यूरोप दौरे के लिए भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम घोषित

यूरोप दौरे के लिए भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम घोषित

आगामी 20 से 29 मई के बीच बेल्जियम,नीदरलैंड और जर्मनी का दौरा करने वाले भारतीय जूनियर हॉकी टीम की घोषणा शनिवार को यहां कर दी गयी।

नई दिल्ली। आगामी 20 से 29 मई के बीच बेल्जियम,नीदरलैंड और जर्मनी का दौरा करने वाले भारतीय जूनियर हॉकी टीम की घोषणा शनिवार को यहां कर दी गयी।

भारतीय जूनियर अपना पहला मैच 20 मई को एंटवर्प में बेल्जियम के खिलाफ खेलेंगे जबकि उनका अगला मुकाबला 22 मई को ब्रेडा, नीदरलैंड में बेल्जियम से ही होगा। भारतीय टीम 23 मई को ब्रेडा में नीदरलैंड की क्लब टीम ब्रेडेज़ हॉकी वेरेनिगिंग पुश से खेलेगी और उसके बाद 28 मई को जर्मनी में जर्मनी के खिलाफ मैच खेलेगी। इसके बाद वे 29 मई को दौरे के अपने अंतिम मैच में एक बार फिर जर्मनी से खेलने के लिए ब्रेडा लौटेंगे।

भारतीय टीम का नेतृत्व डिफेंडर रोहित करेंगे जबकि शारदानंद तिवारी उपकप्तान होंगे। गोलकीपिंग विभाग की कमान प्रिंस दीप सिंह और बिक्रमजीत सिंह के हाथों में होगी, जबकि शारदानंद तिवारी, योगेम्बर रावत, अनमोल एक्का, रोहित, मनोज यादव और तालेम प्रियो बार्टा को डिफेंडर के रूप में चुना गया है।

अंकित पाल, रोशन कुजूर, बिपिन बिलवारा रवि, मुकेश टोप्पो, मनमीत सिंह और वचन एच ए मिडफील्ड में विपक्षी टीम को झकायेंगे वहीं फॉरवर्ड में सौरभ आनंद कुशवाह, अर्शदीप सिंह, गुरजोत सिंह, मोहम्मद, कोनैन दाद, दिलराज सिंह और गुरसेवक सिंह की भूमिका अहम होगी।

Read More बोपन्ना-एब्डेन की जोड़ी अर्नाल्डी और पासारो को हराकर इटालियन ओपन के प्री क्वाटर्र फाइनल में

कप्तान रोहित ने कहा  कि हम अपने शिविर में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और एक-दूसरे के गेमप्ले की समझ विकसित कर चुके हैं। दूसरे देशों की टीमों के खिलाफ एक साथ खेलना अछ्वुत होगा, जिससे हमें अपने खेल को बेहतर बनाने और इस तरह के प्रदर्शन से बेहतर होने में मदद मिलेगी।

Read More प्रगनानंद ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी कार्लसन को हराया 

Post Comment

Comment List

Latest News

SMS Hospital : जटिल सर्जरी से निकाली महिला के पित्ताशय-आंत में फंसी 30 पथरियां SMS Hospital : जटिल सर्जरी से निकाली महिला के पित्ताशय-आंत में फंसी 30 पथरियां
36 वर्षीय महिला के पित्ताशय और आंत में फंसी पथरियों को लेप्रोस्कोपी के जरिए बेहद जटिल सर्जरी कर निकाला गया...
Abdominal Cancer Day : युवा वर्ग भी तेजी से हो रहा शिकार
सूर्य देव का रौद्र रूप, बाड़मेर @ 46.9 डिग्री
लोकतंत्र की बातें करते है मोदी, लोकतांत्रिक मूल्यों का खुद पालन नहीं करते : खड़गे
भविष्य को नई दिशा देकर प्रदेशवासी राष्ट्र के विकास में निभाएं सक्रिय भागीदारी : देवनानी 
राहुल गांधी को 21 बार लॉन्च कर चुकी सोनिया गांधी, भ्रष्टाचारी कांग्रेस को अच्छे से समझती है जनता : भजनलाल
राहुल गांधी को मालूम नहीं अपना इतिहास, घमंडिया गठबंधन बनाकर सरकार बनाने का देख रहे है सपना : यादव