालों को मिलेगा पुरस्कार

तावड़े और पुरी ने लवली एवं उनके साथी नेताओं का भारतीय जनता पार्टी में स्वागत करते हुये उन्हें भाजपा के चुनाव चिह्न वाले अंग वस्त्रम और पुष्प गुच्छ भेंट किया।  

Read More ईरान में बारिश के कारण बाढ़, 7 लोगों की मौत

दिल्ली में लोक सभा की साथ सीटों पर 25 मई को मतदान है।  

Read More स्कूलों में स्टेशनरी की दुकानें, लेकिन डिस्पेंसरी एक में भी नहीं : हाईकोर्ट 

इस अवसर पर पुरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी से भारतीय जनता पार्टी परिवार का सदस्य बने नेताओं की सेवाओं का पार्टी न केवल उपयोग बल्कि अच्छी तरह उपयोग करेगी।

लवली और अन्य नेता आप के साथ दिल्ली में लोक सभा सीटों पर कांग्रेस के चुनावी समझौते से असंतुष्ट थे।  

इस समझौते में दिल्ली की तीन सीटों पर कांग्रेस और चार पर आप के प्रत्याशी होंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

Abdominal Cancer Day : युवा वर्ग भी तेजी से हो रहा शिकार Abdominal Cancer Day : युवा वर्ग भी तेजी से हो रहा शिकार
दुनियाभर में कैंसर मरीजों में 26 प्रतिशत से अधिक मरीज केवल एब्डोमिनल कैंसर के पाए जाते हैं।
सूर्य देव का रौद्र रूप, बाड़मेर @ 46.9 डिग्री
लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे
भविष्य को नई दिशा देकर प्रदेशवासी राष्ट्र के विकास में निभाएं सक्रिय भागीदारी : देवनानी 
राहुल गांधी को 21 बार लॉन्च कर चुकी सोनिया गांधी, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को अच्छे से समझती है जनता : भजनलाल
राहुल गांधी को मालूम नहीं अपना इतिहास, घमंडिया गठबंधन बनाकर सरकार बनाने का देख रहे है सपना : यादव
लोकसभा चुनावों के बाद सरकार में होगी राजनीतिक नियुक्तियां, संगठन में बेहतरीन काम करने वालों को मिलेगा पुरस्कार